सियासत

बीजेपी ने जिलाध्यक्ष में की बड़ी फेरबदल, देखें आदेश…

उत्तरप्रदेश।  उत्तरप्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार का सेहरा जेपी नड्डा के सिर में बंधेगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में अपने नेता मोदी के समान बड़बोलापन दिखा कर गये। उनके पास मोदी सरकार के कामों पर बोलने को कुछ नहीं था। चंद्रयान, जी-20 पर ऐसी बातें कर रहे थे जैसे यह भारत की नहीं भाजपा की उपलब्धि हो, हर साल दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दुगुनी, 100 दिन में महंगाई कम, नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता के सवालों का भाजपा अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं था। छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे भेदभाव चावल में कटौती, बारदाना में कटौती, 7 लाख प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची पर भाजपा अध्यक्ष ने कुछ नहीं बोलकर भाजपा के छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र को उजागर किया।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जिस दिलीप सिंह जूदेव को भाजपा ने जीते जी भुला दिया। जो दिलीप सिंह जूदेव रमन राज के प्रशासनिक अराजकता के शिकार थे। जेपी नड्डा चुनावी लाभ लेने के लिये उनका स्मरण कर रहे थे। जिन पहाड़ी कोरवाओं की भाजपा ने 15 साल उपेक्षा की भाजपा उनका अपने मंच पर बुलाकर राजनैतिक उपयोग करने की कुचेष्ठा कर रही थी। कांग्रेस सरकार ने पहाड़ी कोरवाओं की शैक्षणिक, आर्थिक उन्नति के लिये काम किया। 190 पहाड़ी कोरवाओं को सीधे अतिथि शिक्षक बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सिर पर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की करारी हार का सेहरा बंधेगा। जेपी नड्डा को पहले ही हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने नकार दिया था वहां भाजपा की बहुत बुरी हार हुई है। हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य है और वहां भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है। 2018 में ही छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को परास्त किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीत कर पुनः सरकार बनाएगी और प्रदेश के हर वर्ग के लिए चलाये जा रहे हैं न्याय योजनाओं को गति मिलेगा। भाजपा 13 सीट बचा ले यह बड़ी बात होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज कहा कि भाजपा के नेताओं के पास छत्तीसगढ़ में बताने के लिए ना तो कोई योजना है, ना कोई उपलब्धि है, झूठ बोलने के अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। 15 साल के रमन भाजपा शासन काल के दौरान छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार हुआ था, निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया गया था, आदिवासियों की जमीन छीन ली गई थी, पेसा के नियम बनाकर नहीं दिया गया था, आदिवासी वर्ग का शोषण भाजपा की सरकार में हुआ था। यह जख्म आदिवासी समाज भूली नहीं है और भाजपा हमेशा आरक्षित वर्ग के खिलाफ रही है। भाजपा नेता बताएं आरक्षण बिल राजभवन में क्यों लटका है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासी वर्ग के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया हैं, मान सम्मान बढ़ा है। रमन सरकार के दौरान 3000 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया है। 1700 से अधिक आदिवासी परिवार को 4400 एकड़ जमीन लौटाई गई है। पेसा के नियम बनाकर कानूनी अधिकार दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में मजबूत काम हुये हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व का अधिकार दिया गया, सरकार की न्याय योजना का लाभ आदिवासी वर्ग को मिल रहा है।
और पढ़ें ...

डियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 12 नए स्वदेशी Su-30MKI एयरक्राफ्ट, डिफेंस मिनिस्ट्री ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। इंडियन आर्मी के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज स्वदेशी एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी हैं। जो देश में बनकर तैयार होगी। एएनआई के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय वायु सेना के लिए 12 Su-30MKI की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसका निर्माण भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी एक डिफेंस अधिकारी ने दी हैं। जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 11,000 करोड़ रुपये की मंजूर किए हैं। इस प्रोजेक्ट में विमान और संबंधित ग्राउंड सिस्टम शामिल होंगे। विमान में आवश्यकता के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री शामिल होगी। बता दें कि ये भारतीय वायु सेना के सबसे आधुनिक Su-30 MKI विमान होंगे, जो कई भारतीय हथियारों और सेंसर से लैस होंगे। डीएसी ने 45,000 करोड़ रुपये किए मंजूर बता दें कि हाल ही में 15 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये के 9 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) दी है। मंत्रालय ने कहा कि ये सभी खरीदारी इंडियन वेंडर से खरीदें (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित (आईडीएमएम)/खरीदें (भारतीय) श्रेणी के तहत खरीदी जाएंगी, जिससे भारतीय डिफेंस इंडस्ट्री को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बढ़ावा मिलेगा। नेवी समेत कई रक्षा सौदों को भी मंजूरी मंत्रालय ने आगे कहा कि डीएसी ने इंडियन नेवी के लिए अगली पीढ़ी के सर्वे जहाजों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है, जिससे हाइड्रोग्राफिक संचालन करने में इसकी क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी। वहीं, डीएसी ने इंडियन एयरफोर्स के प्रस्तावों के लिए एओएन को भी मंजूरी दे दी जिसमें संचालन के लिए सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए डोर्नियर विमान का एवियोनिक अपग्रेडेशन शामिल था। बता दें कि DAC द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित ALH Mk-IV हेलीकॉप्टरों के लिए एक शक्तिशाली स्वदेशी सटीक निर्देशित हथियार के रूप में ध्रुवस्त्र शॉर्ट रेंज एयर-टू-सरफेस मिसाइल की खरीद को मंजूरी दे दी गई है।
और पढ़ें ...

व्हाट्सएप में आया नया फीचर इस चैनल फीचर से एक्ट्रेस,क्रिकटर्स के संग जुड़ सकेंगे आप,ऐसे करें उपयोग

WhatsApp Channel: सबसे ज्यादा कोई ऐप्प है जिसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वो है व्हाट्सएप। व्हाट्सएप नए-नए फ़ीचर लेकर आता रहता है। इस बार भी व्हट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है नया अपडेट के साथ जी हाँ मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर पेश किया है। इसका इस्तेमाल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि 150 अन्य देशों के लोग भी कर सकेंगे। WhatsApp Channel: इस नए फ़ीचर का लाभ मशहूर हस्तियों से लेकर आम लोगों तक हर कोई उठा सकता है। व्हाट्सएप चैनल के जरिए लोग लाखों लोगों से जुड़ सकते हैं। इसके लॉन्च के बाद वीडियो क्रिएटर्स पर असर पड़ सकता है। पुराने फीचर में लोग एक साथ रहने के लिए उन्हें जोड़ने के लिए व्हट्सप ग्रुप बनाना पड़ता था। लेकिन उसमे कुछ लिमिटेशन रहती थी। लेकिन अब इस नए फीचर में यूज़र्स चैनल बनाकर यूजर्स एक साथ कई लोगों से जुड़ सकते हैं। आप अपने पसंदीदा लोगों से चैट भी कर सकते हैं। WhatsApp Channel: व्हाट्सएप के इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप किसी भी नाम से चैनल बना सकते हैं और उसमें वीडियो शेयर कर सकते हैं। अब आपको किसी के साथ वीडियो शेयर करने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम लिंक की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे सीधे व्हाट्सएप चैनल पर साझा कर सकते हैं। इसे देखने के बाद कोई भी इसे डाउनलोड कर पर्सनल चैट में शेयर कर सकेगा। WhatsApp Channel: आपको बता दे यह फीचर टेलीग्राम पर पहले से ही उपलब्ध है। इस पर कोई भी अपने नाम से चैनल बनाकर फोटो, वीडियो या फाइल शेयर कर सकता है। ये फीचर अपडेट व्हाट्सएप पर नाम से दिखाई देंगे। इसे प्रमोट करने के लिए कंपनी ने कुछ बड़ी हस्तियों से हाथ मिलाया है। इनमें कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, नेहा कक्कड़ और दिलजीत दोसांझ शामिल हैं। फिलहाल आप इन लोगों के चैनल्स को फॉलो कर सकते हैं।
और पढ़ें ...

मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मुझे उनकी अगवानी करने का अवसर मिला.-उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे. उन्होंने राज्य को बड़ी सौगात दी. इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करते. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मुझे उनकी अगवानी करने का अवसर मिला. आपका छत्तीसगढ़ में बहुत-बहुत स्वागत है. आज आप देने आए हैं, बहुत सारी चीजें देते रहे हैं, दे रहे हैं, और भविष्य में भी मिलती रहेंगी ऐसा मेरा विश्वास है. उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि आज रेल कॉरिडोर, ब्लॉक, सिकल सेल से ग्रसित नागरिकों को उनकी बेहतर पहचान और बेहतर उपचार के लिए जिस कार्य का सिलसिला चालू है, उसमें आज आपने अपनी उपस्थिति से गति दी है.

और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बाढ़ और भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का किया आग्रह

नई दिल्ली।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।
और पढ़ें ...

राशन कार्ड वालों की बल्ले-बल्ले, अब चावल के साथ येे भी सामान मिलेगा फ्री, यहां दखें पूरी डिटेल

Free Ration Card: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गरीब परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। यदि आप भी आते हैं गरीबी रेखा के नीचे तो यह खबर आपके लिए भी बेहद फायदे की साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए बताने वाले हैं कि गरीबी रेखा से नीचे के व्यक्तियों के लिए सरकार देने जा रही है गेहूं के अलावा चावल, चीनी जैसे कई और समान फ्री। तो आईए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल। Free Ration Card: आईए जानते हैं किन लोगों को मिलेगी फ्री चीनी Free Ration Card: बताया जाता है कि जिन व्यक्तियों के पास अंत्योदय कार्ड है उन व्यक्तियों को 3 महीने की फ्री चीनी इस महीने में दी जाएगी।अंत्योदय कार्ड वाले व्यक्तियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर 3 महीना की फ्री चीनी दी जानी है। इस चीनी का मूल्य केवल 18 रुपए प्रति किलो रखा जाएगा। Free Ration Card: आईए जानते हैं क्या रहेगी गेहूं की कीमत Free Ration Card: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि फ्री राशन कार्ड पर गेहूं की कीमत गरीब व्यक्तियों को 14 किलो गेहूं के साथ 21 किलो गेहूं भी फ्री दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल अंत्योदय कार्ड धारक ही उठा सकेंगे। इसके अलावा किसी और को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा गृहस्थी कार्ड वाले व्यक्तियों के लिए 5 किलो फ्री राशन बांटा जा रहा है। Free Ration Card: इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को 3 किलो चीनी भी दी जाएगी जिसका उन्हें मूल्य 18 रुपए प्रति किलो के हिसाब से देना होगा। क्योंकि ₹54 में 3 किलो चीनी आपको प्राप्त हो जाएगी। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के गृहस्थी कार्ड अंत्योदय कार्ड के व्यक्तियों को शाहजहांपुर जनपद में फ्री राशन 12 सितंबर से 21 सितंबर तक मुहैया कराया जाएगा। Free Ration Card: इसके अलावा सरकार ने सभी कोटेदारों को आदेश दे दिए हैं कि वह लोगों को अच्छा और पूरा राशन दे। यदि कोई कोटेदार फ्री राशन पर कोई पैसा लेता पकड़ा जाता है तो उसे कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
और पढ़ें ...

गोबर में भी जो भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी? -प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर/रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ की विशाल विजय संकल्प रैली में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि जो गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनी हुई है और हवा-हवाई बातों में जुटी रहती  है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का उपयोग एटीएम की तरह कर रही है।

