सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 01 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 01 मई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि

एकादशी - 10:09 पी एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 05:51 पी एम तक

योग

ध्रुव - 11:45 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:42 ए एम
सूर्यास्त - 06:55 पी एम
चन्द्रोदय - 02:55 पी एम
चन्द्रास्त - 03:43 ए एम, मई 02

अशुभ काल
राहुकाल- 07:20 ए एम से 09:00 ए एम
यम गण्ड - 10:39 ए एम से 12:18 पी एम
गुलिक काल- 01:58 पी एम से 03:37 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:10 पी एम से 06:03 पी एम
वर्ज्यम् - 01:36 ए एम, मई 02 से 03:20 ए एम, मई 02

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 ए एम से 05:00 ए एम
अमृत काल - 10:50 ए एम से 12:35 पी एम

योग
रवि योग - 05:41 ए एम से 05:51 पी एम

और पढ़ें ...

Horoscope 1 May 2023 : इन राशि वालों नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- सोमवार का दिन आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सोमवार को मेष राशि के जातक दूसरों को प्रभावित करने और अपना कार्य कराने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अचानक धनलाभ के योग बनेंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं, पिता के सहायोग कोई काम बनेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर की सुंदरता पर खर्च बढ़ेगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि: आज आप सामने वाले हर कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। नौकरी में सफलता व प्रमोशन के योग बनेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वाद विवाद से बचें। शैक्षिकि कार्यों में लगे लोगों को उनके बड़ों का सयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम के लिए समय निकाल सकते हैं।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला असर देने वाला होगा। बिजनेस-व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, किसी के बहकावे में आने से बचें। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा लाभदायक होगी। आज जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि – इस राशि के जातकों की उलझनें आज से खत्म होंगी। छात्रों में शिक्षा को लेकर उत्साह रहेगा। आज मेहनत का फल मिलेगा। आज सभी कार्य पूरे होंगे। मन में उत्साह रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। धन कम खर्च करें। कुछ बचत के बारे में भी आज सोच सकते हैं। आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान को नौकरी में सफलता मिलेगी। कार्यालय में हुए बदलाव से आप खुश रहेंगे।

कन्या राशि : आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे लोगों को आज अपनों की याद सताएगी। किसी का धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। परिजनों को सहयोग मिलेगा। आय के न स्रोत बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्चों में नियंत्रण रखें।

तुला राशि – सोमवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। आत्मविश्ववास भरपूर रहेगा। नौकरी में तनाव देखने को मिल सकता है। किसी परिजन या रिश्तेदार से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – नौकरी व व्यवसाय में लगे लोगों के लिए सोमवार का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहायोग मिलेगा। सोमवार को किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल सकती है। व्यापारियों को आज आशा से अधिक मुनाफा होगा। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों से वाद विवाद से बचें। नए कार्यों की योजना बना सकते हैं। कोई कार्य शुरू करने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

धनु राशि – इस राशि के लिए सोमवार का दिन मध्यम फल देने वाला होगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ होगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। यात्रा लाभ प्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने पसंदीदा कार्य को पूरा करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को उनके सीनियर या अधिकारी से तारीफ मिल सकती है। किसी भी नए व्यवसाय में बहुत ही सोच समझकर निवेश करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जातकों के विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

कुंभ राशि – सोमवार को इस राशि के जातकों का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस जुड़ें लोंगों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आप किसी अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आगे लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़ लोगों को धनलाभ होगा। आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि : आपके लिए सोमवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस का कोई नया आइडिया मिल सकता है जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज किसी कार्य में रिस्क लेने से बचें। आस्था की ओर रुझान होगा। पास के किसी मंदिर या धार्मिक स्थल में जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। वाद विवाद से बचें।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के कारण अब प्रदेशवासी इसे बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रम के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान है। कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि इस बार बोरे-बासी तिहार में सभी दोगुने उत्साह के साथ शामिल होएं। बोरे-बासी का स्वाद निराला है, लेकिन जब हम सब एक साथ इसका लुत्फ उठाएंगे तो और भी आनंद आएगा। उन्हांेने सभी को बोरे-बासी तिहार और श्रम दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
और पढ़ें ...

