प्रदेश

Breaking : NH 130 में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, 4 लोगों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।DBL की हाइवा ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया, जिससे एक ही गांव के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 आज फिर सड़के खून से लाल हो गई. चैतमा चौकी थाना क्षेत्र में रात्रि लगभग 10 बजे नेशनल हाइवे निर्माण में लगी दिलीप बिल्डकॉन के हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई हादसे की सूचना चैतमा चौकी को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है.
और पढ़ें ...

*अपराध के पैसे से चल रहा है कांग्रेस का खर्च- चंद्राकर*

*भीषण गर्मी में महासमुंद में उमड़ी भीड़ ने परिवर्तन का संकेत दे दिया है:भाजपा* *भारत लेने वाले से देने वाला बना, मोदी बना रहे भारत को विश्वगुरु- माथुर* *जब तक भूपेश बघेल नहीं हटते तब तक नहीं मिलेगा गरीबों को पक्का मकान- साव* *अपराध के पैसे से चल रहा है कांग्रेस का खर्च- चंद्राकर* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को महासमुंद में विशाल आमसभा का आयोजन कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत को लूटा और आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। देश के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने भारत का नव निर्माण किया। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत की। भारत को आत्मनिर्भर बनाया। देश का संपूर्ण विकास कर रहे हैं। आज का भारत कुछ मांगता नहीं है। बल्कि देता है। दुनिया आज हमसे सहायता और सलाह लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डंके की चोट पर सारी दुनिया के सामने भारत की बात कहते हैं। पहले जहां भी कांग्रेस के नेता जाते थे, देश की बात करने में संकोच करते थे। आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। सारी दुनिया में अब योग दिवस मनाया जाता है। यह भारत के स्वाभिमान का नया स्वरूप है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि न चुनाव तक मैं चैन से बैठूंगा और न आपको बैठने दूंगा। चुनाव जीतने के बाद ही चैन की सांस लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के गौरवशाली 9 साल पूरे होने के अवसर पर एकत्र हुए हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांव गरीब और किसान के लिए मोदी जी ने काम किया। उनके प्रधानमंत्री बनने के पहले भ्रष्टाचार, आतंकवाद, देश की अर्थव्यवस्था की दुर्दशा थी। मोदी जी ने देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। गांव गरीब और किसान को समर्पित योजनाएं बनाईं। उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान योजना, आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गांव गरीब किसान का उत्थान किया है। कांग्रेस ने गरीब के वोट लेकर सरकार बनाई लेकिन करीब की कभी चिंता नहीं की। मोदी जी ने गरीबों को पक्के मकान दिए और भूपेश बघेल गरीबों के मकान छीन रहे हैं। जब तक भूपेश बघेल नहीं हटेंगे तब तक गरीब को पक्का मकान नहीं मिलेगा। 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। भाजपा की सरकार हर गरीब को पक्का मकान देगी। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में पैसे लेकर पदस्थापना होती है। बोली लगती है। कहां का कलेक्टर बनना है, कहां का एसपी बनना है। सरकारी संरक्षण में तस्करी हो रही है। ऐसी कोई सरकार हमने कभी नहीं देखी। खनिज विभाग पर छापे पड़ने के बाद विभाग की आय बढ़ गई। शराब घोटाले के उजागर होने के बाद शराब की व्यवस्था सुधर गई। अपराधियों के पैसे से कांग्रेस पार्टी के खर्चे चलते हैं। भूपेश बघेल की सरकार एटीएम सरकार है। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र में जितना विकास हुआ है, वह सब भाजपा की सरकार के समय हुआ है। कांग्रेस की सरकार ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। राज्यपाल अनुसुइया उइके सुपेबेड़ा तक पहुंची। भयंकर महामारी से जनता त्रस्त है लेकिन भूपेश बघेल के बजट में स्वास्थ्य के लिए कोई स्थान नहीं है। आमसभा में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, रंजना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा , पूर्वमंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, शशि पवार,राजेश साहू, सहित अन्य नेता मौजूद रहे। महासमुन्द भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने स्वागत उदबोधन में कहा कि आमसभा की भीड़ बता रही है कि परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। जिसकी शुरुआत महासमुन्द की पावनधरा से हो रही है।
और पढ़ें ...

