सियासत
Aaj Ka Rashifal 22 December: कैसा रहेगा 22 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते है, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आयेंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
धनु राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।ट
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3
अनुपूरक प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब
मैं छत्तीसगढ़ की पूरी जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मोदी की गारंटी के प्रति अपना भरोसा जताया और मुझे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है।
मुख्यमंत्री की शपथ लिए मुझे कुछ घंटे हुए थे लेकिन मोदी जी के गारंटी का क्रियान्वयन करने के लिए हमने एक सेकंड भी टाइम नहीं लगाया। क्योंकि मोदी जी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरा होने की गारंटी।
सदन में प्रस्तुत अनुपूरक बजट, प्रदेश की जनता को मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार का पहला कदम है।
पूर्व सरकार ने 1 लाख 21 करोड़ रुपए से भी अधिक का बजट पेश किया था, सरकार ने राजस्व की व्यवस्था नहीं की थी।
5 साल के कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ने लिया। इतनी विपरीत परिस्थिति के बाद भी हम घोषणाएं पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।
. मोदी की गारंटी में राज्य के लगभग 18 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास देने की गारंटी है, इसलिए हमारी सरकार इसकी व्यवस्था कर रही है। 3 हजार 7 सौ 99 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण आवासों के लिए हमने इस अनुपूरक बजट में किया है।
. छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार किया जा सके।
. किसानों के लिए 2 साल के बकाया धान बोनस भुगतान के लिए द्वितीय अनुपूरक में 3800 करोड रुपए का प्रावधान किया गया।
. महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए महतारी वंदन योजना का प्रावधान हमने किया गया है। इसमें आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सिर से उठ गया, मैं अपना जीवन छत्तीसगढ़ के नागरिकों की बेहतरी के लिए करूंगा समर्पित
. 10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सर पर से उठ गया था, लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की बेहतरी के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने से भी पीछे नहीं रहूंगा।
. हर घर तक नल से जल पहुंचाने की दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। 1 हजार 230 करोड़ रुपए का राज्यांश मद में प्रावधान किया गया है।
. कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए अनुपूरक बजट में 1 हजार 102 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
. केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 255 करोड़ 25 लाख रुपए का राज्यांश प्रावधान किया गया है।
. हमारी सरकार के घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए हितकारी प्रावधान हैं।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रस्तावित
बारह हजार नौ सौ बयानबे करोड़, सत्तर लाख, अनठानबे हजार, आठ सौ रूपये की अनुपूरक राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास।
सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को जिले के कृषकों को मिलेगी बोनस राशि की सौगात वर्ष 2014-15 और 2015-16 की बोनस राशि बैंक खातों में जमा होगी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उक्त दिवस को धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना के राशि वितरण कार्यक्रम के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों को लम्बित बोनस राशि वितरण 300 रूपए प्रति क्विंटल के मान से किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत जिले की 35 समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 42 हजार 838 पंजीकृत किसानों के द्वारा 18 लाख 20 हजार 615 क्विंटल धान का विक्रय किया गया था, जिसके विरूद्ध 54 करोड़ 61 लाख 85 हजार रूपए की बोनस राशि वितरित की जाएगी। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में 13 लाख 32 हजार 413 क्विंटल धान खरीदी हुई थी, जिसके लिए जिले के 33 हजार 757 किसानों को 39 करोड़ 97 लाख 24 हजार रूपये की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716.3896 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के परिपालन में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के एवज में प्रति क्विंटल के मान से 300 रूपए की दर से बोनस (धान उपार्जन प्रोत्साहन योजना) का भुगतान किया जाएगा। बोनस राशि के भुगतान का कार्यक्रम राज्य स्तर व विकासखंड स्तर पर 25 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद भी करेंगे। विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विपक्ष विहीन संसद करने की प्रक्रिया के तहत तीन सांसद और निलंबित
लोकसभा से तीन और सांसद आज भी निलंबित किए गए. जिसमें लोकसभा सांसद डीके सुरेश, नकुलनाथ और दीपक बैज शामिल है. दरअसल संसद की सुरक्षा चूक के मामले में विपक्षी दल लामबंद हैं और लगातार सरकार पर हमलावर हैं. संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में अब तक 95 सांसदों को सस्पेंड किया गया है. पिछले सप्ताह 14 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था. उसके बाद सोमवार को 78 सांसद सस्पेंड हुए हैं. मंगलवार को 48 और सांसद निलंबित किए गए हैं.
