सियासत

ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? जानिए जवाब

GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है। IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता।

आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं। दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

 

IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? अच्छे-अच्छे नहीं दे पाएंगे जवाब !
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– ऐसा कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?

उत्तर : ✓ चीनी भाषा ।

???? सवाल : ऐसा कौन सा पक्षी है जो शेर को भी मार सकता है?

उत्तर : ✓ शुतुरमुर्ग ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है?

उत्तर : ✓ नौरू देश ।

???? सवाल– दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी किस देश की है?

उत्तर : ✓ ईरान की ।

???? सवाल– किस नदी का पानी हमेशा गर्म रहता है?

उत्तर : ✓ शाने-टिमिश्का (Shanay-Timpishka) नदी का, जिसे ला बोम्बा के नाम से भी जाना जाता है ।

???? सवाल– कौन सी जयंती साल में दो बार मनाई जाती है?

उत्तर : ✓ हनुमान जयंती ।

???? सवाल सवाल– विश्व की सबसे पहली ट्रेन किस देश में चली थी?

उत्तर : ✓ इंग्लैंड में ।

???? सवाल : किस देश को मस्जिदों का देश कहा जाता है?

उत्तर : ✓ इंडोनेशिया को ।

???? सवाल– भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर : ✓ मुंबई में ।

???? सवाल– बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर : ✓ अलकनन्दा नदी ।

???? सवाल– दुनिया का कौन सा देश है जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है?

उत्तर : ✓ नेपाल ।

???? सवाल– वो क्या है जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा खाना नहीं चाहते?

उत्तर : ✓ धोखा या ठोकर ।

सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर : ✓ प्यास ।

???? सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर आवाज नहीं आती?

उत्तर : ✓ कसम ।

???? सवाल– ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन उसे छू नहीं सकते?

उत्तर : ✓ सपना ।

???? सवाल– दुनिया का सबसे गर्म देश कौन सा है?

उत्तर : ✓ सूडान ।

???? सवाल– कौन सा पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है?

उत्तर : ✓ पीपल का पेड़ ।

???? सवाल– पांडवों को कुल कितने साल का वनवास मिला था?

उत्तर : ✓ 13 वर्षों का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…

???? नारियल

आप हवाई जहाज में साबुत नारियल नहीं ले जा सकते। क्योंकि उड़ान के दौरान इसके सड़ने या फफूंदी लगने की संभावना होती है।

और पढ़ें ...

तेलंगाना में सीएम बनते ही एक्शन में रेवंत रेड्डी, KCR के करीबी सरकार के 6 सलाहकारों की छुट्टी

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण के बाद से ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने केसीआर के कार्यकाल के दौरान सलाहकार के रूप में काम रहे 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार के 6 सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है उनमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस एके खान, सेवानिवृत्त आईईएस जीआर रेड्डी, सेवानिवृत्त आईएफएस आर शोबा और वीआरएस लेने वाले एक अन्य मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी शामिल हैं।

कांग्रेस की 6 गारंटी वाले 2 योजनाओं की शुरुआत

 सीएम रेवंत रेड्डी ने आज दो योजनाओं की शुरुआत भी की। इनके तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गरीबों के लिए 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, ये दोनों योजनाएं कांग्रेस की छह गारंटी का हिस्सा हैं। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, कांग्रेस सरकार 100 दिनों के भीतर चुनावी गारंटियों को लागू कर तेलंगाना को लोगों के कल्याण और विकास के लिए पहचाने जाने वाला राज्य बनाने का प्रयास करेगी।

और पढ़ें ...

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी होगी दोगुनी, नए साल में मिलेगी आठवें वेतन आयोग की सौगात

8th Pay Commission: केंद्र सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों (government employees) के हित में घोषणाएं कर रही है। दीपावली के अवसर पर भी केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance) को बढ़ाने को लेकर ऐलान किया था, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 42% से बढ़कर 46% हो गया।

इसके अलावा दीपावली पर कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) भी दिया गया था। इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा (increase in salary) देखने को मिला था। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जा रही है, जो की काफी अच्छी मानी जाती है।

लेकिन अब बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बहुत जल्द आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने पर विचार कर रही है। हालांकि से अभी तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि 2024-25 तक आठवां वेतन आयोग लागू हो जाए। अगर यह लागू होता है तो इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी (Increase in salary of employees) में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है।

कर्मचारी लगातार केंद्र सरकार को पत्रों के माध्यम से आठवे वेतन आयोग को लागू करने की बात कह रहे हैं। चुनाव के बाद हो सकता है कि सरकार इन विषयों पर विचार करे।

और पढ़ें ...

