सियासत
Income Tax: पुराने और नए इनकम टैक्स को लेकर अब तक हैं कन्फ्यूज? ये बातें करेंगी आपकी मदद
अगर आप एक वेतनभोगी है तो आपकी कंपनी या नियोक्ता ने आपको भी नई या पुरानी कर व्यवस्था ( New and Old Tax Regime) के तहत किसी एक का चुनाव करने के लिए बोला होगा। ऐसे में अगर आप भी बाकी लोगों की तरह जोड़-घटाव में लग गए हैं कि दोनों में से कौन-सी व्यवस्था आपका ज्यादा टैक्स बचा सकती है, लेकिन हल मिलने के बजाय कन्फ्यूज हो गए हैं तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है.
आज हम आपको कर व्यवस्था (Tax Regime 2023) से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा और आप सही निर्णय ले सकेंगे।
क्या है Old और New Tax Regime में अंतर
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि पुरानी कर व्यवस्था नई व्यवस्था से किस तरह से अलग है। इसमें सबसे बड़ा अंतर टैक्स स्लैब का है.
नया टैक्स स्लैब
- 0-3 लाख रुपये तक की सालाना आय- 0%
- 3-6 लाख रुपये तक की सालाना आय- 5%
- 6-9 लाख रुपये तक की सालाना आय- 10%
- 9-12 लाख रुपये तक की सालाना आय- 15%
- 12-15 लाख रुपये तक की सालाना आय- 20%
- 15 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय- 30%
पुराना टैक्स स्लैब
- 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय- 0%
- 2.5 -5 लाख रुपये तक की सालाना आय- 5%
- 5-10 लाख रुपये तक की सालाना आय- 20%
- 10 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आय- 30%
इस तरह से देखें तो जिन करदाताओं की आय 15 लाख से कम है, उनके लिए नई कर व्यवस्था में चले जाना फायदेमंद है।
किसमें मिलेगी ज्यादा छूट
अगर आप एक ऐसे करदाता हो, जिसने कई तरह के निवेश कर रखें हैं, तो आपको बता दें कि नई कर व्यवस्था में आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कोई छूट नहीं है। करदाता सिर्फ मानक छूट (Standard Deduction) के तहत 50,000 तक का लाभ ले सकते हैं।
दूसरी तरफ, पुरानी कर व्यवस्था के तहत करदाता अब भी 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
BREAKING NEWS : मल्टीप्लेक्स-सिनेमा हॉल के लिए प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन्स, पढ़े पूरी खबर
दिल्ली न्यूज़। देश भर में करोना की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत के आंकड़ों का भी रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी देशभर से 11 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच हालात को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने बरतने का निर्देश जारी किया है। बता दे कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 700 के पार हैं।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कही है। इन स्थानों पर मास्क पहनने वाले लोगों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। मॉल प्रबंधन को मास्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी करना होगा। यहां संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय के बारे में अनाउंसमेंट भी करनी होगी। विजिटर्स को मास्क और सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण करना होगा। खरीदारी करते समय दस्ताने के उपयोग के बारे में भी कहा गया है।
कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज मिले : कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को की। 705 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में चल रहा है। इस सीजन में पहली बार एक दिन में 100 मरीज स्वस्थ हुए। 144 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पताल से स्वस्थ हुए। एक दिन पहले 99 मरीज स्वस्थ हुए थे।
कोरोना संक्रमित 5 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की संख्या 18 साल से कम है। अभी 39 बच्चे और किशोर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। पिछले साल तीसरी लहर के दौरान 18 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित 10 प्रतिशत से ज्यादा थे। सभी स्कूलों में क्लासेस चल रही हैं। एहतियात के तौर पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
Breaking News : दर्दनाक हादसा, पटाखा कंपनी में लगी आग, चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुजरात के अरावली में गुरुवार को एक पटाखा कंपनी में आग लग गई। हादसे में चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं और तुरंत आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया था। SP संजय खरात ने बताया कि चार ही लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है।
रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई
गुजरात के बोटाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई थी. यह ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि घटना के दौरान ट्रेन खाली थी।बोटाड नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी राजू धधल ने बताया कि ट्रेन में आग सोमवार शाम करीब 3 बजकर 45 मिनट पर लगी थी और बहुत जल्द यह ट्रेन के तीनों कोचों में फैल गई. हालांकि आग पर 4 बजकर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में रेलवे का काफी नुकसान हुआ।
अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के Twitter अकाउंट से हट गए ब्लू टिक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने लेगेसी (legacy) वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। यानी ऐसे अकाउंट जिन्हें ट्विटर की पेड सर्विस लिए बिना ही ब्लू अकाउंट मिला हुआ था। उन अकाउंट्स से अब ब्लू टिक हटाया जा चुका है।
इस क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।
बॉलीवु़ड में ब्लू टिक कायम रहने वाले सेलेब्स में अनुपम खेर और सोनम कपूर तो वहीं साउथ में सू्र्या, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, नागार्जुन अक्कीनेनी, राणा दग्गुबती जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
