सियासत
Rahul Gandhi : राहुल गांधी को High Court नहीं मिली राहत, मानहानि केस में फैसला सुरक्षित रखा
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मानहानि केस में दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर नहीं मिली राहत, आज 2 मई मंगलवार को गुजरात हाई कोर्ट ( High Court) ने उन्हें अंतरिम राहत से इनकार करते हुए दोषसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम फैसला देना उचित होगा. जस्टिस हेमंत प्रचारक ने साफ किया कि सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लेंगे. छुट्टी के दौरान कोर्ट फैसला लिखेगी.
सूरत जिले की एक कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में दायर किए गए आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी पाते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उनको संसद की सदस्यता से अयोग्य किया गया था. जस्टिस हेमंत एम. प्रचारक की पीठ के समक्ष शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता निरुपम नानावटी पेश हुए. उन्होंने कहा कि अपराधों की गंभीरता, सजा इस स्तर पर नहीं देखी जानी चाहिए. उनकी (राहुल गांधी) अयोग्यता कानून के तहत हुई है. इस बीच, जज ने एक आदेश पारित किया जिसमें ट्रायल कोर्ट को उनके सामने मूल रिकॉर्ड और मामले की कार्यवाही पेश करने का निर्देश दिया गया.
नानावटी ने कहा कि राहुल गांधी को कोर्ट ने अयोग्य नहीं ठहराया है. अयोग्यता संसद की ओर से ही बनाए गए कानून के संचालन के कारण हुई. उनका (गांधी का) मुख्य निवेदन यह है कि वह 8 साल के लिए राजनीतिक करियर से बाहर हो जाएंगे. उन्होंने राहुल गांधी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से संबंधित एक समाचार रिपोर्ट पढ़ी जिसमें राहुल गांधी वे कथित तौर पर कहा कि मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं और माफी नहीं मांगूंगा.
“कोर्ट के सामने उनका स्टैंड अलग”
शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि वह सजा, जेल से डरने वाले नहीं हैं और वह जीवन भर के लिए अयोग्य ठहराए जाने पर भी पीछे नहीं हटने वाले हैं. यह उनका सार्वजनिक स्टैंड है, लेकिन यहां कोर्ट के सामने उनका स्टैंड अलग है. अगर आपका यही स्टैंड है तो यहां कोर्ट में याचिका के साथ न आएं. उन्हें रोते हुए बच्चे के जैसे नहीं होना चाहिए. या तो सार्वजनिक रूप से किए गए अपने स्टैंड पर टिके रहें या कहें कि आपकी मंशा कुछ और थी.
“उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए”
नानावटी ने कहा कि उनके खिलाफ कुल 12 मामले मानहानि के हैं. पुणे कोर्ट में सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में उनके खिलाफ अन्य शिकायतें हैं. वह एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के नेता हैं. जिसने देश पर 40 साल तक शासन किया है, लेकिन अगर वह इस तरह के बयान दे रहे हैं, तो उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने सॉरी भी नहीं कहा. उनकी ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, कुछ नहीं.
उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगनी है तो ना मांगे, ये आपका हक है, लेकिन फिर ये हल्ला क्यों. मैं (पूर्णेश मोदी) इस मामले में पीड़ित व्यक्ति हूं. अपराध गंभीर है, संसद भी यही कहती है. दोषसिद्धि पर स्थगन के उनके आवेदन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. आवेदन को खारिज किया जाना चाहिए.
