सियासत
7th Pay Commission: DA में इजाफे के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
तीन मंजिला इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अतीक-अशरफ हत्या की जांच में कमेटी बनाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार
CG Sex Racket Breaking:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 8 लड़कियां समेत स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के डेली केस घटे; 11 लोगों की हुई मौत, 7600 से अधिक नए मामले आए सामने
Chanakya Niti: खुशी हो या गम, भूलकर भी न करें ये काम, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक लोकप्रिय अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिज्ञ रहे हैं. उन्होंने कई विषयों पर गंभीरता से अध्ययन किया है और अपने अनुभवों के आधार पर चाणक्य नीति बनाई है. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बहुत से ऐसी बातों व नीतियों का जिक्र किया है जो कि व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल करने में मदद करती हैं. वहीं जीवन के कुछ नियमों के बारे में भी खुलकर बताया गया है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति के जीवन में कभी खुशी तो कभी गम आते रहते हैं. ऐसे में खुश होने पर उसका अधिक इजहार न करें और दुखी होने पर भी खुद से कोई वादा न करें. क्योंकि खुशी और गम तो जीवन में आते-जाते रहते हैं लेकिन इस दौरान किए गए कुछ काम जीवन में बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं. जिसकी वजह से व्यक्ति को कई बार बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं. इसलिए आचार्य चाणक्य का कहना है कि खुशी या दुख में कुछ काम भूलकर नहीं करने चाहिए. आइए जानते हैं इन कामों के बारे में.
खुश होने पर न करें कोई वादा
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति के जीवन में यदि कोई खुशी या प्रसन्नता का मौका आया है तो उसका बहुत अधिक इजहार नहीं करना चाहिए. प्रसन्न होने पर कोई वादा भी देना चाहिए. खुशी के मौके पर अपनी भावनाओं को काबू में रखें क्योंकि कई बार खुशी में ऐसा वादा कर बैठता है जिसकी वजह से बाद में नुकसान उठाना पड़ता है.
दुख में निर्णय लेने से बचें
चाणक्य नीति के अनुसार अगर जीवन में दुख या बुरा समय आया है तो कोई भी निर्णय न लें. क्योंकि बुरा समय होने पर व्यक्ति अपने सोचने समझने की शक्ति खो बैठता है और इस दौरान लिया गया निर्णय आपको मुश्किल में डाल सकता है. इसलिए बेहतर है कि दुख की घड़ी में कोई निर्णय न लें.
क्रोध में जवाब
जब व्यक्ति क्रोधित होता है तो वह सही-गलत की समझ खो बैठता है और उसकी जुबां से ऐसी बातें निकल जाती हैं जो कि जिंदगीभर के लिए रिश्तों में दरार ला सकती हैं. इसलिए क्रोधित होने पर व्यक्ति को अपने मुंह पर ताला लगा लेना चाहिए. क्रोध की स्थिति में जबाव न देना ही सबसे बेहतर उपाय है और ऐसे में खुद को शांत रखने की कोशिश करें.
Aaj ka Panchang 18 April 2023: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj ka Panchang 18 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 24 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आज मासशिवरात्रि व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
शुभ मुहूर्त
- इन्द्र योग - आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
- उत्तराभाद्रपद नक्षत्र - आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक
- पृथ्वी लोक की भद्रा - आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 24 मिनट तक
राहुकाल
- दिल्ली - दोपहर बाद 03:34 से शाम 05:11 तक
- मुंबई - दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:21 तक
- चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:37 से शाम 05:14 तक
- लखनऊ - दोपहर बाद 03:18 से शाम 04:55 तक
- भोपाल - दोपहर बाद 03:30 से शाम 05:06 तक
- कोलकाता - दोपहर 02:46 से शाम 04:22 तक
- अहमदाबाद - दोपहर बाद 03:49 से शाम 05:25 तक
- चेन्नई - दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:48 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 05: 53 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6: 47 बज
Horoscope Today 18 April 2023: मिथुन, कन्या, मकर राशि वालों को रखना होगा अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल, जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 18 April 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 18 अप्रैल 2023, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 01:28 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज पूरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेंगे. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ऐन्द्र योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे.
