सियासत
SBI में अकाउंट है तो ब्रांच जाकर जल्दी करें ये काम...नहीं तो हो जाएगी बड़ी परेशानी
SBI Update: दोस्तों, एसबीआई (SBI) हमारे देश भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसमें करोडो की संख्या में ग्राहक है। दरअसल, एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त स्कीम लेकर आता रहता है, जिसके चलते लोगों का विश्वास SBI के प्रति काफी बढ़ चुका है।अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक (SBI customer) हैं तो आप लोगों के लिए हाल ही में बहुत बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है।
अगर आप लोग एसबीआई लॉकर (SBI Locker) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले बैंक ब्रांच जाकर अपने कुछ जरूरी कामों को निपटाना होगा। अगर आप लोग ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर आपको काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है।
RBI ने जारी की अधिसूचना
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें RBI ने सभी बैंकों को अपने बैंक लॉकर ग्राहकों से नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप लोगों के पास भी समझौते पर साइन करवाने को लेकर अवश्य बैंक की तरफ से फोन आ रही होंगे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2023 तक आपको यह काम करना अनिवार्य है।
31 दिसम्बर तक निपटा लें ये जरुरी काम
एसबीआई की तरफ से कहा जा रहा है कि बैंक ने ग्राहकों के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट (Revise Bank Locker Contract) जारी किया है जिसके चलते पुराने समझौता को रद्द कर दिया है। इस बारे में एसबीआई द्वारा ग्राहकों को ईमेल (Email) और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
हालांकि, बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन मैसेज और फोन कॉल्स को अवॉइड करके चल रहे हैं लेकिन अगर आप लोग नए समझौते पर साइन नहीं करते हैं तो बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार आपको काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
सीएम ने किसानों के लिए की 2 बड़ी घोषणा, मिलेगा बोनस का लाभ, यहां पढ़े पूरी खबर…..
मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. नए साल से पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम शिंदे ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा।इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।यह घोषणा सीएम ने सोमवार को नागपुर में शीतकालीन सत्र में विधानसभा को संबोधित करते हुए की।
6 लाख से ज्यादा किसानों का होगा कर्जा माफ
इसके अलावा विधानसभ में सीएम शिंदे ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया । सीएम ने कहा कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना’ के तहत कर्ज माफी से वंचित साढ़े छह लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी दिया जाएगा।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को 44,278 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के तहत 44 लाख किसानों को 18,762 करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी गई, लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 6.56 लाख किसान कर्ज माफी से वंचित रह गये, अब उन सभी का कर्ज माफ किया जाएगा।वही कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जुलाई 2022 से अब तक लगभग 15 हजार 40 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया गया है।
आम चुनाव 2024 के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 सदस्य की एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। जिसमे आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
यह आदेश KC वेणुगोपाल ने जारी किया है। राष्ट्रीय गठबंधन समिति में अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है।
साथ ही बतातें चले कि मई 2024 या इससे पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।
देखें जारी आदेश

लोकसभा से आज 49 सांसद निलंबित...इन सांसदों का नाम शामिल..!!
नई दिल्ली। संसद से मंगलवार को 49 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस तरह अब तक दोनों सदनों से विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
इन सांसदों का हुआ निलंबन
वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?
छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?
क्या इस बार मुख्यमंत्री के एलान की तरह ही मंत्रियों के नाम का एलान भी हैरान करने वाला होगा? क्या साय मंत्रिमण्डल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी? ऐसे कई सवाल जनता के मन में उठ रहे हैं. इन सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नए चेहरों और पुराने चेहरों को मिलाकर नया मंत्रिमण्डल तैयार किया जाएगा. थोड़ा इंतजार करिए, सब सामने आ जाएगा.
कोरोना के JN.1 वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी
भारत में कोरोना के नए वैरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर कोरोना की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। केंद्र की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, जिससे इस वायरस के प्रसार के जोखिम को कम किया जा सके।
WHO ने किया अलर्ट
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर के देशों से कोविड-19 मामलों की कड़ी निगरानी रखने और अनुक्रम साझा करने का आग्रह किया है। WHO ने अपने COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी शेयर किया, जिन्होंने कोरोना के मामलों में हालिया उछाल का कारण बताया और क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। मारिया वान ने कहा कि कई मरीजों के कारण दुनिया भर में सांस सेजुड़ी बीमारियों में वृद्धि हुई है।
WHO की सलाह
डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट ने सदस्य देशों से मजबूत निगरानी और मामलों की गिनती जारी रखने का आग्रह किया ताकि दुनिया के लिए सलाह को “संभावित रूप से संशोधित” करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने लोगों को टीकाकरण कराने और संक्रमण के मामलों में चिकित्सीय देखभाल करने की भी सलाह दी।
Aaj Ka Panchang 19 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 19 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 19 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:08 एएम
सूर्यास्त- 05:28 पीएम
वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी - 01:06 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद - 12:02 एएम, दिसंबर 20 तक
योग- सिद्धि - 06:38 पीएम तक
करण- वणिज - 01:06 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 09:12:09 से 09:53:26 तक
कुलिक 13:19:54 से 14:01:11 तक
कंटक 07:49:34 से 08:30:51 तक
राहु काल 14:52:48 से 16:10:13 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:12:09 से 09:53:26 तक
यमघण्ट 10:34:44 से 11:16:01 तक
यमगण्ड 09:43:07 से 11:00:32 तक
गुलिक काल 12:17:57 से 13:35:23 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:57:19 से 12:38:36 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: मेष समेत इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता...पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंलगवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
डोनेट फॉर देश के नाम पर जनता का जेब काटेगी कांग्रेस -बृजमोहन*
ट्रिपल एक्सीडेंट में 8 की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोडा दम…पढ़िए पूरी खबर
पुणे| महाराष्ट्र के पुणे से रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर आई. अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर अजिरांची बाग मे तीन एक्सीडेंट एक साथ होने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ओटूर से कल्याण की ओर जा रही पिकअप ने नियंत्रण खोया और एक रिक्शा और ट्रक को टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, इस भयंकर हादसे की सूचना मिलते ही ओटूर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में लगी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओटूर लाया गया है.