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुरुवार को रायगढ़ के कोड़ातराई में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद छत्तीसगढ़ की पहचान आज विकास कार्यों की वजह से हो रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन यहां जो कांग्रेस की सरकार है, वह विकास के काम में नहीं बल्कि सिर्फ हवा-हवाई बातें और दावों में जुटी रहती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के न होने का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जब से भाजपा सरकार गई और जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, सबसे बड़ा नुकसान छत्तीसगढ़ के भाई और बहनों को हुआ है, छत्तीसगढ़ के नौजवानों को उठाना पड़ा है। केंद्र की भाजपा सरकार बीते 9 वर्षों में देशभर के गरीब परिवारों को करीब चार करोड़ घर देना चाहती थी, हम चाहते थे कि छत्तीसगढ़ के भी गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले, लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां छत्तीसगढ़ के गरीबों के पक्के घर नहीं बनने दे रही है। महिला कल्याण हो, पीएम सम्मान निधि योजना हो, हर घर जल योजना हो, गरीब कल्याण से लेकर युवा कौशल और रोजगार की हर योजना में कांग्रेस ने यहां की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे पहुंचा दिया है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटाले की राजनीति करती है, उससे सिर्फ अपने नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब के कल्याण में भले पीछे हो, लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। मैं तो सोच भी नहीं सकता हूं, देशवासी भी सोच नहीं सकते, गरीब से गरीब इंसान भी सोच नहीं सकता, आप कल्पना करिए अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी? छत्तीसगढ़ की बहनों से वादा तो किया था शराबबंदी का, लेकिन कांग्रेस ने शराब की बिक्री में भी घोटाला कर दिया। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से संपन्न है। केंद्र की भाजपा सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड योजना बनाई जिसमें जिन जिलों में खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा उसी क्षेत्र में विकास के लिए खर्च किया जाए। हम चाहते थे कि हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिले लेकिन यहां की भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार ने उसको भी नहीं छोड़ा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लूटकर कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के एटीएम की तरह उपयोग किया। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार, यही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहचान है। कांग्रेस के लोग तो कहते हैं, बहुत सालों के बाद मौका मिला है, इसके बाद मिलने वाला भी नहीं है, यही समय है जितना लूट सको लूट लो। 50 साल से भी पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी, इंदिरा जी के जमाने में गरीबी हटाने की बातें कर रहे थे। कांग्रेस तब भी हर चुनाव इसी गारंटी पर लड़ती थी और आज भी इसी गारंटी पर लड़ती है। अगर कांग्रेस काम करती तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। मोदी ने गारंटी दी थी कि देश के गरीबों को सशक्त बनाऊंगा। आज आप इसके परिणाम देख रहे हैं, 5 वर्षों में ही साढे 13 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं। यह इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में योजनाएं बनाई। भाजपा ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के लिए जरूरी साधन भी दिए, सामर्थ्य दिया, भाजपा ने सरकारी योजनाओं से बिचौलियों और लुटेरों को बाहर निकाला। हमने यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचे। आज आप देखिए, मुफ्त राशन हर लाभार्थी तक, हर गरीब तक बिना किसी घोटाले के पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। जो कभी गैस सिलेंडर की कल्पना नहीं कर सकते थे, उन सबको गैस कनेक्शन मुफ्त में पहुंचा है। अभी कुछ दिन पहले ही उज्ज्वला गैस सिलेंडर 400 रुपए सस्ता किया गया है। कल ही केंद्र सरकार ने 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन देने की मंजूरी दी है। कोई भी कनेक्शन से वंचित रह ना जाए, उसकी भी चिंता हमने शुरू कर दी है। आज इसका बड़ा लाभ हमारी सब छत्तीसगढ़ की बहनों-बेटियों को मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अच्छी सड़कों, अच्छी रेल व्यवस्था, बिजली की सुविधा बहुत जरूरी है, जब दिल्ली और रायपुर, दोनों जगह भाजपा सरकार होगी तब ऐसी सुविधाएँ तेजी से गांव तक