सियासत
Breaking : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम
एआईसीसी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए मीडिया कॉर्डिनेटर
Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023: इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता, भाग्योदय का बन रहा है प्रबल योग, पढ़ें आज का राशिफल
लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा के लोकप्रिय सांसद Om Birla के रायपुर आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन किया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा के लोकप्रिय सांसद Om Birla जी के रायपुर आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन किया।
एमपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, प्रिया पाठक ने किया टॉप, टॉप 10 में सात लड़कियां
इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Mppsc) ने 87 प्रतिशत रिक्तियों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी 2019 परिणाम देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर प्रिया पाठक, दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी हैं। इनके अलावा राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष मह्मदेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।

टॉप 10 में सात महिलाएं
अधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों के नाम आयोग ने जारी किए हैं. जो क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं. टॉप 10 में सात महिलाएं शामिल हैं।
भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान को बचानाः राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ से गुजरेगी ‘भारत न्याय यात्रा’
रायपुर। अब शुरू होने जा रही कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा — आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में होगी । इस यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है, संविधान को बचाना है, और महंगाई और बेरोज़गारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेगी। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुज़रेगी।
भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था। उस दौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे उठाए थे। उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे को उठाया था, सामाजिक ध्रुवीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही -जो आज देश की हक़ीक़त बन गई है। उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था। वह यात्रा मन की बात करने के लिए नहीं बल्कि जनता की चिंता थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना था।
जनवरी में आधे से ज्यादा दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साल खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में देश के विभिन्न हिस्सों में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। बैंकिंग से जुड़े कई काम अब आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है।
1 जनवरी, 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
7 जनवरी, 2024- रविवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जनवरी, 2024- महीने का दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस के कारण प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
27 जनवरी, 2024- चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी।
RBI को मिली धमकी, 11 जगहों पर बम रखने का दावा...गवर्नर दास और वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिये दी गई है। मेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। मेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस के अनुसार ईमेल में आरबीआई ऑफिस के साथ एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखने की बात कही गई थी। सभी स्थानों की जांच की जा चुकी है। मेल में आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग की गई हौ। पुलिस के अनुसार आरबीरआई को यह धमकी भरा मेल दोपहर में डेढ़ बजे मिला था। इसमें 11 स्थानों पर बम रखने का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मेल में लिखे स्थानों की जांच के बाद एमआरए मार्ग थाना में एक शिकायत भी दर्ज की है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ka Panchang: 27 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
Aaj Ka Panchang: आज यानी 27 दिसंबर 2023 बुधवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष कीप्रतिपदा तिथि है. आज के दिन मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है . ऐसे में आज का पंचांग पढ़ें और जानें शुभ मुहूर्त का समय
27 दिसंबर 2023 का पंचांगः
27 दिसंबर 2023 का पंचांगः वारः बुधवार विक्रम संवतः 2080 शक संवतः1945 माह/पक्ष: पौष मास – कृष्ण पक्ष तिथि : प्रतिपदा रहेगी . चंद्र राशिः मिथुन राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्रः आद्रा नक्षत्र रात्रि 11:28 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. योगः ब्रम्ह योग रात्रि 02:46 मिनट तक तत्पश्चात एंद्र योग रहेगा . अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:45 से 12:15 तक . दुष्टमूहर्त : प्रतिपदा में कोई भी शुभ कार्य न करें . सूर्योदयः प्रातः 7: 12 सूर्यास्तः सायं 5:29 राहूकालः दोपहर 12:21 बजे से 1:38 तक . तीज त्योहारः कोई नहीं . भद्राः नहीं है . पंचकः नहीं है.
आज का दिशाशूल
आज बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा सफेद तिल खा कर आरंभ कर सकते है.
