सियासत
दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) का शिलान्यास नवा रायपुर में
नवा रायपुर में दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने किया|
व्यापारियों के जय व्यापार के नारे से गूंज उठा नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज नया रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) का शिलान्यास किया गया जहां कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, विधायक धनेंद्र साहू (अभनपुर विधानसभा), परियोजना समन्वयक डॉ. राकेश गुप्ता, आर्किटेक्ट मनीश पिल्लिवार, NRDA चेयरमैन एस एस बजाज, आवास एवं पर्यावरण सचिव महादेव कावरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल एवं चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की उपस्थिति में चेंबर पदाधिकारी गण, 90 से अधिक एसोसिएशन सहित हजारों की संख्या में जिले के व्यापारी गण उपस्थित रहे जो इस ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के व्यापार जगत के लिए एक अहम दिन है। होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) के रूप में व्यापारियों को एक नई सौगात मिली जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश को पहचान दिलाएगी।
श्री पारवानी ने आगे कहा कि चेंबर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस योजना को प्रदेश स्तर पर लागू करने का निवेदन किया गया था जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति दी थी तथा प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले में होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) बनाने की कड़ी में यह प्रथम प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ जो अगले 50 वर्षों से अधिक समय तक योजना को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। यह होलसेल कोरिडोर प्रदेश एवं अंतरराज्यीय पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापार के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी। आगे परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर ( कमर्शियल हब ) में सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, बैंक, वाहन पार्किंग, फूड जोन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। होलसेल कॉरिडोर में सैकड़ों गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी। इसके बनने से रायपुर में यातायात का दबाव कम होगा साथ ही यह स्थान भारतमाला रोड, NH30, एयरपोर्ट, नया रायपुर रेलवे स्टेशन एवं डूमरतराई थोक बाजार के करीब है।
केबिनेट मंत्री मो. अकबर ने प्रदेश के व्यवसाय में ( कमर्शियल हब ) के आने से व्यापार, व्यवसाय के साथ-साथ सामरिक विकास की बात कही एवं अमर पारवानी के विकास शुल्क सहित विकसित भूमि की दर का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार का प्रथम कार्य होता है कि विकास के लिए प्रदेश में अनुकूल वातावरण तैयार करे, प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद से किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं एवं योजनाएं लाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को अंग्रेजी सुलभ की है। स्वास्थ्य एवं संस्कृति के विकास के लिए भी विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विकास के इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए उद्योग के विकास के साथ-साथ व्यापार का भी समुचित विकास हो इसी तारतम्य में प्रशासन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के विचार विमर्श के पश्चात एक होलसेल कॉरिडोर की परिकल्पना की गई जो नवा रायपुर में स्थित होगा और दक्षिण पूर्व मध्य एशिया का सबसे बड़ा मार्केट होगा।
मुख्यमंत्री ने मंच से व्यापारियों को कहा कि कोरोना काल में भी व्यापारिक संस्थाओं को बंद करने एवं खोलने हेतु सदैव चेंबर ऑफ कॉमर्स से संवाद कर आवश्यकतानुसार निर्णय लिए गए।
शिलान्यास कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने मंच से मुख्यमंत्री से विकसित भूमि की दर कम से कम रखने का निवेदन किया जिसका मोहम्मद अकबर के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री ने 540 रुपए प्रति वर्ग फुट की दर की घोषणा की जिस पर वहां उपस्थित व्यापारियों ने हर्ष के साथ इस निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार किसी भी योजना के आने पर शासन उसे विशेष छूट देता है उसी प्रकार इस परियोजना को विशेष परियोजना के रूप में लेकर इसका विकास किया जाएगा। जिसमें जो भी छूट आएगी उसे शासन वहन करेगी। इस छूट को देने से भी शासन को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि व्यापार बढ़ने से लगातार राजस्व में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस होलसेल कॉरिडोर के आने से आसपास के गांव में रोजगार बढेगा और प्रदेश के व्यापार में वृद्धि होगी।
चेंबर पदाधिकारियों ने विशेष रूप से परियोजना समन्वयक डॉ. राकेश गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया |
कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कैट सीजी चेप्टर अध्यक्ष, जितेंद्र दोषी, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, समस्त चेंबर उपाध्यक्ष, चेंबर मंत्री, युवा चेंबर टीम, युवा कैट टीम सहित बड़ी संख्या में 5 हजार से अधिक व्यापारीगण शामिल हुए।
और पढ़ें ...