पहुंच पाएगी, गरीबों तक पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, वे सारी परियोजनाएं छत्तीसगढ़ को नई ऊर्जा व और ताकत देगी। छत्तीसगढ़ के गरीबों का कल्याण करने की ताकत देगी। कुछ साथियों को सिकलसेल काउंसलिंग कार्ड भी दिया गया। सिकलसेल एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों तक जाती है। आदिवासी परिवारों में यह बहुत बड़ी चुनौती रही है। आदिवासी युवाओं के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए भाजपा सरकार ने पहली बार इससे मुक्ति के लिए सिकलसेल सेफ्टी के लिए हर आदिवासी भाइयों-बहनों, बच्चों को मदद करने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। इसके तहत आने वाले तीन वर्षों में 7 करोड़ लोगों को इस योजना से लाभ पहुँचाने का हमने संकल्प लिया है। आदिवासी माता और बहनों को सिकलसेल से मुक्ति दिला कर रहेंगे। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता छोटे किसान, आदिवासी किसान हैं। भाजपा का निरंतर प्रयास है कि छोटे किसानों की उपज और वनोपज को उसकी वाजिब कीमत मिले, उन्हें अधिक-से-अधिक दाम मिले। अभी दिल्ली में जी-20 के लिए जो मेहमान आए हुए थे, उनको हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रि भोज दिया था जिसमें दुनिया के बड़े-बड़े नेता भोजन के लिए पधारे थे और हमारी राष्ट्रपति ने उन्हें कोदो, कुटकी, रागी के बने व्यंजन खिलाए, जो हम अपने परिवारों में खाते हैं। जिसे मोटा अनाज कहा जाता है, जिसे आजकल श्री अन्न कहते हैं, वह जो हमारे छोटे-छोटे किसान छोटे-छोटे जमीन के टुकड़ों में उगाते हैं, जो मेरे आदिवासी भाई-बहन उगाते हैं, हमने इन मोटे अनाजों से बड़े-बड़े नेताओं का स्वागत किया। भारत का श्री अन्न, आज के खेतों में उगने वाला श्री अन्न विश्व की पोषण और पौष्टिक सुरक्षा का ब्रांड बने, यह मोदी का मिशन है। हमारे आदिवासी भाई बहन जंगल से जो उत्पाद इकट्ठा करते हैं, ऐसे उत्पादों के लिए भी भाजपा प्रतिबद्ध है। इसलिए बीते 9 वर्षों में दर्जनों वनोपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया। सैकड़ों वन धन केंद्र बनाए गए। इससे इन वन उत्पादों को भी अधिक कीमत मिलनी तय हुई। मुझे खुशी है कि वन धन केंद्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी बहन-भाइयों को रोजगार मिल रहा है। आदिवासी बहनों के सैकड़ों स्वयं सहायता समूह वन धन योजना से जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह भूमि भगवान श्री राम का ननिहाल है। आज इस पवित्र भूमि पर मैं आप सभी को हमारी आस्था, हमारे देश के खिलाफ हो रही साजिश के प्रति जागरूक करना चाहता हूं। जिन लोगों को आप सभी ने पिछले 9 साल से केंद्र सरकार से बाहर कर रखा है, जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं, वे लोग आपसे कितनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान, आपकी संस्कृति के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इन लोगों ने मिलकर एक एलायंस बनाया, जिसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं, अब एलायंस ने कहा है कि वह भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी वह संस्कृति हजारों साल से भारत को एक किए हुए हैं, सत्ता के लालच में यह लोग अब उसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति तो वह है, जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके झूठे बेरों को खाने का आनंद लिया था, सनातन संस्कृति वह है जहां राम वनवासियों को, निषाद राज गुहा को अपने भाई से बढ़कर बताते हैं, सनातन संस्कृति वह है जहां भगवान राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं, सनातन संस्कृति वह है जिसमें वानरों की सेना श्री राम की शक्ति बढ़ाकर लंका विजय का कारण बनती है, सनातन संस्कृति वह है जो किसी परिवार में हुए जन्म को नहीं, बल्कि व्यक्ति के कर्म को प्रधानता देती है। महात्मा गांधी से स्वामी विवेकानंद तक, अहिल्याबाई होल्कर से लेकर मीराबाई तक हजारों हजार साल यह सनातन धर्म सनातन संस्कृति हर किसी को प्रेरित करती रही है। यह सनातन संस्कृति है जो संत रविदास और संत कबीर दास को संत शिरोमणि कहकर हमारा गौरव बढ़ती है। हमारे यहां छत्तीसगढ़ में भी बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं श्यामलाल सोम, जिन्हें प्रथम जंगल सत्याग्रही कहा जाता है, का जीवन भी सनातन से ही प्रेरित था। हमारे छत्तीसगढ़ के ही सहित रामदीन गौड़ का नाम भी सनातन का प्रतिबिंब है। ऐसी संस्कृति, सनातन संस्कृति को समाप्त करने का ऐलान एलायंस के लोगों ने किया है। छत्तीसगढ़ के लोगों को, देश के लोगों को सतर्क रहना होगा जो भारत की हजारों