सियासत

Aaj Ka Panchang 18 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 18 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 18 सितंबर 2023 का पंचाग... वार- सोमवार पक्ष- शुक्ल पक्ष तिथि- तृतीया, 12:39 पीएम तक नक्षत्र- चित्रा, 12:08 पीएम तक योग- इन्द्र, 04:24 एएम, सितंबर 19 तक करण- गर, 12:39 पीएम तक सूर्योदय- 06:07 एएम सूर्यास्त- 06:23 पीएम अशुभ मुहूर्त  दुष्टमुहूर्त 12:39:43 से 13:28:47 तक, 15:06:56 से 15:56:00 तक कुलिक 15:06:56 से 15:56:00 तक कंटक 08:34:22 से 09:23:26 तक राहु काल 07:39:10 से 09:11:10 तक कालवेला/अर्द्धयाम 10:12:30 से 11:01:35 तक यमघण्ट 11:50:39 से 12:39:43 तक यमगण्ड 10:43:11 से 12:15:11 तक गुलिक काल 13:47:11 से 15:19:12 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज हरतालिका तीज के दिन इन राशियों पर जमकर बरसेगी शिव-गौरी की कृपा...जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि-  आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 वृष राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 7 मिथुन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 6 कर्क राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 8 सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 2 कन्या राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 4 तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।  शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 3 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 6 धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 9 कुंभ राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 2 मीन राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न, इस 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