आज का शुभ समय दो है. दोपहर 12:15 से 01:20 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेंगे. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेंगे. दोपहर 01:28 के बाद मृत्युलोक की भद्रा रहेगी जो की अशुभ है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्चो को कम करने का प्रयास करे. ऑनलाइन बिजनेस में किसी भी प्रकार की कैरलेस करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है. वर्कस्पेस पर कार्य का लोड और बहसबाजी से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है. फैमिली में किसी धार्मिक कार्या में बाधा उत्पन्न हो सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में नोक-झोंक की संभावना बन सतकी है. सेहत के मामले में एसिडिटी संबंधी प्रोब्लम से आप परेशान रहेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें कहा कौन सा बोलना है. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस लेवल लो रहेंगे, आपको स्टडी के अलावा टाइम निकालकर योग प्रणायाम और मेडिटेशन का सहारा लेना होगा.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पूरा करेंगे. आयरन, बिल्डिंग मैटेरियल और कंस्ट्रक्शन बिजनेस में पॉजिटिव सोच से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. वर्कप्लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा भी होगी. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आ रही कुछ परेशानियों का हल आप आसानी से निकालने में सफल होंगे. फैमिली में बुजुर्गों से आपको ज्ञान की बाते सिखने को मिलेगी. गले में इन्फेक्शन की तकलिफ से आप परेशान रहेंगे. स्टूडेंट्स आलस्य के कारण अपने सब्जेक्ट में अन्य से पीछे रह सकते है. सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे बनेगे पिता के आदर्शो पर चले. फॉरेन क्लाइंट को हैंडल करने के लिए साथ ही किसी बिजनेस मीटिंग को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है. कार्यस्थल पर दिन आपके लिए अनुकूल रहेंगे. किसी तरह के इन्फेक्शन की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपका मिजाज ट्रबल क्रिएट कर सकता है. फैमिली के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है. खिलाड़ियों को ग्राउंड पर कठिन परिश्रम से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सोशल लेवल पर ज्यादा उत्साहित रहेंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे धार्मिक कार्यो का नॉलेज बढेगा. बुधादित्य, एन्द्र, सुनफा, वासी, गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से मार्केट में सभी आपकी चातुर्यता को मानेंगे कि कैसे आपने अपने पुराने स्टॉक को फेस्टिवल से पहले सेल लगाकर सेल कर दिया. वर्कप्लेस पर आप पर कार्य का प्रेशर कम रहेंगे. फैमिली के घरेलु मैटर में ज्यादा दखल-अंदाजी ना करें. लव और शादी-शुदा जिंदगी में रिलेशन में मधुरता आएगी. हेल्थ के मामले में दिन बेहतर रहेंगे. करियर रिलेटेड ट्रेवलिंग आपके लिए लकी रहेगी. खिलाड़ियों का स्टैमिना और एनर्जी लेवल हाई होने से आप सफलता को प्राप्त करेंगे.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. बिजनेस में ऑर्डर टाइमली कंप्लीट करने में आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसके आपकी पस्थितियां तनावपूर्ण रहेगी. वर्कस्पेस पर जल्दबाजी में किए गए कार्य के चलते आपके बनते काम और बिगड़ जाएंगे. फैमिली में बढ़ रहा एक्सपेंडिचर आपके लिए किसी टेंशन से कम नहीं रहेंगे. हेल्थ के मामले में आपको अवेंयर रहने की सलाह दी जाती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपके रिलेशन बिगड़ सकते है, आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं. सोशल लेवल पर किसी भी तरह का डिसीजन इमोशनल होकर ना ले. पॉलिटिकल और डिप्लोमा स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में भटकाव से बचें और अपने मनोबल को ऊंचा रखने का प्रयास करें.