राशिफल

100 करोड़ के कलेक्शन को नहीं छू पाई सलमान की फिल्म, जानिए कितना है ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ की कुल कमाई …

सलमान खान, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ से मेकर्स को बेहद उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस में बहुत ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई है. 6 दिन बीतने के बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ का अकड़ा नहीं छुआ है. वैसे तो दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन फिल्म को लेकर अब लोगों का क्रेज कम होता नजर आ रहा है. सलमान खान की फिल्म लंबे समय के बाद सिनेमा घरों में वापसी हुई आई, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म से ही पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. रिलीजिंग डे के दिन ही फिल्म की कमाई बहुत मंद रही. दूसरे दिन कमाई में थोड़ा तेजी पकड़ी थी लेकिन फिर बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स और एक्टर्स के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींचनी शुरू कर दी है  बुधवार यानी छठे दिन Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की कमाई में जबरदस्त गिरावट रही है. बड़े और नए कलाकारों से सजी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चलने की उम्मीदें थीं, लेकिन ईद पर रिलीज भाईजान की फिल्म वो कमाल दिखाने में थोड़ी पीछे रह गई है.सलमान खान, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ से मेकर्स को बेहद उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस में बहुत ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई है. 6 दिन बीतने के बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ का अकड़ा नहीं छुआ है. वैसे तो दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन फिल्म को लेकर अब लोगों का क्रेज कम होता नजर आ रहा है  सलमान खान की फिल्म लंबे समय के बाद सिनेमा घरों में वापसी हुई आई, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म से ही पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. रिलीजिंग डे के दिन ही फिल्म की कमाई बहुत मंद रही. दूसरे दिन कमाई में थोड़ा तेजी पकड़ी थी लेकिन फिर बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स और एक्टर्स के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींचनी शुरू कर दी है. 
और पढ़ें ...

बर्फबारी के बीच खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट खुल चुके है सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खोले गए है. वही बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है और श्रद्धालुओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है वही दूसरी तरफ दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. 

और पढ़ें ...

टेस्टी और हेल्दी पालक दाल की खिचड़ी - बनाने की विधि

आप अब कुछ हल्का खाने का मन बना रहे हैं, जो टेस्टी भी हो और सेहत को फायदा भी पहुंच जाए तो हम आपको झटपट तैयार होने वाली पालक दाल की खिचड़ी की रेसिपी बता रहे हैं.आप पर इस डिश को रात के डिनर या दोपहर के लंच में भी खा सकते हैं. इस डिश में पालक और दाल का इस्तेमाल होता है, जो बच्चे, बड़े और बूढ़ों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. इसे बनाना बहुत आसान है. आइए जानते हैं पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि

 

पालक दाल खिचड़ी की सामग्री

  • पालक एक कप
  • प्याज एक से डेढ़ बारीक कटा हुआ
  • चावल आधा कप
  • अरहर की दाल एक कप
  • जीरा आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर आधा चम्मच
  • नमक स्वादअनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  • देशी घी एक चम्मच
  • हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई

पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि

  • पालक दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए.
  • इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
  • अब एक प्रेशर कुकर में घी डालकर गैस पर रखकर गर्म करें.
  • घी गर्म हो जाने पर इसमें जीराऔर बारीक कटी हुई मिर्ची के साथ कटा हुआ प्याज डाल दें.
  • अब इन सभी को एक साथ अच्छे से भून लें, इसके बाद इसमें हल्दी पाउडरस लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर दाल चावल डालें.
  • अब इसमें एक गिलास पानी डाल कर दो से 3 मिनट तक पकाएं.
  • आप पानी को बढ़ा भी सकते हैं, अब इसमें अच्छे से धोकर और बारीक काटकर पालक डाल दें
  • फिर कुकर बंद कर दें और 10 मिनट तक पकाएं.
  • कुकर में दो सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें.
  • तैयार है आपकी पालक दाल की खिचड़ी.
  • इसे प्लेट में परोस कर दही, घी, चटनी या फिर अचार के साथ सर्व करें.
और पढ़ें ...

