सियासत
सोशल मीडिया पर गूंजी सीएम योगी की Warning!
एनकाउंटर होने के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह 'मिट्टी में मिला देंगे' बोलते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं.मिट्टी में मिला देंगे .... यूपी में बाबा ???? pic.twitter.com/tRcyJ8shD6
— Abhinav Kumar (@im_abhinaw) April 13, 2023
मिट्टी में मिला देंगे .... यूपी में बाबा ???? pic.twitter.com/tRcyJ8shD6
— Abhinav Kumar (@im_abhinaw) April 13, 2023माफिया अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया, झांसी में यूपी STF का ऐक्शन
6 महीने पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था. लेकिन 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मॉस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया है. पुलिस को शक है कि असद आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई कर रहा था.
माफिया अतीक अहमद के बेटे पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इनामी असद ने अपने चाचा अशरफ की मदद से दिल्ली में शरण ली थी। दिल्ली में वह संगम विहार कॉलोनी में छिपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पकड़े गए असद के दोस्तों ने कई खुलासे किए थे।
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया।"
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

झांसी में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के मुठभेड़ पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा," मैं इस कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं। उनके द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। यह अपराधियों के लिए संदेश है कि यह नया भारत है।
प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा,"सरकार की अपराध और अपराधियों, माफियाओं को खत्म करने की जो प्रतिबद्धता है, वो आप जानते हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।"
कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी। भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने चुनाव के लिए मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है। भाजपा ने कम से कम नौ विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें मंत्री अंगारा (सुलिया निर्वाचन क्षेत्र) और आनंद सिंह (विजयनगर) शामिल हैं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बुधवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई है। लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य से विधायक हैं। दो सूचियों में इस सीट के लिए अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब की जालंधर (सु.) और ओडिशा की झारसुगड़ा सीट के उपचुनाव के लिए भी आज रात उम्मीदवार घोषित किए हैं। जालंधर से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल तथा झारसुगड़ा से टांकाधर त्रिपाठी को टिकट दिया है।
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने विवादित बयानबाजी के कारण लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस के बाद वीर सावरकर के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर सावरकर के वंशज ने आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।
हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।
सात्यकी सावरकर ने कहा कि चूंकि संबंधित अदालत अधिकारी आज अनुपस्थित थे, इसलिए उन्होंने हमें मामले की संख्या जानने के लिए शनिवार को फिर आने को कहा। शिकायत की सामग्री के बारे में बात करते हुए सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय प्रवासी के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभा को बताया कि वीडी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई। सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बोलते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सावरकर के पोते ने कहा कि सबसे पहले तो गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना एक काल्पनिक घटना है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।
अतीक के बेटे असद का इसी जगह पर हुआ एनकाउंटर |
मेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी (Jhansi) में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पाइस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है.स से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं.
प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंचीं
रायपुर। प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंच चुकी है. सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत करते वीडियो ट्विटर में शेयर किया है. स्वागत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक मौजूद थे.
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।
14 अप्रैल इस बार बेहद खास है . आइए जानते हैं इस दिन क्या विशेष है.
14 अप्रैल 2023 को मेष संक्रांति, बैसाखी, बाबा साहेब आंबेडकर जयंती, बिहू, खरमास की समाप्ति है. एक ही दिन कई शुभ योग का संयोग बनने से ये दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है. सूर्य और विष्णु जी की पूजा-पाठ करने से इस दिन सुख-धन में वृद्धि होगी. इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी.
बैसाखी 2023 (Baisakhi 2023)
बैसाखी मुख्य रूप से पंजाबी समुदाय का त्योहार है. बैसाखी को हिन्दु सौर कैलेंडर पर आधारित, सिख नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. बैसाखी के दिन किसान अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति का आभार प्रकट करते हैं. इसी दिन खालसा पन्थ की स्थापना हुई थी.
बिहू 2023 (Bihu 2023)
असम में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है. अप्रैल के मध्य में बोहाग बिहू (Bohag Bihu) मनाया जाता है.इसमें लोग मौसम की पहली फसल को अपने देवी-देवता को अर्पित करते हैं और ईश्वर से भविष्य में फसलों की अच्छी पैदावार की कामना करते हैं.
खरमास 2023 (Kharmas 2023 End date)
सूर्य के मीन राशि में रहने पर एक माह तक खरमास लग जाते हैं. मेष संक्रांति से खरमास खत्म हो जाते हैं. इसके बाद सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन और सभी 16 संस्कार शुरू हो जाते हैं.