Horoscope 13 September 2023 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-आज सितारों ने जुनून और उत्साह भर रहा है, जिससे यह आपके रास्ते में आने वाली हर चीज से निपटने के लिए एक असाधारण दिन बन गया है। आपका सहज आत्मविश्वास और उत्साह दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा । हालाँकि अपने उत्साही स्वभाव को थोड़े धैर्य के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें, क्योंकि आवेग अनावश्यक बाधाओं को जन्म दे सकता है। आज आपके पेशेवर जीवन में हलचल मची हुई है। आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प आपको अपने करियर में आगे बढ़ाएंगे। कार्यभार संभालें और नई जिम्मेदारियां अपनाएं, क्योंकि यह आपके चमकने का समय है।
वृष- कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें। मेहनत और लगन से किया गया कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जो लोग नई जॉब के लिए नौकरी छोड़ना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में कुछ साझेदारी से आपको नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। आज धन से जुड़ी समस्याओं में सतर्कता बरतने की जरूरत है। सप्ताह के दूसरे भाग में पैसों की दिक्कतें हो सकती है। कुछ निवेशों से आशाजनक धन लाभ नहीं होगा, जिससे मुश्किलें आ सकती है। कुछ लोग निवेश करना चाहते होंगे। इसके लिए आप फिक्स डिपोजिट का विकल्प चुन सकते हैं। किसी भी सट्टेबाजी के व्यापार में पैसा लगाने से पहले विचार जरूर करें।
मिथुन-अपने पेशेवर के प्रति ईमानदार रहें और अपनी सफलता की यात्रा जारी रखें। नई जिम्मेदारियां आपकी ईमानदारी की गवाही देती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि आप संस्थान के लिए एक कीमती संपत्ति हैं। मैनेजमेंट की गुड बुक में रहें और सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। आर्थिक रूप से आज आप अच्छे हैं। सभी प्रमुख वित्तीय निर्णय अच्छे रिटर्न का वादा करते हैं। यदि आप सट्टा बाजार में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह सबसे अच्छा समय है। हेल्दी डाइट का पालन करके स्वस्थ रहें। ध्यान रखें कि जब भी आप असहज महसूस करें तो डॉक्टर से सलाह लें।
कर्क-आज रिश्ते में खुश रहें। पार्टनर के लिए वफादार रहें। आज आपका ऑफिस लाइफ अच्छी है। आर्थिक रूप से आप निवेश करने के लिए अच्छे हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या भी आपको परेशान नहीं करेगी। आज आप किसी पूर्व प्रेमी से मिलकर पुराने रिश्ते को फिर से फ्रेश कर सकते हैं। हालांकि विवाहित व्यक्तियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका वैवाहिक जीवन खतरे में न पड़े। ऑफिस के दबाव को आत्मविश्वास के साथ संभालें। कुछ व्यवसायियों को विदेश में नए व्यापार शुरू करने के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक जीवन सफल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह-कुछ जातक छुट्टियों पर विदेश यात्रा भी कर सकते हैं और इसके लिए धन की आवश्यकता होगी। व्यवसायिक प्रक्रियाओं को आसान बनाने से व्यवसायियों को आज धन की कोई कमी नहीं होगी। लंबी अवधि का निवेश आज अच्छा विकल्प है। आज स्वास्थ्य भी चिंता का विषय रहेगा। कुछ महिलाओं को दिन के दूसरे भाग में माइग्रेन हो सकता है। ऑफिस के दबाव को संभालें और इसका असर अपनी नींद पर न पड़ने दें। सुनिश्चित करें कि आप एक दिन के लिए शराब और तंबाकू से दूर रहें। रोमांस संबंधी समस्याओं को सावधानी से संभालें। आपके रिश्ते को माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। जो लोग अकेले हैं वे आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात को लेकर पॉजिटिव हो सकते हैं।
कन्या-आपका भाग्य चमकेगा। आप एक ताकतवर व्यक्ति होंगे और दूसरों को आपका उत्साह प्रभावशाली लगेगा। नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं, क्योंकि अवसर खुद-ब-खुद सामने आएंगे। चाहे वह प्यार, करियर, वित्त या स्वास्थ्य हो। आपका भावुक स्वभाव आपके रोमांटिक जीवन में आग लगा देगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो जब आप एक साथ रोमांच और रोमांचक अनुभव को शेयर करेंगे तो अपने साथी के साथ आपका रिश्ता गहरा होगा। आपका पेशेवर जीवन नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला है। आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमताएं ध्यान आकर्षित करेंगी और आप अपने कार्यस्थल में एक शक्ति बनेंगे। यह नई जिम्मेदारियां लेने या एक प्रोजेक्ट शुरू करने का एक अनुकूल समय है।
तुला-आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जिससे जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर सकेंगे। आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इस ऊर्जा का उपयोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में करें। जोखिम उठाएं,अपनी स्किल दिखाएं और प्रतिभा को सबके सामने लाने से ना डरें। आपका जुनूनी स्वभाव उच्च स्तर पर है, जिससे आपका पार्टनर आप की ओर आकर्षित होगा। चाहें आप रिलेशनशिप में हो या सिंगल, साथी से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने का यह सबसे सही समय है।
