सियासत

Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज मंगलवार का दिन है। यह दिन भगवान संकटमोचन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज पूर्णिमा तिथि सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शिशिर

चन्द्र राशि- वृषभ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 31 मिनट पर

चंद्रोदय - शाम 04 बजकर 45 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

अमृत काल - दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शाम 04 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 26 दिसंबर :जानिए आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज मार्गशीर्ष महीने की स्नान-दान पूर्णिमा है। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-  

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुई गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नई गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। 

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग आपके घर आएंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की खराबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार  के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नई योजना भी बनाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बिताएंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जाएंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि- 

आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार  से मिलने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

पेटीएम ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इस वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली। पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने परिचालन को अनुकूल बनाने और कर्मचारियों की लागत को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है। कपनीं ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। पेटीएम के विभिन्न विभागों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के कुल कार्यबल का करीब दस प्रतिशत छंटनी की चपेट में आया है।
और पढ़ें ...

नाबालिग लड़की को दरिंदा ने बनाया हवस का शिकार, शर्म से लड़की ने पी लिया जहर, फिर क्या….यहां पढ़े पूरी खबर

भोपाल।  मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बार फिर से शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आय है. जहां एक नाबालिग लड़की को एक दरिंदा ने हवस का शिकार बना लिया है. वही अस्पताल के बेड पर मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है. शर्मसार कर देने वाली ये घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना इलाके के इमलिया चौकी में हुई है. यहां एक नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. उसके माता-पिता किसी कार्यक्रम में गए थे. तभी गांव के ही एक मनचले युवक ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. बता दें कि अपने साथ हुई रेप की वारदात के बाद नाबालिग शर्म से पानी-पानी हो गई. समाज के सामने ये खबर आई तो लोग क्या कहेंगे, ये सोचकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली. इसके बाद उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. जो एक तरह का जहर होता है. हालांकि, जब लड़की की हालत बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने उसकी खबर ली और उसके माता-पिता को खबर की. फिर पीड़िता के परिजन लड़की को लेकर दमोह जिला अस्पताल पहुंचे और जब पुलिस ने बयान लिया तो सबके होश उड़ गए. पीडिता ने जहर पीने की वजह अपने साथ हुए रेप को बताया तो सब सन्न रह गए.  आपको बता दे है कि मेडिकल टेस्ट में भी नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हुई है. जिसके बाद तेजगढ़ पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना का आरोपी युवक फिलहाल फरार है. वहीं रेप और फिर जहर पीने के बाद नाबालिग की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर ही है. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.  महिला थाना प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया कि हमें खबर मिली है कि एक बच्ची ने जहर पी लिया है. जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस टीम ने उसका स्टेटमेंट Rape Case: लिया. आरोपी भी तेजगढ़ का ही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा. उसके कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.
और पढ़ें ...

आज 3700 करोड़ छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के अकाउंट भेजे जा रहे : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर रवाना हुए। सीएम साय ने रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में जानकारी दी कि आज हमारे प्रदेश के निर्माता और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है जिसको पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है, मैं प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज मुझे आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि…मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओ को 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में करीब 3700करोड़ रुपए भेजा जा रहा है।

न्यायधानी रवानगी से पहले बोले CM साय- कांग्रेस सरकार ने दी थी वन कटाई की अनुमति

साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हसदेव बचाओ आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है। वहां जो भी हुआ है कांग्रेस की सरकार में उनकी अनुमति से हुआ है।

और पढ़ें ...

भारत में बढ़ने लगे कोरोना मरीज, एक्टिव केस 4000 के पार, तेजी से पांव पसार रहा JN.1 वेरिएंट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 (JN.1) के मरीज मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटे में देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4054 तक पहुंच गया है। 24 घंटे में केवल एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में पाए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 128 एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार से अधिक हो गया है। एक नए मरीज की मौत के साथ देशभर में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,33,334 तक जा पहुंचा है।

और पढ़ें ...

यहाँ नहीं मनाया जाता क्रिसमस का त्यौहार,जानें क्या है वजह ?

