प्रदेश
गांव में ही महिलाओं को रोजगार के साथ मिली नई पहचान
घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली कई महिलाएं सफलता की नई इबारतें लिख रहीं है। इनमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखण्ड भाटापारा के ग्राम गुडेलिया एवं विकासखंड पलारी के ग्राम गिर्रा की महिलाएं भी शामिल हैं। जो पेवर ब्लॉक बनाकर अपनी राह मजबूत बना रही है। जिलें में इस तरह पहली बार महिलाएं पेवर ब्लॉक बनाने का काम रही है। इसकी मांग इतनी है की पूर्ति करना मुश्किल हो जा रही हैं। आदर्श ग्राम गुड़ेलिया में नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
ग्राम संगठन समूह की सदस्य संतोषी ध्रुव ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व प्रारंभ हुआ उक्त यूनिट से अभी तक कुल 22 ट्रॉली 16500 वर्ग फीट पेवर ब्लॉक का निर्माण एवं सप्लाई हो चुका है। पेवर ब्लॉक की मांग अधिकतर आसपास के ग्राम पंचायतों द्वारा की जा रही है। जिसमें ग्राम धनेली, खपराडीह, लेवई, कडार एवं भरतपुर शामिल है। इसके साथ ही निजी व्यक्तियों द्वारा भी पेवर ब्लॉक की मांग की जा रही है। अभी तक हमारे संगठन को 2 लाख वर्ग फिट का एडवांस ऑर्डर मिल चुका है। जिसकी विक्रय दर 52 लाख रुपये है। जिससे लगभग 12 लाख रुपये का शुद्ध लाभांश नारी शक्ति ग्राम संगठन के सदस्यों को प्राप्त होगा। उन्होंने आगे बताया कि एक वर्गफीट का 26 रुपये दर निर्धारित की गयी है। जिसमे लगभग 20 रुपये खर्च होता है एवं 6 रुपये की बचत होती है। हमारे यहां 2 प्रकार की पेवर ब्लॉक बनाएं जा रहे है। जिसमें कॉस्मिक एवं जिगजैग प्रकार का शामिल है। कॉस्मिक में 1000 नग में 555 फिट एवं जिगजैग 1000 नग में 357 फिट का पेवर ब्लॉक बन जाता है।
सीमा ध्रुव कहती है की यूनिट के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर में ही हम को रोजगार एवं पर्याप्त मजदूरी साथ ही लाभांश राशि पर्याप्त मिल जा रही है। इसी तरह समूह की अन्य सदस्य मंजू ध्रुव कहती है की रीपा के संचालन से महिला समूह की सभी सदस्य बेहद ही खुश है एवं अतिरिक्त आय प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार के आर्थिक गतिविधियों में भी अपना हाथ बंटा रही हैं। उन्हें काम की तलाश में अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इसी तरह ग्राम गिर्रा की जय चंडी माँ महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त यूनिट में 25 हजार नग पेवर ब्लॉक तैयार कर ली गयी है गौरतलब है कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के अंतर्गत गांव में निर्मित की गई गौठान के माध्यम से अब गांव एवं महिलाओं को एक नयी पहचान मिल रही है। गौठान में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बनाने की परिकल्पना अब साकार हो रही है ।
ढह गई राइस मिल गोदाम की दीवार, एक मजदूर की मौत, 11 गंभीर
MLA विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़ : डॉ. रमन, नबीन, साव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
CG NEWS : आशिक की बाहों में इश्क फरमा रही थी रंगीन मिजाज मां, सरेआम बेटे ने देखा, और फिर...