हैदराबाद में आज शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इस दौरान कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जो इस प्रकार हैं – सबसे पहले, कांग्रेस कार्य समिति जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हमारे बहादुर सैन्य अधिकारियों और सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. जब इस त्रासदी की ख़बरें सामने आ रही थी और देश शोक मना रहा था तब भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा ख़ुद को G20 की बधाई देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जश्न मनाना न सिर्फ़ बेशर्मी की पराकाष्ठा है, बल्कि जवानों की शहादत का अपमान है. CWC पिछले एक वर्ष में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदानों के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना करती है. वह एक प्रेरणादायक नेता के साथ-साथ सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ रहे हैं. वह निडरता के साथ मोदी सरकार के हमलों से संविधान को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. वह लगातार प्रधानमंत्री को उनकी जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के लिए ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं. कांग्रेस कार्य समिति राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर प्रसन्नता व्यक्त करती है. यात्रा देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना थी. जिसका उद्देश्य भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ़ लोगों को एकजुट करना, बढ़ती असमानता, घटती आय, बढ़ती बेरोज़गारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के विरुद्ध लोगों की आवाज़ उठाना;और बढ़ती तानाशाही, लोकतांत्रिक संस्थानों पर कब्ज़े और हमारे संघीय ढांचे पर हो रहे हमलों का विरोध करना था. CWC का संकल्प है कि हमारा पार्टी संगठन हर स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की भावना, उसके विचार और उद्देश्यों को आगे बढ़ाता रहेगा. साथ ही इसे हमारे देश के हर हिस्से में जीवित रखेगा. CWC का यह भी बिल्कुल स्पष्ट रूप से मानना है कि राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जाना प्रधानमंत्री की राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा था. उनकी संसद सदस्यता फिर से बहाल होने पर CWC गहरा संतोष व्यक्त करती है. क्योंकि इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है. CWC मणिपुर में संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह से ध्वस्त होने और वहां जारी हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त करती है. चार महीने से ज्यादा समय से राज्य में हिंसा और अशांति का दौर जारी है. इतने दिनों में भाजपा की ध्रुवीकरण की नीतियों की वजह से राज्य बुरी तरह से विभाजित हो जुका है. प्रधानमंत्री की चुप्पी और उपेक्षा, गृह मंत्री की विफलता और मुख्यमंत्री के अड़ियल रवैये ने बेहद ही ख़तरनाक स्थिति पैदा कर दी है. जहां सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच और सेना/असम राइफल्स और राज्य पुलिस के बीच बार-बार टकराव की ख़बरें सामने आ रही है. मणिपुर से जो चिंगारी निकली है, अब उसके बड़े पैमाने पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में फैलने की आशंका है. CWC मुख्यमंत्री को तत्काल हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की कांग्रेस पार्टी की मांग को दोहराती है. CWC इस बात पर भी ज़ोर देती है कि सरकार लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को बरामद करने, पब्लिक ऑर्डर बहाल करने, हज़ारों प्रभावितों और राज्य के शरणार्थियों के लिए इस बेहद गंभीर मानवीय संकट को ख़त्म करने का प्रयास करे. साथ ही विभिन्न समूहों के बीच बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार हो. कांग्रेस कार्यसमिति याद दिलाना चाहती है कि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री ने जातिवाद, सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद पर 10 साल के लिए रोक लगाने का आह्वान किया था. विडंबना यह है कि भाजपा और इस सरकार द्वारा अपनाई गई विभाजनकारी और भेद-भाव से भरी नीतियों और प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को एकजुट करने के बजाय चुनिंदा मामलों पर अपनी चुप्पी की वजह से पिछले नौ वर्षों में ये तीनों ही समस्याएं कई गुना बढ़ गई हैं. उनकी सरकार ने ग़रीबों और कमज़ोर लोगों, विशेषकर महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं की है. संसद के अंदर और बाहर भाजपा के नेताओं का राजनीतिक भाषण समाज में ज़हर घोलने वाला होता है. उनके बयान नफ़रत फ़ैलाने वाले और हिंसा को बढ़ावा देने वाले होते हैं. वे विभाजनकारी ताकतों को प्रोत्साहित करते हैं और समाज का ध्रुवीकरण करते हैं. भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं ने पिछले प्रधानमंत्रियों, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू के योगदानों को कम करके दिखाने और आंकने की कोशिश की है. साथ ही उनकी छवि को भी विकृत किया गया है. राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने और उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. भाजपा सरकार ने सहयोगात्मक संघवाद के सिद्धांतों और प्रथाओं को नष्ट कर दिया है. कांग्रेस कार्यसमिति मोदी