सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 20 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष पञ्चमी - 02:16 पी एम तक
नक्षत्र
विशाखा - 02:59 पी एम तक
योग
विष्कम्भ - 03:06 ए एम, सितम्बर 21 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - 10:45 AM
चन्द्रास्त - 9:22 PM
अशुभ काल
राहू - 12:14 पी एम से 01:46 पी एम
यम गण्ड - 07:40 ए एम से 09:11 ए एम
गुलिक - 10:43 ए एम से 12:14 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:39 पी एम
वर्ज्यम् - 07:05 पी एम से 08:43 पी एम
शुभ काल
अमृत काल - 04:55 ए एम से 06:34 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 ए एम से 05:21 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 02:59 पी एम से 06:09 ए एम
और पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी बप्पा की अपार कृपा, धन संपदा में होगी बरकत
Aaj Ka Rashifal 20 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक सभी कार्यों सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ऋषि पंचमी का पर्व है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग -दौड़ करनी पड़ेगी । बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है । आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा । लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे पूरा दिन इंज्वाय करेंगे । आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा । परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी । नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी । मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं । बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें । कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्यायें जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है । किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा । लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा । आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
सिंह राशि-
आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे| आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए। आज सफलता भरा दिन है। माता - पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा । आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
तुला राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है । कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा । नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है । जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा । नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे। काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी । आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए। आपकी यात्रा के योग बन रहे है । विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3
धनु राशि-
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे । छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे। पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी । स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा । स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। क्रिएटिव कामों में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है । इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है । छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आए और अपने काम के प्रति सतर्क रहें । आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा । आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा । किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं । वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...
लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33´फीसदी आरक्षण…जानिए खास बातें,
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया और कहा कि अब पुरानी इमारत को संविधान सदन के रूप में जाना जाएगा।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में सभी सांसद नई इमारत में गए। आज का दिन इस तरह से ऐतिहासिक हो गया है। आज से ही नए संसद भवन में कार्यवाही भी शुरू हो गई है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश हो चुका है और इसपर चर्चा कल से की जाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आज संसद में पेश किया गया।
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाएं 82 से 181 हो जाएँगी। सबसे पहले यह बिल देवगौड़ा जी के समय में आया। इसके बाद अटल जी की सरकार में आया। फिर से अटल जी की सरकार में आया। ये लोग जिस बिल की बात कर रहे हैं वह लोकसभा में नहीं आया बल्कि राज्यसभा में आया। इसके बाद यह पाल्यार्मेंट्री कमेटी को गया। राज्यसभा ने पास करके लोकसभा को रिपोर्ट किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में महिला आरक्षण बिल लाने की बात कही। कहा कि हमारी सरकार आज महिला आरक्षण बिल लाएगी। इसका नाम- नारी शक्ति वंदन अधिनियम होगा। मोदी अपनी 25 मिनट की स्पीच में 10 मिनट महिलाओं के मुद्दे पर बोले।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम
देश की नारी शक्ति के लिए सभी सांसद मिलकर नए प्रवेश द्वार खोल दें इसका आरंभ हम इस महत्वपूर्ण निर्णय से करने जा रहे हैं। महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक पेश कर रही है। इस उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को विस्तार देना है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आश्वस्त करता हूं कि हम इस विधेयक को अमल में लाने के लिए संकल्पित हैं।’
और पढ़ें ...
प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत मिले दोनों के शव
हरियाणा। रेवाड़ी में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक दिन पहले घर से लापता थे जिसके बाद आज सुबह दोनों के शव हिसार रूट पर नांगल पठानी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़े मिले। हुए थे। जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी सोहित (23) और महिला पिंकी (25) एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गए थे। दोनों ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे साथ लगते रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में पड़ने वाले नांगल पठानी रेलवे स्टेशन के पास हिसार-मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
और पढ़ें ...