Merry Christmas: आज 25 दिसंबर है और आप जानते है की आज के दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है यह पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिन पर मनाया जाता है. क्रिश्चन के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी इस फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करते हैं. इस दिन एक-दूसरे के लिए तोहफे दिए जाते हैं और बच्चों के लिए तो ये दिन बेहद खास होता है, क्योंकि उनको अपने सांता से गिफ्ट मिलने का इंतजार रहता है. फिलहाल जान लेते हैं कि किन देशों में क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं किया जाता है. Merry Christmas: ईरान क्रिसमस न मनाने वाले देशों की बात करें तो इसमें इस्लामिक कंट्री ईरान भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां क्रिसमस डे सेलिब्रेट करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. Merry Christmas: भूटान भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी क्रिसमस डे को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जाती है और ये फेस्टिवल यहां के कैलेंडर का हिस्सा भी नहीं है. यहां की 75 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म को मानती है और अनुमान के मुताबिक भूटान में सिर्फ 1 प्रतिशत आबादी क्रिश्चन धर्म की है. Merry Christmas: सोमालिया क्रिसमस के जश्न पर सोमालिया में भी पाबंदी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक, ये फैसला धार्मिक भावनाओं को लेकर लिया गया है. हालांकि पर्यटक अपने घरों के अंदर जश्न मना सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने पर रोक है. Merry Christmas: पाकिस्तान बता दें कि पाकिस्तान में भी क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं किया जाता है, हालांकि यहां पर इस दिन लोगों की छुट्टी होती है, क्योंकि 25 दिसंबर को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती होती है. Merry Christmas: अफगानिस्तान जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में क्रिसमस का फेस्टिवल कई सालों से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है. यहां पर लोग धार्मिक भावनाओं के कारण ईसाई धर्म के फेस्टिवल क्रिसमस को सेलिब्रेट नहीं करते हैं.
और पढ़ें ...

सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार आज, राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में चौंकाएगी बीजेपी

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सोमवार को सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। आज सुबह सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी है। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। जिसमें कई नए चेहरे चौंकाने वाले होंगे। कैबिनेट विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। मंत्रियों के नामों की सूची पर सहमति बन गई है।
और पढ़ें ...

Panchang 25 Decmeber 2023: पंचांग से जानें सोमवार का शुभ-अशुभ समय, जानें राहुकाल और कब होगा सूर्यास्त

Aaj ka Panchang 25 Decmeber 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 25 Decmeber 2023 का पंचाग... 

आज का पंचांग

25 दिसंबर 2023 का पंचांग
व्रत-रोहिणी व्रत
आज का दिन- सोमवार
आज की तिथि: शुक्ल चतुर्दशी
आज नक्षत्र: रोहिणी
आज का करण: गर
आज का पक्ष: शुक्ल पक्ष
चंद्र राशि: वृष
ऋतु: मंत

सूर्योदय-सूर्यास्त 
सूर्योदय - 7:15 AM
सूर्यास्त - 5:25 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
चन्द्रोदय - Dec 25 3:53 PM
चन्द्रास्त - Dec 26 6:35 AM

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त
12:00 PM – 12:41 PM

अमृत काल
06:24 PM – 08:01 PM

ब्रह्म मुहूर्त
05:39 AM – 06:27 AM

राहुकाल अशुभ काल
राहू: 8:31 AM – 9:48 AM
यम गण्ड : 11:04 AM – 12:20 PM
कुलिक: 1:37 PM – 2:53 PM
दुर्मुहूर्त: 12:41 PM – 01:21 PM, 02:43 PM
गुलिक काल :13:17:05 से 14:36:19 तक.
भद्रा: 05:46 AM, Dec 26 से 06:41 AM, Dec 26

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 25 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों का यहां पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023, सोमवार

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन मित्रों से वाद विवाद ना करें. साथ ही आज पीठ रोग से बचाव करें. रुके काम में सफलता मिलेगी. आज का शुभ रंग: गेरुआ

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धन खर्च से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. साथ ही आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें. व्यापार में सलाह से बदलाव करें. आज का शुभ रंग: कत्थई

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. सलाह दी जाती है कि शेयर मार्केट में निवेश सोच कर करें और घर में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग: जामुनी

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक रोगों से बचाव होगा. सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण कार्य करने में लापरवाही न करें. आज के दिन समय पर रिश्तेदार की मदद मिलेगी. आज का शुभ रंग: आसमानी

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक आज के दिन मित्र या परिवार के सदस्यों से विवाद न करें. आजके दिन मित्र से अलगाव खत्म होगा और रुका हुआ धन मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज का शुभ रंग: पीला

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को प्राइवेट नौकरी में बदलाव से फायदा होगा. साथ ही आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी. आज शाम तक मन में चिंता रहेगी, इसलिए मन में नकारात्मक भाव ना आने दें. आज का शुभ रंग: गेरुआ

