सियासत
SEX RACKET : गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, पुलिस ने मारी रेड तो छत से कूदकर भागने लगी लड़कियां, हिरासत में 7 लोग
झज्जर। SEX RACKET : हरियाणा एक के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली। पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है
यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी। पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए। होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की। मगर, इस कोशिश में वे सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।
सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए पुलिस को शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
BIG BREAKING : गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर गिरफ्तार, देखें हत्याकांड का लाइव वीडियो
BIG BREAKING : गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे. पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे. पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी.
देखें मौत का लाइव वीडियो
पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी. अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था. इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कसारी मसारी इलाके में दो पिस्टल और 58 कारतूस बरामद किए थे. इसके साथ ही एक पिस्टल विदेशी और एक इंडियन भी थी. बरामद हुए 58 कारतूस में पांच पाकिस्तानी हैंय कसारी मसारी इलाके में अतीक और अशरफ की निशानदेही पर ही ये हथियार बरामद हुए हैं.
चाणक्य नीति: इन आदतों की वजह से प्रमोशन में आ सकती है दिक्कत, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
Chanakya Niti: दुनिया में हर व्यक्ति सफल होेना चाहता है और सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करता है. लेकिन कई बार सफलता हाथ में आते-आते रूक जाती है और नाकामयाबी का मुंह देखना पड़ता है. लोकप्रिय अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में ऐसी ही कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है. उनके अनुसार अगर व्यक्ति सफल होना चाहता है तो उसे अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य करने चाहिए. बता दें कि चाणक्य नीति की नीतियों को अपनाकर कई लोगों ने दुनिया में एक बहुत बड़ा मुकाम हासलि है. अगर आप नौकरीपेशा हैं और प्रमोशन पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य?
इन बातों को अपनाएंगे तो मिलेगा प्रमोशन
- आचार्य चाणक्य का कहना है कि नौकरीपेशा लोगाें को प्रमोशन पाने के लिए मेहनत के साथ ही आत्ममंथन भी जरूर करना चाहिए. क्योंकि कई बार काम करते समय आप खुद को सही साबित करने के चक्कर में किसी और के साथ गलत कर बैठते हैं. इसलिए आत्ममंथन जरूर करें और सही-गलत में फर्क करे. आत्ममंथन करने से आपको गलत आदतों से दूर रहने में मदद मिलेगी.
- अपने कार्यस्थल पर एक-दूसरे का सम्मान करें. अगर आप किसी को सम्मान देंगे तो आपको भी सम्मान अवश्य मिलेगा. आपका यह व्यवहार आपको ऑफिस में लोगों का प्रिय बनाता है और कार्य में पाॅजिटिविटी लेकर आता है. दिखावटी लोगों को कई बार प्रमोशन में बाधाओं का सामना करना पड़ता है.
- ईमानदारी सफलता ही महत्वपूर्ण कुंजी है और अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं तो अपना कार्य ईमानदारी के साथ करें. आपकी यह आदत लोगों को आकर्षित करती हैं. इसलिए कार्यस्थल पर ईमानदारी के साथ काम करें और लापरवाही से दूर रहें. लापरवाही की वजह से आपके प्रमोशन में बाधा आ सकती है.
- कार्यस्थल पर आलोचना व बुराई से दूर रहने में ही भलाई है. क्योंकि आलोचनाओं में फंसकर आप कई दुश्मन बना बैठते हैं. जो कि प्रमोशन की राह में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. इसलिए किसी की बुराई न करें और अपने काम को तवज्जों दें.
Aaj Ka Panchang 16 April 2023 : आज रविवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग महत्वपूर्ण है. जिसके अनुसार आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जो 18:16:57 तक रहेगी और नक्षत्र शतभिषा है जो 28:07:40 तक रहेगा.