राहुल गांधी के वकील ने कहा
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने राहुल गांधी की ओर से कहा कि सीआरपीसी की धारा 389 (1) के तहत सजा पर रोक लगाने की परीक्षा असाधारण परिस्थितियां हैं. धारा 389 सीआरपीसी किसी व्यक्ति के दोषी होने या न होने से संबंधित नहीं है, लेकिन यह सुविधा के संतुलन के बारे में है. यहां मानहानि को अक्षम्य अपराध माना जा रहा है. स्थिति की अपरिवर्तनीयता को देखना होगा. एक निर्वाचित व्यक्ति लोगों का प्रतिनिधि होने का अधिकार खो देता है, जो अपरिवर्तनीय है. वह अगला सत्र, बैठकें आदि किसी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
उपचुनाव को लेकर दिया गया तर्क
उन्होंने कहा कि इस बीच अगर चुनाव आयोग उपचुनाव करवाता है, मैं (राहुल गांधी) चुनाव नहीं लड़ सकता, कोई और लड़कर जीत जाता है, तो क्या हम उसे हरा सकते हैं? नहीं. लेकिन फिर अगर मैं बाद में बरी हो जाता हूं, तब? इससे सरकारी खजाने का भी नुकसान होगा. सिंघवी ने राजस्थान राज्य बनाम सलमान सलीम खान केस में सुप्रीम कोर्ट के 2014 के फैसले का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया भाषण पूर्ण शक्तियों के साथ संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) को आकर्षित करेगा. ट्रायल कोर्ट ने एक जादूई गवाह (याजी) के साक्ष्य पर भरोसा किया, जो शिकायत दर्ज करने के दो साल से अधिक समय के बाद अदालत में पेश हुआ.
कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सिंघवी ने कहा कि मानहानि के मामले में मुझे (राहुल गांधी) अभी तक सजा नहीं मिली है, अगर ऐसी सजा होती भी है तो 3-6 महीने की सजा दी जाती है. मैं (राहुल गांधी) पहली बार का अपराधी हूं और मुझे एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध के लिए अधिकतम सजा दी गई है, जो समाज के खिलाफ नहीं है. न्यायिक त्रुटि यह है कि ट्रायल कोर्ट का कहना है कि मुझे (गांधी) राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी थी. सिंघवी ने मामले में अंतरिम सुरक्षा मांगी. जस्टिस हेमंत ने राहुल गांधी को अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार किया और दोषसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. छुट्टी के बाद फैसला सुनाया जाएगा.
सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बस ने 100 मीटर तक तीनों को घसीटा
राजस्थान। भीलवाड़ा के शाहपुरा में बस ने मां-बाप और बेटे को कुचल दिया। हादसे में तीनों ने मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतक दंपति अपनी बेटी के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अचानक माता-पिता और भाई की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए।
शाहपुरा थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि फकरुद्दीन (45) पुत्र फतेह मोहम्मद भीलवाड़ा स्थित गांधी नगर में परिवार के साथ रहते थे। 12 मई को उनकी दो बेटियों की शादी होने वाली थी। फकरुदीन की बड़ी बेटी जाहिदा (24) के ननद की मंगलवार को शादी है। इसी शादी समारोह में शामिल होने फकरुद्दीन बाइक से बेटी के ससुराल शाहपुरा जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी शमीम (34) और बेटा अली (17) भी था।
सुबह करीब 11 बजे शाहपुरा से करीब 12 किमी दूर मंडल सांगानेर-मेगा हाईवे पर बडेसरा फैक्ट्री के पास रोडवेज ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। बस तीनों को 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए लेकर गई। तीनों बस के नीचे दब गए और मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से बस को हटाकर शवों को निकाला गया। जिसके बाद शवों को शाहपुरा जिला हॉस्पिटल में रखवाया गया है।
यात्रीगण कृपया दें ध्यान 3 और 4 को बंद रहेंगी इस Airlines की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
विमान कंपनी गो फर्स्ट (Go First Airlines) की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 3 और 4 मई को बंद रहेंगी। DGCA ने इसका ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी नकदी संकट के जूझ रही है।
कंपनी ने तेल कंपनियों को भुगतान भी नहीं किया है। ऐसे में जिन लोगों ने अगले दो दिनों की फ्लाइट बुक कराई है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।
