सियासत

Accident : कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत...दो पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

नई दिल्ली। पकार और ट्रक में टक्कर होने से दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे। हादसे में मरने वाले इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे। जबकि इंस्पेक्टर रणवीर यहां आदर्श नगर थाने में तैनात ATO के पद पर तैनात थे।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 09 January 2024: प्रदोष व्रत पर 'वृद्धि' योग समेत बन रहे हैं ये 5 अद्भुत संयोग, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 09 January 2024: हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। पौष महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 09 जनवरी को है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। ज्योतिषियों की मानें तो प्रदोष व्रत पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। आइए, आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि देर रात 10 बजकर 24 मिनट तक है। इसके पश्चात, चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो आज 'वृद्धि' योग समेत 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष इन योग को शुभ मानते हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज अभिजीत मुहूर्त का भी योग बन रहा है।

योग

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर 'वृद्धि' योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग का निर्माण देर रात 12 बजकर 22 मिनट तक है। इसके बाद ध्रुव योग का निर्माण होगा। अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक है। वहीं, गोधूलि मुहूर्त 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक है। इसके अलावा, गर और वणिज करण का निर्माण भी हो रहा है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर

चंद्रास्त- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 23 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 46 बजे तक

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज 9 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए, पढ़ें राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 09 जनवरी 2024, मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के जातकों को परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है, तो कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण बड़ा मुनाफा हो सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उभर पाना बहुत मुश्किल होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपको कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है, जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आपको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। कोई सुखद समाचार आज आपको मिल सकता है। पत्नी को चोट लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से सफलता का नया मार्ग खुलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें। नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में है। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश ना करें। नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। परिवार में किसी से विरोध की स्थिति ना बनाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह सफर आनंदपूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपको कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लोगों से रिश्ते सुधरेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी मकान या वाहन को खरीदने के लिए आज राशि जमा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति में चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंका से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के निर्वाह के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई निवेश कार्य क्षेत्र में करने से बचें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर कर संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छीना जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी होंगे। परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपकी स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में पत्नी का झगड़ा किसी से हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। इन पर इंप्लीमेंट भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।  जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया पर BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है.अभिनेता अक्षय कुमार ने भी बायकॉट अभियान में शामिल होते हुए ट्वीट कर कहा

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग को ट्रेंड करवाने वाला देश भी कोई और नहीं बल्कि पिछले साल तक मालदीव के अच्छे दोस्तों में गिना जाने वाला देश भारत है. वैसे तो इन दोनों देशों के बीच के रिश्ते पिछले साल अक्टूबर में मोहम्मद मोइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही थोड़े बहुत बिगड़ने लगे थे. लेकिन हालिया मामले ने भारत की जनता में भी आक्रोश ला दिया है. 

दरअसल 2 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर और वीडियो साझा किया जिसमें वह समुद्र किनारे टहलते नजर आ रहे थे. प्रधानमंत्री ने इन तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों को लक्षद्वीप घूमने जरूर जाना चाहिए'. 

उनके इस कैप्शन और तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करनी शुरू कर दी. जिसे देखते हुए मालदीव के मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने अपना ही तुर्रा जोड़ते हुए पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. शिउना ने लक्षद्वीप का भी मजाक उड़ाया. उनके इस ट्वीट के बाद मालदीव के नेता मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद भी भारत को घेरते हुए नजर आए थे.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और हैरान करने वाले समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना बहुत अच्छा है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं.

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी बायकॉट अभियान में शामिल होते हुए ट्वीट कर कहा, 'मालदीव के प्रमुख नेताओं ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की. यह हैरान करने वाला है. मालदीव एक द्वीप है ऐसा जहां सबसे भारतीय लोग जाते हैं. हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं, लेकिन हमें ऐसी बेवजह नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन मेरे लिए अपनी गरिमा पहले है. आइए हम भारतीय द्वीपों का एक्स्प्लोर करें और अपने खुद  टूरिज्म को सपोर्ट करें.

इन बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा मधुर भंडारकर, जॉन अब्राहम, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री कंगना रनौत भी सोशल मीडिया के माध्यम से लक्षद्वीप का प्रचार करने वाली कुछ भारतीय फिल्मी हस्तियों में शामिल रही.

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'मेरे देश के सभी युवाओं, यात्रा को लेकर उत्साही लोगों और खोजकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि आप पहले अपने देश का पता लगाएं, अपनी भूमि की सुंदरता और हमारे पास मौजूद विविध संस्कृति और व्यंजनों को देखें.

और पढ़ें ...

