प्रदेश

दो पंचायत सचिव बर्खास्त...जानिए क्या है पूरा मामला

गरियाबंद / लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण जिले के दो ग्राम पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द में पदस्थ सचिव गणेश राम वर्मा एवं ग्राम सोनासिल्ली में पदस्थ सचिव लालूराम साहू पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि दोनों सचिवों पर सेवा में लगातार अनुपस्थित रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व में भी निलंबन की कार्यवाही गई थी। साथ ही संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकी गई थी। लालूराम साहू को दो बार निलंबित किया जा चुका है। साथ ही दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई थी। इसी प्रकार गणेश राम वर्मा भी दो बार निलंबित हो चुके है तथा दो एवं एक वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही की जा चुकी है। दोनों कर्मचारियों को उच्च कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उक्त कर्मचारियों के कार्यशैली में कोई सुधार नहीं पाया गया। साथ ही दोनों कर्मचारियों द्वारा उच्च कार्यालयों के निर्देशों की भी निरंतर अवहेलना की जा रही थी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अनुशंसा के आधार पर दोनों कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग तीन नियम 5 (छ) के तहत पद से बर्खास्त किया गया है।

और पढ़ें ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर होगा आयोजन बहतराई स्टेडियम में आयेाजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

बिलासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे। कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए। गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

50 लाख रुपए की लागत से बने प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय का किया लोकार्पण 50 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन से स्थानीय पत्रकारों को होगी सुविधा।

मुख्यमंत्री पहुँचे पेंड्रा प्रेस क्लब, यहां उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से बने प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय का किया लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री पहुँचे पेंड्रा प्रेस क्लब, यहां उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से बने प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय का किया लोकार्पण, 50 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन से स्थानीय पत्रकारों को होगी सुविधा। स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को वाचनालय का मिलेगा लाभ। मुख्यमंत्री ने यहां स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की प्रतिमा का अनावरण भी किया। दो लाख रुपए की लागत से बनी इस प्रतिमा का अनावरण सप्रे जी की 152 वीं जयंती के अवसर पर किया गया है। इस अवसर पर यहाँ पंडित माधव राव सप्रे स्मृति महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में देश-प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हो रहे है

और पढ़ें ...

रायपुर : पेंड्रा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

पेंड्रा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.

और पढ़ें ...

फिल्म “आदिपुरुष” के विरोध में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, निर्माताओं की हो रही जमकर आलोचनाएं

महासमुंद। प्रभाष- कृति की फिल्म आदिपुरुष रिलीज़ होते विवादों में घिरी हुई हैं। इस फिल्म के छपरी डायलॉग के कारण ये आदिपुरुष के निर्माताओं की जमकर आलोचना की जा रही है. वहीं, महासमुंद शहर सहित जिले के सभी ब्लॉक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आदिपुरुष फिल्म के विरोध में महासमुंद के बारोंडा चौक और पिथौरा के बार चौक में पुतला दहन किया गया।

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म का लगातार हिंदू संगठनों और हिंदू समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। बजरंग दल ने कहा आदिपुरुष फिल्म रामायण के मद्देनजर बनाया गया है। जिसमें भगवान राम हनुमान जी सहित सभी पात्रों के संवाद अशोभनीय अमर्यादित है। जिससे हिंदू समाज आहत है। उक्त फिल्म के किरदारों को लेकर भी आपत्ति जताया गया था।आदिपुरुष फिल्म को बैन करने की मांग करते उक्त फिल्म के डायरेक्टर ओम रावत और डायलॉग राइटर मनोज मुंतजिर का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

और पढ़ें ...

रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या : PSC घोटाले को लेकर प्रदर्शन में होंगे शामिल, कहा- ये देश के चर्चित घोटालों में से एक

रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने पीएससी घोटालें को लेकर बयान दिया. उन्होंने सरकार PSC घोटाले की CBI जांच करने की मांग की. सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ये पीएससी घोटाला देश के सबसे चर्चित घोटालों में से एक है. जिसके खिलाफ आज हम प्रदर्शन करेंगे. तेजस्वी ने पीएससी घोटाले को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ ये अन्याय है. ये घोर आपातकाल है. चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत एंटी इनकम्बेंसी है. छत्तीसगढ़ के लोग यहां के मुख्यमंत्री से नाराज हैं. युवाओं को चुनाव में मौका देने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और शीर्ष नेतृत्व इसके ऊपर निर्णय लेंगे. पूरे देश में भाजपा अकेली पार्टी है जो राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित करती है. जो युवा राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं आते हैं ऐसे नौजवानों को भी मौका देकर आगे बढ़ाती है. उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के हर चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के कई सारे कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका दिया गया. छत्तीसगढ़ में भी ऐसे युवा मैदान में नजर आएंगे.
और पढ़ें ...

