राशिफल

आइए जानते हैं कौन-कौन सी सब्जियां आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए..

अंकुरित सोयाबीन (Soybean sprouts)

अंकुरित सोयाबीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. एक कप अंकुरित सोयाबीन में ही 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान मरीजों को अंकुरित सोयाबिन काफी फायदा पहुंचाता है. यह शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है.

हरे मटर (Green peas)

हरे मटर प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. 100 ग्राम में 5.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें फाइबर, सोडियम, कैल्शियम, आयरन और पौटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं.

मूंगफली (Peanuts)

मूंगफली में इतना प्रोटीन पाया जाता है, जितना हर दिन 2 से 3 अंडे खाकर और 250 मिली दूध पीकर भी आपको नहीं मिलेगा. 100 ग्राम मूंगफली में 65 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है. मूंगफली खाने से दिमाग तेज होता है, इम्‍यून सिस्‍टम दुरुस्त होता है और वीकनेस खत्म हो जाती है. 
और पढ़ें ...

इस वजह से Amitabh Bachchan को फिल्म से निकाल दिया गया था बाहर? धर्मेंद्र ने निभाया था रोल, जानें…

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे है। आए दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तस्वीरे वायरल होते रहती है। इन सब के बीच सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर चर्चा में आए है। ये उस समय की बात है जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। दरअसल में अमिताभ बच्चन 70 से 80 के दशक में मेगास्टार के रूप में उभर कर सामने आ रहे थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हे एक फिल्म से निकाल दिया गया था। डायरेक्टर ने उस वक्त उन्हें बाहर निकाला था जब वो 5 से 6 दिनों की शूटिंग कर चुके थे। फिल्म से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को निकालने के बाद धर्मेंद्र को उनकी जगह रोल दे दिया गया था।

इस डायरेक्टर ने किया था बाहर

जिस डायरेक्टर ने अपनी फिल्म से अमिताभ को बाहर किया था, वो कोई और नहीं बल्कि ऋषिकेश मुखर्जी थे। अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश के साथ फिल्म ‘आनंद’ में पहली बार काम किया था। इस फिल्म में ऋषिकेश को अमिताभ के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा था। जिसके कारण उन्होंने अमिताभ को अपनी ‘गुड्डी’ फिल्म ऑफर की थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि खुद ऋषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म से निकाल दिया था।

अमिताभ के पास अभी डेट्स नहीं

दरअसल इस बात का खुलासा ऋषिकेश मुर्खजी ने साल 1998 में एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था-‘5 से 6 दिन की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन सेक्रेटरी ने कहा कि अभी उनके पास डेट्स नहीं हैं। उस वक्त आनंद रिलीज हुई ही थी और सुपरहिट हो चुकी थी। जिससे अमिताभ रातों रात स्टार बन गए थे।

मैने भी दिखा दिया बाहर का रास्ता

मुझे ये बात अजीब लगी, तो मैंने भी उनके सेक्रेटरी से कहा कि अब अमिताभ ‘गुड्डी’ भी भूल जाएं। इसके बाद मैंने फिर अमिताभ को कॉल किया, वो मद्रास में थे, तब मैंने उन्हें बताया कि तुम गुड्डी से आउट हो चुके हो, लेकिन अगली फिल्म में रहोगे। इस तरह हम दोनों के रिश्ते फिर भी खराब नहीं हुए।

बता दें, अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ फिल्म ‘आनंद’ के अलावा फिल्म ‘नमक हराम’, ‘चुपके चुपके’, ‘बेमिसाल’ में काम किया था। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जिससे उन्हें कोई पहचान नहीं मिली थी। लेकिन फिल्म आनंद में राजेश खन्ना के साथ काम करने के बाद अमिताभ बच्चन की किस्मत पल्ट गई।

और पढ़ें ...

सिंघाडे की खास बर्फी आज बनायें

सिंघाडे के आटे की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री 

 

घी - Ghee - 80 ग्राम

सिंघाड़ा आटा - Water Chestnut Flour - 1 कप (150 ग्राम)

नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - 1/2 कप (40 ग्राम)

बादाम पाउडर - Almond Powder - 1/4 कप (30 ग्राम)

दूध - Milk - 1/2 लीटर, फुल क्रीम

चीनी - Sugar - 3/4 कप (150 ग्राम)

छोटी इलायची - Cardamom - 4, दरदरी कुटी हुई

बादाम कतरन - Almond Flakes

 

सिंघाडे के आटे की बर्फी बनाने की विधि 

 

कढ़ाही में 3-4 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए.  गरम घी में 1 कप सिंघाडे का आटा डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिए.  अगर घी कम पड़े तो और डाल दीजिए.  घी के अलग होने तक आटे को भून लीजिए.  भुन जाने पर इसमें ½ कप नारियल का बुरादा डाल कर 1 मिनट लगातार चलाते हुए भूनिए.