बीते दिनों ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने ऐलान किया था कि 20 अप्रेल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। अब उन्हें इस सुविधा के लिए मंथली प्लान के चलते पैसे खर्च करने पड़ेंगे. इसी के चलते आज यानी 21 अप्रैल की सुबह कई सेलेब्स और दिग्गज हस्तियों के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है।
मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के, मजदूरों का भी चकराया सिर
मध्यप्रदेश। Shocking News : दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं. ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं. बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई. आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया।
मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे. पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
Petrol – Diesel Price Today : क्रूड दूसरे दिन भी सस्ता,पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट
Petrol – Diesel Price Today :कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी जारी है और पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर और सस्ता हुआ है. दो दिनों के भीतर इसकी कीमतों में 4 डॉलर प्रति बैरल की नरमी आ चुकी है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है.।
तेल कंपनियों के अनुसार(as per oil company ), यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल आज 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल(petrol ) 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर(liter ) बिक रहा है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई(mumbai ) में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता(kolkata ) में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
DA Hike : खुशखबरी, सरकार की ओर से डीए में इजाफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है और उनको बढ़ा हुआ पैसा मिलता है. दरअसल, अब हरियाणा सरकार की ओर से डीए में इजाफा किया गया है. हरियाणा सरकार की ओर से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे राज्य के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया है।
डीआर भी बढ़ा
वित्त विभाग ने एक अन्य आदेश में कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई राहत (डीआर) भी चार प्रतिशत बढ़ा दी है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन/पारिवारिक पेंशन वालों को दी जाती है. आदेश में कहा गया है डीआर भी मौजूदा मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है. यह भी एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।
अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी
इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी. आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए अप्रैल के वेतन के साथ मिलेगा और जनवरी से मार्च, 2023 तक का बकाया मई में दिया जाएगा. इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से डीआर में भी इजाफा किया गया है. इसका फायदा भी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा.
चाणक्य नीति : अच्छी पत्नी में होती हैं ये 3 चीजें,जानिए
जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति पति-पत्नी के जीवन के लिए वरदान है। पत्नी में क्या गुण होने चाहिए? एक अच्छी पत्नी के गुण क्या हैं? एक पत्नी को अपने पति को खुश रखने के लिए किन व्यवहारिक बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के रिश्तों पर कई बातें कही है. खुशहाल जीवन के लिए और घरेलू माहौल को बेहतर रखने के लिए परिवार में पति पत्नी दोनों के बीच एक खास रिश्ता होना चाहिए.
हर पत्नी अपने पति से कुछ उम्मीद रखती है. तो पत्नी की कुछ बातें भी पति को हमेशा खुश रखने में कारगर हो सकती है. पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे हो तो बाकि सारे संकटों से दूर जीवन खुशहाल हो सकता है.
चाणक्य नीती में आचार्य चाणक्य ने महिला के रूप में एक बेहतर पत्नी के कई लक्षण बताए है. उसमें भी 3 खास बातें है. इन तीन बातों का ध्यान रखेगी कोई भी महिला. तो उसका पति हमेशा खुश रहेगा.
बचत-
चाणक्य नीति कहती है कि अगर महिला धन को बचाना जानती है. ज्यादा खर्चे नहीं करती है. अपनी निजी बजत के जरिए कुछ खजाना तैयार करती है. तो वो मुश्किल समय में परिवार के काम आता है. ऐसी महिलाएं पति को भी आर्थिक संकट के दौर में मदद कर सकती है.
भाषा-
अगर महिला व्यवहार में मृदुभाषी है .वो मीठा बोलती है. तो ऐसी पत्नी को पाने वाला पति धन्य होता है. ऐसे भाग्यशाली लोग ही होते है जिनकी पत्नी मृदुभाषी होती है. ऐसी पत्नी या महिला पूरे परिवार के साथ अच्छे संबंध रखते हुए परिवार की खुशहाली बढ़ाने का काम करती है. परिवार के सभी लोग ऐसी महिला की तारीफ करते है. कुलमिलाकर एक पत्नी को महेशा मृदुभाषी होना चाहिए. कभी भी किसी से कड़वा नहीं बोलना चाहिए.
धर्म-कर्म में विश्वास –
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिला को हमेशा धार्मिक व्यवहार वाला होना चाहिए. भगवान, देवी देवताओं पर और धर्म कर्म में महिला के विश्वास से उसका परिवार सुरक्षित रहता है. महिला के धर्म कर्म और पूजा पाठ से परिवार पर आने वाली विपत्तियां भी दूर रहती है. पूजा पाठ से महिलाओं में सौम्यता भी आती है और कुदरत पर हमेशा भरोसा बना रहता है.
अच्छे पति के लक्षण
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) में पत्नी के लिए विशेषताएं बताई है वैसे ही पति की कुछ लक्षण भी बताए है. अगर एक पति निष्ठावान होने के साथ साथ संतुष्ठ स्वभाव का है. रक्षक व्यक्तित्व और चौकन्ना रहता है. तो उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है. न सिर्फ पत्नी बल्कि ऐसे पुरूष परिवार को भी साथ लेकर चलने और उसकी सुरक्षा करने में सक्षम होते है.
