सियासत
दिल दहला देने वाली घटना: डॉक्टर ने पत्नी, बच्चों को नशे की दवा खिलाकर हथौड़े से सिर कुचला…फिर खुद कर ली आत्महत्या
रायबरेली। जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। वह कारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात उन्होंने जब फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्हें पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोडक़र अंदर गए तो घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उनकी पत्नी अर्चना (40), बेटे आरव (चार) और बेटी अरीबा (12) के शव भी वहीं पड़े हुए थे।
पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं, उनसे लगता है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश किया गया और फिर उनके सिर पर वार किए गए। पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से तीनों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि डॉक्टर अवसाद से ग्रसित था। आसपास रह रहे लोगों के अनुसार परिवार को दो दिन पहले रविवार को देखा था। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
यूजर्स सावधान! मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये खतरनाक ऐप्स
साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET ने SpyLoan Apps को लेकर मोबाइल यूजर्स को सतर्क किया है। ESET ने कुछ ऐसे फ्रॉड इंस्टैंट लोन ऐप्स को खोज निकाला है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने का काम करते हैं। यह ऐप्स ना सिर्फ भारतीय यूजर्स को अपना शिकार बना रहे थे, बल्कि दूसरे देशों को भी ठगने का काम कर रहे थे।
साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने 18 SpyLoan Apps की पहचान की है और गूगल के पास उनकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेक जगत की दिग्गज कंपनी इनमें से 17 ऐप्स को पहले ही Play Store से रिमूव कर चुकी है। रिमूव होने से पहले दुनियाभर में Play Store से ये ऐप्स करीब 12 मिलियन से अधिक डाउनलोड हासिल कर चुके थे।
क्विक लोन एक्सेस का करते हैं वादा
साइबर सिक्योरिटी फर्म ने हाल ही में पाया कि कुछ Android Loan Apps लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ये ऐप्स खुद को एक बेहतर पर्सनल लोन सर्विस प्रोवाइडर के रूप में दिखाते हैं। साथ ही ये वादा करते हैं कि आसानी से लोन प्रोवाइड कराते हैं। इन ऐप्स को ऐसे डिजाइन किया है, जो आम लोगों को फंसाने का काम करते हैं। ये ऐप्स हाई इंटरेस्ट रेट्स पर रकम प्रोवाइड कराते हैं। साथ ही ये ऐप्स यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स और फाइनेंशियल इंफोर्मेशन को कलेक्ट करते हैं। इसके बाद वे उसका यूज़ ब्लैकमेलिंग में करते हैं। जिन यूजर्स ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया है, हम उन्हें सलाह देते हैं कि इन ऐप्स को फोन से रिमूव कर दें।
स्पाई लोन ऐप्स की ये है लिस्ट
ये ऐप्स गूगल की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे। रि-पेमेंट के लिए भी कुछ गाइडलाइंस हैं, जिनका इन्होंने उल्लंघन किया। इन ऐप्स के नाम PhoneArena की रिपोर्ट्स से लिए हैं।
AA Kredit
Amor Cash
GuayabaCash
EasyCredit
Cashwow
CrediBus
FlashLoan
PréstamosCrédito
Préstamos De Crédito-YumiCash
Go Crédito
Instantáneo Préstamo
Cartera grande
Rápido Crédito
Finupp Lending
4S Cash
TrueNaira
EasyCash
रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय, चाइनीज बैक्टीरिया की चपेट में 7 भारतीय, जारी हुआ गाइडलाइन…
दिल्ली। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था कि एक बार चीन से आए एक नए बैक्टीरिया ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल भारत में एक नए चाइनीज बैक्टीरिया माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया की एंट्री हो चुकी है जिसकी जद में छोटे बच्चे आ रहे हैं. यह बीमारी चीन में हाहाकार मचा रही है. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ने अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों का पता लगाया है.
एम्स ने पीसीआर और आईडीएम एलिसा नामक दो परीक्षणों के जरिए चीन में बच्चों में सांस की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात केस दर्ज किए हैं. पीसीआर और आईजीएम एलिसा परीक्षणों की पॉजिटिविटी रेट तीन और 16 प्रतिशत पाया गया है. यही वजह है कि चीन से आए कोरोना को झेलने के बाद भारत में अब इस बीमारी को लेकर डर फैलने लगा है
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का पता लगाने के लिए सर्वेलांस बढ़ाने की जरूरत है. एम्स दिल्ली ने इस साल अप्रैल और सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों की जांच की है जो चीन में फैली बीमारी की वजह है. लैंसेट माइक्रोब में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक केस की जांच संक्रमण के शुरुआती चरण में किए गए पीसीआर टेस्ट जबकि बाकी छह मामलों का पता आईजीएम एलिसा परीक्षण के जरिए लगाया था.