साल से चली आ रही संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की धूम है। दुनिया भारत देश में अपनी संभावना को तलाश रही है, लेकिन यहां कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार केंद्र के काम में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। इससे छत्तीसगढ़ में इसका लाभ नहीं मिल पाएगा, छत्तीसगढ़ के युवाओं को यहीं पर बेहतर रोजगार मिले, छत्तीसगढ़ निवेश आकर्षित करने में अग्रणी हो, इसके लिए यहां पर भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। यह जो समय खड़ा है, इसको छत्तीसगढ़ को चूकना नहीं है। छत्तीसगढ़ को अटल जी ने जिस भाव के साथ बनाया है, मोदी को इस भाव के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का अवसर देना ही आप सबको आशीर्वाद प्रदान करना है। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास अपार संपदा है। हमें इसे भाजपा का कमल खिलाकर समर्पण और संकल्प से जोड़ना है। आप इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, बारिश के बावजूद भी हम सबको आशीर्वाद देने के लिए आए, इसके लिए हम सभी आप सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आप सभी इतनी बारिश के बीच इतनी असुविधा होते हुए भी दूर-दूर से हमें आशीर्वाद देने आए हैं और कई साथी तो शायद सुबह-सुबह घर से निकले होंगे। यह जो प्यार, यह जो स्नेह छत्तीसगढ़ के हर कोने में मुझे मिलता है, यह मेरे लिए यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है और यही आशीर्वाद आपकी सेवा करने की शक्ति देता है। पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है और आज मैं यहां छत्तीसगढ़ में भी यही भाव, यही उमंग, यही उत्साह, यही उत्सव देख रहा हूं। उत्सव के इस मौसम में हर खुशी इस बार डबल हो गई है। इस बार भारत अपनी उपलब्धियों का उत्सव भी मना रहा है। कुछ दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। जैसे हमारे छत्तीसगढ़ के लोग कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया के लोग कह रहे हैं भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। इन सफलताओं के बीच भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। सफल जी-20 शिखर सम्मेलन हर देशवासियों की तपस्या का परिणाम है। 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का परिणाम है। श्री मोदी ने कहा कि जी-20 की एक और बहुत बड़ी विशेषता और सफलता रही है कि छोटे-छोटे देश की आवाज वैश्विक मंचों तक नहीं पहुंच पाती, उनको पहली बार जी-20 में इतनी बड़ी भागीदारी मिली। अपनी जड़ों से जुड़े रहने की वजह से आज भारत इतना बड़ा काम कर पाया है। जो वंचित है, उसे वरीयता देना, यही आज के भारत की प्राथमिकता है। गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज दबी हुई थी, उनके सपनों को हमने अपने संकल्प में बदला है। मुझे खुशी है जी-20 को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की जनता की भी भागीदारी रही है। आपने नया रायपुर में जी-20 की बैठक कराई, आपने अच्छी तरह मेहमानों का स्वागत किया व छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के खानपान, यहां की विशेषताओं, यहां के सामर्थ्य के बारे में बताया, उसे पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए अपने स्वागत भाषण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा, छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक राजधानी, राजा चक्रधर सिंह की कर्मभूमि, दानवीर किरोड़ीमल की कर्मभूमि रायगढ़ क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का पोला और तीजा पर्व बधाई दी और छत्तीसगढ़ की ओर से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपहार लेकर आते हैं। आज 6,400 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करके प्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सौगात दी है। श्री साव ने कहा कि सितंबर 1893 में जब एक नरेंद्र भारत की ओर से धर्म संसद में भारत का मान बढ़ाया थे और आज दूसरा नरेंद्र के माध्यम से पूरा दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। आज छत्तीसगढ़ के अत्याचारी दुराचारी भ्रष्टाचारी, जनविरोधी, विकासविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विजय शंखनाद रैली का आयोजन रखा गया है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाने और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प आज व्यक्त हुआ है। श्री साव ने जनता से हाथ उठाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी को यह भरोसा देने की अपील की कि छत्तीसगढ़ में नवंबर में कमल खिलाना है।

