राशिफल

अपनी उम्र से ज्यादा फिल्में रिजेक्ट कर चुकी गोविंदा की लाडली, अपने लुक्स से फैंस को बना लेती हैं दीवाना

नई दिल्ली। Tina Ahuja Birthday : बॉलीवुड के स्टार किड्स की बात करें तो टीना आहूजा भी उन्हीं में से एक हैं जो एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं. 2015 में वो डेब्यू भी कर चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 33 साल की हो चुकी गोविंदा की लाडली 30 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं. आइए टीना के बर्थडे पर कुछ अनछुए पहलुओं से आपको रूबरू कराते हैं.

टीना आहूजा

गोविंदा अपने दौर के सुपरस्टार रहे हैं. 80 और 90 के दशक में उन्होंने जो काम किया उसकी चर्चा तो आज भी खूब होती है लेकिन अभी तक वैसा स्टारडम ना तो उनके बेटे को मिला है और ना ही बेटी टीना आहूजा को जो सात साल पहले इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं.

टीना आहूजा

टीना आहूजा

इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं टीना

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टीना ने भले ही अपने करियर में कामयाबी का स्वाद नहीं चखा है, लेकिन फिल्मों को रिजेक्ट करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि टीना अब तक करीब 30 फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं. दावा किया जाता है कि टीना अपने पिता की तरह ही कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन मनमाफिक स्क्रिप्ट ही नहीं मिली है. इसके चलते वह हामी नहीं भर पाई हैं. बता दें कि टीना आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स से फैंस को रूबरू कराती रहती हैं।

और पढ़ें ...

मिर्ज़ापुर, पाताल लोक जैसी वेब सीरीज में काम नहीं कर पाऊंगी :सोनाक्षी

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज दहाड़ में काम किया था। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इस वेब सीरीज में उन्होंने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। उनकी यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह उनका ओटीटी डेब्यू भी था। इसका निर्देशन रीमा कातगी और रुचि ओबेरॉय ने किया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन्हें थ्रिलर सीरीज पसंद है लेकिन वह मिर्जापुर, पाताल लोक या सैक्रेड गेम जैसी वेब सीरीज में काम नहीं कर पाएगी। एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू सन 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से किया था। इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका थी। इसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों और गानों में काम किया है। अब उन्होंने एक नया इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह और ज्यादा बोल्ड कंटेंट वाली वेब सीरीज में काम नहीं कर पाएंगी। उनसे पूछा गया कि वह किन शो में काम करना चाहती थी। इस पर उन्होंने कहा- "मुझे पाताल लोक, सैक्रेड गेम्स और मिर्जापुर पसंद आए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उनमें से किसी में भी फिट होती हूं। उनका कंटेंट बहुत बोल्ड है लेकिन उन्हें देखने में मुझे काफी मजा आया।"सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन्हें क्राइम थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद है। एक्ट्रेस आगे कहती है- 'मैंने ऐसी फिल्में नहीं की है, जिन्हें मैं अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकती। अगर मुझे लगता है कि यह बात मेरे परिवार को पसंद नहीं आएगी तो मैं वह काम नहीं करती हूं। यह मेरा मानना है। ऐसा नहीं है कि मुझे ऐसा करने के लिए कहा गया है। मुझे अच्छा लगता है कि मैं कोई अच्छा काम करूं और परिवार के साथ बैठकर देखूं। मैं नहीं चाहती कि उन्हें मेरी वजह से शर्मिंदगी हो।'

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन नें प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन नें प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान *लक्ष्य पाने पूरी तैयारी और आत्मविश्वास जरूरी - प्रो. सुमेर सिंह* *अनुभव से ही स्मार्टवर्क विकसित होता है - धर्मवीर धीर* *सफलता पाने इमोशनल इंटेलिजेंस पर ध्यान दें -अजीत कुकरेजा* *10 साल के मॉस्टर जसराज सिंह ने गणितीय गणना का किया प्रदर्शन किया* रायपुर 14जुलाई 2023/ आईटीएम यूनिवर्सिटी,रायपुर के वाईस चांसलर प्रो. सुमेर सिंह ने कहा है कि विद्यार्थियों को सफलता तभी मिलेगी जब वह पहले से ही अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना बना कर तैयारी करें। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम में एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, सचिव दीप सिंह जब्बल,एजुकेशन कमेंटी के चेयरमैन डॉ. बी.एस.छाबड़ा भी उपस्थित थे। प्रो. सुमेर ने वृंदावन हाल,सिविल लांईस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि यहां सम्मानित होने वाले विद्यार्थी 90 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक वाले काफी प्रतिभाशाली छात्र -छात्राएं हैं। वे इन बातों को जानते हैं कि उन्होंने यह सफलता अपनी मेहनत से प्राप्त की है। उन्होनें कहा कि कोई भी लक्ष्य पूरे तैयारी करने तथा आत्म विश्वास से ही प्राप्त होता है। प्रो सिंह ने उपस्थित पालकों से कहा कि बच्चे तो मासूम होते हें, माता-पिता ही बच्चों के टैलेन्ट को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों से उन्होनें कहा कि "मान लो तो हार, ठान लो तो जीत है।" वे कहते हैं कि इसी बात को ध्यान रखने की जरूरत है। आईडीएम यूनिवर्सिटी ग्रुप मुंबई के डायरेक्टर कैरियर कांऊसिलिंग श्री धर्मवीर धीर ने विदार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में आपको क्या बनना है यह पहले से ही तय कर लेना चाहिए। एक वास्तविक उदाहरण देते हुए उन्होनें बताया कि एक ही साथ पढ़े दो छात्र अपनी पढ़ाई के बाद अमरीका की एक कंपनी में नौकरी में लगे। इसमें एक का वेतन 50 लाख रुपए तथा दूसरे का वेतन 10 लाख रुपए सालाना था। इसका कारण था कि दोनों की पर्सनैल्टी में काफी अंतर था। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्मार्ट वर्क तभी सीख पाता है जब वह 10-15 साल तक कार्य का अनुभव ले चुका होता है। श्री धीर ने सफलता का गुरुमंत्र बताते हुए कहा कि नए आईडिया और वैचारिक सोच विकसित करने के लिए दूसरों की सफलताओं की कहानियां सुनें। इसके लिए उन्होनें विद्यार्थी को यूट्यूब में टेडएक्स जैसी वेबसाईट देखने की सलाह दी। विशेष अतिथि के रुप में आए पार्षद और नगर निगम रायपुर एमआईसी के सदस्य ने श्री अजीत कुकरेजा ने दिल्ली में रह कर आईएएस बनने की तैयारी के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि भले ही मैं कुछ अंकों से भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने से चूक गया किन्तु उस अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि सफलता पाने के लिए आपकी दृष्टि और लक्ष्य एकदम स्पष्ट होना चाहिए। इसके लिए अपने अपने अवचेतन मन को केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इमोशनल इंटेलीजेंस के साथ अध्ययन करने की सलाह दी। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से आए कक्षा 10वीं के 12 तथा कक्षा 12वीं के 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा दसवीं गुरबानी छाबड़ा व अमृत कौर को गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स, फलकप्रीत कौर रंधावा को सिल्वर मेडल,सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स प्रदान किया गया। इसके बाद प्रभलीन सिंह डडियाला,जसप्रीत सिंह चावला, मनविन्दर सिहं माखीजा, नयनदीप खुराना, जसमीत कौर दत्ता, सिमरनजीत कौर, अंजलि बग्गा, अक्क्षदीप सिंह चावला, नवदीप कौर सूरी को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स और मोमेन्टो प्रदान किया गया। वहीं 12वी कक्षा में उत्तीर्ण लवदीप सिंह सलूजा और कशिश गांधी को गोल्ड मेडल,सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स, पवित सिंह गुजराल व खुशप्रीत सैनी को सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स प्रदान किया गया। अन्य विद्यार्थियों में आर्ची हुरा, प्रभगुन कौर टुटेजा,गुरलीन कौर, दिलप्रीत कौर सलूजा, करमजीत कौर संधू, मन्नत बिन्द्रा, प्रभराज सिंह भाटिया, अंशराज सिंह टुटेजा, अमनजोत कौर, वैष्णवी छाबड़ा और तनीषा कौर को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स व मोमेन्टो प्रदान किया गया। गणितीय गणना कौशल मंय तीन वर्ल्ड रिकार्ड हासिल करने वाले जसराज सिंह को भी उसकी प्रतिभा के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्स और मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने अपने अद्बोधन में संस्था की गतिविधियों और कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री बॉम्बरा ने कहा कि सिक्ख बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एसोसियेशन चिकित्सा, शिक्षा तथा पारिवारिक परामर्श सहित पर्यावरण के क्षेत्र में सन् 2018 से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस संस्था को "सरबत के भला" के उद्देश्य से आगे बढ़ाना है। एसोसियेशन के एजुकेशन के चेयरमैन डॉ.बी.एस.छाबड़ा ने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के जे.एस. जब्बल, के. एस.झांस, टी.एस. झांस, बी.एस. सलूजा, अवतार सिंह प्लाहा, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह राजपाल, कुलदीप सिंह छाबड़ा, एम.एस. सलूजा, लखिन्दर सिंह चावला, टी.एस. जब्बल, डी.एस. डडियाला, ए.एस. विरदी, मंजीस सिंह हुरा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, तेजपाल सिंह हंसपाल, श्रीमती रविन्दर कौर बॉम्बरा, श्रीमती पिंकी जब्बल सहित एसोसियेशन कई सदस्य उपस्थित थे। पालकों की ओर से अंबिकपुर से आए सरदार नरेन्द्र सिंह टुटेजा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एसोसियेशन का आभार व्यक्त किया, वहीं कार्यक्रम में आए सभी लोगों की उपस्थिति के लिए एसोसियेशन के सचिव दीप सिंह जब्बल ने आभार व्यक्त किया ।
और पढ़ें ...