बिलासपुर के आकाश बायजू के ध्रुव संजय जैन ने एआईआर 36 के साथ छत्तीसगढ़ टॉप किया, दो और छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2023 में शानदार नतीजे हासिल किए

बिलासपुर। परीक्षा तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी, बिलासपुर के आकाश बायजू एस के छात्र ध्रुव संजय जैन ने प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2023 में एआईआर 36 के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का टॉपर बनकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। उनके माता-पिता और संस्थान के पूरे स्टाफ के लिए बहुत खुशी की बात है। अन्य शीर्ष स्कोरर शिवांशु कुमार ने AIR 42 और OBC श्रेणी AIR 3 हासिल की, अमृतांशु सिंह ने AIR 172 हासिल की। आईआईटी गुवाहाटी ने आज नतीजों की घोषणा की। जेईई क्रैक करने के लिए छात्र आकाश के क्लासरूम प्रोग्राम में शामिल हुए। उन्होंने जेईई में टॉप पर्सेंटाइल की एलीट लिस्ट में अपने प्रवेश का श्रेय अवधारणाओं को समझने के अपने प्रयासों और अपने सीखने,आकाश से पाठ्यक्रम सामग्री और कोचिंग के लिए। हम आभारी हैं कि आकाश ने दोनों में हमारी मदद की। वरना हम बहुत कम समय में विभिन्न विषयों में कई अवधारणाओं को नहीं समझ पाते, उन्होंने कहा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एचआर राव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हम छात्रों को उनके अनुकरणीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। देश भर से कुल 1.8 लाख से अधिक छात्र जेईई (एडवांस्ड) 2023 के लिए उपस्थित हुए। उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ उनके माता-पिता के समर्थन की बात करती है। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।” आकाश हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए कई पाठ्यक्रम प्रारूपों में जेईई कोचिंग प्रदान करता है। हाल के दिनों में, आकाश ने कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण विकसित करने पर अपना ध्यान बढ़ाया है। इसका iTutor रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर प्रदान करता है। मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा परिदृश्य का अनुकरण करते हैं, इस प्रकार छात्रों को परीक्षा का सामना करने के लिए आवश्यक परिचितता और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।
और पढ़ें ...

इंडियन काफी हाउस में लगी भीषण आग

दंतेवाड़ा। किरंदुल एनएमडीसी स्थित इंडियन काफी हाउस में उस वक्त भीषण आग लग गई जब फादर्स डे मनाने काफी हाउस में 50 से अधिक लोग पहुंचे थे। देर रात 10 बजे काफी हाउस के किचन से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें किचन से रेस्टोरेंट की तरफ बढऩे लगी जिसे देखकर काफी हाउस में भगदड़ मच गई। आग की भयंकर लपटें जबतक पूरे काफी हाउस को अपने आगोश में लेती वहां मौजूद स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक किचन में जब खानसामा भोजन बना रहे थे, इसी दौरान सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे गैस का रिसाव होने की वजह से आग लग गई। जिस जगह काफी हाउस बना हुआ है, उसके आसपास दर्जनों मकान और दुकान हैं। समय रहते फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टाल गया। घटना के बाद मौके पर एनएमडीसी के अधिकारी और पुलिस पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

दोस्तों के साथ मिलकर गुस्‍से में की आरक्षक से मारपीट, हाकी स्टिक से एएसआइ का फोड़ा सिर, पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश

दुर्ग। भिलाई नगर थाना में पदस्थ एक एएसआइ से एक हवलदार के बेटे ने मारपीट की है। आरोपित ने अपने कुछ दोस्तों को बुलवाकर एएसआइ को घेरकर उसकी बेदम पिटाई कर दिए। उसका सिर फोड़ दिया। एएसआइ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि भिलाई नगर थाना में पदस्थ एएसआइ गुप्तेश्वर यादव से नगपुरा चौकी में पदस्थ हवलदार यशवंत ठाकुर के छोटे बेटे ने मारपीट की है। दोनों के बीच पहले भिलाई नगर थाना में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपित ने अपने कुछ दोस्तों को जयंती स्टेडियम के पास बुलवाया। इसके बाद आरोपित ने गुप्तेश्वर को भी फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी बेदर्दी से पिटाई की।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एएसआइ को गंभीर हालत में छोड़कर वे लोग वहाँ फरार हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एएसआइ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपितों की तलाश जारी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जगह पर लगा था जिस्म का बाजार, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, रेड मार कार्रवाई में 30 से ज्यादा लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा

भिलाई। Sex Racket In Bhilai : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दिया है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्त में लिया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। सभी संदिग्ध की स्थिति में पकड़ाए हैं। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का मामला।

दरअसल, पुलिस को देह व्यापार की सुचना मिली थी। यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं।

वहीं पुलिस को कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी का कोई मालिक नहीं है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को क्रेन से थाना ले जाया गया है।

और पढ़ें ...

दमकसा के जन चौपाल में 240 आवेदन प्राप्त, 60 निराकृत जागेश्वरी पुरामे का जन चौपाल में बना आयुष्मान कार्ड

 ग्राम लोहत्तर निवासी श्रीमती जागेश्वरी पुरामे को जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया गया, बीपीएल वर्ग में आने के कारण उन्हें पंजीकृत अस्पतालों में 05 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। जागेश्वरी पुरामे के राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम दमकसा में आज क्लस्टर स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही किया जाकर मौके पर ही राशन कार्ड से आधार लिंक किया जाकर उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान कर दिया गया।  
          अपर कलेक्टर कांकेर  एस. अहिरवार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम की उपस्थिति में आज दमकसा में जन चौपाल आयोजित किया गया था, जिसमें आम जनता से शिकायत, समस्या व मांग से संबंधित 240 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 60 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, शेष 180 आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। जनचौपाल में 05 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदाय किया गया, 53 हितग्राहियों के नाम राशन कार्ड में जोड़े गये तथा 05 हितग्राहियों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जनचौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाये गये थे तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उससे लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति बघेल, शेरसिंह आंचला, ढालसिंह पात्र सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

अमृत सरोवर बना गांव की धरोहर -

नवीनीकरण से सिंचित एरिया में 3.3 एकड़ की वृद्धि हुई 

भीषण गर्मी में भी लबालब भरा अमृत सरोवर

 

भीषण गर्मी में भी लबालब भरा अमृत सरोवर बना गांव की धरोहर -आजीविका गतिविधि के उद्देश्य से किया गया सरोवर का निर्माण -अमृत सरोवर में आम, जाम, जामुन, पीपल एवं बरगद इत्यादि पौधों का रोपण किया जाएगा      दुर्ग 16 जून 2023/ जिले के विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरिया में 3.3 एकड़ के क्षेत्र में विस्तृत अमृत सरोवर का नवीनीकरण कार्य किया गया है। लगभग 25 वर्ष पुराने इस तालाब को गांव के लोग हार्वेस्टिंग तालाब के नाम से जानते है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत 10 लाख रू. की लागत से  3.3 एकड़ में सरोवर नवीनीकरण का कार्य किया गया है। तालाब से गंदगी निकालकर इसके सुंदरीकरण अंतर्गत गहरीकरण, पचरी निर्माण, इनलेट व आउटलेट निर्माण इत्यादि कार्य किया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी होने के बावजूद तालाब में पानी लबालब भरा हुआ है। तालाब की लम्बाई 130 मीटर एवं जल संचय क्षमता 19500 क्यू.बी मीटर है। नवीनीकरण से सिंचित एरिया में 3.3 एकड़ की वृद्धि हुई है।     