आम का अचार खाना किसे पसंद नहीं होता तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने का तरीका

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में खूब कच्चे पक्के आम मिलते हैं. अब जब बाजार में आम मिल रहे हो तो आम का अचार लगना तो लाजमी है. वैसे तो आम का अचार आप कई तरीकों से तैयार कर सकते हैं लेकिन आज हम आपको आम का सादा अचार बनाने का तरीका बता रहे हैं.ये बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में आपका ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने का तरीका

 

आम का अचार बनाने की सामग्री

  • कच्चा आम 1 किलो
  • सरसों का तेल एक कप
  • हींग एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक 100 ग्राम
  •  हल्दी पाउडर 2 टेबलस्पून
  • सौंफ 4 टेबलस्पून
  • मेथी 4 टेबलस्पून
  • पीली सरसों 50 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर 1 बड़े चम्मच

अचार बनाने की विधि

  • अचार बनाने के लिए आम को साफ पानी से धोकर 12 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये.
  • अब आम को पानी से निकालिए और उनका पानी सुखा लीजिए.
  • आम को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े करते हुए काट लीजिए .
  • सौंफ,पीली सरसों और मेथी को दरदरा पीस लीजिए.
  • कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से कम कर लीजिए, गैस बंद करने के बाद दरदरे पिसे मसाले में तेल डाल दीजिए.
  • अब इसमें हींग डालिए, हल्दी पाउडर और कटे हुए आम डालकर मिला दीजिये.
  • अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए.
  • चम्मच से चलाते हुए आम और मसालों को अच्छी तरह से मिला लीजिए.
  • अचार को 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये ताकि यह हल्के नरम हो जाए.
  • अब सारे आचार को एक कांच की बरनी या प्लास्टिक के कंटेनर में भरकर धूप में 4 से 5 दिनों के लिए रख दीजिए.

 

और पढ़ें ...

खीरे का ड्रिंक गर्मियों में काफी फायदा पहुंचाता है

शहद और खीरे का ड्रिंक

शहद और खीरे का ड्रिंक्स भी गर्मियों में काफी फायदा पहुंचाता है. इसके लिए एक गिलास में खीरे का जूस निकाल लीजिए. जूस में शहद और नींबू का रस मिलाकर मिला लीजिए, ड्रिंक को फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं और जब भी आप धूप से लौटे तो इस ड्रिंक का मजा लीजिए.

 

धनिया पत्ती और खीरे का जूस

धनिया की पत्ती और खीरे का जूस भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है. ड्रिंक को बनाने के लिए एक छोटा खीरा काट लें. अब ब्लेंडर में खीरा और धनिया की पत्तियां डालकर अच्छे से पीस लें. इसमें अपने स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालें. इस ड्रिंक बनाने के बाद फ्रिज में स्टोर करके ठंडा कर लें. अब इसमें नींबू का रस डालकर ड्रिंक को इंजॉय करें.

और पढ़ें ...

ज़ी स्टूडियोज़ ने वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से 'गॉडडे गॉडडे छा' की शानदार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया

ज़ी स्टूडियोज़ ने न सिर्फ भारतीय कथानकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि शानदार कॉन्टेंट वाली फिल्मों की निरंतर पेशकश करके अपने दर्शक आधार को भी मजबूत किया है, फिर चाहे ये फिल्में रीजनल हों या फिर कमर्शियल। रीजनल हिट्स की अपनी धमाकेदार पेशकश को जारी रखते हुए, ज़ी स्टूडियोज ने अब वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से 'गॉडडे गॉडडे छा' की शानदार कास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जो कि इस वर्ष 26 मई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में सोनम बाजवा, तानिया, गीताज़ बिंद्राखिया और गुरजैज़ प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। परिवार के अनुकूल फिल्म 'गॉडडे गॉडडे छा' की कहानी 'किस्मत 2' फेम जगदीप सिद्धू द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक (हरजीता) विजय कुमार अरोड़ा द्वारा किया गया है, जिन्होंने बहुचर्चित पंजाबी ब्लॉकबस्टर, 'गुड्डियां पटोले' और 'काली जोट्टा' का भी निर्देशन किया है।