सुनहरा मौका : लाइवलीहुड कॉलेज में इस दिन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन...पढ़े डिटेल्स..!!

सुकमा । छग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका ,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा के माध्यम से 15 जून को लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक गार्डियन्स सिक्योरिटी एण्ड फैसिलीटी प्राइवेट लिमिटेड एसएसडी हैदराबाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के लिए 400 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

सिक्योरिटी गार्ड(guard ) के 350 पदों

आयुसीमा 20 से 35 वर्ष, शरीरिक कद 167.5 सेमी, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों में आयुसीमा 30-35 वर्ष, शरीरिक कद 172 सेमी, शैक्षणिक योग्यता(qualification ) स्नातक और एनसीसी की सी प्रमाण पत्र निर्धारित की गई है।

कितना होगा वेतनमाह
उक्त दानों पदों में शरीरिक वजन न्यूनतम 50 किलो और प्रतिमाह वेतन 14500 से 17500 रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को गार्डियंस ट्रेनिंग अकादमी हैदराबाद में एक माह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा से संपर्क कर सकते है।

 
और पढ़ें ...

तेज रफ्तार कार ने कार बाइक को मारी ठोकर, कालेज जा रहे इंजीनियर छात्र की मौत

धमतरी।  जिले से हादसे की खबर आई है। यहाँ भीषण सड़क हादसे में इंजीनियर छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भखारा से रायपुर रोड में कार की ठोकर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हुई है। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने घायल को धमतरी जिला अस्पताल तक पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमर्रा निवासी यशस्वी साहू 25 वर्ष पिता रूपेश साहू रायपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। सोमवार सुबह अपनी बाइक से वह कॉलेज जाने के लिए निकला हुआ था। भखारा से आगे शराब भट्टी के सामने रायपुर रोड में विपरीत दिशा से आ रही कार ने ठोकर मार दी। जिसमें यशस्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के ड्राइवर ने घायल को एम्बुलेंस से भखारा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया। वहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक, रूपेश साहू का एकलौता था।
और पढ़ें ...

रायपुर : खाद्य मंत्री श्री भगत ने 100 से अधिक हितग्राहियों को दी 14.55 लाख रूपए की सहायता राशि

खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर और बतौली विकासखंड के 100 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत्  14 लाख 55 हजार रूपए की सहायता राशि वितरित की। उन्होंने बंशीपुर - राताखांड होते हुए दमगड़ा मुख्य मार्ग से अंदरूनी गांव के लिए लगभग 8 किमी लंबाई की सड़क एवं पुल-पुलिया की स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री भगत ने असंगठित कर्मकार दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों को चेक वितरित की उनमें शांति दास को एक लाख रुपए, घरेलू महिला कामगार योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 3 लाख 20 हज़ार रुपए, स्वेच्छा अनुदान से 52 हितग्राहियो को 4 लाख 90 हज़ार रुपए शामिल हैं। इसी प्रकार श्री भगत ने सीतापुर के हितग्राहियों को श्रम विभाग के अंतर्गत दिव्यांग सहायता योजना की हितग्राही पिंकी को 1 लाख रुपए, घरेलू कामगार योजना और प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 16 पात्र हितग्राहियों को 3 लाख 20 हज़ार रुपए, इस दौरान श्री भगत ने स्वेच्छानुदान से 20 हितग्राहियों को 1 लाख 25 हज़ार का सहायता राशि जरूरतमंदो को प्रदान की।

और पढ़ें ...

बिलासपुर नव नियुक्त संभागायुक्त ने किया पदभार ग्रहण ।।

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर, 12 जून 2023/ नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। वे दोपहर कमिश्नर कार्यालय में निवर्तमान कमिश्नर डॉ.संजय अलंग से पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा डॉ. अलंग को बिदाई और भीमसिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार,अपर आयुक्त केएल चौहान, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

BREAKING : मुठभेड़ में जवानों ने महिला नक्सली को किया ढेर..हथियार बरामद..!!