वृश्चिक-जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। कोई भी काम करने से पहले अच्छे से विचार करें। अपने पार्टनर से प्यार से बात करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। कठिन परिश्रम और समर्पण से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगें और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आपके विचार बड़े परिवरर्तन ला सकता है। इसलिए इसे शेयर करने में संकोच ना करें। किसी प्रोजेक्ट को लीड करने और किसी टीम का साथी होने के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। आपका आत्मविश्वास और साहस वित्तीय फैसले लेने में आपकी मदद करेगा। आय में वृद्धि के अवसर बढ़ सकते हैं। हालांकि, बिना सोचे-समझे धन खर्च करने से बचें।
धनु-भविष्य के आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस करें और लालच में कोई काम करने से बचें। निवेश या धन संबंधी फैसलों को लेते समय अपनी अंतरात्मा पर विश्वास रखें। आपकी मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग वर्कआउट या मन को शांति देने वाले एक्टीविटीज में करें। अपने शरीर की सुनें और कुछ समय थोड़ा आराम करने के लिए निकालें। इमोशनल हेल्थ उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहना जरूरी है। इसलिए अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर-आज आप रोमांचकारी फीलिंग लेने के लिए तैयार हो जाएं। आपका मिलनसार रवैया और निडर स्वभाव आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में पॉजिटिविटी और सफलता को आकर्षित करेगा। नई चुनौतियों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें और किसी भी स्थिति में आगे बढ़ें। हालांकि अपने उग्र उत्साह को धैर्य और सावधानी के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें। दिल के मामले में आज अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा दिन है। आपका जुनून और आकर्षण आपके रिश्ते में एनर्जी भरेगा और आप पाएंगे कि आपका पार्टनर चुंबक की तरह आपकी ओर खींचा चला आ रहा है।
कुंभ-आज आपके पेशेवर जीवन में हलचल मची हुई है। आपका दृढ़ और आत्मविश्वासपूर्ण व्यवहार आपके सीनियर्स और सहकर्मियों को समान रूप से प्रभावित करेगा। किसी प्रोजेक्ट का कार्यभार संभालने या अपने नए विचारों को रखने के लिए अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता सफलताओं की ओर ले जाती है। अपनी टीम को सफलता की ओर ले जाएं। संभावित प्यार का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए नए कनेक्शन तलाशने के लिए तैयार रहें। अपने प्रियजनों के साथ खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करें और अपने रिश्तों को फलते-फूलते देखें।
मीन-आापका वित्त उड़ान भरने वाला है, लेकिन सावधान रहें कि आवेग में निर्णय न लें। अपने आप पर भरोसा रखें और अपने निवेश के साथ रणनीतिक बनें। अगर जरूरी हो तो एक्सपर्ट्स से सलाह लें, लेकिन अंत में अपने मन की सुनें। अनावश्यक खर्चों से बचें और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के लिए बजट बनाने पर ध्यान दें। आपकी अएनर्जी अपने चरम पर है, जिससे यह फिजिकल एक्टिविटी के लिए एक बेहतरीन दिन बन गया है जो आपको उत्साहित करती है। ऐसे वर्कआउट में शामिल रहें जो आपके शरीर और दिमाग को चुनौती दें और नई फिटनेस दिनचर्या आजमाने से न कतराएं। हालांकि ज्यादा मेहनत से सावधान रहें। आपका मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है।
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 13 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 सितंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 13 02:21 AM- सितंबर 14 04:49 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 14 04:49 AM- सितंबर 15 07:09 AM
नक्षत्र
मघा- सितंबर 12 11:01 PM- सितंबर 14 02:01 AM
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 14 02:01 AM- सितंबर 15 04:54 AM
योग
सिद्ध- सितंबर 13 01:11 AM- सितंबर 14 02:07 AM
साध्य- सितंबर 14 02:07 AM- सितंबर 15 02:59 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:25 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 13 4:19 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 13 5:50 PM
अशुभ काल
राहू- 12:16 PM- 1:49 PM
यम गण्ड- 7:40 AM- 9:12 AM
गुलिक- 10:44 AM- 12:16 PM
दुर्मुहूर्त- 11:52 AM- 12:41 PM
वर्ज्यम्- 10:58 AM- 12:46 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 11:19 PM- 01:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:32 AM- 05:20 AM
और पढ़ें ...
