सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 28 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 28 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि

अष्टमी - 04:01 पी एम तक

नक्षत्र

पुष्य - 09:53 ए एम तक

योग

शूल - 09:39 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:43 ए एम
सूर्यास्त - 06:54 पी एम
चन्द्रोदय - 12:09 पी एम
चन्द्रास्त - 02:12 ए एम, अप्रैल 29

अशुभ काल
राहुकाल- 10:40 ए एम से 12:18 पी एम

यम गण्ड - 03:36 पी एम से 05:15 पी एम
गुलिक काल- 07:22 ए एम से 09:01 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:21 ए एम से 09:14 ए एम
12:45 पी एम से 01:37 पी एम
वर्ज्यम् - 12:14 ए एम, अप्रैल 29 से 02:02 ए एम, अप्रैल 29

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 ए एम से 05:00 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023: मेष, वृष सहित इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, होगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगी।  आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा। आज श्री बगलामुखी जयंती है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत भी है। आपके लिए 28 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।  आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह, तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 8

वृष राशि

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लवमेट्स के रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी भी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।  व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, सफलता मिलने के साथ ही तरक्की के मार्ग खुलेंगे। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 3

कर्क राशि

आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप स्वास्थ्य और ऊर्जावान रहेंगे। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा।  किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है।  अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं।  किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

  • लकी रंग - मजेंटा
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा। यदि आंख या गले की कोई समस्या लग रही है तो लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की सहयता प्राप्त होगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।  आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस की गति सामान्य रहेगी, विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें। 

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे।  नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा। 

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर-  7

कुंभ राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खुशखबरी दिलाने वाला साबित होगा, पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत सफल होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।  इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए । 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता है जो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। 

  • लकी रंग - क्रिम
  • लकी नंबर- 3
और पढ़ें ...

Shirdi Sai Temple : साई बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर, एक मई से मंदिर हो जाएगा बंद, नहीं मिलेंगे दर्शन

शिर्डी शहर 1 मई से बंद रहेगा। दरअसल, शिंदे सरकार ने शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की सुरक्षा में CISF की तैनाती की है। इससे मंदिर प्रशासन नाराज है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक छोटा सा शहर शिर्डी है, जहां साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। इसका पूरा मैनेजमेंट श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट करता है। सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती कर दी है।ये तैनाती मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट और मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए की गई है। ऐसे में मंदिर प्रशासन और ग्रामीण CISF की तैनाती से खुश नहीं हैं।

2018 में CISF ने शिर्डी एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी जिम्मा संभाला था

लिहाजा मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बुधवार को मीटिंग करके 1 मई से शहर को बेमियादी बंद करने का ऐलान किया है। प्रशासन का कहना है कि जब मंदिर की सुरक्षा से CISF को हटाया जाएगा, तभी वह हड़ताल खत्म करेंगे। बता दें कि 2018 में CISF ने शिर्डी एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी जिम्मा संभाला था।

और पढ़ें ...

INTERESTING NEWS : 6 पत्नियों के संग एकसाथ सोना चाहता था पति, बनवाया 80 लाख से ज्यादा का बेड, बोला – हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है