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी में सम्बध अच्छे रहेगे. हेल्थ और इंश्योरेंस सेक्टर बिजनेस में आपके हाथ बहुत ज्यादा प्रॉफिट लगेगा. मार्केटिंग रिलेटेड जॉब पर्सन के टारगेट कंप्लीट होने से प्रॉफिट हाथ लगेगा. फैमिली में सुकून भरा माहौल रहेंगे, जो आपकी दिनभर की थकान को छु-मंतर कर देगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपको अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर आपको कंट्रोल रखना होगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर के किसी कार्यक्रम पर अचानक किसी फेमस पर्सन की सलाह आपके काम आ सकती है. बॉडी पेन से आप परेशान रहेंगे. कंपीटीटिव या किसी अन्य प्रकार का फॉर्म आप फील कर रहे है, तो आज न करें दोपहर 12:15 से 1:20 के मध्य ही भरे. ट्रेवलिंग के समय किसी पुराने फ्रेंड्स से मुलाकात हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा. एन्द्र, सुनफा, वासी, गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से इंश्योरेंस सेक्टर बिजनेस में नए ऑफर लाकर बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा हेागा. वर्कस्पेस पर आ रही छोटी-छोटी समस्याओं पर जीत हासिल करते हुए आप आगे बढ़ेंगे. सेहत के मामले में योगा-प्राणायाम को अपने जीवन में शामिल करें. फैमिली में किसी के साथ हो वैर-विरोध का अंत होगा. लव और लाइफ पार्टनर की किसी बात से आप दिन तनाव में रहेंगे. राजनीतिक स्तर पर किसी की एडवाइस आपकी हेल्प करेगी. स्टूडेंट्स को स्टडी पर ध्यान लगाने और फ्यूचर प्लानिंग करने की जरूरत है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. रेडीमेड क्लोथ बिजनेस में आपके हाथ नए ऑर्डर लग सकते है, साथ ही आप ऑनलाइन बिजनेस की भी स्टार्टिंग सोशल प्लेटफार्म से करने की प्लानिंग बना सकते है. आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए वर्कस्पेस पर किसी इंपोर्टेंट वर्क की रिस्पांसिबिलिटी आपको सौंपी जा सकती है, जिसे आप आसानी से हैंडल कर लेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर टीम स्पेंड करेंगे. फैमिली में शांत रहकर आने वाली परेशानियों का सामना करें. सेहत की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेंगे. आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव हो सकता है. सोशल लेवल पर दिनभर एंजॉय करेंगे. खिलाड़ी एकेडमिक एक्टिविटी में आगे रहने की दौड़ में लगे रहेंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे काम सफलता के लिए माँ दुर्गा को याद करे. शेयर मार्केट में निवेंश करने से पहले रिसर्च अवश्य कर लें. बिजनेस के मामले में किसी प्रकार का रिस्क न लें. कार्यस्थल पर सीनियर्स की बातों को अवेंयर करने का मामला आपकी नौकरी तक आ सकता है. राजनीतिक कार्यक्रम में मंच पर से विवादित टिप्पणी आपके लिए गले की फांस बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर का गुस्सा झेलना पड़ेगा. फैमिली में पैतृक जमीन जायदाद को लेकर बहस हो सकती है. डायबिटीज की समस्या से आप परेशान रहेंगे. स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना पड़ेगा.
मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. ऑनलाइन सप्लाई बिजनेस में आपके हाथ नए प्रस्ताव लग सकते है. एन्द्र, सुनफा, बुधादित्य, वासी, गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर टीम वर्क आपकी सफलता का राज बनेगा. फैमिली में आ रही डिफिकल्टी को आप आसानी से सॉल्व करेंगे. सोशल लेवल पर बड़े-बुजुर्गों की कोई सलाह आपके लिए मिल का पत्थर साबित होगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ रोमांच भरे क्षण गुजारेंगे. सेहत के मामले में हल्का फीवर आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. स्टूडेंट्स कमजोर सब्जेक्ट्स और टॉपिक्स को सीखने समझने पर ज्यादा जोर दे और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें.
कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में सही चीज को चेंजेज करने के प्रयास में आपको हानि का सामना करना पड़ेगा. अन-एम्प्लॉयड और इंप्लॉयड पर्सन के लिए जॉब के नए रास्ते खुल सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपने लेजिनेस पर कंट्रोल करने की जरूरत है. फैमिली में किसी प्रोब्लम पर आपको अपने पेरेंट्स से हेल्प मिलेगी. लव और शादी-शुदा जिंदगी एक दूसरे पर विश्वास पर टिकी रहेगी. अचानक ट्रेवलिंग से आप चिड़चिड़े और तनाव में रहेंगे. अगामी चुनावों को देखते हुए पॉलिटिशियन के द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित रहेगा. एन्द्र, सुनफा, वासी, गजकेसरी, बुधादित्य और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से केमिकल और पेंट्स बिजनेस में तेजी आएगी आपकी पुरानी भरपाई पूरी होगी. ऑफिस में आप अपने कार्य को लेकर सीरियस रहेंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप अपने मन की बात शेयर करेंगे. धार्मिक यात्रा के योग बन सकते है. फैमिली में सुख शांति रहेगी, जिससे आपकी टेंशन कम होने से सेहत में सुधार आएगा. सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेंगे. टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को सक्सेस पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ते से दुरियां बनाए रखें.
CBI का बड़ा एक्शन : इस मुख्यमंत्री के चाचा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पूर्व सांसद की हत्या का मामला
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के अंकल वाईएस भास्कर रेड्डी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। भास्कर रेड्डी को पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा हैं।
सीबीआई भास्कर रेड्डी को हैदराबाद लेकर गई है, जहां उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। भास्कर रेड्डी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने सीबीआई को 30 अप्रैल तक मामले की जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही सीबीआई ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई।

बता दें कि विवेकानंद रेड्डी का शव पुलिवेंदु स्थित उनके घर पर पाया गया था। उनकी हत्या प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई थी। इस मामले की शुरुआती तौर पर एसआईटी जांच कर रही थी, लेकिन बाद में जुलाई 2020 में इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।
घर में घुसकर अज्ञात ने की थी हत्या
एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी, काडप्पा लोकसभा सीट से अपने या जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला या जगन की मां वाईएस विजयम्मा के लिए टिकट मांग रहे थे। जांच में पता चला कि 68 वर्षीय विवेकानंद रेड्डी के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उनकी हत्या की थी। घटना के वक्त पूर्व सांसद अपने घर में अकेले थे। एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।
विवेकानंद रेड्डी की लोकसभा सीट कडापा से वाईएस अविनाश रेड्डी सांसद हैं, जो कि भास्कर रेड्डी के बेटे हैं। सीबीआई ने भास्कर रेड्डी को उनके पुलिवेंदुला इलाके में स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भास्कर रेड्डी के समर्थक भारी संख्या में उनके आवास पहुंच गए हैं।
बता दें कि पिछले 48 घंटों में सीबीआई ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को भी सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आज सुबह सीबीआई की टीम वाईएस भास्कर रेड्डी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों को गिरफ्तारी का ज्ञापन सौंपा गया। भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में संख्या में उनके समर्थक घर के बाहर जमा हो गए। अहम बात है कि सीबीआई की टीम भास्कर रेड्डी से इस मामले में पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार अविनाश रेड्डी और भास्कर रेड्डी इस बात से खुश नहीं थे कि भास्कर रेड्डी ने अविनाश रेड्डी को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया था। सीबीआई का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने 40 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। पिछले साल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद सीबीआई कोर्ट भेज दिया था।
विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता रेड्डी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी और किसी करीबी पर हत्या का शक जताया था। बीते साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला हैदराबाद ट्रांसफर कर दिया था क्योंकि सुनीता रेड्डी ने याचिका दायर कर आशंका जताई थी कि आंध्र प्रदेश में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।
Delhi Liquor Policy Case: आज CBI के सामने पेश होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, बोले- BJP ने मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया
CBI Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चरम पर है। आबकारी घोटाले मामले में सभी बड़े नेता से CBI पूछताछ कर रही है। राजधानी दिल्ली के आबकारी घोटाले मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CBI के सामने पेश होंगे। सुबह 11 बजे सीएम केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ जाएंगे। सीएम के सीबाआई दफ्तर जाने से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरव भारद्वाज और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीबीआई के केजरीवाल को समन भेजे जाने के बाद सियासत तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ आज प्रदर्शन करने की तैयारी भी कर रही है। जिसे देखते हुए CBI ऑफिस के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर और सीबीआई ऑफिस के बाहर भी पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा दी है, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो थोड़ी देर में सीबीआई दफ्तर जाने के लिए अपने घर से निकलेंगे। उन्होंने कहा मैं पूरी ईमानदारी से सारे सवालों का जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि ये लोग किसी को भी जेल भेज सकते हैं। शायद बीजेपी ने भी सीबीआई को आदेश दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। ये लोग सभी को धमकी देते है कि हमारी बात मनो वार्ना जेल भेज देंगे। सीएम ने कहा कि क्या केजरीवाल को जेल में भेजने से सारी समस्याए ख़त्म हो जाएंगी।
सीएम ने कहा कि 8 साल में दिल्ली में मैंने ढ़ेरों मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। बिजली की समस्या ख़त्म कर दी है. उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया का कोई आदमी ईमानदार नहीं है। आप भारत के लोगो को परेशान कर सकते है लेकिन भारत के लोगों को रोक नहीं सकते।
‘अगर मैं भ्रष्टाचारी हूं तो कोई ईमानदार नहीं है’
CBI के समन भेजे जाने के बाद शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है’ उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है इसलिए में जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि अगर केजरीवाल चोर और भ्रष्टाचारी है, तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।’
क्या है दिल्ली आबकारी घोटाला
बता दें कि दिल्ली सरकार ने साल 2021-22 में नई आबकारी नीति पेश की थी। नई आबकारी नीति के तहत होटलों के बार, क्लब्स और रेस्टोरेंट्स को रात तीन बजे तक खोलने की दिल्ली सरकार ने छूट दी थी। इतना ही नहीं, नई आबकारी नीति में छत समेत खुली जगह पर भी जगह शराब परोसने की इजाजत थी. नई आबकारी नीति से पहले तक खुले में शराब परोसने पर रोक थी। नई पॉलिसी में कंज्यूमर की चॉइस को तवज्जो दी गई थी। इसका मकसद स्मगलिंग और बूटलेगिंग रोकना था। नई आबकारी नीति में खास बात यह थी कि ई-टेंडरिंग के जरिए हर जोन ऑपरेटर के लिए नया L-7Z लाइसेंस अलॉट किया गया था।
Jio Rechage : अब होने जा रहा रिचार्ज की छुट्टी! जानें Jio के सबसे सस्ते प्लान के बारे में
Jio Rechage : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो यूजर्स के दिलों में राज करती है। जियो यूजर्स को नई एक्सपेरिएंस दिलाने नित नये अपग्रेडेशन भी करती है। एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी आज दुनियाभर के लोगों के लिए बिजनेश मॉडल हैं। जियो ने अपने नये आॅफर से टेलीकॉम कंपनियों के नीव हिलाकर रख दी है। जियो अपने ग्राहकों के लिए 119 रुपये की शुरूआती प्लान लांच की है। इनकी कीमत 4,199 रुपये बताई जा रही है।
जियो यूजर्स को हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटकारा दिलाने जा रही है। ग्राहकों को एक साल के वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कालिंग, एसएमएस व डेटा दिया जा रहा है।