शरिक पटेल, सीबीओ, ज़ी स्टूडियोज़, ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा, एक बेहतरीन अनुभव वाली फिल्म है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का वादा करती है। विजय कुमार अरोड़ा के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म सोनम, तानिया, निर्मल ऋषि और रूपिंदर रूपी के शानदार प्रदर्शन के साथ यह नारी शक्ति की सर्वश्रेष्ठ मिसाल है। इस फिल्म और इसकी कहानी की पेशकश करने पर हमें बेहद गर्व है। हम सिनेमाघरों में इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

फिल्म के निर्देशक विजय अरोड़ा ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा, एक फील-गुड फिल्म है, जो पुराने समय के पुरुष प्रधान समाज को दिल छू लेने वाले तरीके से पेश करती है। हम दर्शकों के लिए इस प्यारी-सी कहानी की पेशकश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

सोनम बाजवा ने कहा, "मेरा मानना है कि आज के समय में इस तरह की स्मारकीय कहानियों को दर्शकों के सामने लाना बहुत जरूरी है। 'गॉडडे गॉडडे छा' पुराने समय में प्रचलित पितृसत्तात्मक समाज और रीति-रिवाजों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। मैं रानी का किरदार निभा रही हूँ, जो कि बेहद दिलचस्प है। कुल मिलाकर, यह एक सुंदर और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। इस पर काम करके मुझे बहुत मजा आया।"

तानिया ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा' एक बहुत ही खास और मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। यह सिर्फ यही बयां नहीं करती कि महिलाएँ किस तरह दुनिया पर राज कर रही हैं, बल्कि यह भी बताती है कि वे मुट्ठी की तरह एक होकर अपने अलग अंदाज में किस तरह दुनिया को बदल सकती हैं।"

दर्शकों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट के बिहाइंड द सीन्स को बेशुमार प्यार दिया है और हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर के साथ-साथ ज़ी स्टूडियोज़-एंकर्ड फिल्म के लिए लगातार अपनी सराहना और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

Priyanka Chopra : ग्रीन कलर के गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोम में रोमांटिक फोटोशूट, बीवी के हुस्न को निहारते नहीं थक रहे निक

रोम। Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह पति निक जोनस संग सरेआम रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए रोम पहुंची हुई हैं वहीं से ये तस्वीरें सामने आई है।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस सबका अटेंशन पॉयंट बना हुआ है। मेकअप की बात करें तो प्रियंका का मेकअप भी बा-कमाल है। स्मोकी आइज मेकअप, ग्लोसी लिप्स और मैट मेकअप में प्रियंका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

निक की आंखों में गुम नजर आईं प्रियंका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का डीपनेक गाउन पहना हुआ है वहीं निक ब्लू कलर का कोट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। फोटोशूट के दौरान प्रियंका पति निक की आंखों में गुम नजर आईं। इस स्टार कपल की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल धड़का गई हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, निक जोनस इस दौरान ब्लू पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी अपनी बीवी की बोल्डनेस से नजरें ही नहीं हट रही।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री और कैलाश खेर ने इमली लाटा का चखा स्वाद

माता कौशल्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने चंदखुरी पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उन्होंने गायक  कैलाश खेर के साथ विशिष्ट छत्तीसगढ़ी इमली लाटा और व्यंजनों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने इमली लाटा के स्वाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत अच्छा टेस्ट है। बचपन की दिनों की याद आ गई। उन्होंने श्री खेर को बताया कि हमारे यहां इमली लाटा, बेर के पाउडर से बनी रोटी और गटागट विशेष लोकप्रिय हैं। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी हैंडलूम के स्टॉल में कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि उनकी पहल से हस्तकरघा को बढ़ावा देने की योजनाओं की वजह से उनका व्यवसाय अच्छा हुआ है। देश भर में लोग छत्तीसगढ़ी परिधानों के बारे में उत्सुक हैं और हमारी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री को स्नेह से गमछा भी भेंट किया।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस

कन्नड एक्टर और निर्देशक टपोरी सत्या का 45 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी फेल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, मां और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से फिल्मी दुनियां में शोक की लहर है। तमाम सेलेब्स उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बनशान स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। बता दें कि एक्टर टपोरी सत्या ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम चुके हैं। उन्हें नंदा लव नंदिता में एक एंटागोनिस्ट के रूप में देखे गया था। 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में नंदिता और योगेश ने लीड रोल प्ले किया था। एक्टिंग के अलावा सत्या ने डायरेक्शन की फील्ड में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने ‘मेला’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह एक और फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे और यहां तक ​​कि उन्होंने ऑडिशन की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
और पढ़ें ...

Weather Alert Color:मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर व सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट 


वहीं बालोद, बलोदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगिर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगाँव, सूरजपुर, सरगुजा,
के लिए येलो अलर्ट जारी 

इन हिस्सों में बारिश, आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट हुआ जारी

और पढ़ें ...

Varun-Alia: आलिया को ‘आमिर खान’ कहकर क्यों चिढ़ाते हैं वरुण, एक्टर ने सबके सामने खोला राज, जानिए दिलचस्प वजह?

Varun-Alia: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में एक्टर अपनी दोस्त आलिया भट्ट के साथ एक इवेंट के दौरान नजर आए थे। दोनों ही कलाकारों ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है। इस इवेंट के दौरान आलिया और वरुण की दोस्ती की झलक देखने को मिली है।

Varun-Alia:इस इवेंट में कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के निक नामों को लेकर बात हुई, जिस पर वरुण ने बताया कि आलिया के बहुत सारे निक नेम हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त वह आलिया को अलू कह कर पुकारते थे। इसके बाद लंबे वक्त तक वरुण ने आलिया को आमिर कह कर बुलाया है।

Varun-Alia: एक्टर ने बताया कि जब वह 21 से 22 के आस पास थीं, उस दौरान आलिया का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल आमिर खान की तरह था। आलिया उस वक्त हाई वेस्ट जींस पहनती थी और शॉर्ट में टक करती थीं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का स्टाइल काफी हद तक आमिर खान की तरह था और वो एक परफेक्शनिस्ट भी हैं।

Varun-Alia:वहीं, इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि दोबारा से साथ फिल्म कब कर रहे हो। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण इस वक्त बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं है। इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा कि हां मैं फिलहाल बहुत व्यस्त हूं, मेरे अभी अभी बच्चा हुआ है। तभी आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कई बार इसको लेकर चर्चा की है, क्योंकि जब भी हम स्क्रीन पर साथ आए हैं, तो वह बहुत बेहतरीन रहा है। यहां तक कि फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट होता तो हम साथ में जरूर काम करेंगे।

Varun-Alia:आपको बता दें कि दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए थे। साल 2019 में आई करण जौहर की फिल्म कलंक में वरुण और आलिया साथ नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

इन फिल्मों में व्यस्त हैं स्टार्स
Varun-Alia:वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल को लेकर व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। तो वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

और पढ़ें ...

मीठे का मजा देंगे गुलगुले, बनाना बहुत ही आसान

आज हम आपको गुलगुले बनाने की स्पेशल Recipe के बारे में ही बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- गेहूं का आटा (02 कप)
- शक्कर/गुड़ (1/2 कप)
- तिल (01 एक बड़ा चम्मच)
- घी (01 बड़ा चम्मच)
- तेल/घी (तलने के लिये)

बनाने की विधि

- सबसे पहले आटे को छान लें।
- इसके बाद 1/2 कप पानी में गुड/शक्कर घोल कर डालें।
- साथ ही इसमें एक बड़ा चम्मच घी और ज़रूरत भर का पानी मिलायें।
- पकौड़े के घोल जैसा फेंट लें।
- आटे को 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें।
- 15 मिनट के बाद आटे में तिल डालें और एक बार और उसे फेंट लें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेज आंच पर तेल/घी गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए, आंच को मध्यम कर दें।
- अब हाथ में थोड़ा सा आटे का घोल लेकर तेल में डालें।
- कढ़ाई में जितने गुलगुले (पुए) आ सकें, उतने डालें और फिर इन्हें लाल होने पर प्लेट में निकाल लें।
- अब आपकी गुलगुले बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई।
- आपके स्वाद से भरपूर मीठे पुए तैयार हैं।
- इन्हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और चाय के समय अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लें।

और पढ़ें ...

