राशिफल
ये है भारत की 10 सबसे बकवास फिल्में, IMDb की रेटिंग में मिला सुपरफ्लॉप का दर्जा
ENTERTAINMENT NEWS : ओटीटी के जमाने में हम कई फिल्में ऐसी चला देते हैं जिसे देखने के बाद बड़ा ही अफसोस होता है. दिमाग की ऐसी-तैसी हो जाती है तो मन करता है कि बाल नोंच लें. तो आप ऐसी भूल न करें, इसलिए हम लाए हैं आपके लिए बॉलीवुड की सबसे बकवास फिल्मों की लिस्ट. IMDb की रेटिंग में इन्हें सुपरफ्लॉप का दर्जा मिला है. तो चलिए बताते हैं।
1. देश द्रोही
कमाल आर खान की इस फिल्म को लिस्ट में नंबर 1 पर रखा गया है. आईएमडीबी की लिस्ट में इसे 1.2 की रेटिंग मिली है. फिल्म को जगदीश ए शर्मा ने डायरेक्ट किया था जो कि साल 2008 में रिलीज हुई थी.
2. हिम्मतवाला
वैसे तो आपने अजय देवगन की दृश्यम और गोलमाल जैसी फिल्में देखी होंगी और उनके बड़े फैन होंगे. मगर भूलकर भी ये फिल्म मत देखना. क्योंकि IMDb ने इसे 1.7 की रेटिंग के साथ दूसरी सबसे बकवास फिल्म का दर्जा दिया है.
3. हमशक्ल
साजिद खान के करियर की सबसे महाफ्लॉप इसी को माना जाता है. इसमें राम कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर 1.7 की रेटिंग मिली है.
4. जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
साल 2002 में आई फिल्म को IMDb पर 2.7 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म राजकुमार कोहली ने बनाई थी जिसमें सनी देओल, अरमान कोहली और मनीषा कोइराला थे.
5. कर्ज
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी कर्ज में हिमेश रेशमिया थे. इस फिल्म को IMDb ने 2.3 की रेटिंग दी है. ये फिल्म साल 2008 में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर भी महाफ्लॉप रही थी.
6. तीस मार खान
साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म 2 घंटा 15 मिनट की थी. इसे 15 मिनट झेलना भी बड़ी बात होगी. IMDb ने 2.7 की रेटिंग दी है. फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना थे.
7. जॉय: द रियल स्टोरी
प्रशांत चड्ढा के निर्देशन में बनी जॉय नाम की ये फिल्म साल 2007 में आई थी जिसमें हंसिका मोटवानी, हिमेश रेशमिया और मल्लिका शेरावत थे. IMDb ने इसे 2.4 की रेटिंग दी है.
8. आग
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरस्टार्स से सजी थी. अमिताभ बच्चन, मोहनलाल और अजय देवगन लीड रोल में थे. IMDb पर इसे 1.4 की रेटिंग मिली है.
9. रासकल्स
साल 2011 में आई ये अजय देवगन, संजय दत्त और कंगना रनौत की फिल्म थी जिसे डेविड धवन ने बनाया था. फिल्म को IMDb ने 3.0 की रेटिंग की है.
10. ट्यूबलाइट
3.9 की रेटिंग के साथ सलमान खान की ट्यूबलाइट भी इस लिस्ट में है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपर फ्लॉप हुई थी जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था.
संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं रखेंगी हलषष्ठी उपवास
सभी बड़े मंदिर में हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। महिलाओं ने लाई, दोना-पत्तल, पसहर चांवल और महुआ फल समेत दूसरी पूजन सामाग्रियां खरीदी। संतान प्राप्ति और बच्चों की लंबी आयु के लिए इसे मनाया जाता है।
धार्मिक कथाओं में कमरछठ व्रत कथा का वर्णन है। इसे हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं मिट्टी की नाव और नाविक बनाती है। साथ ही दूध, दही, घी, नारियल, और फूल के साथ सुबह से उपवास रखती हैं। शाम को सभी महिलाएं एक साथ पूजा करती हैं। पूजा करने के बाद बच्चों के पीठ पर हाथों का पंजा लगाया जाता है, ताकि बच्चों की आयु लंबी हो और वे हर मुसीबत से बचे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पहली बार मल्टीस्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला 13 को होगी रिलीज़ पोस्टर विमोचन रायपुर में 1 सितम्बर को, 4 सितम्बर 2024 को बिलासपुर में ओपन मीट
भाई भाई फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला जिसके मुख्य कलाकार रवि साहू है इस फिल्म में अपना जलवा बिखेरीगी बी.ए. फाईनल ईयर की हीरोईन दीक्षा जायसवाल एवं बी.ए. सेकेंड ईयर, की हीरोईन सोनाली सहारे इसके अलावा इस फिल्म में अमित चक्रबर्ती, तरूण देवांगन, गणपति देवांगन, पूजा टांडेकर, सिमरन देवांगन है। इस फिल्म की प्रस्तुति श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन के द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में बॉलीउड के कलाकार दीपक सिर्क (प्रलयनाथ गेंडा स्वामी फेम) अब्दुल गफार खान जिन्होने रामायण सिरियल में कुंभकरण का रोल अदा किया है। इस फिल्म की शूटिंग रायपुर, बिलासपुर, कोनी, रानीगांव, कोरबा, सतरेंगा में हुई है। बिलासपुर के लोकेशन हैप्पी स्ट्रीट, स्मृति यन, बिलासा ताल, बंधवा तालाब, सरकंडा पूल रोड, रेल्वे स्टेशन, बिलासा एयरर्पोट, बस स्टैण्ड में किया गया है। रायपुर के नया रायपुर में इसकी शुटिंग हुई।
एन. माही फिल्म प्रोडक्शन एवं निर्माता मोहित कुमार साहू की प्रस्तुति सस्पेंस, थ्रिल और काॅमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे, 30 अगस्त को होगी रिलीज़
एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के सफल निर्माता मोहित साहू, सहनिर्माता आनन्द दास मानिकपुरी की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलिज होने जा रही है। रियल इंसीडेंट पर आधारित इस फिल्म में हाॅरर, संस्पेंस, थ्रिल और काॅमेडी का तड़का है। फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताया था कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे -ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। फिल्म के गीत चाॅदी के गोला...समझ नई आये गोरी रे और टाॅईटल सांग कर्णप्रिय हैं, जो सोशल मीडिया में भी पहले से ही छाया हुआ है।
‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।
अब इसदिन OTT पर तहलका मचाएगी प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि’, जानिए कब और कहां देखें
Kalki 2898 Ad OTT Release : रिबेल स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर एपिक साइंस फिक्शन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज होते ही देश और दुनिया में खूब तहलका मचाया. वहीं अब ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जी हां थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद ये फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं सहित हिंदी में ओटीटी पर स्ट्रीम करने जा रही है. जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी.
रिबेल स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर एपिक साइंस फिक्शन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज होते ही देश और दुनिया में खूब तहलका मचाया. वहीं अब ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जी हां थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद ये फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं सहित हिंदी में ओटीटी पर स्ट्रीम करने जा रही है. जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी.-
‘कल्कि’ हिंदी भाषा में ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी?
‘कल्कि 2898 एडी’ की ओटीटी रिलीज की डेट आ गई है. नाग अश्विन निर्देशित ये फिल्म हिंदी में ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए इसके हिंदी में स्ट्रीम करने की अनाउंसमेंट की है. कैप्शन में लिखा गया है, “इस युग का EPIC ब्लॉकबस्टर आ रहा है नेटफ्लिक्स पर, हिंदी में देखिए कल्कि 2898 एडी, हिंदी 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.”
फिल्म ने अबतक इतने करोड़ की कमाई की
कल्कि 2989 एडी में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 600 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइ बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
15 अगस्त के मौके पर खास डिश बनाना चाहते हैं तो आप तिरंगा सैंडविच भी बना सकते हैं.
ये सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है. इसके साथ ही ये बहुत टेस्टी भी होता है. इस सैंडविच को आप घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं आइए यहां जानते हैं.
तिरंगा सैंडविच की सामग्री
4 ब्रेड के स्लाइस लें
1 गाजर – कसा हुआ
2 चम्मच टोमेटो केचप
4 चम्मच मेयोनेज
1 खीरा
एक चुटकी नमक और काली मिर्च
5 चम्मच पनीर
हरी चटनी
तिरंगा सैंडविच की रेसिपी
स्टेप – 1
सबसे पहले ब्रेड के कोने को निकाल लें. इसके बाद इन्हें अलग रख दें.