अमृत सरोवर निर्माण में योजनांतर्गत प्रतिदिन 336 श्रमिकों के अलावा ग्राम विकास समिति की भी सहभागिता रही है। लगभग 25 साल पुराने इस तालाब के नवीनीकरण हेतु मनरेगा योजना के तहत सर्व सम्मति से इसे प्रस्ताव में शामिल किया गया। चूंकि उक्त तालाब में साफ-सफाई के अभाव में पानी गंदा हो जाता था। मनरेगा योजना के तहत 10 लाख रूपये की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में भी नयी ऊर्जा का संचार हुआ।  जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ यह तालाब ग्रामीणों की आजीविका गतिविधियों में भी मददगार रहा। भारत सरकार के गाइडलाईन अनुसार निर्मित सरोवर में नीम, पीपल एवं बरगद के लगभग 160 पौधों का रोपण किया गया है। पंचायत एवं ग्राम विकास समिति की सहभागिता से सरोवर के चारों ओर बांस से निर्मित तीस नग मचान, पौधों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 160 नग ट्रीगार्ड लगाया गया है। तालाब के सामने वाले भाग में कांक्रीटकरण कार्य, दीवाल में आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से सरोवर को लुभावना बनाया गया है।      गांव वालों का कहना है कि यह सरोवर गांव में पानी की समस्या का निदान है। अमृत सरोवर ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका का साधन साबित हुआ है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे समूह की महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। तालाब से तुलाराम, कुंजबिहारी, जगराखन साहू, जनजीवन साहू, कृष्णा साहू एवं गगांराम सहित आस-पास के 10 किसानों को भी सीधे लाभ मिल रहा है।

और पढ़ें ...

गरियाबंद पुलिस की कार्रवार्ई: 340.970 किलो गांजा नष्ट किया

गरियाबंद/  जिले के कुल 21 प्रकरणों में 340.970 Kg जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को निको जायसवाल कंपनी सांकरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले के द्वारा डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी टुकनलाल नवरत्न को नामांकित कर जिले के कुल 21 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ गांजा के कुल 340.970 कि. ग्रा. मात्रा को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र निको जायसवाल कंपनी सांकरा रायपुर में नष्टीकरण हेतु भेजा गया । ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष गरियाबंद जिले से थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के 06 प्रकरण, थाना मैनपुर के 11 प्रकरण, थाना राजिम के 01, थाना फिंगेश्वर के 01, थाना देवभोग के 02 प्रकरण कुल 21 प्रकरण में कुल 340.970 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा का विधि पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नारकोटिक्स डिस्पोजल केन्द्र निको जायसवाल कंपनी सांकरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया।

और पढ़ें ...

स्टेशन पर दर्दनाक हादसा : रेल से पानी लेने उतरा था युवक, चढ़ने के दौरान फिसला पैर, हुई मौत

जांजगीर/चांपा। जिले में देर रात चांपा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। वलसाड पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक वलसाड पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ही सफर कर रहा था।

इसी दौरान प्लेटफार्म पर लगे नल से पानी लेने के लिए युवक नीचे उतरा। रात करीब 1:30 बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर रुकी। कुछ मिनट में ट्रेन चलने लगी, जिसके बाद युवक दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की गेट पर लटक गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। करीब 50 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया, देर रात होने की वजह से प्लेटफार्म पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, लिहाजा युवक को बचाने की कोशिश नहीं की जा सकी। करीब 50 मीटर दूर जाकर ट्रेन को रोका गया, रेलवे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

लव, सेक्स और धोखा : नर्सिंग की छात्रा से दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर में नर्सिंग की छात्रा से युवक ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार करके विवाह करने का वादा किया, और तीन साल तक उसका शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में युवक ने अपने परिजनों की मर्जी के बिना उससे शादी करने से मना कर दिया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

बीते दिनों सीपत क्षेत्र की 23 वर्षीय स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2019 में वह बिलासपुर के मंगला चौक के पास नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए फार्म जमा करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्राम बिटकुला निवासी शशिकांत पाटनवार से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ बातें करने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल से बातचीत के दौरान युवक की उसकी दोस्ती हो गई। इस बीच उसने प्यार का इजहार किया, प्यार में यहां तक की शादी करने का वादा तक कर डाला। इसके बाद आरोपी युवक अलग-अलग जगहों पर युवती को ले जाकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।
 
इस बीच युवती ने जब युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक अपनी बात से मुकर गया। उसने कहा कि उसके घर वाले शादी करने के लिए राजी नहीं है। वह अपने परिजन की मर्जी के बिना शादी नहीं कर सकता। युवक के धोखा देने के बाद युवती परेशान होकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शशिकांत पाटनवार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें ...

वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड ने लॉन्च की छत्तीसगढ़ में नए सैनिटरी प्रोडक्ट की रेंज

वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड ने लॉन्च की छत्तीसगढ़ में नए सैनिटरी प्रोडक्ट की रेंज रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रीमियम बाथवेयर प्रोडक्ट की ऑफिशियल लॉन्चिंग एक प्राइवेट होटल में की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियो ने जानकारी देते हुए कहा कि हमे बहुत ख़ुशी हो रही है कि हम छत्तीसगढ़ में अपने नए सेनेटरी प्रोडक्ट को आप सभी के सामने लेकर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अपने ब्रांड के सैनिटरी प्रोडक्ट की आधिकारिक लॉन्च के दौरान वाल्व बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुल्कित गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल, वाल्व बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष बिपिन जोशी, वाल्व बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के एच आर प्रमुखअमित रंजन, और उल्ट्राटेक सीमेंट के कैटेगरी हेड विवेक शाह शामिल हुए। वालवे बाथवेयर क्यों हैं खास अपने लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि वाल्व बाथवेयर इंडिया लिमिटेड अपने ग्राहकों की पसंद को समझते हुए ऐसे प्रोडक्ट लेकर आयी है जो डिजाइन ,कलर और सौंदर्य में कोई समझौता नहीं करती। ग्राहकों की दिन प्रतिदिन बदलती आवश्यकताओ की पूर्ति करना ही हमारा लक्ष्य है।वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुलकित गर्ग ने आगे कहा कि "हम छत्तीसगढ़ में वाल्व बाथवेयर प्रोडक्ट को लाकर बेहद उत्साहित हैं। हम बिना तामझाम के ऐसे उत्पाद लेकर आये हैं जिसे देखकर हर व्यक्ति खींचा चला आएगा। हमारे डिजाइन और गुणवत्ता ही कंपनी के दूरगामी परिणाम की कहानी कहते हैं। हमारे सर्वधिक पसंद करने वाले प्रोडक्ट्स में पोर्टफोलियो फॉसेट्स, शावर, बाथरूम सहायक उपकरण, सेनेटरीवेयर और स्वास्थ्य समस्या को ध्यान में रखकर बनाये गए उत्पाद हैं। सेनेटरी प्रोडक्ट के जानकर हर्ष अग्रवाल का कहना है कि "हम वाल्व बाथवेयर इंडिया लिमिटेड द्वारा बाथवेयर उद्योग में लाए जा रहे संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं,"उनकी नवाचारिता के लिए इनका समर्पण, जलवायु सततता के साथ मिलकर, ब्रांड को उद्योग में अग्रणी स्थान पर रखता है।" लॉन्च आयोजन में, उपस्थित लोगों को वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड की नवीनतम उत्पाद लाइन के अनावरण का मौका मिलेगा, जो ब्रांड की बाथरूम डिजाइन और कार्यक्षमता के बारे में सोचने के तरीके को क्रांतिकारी बनाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। इस मौके पर अल्ट्राटेक सीमेंट के कैटेगरी हेड विवेक शाह ने कहा, "हम इस महत्वपूर्ण अवसर पर वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी करके खुश हैं। उनकी दृष्टि हमारे ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के हमारे प्रतिबद्धता के साथ बिल्कुल मेल खाती है।" प्रीमियम बाथवेयर समाधानों के बारे में अधिक जानकारी और वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के उत्कृष्ट बाथवेयर रेंज के बारे में, जानकारी के लिए www.vaalve.in पर क्लिक करे। जानिए वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड के बारे में वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड एक प्रीमियम बाथवेयर समाधान प्रदाता है, जो उत्कृष्ट क्राफ्टमैनशिप, नवाचार और शैली की प्रस्तावना करने के समर्पित है। कंपनी का व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो फॉसेट्स, शावर, बाथरूम सहायक उपकरण, सेनेटरीवेयर और स्वास्थ्य समाधान समेत बाथवेयर के संपूर्ण विस्तार को शामिल करता है, जो स्नान अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
और पढ़ें ...