BANK HOLIDAY : मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे सूची

अप्रैल का महीना समाप्त होने में कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। इसके बाद मई का महीना शुरू हो जाएगा। छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों की शुरुआत एक मई से ही हो रही है। मई के पहले दिन सोमवार को कई रीजनल त्योहार और मजदूर दिवस होने के कारण देश के अलग- अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

बता दें, आरबीआई की ओर से बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है। इसके मुतबाकि ही देश के अलग-अलग इलाकों में निजी और सरकारी बैंक बंद रहते हैं। मजदूर दिवस के अलावा बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्रनाथ जयंती  के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में पड़ रहे हैं।

1 मई में इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

1 मई को मजदूर दिवस होने के साथ महाराष्ट्र डे भी है। इस वजह मुंबई के साथ बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद , इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी होगी।5,9,16 और 22 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

5 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है और इस मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम राज्य की स्थापना के अवसर पर राजधानी गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती  के चलते शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।

शनिवार और रविवार की छुट्टी

इन छुट्टियों के अलावा 13 मई और 27 मई को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 7, 14,21 और 28 मई को रविवार होने के कारण देश में राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

और पढ़ें ...

Ludhiana Gas Leak : जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगो की मौत, 11 घायल, पूरा इलाका सील

पंजाब : Ludhiana Gas Leak : पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पुरे इलाके को सील कर मामले की जांच में जुट गई है. ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है अभी पता नहीं चल पाया है.

Ludhiana Gas Leak : बढ़ते जा रहा मौत का आंकड़ा

लुधियाना वेस्ट की SDM स्वाति ने बताया कि, ‘निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है. NDRF की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी. घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं.’ वहीं एडीसीपी समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि, ‘5-6 लोगों बेहोश हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है. स्पॉट पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.’

CM ने लिया संज्ञान

लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संज्ञान ले लिया है. सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है. बाकी जानकारी जल्द.’

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए ट्रेलर से भिड़ी कार, 4 लोगों की हुई मौत

राजस्थान। ACCIDENT NEWS : कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हादसा हो गया है इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार का टायर अचनाक फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू इलाके का है।

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार सवार अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे। कार चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रही थी। कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। ट्रेलर कार को कुछ मीटर आगे तक घसीटते ले गया। हादसे में विश्वकर्मा राम पुत्र सहोदर, उमाशंकर पुत्र शिवबरन, जितेन्द्र कुमार पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा की मौके ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजू को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया था, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों का नाम बताए हैं।

और पढ़ें ...

Mann Ki Baat: 100 वां एपिसोड में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं का किया जिक्र, कही यह बात

Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की सरकार और बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। आज सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ 100वें एपिसोड में पीएम ने अपने अनुभवों को बताया।

मन की बात में पीएम मोदीने छत्तीसगढ़ महिला समूह का जिक्र किया है। पीएम ने बेमेतरा के देउरगांव की महिला समूह की तारीफ की है। इतना ही नहीं पीएम मोगी ने स्वच्छता से जुड़े महिला समूह कार्यों को सराहा है। बता दें पीएम मोदी की मन की बात में ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर बनाए गए हैं, जहां रेडियो कार्यक्रम को प्रसारित किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

बदरीनाथ मार्ग पर पहाड़ धंसा, रोकी गई चार धाम यात्रा

दिल्ली। चार धाम यात्रा पर मौसम की मार जारी है। ताजा खबर बद्रीनाथ (BADRINATH) धाम यात्रा मार्ग से आ रही है। कोतवाली चमोली क्षेत्र के बाजपुर में पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। चमोली पुलिस ने यात्रा रोक दी है। इससे पहले शनिवार को एसएचओ श्रीनगर रवि सैनी ने बताया, केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम के कारण श्रीनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा रोक दी गई है। श्रीनगर में ठहरने के पुख्ता इंतजाम हैं, यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यात्रियों से मौसम साफ होने पर अपनी यात्रा जारी रखने की अपील की जा रही है। हिमखंड टूटा, यात्रियों में कौतूहल बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत के निचले हिस्से का एक हिमखंड शनिवार (BADRINATH)  को टूट गया। धाम में मौजूद तीर्थ यात्रियों ने भी यह श्य देखा। इसके बाद यह घटना तीर्थ यात्रियों के बीच कौतूहल का विषय बन गई। कुछ तीर्थ यात्रियों ने इसे अपने मोबाइल में भी कैद किया। दोपहर करीब दो बजे बामणी गांव से दो किमी आगे नीलकंठ पर्वत के निचले हिस्से का एक हिमखंड तेज आवाज के साथ टूट गया। इससे उठा बर्फ का गुबार पर्वत के नीचे से गुजर रही ऋषि गंगा नदी में समा गया। करीब आधा घंटा तक हिमखंड के हिस्सों का टूटना जारी रहा। इस क्षेत्र में आबादी और मानव गतिविधियां नहीं होने के कारण फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन घटना बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने हिमखंड टूटते देखा तो रोमांचित हो उठे। धाम में जारी है बर्फबारी बदरीनाथ धाम (BADRINATH)  में बर्फबारी का क्रम जारी है। शनिवार को यहां तड़के ही बर्फबारी हुई। दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को फिर बर्फबारी शुरू हुई, जो रुक-रुककर होती रही। जिले में निचले स्थानों पर दोपहर बाद से रात तक वर्षा होती रही। हेमकुंड साहिब में सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते यहां सेना के जवानों को बर्फ हटाने का कार्य रोकना पड़ा। मौसम साफ होने पर फिर बर्फ हटाना शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें ...

पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, 100वें ऐपिसोड को यादगार बनाने 100 का स्मारक सिक्का जारी करेगी केंद्र

Mann ki baat. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड (Mann ki Baat 100th Episode) में लोगों से चर्चा करेंगे. इसे लेकर बीजेपी ने देशभर में तैयारी करके रखी है. पीएम मोदी सुबह 11 बजे मन की बात (Mann ki Baat) करेंगे. छत्तीसगढ़ में 10 हजारों जगहों पर 10 लाख से ज्यादा लोग ‘मन की बात’ कार्यकम सुनेंगे. जिससे ये 100वां एपिसोड ऐतेहासिक बनेगा. कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल, रविवार, सुबह 11 बजे होगा.मन की बात का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ था. जो कि 52 बोली भाषाओं, 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है. इस कार्यक्रम में अमेरिका में बराक ओबामा ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने भारत की जनता के पत्रों का उत्तर दिया, देश की उपलब्धि, नवाचार, संस्कृति पर्यावरण, समाज सुधारक के विषय को लेकर चर्चा करते हैं.
मिलेट्स, पर्यावरण, कोरोना जैसे संकट के समय मे भी पीएम ने लोगों का मनोबल बढाया. इतना ही नहीं पर्यटन, पर्यावरण सरंक्षण, अमृत सरोवर, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा अभियान जैसे सारे विषय मन की बात में पीएम लेकर आते हैं.बता दें कि इस एपिसोड को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार 100 का स्‍मारक सिक्‍का भी जारी करेगी. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है. मन की बात सुनने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हर बूथ पर मुख्य अतिथि का चयन किया गया है. एपिसोड प्रसारित होने के बाद कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को शॉल और श्रीफल समेत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा.

और पढ़ें ...

बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कौन सी उम्र है सही? इस आर्टिकल में छिपा है हर राज! एक क्लिक में जानें प्यार-करियर के बारे में सबकुछ

Relationship: हर शख्स को अपने जीवन में सच्चे प्यार की तलाश रहती है. लेकिन बचपन और टीनएज के आसपास कुछ लोगों को एक खास साथी की तलाश होती है, जिसके साथ लव रिलेशन वाली फीलिंग आए. इस उम्र में हर किसी को करियर की चिंता जरूर सताती है.

Relationship: ऐसे में ये समझना मुश्किल होता है कि इश्क की तरफ मुड़ें या पढ़ाई लिखाई और रोजगार की फिक्र करें. भारतीय कानून के मुताबिक लड़के और लड़की के लिए शादी की उम्र तय है, लेकिन गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं है. आइए जानते हैं कि आपके लिए लव रिलेशनशिप में आने की सही उम्र क्या है.

‘न उम्र की सीमा हो’

Relationship: आज के दौर में स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के मोहब्बत के चर्चे सुनने को मिल ही जाते हैं. इश्क के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि “न उम्र की सीमा हो, न जन्म हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन”, फिर भी आपको समझदारी भरा फैसला लेना होगा वरना इश्क न अच्छे-अच्छों को बर्बाद कर दिया है.

सदगुरु से पूछा गया दिलचस्प सवाल
Relationship: हाल में ही सदगुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) से सवाल पूछा गया कि गर्लफ्रेंड (Girlfriend) या बॉयफ्रेंड (Boyfriend) बनाने की सही उम्र क्या है? उन्होंने इस मसले पर खुलकर बात की. सदगुरु ने कहा कि डेटिंग को ट्रेंड न बनाएं, ये तभी करें जब बहुत जरूरी हो. लव रिलेशनशिप में आने के लिए कभी जल्दबाजी न करें, बल्कि अपने लक्ष्य पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है.

प्यार या करियर में किसे चुनें?
Relationship: आजकल 13-14 साल के बच्चे रिलेशिनशिप में पड़ जाते हैं, लेकिन ये करियर को शेप देने का वक्त होता है. इस उम्र में एनर्जी काफी ज्यादा होती है, बेहतर है कि इसे सही दिशा में लगाएं, वरना भविष्य अंधेरे में पड़ सकता है. सदगुरु ने कहा कि आजकल हम बॉडी बेस्ड रिलेशनशिप पर काफी ज्यादा जोर दे रहे हैं. ये जरूरी नहीं है कि जब आप कॉलेज में हों तो अपने दोस्त के साथ फिजिकल ही हों. सदगुरु ने रिलेशनशिप की कोई खास उम्र तो नहीं बताई लेकिन रिश्ते की सही मीनिंग पर जरूर फोकस किया.