 

1 मिनट बाद इसमें ¼ कप बादाम पाउडर डाल कर 1 मिनट लगातार चलाते हुए भूनिए.  भुन जाने पर फ्लेम बंद करके इसे प्लेट में निकाल लीजिए.  अब उसी कढ़ाही में ½ लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर तेज़ फ्लेम पर उबाल आने तक पकाएं.  उबाल आने पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लगभग आधा बचने तक और गाढ़ा होने तक पकाएं.

 

दूध के गाढ़ा होने पर इसमें ¾ कप चीनी डाल कर दूध में घुलने तक पकाएं.  चीनी के घुल जाने पर इसमें भुना हुआ आटा डालिए, फ्लेम मीडियम कर लीजिए.  अब इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.  हल्का गाढ़ा होने पर इसमें 4 दरदरी कुटी हुई इलायची डाल कर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं.

 

मिश्रन के गाढ़ा होने पर फ्लेम बंद कर दीजिए.  ट्रे पर बटर पेपर रख कर इसपर घी से ग्रीस कीजिए.  अब मिश्रन को बटर पेपर पर डाल कर फैलाएं.  इसे हल्का मोटा फैलाना है.  फैलाने के बाद इसपर बादाम कतरन डाल कर चम्मच से हल्का दबाएं.  इसे 2 घंटे के लिए जमने के लिये रख दीजिए.  फिर इसे काट कर बर्फी परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

और पढ़ें ...

Urfi Javed: भीगे बाल पीली साड़ी में, टिप टिप पानी में मटकाई कमर

Urfi Javed Bold Dance Video: ‘बिग बॉस ओटीटी’ की बवाली कंटेस्टेंट उर्फी जावेद का जलवा शो खत्म होने के बाद भी कायम है। उर्फी इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। उनका बोल्ड लुक फैंस लगातार फैंस के होश उड़ा रहा है। उर्फी सबसे ज्यादा अपनी बोल्ड ड्रेसेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी का अजीबो गरीब फैशन देख लोगों का सर चकरा जाता है। वहीं कई बार उनको अपने इस फैशन की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। इन सबके बावजूद उर्फी ​बिना किसी की परवाह किए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की करती रहती हैं। इसी बीच उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। यहां देखें वीडियो…

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह यलो कलर की साड़ी पहले ही हसीन नजर आ रही हैं। वहीं इस साड़ी में वह बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं ​कि उर्फी गीले बलों को लहराते हुए अपनी आदाएं दिखा रही हैं। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘टिप टिप बरसा पानी…’ गाना चल रहा है और उर्फी इसी पर डांस करती दिख रही हैं। उर्फी जिस तरह से वीडियो में अपनी कमर को मटकाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को अबतक लाखें व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘तुम एकदम रवीना टंडन हो।’ तो वहीं दूसरा लिखता है, ‘क्या बात है मैडम आग लगा दिया आपने तो, सब कुछ जलाकर राख हो गया। मैं खुद।’आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें वो एनिमल प्रिंट की ब्रा और स्कर्ट में नज़र आ रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपना एक सेंशुअस वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी ने स्किन कलर का टॉप और स्कर्ट पहनी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले उर्फी अपना टॉप और स्कर्ट संभालते हुए अपनी पतली कमर दिखाती हैं, उसके बाद अपने ईयररिंग्स फ्लॉन्ट करती हैं। इसके बाद उर्फी सामने से कैट वॉक करते हुए आती हैं और अपनी हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती हैं।

और पढ़ें ...

मिनि गुलाब जामुन बनाएं और अपने मेहमानो को इनके स्वाद का आनंद दिलाएं.

