सियासत

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अवकाश का ऐलान...यहां पढ़े पूरी खबर

Employees Holiday 2024 : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बाद अब हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जहां राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने साल 2024 के लिए छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के कर्मचारियों को 2024 में कुल 127 छुट्टियां का लाभ मिलेगा। इनमें 52 रविवार और 52 शनिवार शामिल हैं। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी की है।

2024 में कब कब मिलेंगे छुट्टियां, देखें लिस्ट

Employees Holiday 2024 : अधिसूचना के अनुसार, साल 2024 में कर्मचारियों को शनिवार रविवार जोड़कर कुल 127 छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 14 रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी शामिल है।इसके अलावा कर्मचारी 14 ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी तीन अवकाश ले सकेंगे।
इसमें हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय 20 दिन बंद रहेंगे, हालांकि 9 छुट्टियां शनिवार को पड़ती हैं, ऐसे में कर्मियों को 9 छुट्टियां कम मिलेंगी।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती 17 जनवरी को, 14 फरवरी को बसंत पंचमी , मार्च महीने की 8 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व और 25 तारीख को होली का पर्व।
24 फरवरी को रविदास जयंती, 23 को शहीदी दिवस, 13 अप्रैल वैशाखी व छठ पूजा, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल महावीर जयंती, 9 जून महाराणा प्रताप जयंती, 22 जून को संत कबीर जयंती, 12 अक्तूबर को दशहरा और 2 नवंबर को विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रहेगा।
ईल उल फितर 11 अप्रैल और रामनवमी 17 अप्रैल। परशुराम जयंती 10 मई और ईद उल जुहा 17 जून और शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस 31 जुलाई अवकाश रहेगा।
19 तारीख अगस्त को रक्षा बंधन , 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी , शहीदी दिवस 23 सितंबर और दशहरा 12 अक्टूबर ,दीपावली हरियाणा दिवस इस साल एक ही दिन 1 नवंबर और गुरु नानक देव जयंती 15 नवंबर को होगी।

और पढ़ें ...

जियो ने लेकर आया है बेहतरीन प्लान...मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी...मात्र इतने रुपये में

नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं, तो आपको अच्छा और सस्ता रिचार्ज प्लान चाहिए होता है, जिसमें अधिक दिनों की वैलिडिटी हो। जियो ने आपके लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी ! मात्र 895 रुपये – इस रिचार्ज प्लान की कीमत 900 रुपये से कम है, और आपको वैलिडिटी के लिए 336 दिन मिलते हैं।24GB इंटरनेट डेटा – यह प्लान आपको 24GB इंटरनेट डेटा भी प्रदान करता है, जिसे आप अपनी सर्फिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं।

हर 28 दिन पर 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट – आपको हर 28 दिन पर 2GB की हाई-स्पीड इंटरनेट सुबह तक मिलता रहेगा, जो आपकी डेटा उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेजिंग – इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉल्स और हर रोज़ 100 मैसेज मिलेंगे।

विशेष ऑफर – यह रिचार्ज प्लान केवल जियोफोन उपयोगकर्ताओं के लिए है, जो इस फायदे का इस्तेमाल कर सकते हैं।इस रिचार्ज के प्रयोग करने के लिए आप नज़दीकी जिओ स्टोर से जाकर फ़ोन ले सकते हैं और उसमें अपना नया सिम या पुराना सिम इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको पूरे साल की वैलिडिटी महाराज 895 रुपये मिल जाएगी।

और पढ़ें ...

हे भगवान...नशे की हालत पिता ने ढ़ाई साल की बेटी को कुएं में फेंका...शव देख रो पड़े लोग

पेण्ड्रा। पेंड्रा से एक दर्दनाक खबर आ रही है। एक कलयुगी पिता ने नशे में अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी। घटना पेंड्रा के गौरेला के हर्राटोला गांव का है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने ढाई साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में पिता घर पहुंचा था। इस दौरान वो विवाद कर रहा था, तभी उसकी ढाई साल की बच्ची रोने लगी। रोने से चिढ़कर पिता ने अपनी बच्ची को कुएं में फेंक दिया। गौरेला के हर्राटोला गांव की इस घटना ने हर किसी को डरा दिया है। इधर घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को कुएं से निकलवाया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए जांच जुट गयी है।

 

और पढ़ें ...

आत्महत्या या हत्या : लॉज के कमरे में मिला युवक का शव

 मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना में लॉज के कमरे में टँगा युवक का शव मिला। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक आगरा उत्तर प्रदेश का निवासी होकर दो दिनों से मुरैना शहर के हनुमान चौराहा स्थित लक्ष्मी लॉज में ठहरा हुआ था। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण के पश्चात राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण के पश्चात पहली बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के साथ देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़, गृह मंत्री अमित शाह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया |
और पढ़ें ...