राजस्थान के असली स्वादों का आनंद रायपुर में

शाही राजस्थानी फूड का आनंद रायपुर में 

14 जुलाई से 23 जुलाई तक राजस्थानी फूड फेस्टिवल

 

रायपुर में शाही राजस्थानी फूड का आनंद लें कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर 14 जुलाई से 23 जुलाई तक राजस्थानी फूड फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है, ताकि खाने के शौकीनों को राजस्थान के असली स्वादों का आनंद लेने का मौका मिल सके। यह फूड फेस्टिवल पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का उत्सव है, जो राज्य की समृद्ध पाक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाले व्यंजनों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करता है। महोत्सव में ली मेरिडियन जयपुर से शेफ वीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जो महोत्सव में राजस्थानी व्यंजनों की अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान ला रहे हैं। शेफ ने एक विशेष मेनू तैयार किया है जो राजस्थान के क्षेत्रों के व्यंजनों पर प्रकाश डालता है। फूड फेस्टिवल का एक मुख्य आकर्षण शेफ के साथ लाइव बातचीत है, जहां मेहमान शेफ से व्यंजनों और सामग्री के बारे में पूछ सकते हैं। शेफ मेहमानों के साथ अपनी रेसिपी और खाना पकाने के टिप्स साझा करेंगे। अनुभव को पूरा करने के लिए, फूड फेस्टिवल में पारंपरिक राजस्थानी सजावट और वीकेंड डिनर और संडे ब्रंच पर लाइव संगीत प्रदर्शन भी शामिल है जो मेहमानों को राजस्थान के रंगीन और जीवंत राज्य में ले जाएगा। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर अपनी असाधारण पाक पेशकशों के लिए जाना जाता है, और यह फूड फेस्टिवल मेहमानों को विश्व स्तरीय भोजन अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह फूड फेस्टिवल खाने के शौकीनों के लिए राजस्थान के समृद्ध स्वादों और सांस्कृतिक विरासत की खोज और सराहना करने का एक आदर्श अवसर है। कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर के महाप्रबंधक अनुकम तिवारी ने कहा, “राजस्थान राज्य अपनी संस्कृति और विरासत में समृद्ध है। यह राजपूतों, वैष्णवों और मारवाड़ियों की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली के मिश्रण को दर्शाता है। हम अपने मेहमानों को राजस्थान के जीवंत और विविध व्यंजनों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करने के लिए मोमो कैफे में राजस्थानी फूड फेस्टिवल की मेजबानी करके रोमांचित हैं। हमारे शेफों ने प्रामाणिक राजस्थानी व्यंजनों का एक स्वादिष्ट मेनू तैयार किया है, और हम उन्हें अपने मेहमानों के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। मैं इस फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनने और कुछ उत्तम राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए रायपुरवासियों का स्वागत करता हूं।“

और पढ़ें ...

यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे।-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद 15 जुलाई की शाम यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है।

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, सूचनाओं के सम्प्रेषण और मनोरंजन जगत में इसकी प्रभावी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता । छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान रहा है। नए जमाने के चलन के साथ इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में रोचकता और लोगों के बीच अपना आकर्षण बनाए रखा है। जनसमुदाय को बड़ी उत्सुकता के साथ इन कलाकारों की प्रस्तुति का इंतजार रहता है।

     सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य और इसकी गौरवशाली संस्कृति को देश और दुनिया के सामने प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने में यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इनके द्वारा अपनी रचनात्मकता, सोशल नेटवर्किंग कौशल के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति लोगों के बीच विश्वास कायम कर रही हैै। मुख्यमंत्री इन लोगों से  भेंट-मुलाकात कर अपने विचार साझा करेंगे और इनकी बातों को भी पूरी गंभीरता से सुनेंगे।

और पढ़ें ...

‘कांटा लगा’ गर्ल की ये फोटोज़ देख बढ़ जाएगी आपके दिल की धड़कन, स्वीमिंग पूल में करवाया सेंशुअस फोटोशूट

दिल्ली। Shefali jariwala Photos : बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला टीवी या म्यूजिक एलबम की दुनिया में एक्टिव हों या ना हों लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में बहुत एक्टिव रहती हैं.

शेफाली इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटो शेयर कर अपने चाहने वालों की धड़कने बढ़ा देती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद सेंशुअस फोटो शेयर की हैं जिनमें वो स्वीमिंग पूल में नज़र आ रही हैं.

फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी पहने अलग-अलग पोज़ दे रही हैं. कहीं एक्ट्रेस सूरज की धूम से खेलती दिख रही हैं तो कहीं एक्ट्रेस कैमरे को पोज देती दिख रही हैं.

एक्ट्रेस की ये फोटो देख फैंस अपना दिल संभाल रहे हैं.लोग शेफाली की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

और पढ़ें ...

फिल्म OMG-2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, फिल्म इंडस्ट्रीज में मचा हड़कंप!

सेंसर बोर्ड ने फिल्म OMG 2 की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।

Oh My God 2 का टीजर मंगलवार 11 जुलाई को रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की है. इसमें वह साधु के भेष में नजर आ रहे हैं. भगवान शिव की तरह उनकी जटाएं हैं. माथे और चेहरे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष पहना हुआ है. इसके बाद ओह माय गॉड 2 का पोस्टर आता है, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के लुक में हाथ में डमरू पकड़े नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में हर-हर महादेव का जयकारा गूंज रहा है।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 से टकराएगी

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 से टकराएगी. गदर 2 भी साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल है. इससे पहले स्वतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज डेट आगे खिसक गई है. साल 2012 में आई फिल्म OMG को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था. 60 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने 193 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ की अंगाकर रोटी न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि देश और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी प्रसिद्ध है।

अंगाकर रोटी को बनाने के लिए गोबर के उपले (छेना) का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले छेना को जला के उसका अंगारा तैयार किया जाता है। ये गर्म अंगारा रोटी को पकाने में मदद करता है। इस रोटी को मोटा रोटी भी बोलते हैं। इस रोटी को गैस पर न पका कर मिट्टी के चूल्हे में आग जलाकर तवे के ऊपर बनाया जाता है। इसे केले, महुआ या परसा के पत्ते में भी बना सकते है।

अंगाकर रोटी बनाने के लिए सामग्री:

 

1 तीन कटोरी चावल का आटा,

 

2 एक गिलास पानी,

 

3 स्वाद अनुसार नमक,

 

4 रात का बचा हुआ चावल,

 

5 केले के दो पत्ते।

 

 

 

अंगाकर रोटी बनाने की विधि: अंगाकर रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट में तीन कटोरी चावल का आटा लें। उसमें रात का बचा हुआ चावल डालें। स्वाद अनुसार नमक डाल कर इन सभी को अच्छी तहर से मिला लें। फिर इसमें पानी मिला कर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गोलाकार बना कर रोटी की तरह तैयार करें। आप दो प्रकार से इस रोटी को पका सकते हैं। पहला तरीका तो ये की आप एक तवे पे इसको पकाएं और दोनों तरफ थोड़ा तेल छिड़क दें। अन्यथा दूसरा तरीका जो गाँवों में प्रसिद्ध है वो है की आप पेस्ट को केले के एक पत्ते के ऊपर अच्छी तरह से फैला दें और दूसरे पत्ते को उसके ऊपर रख दें। अब इसे पकाने के लिए मिट्टी के चूल्हे में ले जाएँ। इसके ऊपर अंगारा रख कर कुछ देर पकने दें। इस तरह से हमारा अंगाकर रोटी बनकर तैयार हो जाता है।

 
 
 

आप इसे टमाटर की चटनी या आम के अचार के साथ खा सकते हैं।

 
 
 

 

और पढ़ें ...

ढाबा स्टाइल अंडे की करी रेसिपी

ढाबे के खाने का स्वाद कुछ अलग ही होता है और यह ढाबे हमे अक्सर हाईवे पर मिलते है. ढाबे के खाने में लोकल मसालो का प्रयोग किआ जाता है जो इसका स्वाद और भी बढ़ाता है. इस ढाबा स्टाइल अंडे की करी को घर पर एक बार बनाए और आप यह करी बार बार बनाएँगे।

ढाबा स्टाइल अंडे की करी को बुरानी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.  

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

Ingredients

  • 4 अंडे , उबाल ले
  • तेल , प्रयोग अनुसार
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 3 लॉन्ग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 इलाईची
  • 7 सुखी लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 प्याज , बारीक काट ले
  • 2 टमाटर , प्यूरी
  • 1 बड़ा चमच्च दही
  • 1 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • पानी , प्रयोग अनुसार
  • हरा धनिया , थोड़ा, बारीक काट ले

How to make ढाबा स्टाइल अंडे की करी रेसिपी - Dhaba Style Egg Curry

  1. ढाबा स्टाइल अंडे की करी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 2 से 3 मिनट तक पका ले. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस ले. अलग से रख दे. 

  2. अब एक कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें हल्दी पाउडर और उबले हुए अंडे डाले। चारो तरफ से तल ले और अलग से रख ले. 

  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, राइ, हींग, तेज पत्ता, बड़ी इलाइची, इलाइची और लॉन्ग डाले। 

  4. 20 सेकण्ड्स बाद इसमें लाल मिर्च का पेस्ट डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे. 30 सेकण्ड्स के बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकने दे. 

  5. नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकाए। 2 मिनट के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। 3 से 4 मिनट तक पकने दे. 

  6. 3 से 4 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 5 मिनट तक पकाए. 5 मिनट के बाद इसमें दही और थोड़ा पानी डाले।

  7. अच्छी तरह से मिला ले, पैन को ढके और 8 से 10 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद इसमें अंडे डेल और मिला ले. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे. 

  8. ढाबा स्टाइल अंडे की करी को बुरानी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए

और पढ़ें ...

अंडे का पकोरा एक आसान रेसिपी है जिसे आप बारिश या सर्दियों के दिनों के लिए बना सकते है. इसे फ़िल्टर कॉफ़ी या मसाला चाय के साथ परोसे।

अंडे का पकोरा एक आसान रेसिपी है जिसे आप बारिश या सर्दियों के दिनों के लिए बना सकते है. इसे फ़िल्टर कॉफ़ी या मसाला चाय के साथ परोसे।

 

Ingredients

  • 4-5 अंडे
  • 1/2 कप बेसन
  • 3 बड़े चमच्च चावल का आटा , वैकल्पिक
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-2 छोटे चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • नमक , प्रयोग अनुसार
  • पानी , प्रयोग अनुसार
  • तेल , प्रयोग अनुसार, तलने के लिए

How to make अंडे का पकोड़ा रेसिपी - Egg Pakora Recipe

  1. अंडे का पकोड़ा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी उबाल ले. पानी के उबलने के बाद उसमे अंडे और चुटकी भर नमक डाले।

  2. 15 मिनट के लिए पका ले और गैस बंद कर ले. अंडो को ठन्डे पानी के निचे रखें और ठंडा होने के बाद उन्हें छील ले. अंडे को आधा काटे और अलग से रख ले. 

  3. एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और मिला ले. थोड़ा पानी डाले, मिलाए और घोल बना ले.

  4. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद अंडा ले उसे घोल में डाले और गरम तेल में डाल दे. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका ले. गरमा गरम परोसे. 

  5. अंडे के पकोड़े को अपनी पसंद की चटनी और गरम गरम फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ परोसे।

और पढ़ें ...

