सियासत

सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलावे का अपना चौथा नोटिस भेज दिया है ।पिछले यानी तीसरे समन में केजरीवाल को 3 जनवरी को बुलाया गया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल को पहली बार 2 नवंबर और दूसरी बार 21 दिसंबर को ईडी की टीम ने बुलाया था. केजरीवाल ने कभी समन को गैरकानूनी बताया तो कभी जांच एजेंसी को लिखित जवाब भेजा. इस तरह अबतक वो ईडी के सवालों का सामना करने से बचते आए हैं. वो विपश्यना के लिए कभी पंजाब चले गए. तो कभी उनका कुछ और काम निकल आया.

क्या है दिल्ली शराब घोटाला?

इस घोटाले को लेकर आरोप है कि दिल्ली सरकार ने जानबूझकर बड़े शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाइसेंस शुल्क बढ़ाया. इससे छोटे ठेकेदारों की दुकानें बंद हो गईं और बाजार में केवल बड़े शराब माफियाओं को लाइसेंस मिला. विपक्ष का आरोप ये भी है कि इसके एवज में आप के नेताओं और अफसरों को शराब माफियाओं ने मोटी रकम घूस के तौर पर दी थी.

ये नेता पहले से जेल में

शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के उनके नंबर टू मनीष सिसोदिया भी लंबे समय से जेल में हैं. संजय सिंह समेत कई अन्य नेता भी इस मामले में एजेंसी के राडार में रहे हैं

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 13 January 2024: आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, दैनिक पंचांग से जानिए इसका समय

Aaj ka Panchang 13 January 2024: आज यानी 13 जनवरी 2024, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन से अशुभ माने गए पंचक की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

आज का पंचांग ( Panchang 13 January 2024)

पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 13 मिनट

नक्षत्र - श्रवण

ऋतु - शिशिर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 33 मिनट तक

पंचक प्रारंभ - रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 44 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 08 बजकर 56 मिनट से

चंद्रास्त - शाम 07 बजकर 51 मिनट पर

चन्द्र राशि - मकर

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी शनि देव और बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग करेंगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-  

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-  

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए-नए आइडीयाज मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि-  

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर के साथ करेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि-  

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से जान-पहचान बनाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि-  

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग आपके विरोधी थे वे लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-  

आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि-  

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार  की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि-  

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उनके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-  

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से काम जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आज आपको पैसों के लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ काम आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते हैं उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...

देश के सबसे लंबे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अब मुंबई से नवी मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट दूर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था।

अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5।5 किमी जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। अटल सेतु आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

और पढ़ें ...

स्कूल में प्रेयर करते समय बेहोश होकर गिरा 12 साल का छात्र, अस्पताल में मौत

बिहार। मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल में प्रेयर के समय एक छात्र बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन टीचर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बच्चे के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना बुधवार को शहर के मुजफ्फरपुर रोड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई। सभी शिक्षक और छात्र प्रतिदिन की तरह प्रार्थना कर रहे थे। तभी कक्षा छटवीं का छात्र राजेश राम (12 साल) बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को देने के साथ ही टीचर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियामौके पर पहुंचे परिजनों ने विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ड्रेस के अलावा जैकेट या अन्य कपड़े पहनने से विद्यालय मना करता है। इस वजह से उनके बेटे को ठंड लगी और मौत हुई है। फिलहाल चकिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बच्चे की मौत का क्या कारण है, वो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

और पढ़ें ...

जेठानी ने देवरानी को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

उत्तर प्रदेश। बांदा में देवरानी की हत्या के आरोप में जेठानी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में जेठानी ने देवरानी पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। जिससे देवरानी की मौत हो गई थी।

दरअसल, शहर कोतवाली इलाके के फूटा कुआं की रहने वाली चित्रा देवी का जेठानी गीता देवी उर्फ नीता से मकान निर्माण को लेकर 5 जनवरी 2017 को वाद विवाद हो रहा था। घर में दोनों अकेली थीं। कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि जेठानी गीता ने गुस्से में आकर चित्रा को तेल डालकर आग लगा दी। इससे चित्रा बुरी तरह झुलस गई। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका चित्रा देवी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जेठानी और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी गीता उर्फ नीता के खिलाफ चार्जशीट और आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। घटना क्रम में पति के साक्ष्य न मिलने पर पुलिस विवेचना में बाहर कर दिया।