मरने वाले कौन?
accident News :मरने वालों में एक पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जो कि मढ़ में सब्जी का कारोबार करते थे। इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या आठ है। इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम गणेश मस्करे (उम्र 30 वर्ष), कोमल मस्करे (उम्र 25 वर्ष), हर्षद मस्करे (उम्र 4 वर्ष) काव्या मस्करे (उम्र 6 वर्ष) हैं।
कब हुआ हादसा?
अन्य मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। उधर, शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा साढ़े दस से 11 बजे के बीच हुआ।
रविवार को ही नागपुर में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत
रविवार 17 दिसंबर हादसों के हिसाब से अच्छा दिन नहीं रहा. रविवार की सुबह ही नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई मजदूरों के गंभीर घायल होने की खबर है. वहीं, पुणे-नाशिक हाईवे पर भी एक भीषण सड़क हादसे में कार सवाल चार लोगों ने दम तोड़ दिया.
मुख्यमंत्री के नाम ED ने जारी किया समन...इस मामले में की जाएगी पूछताछ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम ED ने समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले (alleged liquor scam) मामले में केजरीवाल से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी. 21 दिसंबर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी. इससे पहले ईडी ने 2 दिसंबर को केजरीवाल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताया और नोटिस वापस लेने की मांग की।
फिर वापस लौट आया मास्क, एडवाइजरी जारी, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने...कोरोना ने छीन लिया कई लोग की जान
Corona Update: बेंगलुरू: देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 335 नए केसों के साथ अपनी गंभीरता दिखा दी है। इसके साथ ही यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में दस्तक के साथ ही देश के सभी राज्यों ने अपने यहां स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का सबसे घातक वेरिएंट पकड़ में आया है। इससे सबक लेते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह जारी की है।
देश में एक बार कोरोना लौट रहा है। सर्दियों के साथ कोरोना की जोरदार वापसी ने केंद्र सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए। साथ ही यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत दर्ज हुई। कोरोना के एक्टिव केस 1700 से ज्यादा हो गए हैं। केरल में कोरोना का सबसे नया वेरिएंट पकड़ में आया है, जिसने पहले सिंगापुर और फिर अमेरिका और चीन में केसों कोकाफी बढ़ा दिया है। पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए कर्नाटक सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, ”हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। फिलहाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराना होगा।”
क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत
नई दिल्ली। मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
16 लोगों की मौत, कई घायल
स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे पोसाडा कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
हिंसक झड़प में 11 की मौत
बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।
22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित अस्पताल में भर्ती…
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में 22 साल के एक लड़के ने अपने से तीन गुना उम्र की महिला के साथ रेप कर दिया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस हैवानियत की शिकार हुईं महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह शर्मनाक वारदात गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई 65 वर्षीय महिला को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और उनके साथ रेप किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, गिरने से घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नित्यकर्म के लिए बगल के खेत की तरफ चली गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव का 22 वर्षीय युवक उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान महिला लगातार चीखने-चिल्लाने और शोर मचाने की कोशिश करती रहीं। किसी तरह से छूटने के बाद महिला ने जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।
इस दौरान गिरने से घायल हुई महिला को पुलिस ने सहजनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एक ही परिवार तीन लोगों की दर्दनाक हत्या...मंजर देख सहमे लोग, मौके पर पहुंची पुलिस
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप म गया गया है। सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने रविवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया। और घर में मौजूद पति,पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सकरपुरा चौक पर हुए तेहरा हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तिहरे हत्याकांड की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मचा हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि बदमाशों का मकसद क्या था। रंजिशन इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया या फिर वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
Aaj Ka Panchang, 18 December 2023 : आज षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 27, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 03, जमादि-उल्सानी-04, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि काआरंभ।
शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार स्कन्द (गुह) षष्ठी, चम्पा-षष्ठी (महाराष्ट्र)।
सूर्योदय का समय 18 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 12 बजकर 38 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