सरकार को MSP और अन्य मांगों के मुद्दों पर किसानों और किसान संगठनों से किए गए वादों की याद दिलाती है. किसान बढ़ते कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है. नोटबंदी की मार और सरकार से किसी भी तरह का सपोर्ट न मिलने के कारण MSME सबसे ख़राब दौर में हैं. एक्सपोर्ट मार्केट सिकुड़ गया है और निर्यात में गिरावट आई है. निवेश और उपभोग का इंजन मंद पड़ा हुआ है. सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में विफल रही है. आर्थिक परिदृश्य निराशाजनक बना हुआ है. ऐसा लगता है कि इस सरकार की एकमात्र चिंता सिर्फ़ हेडलाइन मैनेजमेंट है. CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है. CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है. CWC नए संविधान के लिए शुरू की गई चर्चा और दुर्भावना से भरे तर्कों को सिरे से ख़ारिज करती है, जिसमें कहा गया कि इसकी मूल संरचना को बदला जा सकता है. बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर और उनके साथ के अन्य देशभक्तों द्वारा तैयार किए गए संविधान पर भाजपा सरकार के हमले की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों द्वारा भर्त्सना की जानी चाहिए और विरोध किया जाना चाहिए. हमारा संविधान महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को दर्शाता है. CWC मोदी सरकार के पाखंड और दोहरेपन को भी सबके समक्ष रखना चाहती है. प्रधानमंत्री एक तरफ़ दुनिया को महात्मा गांधी को लेकर उपदेश देते हैं दूसरी तरफ़ उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों और उनकी विरासत पर हमला करने वालों को खुली छूट देते हैं. इस सरकार के आने के बाद से संसदीय बहस और जांच लगभग गायब ही हो गई है. कई महत्वपूर्ण और दूरगामी कानून को उचित जांच और चर्चा के बिना जल्दबाज़ी में आगे बढ़ा दिया गया है. संसद में पेश किया गया मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति आदि) विधेयक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से गंभीर समझौता करने वाला है. सरकार अचानक संसद का विशेष सत्र बुला लेती है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक चिंता और महत्व से जुड़े नौ गंभीर मुद्दों उठाए, जिन पर इस विशेष सत्र में चर्चा की आवश्यकता है. CWC इस पहल के लिए और पार्टी संगठन को मज़बूत करने में उनकी निरंतर अभिरुचि के लिए उन्हें धन्यवाद देती है. कांग्रेस कार्यसमिति महिला आरक्षण बिल को संसद के इस विशेष सत्र में पारित करने की माँग करती है. CWC बिज़नेस ग्रुप के लेनदेन पर अबतक हुए और अभी भी लगातार हो रहे गंभीर एवं चौंकाने वाले खुलासों की जांच के लिए JPC की मांग को दोहराती है. क्योंकि अडानी ग्रुप प्रधानमंत्री की घनिष्ठ मित्रता और सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों और प्रशासनिक उदारता का प्रमुख लाभार्थी रहा है. ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रस्ताव देश के संघीय ढांचे पर एक और हमला है. मोदी सरकार ने राज्यों के कर राजस्व हिस्सेदारी में कमी करके, राज्यपाल के कार्यालयों का दुरुपयोग करके, विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में बाधाएं उत्पन्न करके – जैसा कि कर्नाटक में फ़ूड सिक्योरिटी गारंटी के मामले में हुआ- सुनियोजित ढंग से संघवाद को कमज़ोर कर दिया है. केंद्र ने विपक्ष द्वारा शासित राज्यों को इमरजेंसी फंड और आपदा राहत देने से भी इंकार किया है – हिमाचल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां बाढ़ और भूस्खलन से काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. CWC स्पष्ट शब्दों में चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और नक्शा में अरुणाचल प्रदेश और भारत के अन्य हिस्से को शामिल करने जैसी उसकी उकसावे की नीति की निंदा करती है. यह बेहद अफ़सोसजनक है कि 19 जून, 2020 को चीन को क्लीन चिट देकर और भारतीय क्षेत्र पर क़ब्ज़े की बात से इंकार करके प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया. उनका वह बयान न सिर्फ़ हमारे जवानों की शहादत का अपमान है बल्कि उससे चीन को सीमा का उल्लंघन जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिला है. CWC सरकार से चीन के साथ सीमा विवाद पर स्थिति स्पष्ट करने और भारतीय क्षेत्र की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी चुनौती के ख़िलाफ़ मजबूत रुख अपनाने का आह्वान करती है. कांग्रेस कार्यसमिति सांप्रदायिक एकता, सामाजिक, आर्थिक समानता, नौजवानों की अपेक्षाओं और एक सशक्त भारत की गौरव यात्रा में देशवासियों के साथ मज़बूती से खड़ी है. कार्यसमिति यह प्रण लेती है कि वह एक ऐसे देश का निर्माण करेगी जिसमें हर जाति व धर्म के लोग, अमीर, ग़रीब, नौजवान और बुज़ुर्ग सब गौरवान्वित महसूस करें. अंत में CWC इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की निरंतर एकजुटता का तहे दिल से स्वागत करती है. इससे प्रधानमंत्री और भाजपा काफ़ी बौखलाए हुए हैं. CWC INDIA की पहल को वैचारिक और चुनावी रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराती है ताकि हमारा देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो, सामाजिक समानता और न्याय मे विश्वास रखने वाली ताकतें मज़बूत हों और लोगों को एक उत्तरदायी, संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह और ज़िम्मेदार केंद्र सरकार मिले.
और पढ़ें ...