बारात से लौट रही कार डंपर से टकराई, आठ लोगों की जिन्दा जलकर मौत

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भोजीपुरा हाईवे पर करीब 11 बजे डंपर और कार की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि कार सवार आठ लोग जिन्दा जल गए. इसमें एक बच्चा भी शामिल है.

दरअसल नैनीताल हाईवे पर कबीर रात 11 बजे बरेली से बहेड़ी की तरफ अर्टिगा कार जा रही थी। तबभी अचानक कार कंट्रोल से बाहर होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी ओर चली गई। दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर से कार की टकरा गई। कार डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक रोड पर घिसटती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक़्त किसी को भी कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। अर्टिगा कार में सवार सभी आठ लोगों के जिंदा जल गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में आठ लोगो की मौत हुई है।

ताया जा रहा है कि कार शादी समारोह के लिए बुक की गई थी। शादी से वापस लौटते समय ये हादसा हो गया. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। मौके पर मौजूद अफसरों समेत प्रत्यक्ष दर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

हाईवे की होटल ढाबों में आबकारी की रेड

पिथौरा. कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार शनिवार को रात्रि आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम- टप्पा सवैया थाना- पिथौरा अंतर्गत 1.काठी ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 230 ml मूल्य 104 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी सुनील प्रधान पिता बालमणि जाति कोलता साकिन गोदाधारपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 2. टेंट ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 220 ml मूल्य 103 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी अरुण पिता बालकिशन जाति मरार साकिन पिथौरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 3. ग्राम टप्पा थाना पिथौरा में संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान एक खंडहर मकान किनारे 2 प्लास्टिक थैले में 141 नग प्लेन पाव कुल 25.38 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया ।मामले की विवेचना जारी है | उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान विकास बढ़ेंद्र आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिथौरा नितेश सिंह बैस आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बसना आबकारी मुख्य आरक्षक कुंजराम ध्रुव एवं आबकारी स्टाफ् पिथौरा, सरायपाली , बसना उपस्थित रहे|
और पढ़ें ...

आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन भी जारी, पैसे गिनने की और मशीनें लाई गईं

ओडिशा। बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन पैसे गिनने की मशीनें लाई गईं। 200 करोड़ रुपये से अधिक ज़ब्त किए गए हैं। बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बौध डिस्टिलरीज की एक समूह कंपनी है जो झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।
और पढ़ें ...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर रखी नए टर्मिनल भवन की आधारशिला

आंध्र प्रदेश। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। बता दें कि हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार में 28 चेक-इन-काउंटर, आगमन के लिए चार कन्वेयर बेल्ट (मौजूदा टर्मिनल को आगमन में परिवर्तित करना), आठ एक्स-बीआईएस मशीनें, तीन एयरोब्रिज और पर्याप्त संख्या में एफ एंड बी और रिटेल आउटलेट जैसी यात्री सुविधाएं होंगी। इस नए टर्मिनल भवन में सुगम्य भारत अभियान के मानकों के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। हवाई अड्डे का शहर की तरफ का क्षेत्र भी 600 (लगभग) कारों की पार्किंग के लिए अपग्रेड किया जाएगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 10 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 10 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 10 दिसंबर 2023 का पंचाग...

सूर्योदय- 07:03 एएम
सूर्यास्त- 05:25 पीएम

वार- रविवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी, 07:13 एएम तक
नक्षत्र- स्वाती, 11:50 एएम तक
योग- अतिगण्ड, 10:35 पीएम तक
करण- तैतिल, 07:13 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
राहुकाल- 04:07 पीएम से 05:25 पीएम
यमगण्ड- 12:14 पीएम से 01:31 पीएम
गुलिक काल- 02:49 पीएम से 04:07 पीएम 
विडाल योग- 11:50 एएम से 07:03 एएम, दिसंबर 11
वर्ज्य- 05:31 पीएम से 07:09 पीएम 
दुर्मुहूर्त- 04:02 पीएम से 04:43 पीएम
बाण- चोर- 06:35 पीएम से पूर्ण रात्रि तक 
विंछुड़ो- 06:12 एएम, दिसम्बर 11 से 07:03 एएम, दिसंबर 11

