राशिफल

Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन और फिल्म प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान, भगदड़ के पीड़ित परिवार को देंगे 2 करोड़ रुपये

‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन के फिल्म प्रोड्यूसर पिता अल्लू अरविंद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भगदड़ मामले के पीड़ित 8 साल के बच्चे को 2 करोड़ रुपये देने की बात कही है। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पत्नी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और मेकर्स की तरफ से 50 लाख रुपये दिए गए थे।

संध्या थिएटर में मची भगदड़ में 8 साल का श्रीतेज बुरी तरह घायल हो गया था और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, उसकी मां रेवती की मौत हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों में रिहाई भी मिल गई थी।अल्लू अर्जुन तभी से पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और बच्चे की हर घंटे पर खबर ले रहे हैं। श्रीतेज अभी वेंटिलेटर पर है। इसी बीच एक्टर के पिता अल्लू अरविंद ने ऐलान किया कि वह पीड़ित परिवार की मदद करेंगे और उन्हें 2 करोड़ रुपये की मदद देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर स्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद करेंगे।

2 करोड़ की राशि का ऐलान

अल्लू अरविंद, दिल राजू और बाकी लोगों के साथ उस अस्पताल में पहुंचे थे, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की, और यह जानकर राहत की सांस ली कि अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। ‘पीटीआई’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘श्री तेजा ठीक हो रहा है। अब वह वेंटिलेटर पर नहीं है। परिवार के सपोर्ट करने के लिए हमें उन्हें 2 करोड़ देने चाहिए।’

और पढ़ें ...

क्रिसमस की पार्टी रख रहे हैं तो अपने क्रिसमस पार्टी मेन्यू प्लान में कुछ आसान और झटपट तैयार होने वाली डिश को शामिल करें।

25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। हर साल दुनिया के लगभग सभी देश इस दिन को उत्साह और उमंग से मनाते हैं। क्रिसमस ईसाई धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। यीशु को को ईश्वर का पुत्र माना जाता है। वहीं इसके पहले रोम में इस दिन को सूर्यदेव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाते हैं। लोग इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। सुबह चर्च जाते हैं और प्रार्थना करते हैं तो वहीं शाम में मिलकर जश्न मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर तरह तरह के पकवान भी बनते हैं। रम केक से लेकर कई तरह के व्यंजन और मिठाइयां बनाई जाती हैं व करीबियों में बांटी जाती हैं। अगर आप भी घर पर क्रिसमस की पार्टी रख रहे हैं तो अपने क्रिसमस पार्टी मेन्यू प्लान में कुछ आसान और झटपट तैयार होने वाली डिश को शामिल करें। इन व्यंजनों को क्रिसमस पार्टी के मेन्यू में कर सकते हैं शामिल।

स्नैक्स

रोस्टेड पोटैटो

सर्दियों में रोस्टेड पोटैटो का स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है। इसे बनाना भी आसान है। रोस्टेड पोटैटो बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत भी नहीं होती है।

वेज लाॅलीपाॅप

क्रिसमस पार्टी के लिए वेज लाॅलीपाॅप मजेदार व्यंजन हो सकता है। इसे बनाने के लिए मौसमी सब्जियां जैसे पालक, गाजर, आलू, पोहा, बेबीकाॅर्न और ब्रेड के साथ मसालों की जरूरत होती है। सब्जी को उबालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे लाॅलीपाॅप का आकार देते हुए गर्म तेल में तल लें।

ड्रिंक

कश्मीरी कहवा
 
सर्दी में पार्टी कर रहे हैं तो गर्मागर्म ड्रिंक मेहमानों के सामने परोस सकते हैं। इसके लिए आम चाय के बदले कश्मीरी कहवा या मसाला चाय बनाएं। घर पर कश्मीरी कहवा बनाना आसान है। ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में उबालने के साथ कुरकुरे नट्स, ड्राई फ्रूट्स और केसर उबालें। इस तरह की चाय सेहतमंद भी होगी और शरीर को अंदर से गर्माहट भी देगी।

बादाम चॉकलेट ड्रिंक

सॉस पैन में में बादाम का दूध, कच्चा कोको पाउडर, बादाम मक्खन और खजूर का सिरप को एक साॅस पैन में डालकर मध्यम आंच में उबाल लें। डार्क चॉकलेट के साथ गार्निश करें।

केक और स्वीट्स

रम केक

क्रिसमस की सबसे लोकप्रिय और परंपरागत डिश में रम केक शामिल है। आप क्रिसमस के मौके पर रम केक बना सकते हैं।

सूजी नारियल केक

अगर अंडा रहित केक बनाना चाहते हैं, तो सूजी नारियल केक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजा नारियल, दूध और सूजी का उपयोग करते हैं।

और पढ़ें ...