स्टेप – 2
इसके बाद ऑरेंज स्प्रेड तैयार करें. इसके लिए 2 चम्मच टोमेटो केचअप लें. इसमें 2 चम्मच मेयोनेज डालें. अब स्प्रेड में कसा हुआ गाजर डालें. अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
स्टेप – 3
अब मिक्सचर में एक चुटकी नमक और काली मिर्च डालेंगे. ऐसे तैयार हो जाएगा आपका ऑरेंज कलर का स्टफिंग.
स्टेप – 4
एक अलग कटोरी में एक खीरा कस लें. इस खीरे का एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. आप खीरे की जगह शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
स्टेप – 5
अब धनिया, हरी मिर्च और नमक का इस्तेमाल करके हरी चटनी तैयार करें. इस चटनी को खीरे के पेस्ट में मिला लें. इन दोनों चीजों को अच्छे मिला लें. इसमें आप एक चुटकी नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं.
स्टेप – 6
एक कटोरी में 5 चम्मच कसा हुआ पनीर लें. इसमें मायो डालें. अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें भी एक चुटकी नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें.
स्टेप – 7
इसके बाद ब्रेड के स्लाइस पर बटर लगा दें. सबसे पहले एक ब्रेड पर ग्रीन चटनी लगाकर ग्रीन स्प्रेड लगाएं. इसके बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे बंद कर दें.
स्टेप – 8
अब बंद की हुई ब्रेड पर व्हाइट स्प्रेड लगाएं. इसे तीसरे ब्रेड से कवर कर लें. अब ऑरेंज सॉस और स्प्रेड को इस पर लगा लें. इसके बाद चौथे ब्रेड स्लाइस इस सैंडविच को कवर कर दें.
स्टेप – 9
अब इस सैंडविच को बीच में से कट कर दें. आप इसे कट करने से पहले इसमें टूथपिक लगा सकते हैं. इसके बाद इस सैंडविच को सर्व करें.
कर्मा फिल्म प्रो. हाउस की नई छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी का ट्रेलर 15 को रिलीज
छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे अपलोड होगी। वहीं 6 सितम्बर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में छाॅलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एल्सा घोष अपने अभिनय से जलवे बिखरेंगी। हाल ही में उन्होंने मोर छइहाँ भुइयां-02 में अपने सशक्त भूमिका से चर्चा में रहीं और सब का दिल जीत कर एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने मया और दुलार लेकर फिल्म तहि मोर आशिकी में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की रोमांटिक जोड़ी के साथ ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने भी अभिनय किया है। जिनमें रजनीश झाँझी, उपासना वैष्णव, जीत शर्मा, मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, संदीप त्रिपाठी, पप्पू चंद्राकर, सरला सेन, निष्ठा और हिमांशु वर्मा प्रमुख है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है। तहीं मोर आशिकी के निर्माता और कहानीकार गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं।
डोमिनोज पिज्जा सेंटर- नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए भी एक ही किचन में वेज और नॉनवेज पकाया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ आम बात है। यहां के फास्ट फूड जोन के दुकान संचालक काफी लापरवाही बरत रहे हैं।
एक ही किचन में वेज-नॉनवेज बनाया जा रहा था। एक ही कुक मशीन में वेज-नॉनवेज दोनों तैयार करते पाए गए।
लोगों के धर्म, विश्वास से खिलवाड़
इतना सब होता तो चल जाता, लेकिन ये लोगों के धर्म से खिलवाड़ कर रहे थे। जहां नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए भी एक ही किचन में वेज और नॉनवेज पकाया जा रहा था।
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का यह फेवरेट स्नैक है वड़ा पाव
वड़ा पाव मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, मुंबई के लोग वड़ा पाव को बहुत ही चाव से खाते हैं। वैसे तो यह बटाटा वड़ा होता है जिसमें दो पाव के बीच बटाटा लगता होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का यह फेवरेट स्नैक है और अब आप भी अपने इस फेवरेट स्नैक को आसानी से घर पर सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं।
वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री:आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं आलू में मसाले डालकर वड़ा तैयार बनाया जाता है। जिसके बाद इस वड़े को बन के बीच में रखा जाता है।
वड़ा पाव को कैसे सर्व करें: वैसे तो पाव को मीठी और तीखी चटनी के साथ सर्व की किया जाता है। कुछ लोग इसे हरी मिर्च के साथ भी खाना पसंद करते हैं। अगर आप चाहे तो इसे शाम को एक कप चाय के साथ भी खा सकते हैं।
वड़ा पाव की सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 टी स्पून सौंफ
- 1 प्याज़
- 2 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- 2 आलू
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 2 टी स्पून नींबू का रस
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए:
- 9 लहसुन की कली
- 5 साबुत लाल मिर्च
- 2 टी स्पून सफेद तिल