शुगर फ्री लड्डू ऑनलाईन उपलब्ध घोलेंग की महिलाएं तैयार कर रही महुआ के स्वादिष्ट लड्डू

वनांचल की महिलाएं भी अपने मनपसंद स्व-रोजगार से जुड़कर आर्थिक लाभ ले रहीं है। जशपुर जिले के घोलेंग स्व-सहायता समूह की महिलाएं महुआ से स्वादिष्ट लड्डू तैयार करके ऑनलाईन विक्रय कर रही हैं। महिलाओं के हाथों से स्वादिष्ट आरोग्य महुआ लड्डू घर बैठे vedicvatica.org&amazon.in  ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। बच्चों के लिए सर्वोत्तम एवं कुपोषण से लड़ने में लाभकारी भी हैं।    
     छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की शुरूआत की गई। जशपुर में महुआ, चार, चिरौंजी, साल-सागौन एवं अन्य वन सम्पदा से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पहले महुआ का उपयोग शराब बनाने के लिए किया जाता था, लेकिन अब महुआ से स्वादिष्ट लड्डू, कुकीज, बिस्कीट एवं अन्य खाद्य साम्रगी तैयार की  जा रही है। सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। जशुपर में तैयार महुआ लड्डू की खाशियत यह है कि आरोग्य महुआ लड्डू, जंगली महुुआ फूल, देशी घी और गुड़, गोंद और अश्वगंधा से तैयार किया जा रहा है। एक पैकेट में 15 नग महुआ पैकिंग किया जाता है, यह शुगर फ्री होता है। इसका मूल्य 255 रूपए निर्धारित किया गया है।
    युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन ने बताया कि महुआ लड्डू के फायदे अनेक है आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, जिंक, कोबाल्ट जैसे अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है। यह रक्त में ग्लूकोज की अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करता है।

और पढ़ें ...

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती है।

लाफिंग बुद्धा भी ऐसा ही एक सुविचारित प्रतीक है। हंसती हुई मूर्ति को देखकर भी मनुष्य प्रसन्नचित हो जाता है। इसलिए इसको घर के मुख्य द्वार के सामने लगाने का विधान किया गया है ताकि घर में हर व्यक्ति हंसते हुए घुसे। जिस घर के निवासी प्रसन्नचित रहते हैं वहां आर्थिक सम्पन्नता खुद ही खींची चली आती है।

बाजार में भी अलग-अलग डिजाइन और आकार में बहुत तरह के लाफिंग बुद्धा मिलते हैं, लेकिन कौन-सा आपके लिए ठीक रहेगा, कौन-सा लाफिंग बुद्धा आपकी परेशानियों के अनुकुल है, यहां सब कुछ जानिए। 

अगर आपका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है, आपकी आर्थिक स्थिति डामाडोल बनी हुई है यानी आपको लगातार पैसों से संबंधित नुकसान उठाने पड़ रहे हैं तो आप अपनी दुकान या ऑफिस में दोनों हाथ को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखें। इससे आपकी बिजनेस संबंधी परेशानियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। 

 

और पढ़ें ...

सावन के महीने में सात्विक तरीके से बना सकते हैं-आलू बटाटा

आलू बटाटा को आप सावन के महीने में सात्विक तरीके से बना सकते हैं। यानी कि आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस चावल के आटे कै बैटर तैयार करना है। आपको चावल का आटा लेना है या फिर चावल पीस कर रख लें। इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक, कूटी हुई काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, सूजी और धनिया पत्ता काट कर मिला लें। अब आलू को उबाल लें और इसे आधा आधा कर के काट लें। अब आधे आलू को बैटर में डूबाएं और पकोड़े की तरह तल लें। अब इसे आराम से बैठकर खाएं। तो, बिना प्याज लहसुन वाले आप इन दो सात्विक भोजन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

पैरों में आ गयी है सूजन, आजमाएं ये व्यायाम!

पैरों में सूजन एक आम हो गयी है, वहीं इसका कारण ज्यादा चलना, थकान, प्रेग्नेंसी, वजन बढ़ना आदि माना जाता है। वहीं इस सूजन को कम करने के लिये हम कई उपाय अपनाते हैं, साथ ही इनका बेहतर इलाज भी ढूँढ़ते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे आसान व्यायाम बताने जा रहें हैं, जिससे पैरों में सूजन की समस्या आसानी से दूर हो जायेगी।

हील रेज व्यायाम

पैरों की सूजन को दूर करने के लिये हमें सबसे पहले इसे ही अपनाना चाहिये, क्योंकि इससे जल्द आराम मिलता है। वहीं इसको करने के लिये पहले एक पैर को फर्श में रखें, इसके बाद दूसरे पैर की हील की ऊपर उठायें, वहीं यह ध्यान रखें कि आपको धीरे-धीरे हील को उठाना है। वहीं इसको 10 बार से अधिक बार रिपीट करें, आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

कटिचक्रासन

इसको करने के लिये अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें, इसके बाद दाहिने हाथ के कंधे को दूसरे हाथ के कंधे पर रखें। ठीक इसी तरह बाएं हाथ को दूसरे कंधे में रखें, इसको बार बार दोहराएं आपको जल्द ही सूजन में आराम मिलेगा।

वीरभद्रासन

इसको करने के लिये दोनों पैरों के बीच गैप रखें, इसके बाद एक पैर को मोड़ करके दूसरे पैर के तले को जमीन पर लायें। वहीं अब हाथों को ऊपर करते हुये शुरुआती अवस्था में आ जायें, इससे भी सूजन में जल्द आराम मिलेगा।

और पढ़ें ...

घर पर ही बनाएं ईरानी चाय, स्वाद भूल नहीं पाएंगे !

ईरानी चाय रेसिपी (Irani Chai Recipe)

पहले पानी उबालने से शुरुआत करें, अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसमें चाय पत्ती डालकर एक और उबाल आने दें। इस चाय में दम लगता है, इसीलिए पैन को एक लिड से ढक कर आटे की लोई से सील कर लें। साथ ही धीमी आंच पर रखकर दम लगाएं और 30 मिनट के लिए पकने दें।

वही, दूसरे पैन में आधा लीटर दूध डालकर उबाल लें और 2-3 इलायची डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। दूध आधा हो जाए तो फिर इसमें 2 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिलकर चलाएं। जब दूध दानेदार होते हुए दिखने लगेगा तब गैस बंद करें और गिलास के जार में डालकर रख लें।

अब चाय में दम लगाने के बाद आटा निकाल लें और चीनी डालकर उसे पकाएं। जब चीनी घुल जाए तब गिलास में डालें और ऊपर से दूध डालें। बस अब इसे बिस्कुट के साथ सर्व करें। 

और पढ़ें ...

मीठा खाने का करे मन तो बनाईये मैंगो साबूदाना खीर, स्वाद ऐसा की उँगलियाँ चाट जाओगे

आवश्यक सामग्री

mango sabudana kheer ingredients

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • ½ कप शुगर
  • 125 ग्राम साबूदाना (१ घंटे भीगे हुए)
  • 1 कप मेंगो पल्प
  • ½ कप फ्रेश नारियल का बुरादा
  • ½ टीस्पून हरी इलायची पाउडर
  • 1 आम के क्यूब्स
  • 4-5 पिस्ता बारीक कटे हुए
  • 4-5 बादाम बारीक कटे हुए
  • बनाने की विधि

    Mango Sabudana Kheer Recipe in Hindi

  • खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबलने रखेंगे।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भीगे हुए साबूदाना डालेंगे।
  • अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएंगे।
  • 10 मिनट बाद आप देखेंगे साबूदाना ट्रांसपेरेंट हो गया है।
  • इस स्टेज पर खीर में शुगर और नारियल बुरादा डालें और 5 मिनट तक और पकाएंगे।
  • अब खीर में इलायची पाउडर और मैंगो पल्प डालें और मिक्स करें।
  • खीर को 6-8 मिनट तक मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक और पकाएं।
  • खीर गाढ़ी होने लगे तब गैस बंद कर दें और खीर को सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें।
  • जब खीर सामान्य तापमान पर आ जाए, तब इसमें आम के क्यूब्स और थोड़े पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स करें।
  • अब ठंडा करने के लिए खीर को फ्रिज में रखेंगे।।
  • आपकी मैंगो साबूदाना खीर तैयार है। सर्विंग बॉउल में खीर निकालें।
  • इसे कटे हुए पिस्ता- बादाम और मैंगो क्यूब्स से गार्निश करके ठंडी ठंडी सर्व करें।
और पढ़ें ...

घर पर इस तरह से बनाएं चना भाजी साग, एक बार खा लेंगे उँगलियाँ चाटते रह जायेंगे

आवश्यक सामग्री :

चने की भाजी – 250 ग्राम

मूंग दाल – 1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया – एक मुट्ठी

हरी मिर्च – 2

अदरक – 1 टुकड़ा

लहसुन – 5-6 कली

नमक – स्वाद अनुसार

गेहूं का आटा – 2 छोटी चम्मच

 

बनाने की विधि :

सबसे पहले आपको चना की भाजी को एकदम बारीक बारीक काटना है।

अब मिक्सी के जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर इसकी चटनी बनाकर इसे अलग रख लेंगे।

अब गैस पर एक कढ़ाई में दो गिलास पानी गर्म करेंगे और इसमें मूंग दाल डाल देंगे।

मूंग दाल को 1 मिनट तक पकने देंगे फिर हम इसमें कटी हुई चना की भाजी डाल देंगे।

पानी डालते समय जांच लें भाजी अच्छे से पानी में डूब गई है या नहीं, थोड़ा सा पानी भाजी के लेवल से ज्यादा होना चाहिए।

अब भाजी को पानी में अच्छे से मिस करके कम से कम 4 से 5 मिनट तक पकने देंगे। अब हम आलन बनाएंगे।

इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच गेहूं का आटा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढा सा घोल बना लें।

याद रहे घोल में गुठलीया नहीं होनी चाहिए, इस तरह तैयार है हमारा आटे का आलम।

जब दाल पक जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके आलन डालें और इसे लगातार मिक्स करते रहे।

जब यह आटा का घोल अच्छे से भाजी में मिक्स हो जाएगा तब आप गैस को तेज कर दें।

इसके बाद इसमें नमक भी मिला दे और भाजी को लगातार 3 से 4 मिनट तक तेज आंच पर पकने दें।

अब आप इसमें जो चटनी बनाकर रखी हुई थी उसे डालकर भाजी में मिक्स कर दें।

इसके बाद गैस को बंद कर दीजिए, लीजिए तैयार है बुंदेलखंडी स्टाइल की चने की भाजी।

 

और पढ़ें ...