घर का बना कारमेल चीनी के पिघलने से पहले थोड़ी चीनी जल जाती है

 

सबसे पहले एक कप शक्कर को एक कड़ाई में डाल दो और उसको धीमी आंच पर धीरे-धीरे करके चलाते रहना है लेकिन ध्यान दें इस को बराबर नहीं चलाना है अगर बराबर चलाएंगे तो यह शक्कर जम जाएगी इसलिए इसको थोड़ा थोड़ा टाइम के लिए छोड़ छोड़ कर चलाते रहेंगे

[शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 1 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 1 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 1 फोटो]
2

थोड़ी देर बाद देखेंगे क्या शक्कर मेल्ट होने लगी है फिर जब यह अच्छी तरीके से मेल्ट हो जाए तो एक प्लेट में थोड़ा सा घी लगाकर ग्रीस कर देंगे उसमें यह मिश्रण डाल देंगे

[शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 2 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 2 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 2 फोटो]
3

और जब यह ठंडा हो जाए तो इसको प्लेट से निकाल देंगे और जिस भी शेप में आप उसको रखना चाहे रख सकते हैं इस कैरेमल का उपयोग आप आइसक्रीम के ऊपर या केक डेकोरेशन में भी कर सकते हैं

[शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 3 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 3 फोटो] [शुगर कैरेमल (sugar caramel recipe in Hindi) रेसिपी चरण 3 फोटो]

केरामल बनाने के लिए सामग्री एकत्र करें: गीले तरीके से केरामल बनाने के लिए, आपको नीचे दी गयी सामग्री चाहिये होगी:

2 कप (करीब 250 मिलीलीटर का कप) सफ़ेद दानेदार चीनी
1/2 कप पानी
1/4 छोटी चम्मच नींबू का रस या क्रीम ऑफ़ टार्टर (एक तरह का खट्टा पाउडर)
अगर आप कम मात्रा में केरामल सॉस बनाना चाहते हैं, तो ऊपर दी गयी सामग्री को आधी मात्रा में इस्तेमाल करें: 1 कप चीनी, 1/4 कप पानी और 1/8 छोटी चम्मच नींबू का रस या क्रीम ऑफ़ टार्टर (एक तरह का खट्टा पाउडर) |
आप केरामल सॉस कितनी पतली या गाढ़ी चाहते हैं, इस बात पर निर्भर करते हुए, चीनी और पानी का अनुपात अलग-अलग होगा | आप जितनी पतली केरामल सॉस चाहते हैं, आपको उतना ही ज्यादा पानी इस्तेमाल करना होगा |

और पढ़ें ...

Satyaki Dwapar Ka Ajey Yodha का सिनेमाई रूपांतरण चर्चा में

दुष्यंत प्रताप सिंह, जो अपनी अनोखी फिल्म निर्देशकीय शैली के लिए जाने जाते हैं, अब अपने नए अध्याय के साथ साहित्य जगत में दस्तक दे रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित किताब "सात्यकि: द्वापर का अजेय योद्धा" (Satyaki Dwapar Ka Ajey Yodha) इस ऐतिहासिक युग के एक ऐसे योद्धा पर केंद्रित है, जिसे इतिहास में अपेक्षाकृत कम स्थान मिला है। यह किताब इस महानायक की वीरता और उसके जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है।

https://youtu.be/fgPb0tQjIzA

किताब का अनूठा प्रचार
पुस्तक के प्रचार के लिए अनोखा दृष्टिकोण अपनाते हुए, दुष्यंत ने इसे सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखा। हाल ही में रिलीज़ किया गया इस किताब का सिनेमैटिक शॉर्ट वर्जन और ट्रेलर, पाठकों और दर्शकों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। विजुअल्स इस तरह से तैयार किए गए हैं कि हर फ्रेम फिल्मी परदे जैसा अनुभव देता है।

पाठकों के लिए अद्भुत अनुभव
दिसंबर 2024 के अंत तक, यह किताब हिंदी के पहले संस्करण में वैश्विक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और प्रमुख बुकस्टोर्स पर उपलब्ध होगी। इसके ऑडियो-विजुअल प्रारूप ने पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है, और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किताब भारतीय साहित्य में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

दुष्यंत का दृष्टिकोण
दुष्यंत प्रताप सिंह का मानना है कि एक लेखक और सिनेमा से जुड़े व्यक्ति के तौर पर, उनकी जिम्मेदारी केवल मनोरंजन देना नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृति को नए अंदाज में प्रस्तुत करना भी है। उन्होंने Satyaki Dwapar Ka Ajey Yodha किताब के माध्यम से साहित्य और सिनेमा को एक साथ जोड़कर एक नई दिशा प्रदान की है।

और पढ़ें ...