मिनी गुलाब जामुन के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Mini Gulab Jamun

 

मावा - Mawa - 250 ग्राम

गेहूं का आटा - Wheat Flour - 100 ग्राम

दूध - Milk - 5 बड़े चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1 पिंच

चीनी - Sugar - 3 कप (600 ग्राम)

छोटी इलायची - Cardamom - 4, कुटी हुई

घी तलने के लिये - Ghee for frying

 

डो बनाने की विधि 

 

प्लेट में 250 ग्राम मावा, 100 ग्राम गेहूँ का आटा और 1 पिंच बेकिंग सोडा डालिये.  इन्हें अच्छे से मसलते हुए मिला कर थोड़ा-थोड़ा दूध डाल कर मुलायम डो गूंधिये.  अगर डो हाथ पर चिपकने लगे तो हाथ पर थोड़ा घी लगा कर इसे मसल कर गूंधिये.  गुंध जाने पर इसे ढक कर रख दीजिये.

 

चाशनी बनाने की विधि 

 

भगोने में 3 कप चीनी और 2.25 कप पानी डालिये.  इसे चीनी घुलने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं.  चीनी के घुल जाने पर इसे 2-3 मिनट पकाएं.  साथ ही इसमें 4 कुटी हुई इलायची डालिये.  समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके इसे ढक कर साइड रख दीजिये.

 

गुलाब जामुन असेम्बल करने की विधि 

 

डो को हल्का मसल कर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिये.  अब एक बॉल उठा कर इसे गोल कीजिये, इसमें एक भी क्रैक नहीं आना चाहिये.  इसे प्लेट में रख कर बाकी भी इसी तरह असेम्ब्ल कर लीजिये.

 

गुलाब जामुन तलने की विधि 

 

कढ़ाही में घी गरम कीजिये, घी मीडियम गरम होना चाहिये और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिये.  गरम घी में एक गुलाब जामुन डाल कर कुछ देर तलने दीजिये.  जब गुलाब जामुन तैर कर ऊपर आ जाए, इसे घुमा-घुमा कर डार्क ब्राउन होने तक तलिये.

 

तल जाने पर इसे निकाल कर हल्की गरम चाशनी में डाल कर ढक कर रख दीजिये.  सभी गुलाब जामुन इसी तरह तल कर चाशनी में डाल दीजिये.  अब गुलाब जामुन को चाशनी में 2 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.  फिर इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

और पढ़ें ...

बादाम की चिक्की बनाने की विधि

बादाम की चिक्की के लिए आवश्यक सामग्री 

 

बादाम - Almond (Sliced) - 1.5 cups (200 grams)

चीनी - Sugar - 1 cup (200 grams)

घी - Ghee - 1 to 2 tsp

 

बादाम की चिक्की बनाने की विधि Process of making Almond Chikki

पेन में 1.5 कप बादाम (स्लाइस काट कर) डाल कर मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट भूनिए.  समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके इन्हें निकाल लीजिए.  अब एक बोर्ड और बेलन को घी से अच्छे से ग्रीस कीजिए.  फिर पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए.  गरम घी में 200 ग्राम चीनी डाल कर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पिघलने तक पकाएं.

 

चीनी के पूरी तरह पिघल जाने पर फ्लेम एकदम लो करके इसमें भुने हुए बादाम डाल कर लगातार मिलाते रहिए.  अच्छे से मिल जाने पर फ्लेम बंद करके इसे बोर्ड पर डाल कर एक जैसा कीजिए.  फिर एक कप के पीछे घी लगा कर कप से दबा कर इसे हल्का पतला करते हुए फैलाएं.

 

फिर बेल कर इसे शेप देकर इसमें काटने की निशान डाल दीजिए.  इसे 10 मिनट जमने के लिए छोड़ दीजिए.  समय पूरा होने पर बादाम की चिक्की बनकर तैयार हो जाएगी.  इन्हें अलग करके परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

और पढ़ें ...

सुबह नाश्ते में एक गिलास संतरे का जूस पीना सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है

त्वचा के लिए फायदेमंद- संतरे के अंदर पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने के काम भी आ सकता है. इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होता है इसके साथ ही यह खून को साफ करके एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करने में सहायक होता है.

दिल के लिए फयादेमंद- संतरे के जूस से दिल को खूब फायदा पहुंचता है.संतरे के जूस में विटामिन b9 और फॉलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं. रोजाना संतरे का जूस पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल एकदम मेंटेन रहेगा और इससे दिल की बीमारियों के जोखिम कम होंगे.

और पढ़ें ...