ऐसा तब हुआ है जब चीन और कई अन्य यूरोपीय देशों में ‘वॉकिंग निमोनिया’ के मामलों में वृद्धि देखी गई है. ‘वॉकिंग निमोनिया’ एक बोलचाल का शब्द है जिसका उपयोग निमोनिया के हल्के रूप को बताने के लिए किया जाता है. सामान्य निमोनिया के विपरीत वॉकिंग निमोनिया अक्सर जीवाणु माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होता है. भारत में इसके केस मिलने की वजह से चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में चीन से ही कोविड शुरू हुआ था जो दुनियाभर में फैल गया. एम्स दिल्ली में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और कंसोर्टियम की सदस्य डॉ रामा चौधरी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया को 15-20% कम्युनिटी एक्वायर्ड निमोनिया का कारण माना जाता है.
‘मिचौंग’ का असर रेलों के संचालन पर, रेलवे ने रद्द की 15 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। दक्षिणी रेलवे ने आज 15 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं। चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण ने केवल ट्रेनें बल्कि हवाई सेवा भी प्रभावित है। वहीं ‘मिचौंग’ के कारण, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों, बोर्डों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों सहित सरकारी कार्यालय को भी बंद करने का निर्देश दिया गया था।
साड़ी-चूड़ी पहने युवक की नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश। झांसी में साड़ी- चूड़ी पहने एक शख्स की लाश नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। जिस नहर में लाश मिली उसमें महज एक फीट पानी था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान हरि झा (50) पुत्र प्रताप झा के रूप में हुई है। मूलरूप से पिछोर के घटवरा गांव निवासी हरि झा करीब 35 सालों से प्रेम नगर के सुम्मेर नगर में रहता था। हरि झा शादी समारोह में नांचने-गाने का काम करता था। युवक घर से बुधवार रात को बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किया और शराब भी पी ली। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और आज सुबह डेडबॉडी मिली।
मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
BIG BREAKING: कांग्रेस सांसद की कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा...मिला नोटा का बड़ा जखीरा...नोट गिनते-गिनते मशीन हुई ठप
Income Tax Department Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (Boudh Distilleries Private Limited) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है. आईटी विभाग ने कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. इस छापे में विभाग को इतने नोट मिले हैं कि उसे गिनते-गिनते मशीन तक ठप हो गई है. इस छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है. इस छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी शामिल है.
इन जगहों पर चल रही तलाशी
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड (Jharkhand) और ओडिशा (Odisha) स्थित कई ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं. इसके रडार पर ओडिशा का बलंगीर और संबलपुर स्थित ऑफिस है. वहीं झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी आईटी विभाग की छानबीन चल रही है. बुधवार को पूरी की गई गिनती में 50 करोड़ रुपये के कैश की बरामदगी की बात सामने आई है. खास बात ये है कि कंपनी के ठिकानों पर इतना ज्यादा कैश मिला है जिसकी वजह से नोट गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई है.
इस मामले पर हुई कार्रवाई
इनकम टैक्स विभाग ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. ऐसे में ऑफिस से इतनी बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी के बाद अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि टैक्स चोरी वाकई में हुई कि नहीं. फिलहाल नोटों की गिनती का काम चल रहा है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा.
CM पद की शपथ आज लेंगे तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता करेंगे शिरकत
कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी के आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 56 वर्षीय रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं.
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता करेंगे शिरकत
तेलंगाना में कांग्रेस को पहली जीत दिलाने वाले फायरब्रांड नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे होगा. शपथ समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. इस समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
आज क्यों मनाते हैं भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व से लेकर सबकुछ
7 दिसंबर का इतिहास भारतीय परिप्रेक्ष्य में बेहद अहम है. आज के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed forces flag day) मनाया जाता है. आजादी के बाद साल 28 अगस्त 1949 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया. इस समिति ने प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को झंडा दिवस मानाने के लिए चुना
भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने के पीछे की एक खास वजह है। भारत कई दशकों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। हालांकि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र घोषित हो गया। इसके बाद भारत का संविधान बना और यह एक लोकतांत्रिक देश बन गया। हमारे सामने एक बड़ी चुनौती थी देश की सीमा की रक्षा करना। इसके लिए सेनाएं अस्तित्व में आईं, जिन्हें मजबूत किया जाने लगा। आजादी के दो साल बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया।
7 दिंसबर को ही क्यों होता है सेना झंडा दिवस?