क्रिसमस पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी रम केक, जानिए इसकी ट्रेडिशनल रेसिपी

रम केक बनाने के लिए आपको चाहिए

केक का आटा 2 1/2 कप (मैदा या आटा, जो भी आप इस्तेमाल करना चाहें)
बेकिंग पाउडर 1 1/4 छोटा चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच
चीनी, 1 3/4 कप
अनसाल्टेड बटर, 10 बड़े चम्मच पिघला हुआ
बटर मिल्क (छाछ) 1/2 कप
रम 1/2 कप
वनस्पति तेल 3 बड़े चम्मच
वेनिला एक्सट्रेक्ट 1 बड़ा चम्मच
बड़े अंडे की जर्दी 6
अंडे का सफेद भाग 3

बटर-रम सॉस के लिए आपको चाहिए

मक्खन 1/2 कप
पानी 1/4 कप
चीनी (कोई भी विकल्प) 1 कप
रम 1/4 कप

तो चलिये बनाते हैं रम केक

ओवन रैक को मध्य स्थिति में सेट करें और ओवन को 350 डिग्री पर गरम कर लें।
एक पैन को कुकिंग स्प्रे से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। फिर पैन के अंदर कुछ बड़े चम्मच दानेदार चीनी डालें, और धीरे से टैप करें और इसे तब तक घुमाएं जब तक कि पैन के अंदर का हर तरफ चीनी न लग जाए। (इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पैन का भीतरी कोन चीनी से ढका हो ताकि केक चिपके नहीं।)

अब एक बड़े कटोरे में, एक साथ केक का आटा, बेकिंग पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा, और 1 1/2 कप चीनी मिलाएं। एक अलग मध्यम कटोरे या बड़े मापने वाले कप में, पिघला हुआ मक्खन, छाछ, रम, तेल, वेनिला और यॉल्क्स को एक साथ मिलाएं।

व्हिस्क अटैचमेंट के साथ लगे स्टैंड मिक्सर के साफ कटोरे में, अंडे की सफेदी को मध्यम-उच्च गति पर झाग आने तक, लगभग 30-45 सेकंड के लिए मिलाएं। व्हिस्क करते समय, शेष 1/4 कप चीनी डालें। बैटर मिक्स करना जारी रखें जब तक कि पीक न बन जाए, लगभग 60-90 सेकंड। व्हीप्ड अंडे की सफेदी को एक अलग बाउल में निकाल लें और एक तरफ रख दें।

 

आटे के मिश्रण को अब-खाली मिक्सिंग बाउल में डालें। फिर से व्हिस्क अटैचमेंट का उपयोग करते हुए, धीरे-धीरे मक्खन के मिश्रण में डालें और मध्यम गति पर तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक साथ न हो जाए, लगभग 15 सेकंड। (ओवरमिक्स न करें!) मिक्सर को बंद करें और व्हिस्क और कटोरे के किनारों को खुरचें। मिक्सर को मध्यम गति पर तब तक फेंटें जब तक मिश्रण चिकना और पूरी तरह से एकसा न हो जाए, लगभग 10 से 15 सेकंड। व्हीप्ड व्हाइट क्रीम को अच्छे से फ़ोल्ड करें, फिर बचे हुए सफेद भाग को मिलाएं और धीरे से फ़ोल्ड करें।

इस घोल को शक्कर वाले पैन में समान रूप से डालें। 40-50 मिनट तक बेक करें, या जब तक कि केक के बीच में टूथपिक सफाई से न निकाल आए। (अधिक बेक न करें!) केक को कूलिंग रैक में स्थानांतरित करें और इसे कम से कम 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

अब बनाएं बटर-रम सॉस

एक मध्यम सॉस पैन में, चीनी, मक्खन और पानी को एक साथ मिलाने तक फेंटें। मध्यम आंच पर उबाल आने तक पकने दें। इसके बाद रम को धीरे – धीरे डालें। बस एक उबाल और आने पर आंच बंद कर दें।

केक के थोड़ा ठंडा होने के बाद, केक की सतह पर बहुत सारे छेद करने के लिए टूथपिक का उपयोग करें। केक की सतह पर लगभग आधा बटर रम सॉस डालें। इसे 5-10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें जब तक कि सॉस अवशोषित न हो जाए। फिर सावधानी से केक को एक सर्विंग प्लैटर या पेडस्टल पर पलट दें, और बची हुई सॉस को केक के ऊपर समान रूप से डालें।

 

अब जानिए इस रम केक के पोषण मूल्य और स्वास्थ्यलाभ 

कैलोरी – 240 किलो कैलोरी | कुल कार्ब्स – 34 ग्राम | चीनी – 20 ग्राम | प्रोटीन – 4 ग्राम | फैट – 9 ग्राम | सैचुरेटेड फैट – 5 ग्राम | कोलेस्ट्रॉल – 55 मिलीग्राम | कैल्शियम – 20 मिलीग्राम | आयरन – 1.1 मिलीग्राम | सोडियम – 90 मिलीग्राम

इस केक में प्रोटीन की अच्छी मात्रा है। इसलिए यह आपका पेट लंबे वक़्त तक भरा रखेगा और भूख भी नहीं लगने देगा।

आप इस केक को कुछ नट्स के साथ गार्निश कर सकती हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

और पढ़ें ...

अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

हैदराबाद: पुष्पा 2 के पेड प्रीव्यू शो के दौरान महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है. उन्हें संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में आज 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए गांंधी हॉस्पिटल ले जाया गया और नामपल्ली कोर्ट में शाम 4 बजे हुई सुनवाई में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. लेकिन अब अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है.

और पढ़ें ...

पुष्पा राज अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार. जानें वह जिस केस में हुए हैं गिरफ्तार क्या उसमें उन्हें जमानत मिल सकती है या नहीं.

देश के जाने-माने सुपरस्टार और साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. तो वहीं अब अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर आई है. अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल हाल ही में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ हुई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था. अल्लू अर्जुन को जिस केस में गिरफ्तार किया गया है. क्या उसमें उन्हें जमानत मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं इसे लेकर क्या कहते हैं नियम. 

इस केस में गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन 

देश में 5 दिसंबर को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म रिलीज हुई. जिसने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की है. 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में 'पुष्पा 2 की एक स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की थी. लेकिन उनके आने के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई और जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इसमें अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया गया कि उनके आने से वहां भगदड़ मची जिसके चलते महिला की मौत हुई. पुलिस ने थिएटर प्रबंधन पर और अल्लू अर्जुन पर इस मामले में केस दर्ज किया था. और अब इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

 

क्या मिल सकती है जमानत?

अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला है कि उनके वजह से यानी वह थिएटर में आए थे. इस वजह से भगदड़ मची और महिला की मौत हो गई. ऐसे में अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है. भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 118  के तहत जो जान बूझकर चोट पहुंचाने के लिए लगाई जाती है. और बीएनएस धारा 105 के तहत मामला दर्ज होता है. इसके तहत कोई जानबूझकर या लापरवाही से कोई काम करता है. 

 

जिस वजह से किसी की मौत हो जाती है. तो ऐसे में धारा 118 के तहत 3 साल तक की जेल हो सकती. तो 20 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. वहीं धारा 105 के तहत 10 दस साल तक की जेल हो सकती है. हालांकि इस धारा के तहत जमानत मिल जाती है. इसमें अग्रिम जमानत क लिए आवेदन दिया जा सकता है. यानी गिरफ्तार होने के बाद अल्लू अर्जुन जमानत ले सकते हैं. 

और पढ़ें ...

पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

Allu Arjun Arrested: एक तरफ पुष्पा-2 फिल्म का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है. हुआ यह कि हैदराबाद के संध्या थिएटर वाले मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हो गई है. 4 दिसंबर को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एक भगदड़ मच गई उसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना को लेकर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें थिएटर मालिक भी शामिल था.

संध्या थिएटर वाले मामले में गिरफ्तारी

असल में यह घटना तब हुई थी जब फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की पूर्व संध्या पर संध्या सिनेमाघर में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. यहां एडवांस टिकट खरीदकर लोग फिल्म देखने पहुंचे थे, और किसी को यह जानकारी नहीं थी कि अल्लू अर्जुन भी वहां आने वाले हैं. लेकिन अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक उनका दौरा तय किया, और जैसे ही वह थिएटर पहुंचे, उनके प्रशंसक भारी तादाद में उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े, जिसके कारण भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई, जिससे अल्लू अर्जुन और अन्य पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगा.

हाईकोर्ट में अपील दायर की थी

अल्लू अर्जुन ने इस घटना को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी. वह सिर्फ दुर्भाग्यवश उस समय वहां मौजूद थे. इससे पहले भी एक मामले में, शिल्पा रवि रेड्डी के आवास पर हुई एक घटना में वह वहां मौजूद थे, लेकिन उस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी. अब इस नए मामले में उनकी गिरफ्तारी हो गई है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए पुष्पा 2

इस घटना के बावजूद, फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब तक दुनिया भर में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके हिंदी संस्करण ने तेलुगु संस्करण से भी ज्यादा कमाई की है. 

और पढ़ें ...

‘पुष्पा 2′ ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड...सिर्फ 7 दिन में कमा लिए इतने करोड़, बनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

डेस्क। Pushpa 2 Box Office Collection : अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों ‘केजीएफ 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘जवान’, ‘पठान’ जैसे कई फिल्म को बहुत पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की।
‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. ये फिल्म हिंदी में छह दिनों में 375 करोड़ कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं और दर्शकों का दिल जीता. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7 दिनों में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक नया बड़ा रिकॉर्ड है।

ऐसा करके ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा’ के सीक्वल ने दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की है और पिछले हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, मायथिरी मूवी मेकर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी नई कमाई के आंकड़े शेयर कर बताया कि फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 900 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था।

और पढ़ें ...