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, किया इतने करोड़ का बिजनेस

नई दिल्ली :Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 2 : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली  के दिन 8 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की जिसके बाद लोगों को इस फिल्म से मोटी कमाई की उम्मीद थी। लेकिन अपने दूसरे दिन, फिल्म ने लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और लगभग 9 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई में अचानक आई ये गिरावट काफी चौंकाने वाली है। पहले दिन की थी 14 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन गुरुवार को 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया का कहना है, “‘तू झूठा मैं मक्कार’ दूसरे दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। 35% गिरावटके साथ इसने 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। देश में 7 को और 8 को होली मनाई गई जिसके कारण गिरावट अधिक देखने को मिली है। इस फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की है। कैसी है फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म कॉमेडी, रोमांस, ब्रेकअप और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर है। फिल्म मिकी और टिन्नी की प्रेम कहानी है जो अपने सबसे अच्छे दोस्त की बैचलर पार्टी में मिलते हैं। मिकी अपने दोस्त मन्नू (अनुभव सिंह बस्सी) के साथ काम करता है। जिसमें वे एक मोटी रकम के लिए कपल में ब्रेकअप कराने में मदद करते हैं। कपल को खुशी-खुशी अलग करने के लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। दूसरी ओर, टिन्नी के पास नौ से पांच की नौकरी है। इसके बाद कहानी में बहुत कुछ है। जो आपको हंसने  पर मजबूर करता है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी हैं।
और पढ़ें ...

चेटीचंड पर्व का महत्व-कैसे मनाते हैं चेटीचंड त्योहार

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया चेटीचंड और झूलेलाल जयंती मनाई जाती है. ये दिन सिंधी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन से ही सिंधी हिंदूओं का नया साल शुरू होता है. चेटीचंड के दिन सिंधी समुदाय के लोग भगवान झूलेलाल की श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं. मान्यताओं के अनुसार संत झूलेलाल वरुण देव के अवतार माने जाते हैं.  आइए जानते हैं इस साल चेटीचंड या झूलेलाल जयंती की डेट और क्यों मनाते हैं ये पर्व.

 

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 शुरू होगी और 22 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगी. चेटीचंड का त्योहार 22 मार्च 2023 को मनाया जाएगा.

चेटी चण्ड मूहूर्त - शाम 06 बजकर 32 - रात 07 बजकर 14 (अवधि 42 मिनट)

चैत्र मास को सिंधी में चेट कहा जाता है और चांद को चण्ड, इसलिए चेटीचंड का अर्थ हुआ चैत्र का चांद. चेटीचंड को अवतारी युगपुरुष भगवान झूलेलाल के जन्म दिवस के रूप में जाना जाता है. भगवान झूलेलालजी को जल और ज्योति का अवतार माना गया है.

कहते हैं प्राचीन काल में जब सिंधी समाज के लोग जलमार्ग से यात्रा करते थे. ऐसे में वे अपनी यात्रा को सकुशल बनाने के लिए जल देवता झूलेलाल से प्रार्थना करते थे और यात्रा सफल होने पर भगवान झूलेलाल का आभार व्यक्त किया जाता था. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए चेटीचंड का त्योहार माना जाता है. मान्यता भगवान झूलेलाल की पूजा से व्यक्ति की हर बाधा दूर होती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की के राह आसान होती है.

कैसे मनाते हैं चेटीचंड त्योहार 

चेटीचंड के अवसर पर भक्त लकड़ी का मंदिर बनाकर उसमें एक लोटे से जल और ज्योति प्रज्वलित की जाती है. जिसे बहिराणा साहब भी कहा जाता है. भक्तजन झूलेलाल भगवान की प्रतिमा को अपने शीश पर उठाकर परम्परागत छेज नृत्य करते हैं. इस दौरान झांकी निकाली जाती है. आज भी समुद्र के किनारे रहने वाले जल के देवता भगवान झूलेलाल जी को मानते हैं. उपासक भगवान झूलेलाल को उदेरोलाल, घोड़ेवारो, जिन्दपीर, लालसाँई, पल्लेवारो, ज्योतिनवारो, अमरलाल आदि नामों से भी पूजते हैं. भारत के अलावा पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ये पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.

और पढ़ें ...

आज आपके सितारे क्या बता रहें है. आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा. वासी, वृद्धि और बुधादित्य योग के बनने से बिजनस में समय आपके अनुकुल रहेगा. बेरोज़गार व्यक्ति को जॉब के लिए ईमेल आ सकता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप एक्टिव रहते हुए अपने कार्यों को अंजाम देंगे. सेहत के मामले में अलर्ट रहे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है. फैमिली में हो रही अनबन आपकी मध्यस्तता से दूर होगी. खिलाड़ियों के लिए दिन बेहतर रहेगा.