चांद और सूरज के बाद अब समुद्रयान की तैयारी, भारत एक और सफलता के करीब
नई दिल्ली। Mission Samudrayaan: चांद, सूरज के बाद अब भारत अपना पहला मानवयुक्त समुद्री मिशन भेजने की तैयारी में जुटा है जिसे समुद्रयान नाम दिया गया है। इस मिशन में स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य-6000 में तीन व्यक्तियों को पानी के भीतर 6,000 मीटर की गहराई तक भेजने की योजना है।
Mission Samudrayaan: बता दें कि अंतरिक्ष की तरह ही समुद्र भी रहस्यों को समाए हुए है। दुनियाभर में समुद्र को लेकर कई खोजें हुई हैं, अब इस कड़ी में भारत भी अपना मिशन भेजने की तैयारी में है। समुद्रयान परियोजना के लिए छह हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें लगे वाहन को मत्स्य-6000 नाम दिया गया है जो टाइटेनियम धातु से बना है। इसका व्यास 2.1 मीटर है। यह यान तीन लोगों को समुद्र की गहराई में ले जाने में सक्षम है।
Mission Samudrayaan: समुद्रयान मिशन से जुडी तस्वीरों को साझा करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इसका निर्माण चेन्नई में स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान में किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि समुद्रयान में गहरे समुद्र के संसाधनों का अध्ययन करने वाली योजना समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को अस्त-व्यस्त नहीं करेगी। यह योजना प्रधानमंत्री की नीली अर्थव्यवस्था वाली नीति का समर्थन करती है।
और पढ़ें ...
19 को विराजेंगे श्री गणेश, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
नई दिल्ली। Ganesh Utsav 2023: हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में शुभ मुहूर्त के दौरान घर के मंदिर या पूजा-पंडालों में गणेशजी की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन दोपहर 1 बजे तक स्वाति नक्षत्र का भी शुभ योग रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र भी रात तक रहेगा।
Ganesh Utsav 2023: गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 9 मिनट पर होगी और 19 सिंतबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस साल 19 सितंबर को गणेश उत्सव का आरंभ होगा। वहीं 28 सिंतबर को अनंत चतुर्थी के दिन गणेशजी की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।
Ganesh Utsav 2023: मूर्ति स्थापना का शुभ समय
इस साल 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तर गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस शुभ योग में आप भी बड़े धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं।
Ganesh Utsav 2023: गणेश स्थापना की पूजा विधि
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
घर का मंदिर साफ कर लें। एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें।
अब शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें।
गणेश जी की प्रतिमा के बगल रिद्धि-सिद्धि को स्थापित करें।
अब गणेशजी को हल्दी, दूर्वा, इत्र, मोदक, चंदन, अक्षत समेत सभी पूजन सामग्री चढ़ाएं।
गणेश जी को धूप-दीप दिखाएं और गणेश जी के साथ सभी देवताओं की आरती उतारें।
पूजा के पश्चात गणेश जी के मंत्र ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ का जाप कर सकते हैं।
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang 12 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 12 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 12 सितंबर 2023 का पंचाग...