दुकानों पर सेंटा क्लाज की धूम क्रिसमस डे मनाने के लिए शहर में तैयारियां

दुकानों पर सेंटा क्लाज की धूम
 
गिफ्ट शाप पर क्रिसमस ट्री से लेकर झालर, गिफ्ट कार्ड, सेंटा क्लाज की ड्रेस, स्टीकर, बेल व आर्टीफिशियल सेंटा क्लाज लोगों के उमंग और उत्साह को बढ़ा रहे हैं। क्रिसमस ट्री, थर्माकोल व टेडी बियर से बने सेंटा क्लाज क्रिसमस पर बने ग्रीटिंग कार्ड, स्टेच्यू आफ मारिया एंड जीसस, सेंटा क्लाज कैप, सेंटा का मुखौटा तरह तरह के स्टीकर, क्रिसमस ट्री सजाने के लिए सामग्री घंटियां, ढोलक, गोले रंगीन, टाफी आदि, प्लास्टिक की बेल, सेंटा क्लाज की ड्रेस आकर्षण का केंद्र बनी है।
क्रिसमस डे मनाने के लिए शहर में तैयारियां चल रही हैं। विशेषकर गिरजाघरों की रगांई पोताई की जा रही है और गिरजाघरों को बिजली व रंगबिरंगी झालरों से सजाने की तैयारी की जा रही है। ईसाई समुदाय के परिवारों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है।
और पढ़ें ...

सर्दियों के लंच और डिनर में इन सब्जियों को करें शामिल

 मटर मलाई

सामग्री

  • मेथी के पत्ते कटे हुए – 1/2 कप
  • प्याज-काजू का पेस्ट – 1 कप
  • मटर उबले हुए – 1/2 कप
  • ताजी मलाई – ½ कप
  • तेल – 2 टेबल-स्पून 
  • लहसुन कटा हुआ – 1 टीस्पून 
  • बटर – 1 टेबल स्पून 
  • स्वादानुसार नमक 
  • आवश्यकतानुसार पानी

मेथी मटर मलाई रेसिपीमेथी मटर मलाई

विधि 

  • तेल गरम करें और गरम होने पर लहसुन, मेथी के पत्ते, प्याज-काजू का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालें। कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि कच्ची महक न चली जाए।
  • थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। उबले हुए हरे मटर और बटर डालें।
  • 2 मिनट तक पकाएं और फिर मलाई डालकर मिला लें। ढककर मीडियम-लो आँच पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें। गार्निश के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चिली ऑयल डालें।

खट्टी मीठी गाजर की सब्जी

सामग्री 

  • गाजर – 300 ग्राम
  • मेथी दाना – ½ टीस्पून
  • हींग पाउडर – एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर – ½  टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
  • नमक स्वादअनुसार
  • धनिये के बीज का पाउडर – 1 टीस्पून
  • सौंफ पाउडर – ½  टीस्पून
  • चीनी – ½  टीस्पून
  • इमली का पाउडर – 2/3 टीस्पून
  • सरसों का तेल – 1 टेबल स्पून
  • कुछ धनिया पत्ते

गाजर की सब्जीखट्टी मीठी गाजर की सब्जी

विधि 

  • गाजर को छीलकर अच्छी तरह धो लें। उन्हें लंबाई के अनुसार लंबे और मोटे टुकड़ों में काटें। एक पैन में तेल गर्म करें। मेथी दाना और हींग पाउडर डालें।
  • जब मेथी दाना हल्का भूरा हो जाए, तो गाजर डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। कसूरी मेथी, नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं और पैन को ढक दें।
  • दस मिनट के लिए बंद पैन में गाजर को धीमी आँच पर पकने दें। ढक्कन खोलें और सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, चीनी और इमली पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर पांच मिनट तक भूनें।
  • धीमी आंच पर पांच मिनट तक भूनें। आँच बंद कर दें। ताजी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

सरसों दा साग

सामग्री

  • सरसों की पत्ती – 300 ग्राम
  • पालक – 100 ग्राम
  • टमाटर – 3
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
  • सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • मक्की का आटा – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • नमक – 1 टीस्पून पानी

