सियासत
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें रेट
देश में तेल के दाम गुरुवार को भी स्थिर बने हुए हैं, नेशनल लेवल पर आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के पेट्रोल के दाम दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर पटना: 107.24 रु प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर पटना: 94.04 रु प्रति लीटर गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी
कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी जबकि बीते 24 घंटे में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। WTI क्रूड बढ़त के साथ 72.94 डॉलर डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 78.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है लेकिन इसकी वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। मालूम हो कि देश में 20 महीने से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
BREAKING : दिल दहलाने वाला हादसा, एक ही घर में मिले 11 लोगों की लाश...इलाके में दहशत का माहौल
पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत के एक गांव एक घर में पुलिस को 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं। लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो भाई, उनके बच्चे और उनके घर आया एक मेहमान शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इन सभी की मौतें कुछ जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। खाने में यह जहरीला पदार्थ मिलाया गया। पुलिस की जांच के अनुसार हमलावर घर से ही जुड़ा व्यक्ति हो सकता है, क्योंकि उसने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद अपराधी घर के गेट को बाहर से बंद कर वहां से भाग गया।
घटना के बाद दहशत का माहौल
इस घटना से हर कोई डरा हुआ है। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के दो दिन बाद का है, मृतक का भाई जब घर वापस लौटा तो उसने बाहर से घर के गेट को बंद पाया। किसी अनहोनी के डर में उसने झटके से गेट खोला तो उसने अपने सामने घर के सभी सदस्यों की लाश देखी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना के बारे में बताया।
Aaj ka Panchang 11 January 2024: पौष अमावस्या पर शिववास का बन रहा है अद्भुत संयोग, पढ़ें पंचांग एवं राहुकाल
Aaj ka Panchang 11 January 2024: आज पौष अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही पूजा, जप-तप कर रहे हैं। पौष अमावस्या पर पितरों का तर्पण भी किया जाता है। अतः साधक अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान भी कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि पौष अमावस्या पर पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो पौष अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा-अभिषेक हेतु विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अक्षय सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं-
शुभ मुहूर्त
पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 05 बजकर 26 मिनट तक है। इसके पश्चात, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो आज 'शिववास' का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव का अभिषेक करना उत्तम माना जाता है। इसके अलावा, आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है। वहीं, अमृत काल दोपहर 01 बजकर 15 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक है।
शिववास
सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव के मां पार्वती के साथ कैलाश पर रहने के दौरान अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। आज पौष अमावस्या पर भगवान शिव मां पार्वती के साथ अमावस्या समाप्त होने तक रहेंगे। इस समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट पर
चंद्रास्त- शाम 05 बजकर 28 मिनट पर
पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से 15 बजकर 06 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 56 बजे तक
दिशा शूल - दक्षिण
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
Aaj ka rashifal 11 January 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे...अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार नहीं किया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार कर दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या नहीं जाएगा।
कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन का निमंत्रण मिला।
जयराम नरेश ने कहा, ‘भगवान राम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है। बीजेपी और आरएसएस ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।’
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के स्वर्ण जड़ित पहले दरवाजे की तस्वीर आई सामने...100 किलो सोने का होगा इस्तेमाल
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर में सोने की परत चढे़ गेट लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वर्ण जड़ित गेट की पहली तस्वीर सामने आई तो भक्त प्रफुल्लि हो उठे। स्वर्ण जड़ित यह दरवाजा गर्भगृह के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। मंदिर में ऐसे 14 दरवाजे लगाए जाने हैं, जिनमें करीब 100 किलो सोना उपयोग होने का अनुमान है।अयोध्या नागर शैली में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर में 392 खंभे और 44 द्वार हैं। पहली मंजिल बनकर तैयार हो गई है। इसके लिए दरवाजे हैदराबाद की एक कंपनी तैयार कर रही है। दरवाजों में शानदार नक्काशी की गई है। इनमें शुभता के प्रतीक माने जाने चिह्नों व संकेतों के अलावा हाथी, घोड़े, कमलदल और झरोखे जैसे डिजाइन बनाई गई हैं।