mungeli news : नाजायज रिश्ते बेहद खतरनाक होते हैं, इनकी गिरफ्त में आने वाले पर कई खतरे मंडराते रहते हैं। मुंगेली के गोवर्धन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उसके नाजायज ताल्लुकात की खबर जैसे ही उसकी प्रेमिका के बेटे को लगी उसने पहले तो परिजन के साथ मिलकर प्लान बनाया और फिर कर दिया मां के आशिक का काम तमाम।
मुंगेली के जरहागांव
मिली जानकारी के अनुसार मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली के जरहागांव का है, जहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मुंगेली के जरहगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला गोवर्धन पाली राजमिस्त्री का काम करता था। पबुधवार की रात युवक दोस्तों के साथ अपने मकान में सो रहा था, तभी अजय केवर, विजय केवट, दिनेश केवट अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुसे और युवक के साथ बदसलूकी औऱ गाली गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर लाठी और रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से नौ- दो-ग्यारह हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ की मामले की तफ्तीश शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी अजय केवट को रिहासत में पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसने मां को गोवर्धन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से ही वो उसकी हत्या की फिराक में था, जिसके बाद उसने रिश्तेदारों के साथ प्लानिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे हत्या के आरोपियों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। शक और इंतकाम का कीड़ा इंसान को जहनी तौर पर दिवालिया बना देता है। अगर अजय इंतकाम लेने के बजाय ठंडे दिमाग से काम लेता तो जहां एक ओर गोवर्धन जिंदा होता तो वहीं अजय भी आज सलाखों से बाहर खुली हवा में सांस ले रहा होता।
नहीं रहे बीजेपी विधायक...देर रात ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
रायपुर। दुर्ग शहर से एक दुःखद खबर आई है यहाँ के वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल चल रहा था। गुरुवार देर रात करीब 2 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शाम से ही उनकी हालत नाजुक बताया जा रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी।
बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।
विधायक विद्यारतन भसीन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी एक बार फिर तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहर व भाजपा संगठन में शोक की लहर है। आज भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
हाथियों ने चरवाहे को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत, जंगल में मिला शव
आकाशीय बिजली का कहर : गाज गिरने से बच्ची समेत 3 की मौत, 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं
रायपुर : पर्यटन को बढ़ावा देने ’देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ’देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ आयोजन 18 और 19 जून को किया गया। यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के मदद से किया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर श्री दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को अतुलनीय बताते हुए राइडर्स को बस्तर को विश्व पटल तक पहुंचाने की अपील की।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। कार्यशाला में श्री विजय शर्मा ने मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दो दिन बंद रहेंगे शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत 27 जून को उप चुनाव नियत होने के कारण निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा ने मतदान क्षेत्र में शराब दुकान बंद करने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।
इसके तहत जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान बासीन (सी.एस.2 घघ-कम्पोजिट) को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 25 जून 2023 दोपहर 03ः00 बजे से मतदान दिवस 27 जून 2023 को मतदान एवं मतगणना समाप्ति उपरांत परिणाम घोषित किये जाने तक बंद रखने के आदेश जारी किये गये है।
जारी आदेशानुसार शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं अन्य मादक पदार्थ, द्रव्य का तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही करते हुए उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये है।
मस्तूरी विधायक ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिवस, जन्मदिन समरोह में क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
मौसम ने रोका अमित शाह का बालाघाट दौरा, आधे रास्ते से वापस लौटे रायपुर
न जाने कब सुधरेगा सिम्स अपनी लापरवाहीयो से, लगातार अपनी मनमानी से चर्चा में रहना आदत में हुआ शामिल
तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
विधायक विद्यारतन भसीन जिंदा है ! निधन की खबर निकली फेक, CM ने ट्वीट कर कही यह बात
रायपुर। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर फेक निकली है। अभी वह रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने जानकारी दी कि विधायक अभी जिंदा हैं। उनका उपचार जारी है वह फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं।
देखें मेडिकल बुलेटिन

CM बघेल ने किया ट्वीट
वहीं प्रदेश के मुखिया ने ट्वीट कर कहा कि – अभी पता चला है कि विद्यारतन भसीन जी की हालत काफ़ी नाजुक है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं।
अमित शाह रायपुर पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज महासमुंद ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद सहित बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने ज़िले के सभी ब्लॉक के सतनामी समाज के चयनित अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों की मांगों पर बाग़बाहरा सांस्कृतिक भवन आहता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सतनाम पंथ के लोग अपनी आत्मनिर्भरता, कर्मठता, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा की हम सभी परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायी हैं। इसलिए उन्होंने जो आदर्श हमारे समाज के लिए स्थापित किये हैं, उनका अनुसरण एवं प्रचार-प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी समाज की सुदृढ़ता, उस समाज की एकता पर निर्भर करती है। हम सभी को अपने सतनामी समाज की एकता को बनाए रखना है।
मंत्री डॉ. डहरिया ने समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि निष्पक्ष भाव से समाज के समग्र विकास में योगदान-सुनिश्चित करें। किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास का पैमाना शैक्षणिक स्तर होता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अनिवार्य करें। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।
सामाजिक सुदृढ़ता और संगठन के उत्कृष्ट योगदान की वजह से सतनामी समाज समग्र क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और राजनीति सहित विविध क्षेत्रों में सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व को हम सभी ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से समाज सहित हर वर्ग के लोगों के लिए भलाई के काम करने की आशा व्यक्त की।