सरसों का सागसरसों दा साग

विधि

  • सरसों की पत्ती, पालक को बारीक काट लेंगे। इसे थोड़ा पानी डालकर कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लेंगे। उसके बाद इसे मसलकर और बारीक कर लेंगे।
  • इसी बीच टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट बना लें।
  • अब कड़ाही लें। इसमें सरसों का तेल डालकर गर्म होने देंगे।
  • तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का भुनेंगे। अब इसमें मक्की का आटा डालेंगे।
  • थोड़ा भुनने के बाद टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें। इन्हें अच्छे से मिलाते रहे।
  •  मसाला भुनकर तैयार होने पर उबली सब्जियां डाल दें। अब इसमें लाल मिर्च और नमक डालकर पकने दें।
  • फिर एक कप पानी डाल दें। इसमें हरा धनिया भी डाल दें। 10 मिनट तक ढंककर पकने दें।  इसे दो-दो मिनट में खोलकर इसे हिलाते रहें। सरसों का साग तैयार।

लहसुनी पालक 

सामग्री

पालक प्यूरी के लिए

  • पालक – 300 ग्राम या 2 बड़े गुच्छे
  • धनिया पत्ती – 3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन की कलियाँ – 3 

सब्जी के लिए

  • तेल – 3 टेबल स्पून
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • इलायची – 2
  • तेज पत्ता – 1
  • कटा हुआ प्याज – 1 बड़े आकार का
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • बेसन – 1 टेबल स्पून
  • कटे टमाटर – 1 मध्यम आकार का
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
  • पालक या पालक प्यूरी
  • आवश्यकता अनुसार
  • चीनी – ½ टीस्पून
  • दही – 3 टेबल स्पून
  • गरम मसाला – ½ टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टीस्पून

तड़का के लिए

  • घी – 2 टेबल स्पून
  • लहसुन की कलियां कटी हुई – 5-6 
  • तिल – ½ टीस्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 2

लहसुनी पालक लहसुनी पालक 

विधि 

  • एक बड़े पैन में 3 कप पानी डालें। उबलते पानी में 3 गुच्छे पालक डालें।
  • 2 मिनट तक या पालक के अच्छी तरह से फूलने तक उबलने दें। पालक को निथार कर ठंडे पानी में डाल दें। यह पालक के हरे रंग को बनाए रखने में मदद करता है।
  • पानी निकालें और पालक को ब्लेंडर में डालें। साथ ही हरा धनिया, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च भी डाल दें। बिना पानी डाले इसे पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी और जीरा डालकर भूनें। खुशबूदार होने तक भूनें।
  • फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें जब तक कि रंग थोड़ा न बदल जाए। अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें। एक मिनट के लिए भूनें। फिर 1 टेबल स्पून बेसन डालें और बेसन की खुशबू आने तक भूनें।
  • अब कटे हुए टमाटर, कुछ कटे हुए पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। थोड़ा पानी छिड़कें और धीमी आंच पर सब कुछ पका लें। इसके अलावा, पालक प्यूरी, थोड़ा पानी और चीनी डालें। थोड़ा भूनें। तब तक पकाएं ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
  • अब दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालें। अच्छे से मिक्स करें। सब्जी को बोल में निकाल लीजिए। 
  • तड़का बनाने के लिए 2 टेबल स्पून घी गरम करें और कटा हुआ लहसुन सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • 1 सूखी लाल मिर्च और ½  टीस्पून तिल डालें। थोड़ा भूनें। आखिर में, लहसुनी पालक के ऊपर तड़का डालें और पराठे के साथ इसका स्वाद लें।

गोभी फ्राइड

सामग्री

  • गोभी – ½ किलो
  • प्याज – 4
  • टमाटर – 4
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
  • दालचीनी – 1
  • तेजपत्ता – 1
  • काली मिर्च – 4
  • लौंग – 4
  • हरी मिर्च – 1
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • हींग – ¼ टीस्पून
  • जीरा – ½ टीस्पून
  • गरम मसाला – ¼ टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल – गोभी तलने के लिए

गोभी फ्राई रेसिपीगोभी फ्राइड

विधि 

  • गोभी को धोकर बड़े टुकड़ो में काट लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। गोभी के टुकड़ो को मीडियम आँच पर फ्राइ करके प्लेट में निकाल लें और एक तरफ रख दें।
  • एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर भुने। फिर इसमे तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालें। अब अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालें और भुने।
  • प्याज़ भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट डालें। मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब कड़ाही में हींग, कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1 टीस्पून पानी डालकर मसाला पकाएं।
  • कड़ाही में तली हुई गोभी और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। आँच धीमी करके 4 से 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। तैयार फ्राइड गोभी पर बारीक कटा हरा धनिया और गर्म मसाला डालें।
और पढ़ें ...

शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं:

  • शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़ कपड़े पहनें. 
     
     
     
  • शनिदेव की पूजा करें. 
     
     
     
  • शनिदेव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 
     
     
     
  • शनिदेव का ध्यान करते हुए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें. 
     
     
     
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को भोजन कराएं. 
     
     
     
  • गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करें. 
     
     
     
  • गरीबों को दान करें. 
     