सेना के जवानों के कल्याण के लिए गठित समिति ने प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया। इस समिति ने धन जमा करने के लिए लोगों के बीच छोटे झंडे बांटे और इससे चंदा एकत्र किया। उस दौरान झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) थे। ये रंग तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं।
समिति क्यों एकत्र कर रही थी धन?
झंडे से चंदा एकत्र करके धमा जमा करने के पीछे समिति के तीन मुख्य उद्देश्य रहे। पहला, जंग के समय जनहानि पर सहयोग करना। दूसरा, सेना के कर्मियों और उनके परिवार का कल्याण व सहयोग करना और तीसरा, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार का कल्याण करना।
07 December 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Horoscope Today: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज 7 दिसंबर का दिन, जानें राशिफल
100 से ज्यादा वेबसाइट बैन, पार्ट- टाइम जॉब और निवेश के नाम पर हो रहा था ऑनलाइन फ्रॉड
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संगठित अवैध निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 100 से अधिक वेबसाइट को बंद कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन वेबसाइट का संचालन विदेश में बैठे लोग कर रहे थे और इसमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को अंशकालिक नौकरी (पार्ट टाइम जॉब) देने की आड़ में निशाना बनाया गया।
फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें..?
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए यह सलाह दी गई है कि इंटरनेट पर प्रायोजित बहुत ज्यादा कमीशन देने वाली ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। अगर कोई अनजान व्यक्ति किसी से व्हाट्सऐप या टेलीग्राम के जरिए संपर्क करता है तो बिना जांच-पड़ताल के वित्तीय लेनदेन करने से बचें। इसमें कहा गया है कि यूपीआई ऐप (UPI App) पर प्राप्तकर्ता के नाम का सत्यापन करें। अगर रिसीवर कोई अनजान व्यक्ति है तो यह फर्जी खाता हो सकता है और योजना फर्जी हो सकती है। इसी तरह, उस स्रोत की पहचान करें जहां से शुरुआती कमीशन प्राप्त होता है। बयान के अनुसार, नागरिकों को अनजान खातों से लेनदेन करने से बचना चाहिए क्योंकि ये न केवल धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) बल्कि आतंकवाद के लिए वित्त पोषण में भी संलिप्त हो सकते हैं।
इन वेबसाइट्स को किया गया ब्लॉक
फिनटेक फर्म जैसे LazyPay, IndiaBulls Home Loans और Kissht का नाम ब्लॉक की गई वेबसाइट में शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक, MeitY ने lazypay.in को ब्लॉक करने के ऑर्डर जारी किए थे। बता दें कि यह वेबसाइट डच इन्वेस्टमेंट फर्म Prosus की सब्सिडियरी है।
Big Breaking: 8 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, ये लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
इंफाल।जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालदुहोमा के अलावा उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले, लालदुहोमा ने राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने के लिए आमंत्रण
राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि जेडपीएम ने सात नवंबर को मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने सोमवार को आए मतगणना परिणाम में जोरमथांगा के नेतृत्व वाले मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हरा जीत हासिल की। जेडपीएम के मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव एड्डी जोसांगलियाना कोलनी ने कहा कि पार्टी की सलाहकार इकाई नयी सरकार के गठन के संबंध में गुरुवार को लालदुहोमा से मुलाकात करेगी।
उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रिपरिषद के गठन और अन्य मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। लालदुहोमा को मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से जेडपीएम विधायक दल का नेता चुना गया। कोलनी ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. सपडांगा को उपनेता चुना गया।
*राजस्थान के छीपाबड़ौद में 7 दिसंबर को बंद का आव्हान
संसद में की गई साधना का लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में समर्पित- अरुण साव
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुमति लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद अरुण साव एवं रायगढ़ से सांसद श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंपा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य की लोरमी सीट से प्रचंड मतो से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि सांसद रहते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में उन्होंने लोकतंत्र की गहराइयों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश के गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जो सीखा है, वह छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की सेवा और राज्य के सुशासन पूर्ण विकास के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसदीय लोकतंत्र की पाठशाला है। हमें सिखाया गया कि राष्ट्र प्रथम के अटल सिद्धांत पर चलते हुए देश के विकास तथा जनता की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट कार्य कैसे किया जाता है। भाजपा ने मुझे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में योगदान का दायित्व सौंपा है।
श्रीमती गोमती साय ने कहा मैने पार्टी के निर्देश पर विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव से प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा और जीतकर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगी।