न्यूज एजेंसियों की मानें तो गो फर्स्ट कैश एंड कैरी मोड पर ऑपरेट कर रहा है। एयरलाइंस को हर दिन के हिसाब से जितनी उड़ान भरनी है उसके मुताबिक हवाई ईंधन के लिए भुगतान करना पड़ता है। जुलाई 2022 में पहली बार इस कंपनी के सामने संकट आया था जब उसे विमान रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से ही कंपनी की स्थिति खराब होती गई।
मई 2022 में विमान कंपनी ने 1.27 मिलियन यात्रियों को सफर कराया जबकि फरवरी में 963,000 पैसेंजर्स को ले जाने वाली बाजार हिस्सेदारी 8 फीसदी तक सीमित हो गई।
Gold Silver Price Today : सोने-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोने चाँदी खरीदने वाले लोगो के लिए आज राहत भरी खबर है, सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 5700 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज (2 May 2023) मंगलवार को सोना 52 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60220 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 347 रुपये सस्ता होकर 60168 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
Gold Silver Price Today : आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी महंगा हुआ। आज चांदी 365 रुपये की गिरावट के साथ 74233 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 547 रुपये सस्ता होकर 73868 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
BIG NEWS : क्या अब भारत में फांसी के जरिए नहीं होगी मौत की सजा! केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही यह बात
BIG NEWS : केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मौत की सजा को लेकर अहम बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि वह फांसी के जरिए दी जाने वाली मौत की सजा को बदलने पर विचार कर रही है। केंद्र ने कहा कि वह इसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी के गठन पर विचार कर रही है, जो मौत की सजा देने के मौजूदा तरीकों को परखेगी।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमानी के इस प्रतिवेदन पर गौर किया। अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से कहा कि प्रस्तावित पैनल के लिए नामों को तय करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और कुछ समय बाद वह इस मुद्दे पर ज्यादा जानकारी देंगे।
बेंच ने इस पर कहा, “अटॉर्नी जनरल ने कमेटी में नियुक्तियों पर विचार करने की बात कही है। इसको देखते हुए हम गर्मी की छुट्टियों के बाद इसकी सुनवाई के लिए एक तय तारीख देंगे।”
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 21 मार्च को कहा था कि वह फांसी के जरिए मौत की सजा दिए जाने पर विचार कर सकती है। कोर्ट ने इस पर केंद्र से मौत की सजा के अलग-अलग तरीकों पर बेहतर डेटा देने की मांग की थी। इस मामले में वकील ऋषि मल्होत्रा ने 2017 में एक जनहित याचिका दायर की थी और कहा था कि फांसी की सजा की जगह मौत के लिए किसी कम दर्दनाक तरीके पर विचार किया जाना जरूरी है।
कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
बड़ी खबर : शरद पवार ने NCP चीफ के पद से दिया इस्तीफा, कहा- जिम्मेदारी कोई और संभाले…
प्रयागराज में गरजे CM योगी, बोले- सबका हिसाब बराबर करता है प्रयागराज
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का तलाक को लेकर अहम फैसला, पति-पत्नी को अब नहीं करना होगा 6 महीने का इंतजार
दिल्ली। Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने आज तलाक को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा है कि अगर पति-पत्नी के रिश्ते टूट चुके हों और सुलह की गुंजाइश ही न बची हो, तो वह भारत के संविधान के आर्टिकल 142 के तहत बिना फैमिली कोर्ट भेजे तलाक को मंजूरी दे सकता है। इसके लिए 6 महीने का इंतजार अनिवार्य नहीं होगा।
तलाक के 5 मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी। जिसके तहत जून 2016 को सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच ने मामले को विचार के लिए संविधान पीठ को भेजा था। संविधान पीठ को इस बात पर फैसला लेना था कि क्या सहमति से तलाक लेने के लिए जरूरी प्रतीक्षा समय यानी वेटिंग पीरियड के रूप में बिताई जाने वाली 6 माह के समय में छूट दी जा सकती है। लगभग 6 साल से ज्यादा चली सुनवाई के बाद 29 सितंबर 2022 को पांच सदस्य संविधान पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे आज सार्वजनिक किया गया।