श्रीराम जन्मभूमि के 380 फीट लंबे और 250 फीट चौड़े परिक्षेत्र में 161 फीट ऊंचा राम मंदिर बनाया जा रहा है। इसके हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट प्रस्तावित है। मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल कर ली गई है। 22 जनवरी को विशेष मुर्हूत में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है।
इससे पहले मंदिर को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। रामलला के लिए सोने और चांदी की प्लटे से बना भव्य आसन गर्भगृह में लगाया गया है। साउथ के एक कलाकार ने उनके चांदी की चरण पादुका बनाई है। जिन्हें देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए रखा जा रहा है। वहीं गुजरात के एक कलाकार ने रामलला की आंखें सोने में गढ़ी है।
अयोध्या राम मंदिर में यह भी खास
1. राम मंदिर का निर्माण परम्परागत नागर शैली में किया गया है।
2. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट है।
3. मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में 392 खंभे व 44 द्वार होंगे।
4. गर्भगृह में प्रभु राम के बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) होगा। साथ ही इसके प्रथम तल में श्रीराम दरबार होगा।
5. अयोध्या राम मंदिर में 5 मंडप बनाए गए हैं। इनमें रंग मंडप, सभा मंडप, नृत्य मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप शामिल है।
6. खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं।
7. अयोध्या राम मंदिर में भक्तों को पूर्व दिशा से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए बने सिंहद्वार में 32 सीढ़ियां बनाई गई हैं।
8. मंदिर परिसर में बुजुर्ग और विकलांग भक्तों के लिए रैम्प और लिफ्ट की व्यवस्था की जानी है।
9. मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी।
10. परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण किया गया है। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, व दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा।
SI की पत्नी ने की आत्महत्या...बेटा कॉलेज से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली मां, जानिए वजह
मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति महराजपुर थाने में एसआई के पद पर तैनात है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए थे।
: जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना के डीडी नगर में मंगलवार शाम पदस्थ सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गुर्जर की पत्नी 40 वर्षीय मनीषा गुर्जर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय एसआई पति थाने पर था, जबकि मृतका का बेटा कोचिंग गया हुआ था। बेटा कॉलेज से लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर कमरे में मां फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से मनीषा को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
10 January 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 10 January 2024: 10 जनवरी को पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि बुधवार रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। 10 जनवरी को रात 9 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही बुधवार शाम 7 बजकर 40 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 10 जनवरी को सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
10 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
- पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 10 जनवरी 2024 को रात 8 बजकर 11 मिनट तक
- ध्रुव योग- 10 जनवरी 2024 को रात 9 बजकर 17 मिनट तक
- मूल नक्षत्र- 10 जनवरी को शाम 7 बजकर 40 मिनट तक
- पाताल लोक की भद्रा- 10 जनवरी को सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:28 से दोपहर 01:46 तक
- मुंबई- दोपहर 12:45 से दोपहर 02:08 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:29 से दोपहर 01:46 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:13 से दोपहर 01:32 तक
- भोपाल- दोपहर 12:27 से दोपहर 01:48 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 से दोपहर 01:04 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:46 से दोपहर 02:07 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:16 से दोपहर 01:42 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:11 am
- सूर्यास्त- शाम 5:41 pm
Aaj Ka Rashifal 10 January 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा बुधवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 January 2024 Horoscope Today: आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नए कार्य के प्रति मन में उत्साह बना रहेगा। आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं, जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। इसके साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर शारीरिक थकावट महसूस होगी। कार्य की अधिकता के कारण परिवार और बच्चों को समय न देना परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है। अपने परिवार को समय दें। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नई पार्टनरशिप डील हो सकती है। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे स्वास्थ्य के चलते हैं आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं तथा आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है स्वास्थ्य के चलते हैं आप अपने काम पर ध्यान ना दे पाएंगे और आपके हाथ से कोई बड़ी डील जा सकती है जिस कारण बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है पत्नी और बच्चों उसे किसी बात पर झगड़ा हो सकता है