सभी सांसदों ने पुरानी संसद को अलविदा कहा : PM मोदी सबको नई संसद ले गए; पुरानी इमारत अब ‘संविधान सदन’ कहलाएगी
नई दिल्ली। पुरानी संसद का आज आखिरी दिन रहा। PM मोदी समेत सभी सांसद पुरानी इमारत से नई संसद गए। सभी सांसद साथ-साथ चले। इससे पहले पुरानी इमारत के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह रखा गया। यह करीब दो घंटे चला। PM नरेंद्र मोदी ने 38 मिनट की स्पीच दी। कहा कि ये सदन ऑर्टिकल 370, तीन तलाक, GST जैसे बड़े फैसलों के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने पुरानी बिल्डिंग का नाम ‘संविधान सदन’ रखने का प्रस्ताव रखा।
मोदी की स्पीच की बड़ी बातें, कहा- इस सदन ने कई गलतियां सुधारी
‘सेंट्रल हॉल में तिरंगे और राष्ट्रगान को अपनाया गया। अनेक अवसरों पर दोनों सदनों ने भारत के भाग्य को लेकर निर्णय किए। अभी तक लोकसभा और राज्यसभा ने मिलकर करीब-करीब 4 हजार से अधिक कानून पास किए हैं।
नए संसद भवन में जाने के पहले पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भवन ये सेंट्रल हॉल एक प्रकार से हमारी भावनाओं से भरा हुआ है।
हमें भावुक भी करता है और कर्तव्य के लिए प्रेरित भी करता है। आजादी पूर्व ये खंड एक प्रकार से लाइब्रेरी के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने कहा कि बाद में संविधान सभा की बैठक शुरू हुई और उसके बाद हमारे संविधान ने यहीं पर आकार लिया। यहीं पर 1947 में अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण किया। उस प्रक्रिया का यह हॉल साक्षी है।
हम सबका सौभाग्य है कि हमें सदन में आर्टिकल 370 से मुक्ति पाने का मौका मिला। ऐसी कई महत्वपूर्ण कामों में संसद की भूमिका अहम रही है।
इसी संसद में मुस्लिम बहन बेटियों को न्याय की जो प्रतीक्षा थी, शाहबानों केस के कारण गाड़ी कुछ उलटी चल पड़ी थी। इसी सदन ने हमारी उस गलती को ठीक किया।
मैंने लालकिले से कहा था- यही समय है, सही समय है। एक के बाद बाद एक घटनाओं पर हम नजर डालेंगे तो आज भारत एक नई चेतना के साथ फिर से जाग उठा है। भारत नई ऊर्जा से भर चुका है। यह चेतना यही ऊर्जा इस देश के करोड़ों लोगों को संकल्प से सिद्धि की ओर चला सकती है। हम गति जितनी तेज करेंगे परिणाम उतने तेज मिलेंगे।
मेनका ने कहा- महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा
सेंट्रल हॉल में सबसे पहले सांसद मेनका गांधी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा है। महिला आरक्षण से हाशिए पर खड़ी महिलाओं की बदलेगी किस्मत।’
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज हम ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। अंग्रेजी हुकूमत से लेकर हमारी आजादी में अब तक हमने इस संसद के शानदार पल को अनुभव किया है। बाबा साहेब आंबेडकर ने हमें 395 आर्टिकल दिए हैं। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, बिना किसी मलाल के और बिना कुछ कहे, मुझे कहना होगा कि मैं इस मंच पर खड़े होकर ऊंचा और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।
सदन के सभी सांसदों ने फोटो सेशन कराया
लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों ने सुबह सेंट्रल हॉल के पास एक साथ फोटो सेशन कराया। इस दौरान PM मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सत्ता और विपक्ष के सभी सांसद मौजूद रहे।
पहले राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने फोटो खिंचवाई। इसके बाद दोनों सदनों के सभी सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ। इस बीच गुजरात से BJP सांसद नरहरि अमीन की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सेंट्रल हॉल में मोदी देश के सभी सांसदों के पास जाकर मिले। यहां राष्ट्रगान हुआ।
और पढ़ें ...
BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी ने किया महिला आरक्षण बिल का ऐलान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ दिया नाम
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में कहा, ‘आज हमारी सरकार महिला आरक्षण बिल लाएगी। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। लेकिन उसे पार कराने के लिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और उसके कारण वह सपना आधूरा रह गया। महिला को अधिकार देने का उनकी शक्ति को आकार देने का काम करने के लिए भगवान ने मुझे चुना है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है।
महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए।
और पढ़ें ...
क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें दिल की सेहत के लिए Water कितना जरूरी है
आपके दिल की सेहत, आप क्या खाते-पीते हैं इससे जुड़ी हुई। दरअसल,दिल को हेल्दी रखने के लिए ऑर्टरी और वेन्स का हेल्दी रखना जरूरी है। लेकिन, हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां इनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है जिससे हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में एक छोटी से चीज है कि पानी कम पीना कैसे आपके दिल को प्रभावित कर सकता है और ये हाई कोलेस्ट्रोल के खतरे को कैसे बढ़ाता है। जैसे कि जब आप पानी कम पीते है तो नसों में जमा गंदगी चिपकी रहती है और इससे आर्टरी का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से प्रभावित होता है। इसके बाद ये हाई बीपी का कारण बनता है जिससे दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती है। तो, आइए जानते हैं क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है-Can cholesterol be high due to dehydration in hindi
कम पानी पीना आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, पानी डिटॉक्सीफाइंग एजेंट भी है जो कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकता है। डिहाइड्रेशन लिवर को खून में अधिक कोलेस्ट्रॉल जारी करने के लिए प्रेरित करता है और खून से कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की शरीर की क्षमता में बाधा डालता है। इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और ये हार्ट अटैक के खतरे को पैदा करता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना क्यों जरूरी है-Why hydration is important for high cholesterol
दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। दरअसल, पानी दिल के काम काज को बढ़ावा देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को तेज करने के साथ दिल के तमाम चैंबर्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये खून के फिल्ट्रेशन में बाकी अंगों को मदद करता है जिससे हाई बीपी से बचाव होता है और दिल की सेहत सही रहती है।
तो, Heart and Stroke Foundation की मानें तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो, आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए दिनभर में आपको 1.5 से 2 लीटर तक पानी पी लेना चाहिए। बाकी आप शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा दूसरे फूड्स के सेवन से भी कर सकते हैं।
और पढ़ें ...
Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणपति बप्पा मोरया…’ आज से गणेशोत्सव शुरू, जानें गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र से लेकर सबकुछ
19 सितंबर से गणेश चतुर्थी प्रारंभ हो रहा है। पूरे 10 दिनों तक देशभर में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बड़े धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं। गणपति की इन मूर्तियों को दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश उत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है।
गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 2023
गणेश चतुर्थी के दिन घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में ही अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02:09 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3:13 बजे समाप्त होगी। गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को उदया तिथि के आधार पर मनाई जाएगी। गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 11:07 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक है।
गणेश स्थापना विधि
गणपति बप्पा को घर पर लाते समय आपको राहुकाल की अवधि का ध्यान रखना चाहिए। इस गणेश चतुर्थी को 18 सितंबर को सुबह राहुकाल 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल में कभी भी गणेश जी को घर पर नहीं लाना चाहिए। राहुकाल में गणेश जी को घर लाना आपके लिए अशुभ परिणाम ला सकता है। गणपति स्थापना से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और फिर माथे पर तिलक लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें। आपकी मुद्रा बिल्कुल शुद्ध होनी चाहिए। इसके बाद एक लकड़ी के तख्ते या गेहूं, मूंग या ज्वार पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि को भी स्थापित करें और साथ में एक-एक सुपारी रखें।
गणेश चतुर्थी पूजा विधि
गणेश चतुर्थी तिथि के शुभ समय को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व भाग में रखें। पूजन सामग्री लेकर शुद्ध आसन पर बैठ जाएं। भगवान गणेश की मूर्ति के पूर्व दिशा में कलश रखें और आग्नेय कोण में दीपक जलाएं। अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ॐ पुण्डरीकाक्षय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को प्रणाम करें और तीन बार आचमन करें और माथे पर तिलक लगाएं। आसन के बाद भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, पवित्र धागा, चंदन, अक्षत, धूप, दीया, नैवेद्य और फल चढ़ाएं। भगवान गणेश की आरती करें और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगें।
गणपति बाप्पा को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए उनकी पूजा में ये दोनों चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजन सामग्री में सुपारी शामिल करना न भूलें।
गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप
1. वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
2. एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।
3. ॐ गं गणपतये नमः
4. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’
5. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
गणेश चतुर्थी का महत्व
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा और आराधना की जाती है। भगवान गणेश को बुद्धि, सुख, समृद्धि और बुद्धि का दाता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को दोपहर के समय स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। ऐसे में अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो इसे दोपहर के शुभ मुहूर्त में ही स्थापित करना होगा। गणेश चतुर्थी की तिथि से लेकर अनंत चतुर्दशी तक यानी लगातार 10 दिनों तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार की बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
और पढ़ें ...