Aaj Ka Panchang: आज 21 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 21 अप्रैल 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- वैशाख
अमांत- वैशाख
तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अप्रैल 20 09:42 AM- अप्रैल 21 08:29 AM
शुक्ल पक्ष द्वितीया - अप्रैल 21 08:29 AM - अप्रैल 22 07:49 AM
नक्षत्र
भरणी- अप्रैल 20 11:10 PM- अप्रैल 21 10:59 PM
कृत्तिका - अप्रैल 21 10:59 PM - अप्रैल 22 11:24 PM
योग
प्रीति- अप्रैल 20 01:00 PM- अप्रैल 21 10:59 AM
आयुष्मान् - अप्रैल 21 10:59 AM - अप्रैल 22 09:26 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:50 AM
सूर्यास्त- 6:50 PM
चन्द्रोदय- 06:25 AM
चन्द्रास्त- 08:12 PM
अशुभ काल
राहू- 10:43 AM- 12:20 PM
यम गण्ड- 03:35 PM- 05:13 PM
कुलिक- 7:28 AM- 09:05 AM
दुर्मुहूर्त- 08:26 AM- 09:18 AM, 12:46 PM- 09:18 PM
वर्ज्यम्- 08:42 AM- 10:17 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM- 12:45 PM
अमृत काल- 06:14 PM- 07:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM- 05:06 AM
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए है वरदान के समान, खुलेगी किस्मत, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है। बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जरूरी काम केलिए जाना पड़ सकता है। आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। लवमेटस से आज अपको उपहार मिलेगा, रिश्ते मजबूत बनेंगे। स्वाथ्य आज पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के कुछ ऐसेमामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 3
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ होने का योग बन रहे हैं। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 8
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में निवेश करने का मन बनायेंगे। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 7
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है, पूरा दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। इस राशि केलोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 1
कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट आज किसी रेस्टोरेंट में लंच के लिए जायेंगेइससे रिश्ते में नयापन आयेगा। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते में और विश्वास बढ़ेगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 4
तुला राशि
आज का दिन ठीक रहेगा। आपके व्यापार की गति कुछ धीमी हो सकती है। बेहतर होगा की प्लान के मुताबिक कार्य करें। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। शाम तक घर में छोटी पार्टी का आयोजनकर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी प्रॉपर्टी की बिक्री से धन लाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 2
धनु राशि
आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को बाहर डिनर के लिये जाऐंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल हैं। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। माता-पिता के साथ पास के किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुये है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 9
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में आ रही प्राबल्म आज सॉल्व हो जायेगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप अपना काम खुद करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 2
कुम्भ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने क संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 1
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आजउन्हें क्लास में टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हैं कोई आपके रिश्ते में अविश्वास भरने की कोशिश कर सकता है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 4
Petrol Price Today : कहीं बढ़े तो कुछ शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट
देश की राजधानी दिल्ली( delhi) में आज (गुरुवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है. आज यानी 20 अप्रैल की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 82.32 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो कल 85 डॉलर ( dollar)के पार था. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो इसकी कीमत 78.31 डॉलर प्रति बैरल है, जो कल 81 डॉलर प्रति बैरल के पार था. हालांकि, इसके बाद भी राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।
कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका
राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता( kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को लंदन जाने से रोका, एयरपोर्ट पर हो रही पूछताछ
पंजाब। खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही हैं। मौके पर पंजाब पुलिस मौजूद है। वहीं सूत्रों के अनुसार, किरणदीप अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी। खबरों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
Rahul Gandhi Breaking: मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका खारिज
सूरत। Rahul Gandhi Breaking: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक की मांग की थी।
Rahul Gandhi Breaking: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी के आवेदन पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाए जाने के एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल की अपील लंबित रहने के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया।
Rahul Gandhi Breaking: राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद बने थे। पिछले 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।
Rahul Gandhi Breaking: राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किये जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था।
Rahul Gandhi Breaking: अदालत ने राहुल को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे। उसने पिछले गुरुवार को दोनों पक्षों को सुना और फैसला 20 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
इमारत गिरने से चार मौत, 20 से अधिक घायल
हरियाणा । करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, सभी मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। इमारत गिरने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मौत हुई है।
CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक, मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम…
सक्ती : CG BREAKING : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ मंडी के बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस भीषण आग में करोड़ों के खाली बोरे जलकर खाक हो गए हैं. घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है. दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक
गोदाम प्रभारी ने बताया, गोदाम करीब 4 लाख बोरे रखे हुए हैं. जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.
Chanakya Niti: बिजनेस में सफलता के लिए चाणक्य की इन बातों को जरूर करें फॉलो
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती हैं. यदि आप किसी भी तरह का बिजनेस करते हैं और खूब सफलता पाना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जरूर ध्यान में रखें.