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: तत्काल बदल दें स्वभाव में ये 3 बुरी आदतें, बर्बादी के समय कोई नहीं देगा साथ

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों का जीवन में उतार पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन जिसने भी इन नीतियों को अपने जीवन में अपना लिया, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य की गिनती दुनिया के शीर्ष विद्वानों में की जाती है। चाणक्य द्वारा लिखित ग्रंथ चाणक्य नीति में में उन्होंने मानव व्यवहार के बारे में विस्तृत उल्लेख किया है और आचार्य चाणक्य ने धर्म, अर्थ, ज्ञान, गुण व स्वभाव आदि के बारे में विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किस तरह के व्यक्तियों को अपना व्यवहार जल्द बदल लेना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में लिखा है कि -
दुराचारी च दुर्दृष्टि: दुराऽऽवासी च दुर्जनः।
यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति॥

इन लोगों की संगति में कभी न रहें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक कभी भी बुरे चरित्र वाले और बगैर किसी कारण के दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले और दूषित स्थान पर रहने वाले व्यक्ति की संगति से जल्द ही जीवन में बुरा वक्त आ सकता है। ऐसे समय में उसे कोई भी साथ नहीं देता है।
 
आचार्य चाणक्य के मुताबिक दुर्जन व्यक्ति का साथ नरक में निवास करने के समान होता है। ऐसे में भलाई इसी में है कि जितनी जल्दी हो सके, बुरी संगति को त्याग देना चाहिए। आचार्य ने यह भी कहा है कि दोस्ती करने से पहले व्यक्ति की अच्छे से परख कर लेनी चाहिए। साथ ही अपनी बराबर की हैसियत वालों से दोस्तों करना भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह दोस्ती ज्यादा भरोसेमंद होती है।
 
 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 30 April 2023: अप्रैल माह का अंतिम दिन है खास, नोट कर लें पंचांग अनुसार तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 30 April 2023: पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023 , रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी की तिथि रात्रि: 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी. आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है. आज वृद्धि योग बना हुआ है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023, रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज ही एकादशी की तिथि प्रारंभ हो रही है. इस दिन सूर्य देव की पूजा का उत्तम संयोग बना है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
30 अप्रैल 2023 को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है. नक्षत्र स्वामी केतु है. मघा नक्षत्र के चारों चरण सिंह राशि के अंर्तगत आते हैं. ज्योतिष मान्यता के अनुसार मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष बहुत प्रतिभाशाली होते हैं. ये लोग स्वभाव से काफी मेहनती हैं. इनमें एक विशेष ओर भी पाई जाती है मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2023, रविवार को राहुकाल दोपहर : 5 बजकर 16 मिनट से दोपहर: 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊं भूर्भुव:स्व:तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। 
धियो यो न:प्रचोदयात्।।

आज का पंचांग, 30 अप्रैल 2023 (Aaj Ka Panchang 30 April 2023)

 

विक्रमी संवत्:  2080
मास पूर्णिमांत: वैशाख
पक्ष: शुक्ल
दिन:  रविवार
ऋतु:  ग्रीष्म
तिथि:  दशमी - 20:30:45 तक
नक्षत्र:  मघा - पूर्ण रात्रि तक
करण:  तैतिल - 07:30:04 तक, गर - 20:30:45 तक
योग:  वृद्धि - 11:15:22 तक
सूर्योदय:  05:41:44 AM
सूर्यास्त:  18:55:28 PM 
चन्द्रमा:  सिंह राशि
राहुकाल:  17:16:15 से 18:55:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:52:08 से 12:45:03 तक
दिशा शूल: उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 17:09:38 से 18:02:33 तक
कुलिक:  17:09:38 से 18:02:33 तक
कंटक:  10:06:18 से 10:59:13 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  11:52:08 से 12:45:03 तक
यमघण्ट: 13:37:58 से 14:30:53 तक
यमगण्ड: 12:18:36 से 13:57:49 तक
गुलिक काल:  15:37:02 से 17:16:15 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा अप्रैल माह का आखिरी दिन, मिलेगा भाग्य का साथ, लगेगी लॉटरी

Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा।  साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात समस्त कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है।  व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी| धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे।  घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है,उनके धन में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।  आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमे आप कामयाब भी होंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकारात्मक सोच से प्रभावित होंगे।