     
     
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. 
     
     
     
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें. 
     
     
     
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि यंत्र की पूजा करें. 
     
     
     
  • शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करें. 
और पढ़ें ...

सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही खाने को मिलती है। सरसों का साग और मक्की की रोटी

सरसों का साग और मक्की की रोटी रेसिपी : सरसों का साग और मक्की की रोटी पॉपुलर पंजाबी डिश है। यह एक ऐसी क्लासिक डिश है जिसे हर कोई बहुत स्वाद से खाता है। यह एक ऐसी​ डिश है जो सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही खाने को मिलती है। सरसों के साग में ढेर सारा घी और मक्खन डालकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

 

सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री: सरसों का साग बनाते समय में इसमें सरसों के पत्तों के साथ बथुआ और पालक भी डाला जाता है। उबाल कर पीसने के बाद साग को प्याज, टमाटर आदि का तड़का दिया जाता है।

 

सरसों के साग को कैसे सर्व करें: वैसे तो साग और मक्की की रोटी का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन आप इसके साथ छाछ या लस्सी भी सर्व कर सकते हैं।

सरसों का साग और मक्की की रोटी की सामग्री

  • साग के लिए:
  • 750 ग्राम सरसों का साग
  • 250 ग्राम पालक का साग
  • 250 ग्राम बथुए का साग
  • 2 कप पानी
  • एक चुटकी नमक
  • 1 1/2 कप मक्की का आटा
  • 4 हरी मिर्च
  • 25 ग्राम अदरक
  • 6 लहसुन की कली
  • 2 प्याज
  • घी
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • मक्की की रोटी:
  • 1/2 kg मक्की का आटा
  • आटा गूंथने के लिए पानी
  • तलने के लिए घी

सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने की वि​धि

1.
प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालें उसमें नमक और पानी डालकर धीमी आंच पर 1 1/2 घंटे तक पकाएं।
2.
साग का पानी निचोड़कर निकाल लें और पानी को एक तरफ रख दें। साग को कुकर में अच्छे से मैश करें, इसमें मक्की का आटा डालकर कर चलाएं।
3.
साग का पानी उसमें वापस डाल दें साथ ही नॉर्मल ताजा पानी डालकर कर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
4.
हरी मिर्च और अदरक डालकर साग को गाढ़ा होने तक पकाएं।
5.
तड़का तैयार करने के लिए प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया डालकर भूनें, प्याज को गोल्डन ब्राउन होने दें।
6.
तड़के को साग में डालकर मिक्स करें जूनियन कटी अदरक से गार्निश करें।

मक्की की रोटी :

1.
मक्की का आटा लें और गूंथ लें।
2.
तवा गर्म कर करें और उस पर थोड़ा सा घी डालें ताकि रोटी उस पर चिपके नहीं।
3.
चकले पर गोल आकार की मक्की की रोटी तैयार कर लें। इसके बाद बहुत आराम से तवे पर डालें।
4.
रोटी पर घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
5.
रोटी को सरसों का साग, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ सर्व करें।
और पढ़ें ...

घर पर बिल्ली का आना शुभ या अशुभ, इन संकेतों से जानें

कुत्ता, गाय, भैंस के साथ ही बिल्ली भी पालतू जानवर है, जिसे लोग घर पर पालते हैं. कई लोग घर पर बिल्लियों को पालते हैं. लेकिन जो लोग बिल्ली नहीं भी पालते उनके घर पर भी बिल्ली आ जाती है. लेकिन बिल्ली का घर पर आना शुभ-अशुभ संकेतों से जुड़ा होता है.

बिल्ली को लेकर बहुत सारे मिथक और अंधविश्वास भी हैं. इसलिए आमतौर पर लोग बिल्ली को शुभ नहीं मानते हैं. कुछ लोग बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं. बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी कहा जाता है. धर्म शास्त्रों में भी बिल्ली के घर पर आने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है.  

घर पर बिल्ली का आना शुभ या अशुभ

अगर आपके घर पर अचानक से काली बिल्ली आने लगे तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है. काली बिल्ली के घर पर आने के साथ ही काली बिल्ली का रास्ता काटना, काली बिल्‍ली का आपसे टकरा जाना, काली बिल्ली का आप पर हमला करना आदि जीवन में आने वाले संकट का प्रतीक है. घर पर काली बिल्ली का आना नकारात्मक शक्तियों के होने का भी संकेत देता है.

वहीं अगर आपके घर पर अचानक से सफेद रंग की बिल्ली आ जाए तो इसे बहुत शुभ माना गया है.  सफेद बिल्ली को शुभता का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ संदेश लेकर आती है. वहीं सफेद रंग की बिल्ली के घर पर आगमन से नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर हो जाती है.