आंबेडकर जयंती 2023 (Ambedkar Jayanti 2023)
हर साल 14 अप्रैल के दिन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. बाबा साहब ने जाति व्यवस्था और हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया. ऐसे में इस दिन को सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
‘ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से अछूते क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है सस्ती सीएनजी, पीएनजी का लाभ
ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से देश के आंतरिक या भीतरी इलाकों तक सस्ती प्राकृतिक गैस की कीमतों का लाभ पहुंचाने में मदद मिली है. इससे देश में स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता भी बढ़ी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. परंपरागत रूप से प्राकृतिक गैस इस्तेमाल( use) बिजली और उर्वरक उत्पादन में किया जाता है।
2016 में उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया, झारखंड के बोकारो और ओडिशा के धामरा तक 2,655 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था. बाद में इस लाइन को बिहार में बरौनी से असम में गुवाहाटी तक बढ़ाया गया था. यह लंबाई करीब 726 किलोमीटर है. इसका मकसद पूर्व के अछूते राज्यों तक गैस पहुंचाना था।
गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गय
भारत के पूर्वी राज्यों में गैस परिवहन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गया था. सरकार ने जेएचबीडीपीएल के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत का व्यवहार्यता अंतर कोष (वीजीएफ) प्रदान किया है. यह राशि 5,176 करोड़ रुपये बैठती है. जेएचबीडीपीएल के तहत गेल बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन भी बिछा रही है जो पूर्वोत्तर गैस ग्रिड पाइपलाइन के लिए स्रोत का काम करेगी.
Bathinda Firing : बठिंडा मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी, आज एक और जवान की मौत, स्कूल भी बंद
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन( military) में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट( red alert) जारी है
बुधवार रात को यूनिट के ऑफिस के नजदीक यह वाकया हुआ। जांच में पता चला कि संतरी की ड्यूटी पर तैनात गुर तेजस लहुराज के सिर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मिलिट्री पुलिस जांच कर रही है कि सैनिक ने खुदकुशी की है, किसी ने उसे गोली मारी या फिर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इसका फायरिंग से कोई रिलेशन नहीं है।
हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज ( case file)
फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया था। लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। आर्मी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अंदर रहने वाले सैनिकों के परिवारों को घर में रहने को कहा गया। कैंट के अंदर के स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।
Aaj ka Panchang 13 April 2023: पंचांग से जानें आज का शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 13 April 2023: कालाष्टमी पर काल भैरव इन 5 राशियों का करेंगे बेड़ा प्यार, वहीं इस राशि वाले को हो सकता है नुकसान
Aaj Ka Rashifal 13 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 13 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने काम को करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आप भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेंगे तो समस्या को बेहतर तरीके से सुलझाने में सफल होंगे। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा
बढ़ जाएगा।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो काम आसानी से होगा। आपके बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी, हो सकता थोड़ी बहुत परेशानियां आएं लेकिन काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। परिवारवालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में कलीग की सहायता मिलेगी इससे काम आसान व समय से पूरा होगा आपकी टेंशन कम होगी। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 8
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप सोचे हुए काम को पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन करियर के लिए अच्छा है। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। साथ ही किसी काम के लिए यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 7
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। लम्बे समय से चली आ रही चिंता से आज आपको छुटकारा मिल जायेगा। किसी तरह के सम्पति विवाद को सुलझाने के लिए घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे,काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 9
कन्या राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको फ़ोन से कोई ख़ास सूचना मिलेगी, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है आप पढ़ाई करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको लोगों का प्रिय बनाएगा।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 1
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिसियल मामलों में बाहरी लोगों की सलाह पर अमल न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बहार रहेगी। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवारवालों के साथ बैठकर साझा करेंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा।
लकी रंग - मंजेटा
लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम से अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते है, जहां आपको अच्छा लाभ होगा। आप करियर में जल्द ही सफल हो, इसलिए आपको अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा, आप पेरेंट्स के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे। तारीफ़ एक ऐसा प्रेरक है जो आपके दुशमनों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 7
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप घर की व्यवस्था में सुधार सम्बन्धी काम करेंगे, काम में व्यस्तता बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं किसी बिजनेस से जुडी हैं उनको अच्छा धनलाभ होगा। आलस्य से आपका कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। खर्च उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा | लोग आपको बधाई देने आयेंगे। साथ ही आप पार्टी का आयोजन भी करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के ऊपर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 6
मकर राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको काम में आसानी होगी। ऑफिस में काम करने की प्रणाली से आपको इन्क्रीमेंट मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी। आप मार्केट से कुछ नए प्रोडक्ट खरीदेंगे, खर्च के साथ-साथ बचत पर भी फोकस करें। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ा ई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, समय का पूरा सदुपयोग करें। आप अपने कारोबार के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ में बैलेंस बनाये रखें आपका जीवन सुखमय रहेगा। घर के बड़ों बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 7
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थितियों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा इससे आप रिलैक्स फील करेंगे। आपके घर कोई मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी जिससे बच्चों में विचार आयेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे मन शांत रहेगा।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 3
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। किसी पर तुरंत भरोसा न करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ कर क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 9
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल्स….
