सियासत

31 December Ka Rashifal: साल का आखिरी दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ...पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, तो कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। यदि आपने अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो इससे नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार में सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। यदि आपको किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ योजनाएं बनानी होगी, जिससे परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी  दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको माता-पिता से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी बात को गुप्त रखा था, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिवार में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग काम करेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप पर कोई झूठा आरोप लगने की संभावना है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों को किसी के कहने में आकर कोई डिसीजन लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं में धन लगाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी काम के चलते आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी के सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप राजनीति में यदि किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, इसके कारण आप अपने कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रहेगी। किसी कानूनी  मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आप अपने कामों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसके कारण आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही हैं। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आपका कुछ दिनों से यदि कोई काम लटक रहा था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार में लोग यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप झगड़े व झंझटों से दूर रहने की कोशिश करें और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उनकी बात पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आप बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे पुराने गले शिकवे दूर करने आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

और पढ़ें ...

बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर...4 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश। सीधी में तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे हाईवा से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं मामले की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़ें ...

95 में सब कुछ फ्री, Jio के इस रिचार्ज प्लान ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की उड़ाई रातों की नींद

Reliance Jio: दोस्तों, आज के समय में जिओ (Jio) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) में से एक बन चुकी है। जिओ के पास सबसे बड़ा यूजर बेस आज के समय में बन चुका है। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन में जिओ सिम का इस्तेमाल ही करते हैं क्योंकि जिओ की सिम में आपको कम पैसों का रिचार्ज मिल जाता है।

साथ ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में इसके अंदर आपको काफी अच्छी सुविधाए देखने को मिलती है।रिलायंस जिओ (Reliance Jio) कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान लॉन्च किया जा चुके हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।

यह रिचार्ज प्लान 400 से भी कम का है और सबसे खास बात यह है कि यह पूरे 3 महीने तक चलने वाला है। यह रिचार्ज प्लान 395 का होने वाला है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की रहेगी। भारत में मौजूद बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास भी जिओ जैसा रिचार्ज प्लान मौजूद नहीं है।

जो लोग कम पैसे खर्च करके ज्यादा दिनों तक किसी रिचार्ज प्लान का बेनिफिट लेना चाहते हैं उनके लिए यह किसी वरदान से काम नहीं होने वाला है।आपको मात्र 395 खर्च करने होंगे और अगले 84 दिनों तक आप जियो के इस खास रिचार्ज प्लान का लाभ उठा पाएंगे। अगर आप लोग सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इस रिचार्ज प्लान के तहत आप 84 दिनों तक इंटरनेट का इस्तेमाल बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

अगर इसके बेनिफिट की बात करें तो 84 दिनों तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से 1000 एसएमएस (SMS) की सुविधा भी मुफ्त में दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे की Jio Tv, Jio Cloud का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

और पढ़ें ...

PM मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन...6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ, सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग उन पर पुष्पवर्षा करते नजर आए।अयोध्या धाम जंक्शन से 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज अयोध्या में करीब 15 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे. 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीएम मोदी पहले वहां का निरीक्षण कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 241 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया गया है. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तमाम आधुनिक सुविधाओं से उपलब्ध है.

पीएम मोदी को सुनने उमड़ी भीड़

एक तरफ अयोध्या में पीएम मोदी का विशाल रोड शो जारी है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंच रहे हैं. रैली वाली जगह पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं. इसके साथ ही वे भगवान श्रीराम की भी जय-जयकार कर रहे हैं. एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी रैली को संबोधित करेंगे.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा झंडा दिखाकर छत्तीसगढ़ से 11 ट्रको में 3000 क्विंटल चावल अयोध्या के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे।

यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।

11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना।

इस अवसर पर सांसद  सुनील सोनी, मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री  दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

राजधानी रायपुर के वीआईपी  रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन...बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के दृश्य जारी किए हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने मीडिया से कहा, ”यह अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और वह आज रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह एक रोड शो भी करेंगे. पीएम मोदी को अयोध्या में देखकर लोग खुश होंगे। हवाईअड्डा विदेश और देश भर से लोगों को आसानी से अयोध्या आने में मदद करेगा।”  प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। थोड़ी ही देर में वो रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करते नज़र आएंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 दिसंबर 2023

विक्रम सम्वत-   2080 नल
शक सम्वत - 1945 शोभकृत्    
पूर्णिमान्त- पौष
अमान्त- मार्गशीर्ष 

तिथि    
तृतीया - 09:43 ए एम तक

नक्षत्र    
अश्लेशा - 05:42 ए एम, दिसम्बर 31 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय-  07:13 ए एम 
सूर्यास्त- 05:33 पी एम
चन्द्रोदय- 08:36 पी एम 
चन्द्रास्त- 09:48 ए एम

अशुभ काल

राहुकाल- 09:48 ए एम से 11:06 ए एम
गुलिक- 07:13 ए एम से 08:31 ए एम
यमगंड- 01:41 पी एम से 02:59 पी एम