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सचेत किया जाता है कि आज के दिन पारिवारिक कलह हो सकता है. इसलिए वाणी पर संयम रखें. राहत की बात यह है कि पुरानी बीमारी धीरे-धीरे कम होगी. आज का शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन मुकदमे में विजय हो सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. सलाह दी जाती है कि आज गलत खान पान से परहेज करें. साथ ही व्यापार में सफलता का प्रयास जारी रखें. आज का शुभ रंग- गेरुआ

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार के साथ घूमने का योग है. बच्चों को मनाने का प्रयास करें. साथ ही आज का दिन छात्रों के लिए शुभ है. आज का शुभ रंग- सुनहरी

मकर राशि: मकर राशि के जातक आज के दिन अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य जल्दबाजी से न करें, इससे नुकसान हो सकता है. आज वात की समस्या में आराम होगा. आज का शुभ रंग- गाजरी

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिएआज के दिन नौकरी के योग मजबूत होंगे. सलाह दी जाती है कि परिवार से बात ना छुपाएं. सुबह के समय योग ध्यान जरूर करें, इससे स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा. आज का शुभ रंग- गुलाबी

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को सचेत किया जाता है कि आज के दिन ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो सकते हैं. आज अपने आप पर संयम रखें. सलाह दी जाती है कि आज कार्य क्षेत्र में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग- सफेद

और पढ़ें ...

वीर बाल दिवस - राष्ट्रीय दिवस - पीएम मोदी ने लिया था संकल्‍प, पार्टी बड़े स्‍तर पर करेगी आयोजन

पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करें - JP Nadda

साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन

https://www.youtube.com/watch?v=MZSjb5kmf5s

पीएम मोदी ने लिया था संकल्‍प, पार्टी बड़े स्‍तर पर करेगी आयोजन
पीएम नरेंद्र मोदी ने ही वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था और साहिबजादों की शहादत पर बाल दिवस आयोजित करने का संकल्प भी लिया था. इसके बाद से ही पार्टी ने इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की प्रेरणा ली और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इसके आयोजन को लेकर यह बड़ी योजना बनाई है| 

नई दिल्‍ली. भारतीय जनता पार्टी 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस” को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी  के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं. उन्‍‍‍‍‍‍होंने कहा है कि प्रत्येक मंडल पर एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए, जहां साहिबजादों के चित्र लगाए जाए एवं उनके अनुकरणीय साहस एवं बलिदान के बारे में विशेषकर युवाओं को जानकारी दी जाएगी.

पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए कई निर्देश जारी किए हैं जिनमें कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करें. इस खास दिन मंडल एवं जिलों में प्रभात फेरी का आयोजन हो. इसको लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाए. सभी जिला केन्द्रों पर डिजिटल प्रदर्शनी लगायी जाए और बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हो. 

साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन
निर्देशों में कहा गया है कि अपने विचारों से चलने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन हो. जिला स्तर तक साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन हो.

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में वीर बाल दिवस
इसके साथ ही हर कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदर्शित करते हुए, पैदल यात्रा के फोटो तथा गुरुद्वारे में उपस्थिति की फोटो का मीडिया में प्रसारण किया जाए. गौरतलब है कि दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है.

और पढ़ें ...

फिर मानवता हुई शर्मसार : जेठ ने बहू को पहले पीटा फिर...पढ़िये दिल दहला देने वाली वारदात

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है, जहां रिंगनोद थाना अंतर्गत जावरा तहसील के ढोढर चौकी में एक आरोपी जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले लठ से पिटा और उसे जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला निर्मला के पति प्रकाश ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद निर्मला अपने बच्चो के साथ ससुराल में ही रह रही थी, भाई की मौत के बाद से जेठ यह मान रहा था कि बहू की चरित्र खराब होने के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की थी। शनिवार को चरित्र शंका में उसके जेठ ने पहले निर्मला के साथ मारपीट की व उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस पूरी वारदात के बीच आरोपी जेठ लोहे की राड लेकर रास्ते में खड़ा रहा जिससे कोई उसकी मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल लाया गया, पुलिस ने आरोपी जेठ सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
 
और पढ़ें ...

कल होगा डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार...राजभवन में विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल  का पहला विस्तार कल होगा। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम यादव आज ही भोपाल लौटेंगे। सोमवार सुबह वे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्रियों की शपथ से पहले CM डॉ. मोहन यादव इंदौर भी जाएंगे।

और पढ़ें ...