INTERESTING NEWS : अगर किसी आम इंसान से शादी का एक्सपीरियंस पूछा जाए तो वो शादी ना करने की सलाह देगा. एक ही शादी से लोग इतना त्रस्त हो जाते हैं कि उसके बाद दुबारा शादी करने की किसी में हिम्मत ही नहीं होती. लेकिन ब्राजील के रहने वाले आर्थर की हिम्मत की दाद देनी चाहिए. इस शख्स ने एक दो नहीं, बल्कि साथ में ही नौ महिलाओं से शादी कर सनसनी मचा दी थी. ये सारी शादियां एक ही मंडप में हुई थी. वैसे तो आर्थर की शादी गैरकानूनी थी. लेकिन इसके बाद भी उसकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी थी. नौ पत्नियों को आर्थर संभाल नहीं पाया. आज की डेट में चार पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया है. हाल ही में आर्थर ने 51 की एक महिला से शादी कर अपनी पत्नियों की संख्या को 6 कर लिया है. आर्थर अपनी हर पत्नी को बराबर प्यार देना चाहता है. किसी के भी साथ नाइंसाफी ना हो, इसके लिए उसने एक बड़ा सा पलंग बनवाया है. वो अपनी सारी पत्नियों के साथ इसी पलंग पर सोएगा. उसे डर था कि कहीं उसकी किसी पत्नी को ये ना लगे कि वो किसी एक से ज्यादा प्यार करता है. इस कारण उसने सबके साथ सोने की के लिए ये पलंग बनवाया है. बनाने में खर्च किये लाखों आर्थर ने 6 पत्नियों के साथ सोने के लिए बीस फ़ीट का पलंग बनवाया है. ये पलंग बीस बाई सात फ़ीट का है. इसे बनाने में करीब 82 लाख रुपए खर्च किये गए हैं. ये बेड इतना बड़ा है कि इसे बेडरुम में असेम्बल करने में ही आर्थर को 15 महीने का समय लगा. साथ ही इसे बनाने में बारह लोगों की मेहनत लगी. पलंग टूटे नहीं इसके लिए पलंग में करीब साढ़े नौ सौ स्क्रू लगाए गए हैं. पलंग की मजबूती का ख़ास ध्यान रखा गया है. आर्थर ने बताया कि कई बार उसे सोफा पर पत्नियों के साथ सोना पड़ता था. लेकिन अब सभी एक साथ एक पलंग पर सोएंगे. रखता है हर पत्नी का ख्याल इंस्टाग्राम पर करीब दो लाख फॉलोवर्स वाला आर्थर अपनी हर पत्नी को खास मानता है. उसने बताया कि वो हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है. इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है. बता दें कि आर्थर और उसकी पहली पत्नी लियाना ने 2021 में कई शादियों के आइडिया के बारे में सोचा था. इसके बाद उन्होंने एक चर्च में नौ महिलाओं से शादी की थी. इसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी. लेकिन धीरे-धीरे उसकी पत्नियों में जलन की भावना आती गई. इसके बाद चार ने उसे तलाक दे दिया.
और पढ़ें ...

BIG NEWS : कुएं में तैरती मिली 3 बहनों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मां की तलाश जारी

BIG NEWS : मध्य प्रदेश के धार जिले में दो से छह साल की उम्र की तीन बहनों की लाश एक कुएं में मिली है, जबकी बच्चों की मां लापता है। पूरे जिले में लाशों के मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। तीनों लड़कियों की लाश श्यामपुरा गांव में एक कुएं में मिली है।

मध्य प्रदेश के धार जिले में सरदारपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा ठाकुर गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के किनारे एक कुएं में मंगलवार को 6 से 2 साल की उम्र की तीन सगी बहनों के शव बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों ने शवों को देखा, कुएं से तीनों शवों को बाहर निकाला और इसके बाद सरदारपुर थाना को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने जीवन को बताया कि उन्होंने उसकी पत्नी एवं उसकी तीनों बेटियों को गांव के बाहर आम तोड़ते देखा था। आसपास खोज के चलते जीवन की 4 वर्षीय बेटी का शव एक कुएं में मिला, फिर उसकी 2 और 6 वर्ष की दो बेटियों के शव भी उसी कुंए में मिले। अफसर ने बताया कि जीवन की पत्नी की तलाश की जा रही है।

वही धार जिले की 3 बहनों की कूएं में लाश मिलने के पश्चात् मामला गरमा गया है। तीनों लड़कियों का पिता जीवन बामनिया ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत में जीवन ने बताया कि वह घर से बाहर था। जब वह घर पहुंचा तो बच्चियां घर पर नहीं थीं। इस के चलते जीवन ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी भी घर से गायब थी। शिकायत दर्ज कराने के पश्चात् पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

और पढ़ें ...