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 05:14 एएम से 06:08 एएम 
प्रातः सन्ध्या- 05:41 एएम से 07:03 एएम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 एएम से 12:34 पीएम 
विजय मुहूर्त- 01:57 पीएम से 02:39 पीएम
गोधूलि मुहूर्त- 05:22 पीएम से 05:50 पीएम 
सायाह्न सन्ध्या- 05:25 पीएम से 06:47 पीएम
अमृत काल- 03:17 एएम, दिसंबर 11 से 04:54 एएम, दिसंबर 11 
निशिता मुहूर्त- 11:47 पीएम से 12:41 एएम, दिसंबर 11

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: रवि प्रदोष पर इन 5 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य...यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आपके लिए आज का  दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आज आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल के बावजूद अपने परिजनों का सहयोग आज आपको आनंदित करेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी । नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं । व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, आशातीत सफलता मिलने के साथ तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप निरोगी और ऊर्जावान रहेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा । नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। आज अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नये-नये विचारों का समावेश होगा। यदि आंखों या गले की कोई समस्या लग रही है तो भ्रामरी प्राणायाम करें तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की समस्या की संभावना है परन्तु धैर्य से काम लेने पर मुश्किलें सुलझ जाएगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी। Blue, 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में उतार चढ़ाव आ सकते हैं परन्तु विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आजका दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते है यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य मामलों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि:

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नये साल में आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत कामयाब होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आज इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता हैजो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- क्रीम कलर
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Vivo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स

टेक डेस्क : Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट का नाम Vivo Y36i है. यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है. Y सीरीज का ये स्मार्टफोन शानदार फीचर से लेस है. इस फ़ोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. वहीं मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इस मॉडल में तीन कलर ऑप्शन मिलते है, फैंटेसी पर्पल, गैलेक्सी गोल्ड और डीप स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन अवलेबल होंगे.

जानें Vivo Y36i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

– इस फ़ोन में 6.56 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है.

– डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है.

– VIVO इस फोन में 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी तक का UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी.

– फोन में यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट मिलेगा.

– 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया गया है.

– कैमरा में 10x डिजिटल जूम का ऑप्शन मिलेगा। 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

– फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी गई है और बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

– ओएस के रूप में फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 पर काम करता है.

– इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

– इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए रिवर्स चार्जिंग, ओटीजी सपोर्ट,  AAC,  वाई-फाई,  ब्लूटूथ 5.1,  जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलता है.

– भारत में Vivo Y36 की कीमत 14,999. रुपये से शुरू होती है।

और पढ़ें ...

लड़की को फेसबुक पर सिपाही से हुआ प्यार, एसपी ने थाने में करा दी शादी

नई दिल्ली: उतर प्रदेश के बलिया जिले से प्रेम संबंध का अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां बलिया जिले में रहने वाली लड़की को रेलवे पुलिस के जवान विकास कुमार से प्यार हो गया. दोनों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्यार हो गया.

लड़की इसके बाद बलिया के रेलवे थाना पहुँच गई. रेलवे के एसपी कुमार आशीष ने एक पहल की और पुलिस एसोसिएशन के सहयोग से थाना परिसर में स्थित मंदिर में जोड़े की शादी करा दी. सोशल मीडिया पर इन दोनों की प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है.

इस मामले पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि. दोनों के प्यार को देखते हुए रेल एसपी के आदेश पर रेल सिपाही यूनियन के अधिकारियों ने शादी का इंतजाम किया. इसके बाद लड़की की शादी रेल थाने में विकास कुमार से करवाई गई. बीते शुक्रवार को कोर्ट में भी इस प्रेमी जोड़े की शादी विधि विधान से कराई गई.

और पढ़ें ...

हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी...कांग्रेस के इन 2 बड़े नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जबलपुर। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार  के बाद अब बड़े नेताओं के इस्तीफों  का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश के महामंत्रियों ने अपने क्षेत्र में मिली हार के चलते इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्रियों में जो 2 नाम सामने आये हैं। उनके एक नाम अशोक गुप्ता का और दूसरा नाम पंकज पांडे का है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के इन दोनों बड़े नेताओं ने अपने पदों से अब इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं को जबलुपर क्षेत्र में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रभारी बनाया गया था।

भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

कमलनाथ को अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए इन नेताओं ने इस अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी बताया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 3 दिसंबर को हुई मतगणना में कांग्रेस ने प्रदेश की 66 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 163 सीटें अपने नाम की। 

प्रदेश में कांग्रेस की हार के चलते कई बड़े नामों के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी है। जबलपुर से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं की ओर से यह भी संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी में युवा चेहरों को आगे लाया जाये। युवाओं को मौका देने से उनकी पार्टी में नए संचार की बात गुप्ता और पांडे की ओर से कही जा रही है। अशोक गुप्ता प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। चुनाव में मिली हार को लेकर उन्होंने इसे जनता का फैसला बताया  है।

और पढ़ें ...

कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक NIA का छापा, ISIS से जुड़े 15 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस द्वारा देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश से जुड़े मामले में कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग एक साथ 44 जगहों पर छापेमारी की है।

एनआईए के अधिकारियों ने जिन जगहों पर छापेमारी की है। उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक जगह शामिल है। साथ ही, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ISIS से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए की जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी स्थित आईएसआईएस हैंडलर भी शामिल हैं। जांच से ऐसे लोगों के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है जो भारत में आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा को फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।

 एजेंसी इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस की मदद से 7 से 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पड़घा गांव एनआईए के रडार पर था। पुणे में मिले आतंकी मामले के बाद पडघा गांव से दो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने आज की कार्रवाई में कई और लोगों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें ...

दिल दहलाने वाली घटना : ससुर ने बहू और पोते को उतारा मौत के घाट...जानिए किस बात को लेकर हुआ था विवाद

सीतापुर. एक बुजुर्ग ने बहू और पोते पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पौत्र के रोने से परेशान होकर बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है. गांव मोहरिया कलां के मजरा देवरिया निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं. उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह राशन लेने गईं थीं. इसी दौरान पता चला कि पति ने उसकी बहू और एक वर्षीय पोते पर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया. जब वह घर पहुंची तो उसका पोता आयुष (1) और बहू शिखा (22) मरणासन्न हालत में पड़े थे.

पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया. वहीं शिखा को जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान बहू की भी मौत हो गई.

 

और पढ़ें ...

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल...जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट

आज सोने-चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिला है. भारत में एक तोला (10 ग्राम) सोने की कीमत के दाम 57,850 रुपये है. वहीं एक दिन पहले सोने की कीमत 57,700 थी. ऐसे में पिछले एक दिन में सोने के दामों में 150 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 62,930 रुपये था. ऐसे में 24 कैरेट सोने के दाम में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए. सोने चांदी का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं. हम इस आर्टिकल में सोने चांदी की कीमत अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं.

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

  • 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 57,850
  • 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 63,100

मुंबई में सोने के भाव

  • 57,700 (22 कैरट)
  • 62,950 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

  • 57,850 (22 कैरट)
  • 63,100 (24 कैरट)

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 77,200 रुपये हैं. बीते दिन चांदी का दाम 72,200 रुपये प्रति किलो था. जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

खुदाई के दौरान निकले सोने-चांदी के ब्रिटिश कालीन सिक्के...ग्रामीणों में मचा हड़कंप...मौके पर पहुंची पुलिस

खंडवा:  मध्य प्रदेश  के खंडवा जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के मिले है. इसके बाद खुदाई गांव में सोने-चांदी के सिक्के निकलने की अफवाह पूरे गांव में फैल गई, फिर क्या था, लोगों की भीड़ लग गई. कुछ ग्रामीणों ने तो गड्ढे खोदना शुरू कर दिए. 

बता दें कि सोने-चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह में पहुंचे लोग सिक्कों की खोजबीन में उमड़ पड़े. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई. ये पूरी घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के खिडगांव की है.

पूरे गांव में फैली अफवाह
दरअसल खिडगांव गांव में एक पुराने मकान की खुदाई चल रही थी. जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई की जा रही थी. खुदाई के बाद माल दूसरी जगह फेंका गया था. इसी मलबे के ढेर में कुछ लोगों को चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह फैली. अफवाह थी कि खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा घड़ा निकला है. इस खबर के बाद ग्रामीण लोग मलबे के देर में सिक्कों की तलाश करने जुट गए.

ब्रिटिश काल के सिक्के मिले
रात में भी लोग मोबाइल की रोशनी में सिक्के तलाश रहे थे. कुछ लोगों को ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के भी मिले हैं. सोने के सिक्के की कोई खबर नहीं है. इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं है. पुलिस को लोगों ने सूचना दी लेकिन रात का समय होने की वजह से पुलिस भी अभी हरकत में नहीं आई है. संभवत सुबह पुलिस गांव पहुंचकर इस मामले की तस्दीक करेगी. स्थानीय थानेदार ने भी कहा कि ग्रामीणों से रात में ही उन्हें इस घटना की खबर मिली है.

और पढ़ें ...