देह व्यापार का भंडाफोड़...संदिग्ध अवस्ता में एक दर्जन महिला और पुरुष गिरफ्तार

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में शहर के बीचों बीच चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह सेक्स स्कैंडल शहर के MS रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रहा था, कोतवाली पुलिस ने नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में छापा मार कार्यवाही करते हुए एक दर्जन महिला और पुरुषों को संदिग्ध परिस्तिथियों में पकड़ा है।

सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली थी कि शहर के बीचों बीच MS रोड में गर्ल्स स्कूल पर स्थित रेस्टोरेंट में चल रहा था, मुखबिर के सूचनानुसार पुलिस ने दल बल के साथ चिन्हानिक्त स्थान पर छापेमार कार्यवाही की। तभी संदिग्ध अवस्था में एक दर्जन पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कोतवाली थाने का एक आरक्षक भी घायल हुआ है।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 24 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 24 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 24 दिसंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 07:11 एएम
सूर्यास्त- 05:30 पीएम

वार- रविवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 05:54 एएम, दिसम्बर 25 तक
नक्षत्र- कृत्तिका, 09:19 पीएम तक
योग- सिद्ध, 07:18 एएम तक
क्षय योग- साध्य, 05:42 एएम, दिसम्बर 25 तक
करण- कौलव, 06:07 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 16:07:32 से 16:48:49 तक
कुलिक 16:07:32 से 16:48:49 तक
कंटक 10:37:15 से 11:18:32 तक
राहु काल 16:12:42 से 17:30:06 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:59:49 से 12:41:07 तक
यमघण्ट 13:22:24 से 14:03:41 तक
यमगण्ड 12:20:28 से 13:37:53 तक
गुलिक काल 14:55:17 से 16:12:42 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:59:49 से 12:41:07 तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 24 December 2023: वृष और सिंह राशि वालों को मिलेगा प्रेम, इस राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी

Aaj Ka Rashifal, 24 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 24 December 2023, रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। राहुकाल शाम 5:29 बजे तक रहेगा। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का अच्छा रहेगा। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के मिल सकता है। कारोबार में काफी तेजी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन काफी बदला-बदला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आज सम्मान प्राप्त हो सकता है। काम को बड़े ही सावधानी के साथ करने की आवश्यक्ता है।
लकी अंक: 32,  शुभ रंग: नीला

वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के मान प्रतिष्ठा मे इजाफा होगा। परिजनों व रिश्तेदारों से प्रति सकारात्मक व्यवहार रखना होगा। परिवार में खुशियों को बढ़ाने का प्रयास करें। मन खुश रहेगा। व्यवसाय में वृध्दि और काफी लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। यात्रा में व्यस्तता हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। आपके मित्र मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।  
लकी अंक: 10,  शुभ रंग: भूरा

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों के लिए आज सफलता की राह आसान होगी। नए कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। मान-समान में वृध्दि होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पत्नि के साथ अनबन हो सकती है इसलिए सोच- समझकर कोई भी निर्णय लें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।  
शुभ अंक: 7,  शुभ रंग: बैगनी

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों को आज रुका काम पूरा हो जाएगा। बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। पुराना धन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। शादी कार्यक्रम में जा सकते हैं। करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में आपको काफी सहयोग मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष में सकारात्मक समाचार मिलेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: पीला

सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के भाग्य में काफी वृध्दि होगी। आज सामान्य दिनो की तुलना में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। कामों में सफलता जरूर मिलेगी। स्वंय के द्वारा लिए गए निर्णय पर विचार करना होगा। बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। दोस्तों का काफी सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए सही समय होगा। आज आप अपने स्वभाव से किसी का दिल जीत सकते हैं।
लकी अंक: 41,  शुभ रंग: लाल

कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर फोकस करें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के आपसी संबंध पर ध्यान देना होगा। विवाद से दूरी बनाए रखना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। हेल्थ को लेकर लापरवाही नही वरतनी है। आपसी व्यवहार में संयम वरतने की जरूरत है। यात्रा हो सकती है। विवादों से बचकर चलना होगा। 
लकी अंक:  5,  शुभ रंग: चारकोल

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। कहीं से नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। प्रेमी के साथ समय गुजारने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने को सोचेंगे। सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। आज आप सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी खुश नजर आएंगे।
लकी अंक: 23,  शुभ रंग: मैरून

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने ईष्ट देवता को याद करें। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। परिवार में नई खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान ना हों। आज पूरे दिन खुशी का अहसास होगा।
लकी अंक: 26, शुभ रंग: कांस्य