मशहूर सिंगर ने की खुदकुशी की कोशिश, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल, लेकिन फिर भी नहीं बच सकी जान, फैंस में शोक की लहर…

नई दिल्ली : कई लाइव परफॉर्मेंस और कई हिट नंबर्स दे चुकीं मशहूर सिंगर Coco Lee की मौत हो गई है। कोको महज 48 साल की थी। खबरों की मानें तो कोको लंबे वक्त से डिप्रेशन में थी। कहा जा रहा है कि कोको ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वो सर्वाइव नहीं कर पाईं और दम तोड़ दिया। कोको की मौत की खबर से शोक की लहर है।

कोको ली की बहनों ने दी जानकारी
कोको ली की मौत के बारे में उनकी बहनों कैरल और नैन्सी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। मशहूर चाइनीज सिंगर कोको ली हांग कांग की पॉप सिंगर थी। तना ही नहीं ये पहली ऐसी चाइनीज सिंगर थी जिन्हें ऑस्कर्स में परफॉर्म करने का मौका मिला था।

बर्थ प्लेस में जीता था पहला प्राइज
कोको ली मुख्य रूप से Hong Kong की रहने वाली थी लेकिन लालन पालन सेन फ्रांसिस्को में हुआ था। हाई स्कूल के बाद कोको अपने जन्मदिन पर बर्थ प्लेस हांग कांग गई थी। जहां पर उन्होंने एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और पहला प्राइज जीता था। तभी से उनके पॉप सिंगर के करियर की शुरुआत हुई थी।

कोको ली 30 साल से लोगों को कर रही थीं एंटरटेन
कोको ली 30 साल से अपने गानों से लोगों को एंटरटेन कर रही थीं। कोको ली की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा- ‘बीते 29 सालों में कोको को अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर काफी पॉपुलैरिटी मिली है। इसके साथ ही कई लाइव परफॉर्मेंस दी। कोको ली की बहनों का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और हर कोई इस फेमस सिंगर को श्रंद्धाजलि दे रहा है। आपको बता दें, बीते कई दिनों में कम उम्र में कई सितारों की मौत हो गई। यहां तक कि कई सितारों की मौत ऐसे हालात में हुई जिसके पीछे की वजह डिप्रेशन ही थी।

और पढ़ें ...

आइए जानते हैं घर पर साबूदाना चिड़वा कैसे तैयार करें?

साबूदाना चिवड़ा स्नैक  - Sabudana Chivda Recipe

आवश्यक सामग्री 

  • साबूदाना- 1 कप
  • कच्ची मूंगफली- आधा कप 
  • हरी मिर्च-  एक चम्मच 
  • सूखा नारियल- 2 चम्मच 
  • चीनी का बूरा- 1 चम्मच 
  • सेंधा नमक
  • तेल

विधि

  • साबूदाना चिवड़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें.
  • इसके बाद इस तेल में साबूदाना डालकर इसे फ्राई करें. 
  • अब इसी तेल में कच्ची मूंगफली और नारियल डालकर फ्राई कर लें. 
  • दोनों चीजों को अलग-अलग बर्तन में फ्राई करके निकाल लें. 
  • जब दोनों चीजों अच्छे से फ्राई हो जाए, तो एक बड़ा सा बर्तन लें. 
  • अब इस बर्तन में साबूदाना और मूंगफली को डाल लें. इसमें सभी मसाले और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • लीजिए आपका साबूदाने का चिड़वा तैयार है. 
और पढ़ें ...

फास्टिंग के दौरान खुद को पूरे दिन हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है

जब भी आप उपवास करते हैं तो उस दौरान आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. जब हमें भूख लगती है तो उस वक्त सच में हम डिहाइड्रेट हो जाते हैं. डिहाइड्रेशन की वजह से एक व्यक्ति खुद को आलसी और सुस्त महसूस करता है. जिसके कारण परेशानियां और बढ़ सकती है. इसलिए फास्टिंग के दौरान नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ पीते रहें. साथ ही साथ इलेक्ट्रोलाइट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

मनीष मल्होत्रा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है.रेखा का एक ड्रेस अनारकली सूट है जिसमें वे घूमती हुईं दिखाई दे रही हैं.

रेखा ने इंडियन स्टाइल के गोल्डन कलेक्शन में नजर आई हैं. हर एक ड्रेस में रेखा का अवतार फैंस के सामने खिलकर सामने आ रहा है. रेखा ने कुल 6 तरह के लुक लिए हैं. हर लुक में रेखा बेहद डिफरेंट लग रही हैं. रेखा का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया है. रेखा ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ड्रेस पहने हुए हैं. रेखा का एक ड्रेस अनारकली सूट है जिसमें वे घूमती हुईं दिखाई दे रही हैं. मनीष मल्होत्रा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है.रेखा का एक ड्रेस अनारकली सूट है जिसमें वे घूमती हुईं दिखाई दे रही हैं.

और पढ़ें ...

स्किन में लाना है निखार और बालों में चमक तो इस तरह पीएं आंवले का जूस, जानें बनाने की विधि

रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, त्वचा पर निखार, बालों में चमक जैसे कई फायदे मिलते हैं, क्योंकि आंवले में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा यह सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट करता है, वजन घटाता (Weight Loss) है और शरीर को कई तरह के संक्रमण से दूर रखता है. आपको बता दें कि आंवले का सीजन दिसंबर से लेकर अप्रैल तक होता है. आपको किसी भी जूस की दुकान पर आंवले का जूस आसानी से मिल जाएगा. वहीं, अगर आप बाजार में नहीं घर पर बनाकर आंवले का जूस (Amla Juice) पीना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं आंवले का जूस कैसे बनाएं. 

 

 
 

आवश्यक सामग्री 

8 आंवले
1/4 छोटा चम्मच नमक
4 चम्मच चीनी 
1/4 इलायची पाउडर
कुछ बर्फ के टुकड़े

 

 

बनाने की विधि 

 

सबसे पहले आवंलों को अच्छे से धो लें, फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. बीज जरूर निकाल लें. इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. जब यह पेस्ट बन जाए तो इसमें पानी, चीनी, नमक और इलायची पाउडर डालकर फिर से मिक्सी चलाएं. अब इसे गिलास में निकालकर उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें.

 

 

और पढ़ें ...

महज 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत से दोगुने से भी ज्यादा कमा चुकी है.

‘जरा हटके जरा बचके’ ने पांचवें हफ्ते में भी की शानदार कमाई
‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर पिछले पांच हफ्तों से जमी हुई है. इस दौरान इसके सामने बड़े बजट की ‘आदिपुरुष’ भी कब गायब हुई किसी को पता नहीं चला.

वहीं 2 जून को सिनेमाघरों में पहुंची विक्की-सारा की फिल्म पांच हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के 31वें दिन की कमाई के आकंड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने 31वें दिन यानी 5वें संडे को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ की कुल कमआई अब 84.66 करोड़ रुपये हो गई है.

100 करोड़ से बस चंद कदम दूर है ‘जरा हटके जरा बचके’
‘जरा हटके जरा बचके’ अपनी कमाई के आंकड़ों से हैरान कर रही है. महज 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत से दोगुने से भी ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े मेकर्स को खुश कर रहे हैं. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से कलेक्शन करती रही तो ये जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

 

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महिलाओं में इस खतरे को बढ़ा रही हैं.

जानकारों के मुताबिक एनीमिया बढ़ने की सबसे बड़ी वजह आयरन की कमी है. खासतौर से पीरियड्से के दिनों में ब्लड लॉस और उसके मुताबिक पौष्टिक खाना न लेने पर ये कमी और बढ़ती है. आयरन की मात्रा बनाए रखने के लिए पर्याप्त डाइट लेना जरूरी है. शोध के मुताबिक सिर्फ शाकाहार लेने वाली महिलाओं में खून की कमी का खतरा ज्यादा होता है. साथ ही विशेषज्ञों ने हर साल खून की जांच और आयरन की जांच कराते रहने को भी जरूरी बताया है. ताकि समय रहते आयरन की कमी का पता चल सके.

और पढ़ें ...

Gadar 2 का गाना उड़ जा काले कावा…रिलीज, एक दूसरे की आंखों में डूबे दिखे सकीना और तारा

22 साल पुराना गाना एक बार फिर से लोगों की जुबान पर छा गया है। गदर 2 का गाना उड़ जा काले कावा….. रिलीज हो गया है, लोग इस गाने में अमीषा पटेल और सनी देओल का रोमांस देख घायल हो गए हैं। गाना रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।फिल्म ग़दर को रिलीज होने में अभी काफी टाइम है लेकिन इसका पहला गाना मेकर्स ने रिलीज कर लोगों की एक्साइटमेंट और भी कहीं ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म का पहला गाना उड़ जा काले कावां को रिक्रियेट कर फिर से रिलीज किया गया है। ये सुपरहिट गाना आपको 22 साल पुरानी यादों में ले जाएगा। गाने को अगर आप देखेंगे तो इसमें देख सकते हैं कि बीच-बीच में फ्लैशबैक में भी लोगों को ले जाने की कोशिश की गई है।

सकीना का शादी का जोड़ा को देखकर एक बार वह फिर पुरानी यादों में गुम जाती है और उस शादी के दुपट्टे को ही तारा सिंह उसे फिर से ओढ़ता है। 22 साल पहले भी इस गाने में सकीना के दुपट्टे का इस्तेमाल कर एक सिंक्रिएट किया गया था जिसे फिर से इस समय भी दिखाया गया है।

लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए कई नई बातें भी इसकी स्टोरी में जोड़ी जाएंगी लेकिन सकीना और तारा का प्यार आपको उसी तरह नजर आएगा। इस गाने में भी दोनों रोमांस से भरपूर नजर आए हैं। अपने तारा को प्यार भरी निगाहों से निहारती सकीना को देखकर आप कभी दिल धड़क उठेगा।

और पढ़ें ...

उपवास वाली स्वादिष्ट रेसिपी का उठाएं आनंद, इस तरह करें तैयार

कुट्टू की पूरी के लिए सामग्रियां
कुट्टू का आटा एक कप, उबला दो आलू, दो से तीन चम्मच धनिया बारीक कटी हुई, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर, आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक और पूरी तलने के लिए तेल. 

कुट्टू की पूरी बनाने का तरीका
सबसे पहले आटे में दो छोटा चम्मच तेल डालें, आलू छीलकर बारीक करें और आटे में मिक्स करें. अब, धनिया, काली मिर्च और नमक को मिश्रण में अच्छे से मिलाएं. आटा को गूथने में एक चौथाई कप पानी की जरूरत हो सकती है. आटा को 10 मिनट तक ढंक कर रख दें, उसके बाद पूरी बनाना शुरू करें. उससे पहले हाथ को तेल से चिकना करें और आटे को थोड़ा मसलें. अब आटे की लोई बनाकर सूखे आटे में पूरी बेलें. तेल गर्म होने के बाद अब उसमें पूरी को ब्राउन होने तक तलें.

