सियासत

Big News : एक ही परिवार के 5 लोगों ने की ख़ुदकुशी...जानिए क्या है पूरा मामला

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार घर के 4 लोग फाँसी के फंदे पर गए जबकि एक अन्य ने ज़हर खाया है। मृतकों में पति पत्नी सहित तीन बच्चों शामिल है। यह घटना बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाने के अंतोदय नगर में की है। मृतक मूलरूप से देशनोक के रहने वाले बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि आर्थिक कारणों के चलते परिवार ने यह कदम उठाया।

बीकानेर: बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर लिया. 4 लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की तो वहीं एक ने किया विषाक्त का सेवन कर अपनी जान दे दी. जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. एक साथ पांच आत्महत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और चारो तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

और पढ़ें ...

लोगों को लगा महंगाई का झटका, CNG के फिर बढ़े दाम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। सीएनजी के दाम अब 76.59 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैंष 14 दिसंबर 2023 की सुबह से ही नए रेट लागू हो चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में अब सीएनजी एक रुपये प्रति किलो मंहगी हो गई है।

इससे पहले बीते 23 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया था, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा में ये 79.20 रुपये से बढ़कर 80.20 रुपये और गाजियाबाद में 79.20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80.20 रुपये हो गई थी।

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश। बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार एरिया में खमकोदादार के पास नक्सली की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 14 लाख के एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 5 बजे मोतीनाला के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। इस दौरान एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली का नाम माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया के रूप मे हुई है। वह मलाजखंड दलम से जुड़ा था।

और पढ़ें ...

दो दिन के वाराणसी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं दूसरी वंदे भारत ट्रेन की घोषणा

नई दिल्ली।तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी17 और 18 दिसंबर तक दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इन दो दिनों में पीएम पार्टी कार्यक्रम, जनसभाओं के साथ-साथ धार्मिक आयोजन और काशी तमिल संगमम-2 में भी शामिल होंगे।

 पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को 12,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम यहां 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और काशी तमिल संगमम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 पीएम जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे। उनकी सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। पीएम जिन 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें शिवपुर-फुवारिया-लहरतारा चार लेन सड़क परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा रेलवे और पेट्रोलियम मंत्रालयों की कई परियोजनाएं भी पीएम द्वारा लॉन्च की जाएंगी।

एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा कर सकते हैं पीएम

सूत्रों की मानें तो पीएम के यहां प्रवास के दौरान वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की जा सकती है। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में वाराणसी में लॉन्च की गई थी। इसके अलावा, क्षेत्र के 18 जिलों को कवर करते हुए काशी में एक रेलवे ट्रिब्यूनल की स्थापना की भी घोषणा की जा सकती है।

और पढ़ें ...

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह कल...आएंगे ये मेहमान

Rajasthan News: राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है। 15 दिसंबर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में शपथ ग्रहण होगा।

इस समारोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और लाखों कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि इसी दिन भजन लाल शर्मा का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन के दिन भजनलाल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे वहीं केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। बता दें कि इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेने जा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा।

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 दिसंबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि

आरम्भ: 03:09 ए एम, दिसम्बर 14, अन्त: 12:55 ए एम, दिसम्बर 15

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र-आरम्भ: 09:47 ए एम, दिसम्बर 14, अन्त: 08:10 ए एम, दिसम्बर 15

योग

वृद्धि योग-आरम्भ: 01:25 पी एम, दिसम्बर 14, अन्त: 10:17 ए एम, दिसम्बर 15

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:06 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम

चंद्रोदय- 08:30 ए एम
चन्द्रास्त- 06:42 पी एम

अशुभ काल
राहू- 01:34 पी एम से 02:52 पी एम
गुलिक- 09:41 ए एम से 10:59 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:33 ए एम से 11:14 ए एम, 02:41 पी एम से 03:23 पी एम
वर्ज्यम्- 08:16 ए एम से 09:47 ए एम, 06:44 पी एम से 08:14 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
अमृत काल- 03:42 ए एम, दिसम्बर 15 से 05:11 ए एम, दिसम्बर 15
ब्रह्म मुहूर्त- 05:17 ए एम से 06:11 ए एम

 

और पढ़ें ...

