साहित्य
मोबाईल दुकान का ताला काटकर लाखों रूपये कीमत के मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी लक्की पटवा गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने की 03 प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के धारण तथा विक्रय की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 अप्रैल 2024 को सुबह ग्राम निकुम में जैतखाम के पास अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम ढीमर के कब्जे से 60 पाव कांच शीशियों में भरी कुल जप्त मदिरा मात्रा 10.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जिप्सी व्हिस्की बरामद किया गया। जिसका बाजार मूल्य 7 हजार 800 रूपए है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर जेल दखिला का किया गया। एक अन्य प्रकरण में 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद आजाद आत्मज निजामुद्दीन निवासी केम्प 01 वैशाली नगर दुर्ग के कब्जे से 69 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 12.4 बल्क लीटर, बाजार मूल्य 7590 रूपए एवं एक स्कूटी पेप्ट सी.जी. 07 के 1652, जिसका बाजार मूल्य 25 हजार रूपए है, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी प्रकार 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर ए शिवकृष्णा राव आत्मज योगश्वर निवासी केम्प 2 वैशाली नगर के कब्ज से 26 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 4.6 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 2860 रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु आम नागरिकों की सहभागिता के लिए टेलीफोन शिकायत नम्बर उपलब्ध करायी गई है। जिसके अन्तर्गत आबकारी विभाग दुर्ग के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर 24ग7 घण्टे सम्पर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर अपने आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं धारण करने वाले आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। उक्त प्रकरणों में श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव, संदीप तिर्की, अशोक वर्मा का योगदान रहा।
अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार... 02 महिला सहित 03 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार
???? थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
???? 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी -
1. धर्मेन्द्र यादव पिता चमरा यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर
2. आरती केंवट पति मणीशंकर केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर
3. लक्ष्मी केंवट पति रामचन्द केंवट उम्र 53 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर जिला
बिलासपुर छ.ग.।
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट :- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर (प्रशिक्षु.) भापुसे अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम बछालीखुर्द में धर्मेन्द यादव के घर के बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, ग्राम लखराम निवासी आरती केंवट के घर बाड़ी से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब व लक्ष्मी केंवट के घर से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. महेन्द्र नेताम, अविनाष शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपी गिरफ्तार*
*सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर तथा 02 अन्य सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार*
सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर तथा 02 अन्य सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार
डायल 112 टीम बन रही है लोगों के लिए संजीवनी
*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार*
चारपहिया वाहन में घुम-घुम कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरिये गिरफ्तार
CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा। दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अन्य मामले में बेटा ही आरोपी निकला। पितृहंता नर्मदा कुमार बियार पिता गिरधारी लाल बियार 25 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया को गिरफ्तार किया गया है।
पिता की हत्या
सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है।
तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था । सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर मर्ग क्र 11/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया।
जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी।
इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई । आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया इसके बाद मृतक की पत्नी जो अत्यधिक वृद्ध है गांव के तरफ से आने पर उसे भी सोने बोल दिया तथा देर रात्रि होने पर आरोपी अपने माँ को बोला कि उसके पिता मृतक गिरधारी लाल बियार को खाना खिला दो तब मृतक की पत्नी मृतक के कमरा में जाकर आवाज देने पर कोई हलचल नही हुआ तब मृतक की पत्नी आरोपी के पास जाकर मृतक को उठाने बोली तब आरोपी द्वारा अपने पिता मृतक के कमरे के बाहर जाकर आवाज देने का बहाना कर अपनी माँ को बोला कि अंदर से कोई हलचल नही हो रही है।
इसके बाद आरोपी अपने मों के साथ कमरा के अंदर जाकर मृतक का उठाने का बहाना करने लगा मृतक के नही उठने पर रोने चिल्लाने नाटक कर अपने पिता के मृत्यु होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों को दिया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण तथा मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम कर्ता डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी नर्मदा कुमार बियार से हिकमत अमली के साथ पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार की रोज मृतक इसके पत्नि के साथ मारपीट करने से पत्नि अपने बच्चों को लेकर चली गई जिससे आरोपी काफी क्षुब्ध था । आरोपी तथा उसकी पत्नि का विवाह 2020 से हुआ तब से लेकर घटना दिनांक तक आरोपी की पत्नि और मृतक का विवाद झगड़ा हमेशा होता रहता था। घर में कलह की स्थिति के कारण आरोपी ने अपने पिता गिरधारी लाल बियार की गला घोंट कर हत्या कर दिया हत्या की घटना को छिपाते हुए सामान्य मृत्यु होने की अपने परिजनों व ग्रामीणों को बताया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर पितृ हंता आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
दादा की हत्या
दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। मृतक समारू बुधवरा सिंह धनवार पिता होल साय धनुवार उम्र 65 वर्ष साकिन लोटानपारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा कि मृत्यू दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था।
घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
महानदी के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण
होली में हुड़दंग, प्राण घातक हमला, एक गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ योगेश ताण्डी गिरफ्तार
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना में अवैध शराब के साथ आरोपी मनीष साहू को पकडा गया रंगेहाथ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अवैध देशी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे एक सफेद रंग के थैला का तलाशी लेने पर थैला में 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को अवैध देशी मदिरा 6.120 लीटर कीमती 2720/रु के साथ *गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत लगातार अपराध क्रमांक 217/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अवैध शराब के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-
मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर
कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक दानेश्वर कुमार साहू, आरक्षक अश्वन साहू, रविन्द्र राजपूत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
CG - पड़ोसी महिला की हत्या हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट...ऐसे हुआ खुलासा...पढ़िए पूरी खबर
खैरागढ़। आज भी लोगों में अंधविश्वास और जादू टोने का प्रभाव इस कदर हावी है कि वे किसी की जान लेने में भी नहीं बाज आ रहे हैं। खैरागढ़ जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी गई। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकाला में बीते दिन एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ उनके ही घर पर मिला था। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू की। खैरागढ़ पुलिस को महज 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल हुई है। मामले का खुलासा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया।
एसपी के मुताबिक, पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा है। मृतिका मिलवनतींन बाई के पड़ोसी सोहन बघेल की बहन पिछले कई दिनों से बीमार थी। पूरा परिवार बहन की बीमारी की वजह पड़ोसी मिलवनतींन बाई को मानता था। मिलवनतींन बाई पर सोहन बघेल जादू टोना करने का शक करता था। सोहन की बहन पिछले एक साल से बीमार चल रही थी, लेकिन किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेना छोड़ सोहन और उसका परिवार बैगा गुनिया के चक्कर में पड़ गया। बहन की बीमारी में तो सुधार नहीं आया, उल्टा उसकी हालत और बिगड़ने लगी।
पुलिस के मुताबिक, सोहन बघेल की बहन की बिगड़ी हालत का ज़िम्मेदार मिलवनतींन बाई को ही मानकर सोहन ने उससे बदला लेने की ठानी। गुस्से में सोहन उसके घर पहुंचा और हंसिया से मिलवनतींन बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर सोहन बघेल अपने कपड़े और जूते जलाकर राजनांदगांव में छिप गया। इधर खैरागढ़ पुलिस लाश मिलने के बाद से ही मामले की जांच में जुट गई थी। तकनीकी सहायता और टीम वर्क से पुलिस ने महज आठ घंटे में आरोपी सोहन बघेल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सोहन पुलिस की गिरफ्त में है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है।