एक सत्र के दौरान सबसे ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया. इसके साथ, विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा में अपनी लगभग आधी और लोकसभा में एक तिहाई ताकत खो दी | सूत्रों के मुताबिक, सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष संसद के शीतकालीन सत्र का बहिष्कार कर सकता है !
किरण सिंह देव बनाए गए, छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष…देखे आदेश
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में इस मंत्री को हुई 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना भी लगा
चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने गुरुवार को डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की कैद और 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। छह महीने पहले ही इस मामले में वेल्लोर की एक कोर्ट ने मंत्री और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। स्थानीय कोर्ट का कहना था कि इस मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। बाद में हाई कोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान लिया था।
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंत्री पोनमुडी और उनकी पत्नी पी विशालाक्षी ने कोर्ट में अपना मेडिकल रिकॉर्ड पेश किया और तर्क दिया कि मामला बहुत पुराना है और अब वो 73 साल के हो गए हैं। उनकी पत्नी 60 साल की हैं। कपल ने न्यूनतम सजा का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला दिया और मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर और उनकी पत्नी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मद्रास हाई कोर्ट द्वारा सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है, जिससे दोषियों को ऊपरी अदालत में अपील करने की अनुमति मिल गई है।
पोनमुडी और उनकी पत्नी के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने साल 2002 में मामला दर्ज किया था। तब तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार 1996-2001 तक सत्ता में थी। आरोप लगाया गया था कि आय के ज्ञात स्रोतों से अलग दोनों की आय 1।4 करोड़ रुपये है। जांच में डीवीएसी ने दावा किया कि पोनमुडी ने 1996-2001 तक राज्य सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध संपत्ति अर्जित की है।
इससे पहले 28 जून को वेल्लोर की एक प्रमुख सत्र अदालत ने पोनमुडी और उनकी पत्नी को मामले में यह कहते हुए बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा है। वेल्लोर के प्रधान जिला न्यायाधीश एन वसंतलीला ने मामले में सुनवाई की थी और सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। उसके बाद इस मामले को मद्रास हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और अगस्त में पुनर्विचार करने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने इस मामले में मंत्री और उनकी पत्नी को पहले ही दोषी ठहराया था और गुरुवार को सजा सुनाई।
आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक! हो सकती है कुछ नामों की घोषणा, नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
MP New Cabinet : नई सरकार के गठन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शपथ के बाद अब कैबिनेट की चर्चा जोरों पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन विधायक मंत्री बनेंगे? कितने विधायक मंत्री बनेंगे? कौन-कौन से दिग्गज नेता कैबिनेट में शामिल होंगे? दरअसल जब से मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई है तब से अभी तक मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हुए हैं। अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज दिल्ली में बैठक
इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि आज दिल्ली में डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ बैठक होना है। सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है।
नए चेहरों को शामिल करने की उम्मीद
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में नए शहरों को शामिल किया जा सकता है। जो नेता करीब तीन से पांच बार विधायक बनाकर जीत चुके हैं और उन्हें अब तक मंत्री पद से वंचित रखा गया है उन सभी को इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इतना ही नहीं सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव के हिसाब से तय होंगे मंत्रिमंडल के चेहरे
जानकारी के मुताबिक, इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव के हिसाब से मंत्रिमंडल के चेहरे तय करने में जुटी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि पुराने चेहरों में भी कई नेताओं को उनके परफॉरमेंस के आधार पर मंत्री पद के लिए चुना जा सकता है।
पुराने लोगों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
इसमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुना जा सकता है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन चेहरों को अब तक नहीं मिला मौका
दिलीप सिंह परिहार, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, कुंवर सिंह टेकाम, विजयपाल सिंह, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, राकेश शुक्ला, देवेंद्र जैन, निल जैन , उमा खटीक, दिव्यराज सिंह, शिवनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, दिनेश राय, महेंद्र सिंह चौहान, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, सुदेश राय, गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, नारायण पटेल, नीना वर्मा, मनोज पटेल, चेतन्य कश्यप।
कच्चे तेल की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट
सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं। यह रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये हो गया है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पटना में पेट्रोल 107.95 रुपये और डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल 73.64 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड 73.69 डॉलर प्रति बैरल है। आपको बता दें कि 1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है।
Aaj Ka Panchang 21 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 21 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 21 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:09 एएम
सूर्यास्त- 05:29 पीएम
वार- गुरुवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी, 09:37 एएम तक
नक्षत्र- रेवती, 10:09 पीएम तक
योग- वरीयान्, 01:28 पीएम तक
करण- कौलव, 09:37 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 10:35:46 से 11:17:02 तक, 14:43:26 से 15:24:43 तक
कुलिक 10:35:46 से 11:17:02 तक
कंटक 14:43:26 से 15:24:43 तक
राहु काल 13:36:21 से 14:53:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:06:00 से 16:47:17 तक
यमघण्ट 07:50:38 से 08:31:55 तक
यमगण्ड 07:09:21 से 08:26:45 तक
गुलिक काल 09:44:09 से 11:01:33 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:58:19 से 12:39:36 तक
Aaj Ka Rashifal: 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, जल्द ही सफलता
के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. इससे घर में खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टुरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान
पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में
करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा । छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई
अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन
काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट,
सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं
आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना
चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से
भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
इस दिन पड़ रहा है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल, जानें तारीख और महत्व
गूगल मैप में आया ये नया फीचर, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी यह भी बताएगा, जानें कब से मिलेगा यह फीचर?
फिर बढ़ाने वाला है टेंशन, JN.1 वेरिएंट का खतरा बढ़ा, डरना चाहिए या नहीं?
CORONA फिर बढ़ाने वाला है टेंशन, JN.1 वेरिएंट का खतरा बढ़ा, डरना चाहिए या नहीं?
CORONA: कोरोना को लेकर एक बार फिर पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर आ गई है.
वर्तमान में कोविड-19 के सब-वेरिएंट जेएन.1 के कई मामले सामने आ चुके हैं.
चिंता की बात यह है कि केरल में भी 8 दिसंबर को इसका एक मामला सामने आया है.
जेएन.1 वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सिंगापुर में सामने आए हैं.
इसलिए प्रशासन ने हर स्तर पर जांच बढ़ा दी है. केरल में कोरोना के
लक्षण सामने आने पर लोगों को टेस्ट कराने की गाइडलाइन जारी की गई है.
केरल में सामने आया पहला मामला
बता दें कि केरल में 79 वर्षीय महिला के सैंपल की 18 नवंबर को आरटीपीसीआर जांच की गई थी.
जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया था. महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (आईएलआई) के
हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से उबर चुकी है. सूत्रों ने बताया कि देश में
कोविड-19 के वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक मामले गंभीर नहीं हैं
और संक्रमित लोग अपने घरों में ही पृथक-वास में रह रहे हैं. इससे पहले,
सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में जेएन.1 संक्रमण का पता चला था.यह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का
मूल निवासी है और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.
और संक्रमित लोग अपने घरों में ही पृथक-वास में रह रहे हैं. इससे पहले,
सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में जेएन.1 संक्रमण का पता चला था.यह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का
मूल निवासी है और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.
कोविड को लेकर अलर्ट जारी
संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है.
मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और
कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और
लोगों के संपर्क में नहीं आएं. मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर
मास्क लगाना चाहिए, यात्रा बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर
आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो.
मास्क लगाना जरूरी, केंद्र सरकार ने भी जारी की एडवाइजरी
Corona Update: कोविड के नए वेरिएंट मिलने पर कर्नाटक सरकार ने लोगों को बाहर जाने पर मास्क लगाने की सलाह दी है. दिशानिर्देशों के अनुसार 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों (किडनी, हृदय, लीवर की बीमारियों) से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है.
इन लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य
दिशानिर्देशों के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों (किडनी, हृदय, लीवर की बीमारियों) से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है और साथ ही बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है.