Horoscope Today 19 September: तुला राशि वालों को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जानें आज का राशिफल
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
वृष राशि- आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
मिथुन राशि- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 9
कर्क राशि- आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 4
तुला राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
धनु राशि- आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मकर राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 1
मीन राशि- आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - 01:43 पी एम तक
नक्षत्र
स्वाती - 01:48 पी एम तक
योग
वैधृति - 03:58 ए एम, सितम्बर 20 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - 9:45 AM
चन्द्रास्त - 8:44 PM
अशुभ काल
राहू - 03:18 पी एम से 04:50 पी एम
यम गण्ड - 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
गुलिक - 12:15 पी एम से 01:47 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:35 ए एम से 09:23 ए एम, 11:04 पी एम से 11:51 पी एम
वर्ज्यम् - 07:41 पी एम से 09:21 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:41 पी एम
अमृत काल - 05:45 ए एम से 07:25 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:20 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 06:08 ए एम से 01:48 पी एम
और पढ़ें ...
खड़गे का सदन में आरोप : सरकार विपक्ष को ED से डराने, कमजोर करने की कर रही है कोशिश
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष सत्र के पहले दिन अपने भाषण की शुरुआत एक कविता से की और सरकार को सलाह दी कि ‘अगर वह कुछ नहीं कर सकती तो कुर्सी छोड़ दे।’ साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र मजबूत विपक्ष को कमजोर करने के लिए ED के जरिए उसे डराने की कोशिश कर रही है।
बदलना चाहते हैं तो हालत को बदलें
खड़गे ने राज्यसभा में अपने शुरुआती नोट में कहा, “अगर आप बदलना चाहते हैं तो अभी स्थिति बदलें। इस तरह नाम बदलने से क्या होता है? युवाओं को रोजगार देना है तो सबको बेरोजगार करने से क्या होगा? अपने दिल को थोड़ा बड़ा करने की कोशिश करें, जब आप लोगों को मारते हैं तो क्या होता है? अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो अपनी कुर्सी छोड़ दीजिए। यदि आप एक-दूसरे को डराते हैं तो क्या होगा? तुम्हें अपने शासन पर घमंड है, लोगों को धमकाने से क्या होता है?”