Badrinath Temple: जय बद्री : बारिश और बर्फबारी के बीच कपाट खुले, 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर, देखें वीडियो

उत्तराखंड (Uttarakhand) के हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट छह माह बंद रहने के बाद गुरुवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये. इस दौरान हजारों तीर्थयात्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे

बदरीनाथ धाम की तरह केदारनाथ धाम और उसके आसपास का पूरा इलाका बर्फ से ढका हुआ है. चारों तरफ एक फुट से ज्यादा ऊंची बर्फ की परत जमी हुई है. हालांकि, मंदिर परिसर और धाम की ओर जाने वाले मार्गों से बर्फ हटा दी गयी है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी और रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण भीषण ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने के साक्षी बने।

बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही

बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए. इस दौरान बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही थी. इसके बाद भी वहां भक्तों की लंबी कतार देखी गई. वहीं बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस दौरान वहां भक्तों में भारी उत्साह देखा गया. वहीं मंदिर को करीब 15 क्विंटल गेंदे के फूल से भव्य रूप में सजाया गया था. दूसरी ओर कपाट खुलने से पहले बुधवार तक यहां दर्शन के लिए पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था

और पढ़ें ...

Viral News : प्यार Sex और धोखा : होटल में पति प्रेमिका के साथ कर रहा था सेक्स, तभी अचानक आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ…

उत्तरप्रदेश। Viral News : पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है. एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में इश्क फरमा रहा था. इसकी जानकारी लगते ही उसकी पत्नी होटल पहुंच गई और अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर जमकर धुनाई की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के अनुसार एक पत्नी को अपने पति की रंगरेलिया मनाने की जानकारी हुई. मामले की सच्चाई जानने के लिए पत्नी अपने परिजनों के साथ उस होटल पर पहुंच गई, जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ था. पत्नी ने होटल स्टाफ से जानकारी जुटाई और फिर इंतजार करने लगी. जैसे ही पीड़िता का पति और उसकी प्रेमिका होटल से बाहर निकले. पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. देखते ही देखते पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. फिर पत्नी और उनके साथ आए लोगों ने पति को पकड़ा और जमकर पीटना. भारी संख्या में लोदों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने युवक को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए और उन्होंने जमकर हाथ धोया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

और पढ़ें ...

Horoscope 27 April 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे। वृष राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में सुधार होगा। धैर्यशीलयता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक आयोजन होगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां हो सकती हैं। लाभ में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कर्क राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। भवनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयम बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कन्या राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। तुला राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं से परेशानी बढ़ सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत संयम बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धनु राशि- नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। मन परेशान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे। मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कुंभ राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मीन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 अप्रैल 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - बैशाख अमांत - बैशाख तिथि सप्तमी - 11:27 ए एम तक नक्षत्र पुनर्वसु - 07:00 ए एम तक योग धृति - अप्रैल 26 08:07 AM - अप्रैल 27 08:48 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 05:45 AM सूर्यास्त - 06:53 PM चन्द्रोदय - 11:13 AM चन्द्रास्त - 01:37 AM अशुभ काल राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:36 पी एम यम गण्ड - 05:44 ए एम से 07:23 ए एम गुलिक काल- 09:02 ए एम से 10:40 पी एम दुर्मुहूर्त - 10:07 ए एम से 11:00 ए एम, 03:23 पी एम से 04:16 पी एम वर्ज्यम् - 03:57 पी एम से 05:45 पी एम शुभ काल अभिजित मुहूर्त - 11:53 ए एम से 12:45 पी एम अमृत काल - 02:43 ए एम से 04:30 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 ए एम से 05:02 ए एम योग गुरु पुष्य योग - 07:00 ए एम से 05:43 ए एम अमृत सिद्धि योग - 07:00 ए एम से 05:43 ए एम
और पढ़ें ...

Big Breaking ; नहीं रहे कैबिनेट मंत्री, कई दिनों से चल रहे थे बीमार, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी…

उत्तराखंड : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अब नहीं रहे। लंबे समय से बीमारी के चलते आज बुधवार को उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
और पढ़ें ...

Atique Ahmad : गैंगस्टर अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे को लेकर बड़ा खुलासा, FSL की जांच रिपोर्ट में ये बातें आई सामने!