नई दिल्ली। 7th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी को कैलकुलेट कर सकते हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई 2023 में एक और वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी मिलेगी. इस साल जुलाई में महंगाई भत्ते में और 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ध्यान देने की जरुरत है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को साल में दो बार संशोधित किया जाता है – एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने 2016 में डीए कैलकुलेशन फॉर्मूले को संशोधित कर महंगाई भत्ते के आधार वर्ष में बदलाव किया था और वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरीज जारी की थी. मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016 = 100 वाली डब्ल्यूआरआई की नई सीरीज ने आधार वर्ष 1963-65 की पुरानी सिरीज को बदल दिया.
हाल ही में 4% डीए बढ़ोतरी
DA और DR में हाल ही में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है. विशेष रूप से, कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है.
केंद्र सरकार के कर्मचारी का मंथली टेक-होम वेतन 42,000 रुपये है और बेसिक सैलरी लगभग 25,500 रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में 9,690 रुपये मिल रहे होंगे. हाल ही में 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के बाद अब डीए राशि बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगी. इसलिए, इस मामले में मंथली टेक-होम सैलरी में 1,020 रुपये की वृद्धि होगी. इससे पहले डीए में संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था.
राजस्थान को पहली वंदे भारत मिली, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई झंडी
Breaking News : बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
BJP रात कर्नाटक विधानसभा( vidhansabha) चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सिर्फ आठ महिलाएं हैं। OBC से 32, SC 30, ST 16 और 5 वकील हैं। सीएम बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे।
उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।
नए लोगों को मौका दिया जा रहा
बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी ( OBC)से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.
Petrol Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने देश में पेट्रोल और डीजल( diesel) के ताजा भाव को जारी कर दिया है. 12 अप्रैल के लिए ताजा लिस्ट जारी हो गई है. इस ताजा लिस्ट के जरिए अब देश के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल और डीजल दिया जाएगा. 3 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
Chanakya Niti: कभी भी किसी को न बताएं ये 3 बातें, पूरी जिंदगी रखें राज, वरना जीवन हो जाएगा तबाह!
Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई ऐसी बातें बताई है जो आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्य ने समयकालीन अनुभवों का आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, जीवन में सफलता से जुड़े कई चीजों के बारे में बात की है। जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। ये चाणक्य नीति हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।
आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने 3 ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे मनुष्य को कभी भी दूसरों से नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं।
1. किसी से भी न शेयर करें अपने काम में हुए नुकसान के बारे में
अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो जाए तो भूलकर भी इस बात का जिक्र दूसरों के सामने न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके विरोधी आपको कमजोर समझकर आप पर ही वार कर सकते हैं। इतना ही नहीं वो आपको बेकार समझकर आपसे दूरी भी बना लेंगे। इसलिए आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि बिजनेस में हुए नुकसान को न ही किसी से बताएं और न ही दूसरों के सामने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करें।
2. घर की लड़ाई किसी से न करें शेयर
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि आपकी पत्नी या आपके घर में किसी के साथ लड़ाई हुआ हो तो इस बात का भी जिक्र दूसरों न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपका ही समाज में छवि खराब हो सकता है। साथ ही आपका दांपत्य जीवन दूसरों के लिए मजाक बन सकता है।
3. धोखे की बात न करें शेयर
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि किसी व्यक्ति से आपको धोखा मिला हो तो भी इस बात का जिक्र दूसरों से न करें। क्योंकि लोग आपको कमजोर दिमाग या उदार समझकर आपके साथ धोखा कर सकते हैं।