सभा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया व भूपेंद्र सिंह सवन्नी, सांसद गोमती साय, गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर, विधायक सौरभ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महासमुंद जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, हरीशचंद्र प्रतापसिंह राठिया, महेश साहू आदि उपस्थित थे।मंच संचालन प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने और आभार प्रदर्शन सांसद गोमती साय ने किया।

झलकियाँ

रायगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा स्थल में रथ पर सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी के साथ जनता के बीच से अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे।

लाखों की संख्या में उपस्थित जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का मोबाइल की लाइट जलाकर स्वागत किया।

सभा में उमड़ा जन सैलाब भारी बारिश से जैसे प्रतियोगिता कर रहा था कि कौन सबसे ज्यादा उमड़ता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पोला त्योहार के अवसर पर बैलों का पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व सांसद गोमती साय ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, लखन देवांगन, सरला कोसरिया, महेश साहू, हरिश्चंद्र राठिया ने झारा शिल्प से निर्मित जी-20 मोमेंटो से श्री मोदी का स्वागत किया।
--------------

और पढ़ें ...

द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या कहा विक्की कौशल ने…

बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल की अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) का ट्रेलर कल रिलीज हो गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों से मिल रहे प्यार को देख विक्की कौशल काफी खुश हैं। विक्की कहते हैं, “मैं रोमांचित हूं कि लोग द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और इसे इतनी गर्मजोशी और सराहना दे रहे हैं।” विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के साथ लोगों को मुस्कुराने और हंसाने की उम्मीद कर रहे हैं। वह कहते हैं, ”इस तरह के प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह ज़बरदस्त है और मुझे उम्मीद है कि हम अपने जीवन पर आधारित, साधारण पारिवारिक फिल्म के साथ दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।” द ग्रेट इंडियन फैमिली का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है और इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आसिफ खान, आशुतोष उज्ज्वल जैसे बेहद प्रशंसित कलाकार शामिल हैं। भारती पेरवानी. इसमें मानुषी छिल्लर भी हैं जिन्हें विक्की कौशल के साथ जोड़ा गया है। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के अवसर पर रायगढ़ जिले के कोडातराई में 6400 करोड़ रुपए से रेलवे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई रेल परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण 1, चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइनपेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को जोड़ने वाली एमजीआर( मेरी गो राउंड) भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी इस मौके पर वितरित किये। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में किये जा रहे कार्यों से प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता मिलेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेवकेंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

Aditya L1: आदित्य एल1 ने चौथी बार लगाई सफलता की छलांग, कक्षा परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी, इसरो ने दी गुड न्यूज

बेंगलुरु। Aditya L1: सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत के पहले अंतरिक्ष-आधारित मिशन आदित्य एल1 ने शुक्रवार तड़के चौथी बार सफलतापूर्वक पृथ्वी की एक कक्षा से अन्य कक्षा में प्रवेश किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी। Aditya L1: अंतरिक्ष एजेंसी से ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, चौथी बार पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन की प्रक्रिया (ईबीएन-4) को सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया। मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-एसएचएआर और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ‘ग्राउंड स्टेशनों’ ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की। Aditya L1: आदित्य एल1 की वर्तमान कक्षा 256 किलोमीटर x 121973 किलोमीटर है। इसरो ने कहा: ‘‘कक्षा परिवर्तन की अगली प्रक्रिया ‘ट्रांस-लैग्रेजियन पॉइंट 1 इंसर्शन’ (टीएल1आई) -19 सितंबर को देर रात लगभग दो बजे निर्धारित है। Aditya L1: आदित्य-एल1 पहली भारतीय अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी के पहले लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा से सूर्य का अध्ययन करने वाली है। Aditya L1: बता दें कि पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन की पहली, दूसरी और तीसरी प्रक्रिया क्रमशः तीन, पांच और 10 सितंबर को सफलतापूर्वक की गई थी। पृथ्वी के चारों ओर आदित्य-एल1 की 16-दिवसीय यात्रा के दौरान यह प्रक्रिया की जा रही है, जिसके दौरान आदित्य-एल1 अपनी आगे की यात्रा के लिए आवश्यक गति प्राप्त करेगा। Aditya L1: पृथ्वी से जुड़े कक्षा परिवर्तन की चार प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आदित्य-एल1 अगले ट्रांस-लैग्रेंजियन1 सम्मिलन की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरेगा, जो एल1 लैग्रेंज बिंदु के आसपास गंतव्य के लिए अपने लगभग 110-दिवसीय प्रक्षेप पथ की शुरुआत करेगा।
और पढ़ें ...