अभियोजन ने 11 गवाह पेश किए, 5 जज बदले गए। अंत में तमाम साक्ष्यों के अवलोकन करते हुए जिला जज की कोर्ट ने आरोपी जेठानी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

कोर्ट के जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने बताया, शहर कोतवाली में चित्रा देवी को उसकी जेठानी ने आग लगाकर जलाकर मार डाला था। पिता की तहरीर पर धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था। 2017 में मुकदमा हुआ था। इस मामले में फैसला सुनाया है। हमने 11 गवाह पेश किए। इस सुनवाई के दौरान 5 जज बदल गए, जिला जज कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार जुर्माना लगाया है। आरोपी गीता उर्फ नीता को जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 12 Jan 2024: लक्ष्मी वैभव व्रत पर हर्षण योग समेत बन रहे हैं ये 4 संयोग, पढ़ें पंचांग एवं राहुकाल

Aaj ka Panchang 12 January 2024: सनातन धर्म में हर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मी वैभव व्रत रखने से साधक को आर्थिक संकटों से निजात मिलती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो लक्ष्मी वैभव व्रत पर दुर्लभ हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग है। इन योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक है। इसके पश्चात, शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो आज 'हर्षण' का निर्माण हो रहा है। हर्षण योग दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक है। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से लेकर 13 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक है। इसके अलावा, पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि पर बव और बालव करण का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्य कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर

चंद्रास्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 52 बजे तक

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से दूर के किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति से मिलकर उसकी परेशानियों का कारण जानने की कोशिश करेंगे और हर संभव सहायता भी करेंगे। आज आपकी काफी समय बाद दोस्तों से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताज़ा होगी। साथ ही कुछ पुराने टॉपिक पर बात भी हो सकती है। आज आपका मन आध्यात्म में लग सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़िया बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपने किसी को उधार दिया था तो वह आज आपको मिलने के संकेत हैं। आज ऑफिस में अफवाहों से बचकर रहें और अपने काम पर फोकस करेंगे तो सब बेहतर होगा। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको लापरवाही करने से बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको बच्चों से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, यह न्यूज़ उनके करियर से रिलेटेड भी हो सकती है, आप सुकून की सांस लेंगे क्योंकि आपने इस दिन के लिए वर्षों का इंतजार किया है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मन में आज नए विचार आएंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं आज उनको रोजगार मिलने का योग बन रहा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी बस आपको अपने आप पर विश्वास करना है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे, आपको राहत मिलेगी की लोग आपका सपोर्ट करते हैं। कारोबार में तरक्की आज आपके कदम चूमेगी, साथ ही आपको करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी प्रकार में इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं इसके साथ ही आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग खुश होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है इसके लिए आपको ज्यादा हिम्मत और धैर्य की जरूरत होगी जिसे आप जीवनसाथी की सहायता से करेंगे। संतान के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आप उन्हें पहलुओं को समझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। आप और आपका परिवार बहुत खुश होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार  को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे। कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिया अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री में कार्यरत है उनकी आज पदोन्नति होने के योग बने हुये है। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

मसाला खाने वाले हो जाए सावधान, यहां जहर की फैक्ट्री को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, लकड़ी का बुरादा और रंग मिलाकर किया जा रहा था तैयार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां खाद्य विभाग ने मसाला फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई करते हुए लकड़ी के बुरादे और रंग से तैयार किए गए मसालों का जखीरा बरामद (A cache of spices recovered) किया है। इसके साथ ही 100 किलो लकड़ी और भारी मात्रा में रंग भी जब्त किया है। इस जहर की मिलवाती की खबर सुनकर सभी के होश उड़ गए है।

दरअसल खाद्य विभाग ने शहर के दाल बाजार किसमिस वाली गली में संचालित महामाया मसाला पिसाई केंद्र पर छापा मारकर लकड़ी का बुरादा और रंगों से तैयार मसाले का पर्दाफाश किया है। मौके से 100 किलो लकड़ी का बुरादा, 4 किलो लाल हरा पीला रंग भी मिला है। सप्लाई के लिए तैयार किये गए 500 किलो मिलावटी मसाले भी मौके से मिले है। मसाला केंद्र मालिक राकेश गोयल ग्रामीण अंचल के ग्रामीण इलाकों में मिलावटी मसाले की सप्लाई करता था। फ़ूड विभाग ने मौके से मसालों के सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें ...