कांकेर। जिले के छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी सुंददराज ने की है।जानकारी के अनुसार, छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली थी। जिसपर कांकेर डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा और कालपर की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

आज सुबह लगभग 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के शव सहित 1 नग 303 बोर रायफल बरामद किया गया। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य विभाग में 217 पदों पर निकली भर्ती, 31 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी, इस लिंक पर करें आवेदन

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 217 अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून तक निर्धारित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट (क्लीनिकल), सीनियर नर्सिंग ऑफिसर,असिस्टेंट, फार्मासिस्ट सहित अलग-अलग पदों पर कुल 217 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपए से लेकर 31,000 रुपए तक की सैलरी मिल सकती है।

पात्र आवेदक जिले की आधिकारिक वेबसाइट durg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी अन्य माध्यम से अथवा सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता व अनुभव मांगा गया है। आयु की बात करें तो इसमें 18 वर्ष की आयु से लेकर अधिकतम 70 वर्ष (चिकित्सकीय पद) और 64 वर्ष (प्रबंधकीय पद) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 01 जून 2023 से की जाएगी। आवेदक जिला आधिकारिक लिंक durg.gov.in में जाकर अपनी योग्यता व अन्य मानदंड चेक कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए इमेज फाइल में भी चेक कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

अण्डा उत्पादन का कार्य कर लाखो का आय ज्वाला स्वयं सहायता समूहो के महिलाओं को हो रहा

 महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गौठान में विविध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाए आत्म निर्भर हो रही है। ग्रमीण क्षेत्रो में निवासरत महिलाओं की समूह के रूप में गठित कर रोजगार से जोडे जाने की अति महत्वाकांक्षी योजना है। बसदेई गौठान में ज्वाला महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा लेयर बहस पालन कर अण्डा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। अभी तक कुल 43620 नग अण्डा का विक्रय कर 174480 रुपये का लाभ कमा चुका है, प्रतिदिन 500 से 530 अण्डा का उत्पादन किया जा रहा साथ ही हास्टल, हॉस्पिटल गावं में अण्डा विक्रय कर महिलाएं अतिरिक्त आय कमा रही है और आत्मनिर्भर हो रही है।

और पढ़ें ...

प्यार में गजब का पंचनामा- पिता ने बेटी की जबरन कराई दूसरी शादी, युवती ने पीएम-सोनू सूद को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार, जानिए पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, और एक्टर सोनू सूद को ट्वीट करके खुद को बचाने के लिए मदद मांगी है। तान्या शर्मा नाम से युवती का ट्विटर अकाउंट है। उसने अपने ट्विटर पेज पर लिखा- मैं पढ़ना चाहती हूं, मेरे सपने टूट गए, जबरदस्ती मेरी शादी करा दी गई। मैं जीना चाहती हूं… मुझे बचा लीजिए।

 इस ट्वीट के बाद महिला और बच्चियों के खिलाफ होने वाली प्रताड़ना को रोकने का काम करने वाली टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला यह मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ का है। ट्वीट करने वाली युवती तान्या शर्मा का ही नाम तरुणा शर्मा है।

इसके बाद टीम ने कांकेर की सखी वन स्टाॅप सेंटर और अंतागढ़ पुलिस को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार को अंतागढ़ पुलिस नवविवाहिता के घर पहुंची और उसे वहां से सुरक्षित निकाला। तो फिर एक और खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि,अंतागढ़ का परिवार जिस युवती को बहू बनाकर अपने घर लाया है। वह पहले से शादीशुदा है। फिलहाल उसे कांकेर के सखी सेंटर में रखा गया है।

जानिए पूरा मामला?

इस फिल्मी प्रेम कहानी की शुरुआत राजस्थान के छोटे से गांव बालेसर जिला जोधपुर से होती है। इस गांव के दो बच्चे सुरेंद्र सांखला व तरुणा शर्मा गांव की प्राथमिक शाला में पढ़ते थे। इस बीच दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को पसंद करने लगे। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जनवरी 2023 में घर से भागकर कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया।

युवती के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। करीब दस दिन बाद दोनों की तलाश करके उन्हें बालेसर थाना लाया गया। यहां बयान दर्ज कराने के बाद दोनों को अलग कर दिया गया। एक महीने पहले कांकेर के अंतागढ़ में जितेंद्र जोशी से बेटी की दूसरी शादी करा दी। लड़की के पिता ने बेटी के प्रेम विवाह की जानकारी भी जितेंद्र और उसके परिवार को नहीं दी थी। युवती ने सखी सेंटर पहुंचने के बाद बताया कि, दूसरी शादी के बाद उसने अपने दूसरे पति को सच्चाई बताई तो उसने राखी के रूप में मौली बंधवा लिया।