वार- मंगलवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी- 02:21 एएम, सितंबर 13 तक
नक्षत्र- अश्लेशा - 11:01 पीएम तक
योग- शिव - 01:12 एएम, सितंबर 13 तक
करण- गर - 01:06 पीएम तक
सूर्योदय- 06:04 एएम
सूर्यास्त- 06:30 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:33:27 से 09:23:11 तक
कुलिक 13:31:55 से 14:21:40 तक
कंटक 06:53:57 से 07:43:42 तक
राहु काल 15:23:51 से 16:57:07 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 08:33:27 से 09:23:11 तक
यमघण्ट 10:12:56 से 11:02:41 तक
यमगण्ड 09:10:45 से 10:44:02 तक
गुलिक काल 12:17:18 से 13:50:34 तक
और पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में आज होगा सब मंगल ही मंगल, बजरंगबली की रहेगी अपार कृपा
Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 1 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आस पास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल
खुशनुमा रहेगा । आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर बहुत ही सोच समझकर भरोसा करें । विद्यार्थियों को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें । किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करा लेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने को अच्छी खबर मिलेगी। आज अचानक आपको धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लें। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कार्यों को सूची बनाकर करेंगे तो आपके कार्य पूरे होते जाएंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। बहुत दिनों बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ लंच करने जाएंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस के कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं । कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लवमेट्स आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास के किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे । आज ऑफिस में आपको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है । रुके हुए कार्यों को आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज आप कार्य स्थल पर किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा। आज आप नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे । नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा । संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन ऑफिस में व्यस्तता के चलते घर देर से पहुंचेंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जायें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की
योजना बनाएंगे। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, इससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स आज फोन पर देर तक बात करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करेंगे। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय के नए-नए रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी आज आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज नया वाहन लेने का मन बनायेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...
शेयर बाजार में G20 का दिखा असर, निफ्टी 20,000 के पार
बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी का मूड देखने को मिला रहा है। निफ्टी 20 जुलाई के बाद फिर 20000 के रिकॉर्ड लेवल से पार निकल गया। बैंक निफ्टी में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में नया शिखर बनने का सिलसिला कायम है। G20 में भारत से यूरोप तक रेल शिपिंग लाइन पर करार से रेलवे शेयरों में फर्राटा रफ्तार लगाई है। IRFC में 10% का अपर सर्किट पर नजर आ रहा है।निफ्टी ने अपने करीब 27 साल के सफर में निवेशकों को 20 गुना रिटर्न दिया। इस दौरान इंडेक्स में शामिल RIL, HDFC Bank, L&T और टाटा स्टील के शेयरों ने शेयरहोल्डर्स पर धनवर्षा की।
जानें 20 साल में निफ्टी की चाल
साल रिटर्न
2003 +72%
2004 +11%
2005 +36%
2006 +40%
2007 +55%
2008 -52%
2009 +76%
2010 +18%
2011 -25%
2012 +28%
2013 + 7%
2014 +31%
2015 -4%
2016 +3%
2017 +29%
2018 +3%
2019 +12%
2020 +15%
2021 +24%
2022 +4%
2023 (YTD) +9.5%
और पढ़ें ...
अवैध संबंध के शक ने ले ली पत्नी जान, पति ने कई बार मारा चाकू, बचाने की कोशिश में बेटी घायल
नई दिल्ली: दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को मौजपुर के विजय मोहल्ले में हुई घटना के संबंध में सोमवार तड़के सुबह 1.06 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। अपराध स्थल पर एक पुलिस टीम ने पाया कि पीड़िता, जिसकी पहचान निशा के रूप में हुई है, को उसके पति साजिद (36) ने कई बार चाकू मारा।
”उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ”उसकी गर्दन, छाती और बाएं हाथ पर चाकू के घाव पाए गए।” हाथापाई के दौरान, अपनी मां को बचाने की कोशिश में दंपति की 11 साल की सबसे बड़ी बेटी भी घायल हो गई।डीसीपी ने कहा, ”दंपति की 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं। घटना के वक्त वे दोनों घर पर ही मौजूद थीं। जाफराबाद पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
”वह कुछ समय पहले तक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वर्तमान में, वह बेरोजगार था और प्रारंभिक जांच से पता चला कि साजिद को अपनी पत्नी निशा पर अवैध संबंध होने का शक था। अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।”
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang 11 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 11 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 11 सितंबर 2023 का पंचाग...