पति-पत्नी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित करते हुए कहा था कि सामाजिक बदलाव में थोड़ा समय लगता है और कभी-कभी कानून लाना आसान होता है। लेकिन समाज को इसके साथ बदलने के लिए राजी करना मुश्किल होता है। अदालत में सुनवाई के दौरान भारत में विवाह में एक परिवार की बड़ी भूमिका निभाने की बात स्वीकार की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वह अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए शादी के अपरिवर्तनीय टूटने के आधार पर विवाह को तुरंत भंग कर सकता है। कोर्ट ने यह व्यवस्था दी कि वह जीवन साथियों के बीच आई दरार भर नहीं पाने के आधार पर किसी शादी को खत्म करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है। जिन शादियों के बचने की कोई गुंजाइश ना हो उनमें 6 माह का समय बिताए जाना सही नहीं है। आपसी सहमति से तलाक के इच्छुक पति पत्नी को बिना फैमिली कोर्ट भेजे ही तलाक के लिए इजाजत दी जा सकती है।
बच्चों का पति पत्नी के बीच बराबरी का आधार तय करने वाले भी मानक तय किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए वरिष्ठ वकीलों को न्याय मित्र भी नियुक्त किया था। जिसमें इंदिरा जयसिंह, कपिल सिब्बल, वी गिरी, दुष्यंत दवे व मीनाक्षी अरोड़ा जैसे देश के दिग्गज वकील शामिल थे। कपिल सिब्बल ने तर्क दिया था कि कस्टडी और गुजारा भत्ता तय करने की प्रक्रिया को तलाक की प्रक्रिया से इतर रखा जाना चाहिए। ताकि बिना मर्जी लंबे समय तक साथ रह कर मानसिक रूप से परेशान होकर महिला और पुरुषों को आत्महत्या से बचाया जा सके। अधिवक्ता वी गिरी ने कहा कि पूरी तरह टूट चुके शादियों के बाद भी एक साथ रहने को मानसिक क्रूरता माना जा सकता है। इंदिरा जयसिंह ने तर्क दिया कि पूरी तरह टूट चुके शादियों को बिना 6 महीना का वेटिंग पीरियड बिताये खत्म किया जा सकता है।
इंदिरा जयसिंह के तर्कों पर अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने तर्क दिया कि जब संसद ने पति पत्नी के तलाक का आधार इन सब को नहीं माना है तो सुप्रीम कोर्ट को भी इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए। जिस का विरोध करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि धारा 142 का उपयोग करते ही सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक दायरों से बाहर आ जाता है।
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की अध्यक्षता जस्टिस संजय किशन कौल कर रहे थे। जिसमें न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एएस ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी भी शामिल थे। बेंच ने अपने फैसले में कहा कि हमने व्यवस्था दी है कि इस अदालत के लिए किसी शादीशुदा रिश्ते में आई दरार के भर नहीं पाने के आधार पर उसे खत्म करना संभव है। संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि हमने अपने निष्कर्षों के अनुरूप व्यवस्था दी है कि इस अदालत के लिए किसी शादीशुदा रिश्ते में आई दरार के भर नहीं पाने के आधार पर उसे खत्म करना संभव है। यह सरकारी नीति के विशिष्ट या बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं होगा।
Karnataka Election : PM मोदी आज से कर्नाटक में शुरू करेंगे धुआंधार प्रचार, दो दिन में 7 रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( prime minister narendra modi) आज फिर दो दिन (2 और 3 मई) के कर्नाटक दौरे पर आ रहे हैं। इन दो दिनों में पीएम राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए 7 रैलियां करेंगे।
बीजेपी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद पीएम की यह पहली यात्रा है। सोमवार को बेंगलुरु में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का घोषणा पत्र ‘प्रजा ध्वनि’ जारी किया था। जिसमें पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही BPL परिवारों को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और युगादी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।
8 बार कर्नाटक( karnataka) का दौरा कर चुके हैं पीएम
इस साल पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार से पहले कर्नाटक का आठ बार दौरा कर चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 9 अप्रैल को यहां का दौरा किया था। उससे पहले वह 25 मार्च को बीजेपी की राज्यव्यापी ‘विजय संकल्प यात्रा’ के समापन के मौके पर कर्नाटक के दावणगेरे पहुंचे थे और एक रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया था। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे।