शीर खुरमा स्वाद से भरपूर स्वीट डिश है जो कि खास तौर पर ईद पर बनायी जाती है.

ईद के विशेष मौके पर सेलिब्रेशन में रंग जमाने के लिए आप बेहद आसानी से शीर खुरमा तैयार कर सकते हैं. आपने अगर कभी शीर खुरमा की रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे बनाया जा सकता है.

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री
सेवई -200 ग्राम
दूध -2 लीटर
केसर -चुटकीभर
इलायची -5-6
चीनी -2 कप (स्वादानुसार)
काजू -10
पिस्ता -10
बादाम -10
देसी घी -3 टी स्पून

शीर खुरमा बनाने की विधि
ईद के मौके पर स्वाद से भरपूर शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले सेवई को सेकें. इसके लिए एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें. घी जब पिघल जाए तो उसमें सेवई डालकर धीमी आंच पर सेकें. 2-3 मिनट तक भूनने के बाद सेवईं का रंग हल्का भूरा हो जाएगा, इसके बाद गैस बंद कर दें और सिकी हुई सेवईं को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें.

अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डालकर गर्म करें. दूध में जब पहला उबाल आ जाए तो उसमें इलायची और केसर डाल दें. इसके बाद दूध को तब तक पकाएं जब तक उसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए. इसके बाद दूध में अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी मिला दें और दूध को पकने दें. बीच-बीच में बड़े चम्मच की मदद से दूध को चलाते भी रहें. इस दौरान ड्राई फ्रूट्स के बारीक टुकड़े काट लें.

दूध अच्छी तरह पकने के बाद उसमें सिकी हुई सेवईं डालकर चम्मच से मिलाएं. इसके बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और शीर खुरमा को 5-7 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. शीर खुरमा बनकर तैयार है. बहुत से लोग शीर खुरमा को ठंडा खाना पसंद करते हैं. इसके लिए पहले शीर खुरमा सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. शीर खुरमा ठंडा होने के बाद सर्विंग बाउल में डालकर ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर परोसें.

और पढ़ें ...

खास मौके पर कम समय में बनाइए मटन कटलेट.

मटन कटलेट बनाने में वक्त तो लगता है पर यह खाने में बहुत ही मजेदार लगता है. मटन का कीमा बनाकर इसका कटलेट बनाया जाता है. इसमें कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है. तो जानिए खास मौके पर मटन कटलेट बनाने की विधि.

 

मटन कटलेट बनाने की सामग्री:
200 ग्राम मटन (घिसा हुआ)
1 प्‍याज, बारीक कटी हुई
2 आलू, उबले हुए
1 कप कॉर्न फ्लोर
1 टीस्पून सिरका
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्‍ट
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 टीस्पून चाट मसाला
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्‍वादानुसार

मटन कटलेट बनाने की विधि:
- मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें प्‍याज डालकर 2 मिनट तक भूनें.
- अब उसमें घिसा हुआ मटन डालकर कुछ देर पकाएं और अदरक लहसुन का पेस्‍ट और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
- इसके बाद लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक और गरम मसाला मिलाकर आंच धीमी कर पकाएं.
- अब कटा हुआ हरा धनिया और आधा कप पानी डाल कर मटन को 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- अब उबले हुए आलूओं को इस मिश्रण में हाथों से मसलकर कीमा तैयार कर लें.
- तैयार कीमा के मिश्रण में स्‍वादानुसार नमक और कॉर्न फ्लोर को 2 चम्‍मच पानी के साथ घोलकर मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंद लें.
- अब इस कीमा मिश्रण को कई टुकड़ों में काट लें और कटलेट तैयार कर लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कीमा कटलेट को सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है मटन कटलेट. सॉस और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