श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकराने से कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा खुलकर सामने आया : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस द्वारा ठुकराए जाने के फैसले पर कहा कि इससे कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। श्री शर्मा ने कहा कि इससे कांग्रेस का राम-द्रोही चेहरा अब खुलकर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जो कांग्रेसी अपने भाँचा श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं, श्री शर्मा ने उन सबसे यह आग्रह किया है कि वे सब लोग ऐसी पार्टी का साथ छोड़ दें, जिसकी आस्था श्रीराम के प्रति नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाँचा राम को मानने वाले कांग्रेसी प्रभु श्रीराम की शरण में जाएँ, या फिर यह साफ करें कि उनकी आस्था क्या सोनिया-दरबार के प्रति है? श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल भाजपा समेत तमाम धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतित संस्थाओं के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले अक्षत व भगवान श्री राम के चित्र का वितरण करके छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों और घर-घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, दीप प्रज्जवलन कर इस कार्यक्रम को भव्य और चिरस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्री राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण है। एक ओर जहाँ 22 जनवरी को प्रदेश के कोने-कोने में घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने जो फैसला किया है, उससे छत्तीसगढ़ का केवल एक स्थान राजीव भवन अंधकार में डूबा रहेगा। यह निर्णय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी टूटी नाव चलाने के लिए राजस्थान से पायलट को बुलवाया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के तौर पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कटाक्ष कर कहा कि विधानसभा चुनाव में पराजय से पस्त हो चली छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी टूटी नाव चलाने के लिए राजस्थान से पायलट को बुलवाया है। यह कतई नहीं भूला जाना चाहिए कि ये वही पायलट हैं, जिन्होंने अपने राज्य में कई बार कांग्रेस के उड़ते प्लेन को खींचकर पटकने का काम करके कांग्रेस की सत्ता को धूल चटाई है। इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा थीं, जिन्होंने पहले हरियाणा और फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लुटिया डुबाने का काम किया था। श्री शर्मा ने कहा कि अपने-अपने राज्य में जिन नेताओं ने बगावत की, उन्हीं नेताओं के सहारे कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ के बागियों को सम्हालने के लिए अब इन्हीं चेहरों को कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बुला रही है। इससे कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला है।

और पढ़ें ...

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

Earthquake : राजधानी दिल्ली एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। करीब 3 बजे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे है। इसका केंद्र जमीन के 220 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटके पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुंछ और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए हैं।

क्यों आते हैं भूकंप? (Why do earthquakes occur?)

हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं होती हैं।

और पढ़ें ...

5 स्टार रैंकिंग पाने वाले देश के टॉप 10 शहरों में रायपुर स्वच्छता के राष्ट्रीय पुरस्कारों में रायपुर को राज्य के स्वच्छतम शहर का तमगा

 स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ राज्य सहित राजधानी रायपुर को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों में स्वच्छतम राज्य के रूप में सम्मानित हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर को राज्य के स्वच्छतम शहर का तमगा मिला है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य का स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण किया, साथ ही केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप पुरी ने उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में रायपुर महापौर श्री एजाज़ ढेबर व नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा को राज्य के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
 
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में निर्मित भारत मंडपम कला केन्द्र में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर राज्य एवं शहरों को सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी सर्टिफिकेशन में 5 स्टार रैंकिंग पाने वाले टॉप 10 शहरों में रायपुर शामिल रहा। एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले भारत के 446 शहरों में रायपुर को 12वां रैंक प्राप्त हुआ है, साथ ही 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले देश के स्वच्छतम शहरों में रायपुर की 10वीं रैंकिgरही। इस रैंकिंग में रायपुर केवल 1 अंक से दसवें स्थान पर आने से चूका है, क्योंकि 10वां स्थान पाने वाले चंडीगढ़ को 8541.10 एवं रायपुर को 8540.20 अंक प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण में 5 स्टार हेतु 1175 अंक, वॉटर प्लस हेतु 1125 अंक, स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु 6240.20 अंक इस प्रकार कुल 8540.20 अंक प्राप्त हुए हैं। रायपुर को सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 93.11 प्रतिशत ओ.डी.एफ. ++, जी.एफ.सी. 5 स्टार वाटर प्लस सर्टिफिकेशन में 92 प्रतिशत एवं सिटीजन फीडबैक में 80.27 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
 
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव ने रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर मिले पुरस्कार के लिए शाबाशी दी है। महापौर श्री एजाज़ ढेबर व आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने रायपुर के नागरिकों व रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर सफाई मित्रों को उनके बेहतर सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

और पढ़ें ...