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में किसी बड़े साझेदारी का योग बन रहा है। आज आर्थिक तौर से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। परिवार में मतभेद खत्म होगा। साथ ही आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। साथ ही व्यापार में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि भी हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज कुछ पुराने विवादों के सामने आने से आप परेशान हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद में विरोधी आप पर हावी होते दिखाई देंगे। व्यापार में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। साथ ही अपने सहयोगी से संबंध अच्छे रखें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपका भाग दौड़ से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप परेशान दिखाई देंगे। अधिकारी वर्ग के दबाव के कारण आज आप अपने अधिकारी से विवाद कर सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा घाटा लग सकता है। विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने परिवार का ख्याल रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें। अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार में आपके अपने लोग आपके साथ बड़ा धोखा कर सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं। आज व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। साथ ही पारिवारिक विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। व्यापार में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने का योग नहीं है। ऐसे में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा। आय के बड़े स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है, इससे व्यापार में लाभ होगा। परिवार और बच्चों के लिए आज बड़ी शॉपिंग कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें।
अयोध्या में नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा...इस वजह के चलते लिया गया फैसला, जानें कारण
अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले 17 जवनवरी को शोभा यात्रा निकलने वाली थी। लेकिन अब 17 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा रद्द हो गई है। रक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।दरअसल, श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई है। चर्चा में यह बात सामने आई कि जब रामलला को नगर भ्रमण कराया जाएगा तो उनके दर्शन के लिए श्रद्धालु व भक्त उमड़ पड़ेंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को मुश्किल होगी। जिसकी वजह से 17 जवनवरी को निकलने वाली शोभा यात्रा रद्द कर दी गई है।
347 पुलिसकर्मी पहुंचे, 10 दिन में आएंगे 5300 जवान
आपको बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश विदेश लाखों लोग शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के क्रम में सोमवार को पहले चरण में 347 पुलिसकर्मी अयोध्या पहुंच गए। इनमें दो उपाधीक्षक (एएसपी), 14 क्षेत्राधिकारी, 27 निरीक्षक, 54 उपनिरीक्षक व 250 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। अभी दो अन्य चरणों में जवान अयोध्या पहुंचेंगे। इन्हें ठहराने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं में पुलिस प्रशासन जुटा है।
Breaking : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों के तबादले..जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शासन ने मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. इसमें आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं. उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है.
प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से जोड़ दिया गया है. वहीं, कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है.
प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है.
मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित... इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न
नई दिल्ली: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलिंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करना लगभग तय है।
| मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी | बैडमिंटन |
| रंकीरेड्डी सात्विक साई राज | बैडमिंटन |
| खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| ओजस प्रवीण देवताले | आर्चरी |
| अदिति गोपीचंद स्वामी | आर्चरी |
| श्रीशंकर एम | एथलेटिक्स |
| पारुल चौधरी | एथलेटिक्स |
| मोहम्मद हुसामुद्दीन | मुक्केबाजी |
| आर वैशाली | शतरंज |
| मोहम्मद शमी | क्रिकेट |
| अनुश अग्रवाल | घुड़सवार |
| दिव्याकृति सिंह | घुड़सवारी ड्रेसेज |
| दीक्षा डागर | गोल्फ |
| कृष्ण बहादुर पाठक | हॉकी |
| पुखरामबम सुशीला चानू | हॉकी |
| पवन कुमार | कबड्डी |
| रितु नेगी | कबड्डी |
| नसरीन | खो-खो |
| पिंकी | लॉन कटोरे |
| ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर | शूटिंग |
| ईशा सिंह | शूटिंग |
| हरिंदर पाल सिंह संधू | स्क्वाश |
| अयहिका मुखर्जी | टेबल टेनिस |
| सुनील कुमार | कुश्ती |
| एंटीम | कुश्ती |
| नाओरेम रोशिबिना देवी | वुशु |
| शीतल देवी | पैरा आर्चरी |
