सियासत
Aaj Ka Panchang: जानिए 28 सितंबर 2023, दिन-गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal 28 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
रायपुर मेयर एजाज़ ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी हुए सम्मानित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के बी.पी. पुजारी स्कूल व नालंदा प्रोजेक्ट को मिला अवार्ड
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में आज इंदौर में आयोजित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के स्वामी बी.पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रोजेक्ट को सामाजिक सरोकार की श्रेणी में एवं डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर योजना को उत्कृष्ट नवाचार श्रेणी में सम्मानित किया गया है। सात वर्षों में यह पहला अवसर है, जब रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव अवार्ड में सम्मानित किया गया है। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल कुमार, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी, स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार भी इस दौरान साथ थे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को बधाई दी है।
ज्ञात हो विगत दिनों आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड के अंतर्गत देशभर के स्मार्ट सिटीज़ के प्रोजेक्ट को विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया था, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नालंदा परिसर व बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड व सामाजिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट श्रेणी पर देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान प्राप्त हुआ था। इन विभिन्न श्रेणियों में चयनित शहरों को अवार्ड से सम्मानित करने व नवाचारों के आदान-प्रदान हेतु 26 एवं 27 सितंबर को इंदौर में इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी समारोह में सम्मिलित हुए।
महामहिम राष्ट्रपति ने इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी सहित सभी चयनित शहरों के नवाचारों के मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन भ्रमण किया। महामहिम राष्ट्रपति व आगंतुक अतिथियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर में 24X7 अध्ययन की विश्व स्तरीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली व इस प्रोजेक्ट की सराहना की। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर तैयार किए गए बी.पी. पुजारी स्कूल भवन में उपलब्ध स्मार्ट क्लास रूम, खेल, लाइब्रेरी आदि की सुविधाओं के संबंध में भी सभी ने जानकारी प्राप्त की। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इस पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर नया कलेवर दिया गया है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जा रही है, इस शासकीय विद्यालय में हर आय वर्ग के बच्चे अब बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट नवाचारों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
Jio का नया प्लान: 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, फ्री Netflix और अनलिमिटेड कॉल
Reliance Jio: क्या आप एक ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जो आपको 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और फ्री नेटफ्लिक्स दे? अगर हाँ, तो Reliance Jio का नया प्लान आपके लिए एकदम सही है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में आपको हर दिन 3GB डेटा मिलेगा, जिसका मतलब है कि आप कुल 252GB 4G डेटा का लाभ ले सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
Reliance Jio: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी शामिल है, जिसका मतलब है कि आप किसी भी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं।OTT बेनिफिट्स के तौर पर, प्लान में Netflix (Basic) का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। इसके अलावा, JioTV, JioCinema और JioCloud का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।जियो का ये प्लान उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो लंबे समय तक डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट का लाभ लेना चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB डेटा मिलता है।
Reliance Jio: बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, फ्री नेटफ्लिक्स और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान 1499 रुपये में उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी 84 दिन है।
Reliance Jio: 3GB डेटा वाले अन्य जियो रिचार्ज
Reliance Jio: जियो के पोर्टफोलियो में 3 और ऐसे प्लान हैं जिनमें 3GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है। इन प्लान की कीमत क्रमशः 999 रुपये, 399 रुपये और 219 रुपये है। इन तीनों की वैलिडिटी क्रमशः 84 दिन, 28 दिन और 14 दिन है। इन सभी में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा और 100 SMS हर दिन फ्री मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मुफ्त ऑफर किया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलती है। यानी वे किसी भी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकते हैं।
Reliance Jio: Reliance Jio मुख्य विशेषताएं:
3 महीने तक डेली 3GB डेटा
फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक) सब्सक्रिप्शन
अनलिमिटेड वॉइस कॉल
100 SMS हर दिन
जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
कीमत: 1499 रुपये
वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: हर दिन 3GB
वॉइस कॉलिंग: अनलिमिटेड
OTT बेनिफिट्स: फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक), जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड
Aaj ka Panchang: आज 27 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 सितंबर 2023
विक्रम सम्वत 2080 नल
शक सम्वत 1945 शोभकृत्
पूर्णिमान्त- भाद्रपद
अमान्त- भाद्रपद
तिथि त्रयोदशी - 10:18 पी एम तक
धनिष्ठा - 07:10 ए एम तक
योग धृति - 07:54 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय 06:12 ए एम, सूर्यास्त 06:12 पी एमSunset
चन्द्रोदय 05:06 पी एम, चन्द्रास्त 04:42 ए एम, सितम्बर 28
अशुभ काल
राहुकाल 12:12 पी एम से 01:42 पी एम यमगण्ड 07:42 ए एम से 09:12 ए एम
आडल योग 07:10 ए एम से 07:07 पी एम विडाल योग 06:12 ए एम से 07:10 ए एम
04:29 ए एम, सितम्बर 28 से 06:12 ए एम, सितम्बर 28 07:07 पी एम से 04:29 ए एम, सितम्बर 28
गुलिक काल 10:42 ए एम से 12:12 पी एम दुर्मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
वर्ज्य 01:34 पी एम से 02:59 पी एम पञ्चक पूरे दिन
बाण मृत्यु - 07:07 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त 04:36 ए एम से 05:24 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:00 ए एम से 06:12 ए एम
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं विजय मुहूर्त 02:12 पी एम से 03:00 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:12 पी एम से 06:36 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:12 पी एम से 07:24 पी एम
अमृत काल 10:05 पी एम से 11:31 पी एम निशिता मुहूर्त 11:48 पी एम से 12:36 ए एम, सितम्बर 28
Horoscope Today:बुधवार के दिन मेष, कर्क, सिंह राशि वालों को बड़ी सफलता मिलेगी, मेष-मीन तक का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 27 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 27 सितंबर 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मिथुन राशि वाले माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. कोई पसंदीदा वस्तु भेंट स्वरुप प्राप्त हो सकती है. राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. आपका कोई विदेश में रहने वाला परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वह किसी बात को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है आप अपने बिजनेस के कामो में व्यस्त रहेंगे, इसके कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज हो सकती है. आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. आप माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. आपको कोई पसंदीदा वस्तु भेंट स्वरुप प्राप्त हो सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है. सरकारी काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपनी संतान के दायित्वो के पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी. पिताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा नहीं तो कोई बाद विवाद की फोटो कम चो सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं. परिवार में बढ़ते खर्चों की आपको चिंता सताएगी, जिन पर नियंत्रण बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी और अपने घरेलू कामों को भी समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, तो बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. आप कुछ समय अपने माता-पिता के साथ परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपका मन इधर-उधर के कामों को करने में लगेगा, जिससे आपको समस्या होगी. दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. यदि आपको लेनदेन से संबंधित कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह दूर हो सकती है. आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखमय रहने वाला है, लेकिन दिन उलझनों भरा रह सकता है. पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा. आपको अपने किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है. बिजनेस में किसी को साझेदारी ना बनाये, नहीं तो वह आपकी योजनाओं का पूरा लाभ उठायेगे.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातको आज शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने भाइयों की मदद से लंबे समय से रुके हुए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपको किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी भी आपसे नाराज रहेंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा. व्यापार में आपको अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस बनाए रखें और जिसके साथ-साथ वह यदि किसी अन्य कोर्स की तैयारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकाल सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं,तो आपको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है. प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी और बिजनेस में आप किसी मित्र से कोई साझेदारी ना करें, नही तो वह आपको धोखा दे सकता है. यदि आपने किसी से कोई धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. घर परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या होगी. आपको पारिवारिक रिश्तो में किसी बात को लेकर दरार पैदा हो सकती है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर आप जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.