नए संसद भवन के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा, लोकसभा स्पीकर रहे मौजूद

नई दिल्ली। नए संसद भवन के गज द्वार पर आज तिरंगा फहराया गया है। संसद भवन की नई बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया है। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि ये ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले किया गया है। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में ट्रांसफर की जा सकती है। बता दें कि पीएम मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। मल्लिकार्जुन खरगे नहीं हुए शामिल हालांकि इस मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं हुए। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा था कि उन्हें इस समारोह का न्यौता देने में देरी की गई। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि खरगे को समारोह का न्यौता 15 सितंबर को देर शाम को मिला था। खरगे का कहना है कि वह 16-17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं और रविवार की रात में दिल्ली लौटेंगे। 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में कमरों का बंटवारा किया जा चुका है। जिन मंत्रियों को कमरे मिले हैं, उसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। किस नेता को कौन सा कमरा? जानकारी के मुताबिक, अमित शाह को अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर जी-33, राजनाथ सिंह को जी-34, नितिन गडकरी को जी-31, पीयूष गोयल को जी-30, निर्मला सीतारमण को जी-12, एस जयशंकर को जी-10, धर्मेंद्र प्रधान को जी-41, स्मृति ईरानी को जी-8, नरेंद्र सिंह तोमर को जी-11, अश्विनी वैष्णव को जी-17 और अर्जुन मुंडा को नए संसद भवन में कमरा नंबर जी-9 आवंटित किया गया है। बता दें कि पुराने संसद भवन में इन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरों में था। सरकार के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय के लिए कमरे का आवंटन किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-20, गिरिराज सिंह को एफ-36, गजेंद्र सिंह शेखावत को एफ-18, नारायण राणे को एफ-39, सर्बानंद सोनोवाल को एफ-38, वीरेंद्र कुमार को एफ-37, पशुपति पारस को एफ-19, किरेन रिजिजू को एफ-17 और आरके सिंह को नए संसद भवन के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-16 का आवंटन किया गया है।
और पढ़ें ...

श्रमिकों को पीएम नरेंद्र मोदी की सौगात, विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ, कन्वेंशन सेंटर का भी होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईंया मिल रही हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल पीएम मोदी कुछ न कुछ ऐतिहासिक करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ कहे जाने वाले भारत के पहले इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं। ‘यशोभूमि’ को लगभग 5400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसमें कई हॉल हैं जहां प्रदर्शनी लगी रहेगी और अन्य सुविधाओ से यह सुसज्जित है। इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी आज श्रमिकों को देंगे खास तोहफा बता दें कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है। इस अवसर पर श्रमिकों को पीएम मोदी खास तोहफा देने वाले हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत कन्वेंशन सेंटर से ही प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए उन्हें एडवांस ट्रेनिंग व आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें की ‘पीएम विश्वकर्मा पोर्टल’ पर बायोमेट्रिक के जरिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कारीगरों व शिल्पकारों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका उन्हें प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी मिलेगा। 1300 करोड़ है योजना का बजट बता दें कि इस योजना के तहत शिल्पकारों और कारीगरों को औजार खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 15000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर पहले एक लाख रुपये 5 फीसदी के ब्याज पर और बाद में फिर जरूरत पड़ने पर दो लाख तक का लोन कारीगरों और शिल्पकारों को दिया जाएगा। बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का बजट 1300 करोड़ रुपये हैं। इस योजना के शुभारंभ पर देशभर के 70 स्थानों पर 70 मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे।
और पढ़ें ...

24 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान हो सकता है डिहाइड्रेशन, बचाव के लिए सरगी में इन बातों का रखें ध्यान