प्रयागराज: Atique Ahmad : प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के दफ्तर से जो खून के धब्‍बे को लेककर बड़ा खुलासा हुआ है, खून के धब्बे इंसान के ही हैं। फिलहाल शासन प्रशासन की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन चर्चा है कि खून में मिला हीमोग्‍लोबिन इंसानी है। इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी फरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट से मिलेगी जो जल्‍द ही जारी होने वाली है। 24 अप्रैल को मिले थे कई जगह खून के धब्‍बे  गैंगस्टर अतीक अहमद के दफ्तर से 24 अप्रैल को कई जगह खून के धब्‍बे मिले थे। वहां से पुलिस को टूटी चूड़ियां, खून से सने किसी महिला के कपड़ों के अलावा खून से सना चाकू भी मिला था। खून की शुरुआती जांच के बारे में कहा जा रहा था कि यह इंसानी ही है लेकिन इसकी रिपोर्ट बुधवार शाम तक आने की बात थी। मंगलवार को इस तरह की खबरें आईं कि ध्‍वस्‍त हुए इस ऑफिस से ऐसी दुर्गंध आ रही है जैसे वहां कोई शव हो। हालांकि, बाद में पुलिस ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया था।
और पढ़ें ...

जमीन घोटाला को लेकर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, गलत दस्तावेज बनाकर …. टीम के पहुँचने से पहले ही सामान के साथ हुए फरार

ED raids on land scam जमीन घोटाला को लेकर ED एक बार फिर सक्रिय हो रही है। ED की टीम राज्य में जमीन घोटाले के लेकर कार्रवाई कर रही है। आज बुधवार की सुबह ही ED की टीम कई ठिकानों पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु कर दी। बता दें ED की यह छापामार कार्रवाई झारखंड के रांची में हुई है। सुबह ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में पहुंचकर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रांची के मोरहाबादी और खेल गांव में फिलहाल ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। मोरहाबादी में ठेकेदार बिपिन सिंह के यहां ईडी ने दबिश दी है। वहीं खेलगांव में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अफसर अली के करीबी जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के यहां ईडी ने छापेमारी की है। वहीं गाड़ी गांव में शेखर कुशवाहा नाम के जमीन कारोबारी के यहां ईडी कार्रवाई कर रही है।

मोराहबादी में बिपिन सिंह के आवास में ED ने छापा मारा लेकिन ईडी के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह 6:30 बजे तक सभी सामान के साथ निकल गये। ईडी ने फ़्लैट को सील कर दिया है और फ्लैट मालिक को बुलाया है।

और पढ़ें ...

सिंधिया-दिग्विजय के ट्विटर हमले के बीच महाकाल

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहा है, वैसे-वैसे दिग्गज नेताओं के बीच राजनीतिक जंग को लेकर मुंहवाद तेज हो रहा है। यहां तक कि अब नेता मतदाता से आग्रह करने की बजाय उज्जैन के भगवान महाकाल से प्रार्थना कर परस्पर विरोधियों से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। जब नेता अपनी कार्यप्रणाली और जमीनी सोच से भटक जाते हैं, तब ईश्वर की शरण में चले जाते हैं। मनुश्य की यह गति अंधविष्वास को बढ़ावा देती है। प्रदेष के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा में ताजा जो ट्विटर वाॅर सामने आया है, उसका निश्कर्श हताषा का यही दर्षन जताने वाला है। अभी तक नेता आपसी लड़ाई में भगवान को बीच में घसीटने से बचते थे, लेकिन अब भगवान ही राजनीतिक जंग में परिणाम का आधार बन रहे हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीते सप्ताह दो दिनी प्रवास पर उज्जैन में थे। यहां सिंह ने ट्विटर युद्ध की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि, ‘हे प्रभु ! हे महाकाल ! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।‘ यह ट्विट जब सिंधिया ने पढ़ा तो उन्होंने उसी तेवर में पलटवार करते हुए लिखा कि ‘हे प्रभु महाकाल ! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाढार भारत में पैदा न हों।‘ दोनों नेताओं के इन ट्विट के बाद उनके निश्ठावान अनुयायी भी अपने-अपने ढंग से टिवट वाॅर में लग गए। इसके बाद जब उज्जैन में ही दिग्विजय सिंह का मीडिया से सामना हुआ तो इस ट्विट पर सिंधिया के संदर्भ में उत्तर देते हुए वे बोले, ‘पिछले चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपए देने का आॅफर मेरे साथ ये जो विधायक बैठे हैं, इन्हें भी मिला था, लेकिन वे नहीं बिके, लेकिन राजा-महाराजा बिक गए। इसलिए बस यही कहूंगा कि हे प्रभू हे महाकाल कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस में पैदा न हो।‘ इस बातचीत के समय दिग्विजय सिंह के साथ विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, दिलीप सिंह गुर्जर बैठे हुए थे। सिंह ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए ‘दल-बदल विरोधी कानून‘ को मजबूत करने की बात भी कही। सिंह ने कहा कि भाजपा धन बल की सरकार चलाती है। इसने महाकाल मंदिर का भी व्यवसायीकरण कर दिया है। पहले मंदिर में निषुल्क दर्षन की व्यवस्था थी, किंतु अब गर्भगृह से दर्षन करने के लिए 750 रुपए देने पड़ते हैं।