- 1 कप नारियल, कद्दूकस
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून इमली
- 1 कप बेसन
- 1/4 कप सोडा
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 4 हरी मिर्च
-
वड़ा पाव बनाने की विधि
आलू वड़ा बनाने के लिए:
1.एक पैन में तेल लें, इसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालें। इन्हें एक साथ रोस्ट करें।2.प्याज़ और हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।3.अब इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालें।4.इसे अच्छे से मिलाएं और नींबू का रस डालें। इसे भूनकर एक पेस्ट बनाएं।मसाला बनाने के लिए:
1.एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और इसमें लहसुन के साथ साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और नारियल डालें।2.इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें रोस्टेड मूंगफली डालें और इसमें आधा चम्मच नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।3.अब इमली को डालें और सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।4.एक बाउल लें और इसमें बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।5.थोड़ा सा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर लें।6.पहले से तैयार किए गए मसाला पेस्ट में से मसाला लें और छोटी बॉल बना लें।7.तैयार की गई बॉल को बेसन के घोल में डालने के बाद डीप फ्राई करें।8.गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।9.कुछ हरी मिर्चो को पैन फ्राई कर लें।10.पाव लें इसमें हरी चटनी, मसाला पेस्ट लगाकर इसके बीच फ्राई किया हुआ पकौड़ा लगाएं।11.वड़ा पाव को हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।
रिश्तों में आई दरार…श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी और उनकी बहन को किया अनफॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार पर्दे पर राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। ऐसे में दोनों स्टार्स मूवी का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है और उन्हें इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ राहुल को अनफॉलो किया, बल्कि उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया।श्रद्धा कपूर ने कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए। इशारों ही इशारों में अपने प्यार को कुबूल किया था। श्रद्धा फोटो में आराम से बैड पर लेटी हुई थी। गले में पहने ‘R’ अक्षर के पेंडेंट को पूरा-पूरा फ्लॉन्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने पहली बार राहुल संग एक सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘दिल रख’ ले नींद तो वापस कर दे यार।’
राहुल के साथ काम करने वाली थी एक्ट्रेस
बीते दिनों ये भी कहा जा रहा था कि श्रद्धा की एक फिल्म को लेकर राहुल से बातचीत चल रही है, जिसे राहुल खुद प्रोड्यूस करेंगे। इतना ही नहीं अगर सभी चीजें सही रहती हैं। तो श्रद्धा बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से प्रोडक्शन में कदम रख सकती हैं, लेकिन अब इस कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।
अनंत और राधिका के फंक्शन में आए थे नजर
पहली बार मार्च में दोनों को एक साथ अनंत अंबानी और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में जाते हुए मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया था।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ उपायों को करने से संकटों से मुक्ति मिलती है
- मंगलवार के दिन सुबह स्नानादि के बाद हनुमान मंदिर जाएं और भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं. साथ ही हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, माला पहनाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और राह में आने वाली सभी बाधाओं को शीघ्र ही दूर कर देते हैं.
- आर्थिक संकट से छुटकारा के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं.अगर ये चीजें बंदरों को खिलाना संभव न हो तो आप किसी गरीब या जरूरतमंदको इन चीजों का दान कर सकते हैं. इस उपाय को 11 मंगलवार तक करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है.
- घर पर कोई छोटा बच्चा है और वह खूब रोता है तो मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख बच्चे के बिस्तर के नीचे लगा दें.
- मंगलवार के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इससे हनुमान जी की कृपा से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.
- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को शाम में हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं.
- मंगलवार के दिन जौ के आटे में काला तिल और तेल मिलाकर एक रोटी बनाएं. इस रोटी को तेल और गुड़ चुपड़कर नजर लगने वाले व्यक्ति या बच्चे से सात बार वारकर भैंस को खिला दें. इससे बुरे नजर का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाता है.
बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप, शादी से पहले टुटा रिश्ता
हैदराबाद : बॉलीवुड की ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 से चर्चा में हैं. फिल्म आगामी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस बीच खबर आई है कि श्रद्धा कपूर का उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. साथ ही उनकी पूरी फैमिली को भी अनफॉलो किया है. इधर, हाल ही में कुछ न्यू कपल भी अलग हो चुके हैं, जिनके ब्रेकअप की खबरें अभी तक चर्चा में हैं.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी बार-बार अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं. अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने माहौल बदल दिया है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा और राहुल को रास्ते अब अलग हो गए हैं. वहीं, फिल्म स्त्री 2 की प्रमोशन में बिजी श्रद्धा ने अभी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पूजा-अर्चना की और पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, राजनांदगांव के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सोमवार के दिन करें ये 5 सरल उपाय, भोलेनाथ की कृपा से आपके सभी संकटों का होगा अंत
आप जानते ही हैं कि भगवान भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं और वह सबकी सुनते हैं और जो भी भगवान शिव को प्रसन्न कर लेता है. उसके सारे संकट समाप्त हो जाते हैं. बता दें कि हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है, तो आइए हम आपको सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताते हैं, जिससे धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी...रुद्राक्ष करें दान
बता दें कि आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उसमें परेशानियां आ रही हैं तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए. माना जाता है कि मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही आपकी धन की समस्या भी खत्म होती है.
उपवास रहें
सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं. इस दिन पूरे दिन व्रत रखने से आपके कई रुके हुए कार्य भगवान शिव की कृपा से पूर्ण हो जाते हैं. अगर आप पूरे दिन व्रत नहीं रख सकते हैं तो दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन कर सकते हैं.
सफेद वस्तु का दान करें
दान को हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है. सोमवार के दिन आप किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या धन दान कर सकते हैं. बता दें कि सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.
ऐसे करें विशेष पूजा
बता दें कि सोमवार के दिन महादेव की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र, फूल और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है. आप शिवलिंग के सामने दीपक या अगरबत्ती भी जला सकते हैं.
करें मंत्र का जाप
अगर आप बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो सोमवार के दिन आपको भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप करना चाहिए.बता दें कि 'ॐ नमः शिवाय; मंत्र का जाप करने से आपका भाग्य चमकने लगता है और आपकी कई समस्या समाप्त हो जाती है.
सूजी से बना मेदू वड़ा स्वाद में है लाजवाब, 15 मिनट में होगा तैयार, आसान है रेसिपी
मेदू वड़ा एक फेमस साउथ इंडियन फूड डिश है और इसे सूजी से बनाया जा सकता है. मेदू वड़ा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, डाइजेशन के लिहाज से भी बढ़िया होता है. आप दिन में अगर स्नैक्स के तौर पर कुछ स्वाद से भरा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. मेदू वड़ा बनाना आसान है और ये स्नैक्स कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है. कई बार ऐसा होता है जब लंच के बाद भी भूख सताने लगती है, ऐसी स्थिति में भी मेदू वड़ा को खाया जा सकता है.
सूजी मेदू वड़ा का स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा. आप साउथ इंडियन डिशेस को पसंद करते हैं तो इस बार इडली, डोसा, उत्तपम के बजाय मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं मेदू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी.
सूजी मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री
सूजी – डेढ़ कप
जीरा – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 1 टेबलस्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
काली मिर्च कुटी – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 2-3
तेल – जरूरत के मुताबिक
पानी – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
सूजी मेदू वड़ा बनाने की विधि
दिन में भूख लगे और कुछ चीज जल्दी बनाना हो तो सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी, 1 टी स्पून तेल और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दें. अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखकर पानी को उबाल लें. जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें सूजी डालें और बड़ी चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें. अब सूजी को तब तक पकाएं जब तक कि वह पानी को पूरी तरह से सोख न ले.
जब सूजी पक जाए तो उसे एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और उसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा, कढ़ी पत्ते, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नींबू रस डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें. इसके बाद थोड़ा सा सूजी मिश्रण लें और इसे रोल करके चपटा कर दें. इसके बाद इसके बीच में एक छेद कर दें. इसी तरह सारे मिश्रण से सूजी मेदू वड़ा तैयार कर लें.