हरतालिका तीज, हर वो लड़की वो स्त्री करती है जिसे एक अच्छा पति पाने की इच्छा हो। क्योंकि इस व्रत की शुरुआत पार्वती जी ने भी इसी इच्छा से की थी और भगवान शिव को वर के रूप में पाया था। इस व्रत में शिव-गौरी पूजन की परंपरा रही है और पूरे दिन 24 घंटे निर्जला रहना होता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी के कारण चक्कर आ सकता है, पैर हाथ में दर्द होता है और फिर आपको अकड़न और सिर दर्द भी हो सकता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए आप सुबह की सरगी के दौरान इन टिप्स को अपना सकते हैं। 24 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान हो सकता है डिहाइड्रेशन- Nirjala fasting on hartalika teej tips to prevent dehydration in hindi 1. नारियल पानी पिएं नारियल पानी पीना डिहाइड्रेशन से बचाव का एक कारगर तरीका हो सकता है। दरअसल, निर्जला व्रत के दौरान शरीर डिहाइड्रेट होकर बीमार पड़ सकता है और ऐसे में नारियल पानी पीना आपके शरीर में हाइड्रेशन को बहाल कर सकता है। इससे टिशूज और मांसपेशियों में जान बनी रही है और अकड़न से बचाव होता है। 2. खीरा खाएं खीरे की खास बात ये है कि ये पेट को ठंडा रखता है और आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। दूसरा, ये पानी से भरपूर है और शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाकर व्रत के दौरान सिर दर्द और पैरों में अकड़न जैसी समस्या से बचा सकता है। ऐसे में हरितालिका तीज के दौरान सरगी में आप खीरा जरूर खाएं। इससे पेट भी सही रहेगा और काफी देर तक आप भर-भरा महसूस करेंगे। 3. अनानास लें व्रत में अनानास फल खाना शरीर में एनर्जी बनाए रखने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपके बाकी बॉडी फंक्शन को बेहतर बनाता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। तो, डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए आप हरितालिका तीज के व्रत में इन बातों का ध्यान रख सकते हैं। ऐसा करेंगे तो आपको 24 घंटे में शरीर पानी की कमी से बीमार नहीं होता और साथ ही आप इन व्रत को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
और पढ़ें ...

Horoscope 17 September 2023 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Aaj Ka Rashifal 17 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रौसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।  शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक-1 वृष राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी होगी।  शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 4 मिथुन राशि- आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाड़ी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।  शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 8 कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है । अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 2 सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 1 कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 तुला राशि- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 8 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 4 धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 5 मकर राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयो से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घुमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।  शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 4 कुंभ राशि- आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आएगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 3 मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो की पेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष द्वितीया - 11:08 ए एम तक नक्षत्र हस्त - 10:02 ए एम तक योग ब्रह्म - 04:28 ए एम, सितम्बर 18 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:06 AM सूर्यास्त - 6:26 PM चन्द्रोदय - 7:52 AM चन्द्रास्त - 7:41 PM अशुभ काल राहू - 04:52 पी एम से 06:24 पी एम यम गण्ड - 12:15 पी एम से 01:48 पी एम गुलिक - 03:20 पी एम से 04:52 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:46 पी एम से 05:35 पी एम वर्ज्यम् - 06:44 पी एम से 08:28 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:41 पी एम अमृत काल - 05:10 ए एम से 06:55 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:20 ए एम शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम अमृत सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम
और पढ़ें ...

sex racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस हालत में 6 लोग गिरफ्तार, जब पुलिस ने ओयो होटल में मारा छापा…

नई दिल्ली: सेक्स रैकट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ओयो होटल में छापेमारी की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ पूर्वी दिल्ली के एक होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। sex racket: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली के साउथ गणेश नगर में आर.के. रेजीडेंसी (एक ओयो होटल) पर मंडावली थाने की एक टीम द्वारा छापेमारी की गई। आॅपरेशन में छह व्यक्तियों को वेश्यावृत्ति में लिप्त पाया गया। sex racket: आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार (46), जो एक एजेंट है और लक्ष्मी नगर का निवासी है; दीवान (29), होटल प्रबंधक; और कुणाल (27), गीता कॉलोनी का एक ग्राहक के रूप में हुई है। इनके अलावा तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। sex racket: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “आईटीपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान, यह पता चला कि वही परिसर, यानी आरके रेजीडेंसी पूर्व में भी वेश्यावृत्ति में शामिल था। एमसीडी ने होटल को सील कर दिया गया था। sex racket: डीसीपी ने कहा, “हाल ही में, इसे डी-सील कर दिया गया था, और उन्होंने वही अवैध गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। sex racket: लड़कियों के लिए मंगानी पड़ी बस sex racket: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देह व्यापार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते बुधवार को पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि होटल समेत कई निजी मकानों पर छापेमारी कर 15 महिला और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार को जब एक गेस्ट हॉउस में पुलिस ने छापा मारा तो जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त इतने लोग पकडे गए कि पुलिस को उन्हें ले जाने के लिए बस मंगानी पड़ी। sex racket: दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के जनपद कुशीनगर का है। बुधवार को पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद होटल संचालको में हड़कंप मच गया था। लेकिन बावजूद इसके जिस्मफरोशी का यह गोरखधंदा रुकने का नाम नहीं ले रहा था। शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इसी क्रम में एसडीएम और सीओ कसया ने शुक्रवार को चन्द्रलोक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने जब अंदर जाकर लड़के व लड़कियों को दबोचा और गिनती करना शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। sex racket: इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी कि थाने ले जाने के लिए स्कूल बस बुलानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा जाएगा। साथ ही देह व्यापार को जिले से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का अभियान जारी रहेगा।
और पढ़ें ...