Horoscope 14 December 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में बेहतरी के नए अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आप अपने आप को नए कलात्मक प्रयासों या आध्यात्मिक प्रथाओं की खोज के लिए आकर्षित कर सकते हैं। अपने स्वयं के विचारों और भावनाओं में खोए नहीं रहें। करियर की संभावनाओं के संदर्भ में, आप अपने रास्ते में आने वाले कुछ अप्रत्याशित अवसरों का अनुभव कर सकते हैं।

वृषभ राशि- आपके व्यक्तिगत विकास और खोज की इच्छा में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। यह पारगमन नए अवसर या परियोजनाएं ला सकता है जिनके लिए नवाचार और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है। जो लोग स्थिर महसूस कर रहे हैं, उन्हें आखिरकार अपने जुनून को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सकती है। जहां तक ​​प्रेम जीवन की बात है, तो रोमांटिक रिश्ते पीछे छूट सकते हैं क्योंकि काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि- आपके करियर में बेहतरी के नए अवसर मिलेंगे। आपको कार्यस्थल पर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पहचान मिलने की संभावना है। हालांकि, पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपके प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। नए कनेक्शन तलाशने के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है।

कर्क राशि- यह समय अपने आप पर ध्यान देने, नई परियोजनाओं की शुरुआत करने और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संभालने का है। नाप-तौल कर जोखिम लें और अपने पेशेवर विकास पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में, आप अधिक आउटगोइंग, बहिर्मुखी और नए रोमांटिक अवसरों का पता लगाने के लिए उत्सुक महसूस कर सकते हैं। मौजूदा रोमांटिक रिश्तों में भी जोश और उत्साह का अनुभव हो सकता है। जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय लेने से बचें और बजट पर टिके रहें।

सिंह राशि- आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने और अपनी आवश्यकताओं पर जोर देने की तीव्र इच्छा महसूस करेंगे। हालांकि, आपकी तीव्रता और भावनात्मक गहराई भी रिश्तों में होने वाले संघर्ष या शक्ति संघर्ष का कारण बन सकती है। करियर के लिहाज से सूर्य का गोचर आपके पेशेवर जीवन को संभालने के मौके लेकर आएगा। आप जोखिम लेने और नई परियोजनाओं या व्यावसायिक उपक्रमों को शुरू करने के इच्छुक होंगे। अपने शरीर की जरूरतों और सीमाओं को सुनना न भूलें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि- आप अपने संबंधों में कदम उठाने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। व्यक्तिगत स्तर पर, यह आत्म-प्रतिबिंब और आत्म-खोज का समय हो सकता है। आप नई रुचियों, शौक या गतिविधियों का पता लगाने की इच्छा महसूस कर सकते हैं जो आपको खुशी और तृप्ति प्रदान करती हैं। पेशेवर जीवन के संदर्भ में, आप जोखिम लेने के लिए और अपने कार्यस्थल या व्यावसायिक प्रयासों में खुद को मुखर करने के लिए अधिक इच्छुक हो सकते हैं।

तुला राशि- एनालिटिक या वैज्ञानिक क्षेत्रों में करियर बनाने वालों के लिए, यह गोचर वृद्धि और उन्नति के नए अवसर ला सकता है। यह कौशलों को निखारने और नई तकनीकों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय है जो आपको अपने साथियों से अलग करेगा। पैसों की बात करें तो अचानक खर्चे आने की संभावना है। जो लोग पहले से ही रिश्तों में हैं उन्हें अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करके अपने बंधन को मजबूत करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- यह नए कौशल विकसित करने या चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा समय है। यह आपके करियर के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह गोचर निवेश या आय सृजन के अन्य साधनों के माध्यम से वित्तीय लाभ के लिए भी अनुकूल समय हो सकता है। जब दिल के मामलों की बात आती है, तो आपकी करिश्माई आभा लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी जिससे आपको सार्थक रिश्तों में आने के पर्याप्त मौके मिलेंगे।

धनु राशि- आप अपने जीवन-शक्ति में जबर्दस्त वृद्धि का अनुभव करेंगे और अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। आपके सहज ज्ञान युक्त और पोषण करने वाले गुण सामने आ सकते हैं, जिससे आप कार्यस्थल में गहरे भावनात्मक स्तर पर दूसरों के साथ जुड़ने में सक्षम हो सकते हैं, जिससे बेहतर टीम गतिशीलता और सहयोग हो सकता है। प्रमोशन, बोनस या नए बिजनेस अवसर हो सकते हैं जो आपकी आय बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियों से सावधान रहें।

मकर राशि- आपके विचारों, क्रिएटिविटी और बौद्धिक जिज्ञासा में बढ़ोतरी होगी। आप सीखने, नए विषयों का पता लगाने और उत्तेजक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। हालांकि, आपको आवेगपूर्ण व्यवहार करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। वित्तीय निवेश या व्यावसायिक उपक्रमों में लिया गया जोखिम फलदायी होंगे।

कुंभ राशि- यह आपके लक्ष्यों और सपनों के पुनर्मूल्यांकन का समय हो सकता है। आप अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। यदि आप निवेश करने या नए वित्तीय अवसरों को लेने पर विचार कर रहे हैं, तो अब ऐसा करने का एक अच्छा समय हो सकता है।