मटन बिरयानी बनाने का परफेक्ट तरीका, खाकर आ जाएगा मजा

 मटन बिरयानी का स्वाद अधिकतर नॉन-वेज लवर्स को पसंद आता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर पर ही मटन बिरयानी बनाने की विधि

Mutton Biryani Recipe: मटन बिरयानी बनाने में यूं तो थोड़ा वक्त लगता है पर बनने के बाद इसकी खुशबू से ही पता चल जाता है कहीं न कहीं तो मटन बिरयानी पकी है. अगर आप भी बनाना चाहते हैं बिरयानी तो देर किस बात की...? जानिए घर में लजीज मटन बिरयानी कैसे बनाई जा सकती है. बकरीद के मौके पर इसे खासतौर पर बनाया जाता है और इसका स्वाद खाने में बहुत ही बेमिसाल लगता है.

 
 

मटन मैरिनेट करने की सामग्री:
1 किलो मटन
1 कप दही
1 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 कप सरसों तेल
नमक स्वादानुसार
1 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून जावित्री पाउडर
3 टेबलस्पून पपीते का पेस्ट

चावल पकाने के लिए मसाले:
2 कप बासमती चावल
1 इंच दालचीनी
2 हरी इलायची
1 चक्रीफूल
1 तेजपत्ता
1/2 टुकड़ा जायफल
1/2 टीस्पून जावित्री
नमक स्वादानुसार

मटन पकाने के लिए:
2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1/4 कप तेल
1/2 कप प्याज
नमक स्वादानुसार

केसर वाला दूध के लिए सामग्री:
1/4 कप दूध
केसर के 5-6 धागे
2 टेबलस्पून केवड़ा जल
1 टेबलस्पून गुलाब जल

बिरयानी गार्निश के लिए:
1/2 कप घी
1 कप प्याज के लच्छे
1 टेबलस्पून (बारीक कटा हरा धनिया)
1 टेबलस्पून पुदीना पत्ती
1 टेबलस्पून कसूरी मेथी पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस

रेसिपी:
मटन को ऐसे करें मैरिनेट:

- सबसे पहले बड़े बर्तन में मटन रखकर धोएं. इसके बाद पोछ लें ताकि इसमें पानी न रहे.
- इसके बाद मटन में मैरिनेशन वाली सारी सामग्री डालकर 4-5 मिनट तक हथेलियों से मिला लें.
- इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें. ताकि मटन में मिलाए गए सारे मसालों को फ्लेवर आ जाए.

ऐसे भूनें प्याज (भूनी प्याज को बारीस्ता बोला जाता है):
- मीडियम आंच पर एक भारी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल गर्म होने पर थोड़ा-थोड़ा करके प्याज के लच्छे डालकर सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें हमें आधी प्याज ही फ्राई करनी है.
- कम प्याज डालकर फ्राई करने पर यह जलेंगी नहीं और करारी होंगी.
- चावल में पानी डालकर भिगोकर रख दें.

मटन पकाने की विधि:
- घी में बाकी बची हुई प्याज के टुकड़े, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें.
- इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालकर 7-8 मिनट तक चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं.
- इसके बाद मटन में धनिया, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह पकाएं.
- मटन में 3 कप पानी डालकर उबाल आनें दें.
- उबाल आने के बाद आंच कम कर दें और मटन को अच्छी तरह पकने दें.
- इसे धीमी आंच पर रखकर 15 मिनट पकाएं. तब तक इसका पानी सूख जाएगा.
- आंच बंद करके रख दें.