सरकार बनने के एक महीने के अंदर लागू होगा पेसा कानून , ग्राम सभा को मिलेंगे पूरे अधिकार- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर पहुंचे। जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने महासभा की। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को दोनों ने संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल की सभा शुरू होने के बाद तेज बारिश होने लगी लेकिन लोग सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल की सभा में मौजूद रहे। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रैली संबोधन के दौरान कहा कि 'आप' सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू करेगी। 75 साल में सबकी तरक्की हो गई लेकिन आदिवासी समाज पिछड़ा हुआ है। सबकी नजर जल जंगल जमीन पर रहती है। सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिए जाएंगे।

वहीं, भाजपा को घेरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। जिससे बीजेपी वाले बौखला गए हैं। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया पर आपका पैतृक अधिकार नहीं है। इंडिया हमारे दिल में बसता है। भारत हमारे दिल में बसता है। किस-किस के दिल से इंडिया निकालोगे। साथ ही उन्होंने आई लव इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नहीं होना चाहिए बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए जैसी अमीर के बच्चों को शिक्षा मिलती है। वैसे ही गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों को वैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। वन नेशन वन स्वास्थ्य मिलना चाहिए। जैसा अमीरों को इलाज मिलता है। वैसे ही गरीबों को भी मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ वालों आप भी एक मौका 'आप' को देकर देखो। आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाए। पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया जैसे प्रोग्राम चलाते थे। अपोजिशन वालों ने इंडिया नाम रख लिया तो अब कह रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और पंजाब के लोग दुखी थे। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टी को हटाकर नई पार्टी को मौका दिया। पंजाब के लोगों को दिल्ली की खुशहाली समझ आई तो उन्होंने पंजाब में भी 'आप' को मौका दिया। उन्होंने कहा कि हमारी देखादेखी आजकल भाजपा-कांग्रेस वाले भी गारंटी दे रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी है बाकी सब फर्जी है।

गौरतलब है कि बस्तर संभााग के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजि. आनंद प्रकाश मिरी समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

बिजनेसमैन बनने की तैयारी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बंगाल में लगाएंगे फैक्ट्री

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब उद्योगपति बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद सौरव गांगुली ने ही अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सौरव ने बंगाल के शालबनी में जिंदल की खाली जमीन पर फैक्ट्री लगाने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम बंगाल में तीसरा इस्पात संयंत्र बनाना शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी बंगाल तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने फेसबुक पेज से दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैड्रिड में सौरव की घोषणा, अब हमलोग पश्चिम मेदिनीपुर में एक स्टील फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं, सभी आएं। दरअसल, सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन दौरे पर हैं। इन दोनों को स्पेन में एक ही मंच पर देखा गया है। स्पेन के इस मंच पर उपस्थित सौरव गांगुली ने ऐलान किया कि वह बंगाल के मेदिनीपुर में स्टील प्लांट बना रहे हैं। ममता बनर्जी के साथ होने के वजह से लोग यह मान रहे हैं कि गांगुली अब राजनीति में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गांगुली ने पहले भी कई बार इसको नकार चुके हैं। बता दें कि गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। अब वे बिजनेस की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
और पढ़ें ...