इस ट्विटर वॉर के बाद सिंधिया समर्थक नेताओं के जो ट्वीट और बयान सामने आए, उनसे पता चलता है कि हमारे नेता संविधान से कहीं ज्यादा ब्रह्माण्ड के ज्ञाता है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रतिउत्तर देते हुए लिखा कि ‘हे महाकाल ! अतएव ब्रह्माण्ड में दिग्गी राजा जैसा तत्व सूक्ष्म रूप में भी कभी जन्म न लें। धर्म, समाज, देष और मनुश्यता की रक्षा करो हे महाराजाधिराज !‘ आगे पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने लिखा कि ‘हे तीनों लोकों के स्वामी, महाकाल प्रभु ! दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति को जिसने, कांग्रेस को पूरी तरह बंटाढार कर दिया है, इसलिए महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि दिग्विजय सिंह को अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा करना।‘ इन दो जानी-दुष्मनों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री षिवराज सिंह भी कुंद पड़े। आग में घी डालते हुए उन्होंने कहा कि ‘सिंधिया गद्दार नहीं, बल्कि खुद्दार है। वे कांग्रेस में रहते हुए आखिर कितना अपमान सहते। चुनाव लड़ा सिंधिया के नाम पर और बुजुर्ग कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। तिस पर भी विडंबना थी कि सरकार कमलनाथ नहीं दिग्गी राजा चला रहे थे। कमलनाथ तो नाममात्र के मुख्यमंत्री का चेहरा थे। बार-बार सिंधिया और उनके समर्थक मंत्री व विधायक सरकार का जन-समस्याओं की ओर ध्यान खींच रहे थे, लेकिन अपने अहंकार के वषीभूत कमलनाथ ने कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर में सिंधिया को कहना पड़ा कि काम नहीं किए तो सड़कों पर उतर जाएंगे। कमलनाथ ने कह दिया सड़कों पर उतर जाओ। आखिर कोई खुद्दार नेता इस अहम् को कैसे बर्दाष्त करता। आखिरकार सिंधिया ने इस्तीफा दिया और चुनाव लड़ा। परंतु आज भी कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी हुई है। प्रत्येक नेता दूसरे नेता को छोटा करने वाले बयान दे रहा है। इस होड़ में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत सब कांग्रेसी षामिल रहते हुए, सूत ना कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा कहावत को चरितार्थ करने में लगे है। अब भगवान जाने कांग्रेस का क्या हश्र होगा।‘

इस जंग में जब राश्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय महाकाल के दर्षन उज्जैन पहुंचे तो वे भी इस  मुद्दे पर दोनों नेताओं को नैतिकता की नसीहत का पाठ पढ़ाने से नहीं चूके। कैलाष ने कहा कि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता को अपनी भाशा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि मध्यप्रदेष में विपक्ष का सम्मान करने की परंपरा रही है। हालांकि सिंह मर्यादा रखते हैं, लेकिन कैसे बोल गए पता नहीं। जब उनसे पूछा गया कि सिंह ने कहा है कि 2018 की तरह हम फिर चुनाव जीतेंगे। तब कैलाश ने उत्तर दिया कि भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। बहरहाल चुनाव निकट आते-आते यह जंग और दिलचस्प एवं तल्ख दिखाई देगी, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है।

और पढ़ें ...

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का सही समय

Chandra Grahan 2023 Date: साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था। अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कब और किस दिन लग रहा है-

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल
वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां नजर आएगा पहला चंद्र ग्रहण
ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण कब लगता है?
सूर्य के चारों ओर पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस प्रक्रिया में एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं। इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को खगोलीय घटना के रूप में चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: बुरे समय में भी नहीं लेनी चाहिए ऐसे लोगों से मदद, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आचार्य चाणक्य बहुत अच्छे कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे. उन्होंने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो जीवन में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बुरे और अच्छे समय का आना जाना लगा रहता है. लेकिन चाणक्य का मानना था कि बुरे वक्त में कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे कभी मदद नहीं मांगनी चाहिए.