 

अब बिरयानी के लिए चावल उबालें:
- इसके लिए इलायची, दालचीनी, लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, जीरा और चक्री फूल को छोटे कपड़े में डालकर पोटली बना लें. आप चाहें तो टी बैग वाली छन्नी में भी इन मसालों को रख सकते हैं.
- एक बड़े बर्तन 4 कप पानी, चावल, तेजपत्ता, नमक और मसाले की पोटली डालकर ढक दें.
- चावल को 1/3 पकाना है. इसके मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक रखें.
- अच्छी तरह उबाल आने पर आंच बंद कर दें. पानी छानकर चावल को किसी बड़ी थाली या बड़े सूती कपड़े पर फैला दें. पोटली निकाल दें.
- जब तक चावल ठंडे हो रहे हैं केसर वाला दूध तैयार कर लें.
- दूध को हल्का गर्म कर लें. इसमें केसर, गुलाब जल, केवड़ा मिलाकर रख दें.

अब बनाएं बिरयानी:
- एक दूसरा भारी तले वाला बड़ा बर्तन लें.
- इसमें 2 बड़ा चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- घी को बर्तन के चारों तरफ लगा दें.
- आंच बंद कर दें. बर्तन में सबसे पहले चावल की लेयर बिछाएं. इसके ऊपर पका हुआ मटन फिर थोड़ा-सा केसर वाला दूध, भुनी हुई प्याज और घी डालें. इस प्रक्रियां को दोहरा लें.
- चावल, मटन और दूसरी सामग्री के खत्म होने तक लेयर लगानी है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आखिर वाली लेयर चावल की हो.
- इसके बाद पुदीना, धनियापत्ती, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें.
- बर्तन को ढककर इसके किनारों को फॉइल से जाम कर दें. आप चाहें तो आटा भी लगा सकते हैं. या फिर ढक्कन पर कोई भारी चीज रख सकते हैं.
- बर्तन को धीमी आंच पर रखकर 40 मिनट के लिए दम लगाएं.
- इसके बाद आंच बंद करके बिरयानी को 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
- ढक्कन हटाकर बिरयानी में काजू और किशमिश मिला लें.
- तैयार बिरयानी को रायता और सलाद के खाएं और सर्व करें.

और पढ़ें ...

Bollywood Couples : ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी

भारत। Bollywood Couples : इस की शुरुआत होते ही हमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी की ग्रैंड वेडिंग देखने को मिली. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया है. वे आम आदमी पार्टी के पॉलिटीशियन राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर और कौन से स्टार कपल्स हैं जिनके रोमांस के चर्चे पुरे बॉलीवुड (Bollywood) हो रहे हैं।

1- आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे :- मौजूदा समय में परिणीति के अलावा जिस बॉलीवुड कपल के सबसे ज्यादा चर्चे देखने को मिल रहे हैं वो हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे. दोनों ही काफी समय से एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. कभी वे कैजुअल लुक में नजर आते हैं तो कभी बड़े इवेंट में रैंप वाक कर साथ में जलवा बिखेरते नजर आते हैं. दोनों की नजदीकियों से नकारा नहीं जा सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में दोनों अपनी रिलेशनशिप को नया मोड़ दे सकते हैं.

2- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना :- पुष्पा की श्रीवल्ली का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही साउथ के अर्जुन रेड्डी के साथ जुड़ रहा है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. दोनों साथ में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

3- जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया :- जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि वे शिखर पहाड़िया संग शादी कर सकती हैं. शिखर पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आते हैं और पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं.

4- तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा :- साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पिछले कुछ समय से कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. दोनों की नजदीकियों ने बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा बढ़ा दी है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं. दोनों की साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं जिसमें दोनों कि क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस तो एक ही बात पूछ रहे- शादी कब कर रहे?

5- सुरभि ज्योति- रित्विक धनजानी :- एक समय ऐसा था जब पवित्र रिश्ता फेम रित्विक के प्यार के चर्चे उनकी कोस्टार आशा नेगी संग हुआ करते थे. लेकिन अब ये गुजरे वक्त की बात हो गई. अब रित्विक धनजानी और सुरभि ज्योति के बीच रोमांस की खबरें आती रहती हैं. दोनों ही टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और आने वाले वक्त में एक-दूजे के हो सकते हैं।

और पढ़ें ...