हम यहां पर आए हैं इतिहास बदलने के लिए आया है-सचिन पायलट सचिन पायलट रायपुर पहुंचे

सचिन पायलट प्रभारी कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कहा "छत्तीसगढ़ में आज हम सब लोग प्रदेश कार्यकारिणी की सभा में भाग लेने जा रहे हैं 2 दिन का हमारा कार्यक्रम है लोकसभा के चुनाव बहुत निकट है और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरा संगठन पूरी पार्टी सभी नेता कार्यकर्ता तैयार हैं इसी का जायजा लेने के लिए संगठन को दुरुस्त करके लोकसभा चुनाव को तैयार करने के लिए और पूरे प्रदेश भर में जो कांग्रेस के कार्यकर्ता है उनका जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए हम लोग यहां पर आए हैं यह इस राज्य की जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हमें दी है पूरा विश्वास है आने वाले लोकसभा चुनाव में हम दुगनी ताकत से वापसी करेंगे और भाजपा ने जो बातें बोलकर चुनाव जीता है उसकी क्रेडिबिलिटी हम चेक करेंगे और एक मजबूत विपक्ष का एहसास जनता को जरूर होगा नौजवानों को किसानों को दलित सब को साथ लेकर हम आगे चलेंगे मुझे पूरा विश्वास है आने वाले लोकसभा चुनाव में अभूतपुर परिणाम हम लेकर आएंगे एकजुट से पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी काम करेगी इस संकल्प के साथ हम यहां आए हैं राहुल गांधी का भी जो यात्रा 14 जनवरी को शुरुआत होगा उसका भी आगमन छत्तीसगढ़ में होगा उस पर भी चर्चा करेंगे और कल प्रदेश इलेक्शन कमेटी की मीटिंग हमने रखी है जो अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र हैं इसका जायजा लेंगे और आने वाले उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी हम मंथन इस दौरे पर करने वाले हैं।

:- इस दौर से पहले बीजेपी के नेता कह रहे हैं अपने राजस्थान में कांग्रेस का प्लेन क्रैश कर दिया छत्तीसगढ़ में भी यही होगा

भारतीय जनता पार्टी का जो प्रोपेगेंडा मशीन है उसको मुझे अच्छा कोई नहीं जानता और हम जानते हैं राजस्थान में जो इन्होंने कम करें हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में जो सरकार बनी है जो वादे किए थे जो घोषणा किए थे उस पर कितना अमल हुआ हम सब जानते हैं भाजपा का केंद्र का शासन 10 साल का हो गया है इन 10 सालों में आज किसान गरीब नौजवान हर वर्ग पीड़ित है जो काम इन्होंने किया है वह केवल भावनात्मक मुद्दों को प्राथमिकता देकर वोट लेने का काम करते आए हैं भाजपा को एक्सपोज करने का काम और लोकसभा में जो तमाम आकलन आप लग रहे हैं उसके विपरीत परिणाम आने वाले हैं कांग्रेस एकजुट है और कांग्रेस की एकजुट कार्यकर्ता और लोगों के बीच बहुत जाएगा वह मैसेज उतना ही बहुत है लोकसभा चुनाव जीतने के लिए।

:- जो नतीजे आए हैं छत्तीसगढ़ में काफी खराब है फिर भी आप कह रहे हैं कि लोकसभा में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा " मैं मानता हूं विधानसभा के चुनाव जो परिणाम आए हैं वह अच्छे नहीं थे हमें लगता था हम दोबारा चुनाव जीतकर यहां सरकार बनाएंगे पर चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन इस चुनाव से कांग्रेस कार्यकर्ता पराजित महसूस नहीं कर रहा है क्योंकि हर जीत राजनीति का दो पहलू होते हैं लेकिन हम लोगों को सिद्धांत पर राजनीति करनी है और छत्तीसगढ़ में मैं मानता हूं हर गांव हर कस्बे में कांग्रेस का कार्यकर्ता और झंडा मौजूद है हमें उसे एक्टिवेट करना है लोकसभा चुनाव के लिए समय बहुत कम है हम लोग पूरे तैयारी कर रहे हैं हमारे पास युवा बुजुर्ग सभी तरह के नेता हैं सबको मिलकर लेकर चलेंगे और हमारी जो महिला संगठन यूथ कांग्रेस भी है एनएसयूआई है इन सबको लेकर आगे से लीड करेंगे और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