आज के चौघड़िया मूहर्त
दिन के चौघड़ियालाभ चौघड़िया – प्रातः 7:12 से 8:29 तक अमृत चौघड़िया – प्रातः 8:29 से 9:46 तक शुभ चौघड़िया – प्रातः 11:03 से दोपहर 12:21 तकचर चौघड़िया – दोपहर 2:55 से सायं 4:12 तक लाभ चौघड़िया – सायं 4:12 से 5:30 तक
आज रात्रि के चौघड़िया मूहर्त
शुभ चौघड़िया – रात्रि 7:12 से 8:55 तक अमृत चौघड़िया – 8:55 से 10:38 तक चर चौघड़िया – रात्रि 10:38 से 12:21 तक लाभ चौघड़िया – रात्रि 3:46 से प्रातः 5:29 तक चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है
Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानें किन जातकों की चमकने वाली है किस्मत
Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 40 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज रात 12 बजकर 21 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको फ्यूचर में उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने का नया तरीका आपको अन्य लोगों से अलग बनाएगा। आज आप धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते है। आज किसी जरूरी काम को दोबारा शुरू करने का विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, लोग आपकी सरलता से प्रभावित होंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कुछ पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके द्वारा किये गये काम के कारण आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में आलस्य नही करेंगे तो आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। अगर आप ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए प्रयासरत है तो आपको सफलता मिलने के योग भी हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके आलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। आज अपने खानपान पर कंट्रोल रखें। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नही करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। ज्वेलरी डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिलेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 1
बदल सकता है अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम, यूपी सरकार ने केंद्र को भेजा इस नाम का प्रस्ताव
अयोध्या/नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे अयोध्या का विकास भी किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक हर जगह भारी बदलाव दिख रहा है। अयोध्या का नया एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। उसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट है।
अब खबर है कि एयरपोर्ट का यह नाम बदला जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया जा सकता है। इसके लिए यूपी सरकार बकायदा केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजने जा रही है। जल्द ही इसका फैसला किया जाना है।
अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 6 जनवरी से प्रमुख भारतीय शहरों के लिए उड़ानें संचालित होने लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इसका आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।
ईंट भट्टे की गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर
उत्तराखंड। रुड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड और जीएसटी सहित बदल जाएंगे कई नियम
नई दिल्ली। नए साल 2024 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सिम कार्ड और जीएसटी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। नए साल में जीएसटी दर से लेकर सिम खरीदने तक के नियम बदल जाएंगे।
जीएसटी दर में एक प्रतिशत का होगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल 2024 से जीएसटी दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो जाएगी। यह साल 2022 के बजट में दोहरी दर बढ़ने का अंतिम चरण है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। व्यवसाय और व्यापारियों को अपने सिस्टम और मूल्य निर्धारण को अपडेट करने के लिए तैयार रहना होगा।
रोजगार कानून में बदलाव, नई विधि से होगी छुट्टी की गणना
एक जनवरी 2024 से रोजगार संबंधी कानून में भी बदलाव किया जाएगा। इसके तहत अंशकालिक श्रमिकों और अनियमित घंटे काम करने वालों के लिए नई विधि से छुट्टी की गणना की जाएगी। यानी जो कर्मचारी अलग-अलग घंटों में काम करते हैं या फिर साल के कुछ हिस्सों के लिए नियोजित किए जाते हैं। उन्हें एक खास तरीके की छुट्टी मिल सकेगी।
सिम कार्ड खरीदने और बेचने के बदलेंगे नियम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 से सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियम बदल जाएंगे। इसके तहत विक्रेता को सिम कार्ड बेचने से पहले सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके साथ ही इसका पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। वहीं सिम कार्ड खरीदने के लिए उपभोक्ताओं अपनी पहचान बतानी जरूरी होगी। यानी आधार समेत पूरी डिटेल मैच होने के बाद ही सिमकार्ड खरीदा जा सकेगा।
विदेशी वीजा के भी बदलेंगे नियम
साल 2024 से विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को नौकरी के लिए पढ़ाई समाप्त होने से पहले वीजा अप्लाई करना पड़ेगा। यानी किसी भी देश के छात्र तब तक कार्य वीजा पर स्विच नहीं कर पाएंगे। जब तक उनका पाठ्यक्रम पूरा न हो जाए।
इसे ऐसे समझे जो छात्र नीदरलैंड में काम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने से पहले वर्क वीजा के लिए आवेदन करना पड़ेगा। साथ ही पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वहां काम करने की अनुमति मिल सकेगी।
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज...किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? मोहन यादव करेंगे विभागों का बंटवारा
मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. कैबिनेट विस्तार के साथ ही सीएम मोहन यादव एक्शन में आए गए हैं और आज (26 दिसंबर) पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है. बैठक में सभी मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर सकते हैं.
मोहन सरकार में 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को सीएम मोहन यादव के 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इनमें से 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. जबकि, 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है, जिनमें छह स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है. 28 मंत्रियों में 7 मंत्री सामान्य वर्ग से है. जबकि ओबीसी वर्ग से आने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा मोहन कैबिनेट में 6 मंत्री एससी वर्ग से और 4 मंत्री एसटी वर्ग से हैं.
सुबह 11 बजे होगी मोहन कैबिनेट की बैठक
कैबिनेट विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे भोपाल में सभी नवनियुक्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान एमपी के विकास पर चर्चा होगी. इसके साथ ही विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा संभव है. इसके बाद विभागों का ऐलान हो सकता है.
मोहन कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत 28 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 28 विधायकों में से 17 नए चेहरे हैं जबकि 11 अन्य लोग पहले भी मध्यप्रदेश में मंत्री रह चुके हैं. कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वालों में विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार शामिल हैं. वहीं, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण सिंह पवार शामिल हैं. राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं.
तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में पारित हुए तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंजूरी दे दी। इससे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल के अब कानून बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब भारतीय दंड संहिता (IPC) को भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता से, दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) को भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता से और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) संहिता से बदला जाएगा।
इन विधेयकों को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा ने 20 दिसंबर को और राज्यसभा ने 21 दिसंबर पारित किया था। राज्यसभा में विधेयकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किए जाने के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया था। दोनों सदनों से 141 विपक्षी संसद सदस्यों के निलंबन के बीच विधेयकों को 20 दिसंबर को निचले सदन में पारित किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सदनों में विधेयकों का बचाव किया था।