कुछ ऐसे दोस्त होते हैं जो आपको जीवन में सफल होता नहीं देख सकते हैं. वो भले ही अपने आप को सबसे खास मित्र बताएं लेकिन, वो कभी नहीं चाहते कि आपको जीवन में सफलता मिले. ऐसे में यदि आप किसी बुरे समय में आ जाते हैं तो भूलकर भी उस दौरान ऐसे मित्रों की मदद न लें. यह करना आपके लिए और हानिकारक हो सकता है.

चाणक्य का मानना था कि सहायता हमेशा उस व्यक्ति से लेना चाहिए जोकि उसकी महत्वता को समझे. ऐसे लोग न सिर्फ बुरे समय में आपका साथ देते हैं बल्कि आपको जीवन में आगे बढ़ने के मौके भी प्रदान करते हैं. ऐसे लोगों से दोस्ती करना आपके लिए फायदेमंद साबित होता है.

चाणक्य का मानना था कि जीवन में ऐसे व्यक्ति की मदद न करें और न ही मदद लें जो सहायता करने के बाद आपको नीचा दिखाने का प्रयास करें. ऐसे कई लोग होते हैं जो पहले आपकी मदद तो करते हैं लेकिन समय पड़ने पर वह उसका एहसान जताने लगते हैं. ऐसे लोगों से भूलवश की मदद नहीं लेनी चाहिए.

यदि आप जीवन में किसी मुश्किल परिस्थिति में फंसते हैं तो कोशिश करें कि आप सबसे पहले अपने परिवार को परखें. चाणक्य का मानना था कि व्यक्ति को इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे लोगों की मदद न करें जो खुद तो पाप करते हैं साथ ही आपको भी पाप का भागीदार बनाना चाहते हैं. 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 26 April 2023: मिथुन राशि में चंद्रमा को गोचर, जानें पंचांग अनुसार तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 26 April 2023: पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल 2023 , बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी की तिथि प्रात: 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी की तिथि प्रारंभ होगी. आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है. आज सुकर्मा योग बना हुआ है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल 2023, बुधवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज ही पंचमी की तिथि प्रारंभ हो रही है. इस दिन गणेश जी की पूजा का उत्तम संयोग बना है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
26 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र आकाश मंडल का 7वां नक्षत्र है. पुनर्वसु का अर्थ पुन: शुभ होता है. इसके साथ ही इसका अर्थ शास्त्रों में पुनर्वसु शब्द पुन:+वसु से बना है. इसका अर्थ है पुनः धन मान व यश की प्राप्ति वाला भी बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर : 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर: 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
गजाननं भूतगणादिसेवितम कपित्थजम्बू फल चारू भक्षणं। 
उमासुतम शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम।। 
आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव। 
यावत्पूजा करिष्यामि तावत्वं सन्निधौ भव।।

आज का पंचांग, 26 अप्रैल 2023 (Aaj Ka Panchang 26 April 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: वैशाख
पक्ष: शुक्ल
दिन:  बुधवार
ऋतु:  वसंत
तिथि: षष्ठी - 11:29:15 तक
नक्षत्र:  पुनर्वसु - पूर्ण रात्रि तक
करण:  तैतिल - 11:29:15 तक, गर - 24:32:31 तक
योग: सुकर्मा - 08:05:17 तक
सूर्योदय: 05:45:19 AM
सूर्यास्त:  18:53:05 PM 
चन्द्रमा:  मिथुन राशि- 24:18:14 तक
राहुकाल:  12:19:12 से 13:57:40 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:  कोई नहीं
दिशा शूल:  उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  11:52:56 से 12:45:27 तक
कुलिक:  11:52:56 से 12:45:27 तक
कंटक: 17:08:02 से 18:00:33 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  06:37:51 से 07:30:22 तक
यमघण्ट: 08:22:53 से 09:15:23 तक
यमगण्ड: 07:23:48 से 09:02:16 तक
गुलिक काल:  10:40:44 से 12:19:12 तक
और पढ़ें ...