बिल्ली से जुड़े अन्य शुभ-अशुभ संकेत

  • घर पर बिल्ली का बच्चा पैदा होना: घर पर बिल्ली के बच्चों को जन्म देना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. इस संकेत का अर्थ होता है कि, जल्द ही आपके घर पर शुभ-मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.
  • घर पर बिल्ली का रोना: घर पर बिल्ली का रोना अशुभ माना जाता है. अगर किसी शुभ काम से पहले बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई दे तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. अगर लगातार कई दिनों तक बिल्ली के रोने की आवाजें आ रही है तो यह आने वाली किसी बड़े संकट का संकेत है.
  • घर पर बिल्ली का मरना: आपके घर पर यदि कोई बिल्ली मर जाए तो यह बहुत अशुभ संकेत है. इसके अलावा बिल्ली को खुद मारने की भी भूल न करें. बिल्ली को मारने वाले व्यक्ति के साथ अशुभ होना निश्चित है.
  • बिल्लियों का लड़ना: आपके घर पर अगर कई बिल्लियां आपस में लड़ रही हैं तो इसे भी अच्छा नहीं माना जाता है. यह परिवारिक रिश्तों में कलह-क्लेश का संकेत होता है.
और पढ़ें ...

आंवले का जूस पीने के फायदे घर पर आंवला जूस कैसे बनाएं?

आंवले का जूस पीने के फायदे

आंवला बेहद सेहतमंद होते हैं क्योंकि ये विटामिन सी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. आंवले को आप नाश्ते में खा सकते हैं. खाली पेट भोजन की सलाह दी जाती है.  खाली पेट स्पेशल प्लांट प्लांट आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और यह विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट का एक पावरहाउस है. यह बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह पोषक तत्व आपके शरीर में कई तरह से काम आते है. 

घर पर आंवला जूस कैसे बनाएं?

5-6 आंवला (गोसेबेरी)

अदरक

शहद

पानी

ऐसे घर पर बनाएं आंवले का जूस

स्टेप 1: आंवले को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. बीज निकाल दें.

स्टेप 2: अब, आंवले के टुकड़ों को पानी के साथ मिलाकर चिकना बना लें.

स्टेप 3: जब यह हो जाए तो अदरक और शहद (अपने स्वाद के अनुसार) डालें और एक बार फिर से मिलाएं.

स्टेप 4: जूस को छानकर उसमें से गूदा और बीज निकाल दें.

स्टेप 5: एक गिलास में 2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें और इसे पी लें.

 

स्टेप 6: आप आसानी से घर में आंवले के जूस का क्यूब बना सकते हैं. इस आप आराम से आइस ट्रे में रखकर क्यूब के साइज में जमा लीजिए. जब फिर आपको इसे पीना हो तो आराम से इसे सुबह के वक्त पी लें. 

हर दिन कितना आंवला जूस पिया जा सकता है?

आपको 30 मिली से ज़्यादा आंवला जूस नहीं पीना चाहिए. यह लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. इसका सेवन सुबह के समय करना चाहिए.

और पढ़ें ...

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना सुविधाजनक तो हो सकता है, लेकिन यह सुरक्षित बिल्कुल नहीं है.

भले हम कितने दावे क्यों न कर लें कि हम प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन हमारी जिंदगी से प्लास्टिक (Plastic uses) को दूर करना बहुत मुश्किल है. सामान रखने के लिए प्लास्टिक के बैग से लेकर अधिकतर लोग प्लास्टिक की बोतलों (Plastic bottle) में पानी का सेवन करते हैं.

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना सुविधाजनक तो हो सकता है, लेकिन यह सुरक्षित बिल्कुल नहीं है. हाल ही में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुई रिसर्च के मुताबिक नियमित रूप से बोतल बंद पानी का सेवन करने से सेहत पर जहर की तरह प्रभाव पड़ता है. आइए आपको बताते हैं इस रिसर्च के बारे में और उसके प्रभाव (side effect of plastic water bottle). 

प्लास्टिक की बोतल सेहत को कैसे करती है नुकसान 

  • हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्च के अनुसार, पॉली कार्बोनेट की बोतलें दिल के रोग और डायबिटीज के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती हैं, क्योंकि इसमें केमिकल बिस्फेनॉल-ए पाया जाता है.
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्लास्टिक की बोतल से नियमित रूप से पानी पीने से प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है. इसका पानी हार्मोन इंबैलेंस कर सकते हैं और माइक्रो प्लास्टिक से दूषित पानी कोशिकाओं में सूजन को बढ़ा सकता है.
  • बोतल बंद पानी का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है, दरअसल प्लास्टिक की बोतल जब गर्म चीजों के संपर्क में आती है, तो इसमें हानिकारक रसायन घुल जाते हैं और इसका सेवन करने से कैंसर की आशंका भी बढ़ती है.
और पढ़ें ...