अपनी कविता के साथ, खड़गे ने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से “मजबूत” विपक्ष को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मजबूत विपक्ष में विश्वास करते थे। नेहरू ने यहां तक कहा था कि अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो व्यवस्था में गंभीर खामी है।खड़गे ने कहा, “अब जब मजबूत विपक्ष है तो वे इसे ईडी और सीबीआई के जरिए कमजोर करना चाहते हैं और फिर इसे ‘साफ’ करने के लिए अपनी वॉशिंग मशीन में डालना चाहते हैं।”
“मणिपुर क्यों नहीं जा रहे ?”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि अब प्रधानमंत्री (संसद में) आते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने कहा, “आज मणिपुर जल रहा है और आज तक लोग मारे जा रहे हैं, हिंसा हो रही है। और जब इतनी सारी बातें हो रही हों तब भी वह शायद ही कोई बयान जारी करते हों। खड़गे ने कहा, ”वह देश के कई हिस्सों में जाते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं।”
इस पर धनखड़ ने कहा कि ‘जब वह आपके निर्वाचन क्षेत्र में गए तो आपको दिक्कत है’। इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि ‘अगर वह वहां काम करने जा रहे हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है’। खड़गे ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 21 बार, मनमोहन सिंह ने 30 बार बयान दिये। खड़गे ने कहा, “हालांकि कुछ ‘प्रथागत टिप्पणियों’ के अलावा, पीएम मोदी ने केवल दो बार संसद में बयान दिया है।”
‘इंडिया को इंडी अलायंस कहते हैं नड्डा’
भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक को इंडी अलायंस कहने के लिए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा, “शब्द को छोटा करने के लिए (भाजपा अध्यक्ष जेपी) नड्डा साहब इंडी अलायंस कहते हैं। आप जो भी कहें हम ‘इंडिया’ हैं।”
‘हमने लोकतंत्र को बचाया है’
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “हमने उन्हें दिखाया कि हम एक राष्ट्र के रूप में कैसे मजबूत और विकसित हुए, हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाया। लेकिन फिर भी लोग पूछते हैं ’70 साल में क्या किया’? हमने केवल यही किया, हमने लोकतंत्र को बचाया, हमने संविधान को बचाया और देश को आगे बढ़ाया।”
उन्होंने कहा, “इस भवन में पिछले 75 वर्षों में देश का चेहरा बदल गया और जमींदारी प्रथा के उन्मूलन सहित लोगों के लिए कई निर्णय लिए गए। और उन्होंने इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया कि हमें विकास के लिए किस तरह गति के साथ काम करने की जरूरत है।”
‘नेहरू कैबिनेट में 5 विपक्षी नेता शामिल थे’
खड़गे ने कहा कि पहली कैबिनेट में नेहरू सभी को साथ लेकर चलते थे और उन्होंने पांच विपक्षी नेताओं को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”लेकिन अब आप हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते।” नेहरू 14 साल तक जेल में रहे, उन्होंने कई उद्योगों और कई सार्वजनिक क्षेत्रों की नींव रखी। और पांच साल में हम आगे बढ़ गये। और नेहरू विपक्ष की बात धैर्य से सुनते थे, जबकि प्रधानमंत्री अब संसद में नहीं आते हैं। अगर वह आते तो यह (पीयूष) गोयल के लिए राहत होती।”
और पढ़ें ...
16 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in October 2023: सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, 2 दूसरे शनिवार और 7 राज्यवार अवकाश शामिल हैं।
Bank Holidays: आरबीआई के अनुसार, अक्टूबर 2023 में भारत में बैंकों की छुट्टियों की कुल संख्या 16 है। इसमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। बता दें कि बैंक बंद रहने के बावजूद आप कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
Bank Holidays: यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची
दिनांक दिन राज्य छुट्टी
2 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश -महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर- शनिवार- पूरे देश-महालया
18 अक्टूबर -बुधवार -असम- कटि बिहु
21 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी
24 अक्टूबर- मंगलवार- पूरे देश -दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर- बुधवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)
26 अक्टूबर -गुरुवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर- शुक्रवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर -मंगलवार- गुजरात -सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
और पढ़ें ...