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।  कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। साथ ही आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। काम में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है।  आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए, जिससे आप बेहतर फील करेंगे।  आपको नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। परिवारवालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको व्यायाम करने की जरूरत है। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नई ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे।  परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं।  दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से सब कुछ अच्छा रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने किसी सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा।

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 9

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है।  उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे।  इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।  

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 5

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार संबंधी यात्रा का योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जायेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।  

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा।  किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आप अपने ऑफिस के काम में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी| आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।  

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी।  धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी।  अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।  नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।  किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जाएगी। वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।  दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा।  दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। वाद-विवाद से बचें। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 4
और पढ़ें ...

पंखे से लटकी मिली मॉडल की लाश, मरने से पहले बनाई थी रील, बोलीं- यह मेरी आखिरी वीडियो होगी

उत्तर प्रदेश। Muskan Narang Suicide : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एक फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (Muskan Narang) का शव शुक्रवार 28 अप्रैल को उनके मुरादाबाद स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मुस्कान नारंग 25 साल की थी। मुस्कान होली पर मुंबई से अपने घर मुरादाबाद आई थी और वापस नहीं गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और जांच पड़ताल में जुट गई। मुस्कान के परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं। लेकिन, अपनी परेशानी के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

मृतका मुस्कान के पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने कहा जब से वो मुंबई से घर वापस आई है, तब से वो काफी परेशान थी. रात को हम सबने साथ मिलकर खाना खाया, इसके बाद वो कमरे में सोने चली गई थी, शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक मुस्कान के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब परिवार के लोग काफी देर तक कमरे के बाहर से मुस्कान को आवाज लगाते रहे, जब कोई जवाब नही मिला तो परिजनों ने बुरी आशंका के चलते जब खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो मुस्कान का शव पंखे से लटकता हुआ नज़र आया.

अक्सर किसी बात से थी परेशान

पिता ने कहा कि मुंबई से आने के बाद वो परेशान नजर आती थी, तो अक्सर हम लोग उसे समझाते तो वो नॉर्मल हो जाती थी. रात में भी ऐसी कोई बात नहीं थी. गुरुवार रात को रोज की तरह ही मुस्कान ने पूरी फैमिली के साथ खाना खाया. कुछ देर आपस में सभी लोगों ने बातें की. इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. हमारे मन में इस बात का एहसास भी नहीं था कि उसके मन में आत्महत्या जैसा कोई ख्याल चल रहा है. सुसाइड से पहले मुस्कान ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें लोगों सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होने के ताने देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फैशन डिजाइनर की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश नारंग बिजनेसमैन हैं और डिस्पोजिबल क्रोकरी के बडे़ कारोबारियों में शुमार हैं. नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है. मुस्कान सबसे बड़ी थी, मुस्कान ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और उसके बाद वो मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर की जॉब करने लगी थी.

एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. युवती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

IPS TRANSFER : 7 अधिकारियों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है और इसी कड़ी में 7 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 गृह विभाग के आदेश के मुताबिक निमिष अग्रवाल पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला इंदौर की पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत पूर्व पद पर रखा गया है।
 

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है। सूरज कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर भेजा गया है। यांगजेन डोलकर भुटिया को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर से पुलिस अधीक्ष पीटीसी इंदौर एवं सेनानी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आशुतोष बागरी, सहायक पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड भेजा गया है। अभिषेक आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में भेजा गया है वहीं मनोज खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को भिंड का एसपी बनाया गया है।

और पढ़ें ...

BYJU के CEO के ठिकानों पर ED की दबिश, आपत्तिजनक दस्तावेज और डेटा जब्त

ED’s raid on BYJU :ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू (BYJU) और उनकी कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ के बेंगलुरु स्थित 3 परिसरों पर रेड मारी है. ईडी को इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा मिले है, जिन्हे जब्त कर लिए हैं.
 
ED’s raid on BYJU : समन की अनदेखी

ईडी ने निजी लोगों द्वारा शिकायतों’ के आधार पर छापेमारी की यह कार्रवाई की है. आरोप लगाया गया कि रवींद्रन बायजू को “कई” समन जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने ईडी के समन की अनदेखी की और कभी भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

ED’s raid on BYJU : BYJU’S की सफाई

ED की इस छापेमारी पर BYJUS ने बयान जारी कर कहा है कि, हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उन्हें उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी प्रदान की है. हमारे पास अपनी सत्यनिष्ठा के अलावा कुछ और नहीं है. हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

और पढ़ें ...