मीन राशि- अपने करियर को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अब अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में साहसिक कदम उठाने का समय है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर समान रूप से एक मजबूत छाप छोड़ने के लिए आत्मविश्वास और मुखरता का उपयोग करें। फालतू खर्च से बचें और स्मार्ट निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करें। शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें जिससे उग्र भावनाओं को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें ...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31.8 करोड़ की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली:   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किशन चंद (आईएफओएस) नामक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों की उत्तराखंड के हरिद्वार तथा रुड़की में 31.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की है।

ईडी ने कहा कि संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि वे किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों की थी।

ईडी का मामला किशन चंद (तत्कालीन डीएफओ) और अन्य के मामले में आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले के संबंध में सतर्कता (देहरादून) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है।

ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि कुर्क की गई संपत्तियां अपराध की कमाई थी क्योंकि तीसरे व्यक्ति के नाम पर भारी मात्रा में नकदी और चेक विभिन्न खातों में जमा किए गए थे। जिनका इस्तेमाल बाद में संपत्तियों को खरीदने के लिए किया गया था ताकि इन अचल संपत्तियों को बेदाग के रूप में पेश किया जा सके।

1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक किशन चंद ने चल और अचल संपत्ति हासिल करने या खरीदने के लिए 41.9 करोड़ रुपये खर्च किए। ईडी ने कहा कि हालांकि, इस दौरान किशन चंद की आय 9.8 करोड़ रुपये रही।

इस प्रकार, चंद के पास 32.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति (डीए) थी, जो अपराध की आय थी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

और पढ़ें ...

शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम...एमपी में धर्म स्थलों के लाउड स्पीकर पर रोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही मोहन यादव  ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्म स्थलों के लाउड स्पीकर पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले लाउड स्पीकरों पर प्रतिबंध रहेगा। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि धर्म गुरुओं से संवाद के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

समाचार एजेंसी युनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालते ही धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर निर्धारित मापदंडों से ज्यादा आवाज में बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में सूबे के गृह मंत्रालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सूबे में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउड स्पीकर नहीं बजेंगे। आदेश्नि में कहा गया है कि अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों यानी तेज आवाज वाले लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध है। नियमित एवं नियंत्रित लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं होगा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने तेज आवाज वाले लाउड स्पीकरों के बैन पर पहला फैसला लिया।

और पढ़ें ...

रायपुर : मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल : महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए महिलाओं ने पहना मुखोटा

मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल

महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए महिलाओं ने पहना मुखोटा

और पढ़ें ...

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में शपथ ली अरुण साव और विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की.

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में शपथ ली अरुण साव और विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की.

 विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

और पढ़ें ...

रामदास अठावले ने शायराना अंदाज़ में दिया बयान केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले पहुँचे रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  एवं केंद्रीय राज्य मंत्री  रामदास अठावले स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।

 

रामदास अठावले ने शायराना अंदाज़ में दिया बयान

कांग्रेस वाले चुनाव में बोलते रहे बीजेपी हाय हाय.

कांग्रेस वाले चुनाव में बोलते रहे बीजेपी हाय हाय.

लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन गए हैं विष्णु देव साय

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जाता है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं....विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री बने हैं अब आदिवासी वर्ग, दलित समाज के साथ सभी वर्गों का विकास होगा

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ...मंच पर पीएम मोदी भी रहे मौजूद

 भोपाल: मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। एमपी के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।

एमपी के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी।

और पढ़ें ...

मोहन यादव का होगा राजतिलक...भोपाल में आज सीएम पद की लेंगे शपथ

भोपालः मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शपथ ग्रहण करेंगे. कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. 

भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार की दोपहर करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण का समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा. उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ ले सकते है.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई. वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे. यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

कार्यवाहक सीएम शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ समारोह की तैयारी के लिए लाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री पधार रहे हैं उन्होंने कहा कि वे अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि यहां आयोजन की व्यवस्था सभी के साथ मिलकर ठीक हो और गरिमापूर्ण समारोह में हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लें. मेरी ड्यूटी है कि सभी व्यवस्था देखें. हम सभी साथ हैं.

 
और पढ़ें ...

बड़ी खबर : महादेव सट्टेबाजी ऐप का मालिक को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

नई दिल्ली। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के दो मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है। जबकि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है।

रवि 6,000 करोड़ रुपये के एक मनी लॉन्ड्रिंग केस का कथित मास्टरमाइंड है जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी आया है। महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भी जल्‍द UAE में गिरफ्तार हो सकता है। ईडी ने छत्तीसगढ़ में रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट से इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लिया है। उसके बाद, अक्‍टूबर में इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

और पढ़ें ...