| इलूरी अजय कुमार रेड्डी | ब्लाइंड क्रिकेट |
| प्राची यादव | पैैरा कैनोइंग |
| खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (रेगुलर कैटिगरी) | |
| कोच | खेल |
| ललित कुमार | कुश्ती |
| आर बी रमेश | शतरंज |
| महावीर प्रसाद सैनी | पैरा एथलेटिक्स |
| शिवेंद्र सिंह | हॉकी |
| गणेश प्रभाकर देवरुखकर | मलखंब |
| लाइफ टाइम कैटिगरी | |
| कोच | खेल |
| जसकीरत सिंह ग्रेवाल | गोल्फ |
| भास्करन ई | कबड्डी |
| जयन्त कुमार पुसीलाल | टेबल टेनिस |
| लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| मंजूषा कंवर | बैडमिंटन |
| विनीत कुमार शर्मा | हॉकी |
| कविता सेल्वराज | कबड्डी |
| मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023 | |
| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर | कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय |
| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय |
| कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र | द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय |
कोरिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांकेर की भूमिका से : योजनाओं के बारे की चर्चा
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित देश के विभन्न राज्योें से मोदी की गांरटी से मिलने वाले लाभन्वित हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इसी कड़ी में सबसे पहले कांकेर जिले के कुमारी भूमिका से चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भूमिका से कुछ रोचक सवाल भी किए। श्री मोदी ने दूरस्थ आदिवासी अंचल की इस बिटिया की तारीफ करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुए यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा की बात भी है। वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने जानकारी साझा की कि किस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव में सरकार की योजनाएं पहुंच रही तथा इनसे ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभान्वित भी हो रहे हैं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिले के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुने। बता दें कोरिया जिले में बड़ी संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया जा रहा है।
हैरान कर देने वाला मामला : सीईओ ने की बेटे की हत्या, बैग में मिली लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोवा में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद महिला कर्नाटक भाग गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बेंगलूरु में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सुचना सेठ के रूप में की गई है। सुचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया। सुचना ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है।
साल का पहले चंद्र ग्रहण इस दिन...जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
नई दिल्ली : ग्रहण लगना एक एस्ट्रोनॉमिकल एक्टिविटी है जो हर साल में 3 से 4 बार होती है. हर साल 4 ग्रहण लगते हैं जिसमें 2 चंद्र ग्रहण होते हैं और 2 सूर्य ग्रहण होते हैं. ग्रहण जिस तरह वैज्ञानिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होता है उसी तरह से ये ज्योतिष में भी काफी महत्व रखता है. इस साल पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, भारत में मान्य होगा कि नहीं ये सब जानकारी हम इस लेख में बताएंगे.
कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चांद पृथ्वी की छाया में आ जाता है. इसके बाद चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यानी 25 मार्च की रात को लगेगा. भारतीय समय के मुताबित चंद्र ग्रहण का समय 10:24 से दोपहर 3:01 बजे तक है. पहले चंद्र ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे और 36 मिनट होगी. साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा.
भारत में नहीं दिखेगा
साल 2024 का पहला भारत से नहीं देखा जा सकेगा. भारत के अलावा साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से और नॉर्थ अमेरिका में देखा जा सकेगा
तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, पसरा मातम…
हनुमानगढ़। राजस्थान के पड़ोसी हरियाणा स्थित चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ के समीप सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सुमेरसिंह, डीएसपी क्राइम राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर दो की रामदेव कॉलोनी की गली नंबर सात निवासी बनवारी लाल वर्मा, उसकी पत्नी दर्शना, बड़े भाई कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी गुड्डी देवी, दूसरे भाई ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकला, कार चालक गांव सरदारपुराबीका के वार्ड नंबर पांच निवासी सुभाषचंद्र के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दर्शनादेवी के पिता हिसार के सेक्टर-15 निवासी रिटायर्ड हेड मास्टर पृथ्वीसिंह की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को सुबह दस बजे अंतिम संस्कार होना है। पिता की मृत्यु पर शोक जताने वह अपने पति, जेठ कृष्ण कुमार तथा दो जेठानियों के साथ कार से जा रहे थे।
इस दौरान करीब तीन बजे गांव शेरगढ़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल को अस्पताल डबवाली पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डबवाली शहर थाना प्रभारी एसआइ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के घर में पहुंची सबकी रुलाई फूट पड़ी।