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अवकाश का ऐलान...यहां पढ़े पूरी खबर

Employees Holiday 2024 : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बाद अब हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जहां राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने साल 2024 के लिए छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के कर्मचारियों को 2024 में कुल 127 छुट्टियां का लाभ मिलेगा। इनमें 52 रविवार और 52 शनिवार शामिल हैं। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी की है।

2024 में कब कब मिलेंगे छुट्टियां, देखें लिस्ट

Employees Holiday 2024 : अधिसूचना के अनुसार, साल 2024 में कर्मचारियों को शनिवार रविवार जोड़कर कुल 127 छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 14 रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी शामिल है।इसके अलावा कर्मचारी 14 ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी तीन अवकाश ले सकेंगे।
इसमें हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय 20 दिन बंद रहेंगे, हालांकि 9 छुट्टियां शनिवार को पड़ती हैं, ऐसे में कर्मियों को 9 छुट्टियां कम मिलेंगी।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती 17 जनवरी को, 14 फरवरी को बसंत पंचमी , मार्च महीने की 8 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व और 25 तारीख को होली का पर्व।
24 फरवरी को रविदास जयंती, 23 को शहीदी दिवस, 13 अप्रैल वैशाखी व छठ पूजा, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल महावीर जयंती, 9 जून महाराणा प्रताप जयंती, 22 जून को संत कबीर जयंती, 12 अक्तूबर को दशहरा और 2 नवंबर को विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रहेगा।
ईल उल फितर 11 अप्रैल और रामनवमी 17 अप्रैल। परशुराम जयंती 10 मई और ईद उल जुहा 17 जून और शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस 31 जुलाई अवकाश रहेगा।
19 तारीख अगस्त को रक्षा बंधन , 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी , शहीदी दिवस 23 सितंबर और दशहरा 12 अक्टूबर ,दीपावली हरियाणा दिवस इस साल एक ही दिन 1 नवंबर और गुरु नानक देव जयंती 15 नवंबर को होगी।

और पढ़ें ...

जियो ने लेकर आया है बेहतरीन प्लान...मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी...मात्र इतने रुपये में

नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं, तो आपको अच्छा और सस्ता रिचार्ज प्लान चाहिए होता है, जिसमें अधिक दिनों की वैलिडिटी हो। जियो ने आपके लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी ! मात्र 895 रुपये – इस रिचार्ज प्लान की कीमत 900 रुपये से कम है, और आपको वैलिडिटी के लिए 336 दिन मिलते हैं।24GB इंटरनेट डेटा – यह प्लान आपको 24GB इंटरनेट डेटा भी प्रदान करता है, जिसे आप अपनी सर्फिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं।

हर 28 दिन पर 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट – आपको हर 28 दिन पर 2GB की हाई-स्पीड इंटरनेट सुबह तक मिलता रहेगा, जो आपकी डेटा उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेजिंग – इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉल्स और हर रोज़ 100 मैसेज मिलेंगे।

विशेष ऑफर – यह रिचार्ज प्लान केवल जियोफोन उपयोगकर्ताओं के लिए है, जो इस फायदे का इस्तेमाल कर सकते हैं।इस रिचार्ज के प्रयोग करने के लिए आप नज़दीकी जिओ स्टोर से जाकर फ़ोन ले सकते हैं और उसमें अपना नया सिम या पुराना सिम इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको पूरे साल की वैलिडिटी महाराज 895 रुपये मिल जाएगी।

और पढ़ें ...

हे भगवान...नशे की हालत पिता ने ढ़ाई साल की बेटी को कुएं में फेंका...शव देख रो पड़े लोग

पेण्ड्रा। पेंड्रा से एक दर्दनाक खबर आ रही है। एक कलयुगी पिता ने नशे में अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी। घटना पेंड्रा के गौरेला के हर्राटोला गांव का है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने ढाई साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में पिता घर पहुंचा था। इस दौरान वो विवाद कर रहा था, तभी उसकी ढाई साल की बच्ची रोने लगी। रोने से चिढ़कर पिता ने अपनी बच्ची को कुएं में फेंक दिया। गौरेला के हर्राटोला गांव की इस घटना ने हर किसी को डरा दिया है। इधर घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को कुएं से निकलवाया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए जांच जुट गयी है।

 

और पढ़ें ...