आलू रसेदार के लिए सामग्रियां
500 ग्राम आलू काटा हुआ, एक चौथाई कप घी, एक छोटा चम्मच जीरा, एक चम्मच अदरक कटा हुआ, आधा कप योगर्ट, आधा छोटा चम्मच अदरक का पाउडर 2 छोटा चम्मच सेंधा नमक, आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर.

 

आलू रसेदार बनाने का तरीका
घी को गर्म करें, जीरा को मिलाएं और जब कोलाहल होना शुरू हो तो योगर्ट को शामिल करें. हिलाकर तलें यहां तक कि घी अलग हो जाए. अदरक पाउडर, नमक, मिर्च पाउडर मिलाएं. अच्छी तरह मिश्रित होने तक कुछ मिनट हिलाएं.

अब आलू को मिलाएं और उच्च तापमान पर रखें, यहां तक कि थोड़ा तला हुआ दिखने लगे. 2 कप पानी मिलाएं और उबलने दें. करीब 15 मिनट के लिए नर्म होने तक उबालें. कुट्टू के आटा से बने पकोड़ा या पूरी के साथ पेश करें. 

खस्ता साबूदाना की टिक्की के लिए सामग्री
125 ग्राम साबूदाना, 130 ग्राम आलू, 5 ग्राम हरी मिर्च पिसी हुई, 3 ग्राम काजू पीसा हुआ, 3 ग्राम जीरा पाउडर, 3 ग्राम सूखे आम का पाउडर, 2 ग्राम सेंधा नमक, 300 मिलीलीटर तेल. 

खस्ता साबूदाना की टिक्की बनाने का तरीका
रात भर के लिए साबूदाना को डूबो दें और अगल दिन छान लें. आलू को उबालें और अच्छी तरह कुचलें. साबूदाना में मिक्स करें और हरी मिर्च, काजू, जीरा पाउडर के साथ सूखे आम का पाउडर और सेंधा नमक शामिल करें. मिक्सचर को छोटे आकार में पैटी बनाएं और तलें यहां तक कि गर्म तेल में सुनहरा ब्राउन हो जाए. अब उसे चटनी के साथ पेश करें. 

कच्चे केले की टिक्की की सामग्रियां
12 कच्चा केला, 1 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई, 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच तिल, सेंधा नमक स्वाद के मुताबिक.

कच्चे केले की टिक्की बनाने का तरीका
कच्चा केला को प्रेशर कूकर में 2 से 3 सीटी बजने तक उबालें, ठंडा होने के लिए उसे छोड़ दें, आलू से छिलका हटाएं और अच्छी तरह मसलें. केला को एक प्याले में लाल मिर्च पाउडर, नींबू जूस, कटी हुई धनिया पत्ती, धनिया पाउडर और गरम मसाला के साथ डालें, अच्छी तरह मिलाएं. अपनी हथेली पर तेल लगाएं, मिक्सचर को छोटे हिस्सों में कर लें और भरे. एक हिस्सा को अपनी हथेली पर लें और उसे आहिस्ता से चपटा करें. कुट्टू के आटे में पहले उसे गोल करें, फिर उस पर तिल को छिड़कें, आहिस्ता से दबाएं और उसे किनारे कर दें. कड़ाही में एक चम्मच तेल को शामिल करें, उस पर टिक्की को रखें और टिक्की के आसपास थोड़ा और तेल फैलाएं, मध्यम आंच पर पकाएं, तलें यहां तक कि रंग में गोल्डन ब्राउन हो जाए. 

और पढ़ें ...

बकरीद के खास मौके पर बनाएं मटन भुना गोश्त-रेसिपी

इस डिश को आप नान या फिर रुमाली रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं. चलिए हम आपको मटन भुना गोश्त (Easy Recipe of Mutton Bhuna Gosht) बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं-

 

मटन भुना गोश्त बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-
मटन-250 ग्राम
प्याज-3 (कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
चिली पाउडर-1 चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
टमाटर-2 (कटा हुआ)
दही-1 कप
काली मिर्च-1 चम्मच
दालचीनी-1
लौंग-2
हरी इलायची-1
कसूरी मेथी-1 चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
हरी मिर्च-जरूरत के अनुसार
तेल-1 चम्मच

मटन भुना गोश्त बनाने का तरीका-
1. मटन भुना गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर लें और उसमें तेल और सभी खड़े मसाले डालें.
2. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं.
3. इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
4. इसके बाद इसमें मटन और पानी डालें.
5. इसके बाद मटन को 2 से 3 सीटी तक के लिए पकाएं.
6. इसके बाद एक पैन लें और इसमें प्याज डालकर फ्राई करें.
7. इसके बाद इसमें टमाटर डालें और भुने.
8. इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें और फिर इसमें मटन और दही मिक्स करें.
9. इसके बाद मटन को अच्छी तरह से पकाएं. इसमें नमक मिलाएं.
10. इसके बाद जब मटन थोड़ पक जाएं तो इसमें मटन का स्टॉक मिलाएं और 30 मिनट तक इसे कम आंच पर पकाएं.
11. जब मटन अच्छी तरह से तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
12. इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

 
और पढ़ें ...

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है.

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. आज आपको अपने व्यवसाय में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे, जो आप साझेदारी में करेंगे. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. छोटी बहन की सेहत में सुधार होगा. किसी मित्र की सहायता से आपको अपने रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी.

 

आज आप अपने रुके हुए सभी कार्य को पूरा करेंगे. अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था तो वह भी आप वापस करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू कराएंगे. संतान की सेहत में सुधार होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें भी अच्छा खासा लाभ मिलेगा.

 

छोटे व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा. मकान, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी. नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है. अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें. आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर सकते हैं. लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं. आप किसी नए कार्य करने की योजना बना रहे थे, उस में कामयाबी मिलेगी. आज मित्रों का सहयोग मिलेगा.

और पढ़ें ...

बड़े तरिया-छत्तीसगढ़ में सरोवरों की चमक लौटी, सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार के चलते अब शाम गुजारने के सबसे महत्वपूर्ण हाटस्पाट

हर जिले में चल रहे सरोवर जीर्णाेद्धार के कार्य, अतिक्रमण हटाये जा रहे और परिसर का हो रहा विकास
पिछले महीने मुख्यमंत्री ने किया था कुम्हारी के बड़े तरिया में सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण, छुट्टियों के दिन यहां पहुंच रहे दस हजार लोग

हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में बड़े तरिया का लोकार्पण किया। 16 एकड़ में फैले इस उद्यान में दो तालाबों को जोड़ा गया है और यहां पर खूबसूरत लाइट एंड साउंड शो होता है। इसे इतने खूबसूरत तरीके से बनाया गया है कि एक महीने के भीतर ही यहां इतनी भीड़ आने लगी है कि प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगती है। जिला प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि छुट्टी के दिन यहां शाम को दस हजार लोग आ रहे हैं इतना ज्यादा भीड़ अप्रत्याशित थी। बच्चों की टाय ट्रेन, लाइट एंड साउंड शो की वजह से और बेहद खूबसूरत आर्च वाले पुल की वजह से, शानदार लैंडस्केप के चलते यह उद्यान लोगों को भा गया है। दो साल पहले मुख्यमंत्री ने दलपत सागर (जगदलपुर) में सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया था। सौंदर्यीकरण के पश्चात यहां भी लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम का जब आयोजन किया गया तो हजारों लोग यहां दीप जलाने आये। रायपुर में विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण के पश्चात यहां की चमक भी बढ़ी और आवाजाही में काफी इजाफा हो गया।

 जनसहयोग भी मिल रहा- सरोवरों के संरक्षण की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल के चलते जनसहयोग भी इस हेतु उमड़ रहा है। तालाबों की नगरी कहे जाने वाले धमधा की पहचान छह कोरी, छह आगर तालाबों को लेकर थी। इसमें से बहुत से तालाब अतिक्रमण का शिकार होते गये। सरोवरों के संरक्षण के मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात धमधा में भी सरोवरों से अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ। इससे जनसमुदाय भी काफी खुश हुआ। छत्तीसगढ़ में और देश भर में यह परंपरा रही है कि सरोवरों की सफल स्थापना अथवा जीर्णाेद्धार के पश्चात यहां काष्ठ स्तंभ लगाया जाता है। ऐसे ही किरारी में एक सरोवर से मिले एक काष्ठ स्तंभ लेख से छत्तीसगढ़ में सातवाहन वंश की प्रशासनिक व्यवस्था की पुष्टि हुई थी। धमधा में लोगों ने इसी तरह से छह तालाबों में काष्ठ स्तंभ स्थापित किये और इस घटना का वृतांत भी लिखाया।

   तालाबों के महत्व को जनता तक पहुंचाने योगाभ्यास भी सरोवरों पर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में बीते दिनों रायगढ़ गयेे थे। वहां उन्होंने केलो संवर्धन और जल संरक्षण के लिए नागरिकों से अपील की। इसका व्यापक असर हुआ है और जनभागीदारी से तालाब संवर्धन का बड़ा काम हो रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन अमृत सरोवरों के किनारे भी हुए। तालाबों के कायाकल्प के लिए महती कार्य हो रहा है। उदाहरण के लिए रायगढ़ जिले को लें। यहां 170 तालाबों में व्यापक कार्य किया गया है। एक तालाब में बारिश का एक करोड़ लीटर पानी स्टोर होगा, इससे बारिश की अमृत बूंदों को सहेजने की संभावना कितनी बढ़ जाएगी। रायगढ़ में 105 तालाब अमृत सरोवर के अंतर्गत खोदे गये हैं। राजनांदगांव जिले में स्वच्छ सरोवर महाअभियान का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 407 ग्राम पंचायतों में 47 हजार से अधिक लोगों ने अपने तालाब को साफ किया और पौधरोपण भी किया।

और पढ़ें ...

बारिश के मौसम में फैमिली के साथ लें समोसे का आनंद

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है.  आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.

  • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम)
  • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम)
  • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.

  • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
  • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
  • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें)
  • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
  • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तलने के लिये - तेल

विधि - How to make Samosa Recipe

सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.

मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.

उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.  पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये,  हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी.  बारीक तोड़े हुये आलू डालिये,  नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां,  धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8  बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.

 बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).

तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

 

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में 4-5  समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे.  कढ़ाई से समोसे निकाल कर,  प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.

 

और पढ़ें ...

बारिश में उठाएं गरमागरम पकौड़े का लुत्फ, बारिश के मौसम में चाय के साथ वेजिटेबल पकौड़े खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है.