युवती के अनुसार उसे पिछले पांच माह से उसका परिवार राजस्थान और गुजरात के अलग अलग शहरों में कैद कर रखा है। उसके पास न तो मोबाइल है, और न ही उसे किसी से बात करने दिया जाता है। दबाव डालकर पहले राजस्थान में ही एक युवक से सगाई करा दी गई थी लेकिन वह अपराधी प्रवृत्ति का निकला।

इसके बाद अप्रैल में किसी रिश्तेदार के माध्यम से जानकारी होने पर रायपुर लाया गया। यहां अंतागढ़ के जितेंद्र के परिवार ने लड़की को बहू बनाने के लिए राजी हो गए। तो युवती के पिता ने 1 मई को में शादी करा दी। इसके बाद युवती अंतागढ़ में कैद हो गई। यहां भी उसे प्रताड़ित किया गया।

दो दिन पहले रायपुर में इलाज के लिए ले जाने के दौरान वहीं अस्पताल से एक अपरिचित से युवती ने मोबाइल मांगकर अपने पहले पति के नंबर पर मैसेज भेजकर ट्विटर में प्रताड़ना की शिकायत कर दी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। कांकेर लाने के बाद रविवार को उसे वापस ले जाने अंतागढ़ निवासी उसका दूसरा पति पहुंचा लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।

पति ने कभी बहन तो कभी आंटी कहा

युवती तरुणा शर्मा ने कहा, मैं पहले से ही शादीशुदा हूं। दोबारा शादी के लिए परिवार ने दबाव बनाया। बिना किसी दबाव के राजी खुशी शादी कर रही हूं यह साबित करने बालेसर में घर पर ही पूरी पुलिस बुला ली गई। कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। मुझे पांच माह तक कैद कर रखा गया। अब मैं न अपने परिवार के पास और न ही अंतागढ़ जाना चाहती हूं।

: मेरा परिवार मेरे लीगल पति को भी यहां आने नहीं देगा। जब तक मेरी शादी नहीं हुई उसे भी धमकी देकर उस पर पूरी नजर रखी गई। मेरे दूसरे पति को जब मैंने जानकारी दी तो वह मुझे कभी बहन तो कभी आंटी कहता था। उसने मौली के रूप में राखी भी बंधवाई। अब मैं नारी निकेतन जाना चाहती हूं। इसके बाद अपने पहले पति के साथ जाना चाहूंगी।

इधर राजस्थान निवासी युवती के प्रेमी और पहले पति सुरेंद्र सांखला ने कहा, तरुणा शर्मा उसकी बचपन की मोहब्बत है। बचपन से साथ खेले हैं। वह हर स्थिति में मुझे स्वीकार है। मैं उसे अपने पास रखूंगा। मैंने उससे लीगल शादी भी की है।

तरुणा शर्मा का दिल रखने के लिए मैंने बंधवाई मौली ….

इधर दूसरे पति जितेंद्र जोशी ने कहा, युवती उसे तरह-तरह से ब्लैक मेल करती थी। उसने कांच की चूड़ियां खा ली। उसका दिल रखने मैने उससे मौली बंधवा ली थी। मैने उसे कभी बहन या आंटी नहीं कहा। मुझे फंसाया गया है। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। शादी नहीं करने के लिए एक बार बोल देती तो मैं जबरदस्ती शादी नहीं करता। पहले मेरे लिए कई रिश्ते आए लेकिन समाज की लड़की नहीं मिलने से शादी नहीं किया। जब समाज की लड़की मिली तो शादी कर लिया। युवती के घर वाले ही मुझे देखने आए थे। मैं नहीं गया था। मैं उसे लेने कांकेर से यहां आया हूं। अपने साथ रखना चाहता हूं।

सखी वन स्टाप सेंटर प्रभारी बोले- हम कुछ नहीं बता सकते हैं….