 

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. मेडिकल, फार्मेसी और सर्जिकल बिजनस में कुछ बदलाव करने की कोशिश में आप सफल होंगे. वर्कस्पेस पर काम का बोझ कम रहेगा, जिससे आप अपने कार्य में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं. सोशल लेवल पर पॉलिटिकल बातों से दूरी बनाएं रखें. कंपीटीटीव एग्जाम की तैयारी अच्छी रहेगी, जिससे मन में जोश एवं कॉन्फिडेंस बना रहेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ यादों भरे पल व्यतीत कर पाएंगे. सेहत को लेकर अपने आप को फिट रखने के लिए वर्कआउट करें. फैमिली के साथ कहीं घुमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में कमी आऐगी. बिजनेसमैन मार्केट में पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा वापसी में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर पुराने विवाद उजागर होने से आपकी टेंशन बढ़ेगी. लव और शादी-शुदा जिंदगी में शब्दो का यूज सोच-समझकर ही करें. फैमिली में आप पर किसी प्रकार का झुठा दोषारोपण हो सकता है, बुखार, सरदर्द की समस्या रह सकती है, डॉक्टर की सलाह जरूर ले. खिलाड़ियों का ट्रैक पर प्रैक्टिस के दौरान किसी प्लेयर से वाद-विवाद हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से शुभ समाचार मिलेगा. बिजनस में टेक्नोलॉजी का यूज करके आप अपने बिजनस को आगे बढ़ाएंगे. वर्कस्पेस पर आ रही समस्याओं का सामधान होगा. एनर्जी लेवल बेहतर होने से सेहत में सुधार आएगा. फैमिली के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ चैलेंजेस का सामना करना पड़ेगा. किसी बात को लेकर लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. 

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. वासी, वृद्धि, बुधादित्य और सुनफा योग के बनने से बिजनस में आपकी इनकम में इजाफा होगा. वर्कस्पेस पर आपको अपने अडियल स्वभाव को दूर रखते हुए कार्य पर ध्यान देना होगा. सेहत के मामले में सर्दी-झुखाम की समस्या हो सकती है. अगामी चुनाव को देखते हुए पॉलिटिशियन को बड़ा पद दिया जा सकता है. फैमिली में सब के साथ आपके रिलेशन बेहतर रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर को खुश करने प्रयास में आप सफल रहेंगे. स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती के मुड में रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित रहेगा. पार्टनरशिप बिजनेस में कोर्ट-कचहरी से रिलेटेड फैसले आपके पक्ष में आएंगे. वर्कर्स पर सीनियर्स पर बेहतर कोशिशों से अपने काम की छाप छोड़ने में सफल होंगे. टेक्निकल स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट पर ध्यान देंगे. फैमिली में छोटे भाई-बहनों की सेहत में सुधार होगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर ग्रह आपके पक्ष में रहने से आपके कार्य जल्दी होंगे. पर्सनल वर्क को लेकर शॉर्ट ट्रिप हो सकती है. 

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेंगे खर्च सावधान रहे. बिजनस में मनी मैनेजमेंट गड़बड़ा जाने से आपकी स्थिति डाउन रहेगी जिससे आपके बिजनस की ग्रोथ में कमी आएगी. वर्कस्पेस पर किसी कार्य को लेकर सीनियर्स से मतभेद हो सकते है. स्टूडेंट्स नोट्स इधर-उधर रखकर परेशानी में रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर से छोटी-छोटी बात पर डिबेट करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है. फैमिली में तनावपूर्ण स्थितियां आपकी चिंता बढ़ा सकती है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी गलत कार्य के कारण आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी. पेट दर्द को लेकर आप परेशान रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में समस्या हो सकती है. आलस्य के चलते बिजनस में गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है, जो आपके और बिजनेस दोनों के लिए हानिकारक साबित होगा. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य पर ध्यान दें गॉशिप से दुरियां बनाएं रखें, अन्यथा आप पर किसी प्रकार का फाइन लग सकता है. लव और लाइफ पार्टनर के बिहेवियर में चेंजेज आपको टेंशन दे सकता है. आपको अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए. सेहत संबंधी कुछ तकलिफों का सामना करना पड़ सकता है. फैमिली में तीसरे पर्सन की एंट्री से गृह- क्लेश हो सकता है. कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए जी-जान से मेहनत करनी पड़ेगी. सोशल लेवल पर अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिजनस में तेजी आऐगी. बिजनस में आपदा को अवसर में बदलने का हुनर तो कोई आपसे सीखे. येन-केन प्रकारेण आप हानि की भरपाई कर ही लेंगे. वर्कर्स पर को-वर्कर्स का सपोर्ट आपके कार्यों को टाइमली कंप्लीट करवाएंगे. फैमिली में किसी की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर चमक आएगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ काफी दिनों के बाद डिनर की प्लानिंग बन सकती है. खिलाड़ियों का प्रैक्टिस के दौरान जज्बा सभी को आपकी ओर आकृर्षित करेगा. सामाजिक स्तर पर आपको अपने बिहेवियर में स्मूथ होने की जरूरत है जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स के एक्जाम को लेकर ट्रैवल हो सकती है.