वार- सोमवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी - 11:52 पीएम तक
नक्षत्र- पुष्य - 08:01 पीएम तक
योग- परिघ - 12:14 एएम, सितम्बर 12 तक
करण- कौलव - 10:39 ए एम तक
सूर्योदय- 06:04 एएम
सूर्यास्त- 06:31 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त12:42:35 से 13:32:27 तक, 15:12:10 से 16:02:01 तक
कुलिक15:12:10 से 16:02:01 तक
कंटक08:33:18 से 09:23:09 तक
राहु काल07:37:13 से 09:10:42 तक
कालवेला / अर्द्धयाम10:13:01 से 11:02:52 तक
यमघण्ट11:52:44 से 12:42:35 तक
यमगण्ड10:44:11 से 12:17:39 तक
गुलिक काल13:51:08 से 15:24:37 तक
और पढ़ें ...
Aaj ka Rashifal, 11 September 2023: भोलेनाथ इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान...पढ़े आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल यानि 12 सितंबर से शुरू होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका सहयोग जीवनसाथी के काम में बहुत मदद करेगा। आज रोजगार सम्बन्धी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको काम में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी। आप अपने सरल स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपके माता-पिता आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। छात्र आज अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह लेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। आपका घर खुशियों से भर जाएगा। आज सामने आयी चुनौती का डट कर सामना करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग अभी-अभी नये काम की शुरुआत किए हैं उनको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं। आज लवमेट्स से बात करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे तो आपका काम आसनी से पूरा हो जाएगा। आपके द्वारा की गई सामजिक कार्यों से लोगों प्रभावित होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जिसे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करेंगे। आज शाम आप दोस्तों के
साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास की रूटीन फॉलो करेंगे। आज बाहर का ऑयली खाना खाने से बचें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको आज किसी अच्छी कंपनी द्वारा जॉब का ऑफर मिलेगा। आज आपको बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अभी तक आप जिस बात से परेशान थे, आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। आज अपनी समस्या किसी व्यक्ति के सामने सोच-समझकर शेयर करें। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। छात्र आज अपनी पढाई पर पूरा फोकस करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ किसी मंदिर घूमने जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दी अच्छा रहने वाला है, सफलता मुलाने के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी विशेष परिस्थिति में आपके सही निर्णय लेने की क्षमता से आपको समाधान मिल जाएगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। परिवार में चल रही अनबन से आज छुटकारा मिलेगा फिर से लोगों में तालमेल बन जाएगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जिनसे भविष्य में आपको कुछ लाभ भी हो सकता है। आज कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिसे पूरा करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपका संपर्क किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा, जिससे मिलकर आप कुछ नया सीखेंगे और अपने जीवन में फॉलो करेंगे। बेकार में समय न नुकसान करें कुछ न कुछ काम करते रहे। साथ ही साथ जहां तक संभव हो दूसरों की सहायता भी करें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, धैर्य रखने से आपका काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में जीवनसाथी की मददगार कारगार साबित हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप दिन भर कई छोटे-मोटे कामों को करने में व्यस्त रहेंगे। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज भागदौड़ वाला काम होने से आपको थकावट महसूस होगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आपके अच्छे व्यवहार के जरिए आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा करने में सफल होंगे। नया वाहन लेने के लिए जीवनसाथी से सलाह लेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप माता के साथ उनके किसी मनपसंद जगह पर घूमने जाएंगे। आज आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत है। आज कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है, आस पास के गतिविधियों पर नजर रखें। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस राशि के छात्र को अपनी स्टडी के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके जो भी काम है उनको करने में देरी नहीं करेंगे तो आपका काम बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा। इस राशि के सिंगर्स का कोई गाना आज ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आएगा। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज नयी उंचाईयों तक ले जाने वाला साबित होगा। आज आपको समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है अच्छा परिणाम आएगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। आपके अच्छे विचार लोगों को काफी पसंद आयेंगे लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे। योग करें जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ज्यादा काम के कारण आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन आप कुछ समय निकालकर घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे और कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के कार्यों को पूरा करने में सहयोग करेंगे। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक मदद मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...
अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने
नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरी आस्था के साथ वहां आरती उतारी और एक आम इन्सान की तरह भगवान स्वामी नारायण के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ रहीं। दोनों करीब एक घंटा वहां रहे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।
और पढ़ें ...
जी-20 शिखर सम्मेलन का अंतिम दिन, जानें बैठक के दूसरे दिन क्या-क्या होगा?