सखी वन स्टाप सेंटर प्रभारी प्रीति तिवारी ने कहा, इस प्रकरण में हम मीडिया को काई जानकारी नहीं दे सकते। यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अंतागढ़ पुलिस ने लड़की को यहां पहुंचाया है।

और पढ़ें ...

129 से अधिक पदों पर भर्ती - प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

शिक्षित बेरोजगारों के लिए 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
 
129 पदों से अधिक पदों पर भर्ती पर मिलेगा अवसर


रायपुर 11 जून 2023/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से Pinea Matering Lab & Robo Automation Pvt.  Ltd.,PNG Products, CR Capital, Zenix Naukri & Consultancy  इत्यादि संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी। कैम्प में 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भ़र्ती किए जाने वाले पदांे में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजन, टेक्नििशयन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, एंकाउटेंट, रिशेप्सनीस्ट, आपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टायपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है। इन पदों पर अनुभव न्यूनतम 01 वर्ष से 20 वर्ष तक होगी जिनका वेतन अधिकतम 45 हजार रूपए होगी।

और पढ़ें ...

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कर रही लगातार काम-राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर

छ.ग.राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष  बैजनाथ चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल भी उपस्थित रहे।  

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों के हितों में काम कर रही है। सहकारिता के जरिये रिकार्ड मात्रा में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, ब्याज रहित कृषि ऋण का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों पर बहुत भरोसा है। उन्होंने वादा निभाते हुए किसानों का कृषि ऋण माफ  करते हुए किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी किये। शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में रिकार्ड मात्रा 107 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी किया गया। किसानों, गौपालकों, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों, आदिवासियों के साथ न्याय हो सके इसके लिए राजीव गांधी न्याय योजना लागू किया गया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समितियों का पुनर्गठन कर 725 नवीन समितियां बनाई गई। जिसके लिए गोदाम सह कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृति  की गई। इन समितियों के नव नियुक्त अध्यक्षगणों को अपेक्स बैक के प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में नियमित रूप से अंतरण किया जा रहा है।  

छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन की नीतियों के बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन से समितियां में इस साल जीरो शार्टेज में आई। न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ  फसल के लिए 9 हजार रुपये कृषि अनुदान सहायता दी जा रही है। शासन की नीतियों से आज छत्तीसगढ़ के गाँव, गरीब और किसान समृद्ध हो रहे है एवं सोसाइटियां मजबूत हुई। गोठानों में विविध प्रकार के रोजगार मूलक मल्टीयूटीलिटी सेंटर के रूप में कार्य किये जा रहे है। इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

इस अवसर पर  संतोष अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक रायगढ़,  प्रेमनारायण मौर्य,  शेख ताजीम,  प्रदीप चौहान, अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक  अभिषेक तिवारी,  एसपी सिंह ओएसडी नोडल कार्यालय रायगढ़,  एम.पी.बैसवार शाखा प्रबंधक रायगढ़ सुनील सोढ़ी नोडल अधिकारी रायगढ़, अपेक्स बैंक लेखा अधिकारी  प्रभाकर कांत यादव तथा बड़ी संख्या में सहकारी समिति के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

जी-20 कॉन्क्लेव श्रम संबंधी मुद्दों के लिए मील का पत्थर साबित होगा : राज्यपाल हरिचंदन

रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) आज बिलासपुर में आयोजित जी-20 लेबर 20 कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के सहयोग से नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयू) द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल उपस्थित थे। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि यह पूरे भारतवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। जिसका थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य‘‘ रखा गया है। यह ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ की अवधारणा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि वैश्विक चिंता के श्रमिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, उद्योगों, सरकारी संगठनों, ट्रेड यूनियन संगठनों, एनजीओ और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में विचार विमर्श के बाद आये सुझाव, अंतिम जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सार्थक सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जी-20 कॉन्क्लेव वैश्विक चिंता के श्रम संबंधी मुद्दों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे हमारे श्रम बल को लाभ होगा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को ‘‘चावल का कटोरा‘‘ के रूप में जाना जाता है, भारत के खनिज समृद्ध राज्यों में से एक है, जिसमें प्रचुर मात्रा में वन संसाधन, पर्याप्त श्रम शक्ति और अच्छी जलवायु है। आज बेरोजगारी, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय की समस्या हम सबके लिए चिंता का विषय है। बेरोजगारी हमारे समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों का मूल कारण है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए एनएफआईटीयू के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर लेबर 20 कॉन्क्लेव के संयोजक डॉ. दीपक जायसवाल, गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति डॉ. आलोक चक्रवाल सहित अन्य श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