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज का दिन कार्यों में वृध्दि करेगा। सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। धनकोश में बढ़त बनी रहेगी। सहयोग मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा भी कई नवाचार के लिए विचार करेंगे। समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे।  
लकी अंक: 44,  शुभ रंग: सांवला

मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
मकर राशि वाले जो भी महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे धन और सम्मान का विचार कर रहे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। मन को एकाग्र करने पर फोकस करें। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपको समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यक्ता है। करियर से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। ईमानदारी पर विशेष ध्यान दें। आज आपकी पहली प्राथमिकता व्यवसाय होना  चाहिए।
लकी अंक: 2,  शुभ रंग: मैजेंटा

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वालों को दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष ध्यान दें। घरेलू कामों में मन लगेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा  नुकसान हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में मन लगा रहेगा। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भगवान का स्मरण करें। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। 
लकी अंक: 21,  शुभ रंग: सरसों

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों का दिन हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है। निवेश में जोखिम उठाने का अच्छा मौका है। संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। मांगलिक कार्यों मे सहभागिता बनी रहेगी। किसी की मदद कर आप अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं। खर्च में थोड़ी बढ़त हो सकती है। आपको अपने से समझदारी के साथ निर्णय लेने की आवश्यक्ता है।  
लकी अंक: 12,  शुभ रंग: काला

 

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने की मुलाकात

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात* रायपुर, 23 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 23 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 23 दिसंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - मार्गशीर्ष

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - 07:11 ए एम तक

नक्षत्र
भरणी - 09:19 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:23 PM
चन्द्रोदय - 2:27 PM
चन्द्रास्त - 4:29 AM

अशुभ काल
राहू - 09:45 ए एम से 11:03 ए एम
यम गण्ड - 01:37 पी एम से 02:55 पी एम
कुलिक - 07:10 ए एम से 08:28 ए एम
दुर्मुहूर्त - 07:10 ए एम से 07:52 ए एम, 07:52 ए एम से 08:33 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:39 PM
अमृत काल - 07:50 PM- 09:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM- 06:25 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 09:19 पी एम से 06:24 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 December: कैसा रहेगा 23 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। अखंड द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि  

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलगअलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। एसी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि 

आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि 

आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि 

आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खानपान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि 

आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेनदेन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की

संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड एवायड करें।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि 

आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि 

आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलाने के योग हैं। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होंगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खान-पान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 4

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव-लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश...जानें IMD का ताजा अपडेट

 इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज शीतलहर छाई हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों में कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीतलहर के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मेरठ में भी आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण से राजधानी में तापमान में गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगल 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बाद देश के मैदानी राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

और पढ़ें ...

इस राज्य के सभी स्‍कूल 31 दिसंबर तक बंद....आदेश जारी

रांची । झारखंड के सभी स्‍कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इसका आदेश 31 दिसंबर को स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 21 दिसंबर, 2;23 को जारी कर दिया। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय ने लिखा है कि राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) और सभी निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए बंद किया जाता है।

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय जरूरत के अनुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 
और पढ़ें ...

IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग...8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के आईएएस (IAS) अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। 8 सहायक कलेक्टरों को एसडीएम (SDM) बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, मंडला जिले के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन को उज्जैन SDM, छिंदवाड़ा जिले की सहायक कलेक्टर वैशाली जैन को रीवा के हुजूर का SDM, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशु चौधरी को ग्वालियर के डबरा का SDM बनाया गया है।

वहीं नीमच जिले की सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा को सिंगरौली का SDM, विदिशा की सहायक कलेक्टर अर्चना कुमारी को जबलपुर के सिहोरा का SDM, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह को शहडोल जिले का SDM, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति को खंडवा के पुनासा का SDM और देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव को नर्मदापुरम के इटारसी का SDM बनाया गया है। यहां देखिए सूची…

और पढ़ें ...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: साढ़े 6 करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर....जानें क्या है पूरा मामला

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने साढ़े 6 करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि शराब कि डेट एक्सपायर हो चुकी थी। इसलिए बुलडोजर चलाकर इसे नष्ट किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो साल 2011 से लेकर पिछले 6 महीने पहले एक्सपायर हुई शराब को नष्ट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में शराब नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। इस शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त किया था, जिसकी संख्या 37 हजार पेटी थी।

एक्सपायर्ड हुई शराब को नष्ट करने की इस कार्रवाई में अंग्रेजी शराब और बियर शामिल रहे। ऐसी शराब से लोगों की सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता था, इसी के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 22 December 2023: आज मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj ka Panchang 22 December 2023: आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - हेमंत

चन्द्र राशि- मेष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट पर

चंद्रोदय - रात्रि 01 बजकर 50 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 03 बजकर 23 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 36 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

और पढ़ें ...