वेजिटेबल पकौड़ा रेसिपी (Vegetable Pakora Recipe): देश के कई हिस्सों में मानसून आने से मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के मौसम में चाय के साथ वेजिटेबल पकौड़े खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. बारिश और पकौड़े का बेहतरीन मेल माना जाता है. यही कारण है कि लोग घर पर रहकर अलग-अलग तरह के स्नैक्स बनाकर खाना पसंद करतेे हैं. आज आपको वेजिटेबल पकौड़े बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. इस विधि को अपनाकर आप महज 10 मिनट में स्वादिष्ट पकौड़े तैयार कर सकते हैं. इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

 

वेजिटेबल पकौड़े के लिए जरूरी सामग्री

1 हरी मिर्च, कटी हुई
1 पीस कटा हुआ अदरक
1 टमाटर, कटा हुआ
200 ग्राम बेसन
1 चम्मच मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच पिसा हुआ धनिया
2 कटे हुए आलू
1/2 फूलगोभी
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 चम्मच नींबू का जूस
वनस्पति तेल, तलने के लिए
हरी चटनी

इस तरह करें तैयार

1. सबसे पहले गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल गर्म कर लें. इसी के साथ मिर्च, अदरक और टमाटर को एक साथ पीसकर पेस्ट बना लें, फिर अलग रख दें.बेसन को मसाले के साथ मिक्स कर लें. सभी कटी हुई सब्जियां डालें और बेसन में मिला लें. धीरे-धीरे पानी डालें और जब तक बेसन सब्जियोंं पर न लग जाए, तब तक मिलाते रहें.
2. अब इसमें टमाटर का मिश्रण डालें और अपने हाथों से अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि सब कुछ मिश्रित न हो जाए. थोड़ा सा नींबू का रस और मसाला डालें. इसमें थोड़ा नमक डाल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. अब एक मुट्ठी मिश्रण लें और छोटे-छोटे पकौड़े का आकार बनाकर तेल में डालें. अब इसे अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरे होने तक लगभग 4 मिनट तक भूनें. फिर स्वाद के लिए मसाला टेस्ट करें.
3. यदि छोटे-छोटे पकौड़े आपस में चिपके नहीं हैं, तो आप इस समय मिश्रण में थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अब बचे हुए मिश्रण को तलते हुए पकौड़े बना लें. गरमा गरम पकौड़े आप हरी चटनी केेे साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा कई लोग चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं.

और पढ़ें ...

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने की बात हो या चाय में औषधीय गुण घोलने की अदरक का भाव दोनों का जायका बिगाड़ रहा है।

सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। आमतौर पर 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला नेनुआ जहां 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं परवल, करैला, लौकी व बोड़ा समेत अन्य हरी सब्जियों के भाव में तेजी है। थोक से लेकर फुटकर तक सब्जियों के भाव में आई तेजी से एक बार फिर लोगों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है  अचानक आवक में कमी आने से भाव में तेजी आई है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। अदरक के भाव 200 रुपये किलो तो टमाटर के दाम 50-60 रुपये किलो पर पहुंच गए।

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने की बात हो या चाय में औषधीय गुण घोलने की, अदरक का भाव दोनों का जायका बिगाड़ रहा है। 

और पढ़ें ...

आयुर्वेद की मानें तो सेंधा नमक का सेवन करने के कई फायदे हैं

आयुर्वेद की मानें तो सेंधा नमक का सेवन करने के कई फायदे हैं. ये सर्दी और खांसी को ठीक करने के साथ-साथ डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है. आइए जानते हैं कि सेंधा नमक का सेवन करने से आपको कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं. 

1. मसूड़ों के लिए फायदेमंद: अगर आपके मसूड़ों से खून आता है तो सेंधा नमक इस समस्या को ठीक करने में आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको एक चम्मच सेंधा नमक, त्रिफला चूर्ण और नीम के चूर्ण को लेना है और इन सबका एक मिश्रण तैयार कर लेना है. फिर इस मिश्रण से मसूड़ों की हल्के हाथ से मालिश करें और पानी से कुल्ला कर लें. ध्यान रहे कि इस मिश्रण की मात्रा एक चुटकी से ज्यादा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.

 

2. डाइजेशन सिस्टम को बनाता है मजबूत: सेंधा नमक पेट में मरोड़, पेट दर्द और गैस आदि का इलाज करने में मददगार है. यह डाइजेशन प्रोसेस के लिए भी फायदेमंद है. भोजन में सेंधा नमक को मिलाकर खाने से भूख बढ़ने लगती है. सेंधा नमक पेट में एसिड की मात्रा को कम करने में मदद करता है. सीने में जलन की दिक्कत को भी दूर करता है. गर्मियों के मौसम में आप लस्सी में सेंधा नमक और पुदीने की ताजी पत्तियां मिलाकर पी सकते हैं.

3. वजन घटाने में मददगार: आयुर्वेद के मुताबिक, सेंधा नमक वजन घटाने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है. ये एक फैट बर्नर की तरह काम करता है. सेधा नमक शरीर में मेटाबोलिज्म में सुधार करता है और भूख में कमी लाता है. इतना ही नहीं, ये शरीर से डेड फैट सेल्स को रिमूव करने में भी मदद करता है.

4. पेट के कीड़ों को मारता है: सेंधा नमक पेट के कीड़ों को मारने का काम करता है. नींबू के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाने से पेट के कीड़े मर सकते हैं.

5. जोड़ों की समस्या को करता है दूर: सेंधा नमक जोड़ों में दर्द और जकड़न से राहत दिलाने का काम भी कर सकता है. एक कप सेंधा नमक की पोटली बनाकर इसे अच्छे से गर्म कर लें. अगर आप गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं तो इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर 4 से 5 मिनट तक भूनें. ऐसा रेगुलर करने से आपको जल्द ही जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है.

और पढ़ें ...

रोगियों के लिए है वरदान जामुन खाने के फायदे

जामुन खाने के फायदे

1. हीमोग्लोबिन में सुधार करता है

जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. जामुन में विटामिन-C और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जामुन हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर में सभी अंगों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है. जामुन में मौजूद आयरन खून को साफ करने में भी मदद करता है. 

2. वजन घटाने में मददगार

 जामुन की पत्तियाँ और इसका छाल मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है. इसमें कैलोरी मात्रा कम होने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है.

 

3. सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए

लोगों को सांस संबंधी समस्याओं के उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है, जामुन फल सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में विशेष भूमिका निभाता है. इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं, इसलिए यह सामान्य फ्लू, जुकाम या खांसी का इलाज भी कर सकता है. आप इसे स्मूदी बनाकर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस का इलाज भी कर सकते हैं.

4. जामुन में कसैले गुण होते हैं

जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपकी स्किन को तरोताजा और साफ रखने में मदद कर सकता है. 

5. हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर करे

पोटैशियम से भरपूर जामुन आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जामुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है. ये खून के फ्लो को आसान करता है ताकी उसमें किसी प्रकार का खतरा ना हो. 

6. डायबिटीज में फायदेमंद

जामुन डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है. अगर आपको अधिक प्यास लगती है, तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं. गर्मी में इससे डिहाईड्रेशन की समस्या से राहत मिलती है. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है. डायबिटीज के इलाज के लिए पेड़ के बीज, छाल और पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है यह भी रोग को ठीक करने में काफी लाभदायक होता है. 

7. इंफेक्शन कम करे

जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड मौजूद होते हैं. यह सभी तत्व आपको संक्रमण से दूर रहने में मदद कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

जानिए कब टेलीकास्ट होगा ‘द कपिल शर्मा शो’ का आखिरी एपिसोड? सामने आया बड़ा अपडेट…

 नई दिल्ली : ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहा है। शो के होस्ट के तौर पर लोग कपिल को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी शो के जरिए कॉमेडियन ने टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी कॉमिक टाइमिंग से धमाल मचा दिया है, लेकिन अब यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ‘द कपिल शर्मा शो’ का आखिरी शो कब और किस दिन टेलीकास्ट होगा।

बंद होने जा रहे है ‘द कपिल शर्मा शो’
TKSS: दर्शकों के फेवरेट ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हर वीकेंड इस शो का इंतजार करने वालों के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं होगा क्योंकि अब कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम अपने फैंस को हंसाने के लिए स्क्रीन पर नहीं आएगी। इसका चौथा सीजन पिछले साल ही शुरू हुआ था, जिसका अंत भी निकट आ गया है। टीम की कास्ट ने शो का आखिरी शेड्यूल भी पूरा कर लिया है और यह जल्द ही टीवी पर भी कास्ट होने जा रही है।

इस दिन टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड
TKSS: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो का आखिरी एपिसोड दो जुलाई या फिर नौ जुलाई को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।आखिरी एपिसोड में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला अपने शो द नाइट मैनेजर के सीक्वल को प्रमोट करने के लिए मौजूद रहेंगे। इससे पहले कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी को-एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में, उन्होंने बताया कि यह सीजन का ‘आखिरी फोटोशूट’ है। खबर यह भी है कि इस पॉपुलर शो को इंडियाज गॉट टैलंट रिप्लेस करने वाला है।

कपिल अमेरिका में करेंगे आखिरी शो
TKSS: आपको बता दें कि पिछले दिनों कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी यूएस टूर की डिटेल्स साझा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में बताया गया था कि कपिल आठ जुलाई को अमेरिका में अपना पहला शो करेंगे। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा शो ऑफ एयर हो रहा है। इससे पहले यह शो ऑफ एयर होने के बाद साल 2022 में दोबारा लौटा था।

और पढ़ें ...

फिर साथ नजर आएगी करीना-कियारा की जोड़ी? अश्विनी अय्यर की फिल्म के लिए मिलाया हाथ

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर और कियारा आडवाणी एक फिर से बड़े परदे पर धमाल मचाएंगी। दोनों फिर से एक फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बता दें कि, करीना और कियारा ने फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में साथ में काम किया था। वहीं अब चर्चा है कि करीना और कियारा फिर से साथ में काम करने जा रही है। बताया जा रहा है कि करीना और कियारा ने अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली निर्देशित फिल्म के लिए साइन अप किया है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जाएगा। यदि सबकुछ सही रहा तो करीना और कियारा फिर से साथ नजर आएंगी।
और पढ़ें ...

SatyaPrem Ki Katha : फिल्म का नया गाना ‘सुन सजनी’ रिलीज, कार्तिक-कियारा ने जमकर किया गरबा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के दो सुपरहिट गानों के बाद गुरुवार को इस फिल्म का तीसरा गाना “सुन सजनी” भी ऑफिशियल तौर पर रिलीज कर दिया गया है। ‘सुन सजनी’ गाने में कार्तिक आर्यन को पहली बार गुजराती अवतार में डांस फ्लोर पर धूम मचाते देखा जा सकता हैं। कार्तिक के साथ कियारा भी गरबा करते हुए दिखाई दे रही हैं। ‘सुन सजनी’ को मीत ब्रदर्स, परंपरा टंडन और पीयूष मेहरोलिया ने गाया हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया हैं और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘सत्यप्रेम की कथा’ को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा एक बार फिर ‘भूल भुलैया 2’ को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें ...