Jio Rechage : जियो की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में 1559 रुपये का रिचार्ज आपके लिए धांसू ऑफर हो सकता है। इसमें 336 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग देने जा रही है। वह भी देश के किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटे लोकल, एसटीडी और वाइस कॉल की सुविधा दी जा रही है।
Jio Rechage : यूजर्स को 336 दिन वाले इस प्लान में 24 जीबी का डेटा ऑफर दिया जा रहा है। प्लान में 3600 रटर फ्री मिल रहे हैं। वहीं इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, जियोटीवी, जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Read More : BSNL लाया धांसू प्लान, 2 रुपये में पाये 80 दिन की वैलिडिटी…
अगले जिस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। वह 2023 रुपये का प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 252 दिन दिया गया है। इसमें 2.5 जीबी का डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 630 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस का डेली आनंद उठा सकते हैं।
जब बात जियो के धांसू रिचार्ज प्लान की हो रही हो और 2545 वाले रिचार्ज की चर्चा न हो तो अधूरी रह जाती है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिन वैलिडिटी दी गई है। वहीं इसमें में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन दिन दिया जा रहा है। यूजर्स 504 जीबी डेटा इस रिचार्ज प्लान में यूज कर सकते हैं। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग भी दिया जा रहा है। इस रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिल रहा है। इस प्रीपेड प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा भी फ्री मिलती है।
जियो ने यूजर्स के लिए पूरे 365 दिन वैलिडिटी वाले प्लान भी लांच किये हैं। जो यूजर्स के लिए 2879 रुपये में उपलब्ध हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिल रहा है। इस खास प्लान में यूजर्स को 730जीबी डेटा आॅफर किया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग व 100 एसएमएस प्रतिदिन दिया जा रहा है।
whatsapp feature:डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ें, व्हाट्सऐप पर इस सेटिंग को करें ऑन
whatsapp feature:व्हाट्सऐप ने कुछ समय पहले प्लेटफॉर्म पर एक फीचर जोड़ा था, जिसमें मैसेज भेजने वाला यूजर अपने भेजे मैसेज को दोनों पक्षों के लिए डिलीट कर सकता है। सरल भाषा में समझें, तो यदि आप किसी को व्हाट्सऐप पर कोई मैसेज भेजते हैं और भेजने के बाद उसे डिलीट करने की सोचते हैं, तो अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
whatsapp feature:यदि आप उस मैसेज को पर प्रेस एंड होल्ड करते हैं, तो आप उस मैसेज को या तो केवल अपने लिए डिलीट कर सकते हैं या अपने व सामने वाले दोनों के लिए डिलीट कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन को डिलिट फार इवरीवन नाम दिया गया है, जिससे वह मैसेज रिसीवर के चैट से भी हट जाता है। अब बात आती है कि क्या आप सेंडर द्वारा डिलीट किए गए मैसेज को बाद में पढ़ सकते हैं, तो इसका जवाब है, हां आप व्हाट्सऐप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकते हैं।
whatsapp feature:यदि आपके व्हाट्सऐप पर कोई मैसेज आता है और आपके पढ़ने से पहले ही या बाद में वह मैसेज डिलीट कर दिया जाता है, तो आपको निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि आप उस डिलीटेड मैसेज को वापस पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रायड फोन पर एक खास सेटिंग को ऑन करना होगा। हम आपको इस सेटिंग को चंद स्टेप्स में आसानी से ऑन करने का तरीका बता रहे हैं। ध्यान रहें कि यह सेटिंग्स केवल एंड्रॉयड फोन पर ही उपलब्ध है।
whatsapp feature:अगर आपके पास कोई भी एंड्रॉयड फोन है, तो आपके लिए व्हाट्सऐप पर सेंडर द्वारा डिलीट किए मैसेज को पढ़ना आसान हो जाएगा। आपको केवल नोटिफिकेशन नाम की एक सेटिंग को ऑन करना होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि यह सेटिंग व्हाट्सऐप के लिए केवल तब काम करेगी, जब आपके व्हाट्सऐप की सेटिंग नोटिफिकेशन सेटिंग ऑन होगी।
whatsapp feature:0.डिलीट हुए व्हाट्सऐप मैसेज को कैसे पढ़ें?