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद तय हो सीटों का बंटवारा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में उठी मांग
हैदराबाद। आई एन डी ए गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए। हैदराबाद में 16-17 सितंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान से इसकी मांग की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों गठबंधन की दूसरी पार्टियों से है। इन नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के आखिरी में चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि अगले महीने के पहले हफ्ते में इसका ऐलान हो जाए।पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, प्रवक्ता अलका लांबा और प्रताप सिंह बाजवा समेत दिल्ली और पंजाब के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आप नेता पार्टी पर हमले कर रहे हैं और पार्टी नेताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन राज्यों में चुनाव लडऩे की घोषणा कर रही है, जहां कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वे पंजाब में आप के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि वहां उनके नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने इस मामले पर अलग से चर्चा करने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने आश्वासन दिया कि दूसरी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा स्टेट यूनिट्स की सलाह पर ही की जाएगी।
और पढ़ें ...
पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले पर टिकी देश की निगाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सत्र की शुरुआत के पहले मीडिया को दिए संबोधन में ऐतिहासिक निर्णय लेने की बात कहने से यह चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर सरकार कौन से ऐतिहासिक विधेयक सामने ला सकती है, जिससे देश की तस्वीर बदल जाएगी।
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ ₹75 में मिलेगा सब कुछ फ्री, यहां देखें पूरी डिटेल
Reliance Jio Recharge Plans: तो दोस्तों, यदि भारत में सबसे किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लांस की बात करें तो इसमें सबसे पहले रिलायंस जिओ का नाम आता है।रिलायंस जियो अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए ही जानी जाती है। इस कंपनी ने महज कुछ ही सालों में अपना ऐसा नेटवर्क बनाया कि जिसकी वजह से सारे अन्य मोबाइल नेटवर्क ठंडे पड़ गए। क्योंकि Reliance Jio का रिचार्ज प्लान बाकी कंपनियों से सस्ता पड़ता है।
बता दें कि जियो अपने कस्टमर का ख्याल रखते हुए उनके बजट में प्लान लॉन्च करती रहती और ग्राहकों को कई सारे बेनिफिट भी देती है। जैसे डाटा, कॉलिंग और अधिक वैलिडिटी। साथ ही कई ओटीटी फ्री सब्सक्रिप्शन भी।
दोस्तों, यदि आप भी चाहते हैं कि आप जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो लिए आज हम आपको बताते हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि जिओ का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान लेने जाते हैं तो जियो बहुत सारे बेनिफिट देती है जैसे की कॉलिंग, रिचार्ज, एसएमएस और अधिक दिन की वैलिडिटी।
Reliance Jio Recharge Plans: कंपनी ऐसी सुविधाएं देती है जो कस्टमर को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इसी कारण से जियो आज देश का नंबर वन नेटवर्क है और इसके यूजर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। आज दुनिया के किसी भी कोने में जाकर आप जियो के नेटवर्क को प्राप्त कर सकते हैं।
Reliance Jio Recharge Plans: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
Reliance Jio Recharge Plans: आप सभी को बता दें कि जिओ का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ₹75 रुपए का आता है। इसके बाद जिओ का इससे थोड़ा महंगा 91 रुपए का प्लान आता है। उसके बाद 125 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है। इसके बाद 152 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है।
वहीं जिओ का 186 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है जो कि कस्टमर के बजट में और अच्छा के फायदे रिचार्ज प्लान है। दोस्तों, शायद ही आपको इन रिचार्ज प्लांस की जानकारी होगी क्योंकि इन रिचार्ज प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।
Reliance Jio Recharge Plans: सस्ते प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Reliance Jio Recharge Plans: यदि 75 रुपए के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 0.1gb डाटा और 23 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 फ्री एसएमएस और 200 एमबी अतिरिक्त डाटा (कुल 2.5GB डेटा) दिया जाता है। वहीं 125 के रिचार्ज प्लान में आपको 500 एमबी पर डे डाटा, 300 एसएमएस, 23दिन वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वही ₹91 के रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिन वैलिडिटी, 100 जीबी डाटा और 300 एसएमएस अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है।
और पढ़ें ...
आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर का हाल
पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई अंतर नहीं देखने को मिला है। दिल्ली, कोलकाता,मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।
नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 93.83 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 94.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का रेट 91.13 डॉलर प्रति बैरल है। सऊदी अरब और रूस की ओर से उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है।
और पढ़ें ...