:- कांग्रेस को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का इनविटेशन भी मिला लेकिन कांग्रेस ने जाने से मना कर दिया है

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा " इस पर कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट स्टेटमेंट आ गया है और मैं हमेशा इस बात को कहते आया हूं राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए यह बात भी सही है कि धर्म के आड़ में अगर राजनीति हो रही है तो उसको कोई स्वीकार नहीं करेगा हम चर्चा करना चाहते हैं मुद्दों पर जनता के मुद्दों के ऊपर विकास आर्थिक उद्योग शिक्षा चिकित्सा इस पर चर्चा करने को भाजपा तैयार नहीं है भावनात्मक मुद्दों की आड़ में राजनीतिक वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है और जहां तक मंदिर में जाने का सवाल है यह आस्था का विषय है मुझे कब मंदिर जाना है मेरे मन की बात है जब मेरा मन करेगा मैं जाऊंगा लेकिन इस प्रकार का जो पॉलिटिक्स हो रही है उसको कांग्रेस पार्टी ने गलत माना है।

:- 2023 के विधानसभा के जो परिणाम आए हैं उसके बाद खुलकर कांग्रेस पार्टी में कुछ नेता एक दूसरे को आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं

जब चुनाव संपन्न होते हैं और हार होती है तो स्वाभाविक है कार्यकर्ता के मन में ठेस होता है सभी कार्यकर्ता और नेता चाहते थे कि सरकार बने सरकार नहीं बन पाई है तो थोड़ा बहुत मनमुटाव होता है लेकिन प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष ने सबसे चर्चा की है हम सारी बातें भूल कर हमें आगे की ओर देखना है अब लक्ष्य यह है देश में कांग्रेस और इंडिया लाइंस कैसे मजबूत होगा हमारा सीट के बंटवारों की चर्चा दिल्ली में चल रही है बहुत जल्द रूपरेखा तैयार होगी और पूरा इंडिया एयरलाइंस मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जहां जिस स्टेट में जैसे कांग्रेस यहां विपक्षीय दल है हम छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीट जीतने की कोशिश करने वाले हैं और पूरे इंडिया रिलायंस एकजता से चुनाव लड़ेगी 2024 के चुनाव में इंडिया एयरलाइंस सरकार बनाएगी।

अभी तक कांग्रेस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक से दो सेट ही जीत पाई है अभी आप ऐसा क्या करने वाले हैं

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा " अभी हम यहां पर आए हैं इतिहास बदलने के लिए आया है।

और पढ़ें ...

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट सुरक्षाबलों को आसपास क्षेत्रों में निगरानी रखने के आदेश

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम आतंकवादियों के निशाने पर है. एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले राजनेताओं और नौकरशाहों के लिए बड़ा खतरा मंडरा रहा है. असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अयोध्या में आयोजित होने वाले राम जन्मभूमि के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह ने आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नींद उड़ा रखी है. खुफिया एजेंसियों के दावे के मुताबिक कट्टरपंथी संगठन लगातार इस बात को बढ़ावा देने में लगे हैं कि केंद्र सरकार एक वर्ग विशेष के खिलाफ जा रही है.

सुरक्षाबलों को आसपास क्षेत्रों में निगरानी रखने के आदेश
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस खतरे से निपटने के लिए समीक्षा कर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सुरक्षा बलों को समारोह के पहले से ही सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिससे आतंकवादी संगठन और उससे जुड़े तत्व आसपास के इलाकों में अपनी पैठ ना बना सके. सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के इलाकों में लगातार अपनी निगाह बनाकर रखें और तलाशी अभियान जारी रखें.

और पढ़ें ...

फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज होना होगा पेश

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें गुरुवार (11 जनवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

जेकेसीए से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

ईडी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। बता दें कि जेकेसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी ने साल 2022 में आरोप पत्र दायर किया था।

 यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के फंड के हेरफेर से संबंधित है. इस फंड को क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने अपने व्यक्तिगत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था। ईडी ने जेकेसीए के पदाधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।

और पढ़ें ...