1.सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
2.अब ऐप्स एंड नोटिफिकेशन ऑप्शन पर टैप करें।
3.यहां नोटिफिकेशन ऑप्शन पर टैप करें।
4.अब नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन के अंदर जाएं और इस सेटिंग को ऑन करें।
whatsapp feature:नोटिफिकेशन हिस्ट्री फीचर आपके फोन में व्हाट्सऐप के साथ-साथ सभी नोटिफिकेशन्स को रिकॉर्ड करता है। ऐसे में यदि कोई आपको मैसेज भेजता है और आपके फोन में वह मैसेज नोटिफिकेशन में आता है, तो वह मैसेज रिकॉर्ड हो जाएगा। इसके बाद यदि सेंडर उस मैसेज को डिलीट भी करता है, तो भी आप उस मैसेज को नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन के अंदर पढ़ सकते हैं।
whatsapp feature:यहां आपको ध्यान रखना होगा कि नोटिफिकेशन केवल टेस्ट डिटेल्स को रिकॉर्ड करता है। यदि आपको कोई फोटो, वीडियो या फाइल भेजी गई है और बाद में डिलीट की गई है, तो आप उसे नोटिफिकेशन में नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा, यदि आपका चैट बॉक्स ओपन है और आपको मिला मैसेज नोटिफिकेशन में रिकॉर्ड नहीं होता है, तो आप उस मैसेज को हिस्ट्री में नहीं देख सकेंगे।
whatsapp feature:1आखिर में, यह भी ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन हिस्ट्री केवल 24 घंटे में आए नोटिफिकेशन्स को रिकॉर्ड करता है, तो इस समय सीमा से पहले डिलीट हुए मैसेज को आप यहां नहीं देख सकेंगे।
SEX RACKET : गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, पुलिस ने मारी रेड तो छत से कूदकर भागने लगी लड़कियां, हिरासत में 7 लोग
झज्जर। SEX RACKET : हरियाणा एक के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली। पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है
यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी। पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए। होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की। मगर, इस कोशिश में वे सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।
सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए पुलिस को शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
BIG BREAKING : गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर गिरफ्तार, देखें हत्याकांड का लाइव वीडियो
BIG BREAKING : गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे. पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे. पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी.
देखें मौत का लाइव वीडियो
पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी. अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था. इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कसारी मसारी इलाके में दो पिस्टल और 58 कारतूस बरामद किए थे. इसके साथ ही एक पिस्टल विदेशी और एक इंडियन भी थी. बरामद हुए 58 कारतूस में पांच पाकिस्तानी हैंय कसारी मसारी इलाके में अतीक और अशरफ की निशानदेही पर ही ये हथियार बरामद हुए हैं.
चाणक्य नीति: इन आदतों की वजह से प्रमोशन में आ सकती है दिक्कत, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
Chanakya Niti: दुनिया में हर व्यक्ति सफल होेना चाहता है और सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करता है. लेकिन कई बार सफलता हाथ में आते-आते रूक जाती है और नाकामयाबी का मुंह देखना पड़ता है. लोकप्रिय अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में ऐसी ही कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है. उनके अनुसार अगर व्यक्ति सफल होना चाहता है तो उसे अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य करने चाहिए. बता दें कि चाणक्य नीति की नीतियों को अपनाकर कई लोगों ने दुनिया में एक बहुत बड़ा मुकाम हासलि है. अगर आप नौकरीपेशा हैं और प्रमोशन पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य?
इन बातों को अपनाएंगे तो मिलेगा प्रमोशन
- आचार्य चाणक्य का कहना है कि नौकरीपेशा लोगाें को प्रमोशन पाने के लिए मेहनत के साथ ही आत्ममंथन भी जरूर करना चाहिए. क्योंकि कई बार काम करते समय आप खुद को सही साबित करने के चक्कर में किसी और के साथ गलत कर बैठते हैं. इसलिए आत्ममंथन जरूर करें और सही-गलत में फर्क करे. आत्ममंथन करने से आपको गलत आदतों से दूर रहने में मदद मिलेगी.
- अपने कार्यस्थल पर एक-दूसरे का सम्मान करें. अगर आप किसी को सम्मान देंगे तो आपको भी सम्मान अवश्य मिलेगा. आपका यह व्यवहार आपको ऑफिस में लोगों का प्रिय बनाता है और कार्य में पाॅजिटिविटी लेकर आता है. दिखावटी लोगों को कई बार प्रमोशन में बाधाओं का सामना करना पड़ता है.
- ईमानदारी सफलता ही महत्वपूर्ण कुंजी है और अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं तो अपना कार्य ईमानदारी के साथ करें. आपकी यह आदत लोगों को आकर्षित करती हैं. इसलिए कार्यस्थल पर ईमानदारी के साथ काम करें और लापरवाही से दूर रहें. लापरवाही की वजह से आपके प्रमोशन में बाधा आ सकती है.
- कार्यस्थल पर आलोचना व बुराई से दूर रहने में ही भलाई है. क्योंकि आलोचनाओं में फंसकर आप कई दुश्मन बना बैठते हैं. जो कि प्रमोशन की राह में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. इसलिए किसी की बुराई न करें और अपने काम को तवज्जों दें.