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त-  05:24 ए एम से 06:18 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
गोधुलि मुहुर्त-  05:31 पी एम से 05:59 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 30 December 2023: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जायेंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपके कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रूकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज आपकी रूचि नये कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आप घर के जरुरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनायेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नये-नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आज आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिती खराब होने से परेशान होकर परिवार ने ये जानलेवा कदम उठाया है। घटना विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले जिले में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में की गई। उनकी तीसरी बेटी जिंदा बच गई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण पेशे से सुनार थे और गुंटूर जिले के तेनाली शहर के रहने वाले थे। कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आ गए थे और वहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

पुलिस ने बताया कि परिवार ने गुरुवार की रात को जहर खाया होगा, जिसके बाद उनमें से चार मृत पाए गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, हाईकमान लगाएगा मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर...राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है. शनिवार को राजभवन में दोपहर 3.30 बजे कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शपथ ले चुके हैं

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. वहीं माना जा रहा है आज ही रात को दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे. खबरों के मुताबिक आज राजभवन से समय मांगा गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी चित्तौड़गढ़ से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. खबरों के मुताबिक देर रात राजभवन में मुख्यमंत्री के साथ वह राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं.

अमित शाह करेंगे नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक जो मंत्री कल शपथ लेंगे उनकी लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह के पास है. सीएम भजनलाल आज अमित शाह से चर्चा कर नाम फाइनल करेंगे. इसके बाद विधायकों के पास फोन जाने शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अमित शाह ही मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे.जानकारी के मुताबिक राजभवन से कल शपथ ग्रहण को लेकर समय मांगा गया है. हालांकि अभी पार्टी की तरफ से क्लियर नहीं किया गया है कि किन-किन विधायकों का नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. साथ ही ये भी नहीं बताया गया है कि कल कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है.दुर्ग में सबसे ज्यादा नए संक्रमितों की पहचान

छत्तीसगढ़ हेल्थ विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच किया है. इसमें से 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है. इसके अनुसार प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत रहा है. इसके बाद कुल एक्टिव केस की बात किया जाए तो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में 13 पॉजिटिव मरीज है. मोहला मानपुर में 1, रायपुर 7, गरियाबंद 1, बिलासपुर 1, रायगढ़ 4, जांजगीर चांपा 1, बस्तर 3 और कांकेर जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज है.

 

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है. पिछले 24 घंटे में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 31 हो गए है. सबसे ज्यादा मामला दुर्ग जिले में सामने आए है. दुर्ग से 6, रायगढ़ 2, रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा और बस्तर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. बाकी जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है.

 
और पढ़ें ...

BREAKING : एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

मध्‍य प्रदेश :एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को पदोन्‍नत किया गया है। राज्‍य शासन ने 13 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। मप्र शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिका‍रियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इन अध‍िकारियों की नवीन पदस्‍थापना के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

सूची में रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्‍सेना, विनीत खन्‍ना, हिमानी खन्‍ना, मिथिलेश शुक्‍ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त, अपर परिवहन आयुक्‍त और उप पुलिस महानिरीक्षक स्‍तर के इन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।

सरकार ने इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के ही अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्‍नत किया है। इसमें सेनानी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, संचालक जनसंपर्क, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्‍त शामिल हैं।

और पढ़ें ...

यहां नहीं मनेगा नए साल का जश्न...सरकार ने किया ऐलान, इस वजह से लिया फैसला

पाकिस्तान: पाकिस्तान में सरकार ने नए साल से जश्न पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने जश्न पर रोक लगाते हुए ऐलान किया कि गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता जताने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

काकड़ ने कहा, “सरकार फलस्तीन की गंभीर चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और हमारे फलस्तीनी भाइयों एवं बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के मकसद से नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले हर तरह के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध लगाती है।

उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान और मुस्लिम जगत गाजा एवं वेस्ट बैंक में निर्दोष बच्चों एवं निहत्थे फलस्तीनियों के नरसंहार से बेहद दुखी है। पाकिस्तान ने फलस्तीन को दो सहायता पैकेज भेजे हैं और तीसरा पैकेज तैयार किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा के फुलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक 05 लाख इनामी (पामेड़ एरिया कमेटी, एसीएम) सहित थाना भेजी क्षेत्र से एक नक्सली कुल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पामेड़ एरिया कमेटी (एसीएम) विगत 18-20 वर्षो से सक्रिय रहा है।गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और आसूचना शाखा सीआरपीएफ 02 री वाहिनी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।
और पढ़ें ...

घर के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला कंकाल, 2019 में दिखे थे आखिरी बार

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक कमरे में चार कंकाल (दो बिस्तर पर और दो फर्श पर) मिले, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक सभी को एक साथ आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ होने का संकेत मिला है। मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ये परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों से भी बातचीत बंद कर दी थी। परिवार के सदस्य किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।रिश्तेदारों के मुताबिक कंकाल एक अस्सी साल के कपल उनके बड़े बेटे, बेटी और उनके पोते का होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस...जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?

रायपुर। कोरोना के 12 नए मरीज छत्तीसगढ़ में फिर मिले है। अब एक्टिव केस की संख्या 31 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत है। कल प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 06 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। 28 दिसंबर को दुर्ग से 6, रायगढ़ से 2, राजनांदगांव, जांजगीर एवं बस्तर से 01-01 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
और पढ़ें ...