और पढ़ें ...

होली की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए दर्शकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. -अक्षरा सिंह

इस साल की होली बेहद ही स्पेशल रही है. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारों ने धूमधाम से दर्शकों के बीच होली का त्योहार मनाया है. आज हम आपके लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की होली की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस लेकर आ चुके हैं जिन्हें देखने के बाद यकीनन आपका भी दिन बन जाएगा. अक्षरा सिंह की होली की यह तस्वीरें और वीडियो देखने में काफी शानदार लग रही हैं. अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इस होली फूलों की होली तो खेली ही साथ ही साथ एक्ट्रेस ने बांके बिहारी के मंदिर में जाकर रंग गुलाल से भी खूब होली खेली. हाथ में बड़ा सा सिलेंडर लिए वृंदावन की गलियों में एक्ट्रेस होली खेलती नजर आई हैं.

अक्षरा सिंह ने वृंदावन में मनाई होली

अक्षरा सिंह ने एक के बाद एक होली की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए दर्शकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. देखिए वीडियो में किस तरह एक्ट्रेस वृंदावन में भगवान का नाम जपते हुए रंग गुलाल से खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा ब्रज की होली. माथे पर चंदन गालों पर राधे-राधे लिखवाए हुए अक्षरा सिंह पीले चोले में ब्रज की होली सेलिब्रेट करती नजर आई हैं.इसी के साथ अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें उन पर फूलों की बारिश होती नजर आ रही है. अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कहा कि - बेवजह बेझिझक मुस्कुराया करो... तुम औरत हो यह सोच खुद में मत सिमट जाया करो. हर लड़की शेरनी है बस पहचानने की देरी है.अक्षरा सिंह

और पढ़ें ...

मौत से पहले सतीश कौशिक को हुई थी बेचैनी ''वह असहज महसूस कर रहे थे

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि की थी. अब अनुपम खेर ने ही बताया कि हार्टअटैक से पहले उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी. अनुपम खेर ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय ही उन्हें अटैक पड़ गया था.

और पढ़ें ...

न शराबबंदी, ना ही पेंशन और ना ही अनुकंपा नियुक्ति यह प्रदेश सरकार का बजट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार द्वारा बजट को केवल चुनावी पुलिंदा कहते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ और सिर्फ चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार का यह बजट उनके 2018 के जन घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप ही झूठे हैं। जिसमें प्रदेश सरकार ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को अपने भ्रम में लाकर भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं रखा है। महिलाओं को इस वर्ष आशा थी कि प्रदेश सरकार पूर्ण शराबबंदी करके महिलाओं के साथ न्याय करेगी, लेकिन इस बार भी कांग्रेस ने अपनी नियत दर्शाते हुए यह साबित कर दिया कि उनकी नियत प्रदेश में शराबबंदी की कभी थी ही नहीं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत या बजट मैं ना तो शराबबंदी का वादा पूरा किया ना ही प्रदेश की विधवा महिलाओं को एवं बुजुर्गों को पेंशन दिया। पिछले 3 महीनों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाली महिलाओं को भी अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कोई भी प्रावधान नहीं रखा। इससे साबित होता है कि कॉन्ग्रेस महिलाओं को सिर्फ अपना वोट बैंक ही समझती है तभी तो उनके लिए बजट में कोई भी प्रावधान नहीं रखा।

और पढ़ें ...

आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि आप कंप्यूटर से उचित दूरी बनाकर ही बैठे

आंखों के बिना दुनिया अंधेरी है.आंखों में रोशनी नहीं तो आप दुनिया की खूबसूरती नहीं देख सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में करीब 2.2 अरब लोग आंखों के विकार से जूझ रहे हैं. वहीं दिन प्रती दिन समस्या औऱ बढ़ती ही जा रही है, हालांकि आंखों की सेहत का खास ख्याल रख कर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं.आइए जानते हैं वो खास टिप्स जिसे अपनाकर आप आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं

कंप्यूटर से दूरी बनाकर बैठे-आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि आप कंप्यूटर से उचित दूरी बनाकर ही बैठे, क्यों ना आप पढ़ाई कर रहे हो या फिर ऑफिस वर्क कर रहे हो. इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा कंप्यूटर या फोन में लगे रहते हैं तो इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है. आप डिजिटल स्ट्रेन के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि काम के वक्त कंप्यूटर से उचित दूरी बनाए और जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें.

चेकअप कराते हैं-भले ही आपकी आंखों में कोई दिक्कत ना हो लेकिन आप समय-समय पर आंखों का चेकअप कराते रहें. खासकर डायबिटीज के रोगियों को समय-समय पर आंखों का चेकअप कराना जरूरी होता है, क्योंकि शुगर से आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है और लंबे समय तक डायबिटीज रहने पर आप ब्लाइंडनेस के शिकार हो सकते हैं.

पर्याप्त नींद लें-.आंखों को आराम देने के लिए आप पर्याप्त नींद लें. स्लीपिंग डिसऑर्डर की वजह से आंखों में होने वाली एक अन्य समस्या,एंटीरियर इस्कीमक ऑप्टि न्यूरोपैथी जिसमें ऑप्टिक तंत्रिका में घाव हो जाता है. इस बीमारी में ब्लड वेसल्स में सूजन हो जाती है जससे ऑप्टिक नर्व में रक्त का संचार नहीं हो पाता और इससे धीरे धीरे नजर कमजोर होने लगती है.

 

आंखों की सफाई करें-नियमित रूप से आपको आंखों की सफाई करनी चाहिए. अगर इसके प्रति लापरवाही बरतते हैं तो खुजली, आंखों का लाल होना, जलन, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है. आप जब भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करें, आंखों की सफाई जरूर करें. तीन से चार बार ठंडे पानी से दिन भर में आंखों को धोएं.

पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें-आंखों की समस्या से बचने के लिए विटामिन ए, विटामिन के, ई से भरपूर भोजन लेना चाहिए, विटामिन ए को रेटिनोल भी कहा जाता है. इसे आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना गया है. विटामिन ए को आप शकरकंद, गाजर, कद्दू, ऑरेंज, हरी सब्जियों से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा विटामिन बी के लिए आप दाल,बींस, फिश, दही, दूध बादाम का सेवन कर सकते हैं. विटामिन सी आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है. कॉर्निया और स्क्लेरा के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए ब्रोकोली, आलू ,खट्टे फल का सेवन करें.

और पढ़ें ...

होली के दिन रंग खेलने से पहले करें ये काम

  • किसी भी शुभ काम या त्योहार शुरू करने से पहले श्रीगणेश का नाम लेकर पूजा की जाती है. होली के दिन भी सबसे पहले गणेश जी को ठंडाई और मिष्ठान का भोग लगाएं. इसके बाद सभी में बांटे.

  • होली को राधा-कृष्ण का पर्व भी कहा जाता है. इसलिए होली के दिन राधा-कृष्ण की मूर्ति घर पर स्थापित कर पूजा करें और रंग-गुलाल चढ़ाएं. इससे दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.

  • होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाएं. ऐसा करने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है.
और पढ़ें ...

एक्शन सीन करते वक्त घायल हुए अमिताभ बच्चन, पसलियों में चोट...सांस लेने में हो रही दिक्कत

अमिताभ बच्चन हैदरबाद में शूटिंग( shooting) के दौरान घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म( film) “प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई है।

शूटिंग को रद्द( cancel) कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।’

दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी

अमिताभ बच्चन ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी है। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया है कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए हैं।रविवार को अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग से इस घटना की जानकारी( information) दी है। उन्होंने लिखा है, मेटल का एक टुकड़ा ने मेरे बांय पैर के काफ को काट दिया, जिससे नस कटने में कामयाब हो गई। नस कटते ही मेरे पैर से काफी खून बहा।

और पढ़ें ...