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने बदला गुजरात सरकार का फैसला...11 दोषियों की रिहाई रद्द

नई दिल्ली। बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला लिया। कोर्ट ने 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के माफी आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य माना है। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि दोषियों की सजा माफी का आदेश पारित करने के लिए गुजरात राज्य सक्षम नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र सरकार सक्षम है।

अदालत ने कहा, महिला सम्मान की हकदार है। सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि दोनों राज्यों (महाराष्ट्र-गुजरात) के लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट फैसले ले चुके हैं। ऐसे में कोई आवश्यकता नहीं लगती है कि इसमें किसी तरह का दखल दिया जाए।

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि राज्य, जहां किसी अपराधी पर मुकदमा चलाया जाता है और सजा सुनाई जाती है, वह दोषियों की माफी याचिका पर निर्णय लेने में सक्षम है।

 बता दें कि अगस्त 2022 में गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया था और दोषियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

बिलकिस और उसके परिवार के सदस्यों के साथ साल 2002 में गुजरात दंगों के दौरान दरिंदगी की गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

और पढ़ें ...

11 वर्षीय मासूम से बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कटनी : कटनी जिले में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भनपुरा की है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि, इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को गिरफ्तार की है। राहुल घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया था और यह बात गांव व विनीत के परिजनों को पता न चल जाए इसलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया।

एसपी ने बताया कि, ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 08 January 2024: यहां जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। भोलेनाथ को औघड़दानी माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज द्वादशी तिथि दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शिशिर

चन्द्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 40 मिनट पर

चंद्रोदय- सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर

चंद्रास्त- रात्रि 02 बजकर 26 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोहपर 10 बजकर 03 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

सोमवार विशेष

  • ऊर्जावान बनने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने हेतु, सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे शाम के समय एक दीपक जलाएं। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें।
  • सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ने से बचें।
  • सोमवार के दिन बाल कटवाने से भी बचें, क्योंकि इससे शिवभक्ति की हानि होती है।
  • सोमवार के दिन मोती की माला से 108 बार ''ॐ सोम सोमाय नमः'' मंत्र का जाप करें।
और पढ़ें ...

Rashifal : 8 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 08 Jauary 2024 Horoscope Today: राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में अपार सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के रिश्ते मधुर होंगे। उनके विचार और व्यवहार में बदलाव दिखेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी विपत्ति में फस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बडा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

और पढ़ें ...

देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

Sex Racket. पुलिस ने एक मोहल्ले में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने निजी मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

पूरा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र का है. पटेल नगर मोहल्ले में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है. आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पटेल नगर मोहल्ले में एक लड़की को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.

सूचना पर छपेमारी की गई. सभी को हिरासत में लेकर बिहार थाना के हवाले कर दिया गया है. स्थानीय लोगों की माने तो थाने से कुछ ही दूरी पर महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था.

और पढ़ें ...

मछुआरों के जाल में फंसी तीन साल की मासूम बच्ची की लाश...पढ़िए पूरी खबर

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र के अंजोरा टमस नदी घाट में आज सुबह तीन वर्षीय बच्ची की लाश मिली है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, बच्ची शरीर में ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े भी पहने है, अज्ञात बच्ची के शव मिलने की सूचना पुलिस ने आसपास के सभी थानों को दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सोहागी थाना क्षेत्र के टमस नदी स्थित अंजोरा घाट में मछुआरे मछली मारने के लिए जाल बिछाए थे, इस दौरान जब मछुआरों ने जाल को नदी से बाहर निकाला तो उसे पर एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव फंसा हुआ नजर आया, इसके बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला और तत्काल इसकी सूचना सोहागी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। शव को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव एक दिन पुराना है। बच्ची ने शरीर में पूरे कपड़े पहन रखे हैं और उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के भी साक्ष नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल मामले में मार्ग कम कर जांच कर रही है और उसके परिजनों की तलाश का हर संभव प्रयास कर रही है।

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत को एक और उपलब्धि, अपने लक्ष्य पर पहुँचा आदित्य एल-1

 Aditya-L1 Mission : सूर्य मिशन पर निकला इसरो का आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुँच गया है। आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने 02 सितंबर, 2023 आदित्य एल1 को सूर्य के लिए श्रीहरिकोटा स्थित पीएसएलवी रॉकेट द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया था। इस मिशन से दुनिया को कई ऐसे सवालों के जवाब मिलेंगे जो हम सोच भी नहीं सकते थे। अंतिम कक्षा में स्थापित आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और ज़रूरी आंकड़े जुटाएगा। 400 करोड़ रुपए का ये मिशन भारत के पचास हजार करोड़ के पचास सैटेलाइट्स की सुरक्षा करेगा। आदित्य एल-1 सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी भाग की बनावट और इसके तपने की प्रक्रिया, सौर विस्फोट,रफ़्तार, सौर हवाएं ,अंतरिक्ष के मौसम को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन करेगा। इसरो के मुताबिक सोलर अल्ट्रा-वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) नामक पेलोड अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) के करीब सौर प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें भी लेगा।

देश के सूर्य मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है, “भारत ने एक और मील का पत्थर हासिल किया। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुँच गई। सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। यह असाधारण उपलब्धि सराहना योग्य है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो...जाने इसकी खासियत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का लोगो शनिवार को जारी किया है। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।”

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा, “आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।”

और पढ़ें ...