Horoscope 16 April 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता तो रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यथोचित परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है। सुखद समाचार मिलेगा।
कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।
सिंह राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
कन्या राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
धनु राशि- कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्चों के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।
BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 16 लोगों की मौत, 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर की टीम कर रही मामले की जांच
BIG NEWS : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के DM-SP का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर CM नीतीश कुमार ने कहा- लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। बार-बार बताया जाता है।
गेहूं काटने बुलाया था, फिर सभी ने शराब पी
शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था। वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए। जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगड़ने लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई।
शुक्रवार शाम से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ
मौतें शुक्रवार को शुरू हुईं। शाम तक 8 लोगों की जान चली गई। शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया। परिवार वालों ने 7 शवों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के ही कर दिया।
शराब तस्कर और उसके बेटे की मौत
मठ लोहियार में पिता और बेटे की 4 घंटे के अंदर मौत हो गई। पहले नवल दास की मौत हुई, उसके बाद बेटे परमेंद्र दास की। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। नवल की बहू की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसे डायरिया हुआ है।
इसी गांव के दिलीप ने बताया कि नवल दास शराब तस्कर था। वह 15 दिन पहले जेल से आया था। इसलिए सभी को शक है कि सभी ने शराब पी जिससे मौत हुई।
LOAN NEWS : होम लोन लेते समय इन बातो का रखें ध्यान
आज के समय में घरों की कीमतें तेजी से बढ़ती चली जा रही हैं। इस कारण आपके घर को कुछ होने पर बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में होम इंश्योरेंस लेना एक समझदारी भरा फैसला है। होम इंश्योरेंस में आपके घर को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के अतिरिक्त चोरी आदि भी कवर होती है। इस वजह घर खरीदने के साथ ही होम इंश्योरेंस लेना एक अच्छा फैसला हो सकता है।
होम इंश्योरेंस के प्रकार को समझें
होम इंश्योरेंस दो प्रकार के होते हैं। पहला – बिल्डिंग इंश्योरेंस और दूसरा – कॉन्टेंट्स इंश्योरेंस। बिल्डिंग इंश्योरेंस में घर के फिजिकल नुकसान को कवर किया जाता है। वहीं, कॉन्टेंट्स इंश्योरेंस में घर के अंदर रखी वस्तुओं के नुकसान को कवर किया जाता है.
इंश्योरेंस कवरेज
होम इंश्योरेंस में कवरेज काफी महत्वपूर्ण होती है। आपको अपने घर और उसमें रखे सामान के आधार पर इंश्योरेंस कवरेज को चुनना चाहिए। आमतौर पर होम इंश्योरेंस काफी सस्ता होता है। 10 लाख के कवर वाले होम इंश्योरेंस का प्रीमियम दो से तीन रुपये प्रतिदिन तक होता है।
होम इंश्योरेंस पॉलिसियों की तुलना करें
आपको होम इंश्योरेंस लेते समय हमेशा कंपनियों के अलग-अलग प्लान की तुलना करनी चाहिए। प्रीमियम की तुलना में आपको हमेशा फीचर्स पर फोकस करना चाहिए।
लिमिट्स को पढ़ें
अन्य की तरह होम इंश्योरेंस भी कई तरह की लिमिट्स के साथ आता है। ऐसे में आपको इन लिमिट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए, जिससे कि आपको भविष्य में क्लेम करने में कोई असुविधा न हो।
BIG NEWS : प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम
BIG NEWS : जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की खबरें हैं। बताया गया है कि वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि जहां किशिदा का भाषण होना था, वहां से उन्हें निकाले जाने के ठीक बाद ही बड़ा धमाका सुना गया।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते भी देखा गया। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।
देखें वीडियो
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ही जापान के वाकायामा में एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जिसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भी मौजूद थे। राहत की बात है कि वे सुरक्षित हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं। भारत हिंसा से जुड़ी सभी घटनाओं की निंदा करता है।
नौ महीने पहले ही हुई थी पूर्व पीएम की हत्या
फूमियो किशिदा पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के नौ महीने बाद ही हुआ है। शिंजो पर जुलाई, 2022 में एक व्यक्ति ने घर में बनाई गई बंदूक से हमला कर दिया था। पूर्व पीएम की इस घटना में मौत हो गई थी।
BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख
BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं।
हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। गर्रा नदी से जल लेने थे।

TECHNOLOGY : फॉरवर्ड मैसेज के लिए वॉट्सऐप में आया नया फीचर
मेटा का मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप वर्तमान में यूजर्स को फॉरवर्ड मीडिया में डिटेल जोड़ने की अनुमति नहीं देता है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है।
यह अपडेट कुछ बीटा परीक्षकों को फारवर्डेड छवियों, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट में विवरण जोड़ने की अनुमति दे रहा है। इस नए अपडेट को इंस्ट्राल करने वाले कुछ बीटा परीक्षकों ने स्टेटस अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में समस्याओं का सामना करने की सूचना दी है। हालांकि, वॉट्सऐप के अगले अपडेट के साथ इस समस्या का समाधान करने की उम्मीद है।
यह कैसे काम करेगा
रिपोर्ट के साथ साझा किए गए स्क्रीनशॉट में एंड्रॉइड बीटा टेस्टर अब उस कैप्शन को हटा सकते हैं, जो एक फॉरवर्ड इमेज से जुड़ा हुआ है और स्वयं का एक कस्टम विवरण जोड़ सकता है। जब यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए आएगा तो वे एक अलग मैसेज के तौर पर नया डिस्क्रिप्शन भेज सकेंगे। इससे रिसीवर को यह जानने में मदद मिलेगी कि यह मूल संदेश से संबंधित नहीं है।
कैसे जरूरी है ये फीचर
यह फीचर तब जरूरी हो सकता है अगर कैप्शन इमेज का सही वर्णन नहीं करता है। अगर यूजर मीडिया फाइल में कोई अन्य कैप्शन जोड़ना चाहते हैं तो भी यह उपयोगी हो सकता है। यूजर अग्रेषित मीडिया को अतिरिक्त संदर्भ भी दे सकते हैं।
वॉट्सऐप का नया सुरक्षा फीचर
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए हाल ही में तीन नए सुरक्षा फीचर पेश किए हैं। वॉट्सऐप के इन नए फीचर्स में अकाउंट प्रोटेक्ट, ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड और डिवाइस वेरिफिकेशन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सुविधाएं यूजर्स को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देंगी।
PM Kisan Scheme 14th Installment: यदि नहीं किया ये काम तो, अटक जाएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त
PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का पैसा आपके अकाउंट में आए तो आपको कुछ काम जल्द निपटा लेना चाहिए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक सहायत देती है. इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये रकम तीन किस्त में 2000-2000 रुपये करके आते हैं.
ये रकम खेती में मदद के लिए दी जाती है. अभी तक इस योजना के तहत 13वीं किस्त केंद्र सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है. सरकार ने इस योजना के तहत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. अगर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आपका पैसा अटक जाएगा. इसके साथ कुछ और काम भी आपको करने की आवश्यता होगी, वरना आपको पीएम किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी. आइए जानते हैं कौन-कौन से ये काम हैं.
अगर आपने आवेदन के दौरान सही जानकारी नहीं दी है तो भी आपका पैसा अटक सकता है. इसके अलावा आधार कार्ड का पैन कार्ड से लिंक नहीं होने पर भी पैसा नहीं मिलेगा
पीएम किसान योजना के तहत बैंक अकाउंट नंबर गलत देने पर भी आपके किस्त का पैसा रुक जाएगा. वहीं अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो भी पैसा नहीं मिलेगा.
LPG Gas Price: अब गैस की कीमतों में आएगी गिरावट खुशखबरी,सरकार का सुपरहिट फॉर्मूला तैयार
LPG Gas Price: देशभर में बढ़ती गैस की कीमतों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. अब सरकारी तेल कंपनियां देश भर में नई गैस( gas) निर्धारण की व्यवस्था को लाने जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगा. इसके साथ ही गैस की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
सरकार ने छह अप्रैल 2023 को नये दिशानिर्देशों की घोषणा की थी. इसके तहत सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतें मासिक आधार पर तय करेगी. यह दर पिछले महीने में भारतीय क्रूड बास्केट (भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की औसत कीमत) का 10 प्रतिशत होगी।
गैस उत्पादन पर कम से कम चार डॉलर प्रति यूनिट का मू्ल्य हासिल
एसएंडपी ने एक बयान में कहा है कि निचली मूल्य सीमा का मतलब है कि ओएनजीसी अपने गैस उत्पादन पर कम से कम चार डॉलर प्रति यूनिट का मू्ल्य हासिल कर सकेगी. भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस की कीमतें( gas price)प्रेस ऐतिहासिक रूप से कम हो जाएं. इसी तरह कीमतों की ऊपरी सीमा ओएनजीसी के लिए आय में वृद्धि सीमित करेगी। खासतौर से मौजूदा बढ़ी हुई कीमतों के बीच ऐसा देखने को मिलेगा.
Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, खोपोली इलाके में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 32 लोग घायल, 40 यात्री थे सवार
Accident Breaking : महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। बस में 40 यात्री सवार थे।
हादसे की वजह सामने नहीं आई है। हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे/( NTional highway) पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ।
सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Corona Update : मास्क की वापसी, फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 घंटे में दर्ज हुए 10000 से ज्यादा मामले
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 53,720 हो गए हैं।
दिल्ली में 1527 नए केस आए और 3 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.7% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 3,962 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 बच्चों में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है।
राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी लोग सतर्क रहें और संपर्क में आए हों तो जांच करवा लें। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।वहीं राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1474 हैं। इनमें 464 मामले केवल जयपुर के हैं। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी किया है।
चाणक्य नीति: सिर्फ इस एक वजह से व्यक्ति को जीवनभर नहीं मिल पाती सफलता
Chanakya Niti for Success: जीवन में रह व्यक्ति सफल होना चाहता है और सफलता हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करता है. लेकिन सफल होने के लिए केवल मेहनत करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि जीवन में कुछ नियमों व आदतों में भी किया गया बदलाव भी आपको सफल बना सकता है. (Chanakya Niti Quotes in Hindi) इसे लेकर आचार्य चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में जिक्र किया है. चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई हैं जो कि व्यक्ति को जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करने में मदद करती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार सिर्फ एक वजह से भी सफलता की राह में रुकावट आ सकती है. आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनकी वजह से व्यक्ति सफल नहीं हो पाता.
इच्छा शक्ति
चाणक्य नीति के अनुसार आप चाहें कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन जब तक आपकी इच्छा शक्ति मजबूत नहीं है आप सफल नहीं हो सकते. क्योंकि सफलता पाने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति होना बहुत जरूरी है. क्योंकि इच्छा शक्ति के बिना व्यक्ति किसी भी काम को पूरी लगन या मन से नहीं कर पाता.
आत्मविश्वास
चाणक्य नीति में बताया गया है कि सफल होने के साथ मेहनत के साथ-साथ आत्मविश्वास होना भी बेहद जरूरी है. आत्मविश्वास के बिना कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता. जो व्यक्ति अपना काम आत्मविश्वास के साथ करता है उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता.
हारा हुआ मन
ये कहावत बहुत ही मशहूर है कि ‘मन के हार है और मन के जीते जीत’. इसका मतलब है कि जो कि व्यक्ति मन से हार मान लें वह कभी सफल नहीं हो सकता. चाणक्य नीति के अनुसार मन से हारा हुआ व्यक्ति हमेशा निगेटिव ही सोचता है और सफलता कभी उसके नजदीक नहीं आती.
Aaj Ka Panchang: आज 15 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र
तिथि
दशमी - 08:45 पी एम तक
नक्षत्र
श्रवण - 07:36 ए एम तक
योग
साध्य - 06:33 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:46 पी एम
चन्द्रोदय - 03:35 ए एम, अप्रैल 16
चन्द्रास्त - 01:45 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 09:08 ए एम से 10:45 ए एम
यम गण्ड - 01:57 पी एम से 03:34 पी एम
गुलिक काल- 05:56 ए एम से 07:32 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:56 ए एम से 06:47 ए एम, 06:47 ए एम से 07:39 ए एम
वर्ज्यम् - 11:18 ए एम से 12:47 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 08:13 पी एम से 09:42 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:26 ए एम से 05:11 ए एम