Petrol Price Today:कच्चे तेल के भाव में आया उछाल, पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी, जानें- अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.08 फीसदी के उछाल के साथ 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम कमोडिटी मार्केट में 0.05 फीसदी चढ़कर 79.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में की बदलाव नहीं हुआ
आज यानी मंगलवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में की बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 2 मई 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 345वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 02 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 02 मई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख
तिथि
द्वादशी - 11:17 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - 07:41 पी एम तक
योग
व्याघात - 11:50 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:42 ए एम
सूर्यास्त - 06:55 पी एम
चन्द्रोदय - 02:55 पी एम
चन्द्रास्त - 04:11 ए एम, मई 03
अशुभ काल
राहुकाल- 03:37 पी एम से 05:17 पी एम
यम गण्ड - 08:59 ए एम से 10:39 ए एम
गुलिक काल- 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:10 पी एम से 06:03 पी एम, 11:14 पी एम से 11:56 पी एम
वर्ज्यम् - 04:32 ए एम, मई 03 से 06:13 ए एम, मई 03
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 ए एम से 05:00 ए एम
अमृत काल - 11:56 ए एम से 01:40 पी एम
योग
त्रिपुष्कर योग - 05:41 ए एम से 07:41 पी एम
Horoscope Today 2 May 2023: मिथुन, कन्या, मकर राशि वालों का खुलेगा भाग्य, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 02 May 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 02 मई 2023, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज रात्रि 11:18 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज शाम 07:42 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है, तो शश योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे.
आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है. दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में कस्टमर की भीड़ के चलते आपको सांस लेने का भी टाइम नहीं मिलेगा. वर्कस्पेस पर दिन आपके फेवर में रहेगा, विरोधी भी शांत रहेंगे लेकिन फिर भी आप सतर्क रहकर कार्य करें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्यां को उम्मीदों के पंख लग सकते है, आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे. स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने कंपीटीटर को करारा जवाब देने के लिए पसीना बहाने में लगे रहेंगे. “जो वक्त पर पसीना नहीं बहाते वें बाद में जीवन भर आंसू बहाते है.” वर्कप्लेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. फैमिली के साथ की खरीददारी में व्यस्त रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा. कंस्ट्रक्शन बिजनेस में लंबें समय से रुके हुए प्रोजेक्ट आपकी कोशिश से पूरे होंगे. “कुछ पाने की कोशिश में रहेंगे अगर तो कुछ पाने का मौका भी अपने आप मिल जाएगा.” वर्कप्लेस पर सीनियर्स का एक्सपिरियंस आपके लिए फायदेमंद रहेगा. फैमिली में बड़ों की हेल्थ में सुधार आएगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी रोमांच और रोमांटिक दिन गुजरेगा. अगामी चुनाव को देखते हुए चहुं और आपके ही कार्यों की प्रंशसा होगी. स्टूडेंट्स को अगर सफल होना हैं, तो स्टडी में लिए गए फैंसलों पर कायम रहें.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे मां दुर्गा को याद करे. बिजनेस में मैन पावर की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ऑफिस में विरोधियों के द्वारा बिछाए जाल में आप फंस सकते है. घर में साजों समान पर ज्यादा खर्चा होगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको अपने ही धोखा दे सकते है. लव आईआर शादी-शुदा जिंदगी में आपकी कोई गलत हरकत पार्टनर को आप पर शक करने के लिए मजबुर कर सकती है. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस लेवल डाउन हो सकता है. ट्रेवलिंग के दौरान आप अपने समान को लेकर सतर्क रहें चोरी हो सकता है.