आप वेज बिरियानी बनाना चाहते हैं तो कटहल की बिरयानी बनाएं.-आईए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

कटहल बिरयानी बनाने की सामग्री( अपने जरूरत अनुसार लें)

 

  • कटहल
  • कटी हुई प्याज
  • चावल
  • धनिया पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • हरी मिर्च
  • अदरक लहसुन का पेस्ट
  • बादाम
  • काजू
  • गरम मसाला
  • केसर
  • लाल मिर्च
  • काली मिर्च पाउडर
  • नींबू का रस
  • तेल जरूरत के मुताबिक
  • नमक जरूरत के मुताबिक

कटहल बिरयानी बनाने की विधि

  • कटहल बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को काटकर गूदे को निकाल लीजिए.
  • इसके बाद प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें हरी मिर्च को काटकर रख लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म कर लें.
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए प्याज फ्राई करें. जब प्याज अच्छे से फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकाल कर रख दे.
  • इसके बाद एक-एक करके काजू और बादाम को भूनकर अलग प्लेट में निकल लें
  • एक बार फिर कड़ाही चढ़ाएं और कटहल डालकर फ्राई कर लें.
  • जब कटहल थोड़ा सा भुन जाए तो उसी कढ़ाई में फ्राई हुई प्याज डाल दें.
  • इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, केसर  नमक डालकर अच्छे से चला लें.
  • इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
  • अब इसे 20 से 25 मिनट के लिए पकाने के लिए छोड़ दें.
  • अब चावल को आधा पका कर उतार लीजिए.
  • अब एक बर्तन में आधे पके हुए चावल की पहली एक परत बना लीजिए
  • उसके ऊपर कटहल के तैयार मसाले की परत चढ़ा लीजिए.
  • इसके इसके बाद चावल की दूसरी परत डालकर फिर से कटहल और मसाले डाल लीजिए.
  • ऐसे करके परत दर परत तैयार कर लीजिए.
  • आखिर में ऊपर से काजू, बादाम केसर और तली हुई प्याज डालकर कड़ाही ढ़क दें.
  • इसे लगभग 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  • तैयार है आपकी कटहल की बिरयानी. इसे रायता या हरी चटनी के साथ सर्व करें.
और पढ़ें ...

तुला राशि -सोशल लेवल पर किसी बात को लेकर आप upset हो सकते है.

तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे पिता की बातो का अपने काम में उपयोग करें. बिज़नेस में पुराने आउटलेट से अच्छी अर्निंग की अपेक्षा पूर्ण होगी. अगर आप नया आउटलेट ऑपन करना चाहते है, तो किसी और दिन करें क्योंकि आज सुबह से लेकर शाम 5.28 तक भद्रा रहेगी, इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है. वर्कस्पेस पर आप अपने सारे काम टाइम से कम्पलीट करने की कोशिश करेंगे. सोशल लेवल पर किसी बात को लेकर आप upset हो सकते है. लव एंड मैरिड लाइफ के लिए समय निकाले. फैमिली में सभी के साथ आपके रिलेशन बेहतर होंगे. कम्पटीशन एग्जाम रिजल्ट खुशियों की नई सोगात लेकर आएगा. सेहत को लेकर आपकी कुछ टेंशन दूर होगी. लकी कलर- क्रीम,नं-4

और पढ़ें ...

करण जौहर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है। जहां आलिया भट्ट रेड साड़ी में नोज पिन पहने बेहद प्यारी लगीं। वहीं रणवीर सिंह भी रेड आउटफिट में डैशिंग लगे। पोस्टर के अनुसार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर कल यानी 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, प्यार के दौरान की बस केवल शुरुआत हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज हो जाएगा तो याद रखें। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की बात करें तो इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी के जरिए करण जौहर ने लंबे समय बाद डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है, ऐसे में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ उनके दिल के और भी करीब है।

और पढ़ें ...

किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi

  • पका हुये नारियल का चूरा -  100 ग्राम
  • मावा-200 ग्राम (एक कप)
  • पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
  • इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
  • पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )

विधि - How to make Nariyal Ki Barfi

नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.

मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).

अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये

चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.

एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.

नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं,  बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.

और पढ़ें ...

कोई भी राह चलता हुआ व्यक्ति हमारे भगवान पर मूवी बना रहा है.

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए राज्य के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भी आदिपुरुष फिल्म का विरोध किया है. साय ने केंद्र सरकारमांग करते हुए कहा कि कोई भी राह चलता हुआ व्यक्ति हमारे भगवान पर मूवी बना रहा है. इसकी अनुमति बिना किसी बातचीत के नहीं होनी चाहिए. इसकी व्यवस्था केंद्र सरकार को करनी चाहिए. फिल्म में भाषा बहुत घटिया है. इस फिल्म को बैन करना चाहिए. इस फिल्म को कहीं भी दिखाने को अनुमति नहीं होनी चाहिए. 

 

 

और पढ़ें ...

चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन है पापा मेरे पापा-Happy Father’s Day

 Father's Day 2023: पिता (Father) और बच्चे का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है. एक मां बच्चे के लिए जितना त्याग करती है, पिता भी उतना ही त्याग और बलिदान उस बच्चे की परवरिश के लिए करता है. पिता वो दरख़्त है जिसकी छाया में एक बचपन पलता है. ऐसे ही पिता को प्रेम और सम्मान देने के लिए हर साल जून माह के तीसरे रविवार को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल फादर्स डे 18 जून (Father's Day 2023)को मनाया जाएगा. अपने पिता के लिए प्यार और सम्मान जताने के लिए और उसे उपहार देने के लिए पूरी दुनिया के लोग फादर्स डे को सेलिब्रेट करेंगे और पिता के लिए इसे एक यादगार दिन बना देंगे. हालांकि कई देशों में इसे अलग अलग दिन भी मनाया जाता है लेकिन वैश्विक तौर पर ये जून के तीसरे संडे को ही मनाया जाता है. भारत की बात करें तो भारत में भी 18 जून को ही फादर्स डे मनाया जाएगा.

और पढ़ें ...

''आदिपुरुष'' ने पहले ही दिन की बंपर कमाई: अब तक के सभी फिल्मों के तोड़े रिकाॅर्ड...बॉक्स ऑफिस पर दिलाई इतने करोड़ की ओपनिंग ...

नई दिल्ली। अभिनेता प्रभास द्वारा अभिनीत रामायण पर आधारित चर्चित फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म ने अब तक के सभी फिल्मों के रिकाॅर्ड तोड़कर पहले ही दिन150 करोड़ की कमाई कर ली है।  केरल स्टोरीऔर पठान के बाद इस फिल्म के लिए दर्शक अच्छी खासी संख्या में जुट रहे हैं। एक सीट भगवान हनुमान के लिए भी खाली रखी गई। फिल्म को मिल रही मिजी-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद पहले दिन इसने बंपर कमाई की।

आदिपुरुष ने एडवांस बुकिंग से ही ऑलमोस्ट 3 करोड़ रुपये के करीब ग्रॉस कलेक्शन एडवांस में जुटा लिया था। ऐसे में भारत में फिल्म 75 से 80 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है। वहीं, ‘आदिपुरुष’ के ओपनिंग कलेक्शन के शुरूआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 87 से 90 करोड़ रुपये की रेंज में नेट कलेक्शन किया है।  फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता), सनी सिंह ने शेष (लक्ष्मण) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है।

इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज कंपनी निर्माता है।  दिन में, ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर “आदिपुरुष” फिल्म चर्चा में रही। इस दौरान सीट पर बैठते समय लोगों के प्रार्थना करने की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं भगवान हनुमान के फोटो और फूलों से सजी एक सीट, तो कहीं भगवा रंग के कपड़े में लिपटी सीट पर हनुमान का फोटो रख कर माला पहनाई हुई थी और सीट पर “जय श्री राम” लिखा हुआ था।

फिल्म रिलीज होने से पहले निर्माताओं ने जमकर प्रचार किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है। व्यापार विशेषज्ञों ने “आदिपुरुष” की अग्रिम बुकिंग संख्या को देखते हुए शानदार शुरुआत का संकेत दिया है। फिल्म ने पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की। ‘पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड’ के सह-सीईओ गौतम दत्ता ने फिल्म की रिलीज से पहले बताया कि वे पहले दिन “करीब 80-85 करोड़ रुपये” कमाई होती देख रहे हैं।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 25 सिनेमाघर चलाने वाले सनी चंडीरमानी ने भी फिल्म की शानदार शुरुआत की उम्मीद जताई थी। वहीं, ‘आदिपुरुष’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार बता रही है कि फिल्म का फाइनल भारत कलेक्शन 90 करोड़ से पार है औऱ  सिर्फ भारत में ही ‘आदिपुरुष’ का ग्रॉस कलेक्शन देखें तो 110 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।

और पढ़ें ...

सनी देओल के डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेटे की शादी की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं.

सनी देओल अमूमन डांस करने से बचते दिखाई देते हैं,  लेकिन बेटे की शादी हो और पिता सनी खुशी में डूबे हों तो डांस न करें ऐसा कैसे हो सकता है. हाल ही में सनी देओल का बेटे करण की मेहंदी में भांगड़ा करते हुए एक वीडियो सामने आया है. जिसमें फुल ब्लैक लुक में सनी 'नाच पंजाबन' गाने पर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. उनके पास व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं. जो अपने बड़े भाई के डांस को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.सनी देओल के डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेटे की शादी की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं./span>

और पढ़ें ...

क्या पानी पीने से स्किन अच्छा होता है?

छपी रिपोर्ट के मुताबिक क्या पानी पीने से स्किन अच्छा होता है? इस बात को लेकर कोई ठोस सबूत तो मिले नहीं है. 'जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल' कॉस्मेटिक एंड इन्वेस्टिगेशनल डर्मेटोलॉजी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पीने के पानी और त्वचा के बीच क्या खास संबंध है. रिसर्चर के मुताबिक जो लोग रोजाना ज्यादा पानी पीते हैं उन्होंने अपने स्किन में एक खास तरह का ग्लो पाया साथ ही देखा कि उनका स्किन काफी ज्यादा हाइड्रेटेड रहता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि जो लोग पहले से ही हाइड्रेट है उनके स्किन पर पानी पीने से क्या प्रभाव पड़ता है. 