हरतालिका तीज का पौराणिक महत्व, माता पार्वती के कठोर तप से जुड़ी है कथा

18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज पर सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी.इस पर्व का संबंध शिव जी और पार्वती जी से है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने किया, शिव को पति के रूप में पाने के लिए.

कहते हैं इस व्रत के प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है. हरतालिका तीज का पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, ऐसे में स्त्रियां अभी से पूजा की सामग्री इक्ठ्‌ठा कर लें ताकी पूजा में किसी चीज की कमी न हो.

 

 

  • शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या नदी की स्वच्छ मिट्‌टी, रेत का भी उपयोग कर सकेत हैं.
  • चंदन, जनेऊ, फुलेरा, पुष्प, नारियल, अक्षत
  • 5 पान के पत्ते, 5 इलायची, 5 पूजा सुपारी, 5 लौंग, 5 प्रकार के फल
  • दक्षिणा, मिठाई, पूजा की चौकी, धतूरे का फल
  • कलश, अभिषेक के लिए तांबे का पात्र, दूर्वा, आक का फूल
  • घी, दीपक, अगरबत्ती, धू, कपूर, व्रत कथा पुस्तक
  • शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते - बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते, पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को विशेषतौर पर चढ़ाना चाहिए.
  • सुहाग की सामग्री - हरतालिका तीज में सुहाग की पिटारी का विशेष महत्व है, इसमें कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, माहौर शामिल करें.

हरतालिका तीज की पूजा का ये है सही मुहूर्त (Hartalika Teej 2023 Puja Time)

हिंदू धर्म में सुहागिन स्त्रियों के लिए हरतालिका तीज का व्रत बहुत मायने रखता है. शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ माना जाता है.

  • हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह 06.07 से सुबह 08.34 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.
  • वहीं प्रदोष काल में चार प्रहर की पूजा शाम 06.23 मिनट से शुरू हो जाएगी.

पहला प्रहर - शाम 06.23 - रात 09.02

दूसरा प्रहर -  रात 09.02 - प्रात: 12.15, 19 सितंबर

तीसरा प्रहर - प्रात: 12.15 - प्रात: 03.12 (19 सितंबर)

चौथा प्रहर - प्रात: 03.12 - सुबह 06.08 (19 सितंबर)

और पढ़ें ...

WhatsApp चैनल कैसे बनाएं? एक मिनट में बनेगा, यहां देखें आसान तरीका

Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023: दोस्तों, आप WhatsApp का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप चैनल भी बना सकते हैं?जी हां, अब यह संभव है। दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने हाल ही में भारत में WhatsApp Channel Features शुरू कर दिया है। अब कोई भी व्हाट्सएप यूजर अपना व्हाट्सएप पर अपना WhatsApp Channel बना सकता है।आपको बता दें कि WhatsApp ने भारत में WhatsApp Channel Feature को लॉन्च किया है। इस फीचर के माध्यम से आप अपने फॉलोवर्स को वीडियो, फोटो, टेक्स्ट मैसेज, लिंक, इमोजी आदि भेज सकते हैं। Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023:: अगर आप सोच रहे हैं कि WhatsApp चैनल कैसे बनाएं, तो इस लेख में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताएंगे। WhatsApp चैनल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपने फॉलोवर्स को किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर कर सकते हैं। यह एक तरह से फेसबुक पेज या टेलीग्राम चैनल जैसा ही है। WhatsApp Channel एक ऐसा फीचर है, जो आपको अपनी वेबसाइट, ब्लॉग, या व्यवसाय के लिए एक दर्शक बनाने में मदद कर सकता है। चैनल के माध्यम से, आप अपने followers को वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, और लिंक आदि शेयर कर सकते हैं. WhatsApp Channel के माध्यम से आप किसी भी फेमस सेलिब्रिटी, प्रसिद्ध क्रिकेटर, मशहमर अभिनेता, एक्ट्रेस, फेमस न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल, प्रसिद्ध ब्लॉगर, वेबसाइट, राजनीतिक पार्टी, राजनेता, यूट्यूबर आदि से जुड़ सकते हैं। Whatsapp Channel Kaise Banaye 2023:: व्हाट्सएप चैनल की विशेषताएं: आप अपने चैनल को कस्टमाइज कर सकते हैं। आप अपने चैनल के लिए एक प्रोफ़ाइल पिक्चर और एक डिस्क्रिप्शन लगा सकते हैं। आप अपने चैनल में लिंक, वीडियो, फोटो, टेक्स्ट मैसेज आदि शेयर कर सकते हैं। आप अपने चैनल को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? | How to create a WhatsApp Channels WhatsApp चैनल बनाना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपने WhatsApp पर चैनल बना सकते हैं: अपने WhatsApp ऐप को खोलें। उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें। नया चैनल पर टैप करें। चैनल का नाम दर्ज करें। चैनल का विवरण दर्ज करें। चैनल का लोगो अपलोड करें (वैकल्पिक)। बनाएं पर टैप करें। अपने WhatsApp चैनल को खोलें। चैनल आइकन पर टैप करें। अपना चैनल पर टैप करें। लिंक कॉपी करें पर टैप करें। अब आप इस लिंक को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
और पढ़ें ...