Horoscope Today: मकर राशि वाले न करें ये काम हो सकता है नुकसान, जानें आज का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े से दूरी बनाये रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है। माता-पिता का साथ मिलेगा। वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। भवन सुख की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग हैं। कर्क राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सिंह राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में किसी सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। बुध और सूर्य की चाल बदलते ही बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन- लाभ के साथ ही खूब करेंगे तरक्की मकर राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। निवेश पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। धन की स्थिति सन्तोषप्रद रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कर्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि भी सम्भव है। मीन राशि- मन शान्त रहेगा। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनोभाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

सार Today Panchang : शुक्रवार, 15 सितंबर 2023 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। 14 September 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: गुरुवार, 14 सितंबर 2023 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:51 से 12:40 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:16 से 13: 49 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। तिथि   अमावस्या 31:09 तक नक्षत्र   28:48 तक प्रथम करण  द्वितिय करण चतुष्पदा नागा 17:59 तक 31:09 तक पक्ष कृष्ण पक्ष वार    गुरुवार योग  साध्य 26:49 तक सूर्योदय 06:08 सूर्यास्त 18:26 चंद्रमा   सिंह राहुकाल 12:16 − 13:49 विक्रमी संवत्   2080 शक सम्वत 1944  मास भाद्रपद शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:40 पंचांग के पांच अंग तिथि हिन्दू काल गणना के अनुसार चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा। नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र। वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।  योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति। करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
और पढ़ें ...

एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, दो टुकड़ों में बंटा प्लेन, पायलट समेत 8 लोग थे सवार

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा एक प्राइवेट जेट आज शाम को सीधे क्रैश कर गया। रनवे पर क्रैश करते ही प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। विमान के अंदर पायलट समेत 8 लोग सवार थे। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।बताया जा रहा है कि, विशाखपटनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त एयरपोर्ट पर तेज बारिश हो रही थी। रनवे पर विजिबिलिटी 700 मीटर हो चुकी थी, इस कारण से प्लेन क्रैश हो गया है। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
और पढ़ें ...

भारी बारिश के कारण एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया

मुंबई में भारी बारिश के कारण एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया. इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि प्लेन में कोई भी VIP मौजूद नहीं था. चार्टर प्लेन कैसे फिसला, इसकी जांच की जा रही है.

और पढ़ें ...

जनता को मिली राहत, यहां 84.10 में बिक रहा पेट्रोल, डीजल की कीमत हुई 79.74 प्रति लीटर

Petrol Diesel Price Today: महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? यह सवाल आज हर भारतीय के मन में है। क्या आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं? तो फिर, इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।आपको बता दें कि देश में पिछले 486 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। Petrol Diesel Price: इसके बावजूद पेट्रोलियम कंपनियां दाम नहीं घटा रही हैं।ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द ही घटेंगे? क्या आप जानना चाहते हैं कि पेट्रोलियम कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रही हैं?इस लेख में हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे और आपको पेट्रोल-डीजल के दामों से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। तो फिर, बने रहें हमारे साथ। Petrol Diesel Price: दोस्तों, पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था। Petrol Diesel Price: बता दें कि आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है। बिहार, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। Petrol Diesel Price: यहां सबसे सस्ता बिक रहा पेट्रोल Petrol Diesel Price: पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर है। दूसरी तरफ सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल की कीमत 113.48 है, जबकि डीजल 98.24 में बिक रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 21 मई 2022 से स्थिर हैं। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए। आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। Petrol Diesel Price: कीमतों में गिरावट के बावजूद दाम नहीं घटे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। लेकिन युद्ध के बाद कीमतों में गिरावट आई है। इसके बावजूद पेट्रोलियम कंपनियां अभी तक दाम नहीं घटा रही हैं। Petrol Diesel Price: जानिए कैसे तय होती है कीमत Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं। पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रही हैं, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं बढ़ रहे हैं? Petrol Diesel Price: पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 486 दिन से स्थिर हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। यहां पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कब से कोई बदलाव नहीं हुआ है? पेट्रोल-डीजल के दाम में 21 मई 2022 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है? आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में ₹84.10 और डीजल ₹79.74 है। आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल कहां है? आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में ₹113.48 है।
और पढ़ें ...