नई दिल्ली। G-20 Summit : नई दिल्ली में 18वें जी-20 के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। रविवार को दुनिया के शीर्ष नेता सबसे पहले सुबह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद यहां पहुंचे सभी राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां ‘वन फ्यूचर’ नाम का इस सम्मेलन का तीसरा और आख़िरी सत्र आयोजित किया जाएगा।शिखर सम्मेलन आज सुबह 10:15 से 10:30 बजे तक भारत मंडपम के साउथ प्लाज़ा में वृक्षारोपण समारोह किया जाएगा। सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: शिखर सम्मेलन का तीसरा और अंतिम सत्र ‘वन फ्यूचर’ का आयोजन. इसमें ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ को एडॉप्ट किया जाएगा। उसके बाद 12.30 बजे जी-20 का यह शिखर सम्मेलन समाप्त हो जाएगा और दुनिया के नेता अपने अपने देश लौटना शुरू कर देंगे।
और पढ़ें ...
Horoscope Today 10 September 2023: वृष, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले रहे स्वास्थ्य को लेकर सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।
वृष राशि-़ मन शान्त रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव ये परेशान हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है। यात्रा के योग हैं।
मिथन राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।
कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि- संयत रहें। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन यथोचित लाभ संदिग्ध है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार में सामन्जस्य बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 10 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी - 09:28 पी एम तक
नक्षत्र
पुनर्वसु - 05:06 पी एम तक
योग
वरीयान् - 11:20 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - 2:27 AM
चन्द्रास्त - 04:06 PM
अशुभ काल
राहू - 04:59 पी एम से 06:33 पी एम
यम गण्ड - 12:18 पी एम से 01:52 पी एम
कुलिक - 03:25 पी एम से 04:59 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:53 पी एम से 05:43 पी एम
वर्ज्यम् - 02:05 ए एम से 03:52 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
शुभ योग
रवि पुष्य योग- 05:06 पी एम से 06:04 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:06 पी एम से 06:04 ए एम
और पढ़ें ...
कार में रस्सी बांध ATM मशीन ही खींच ले गये चोर, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
महाराष्ट्र: ATM चोरी करते एक वीडियो वायरल हो रहा है.मामला महाराष्ट्र का बताया है। चोर एक एटीएम मशीन के पास पहुंचे। एटीएम के सामने अपनी कार लाकर खड़ी कर दिए। इसके बाद एक रस्सी लेकर ATM मशीन को बांध दिया और रस्सी को दूसरा सिरा कार से बांध दिया। इतना करने के बाद एक शख्स दरवाजा पकड़कर खड़ा हुआ और चालक से कार आगे बढ़ाने का इशारा किया। इसके बाद जो हुआ, हंसी नहीं रुकेगी।
atm machine:कार चालक ने झटके में गाड़ी आगे बढ़ाई। मशीन उखड़ गई और दरवाजा पकड़कर खड़े शख्स को ले जाने लगी। मशीन के साथ ही दरवाजा भी टूट गया और जाकर चोर को लगा जिससे वह जमीन पर जोर से गिरा और चोटिल हो गया। कुछ दूर जाकर गाड़ी रुकी और उसमें बैठकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
atm machine:एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘कितने मजबूर चोर हैं, अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कर ATM चुरा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, ‘चोर भी हाईटेक हो गये हैं, अब तो ATM से चोरी नहीं करते बल्कि पूरा ATM ही चुरा लेते हैं।
atm machine:एक ने लिखा, ‘ATM में पूरी सुरक्षा के बाद भी किस तरह चोरों के हौसले बुलंद है, ये जीता-जागता उदाहरण है।’ एक ने लिखा, ‘चोर JCB से ATM मशीन चुरा रहे हैं, कार का इस्तेमाल कर उसे तोड़ रहे हैं, अब क्या देखना बाक़ी रह गया प्रभू।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अंत में जब चोर के ऊपर ATM और दरवाजा गिरा वो काफी मजेदार था।’
atm machine:बता दें कि यह घटना महाराष्ट्र के बीड इलाके की बताई जा रही है। चोरों ने 6 सितंबर की रात को इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ही सांगली से JCB द्वारा ATM मशीन उखाड़ने का वीडियो सामने आया था, हालांकि बाद में सभी गिरफ्तार कर लिए गए थे।
और पढ़ें ...