HDFC बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक...इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाटन के एच.डी .एफ.सी बैंक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 2 गाड़ियों की टीम ने कई घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया।

 

बताया जा रहा है अग्निशमन कर्मियों ने बैंक के  कैश काउंटर तक बढ़ने से रोक लिया। जिससे एक बड़ा नुक़सान होते होते टल गया। लेकिन बैंक का काफ़ी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

और पढ़ें ...

अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेमी के गम में प्रेमिका ने पेड़ पर लगाई फांसी, ये जानकर गलफ्रेंड के दूसरे बॉयफ्रेंड ने भी कर लिया सुसाइड

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुमडेवा से अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहाँ प्यार ने 3 युवाओं की जान ले ली है। अब इन तीनों युवाओं के घर मातम ही मातम छाया हुआ है. करीब 40 दिन पहले युवती के प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, इस घटना के बाद युवती काफी सदमें में थी और गुमसुम रह रही थी.जिसके बाद युवती ने भी आम के पेड़ में फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी जैसे ही युवती के दूसरे प्रेमी को मिली तो उसने भी सुसाइड कर लिया. ये पूरा मामला अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुमडेवा का बताया जा रहा है. तीनों युवाओं के सुसाइड के बाद पूरे इलाके में इस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है और इन तीनों परिवारों में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती ने दुपट्टे से घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन के अनुसार युवती शाम को खाना खाकर गांव में ही घूमने निकली थी, काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसका पता लगाने परिजन निकले लेकिन कहीं पता नहीं चला. वापस लौटने के बाद घर के पीछे गए तो देखा कि युवती दुपट्टे से पेड़ में फांसी पर लटकी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती ग्राम छापर के एक युवक से प्रेम करती थी, डेढ़ महीने पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद से युवती गुमसुम रहती थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. इसी गम में उसने आत्महत्या की होगी। इधर, युवती की आत्महत्या के बाद घुटारापारा के ही एक युवक अभय सिंह पिता स्व. फेकु सिंह उम्र ने भी सुसाइड कर लिया. दूसरे युवक ने भी जंगल किनारे घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह जब युवक नहीं मिला तो गांव के हीं एक युवक ने घटना की सूचना परिजन को दिया.

हालांकि, पुलिस अब परिजनों से इन तीनों सुसाइड के मामले के कनेक्शन जोड़ जांचकर रही है. वहीं, इस मामले में मृतकों के दोस्तों से भी पूछताछ किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

चलती ट्रेन में डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में करना पड़ा ये काम, फिर भी नहीं बच सकी जान!

बिलासपुर। चलती ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डाक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब डाक्टर दरभंगा के लिए परिवार के साथ गोंदिया से निकले थे। हैदराबाद- दरभंगा ट्रेन में सफर के दौरान अचानक से डाक्टर की तबीयत बिगड़ी। रोहित साहू मेडिकल प्रैक्टिशनर थे, जिनकी ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी की हालत में बिलासपुर उतारा गया लेकिन इलाज के दौरान स्टेशन पर ही मौत हो गई। जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा निवासी रोहित साहू मेडिकल प्रैक्टिशनर थे और गोंदिया में नौकरी करते थे। वे अपने परिवार के साथ अपने घर जाने के लिए दरभंगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

 रायपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। परिजनों ने तुरंत टीटीई को मदद के लिए कहा। ट्रेन पर कोई डॉक्टर यात्रा नहीं कर रहा था, इसलिए उन्हें बिलासपुर स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन से उतारा गया। यहां सूचना मिलने पर रेलवे की मेडिकल टीम प्लेटफार्म पर मौजूद थी। ट्रेन रुकने के बाद रोहित साहू को तुरंत नीचे उतारा गया और डॉक्टर ने चेकअप किया। अत्यंत गंभीर देखकर उन्हें वे एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल ले गए।वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर को अनुमान है कि हार्ट अटैक आने के कारण मृत्यु हुई है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

और पढ़ें ...