07 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 07 January 2024: आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 53 मिनट पर बुध, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

07 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 7 जनवरी 2024 को रात 12 बजकर 47 मिनट तक
  • विशाखा नक्षत्र- 7 जनवरी को रात 10 बजकर 8 मिनट तक 
  • बुध का धनु राशि में प्रवेश- 7 जनवरी को रात 8 बजकर 53 मिनट पर
  • 07 जनवरी व्रत-त्यौहार- सफला एकादशी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:20 से शाम 05:38 तक
  • मुंबई- शाम 04:52 से शाम 06:15 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:18 से शाम 05:35 तक
  • लखनऊ- शाम 04:08 से शाम 05:27 तक
  • भोपाल- शाम 04:27 से शाम 05:48 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:06 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:47 से शाम 06:08 तक
  • चेन्नई- शाम 04:31 से शाम 05:56 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:39 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 07 January 2024: व्यापार में मिलेगा फायेदा, बनेगा रुका हुआ काम, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 07 जनवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वह आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज जातक अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आकस्मिक धन लाभ के योग है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर्स से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं। आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया या बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का जनरल वार रूम तैयार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वार रूम तैयार किया है जिसकी ऑर्गेनाइजेशन कमेटी में अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल वाइस चेयरमैन गोकुल बुटेल दूसरे वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा तीसरी वाइस चेयरमैन वरुण संतोष अध्यक्ष अरविंद कुमार को नियुक्त किया है | और कम्युनिकेशन वार रूम की जिम्मेदारी वैभव वालिया को सौंप गई है |
और पढ़ें ...

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का हत्यारा कौन...अब तक क्यों नहीं मिली बॉडी? जानिए क्या है माजरा

Divya Pahuja Murder case update: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार की रात होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने होटल मालिक अभिजीत सिंह और होटल के कर्मचारियों ओमप्रकाश और हेमराज पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।अभिजीत सिंह के दो अन्य साथियों ने दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी। मामले में अभिजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस को यह तो पत चल गया है कि अभिजीत ने हत्या को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक दिव्या की लाश नहीं मिल पा रही है। दिव्या गैंगस्टर संदीप गांडोली की गर्लफ्रेंड थी।

पुलिस के हाथ लगे दो सीसीटीवी फुटेज
इससे जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिजीत सिंह दिव्या के साथ होटल सिटी पाॅइंट पहुंचा है। वह होटल के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह अंदर चला जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग एक लाश को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। यह लाश दिव्या की है। इसके बाद आरोपी लाश को अभिजीत की नीले रंग की BMW की डिग्गी में डालकर फरार हो जाते हैं। यह भी एक फुटेज में नजर आ रहा है। 

दिव्या कर रही थी अभिजीत को ब्लैकमेल
अभिजीत ने पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें थीं। इसे दिखाकर दिव्या अभिजीत को ब्लैकमेल कर रही थी। वह कई बार अभिजीत से पैसे ले चुकी थी। दो जनवरी को भी उसने पैसे देने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद अभिजीत ने दिव्या को होटल सिटी पॉइंट बुलाया।अभिजीत ने दिव्या से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांगा ताकि वह दिव्या के फोन से अपनी तस्वीरें डिलीट कर सकें। हालांकि दिव्या ने इससे इनकार कर दिया। इस पर अभिजीत को इतना गुस्सा आया कि उसने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। 

क्या कहा दिव्या की बहन ने?
दिव्या की बहन ने दावा किया कि घटना के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ है। दिव्या के परिवार ने दोनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिव्या की बहन ने पुलिस को बताया कि दो जनवरी के शाम तक उसकी अपनी बहन से बात हो रही थी। हालांकि देर शाम उसका मोबाइल नॉट रिचेबल बताने लगा। इसके बाद दिव्या की बहन ने अभिजीत को फोन किया। अभिजीत ने कुछ भी बताने से आनकानी की। इसके बाद दिव्या की मौत की खबर सामने आ गई। 

कौन थी दिव्या पाहुजा?
दिव्या पाहुजा एक मॉडल थी। वह गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। दिव्या के पिता बलदेव नगर में ही फल बेचते थे। 2016 में गैंगस्टर संदीप गाडोली को हरियाणा पुलिस ने मुंबई के एक होटल में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। जिस समय एनकाउंटर हुआ दिव्या भी संदीप के साथ थी। इसके बाद पुलिस ने दिव्या को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दिव्या को सरकारी गवाह बनाया था। दिव्या संदीप गाडोली एनकाउंटर मामले में सात साल तक सलाखों के पीछे रही। कुछ ही महीनों पहले वह जेल से बाहर निकली थी

और पढ़ें ...