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की छत्तीसगढ़ में पत्रकार वार्ता

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्रकार वार्ता प्रमोद सावंत का बयान - माता कौशल्या की भूमि में आने का पहली बार मौका मिला. परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आया हूं. दो जगह से यात्रा की शुरुआत की गई है. यहां निश्चित रूप से परिवर्तन करके डबल इंजन की सरकार आएगी.. 50 साल कांग्रेस के और 9 साल मोदी जी के आप देख सकते हैं, *जितना राइस होगा केंद्र सरकार इसको लेने के लिए तैयार है* *यहां के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर है* *जितने वादे कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए उन्होंने पुरे नहीं किए, कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए* *छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ केवल बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किए गए* *कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन शराब बंदी करने के बजाय शराब की होम डिलीवरी की* *छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है*
और पढ़ें ...

मुंबई में 12 मंजिला इमारत में लगी आग, 60 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, दम घुटने से 39 अस्पताल में भर्ती

मुंबई। Fire in 12 storey building in Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में 12 मंजिला एक रिहायशी इमारत में देर रात आग लगने से उसमें रहने वाले कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। घटना शुक्रवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर कोहिनूर अस्पताल के सामने स्लम रिहैबिलिएशन अथॉरिटी (एसआरए) इमारत संख्या 7 में हुई। Fire in 12 storey building in Mumbai: अधिकारी के मुताबिक, इमारत से सुरक्षित निकाले गए 60 लोगों में से 39 को दम घुटने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, आग 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे तार और कबाड़ में लगी, लेकिन धीरे-धीरे लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं और पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। Fire in 12 storey building in Mumbai: अधिकारी ने बताया कि इमारत के कई तल में फंसे 40-50 निवासियों को दमकम कर्मियों ने सीढ़ियों के जरिये बाहर निकाला। इनमें से 39 लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जिसके बाद 35 लोगों को निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल में, जबकि चार अन्य को कोहिनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
और पढ़ें ...

हैदराबाद में कांग्रेस सीडब्लूसी की पहली बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव और कुमारी सैलजा होंगी शामिल

रायपुर/हैदराबाद। Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में शनिवार 16 सितंबर को नवगठित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति और चुनाव संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा होगी। Congress CWC in Hyderabad today: बैठक में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस.सिंहदेव, प्रभारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद फूलोदेवी नेताम रात विमान से हैदराबाद पहुंचे हैं। Congress CWC in Hyderabad today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सभी सीडब्ल्यूसी सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों समेत 84 लोग बैठक में शामिल होंगे। Congress CWC in Hyderabad today: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अगले दिन 17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक होगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी 17 सितंबर की शाम को विशाल विजयभेरी रैली में तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी।
और पढ़ें ...