त्वचा को सीधे हाइड्रेट करने का तरीका

 

डॉ ढौंडियाल ने कहा, 'त्वचा को सीधे हाइड्रेट करने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए पानी पीना निश्चित रूप से एक मिथक है. पानी समग्र हाइड्रेशन और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका त्वचा के हाइड्रेशन पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है. डॉक्टर के अनुसार, सेवन किया गया पानी रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाता है, जिससे त्वचा सहित पूरे शरीर की कोशिकाओं को लाभ होता है. हालांकि, त्वचा इन लाभों को प्राप्त करने वाला अंतिम अंग है.

त्वचा को प्रभावी ढंग से हाइड्रेट करने के लिए, सामयिक मॉइस्चराइजर और हाइड्रेटिंग उत्पाद आवश्यक हैं. इन उत्पादों में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा में प्रवेश करते हैं, नमी को सील करते हैं और निर्जलीकरण को रोकते हैं. जबकि पानी का सेवन महत्वपूर्ण है. यह त्वचा के जलयोजन के लिए एक अकेला समाधान नहीं है. स्वस्थ, हाइड्रेटेड त्वचा को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर और अच्छी स्किनकेयर आदतों के साथ बाहरी हाइड्रेशन सहित स्किनकेयर के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण आवश्यक है.

स्किन रहता है हाइड्रेटेड है
पानी शरीर में समग्र जलयोजन में सुधार करता है, जिसमें त्वचा भी शामिल है. इसलिए हाइड्रेट त्वचा को कोमल, कोमल और कोमल बनाए रखता है. जब त्वचा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड होती है, तो उसमें रूखापन, परतदारपन और जलन होने का खतरा कम होता है.

पोषण
कहा जाता है कि पानी त्वचा की कोशिकाओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन शक्ति को बढ़ावा मिलता है. यह भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करता है, यह सुनिश्चित करता है कि इष्टतम कार्य के लिए त्वचा को आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट प्राप्त हों.

सफाई और विषहरण
पीने का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिसमें वे भी शामिल हैं जो त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं. यह शरीर की प्राकृतिक विषहरण प्रक्रियाओं का समर्थन करता है, त्वचा की उपस्थिति में सुधार करता है और दोषों और ब्रेकआउट को रोकता है.

और पढ़ें ...

सावन का महीना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है शिव भक्त कावड़ यात्रा की शुरुआत कब से होगी, जानें

सावन का महीना आते ही हर तरफ माहौल शिवमय हो जाता है. हर कोई शिव की भक्ति में लीन हो जीता है. सावन के महीने में कावड़ यात्रा का बहुत महत्व बताया गया है. इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरु होकर 31 अगस्त तक चलेगी. क्योंकि इस बार सावन एक महीना का नहीं बल्कि दो महीना का होगा. सावन के दो महीने के होने की वजह से कावड़ियों को भी शिव भक्ति के लिए इस बार ज्यादा समय समय मिल जाएगा. 

शिव भक्ति का ये माह बहुत ही पावन महिना होता है. हर सावन में चार या पांच सोमवार ही पड़ते थे और शिवभक्त भगवान भोले की पूजा अर्चना करते थे. लेकिन इस बार सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे. इसलिए इस बार दो महीने तक शिव भक्ति की बयार बहती रहेगी. इस दौरान शिव जी का अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा. साथ ही भक्त गंगा से कावंड भरकर भी लाएंगे और शिवजी को गंगा जल अर्पित करेंगे.

कावड़ यात्रा प्रारंभ तिथि
इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई 2023, मंगलवार के दिन शुरु होगी.
कावड़ यात्रा का समापन 31 अगस्त 2023, गुरुवार के दिन होगा.

 

सावन 2023 में इस दिन कावड़ चढ़ाए जल

  • 15 जुलाई, 2023, शनिवार  शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
  • 30 जुलाई, 2023 रविवार  प्रदोष व्रत
  • 13 अगस्त, 2023 रविवार   प्रदोष व्रत
  • 14 अगस्त, 2023 सोमवार  शिवरात्रि
  • 28 अगस्त, 2023, सोमवार  प्रदोष व्रत

ये शिव भक्तों का एक अनोखा तरीका है , शिव जी को प्रसन्न करने का, सावन के महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा के लिए निकल जाते है और पैदल चल कर गंगा से पानी भर कर लाते हैं और शिव जी पर जल चढ़ाते हैं. सावन का महीना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. इस माह में शिव जी पर अगर जल चढ़ाया जाए तो माना जाता है कि भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

और पढ़ें ...

9 साल - कियारा अडवाणी के इंडस्ट्री में 9 साल

कियारा अडवाणी ने इंडस्ट्री में पूरे किए 9 साल अपनी पहली फिल्म फगली के नौ साल पूरे होने के साथ कियारा अडवाणी ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नौ सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपने करियर के दौरान, कियारा ने न केवल विभिन्न और प्रभावशाली भूमिकाओं के साथ अपनी वर्सटैलिटी स्थापित की है, बल्कि हर कदम के साथ सुपरस्टारडम भी हासिल किया है। काफ़ी कम समय में इस मुक़ाम को हासिल कर, आज वह देश के सबसे टॉप अभिनेताओं में से एक है। पिछले कुछ सालों में, कियारा ने इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए अपने फैन्स के साथ बातचीत की और वर्चुअल रूप से उनसे मिली। नौ साल की अवधि में, कियारा अडवाणी ने विभिन्न भाषाओं और प्लेटफार्मों पर लगभग 15 फिल्में दी हैं। अभिनेता ने स्पेशल अपीयरेंस के साथ वेब शो में भी कदम रखा है और चार्टबस्टर संगीत वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। कुल 25 ब्रैंड्स की एंबेसेडर, कियारा मार्केट में बेहद मशहूर है और बड़े से बड़े ब्रैंड्स उन्हें पाने की कोशिश में लगे रहते है, जो उनके सुपरस्टार्डम का एक प्रतीक है। वर्तमान में फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं द्वारा सबसे अधिक मांग वाली स्टार में से एक, कियारा अडवाणी एक बड़ी फैन-फॉलोइंग के साथ देश की सबसे पसंदीदा भी हैं। उल्लेखनीय परफ़ॉर्मन्सेस के साथ प्रभावशाली और यादगार भूमिकाएं देते हुए, कियारा अडवाणी अपने पात्रों के नामों से जानी जाती हैं। प्रीति, डिंपल से लेकर अब आने वाली कथा तक, कियारा अडवाणी ने आइडियल वुमन होने के साथ साथ क्वीन ऑफ़ रोमांस का ख़िताब भी हासिल किया है। पर्दे के साथ-साथ, ऑफ स्क्रीन मूव्स से भी तहलका मचाते हुए, कियारा ने पिछले नौ वर्षों में एक प्रेरणादायक यात्रा की है। ड्रीमगर्ल, गोल्डन गर्ल ऑफ बॉलीवुड जैसी ख़िताब पाने के बाद क्वीन ऑफ रोमांस के रूप में अपना नाम बनाने तक, कियारा की एक के बाद एक सफल फ़िल्में देख उन्हें मिडास टच के लिए भी जाना जाता है। शेरशाह के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ी हिट देने से लेकर भूल भुलैया 2 के साथ बॉलीवुड पर चल रहे सूखे दौर को खत्म करने तक, कियारा हर कदम पर नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही हैं। कियारा अडवाणी अनस्टॉपेबल हैं! वर्तमान में सत्यप्रेम की कथा की रिलीज के लिए तैयार, प्रतिभाशाली अभिनेता राम चरण के साथ एस शंकर की गेमचेंजर में भी दिखाई देंगी।
और पढ़ें ...

समंदर किनारे दिखा अनीता भाभी का ग्लैमरस अंदाज, बिकिनी पहन कुछ इस अंदाज में दिखाया हुस्न का जलवा, तस्वीरें हुई वायरल

मॉरिशस। Saumya Tandon Photos : पॉपुलर टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर हैं” में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं. अब वो अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

सौम्या टंडन इन दिनों मॉरिशस में हैं. वो वहां छुट्टियों का मजा ले रही हैं. अब वहां से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

तस्वीरों में सौम्या पिंक कलर की बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं और समंदर किनारे ग्लैमरस लुक में पोज दे रही हैं.

यूं तो सौम्या की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा है और इन फोटोज में भी उनका लुक काफी कातिलाना लग रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

सौम्या के इन फोटोज पर उनके फैंस हार्ट और फायर इमोजी के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

और पढ़ें ...

अगर आप घर नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो घर पर हैदराबादी कीमा जरूर ट्राई करें.

अगर आप घर नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो घर पर हैदराबादी कीमा जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपकी जुबां पर लंबे समय तक रहेगा. घर पर आए मेहमानों को आप स्वादिष्ट और मसालेदार हैदराबादी कीमा खिला सकते हैं. इस विधि से तैयार कीमा खाकर मेहमान आपके खाने के दीवाने हो जाएंगें. आज हम इस लेख में घर पर आसान तरीके से हैदराबादी कीमा बनाने की विधि के बारे में जानेंगे. 

घर पर कैसे तैयार करें हैदराबादी कीमा?

आवश्यक सामग्री

  • मटर कीमा - 500 ग्राम 
  • सरसों तेल - 50 ग्राम 
  • टमाटार बारीक कटा हुआ -200 ग्राम
  • प्याज - 4 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च - 4 बारीक कटी हुई
  • लहसुन अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दा पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच  
  • धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच  
  • गरम मसाले - 1/2 चम्मच 
  • सूखी मेथी - 1/2 चम्मच 
  • धनिया कटा हुआ

विधि

 

  • सबसे पहले मटन कीमा का अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद इसे किसी साफ बर्तन में रखें. 
  • अब प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को अच्छी तरह से बारीक काट लें. 
  • इसके बाद लहसुन और अदरक को पीसकर पेस्ट तैयार करें. 
  • सभी सामग्री को अपने पास रखें. 
  • अब गैस पर कुकर या कड़ाही चढ़ाएं. 
  • इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. 
  • इसके बाद बारी कटी हुई प्याज डालकर इसे अच्छी तरह से भुनें.
  • जब प्याज का रंग भूरा हो जाए, तो इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें. 
  • थोड़ी देर तक जब यह पक जाए, तो इसमें मटन कीमा डालकर अच्छी तरह से भुनें. 
  • कीमा का रंग बदलने लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर फिर से पकाएं. 
  • जब कीमा अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें टमाटर और सभी मसालों को डालें. 
  • इसके बाद आप अपने अनुसार इसमें पानी डालकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए पका लें. 
  • लीजिए हैदराबादी मटन कीमा तैयार है. अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं.
और पढ़ें ...