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त करेगे मदद. बिजनसमैन मुनाफा और फायदा बाजार बिजनस में बिना रिसर्च किए इन्वेस्टमेंट न करें. कार्यस्थल पर एक्सपीरियंस की कमी के चलते आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सोशल लेवल पर आपका फ्रेंडली रवैया होने से आप दूसरों के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. फैमिली के साथ हाउसहोल्ड आइटम की खरीददारी में व्यस्त रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में प्यार भरे पल बितेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें योग प्रणायाम करें. “योग इंसान को स्वास्थ्य और निराकार बनाता है.” स्टूडेंट्स को अपने माइंड को ब्रोड रखना होगा, तब ही वो सफलता का स्वाद चखेंगे.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे. वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से मार्केट में आपका नेटवर्क बढे़गा जिससे बिजनेस की नेट वर्थ बढ़ेगी. कार्यस्थल पर विरोधी चाहते हुए भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे. सोशल लेवल पर आप अपनी वाणी का जादु बिखेरने में सफल होंगे. “कठोर वचन बुरा है, क्योंकि तन-मन को जला देता है, और मृदुल वचन अमृत वर्षा के समान है.” लव और शादी-शुदा जिंदगी में पीस व हार्मनी बढ़ेगी. फैमिली के साथ सुकून भरे पल काफी दिनों के बाद बिताएंगे. सेहत को लेकर आप सतर्क रहें आपकी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए भारी पड़ सकती है. स्पोर्ट्स पर्सन अपने फिल्ड में बेहतर परफॉर्म करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास. बिजनेस में रेवेंन्यू ग्राफ बढ़ने से आपकी चिंता में कमी आएगी. वर्कस्पेस पर कार्य के प्रति आपका कंसंट्रेट आपको आगे ले जाएगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर जितना आप चाहेंगे उससे अधिक आपके कार्य होंगे. फैमिली के साथ को देखते हुए किसी बड़े कार्य की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ दिन का भरपूर आनंद लेंगे. सेहत के मामले में पेट दर्द, सरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. “पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम.” कंपीटीटिव स्टूडेंट्स रिवीजन को लेकर अवेंयर हो जाएं. उन्हें समय पर कंप्लीट करें.
तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान. पार्टनरशिप बिजनेस में सुधार लाने के प्रयास में लापरवाही बरतने से नुकसान का सामना करना पड़ेगा. वर्कप्लेस पर आप स्किल्स को डेवलप करने पर ध्यान देंने में लगे रहेंगे. जल्दबाजी में पारिवारिक फैसले लेने से बचें. घरेलू समान पर धनखर्च ज्यादा होगा. सामाजिक स्तर पर आपके वर्क में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा परफॉर्म करेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें. “विपत्ति में धैर्य, वैभव में दया और संकट में सहनशीलता ही सच्चे पुरुष के लक्षण है.” स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस करते समय चोटिल हो सकते है. हेल्थ रिलेटेड कुछ प्रोब्लम आपकी परेशानियों को बढ़ा सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे प्रोफिट से होगा लाभ. बिजनेस में कुछ चैजेंज लाने के लिए स्किल्ड टीम को हायर करेंगे जिससे आपके बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा होगा. वर्कस्पेस पर कठिन परिश्रम से आपके हाथ सफलता लगेगी. “कड़ी मेहनत झुरियों को मन व आत्मा से बाहर रखता है.” फैमिली में किसी के साथ हो रही कड़वाहट दूर होगी उनके साथ खरीददारी की प्लानिंग बन सकती है. सेहत को लेकर आप अर्लट हो जाएं अपने डेली रूटिन में योगा व मेडिटेशन को एड करें. लव और शादी-शुदा जिंदगी में हुई मिसंडरस्टैंडिग दूर होने से रिलेशन स्ट्रॉन्ग होंगे. स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर जमकर प्रैक्टिस करेंगे. चुनावी रैली को देखते हुए पॉलिटिशियन की ट्रेवल ट्रिप बन सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे होगी राजनीतिक उन्नति. बिजनेस मे फाइनेंस मैनेजमेंट को आप ईजीली हैंडल करते हुए अपने बिजनस को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे. वर्कस्पेस पर आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिल सकता है. खरीददारी पर हो रहे खर्चें में बढ़ोतरी आपकी चिंता बढ़ाएगी. “चिंता करोगे तो भटक जाओंगे, चिंतन करोंगे तो भटके हुए को रास्ता दिखलाओंगे.” लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हेल्थ के मामले में अर्लट रहना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्टूडेंट्स का अपनी स्टडी से ध्यान भटक सकता है. पर्सनल ट्रेवलिंग की प्लानिंग बन सकती है.
मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से एनीमेशन और मल्टीमीडिया बिजनेस में आपको नए एड बनाने का कार्य मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी कोशिशों से कंपनी को बड़ी डील मिल सकती है. खरीददारी में किसी प्रोडक्ट को लेकर आपके डिसीजन सटिक रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर का दिल आप अपनी बातों से जितने में सफल होंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी कोई पोस्ट आपके फॉलोवर्स बढ़ाएगी. सेहत के मामले में किसी बात को लेकर हेडेक, चक्कर की समस्या हो सकती है. “हर मनुष्य अपने स्वास्थ्य का खुद ही लेखक होता है.” स्टूडेंट्स को अपने फिल्ड पर फोकस करने की ज्यादा जरूरत है.
कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में हो सकती है समस्या. कॉन्ट्रैक्ट बिजनेस में गवर्नमेंट पेपर वर्क इनकंप्ली होने से टेंडर आपके हाथ से निकल सकता है. वर्कप्लेस पर सावधान रहें विरोधी आपकी गलतियों की ताक में बैठे है. कार्य की अधिकता के चलते होने के कारण भी आप अपनी फैमिली के साथ समय स्पेंड नहीं कर पाएंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके रुड बिहेवियर से आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. “व्यवहार अच्छा रखिए वही साथ जाएगा, पैसों का क्या है, 8 बजे था, 8.15 बजे नहीं रहा.” लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. स्टूडेंट्स स्टडी मे आ रहे तनाव को दुर करने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल में योग व मेडिटेशन ऐड करें. सेहत को लेकर शॉर्ट ट्रिप ट्रैवल हो सकती है.
मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेंगे अच्छे. वासी, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से फैशन, गारमेंट्स से रिलेटेड बिजनेस में प्रॉफिट हाथ लगेगा. ऑफिस में सहकर्मी और सिनियर्स आपके काम की तारीफ करते नहीं थकेंगे, लेकिन आप घमण्ड को अपने से दूर रखें. “घमण्ड किसी का नहीं रहा. टूटने से पहले गुल्लक को भी लगता था सारे पैसे उसीके है.” राजनीतिक स्तर पर पॉलिटिशियन को पब्लिक का पूरा सर्पोट मिलेगा. जोइंट पेन से आप परेशान रहेंगे. शॉपिंग में आप फैमिली के साथ व्यस्त रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में सिचुएशन धीरे-धीरे सामान्य होगी. स्टूडेंट्स का ध्यान अपने रिजल्ट को बेहतर बनाने की कोशिश पर रहेगा.
Sariya Cement price : सीमेंट और सरिया के दामों में आई भारी गिरावट यहां देखें ताजा रेट…
Sariya Cement price :पिछले कुछ दिनों से सरिया सीमेंट के भाव मे बदलाव देखने मिल रहा है. नए साल 2023 में घर बनाने का सुनहरा मौका मिलने वाला है, दरअसल, सरिया सीमेंट के दामों में काफी गिरावट हुई है। हर इंसान का अपना घर होना एक सपना होता है। हर ऐसे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। अभी इस समय सरिया सीमेंट के दामों में काफी गिरावट हुई है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है ज लोग अपना सपनों जैसा घर बनाने की सोच रहे हैं। ऐसे लोगों को बता दें कि वह इस सुनहरे मौके को न गवायें और मौका को देखकर घर, भवन का निर्माण कार्य लगा दें।
Sariya Cement price :सरिया सीमेंट हुआ सस्ता
Sariya Cement price :जानकारी के मुताबिक बता दें कि भवन निर्माण की सामग्री में दिन प्रतिदिन उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में जो भी व्यक्ति घर मकान का निर्माण कराने की सोच रहा है वह पहले न्यूज के माध्यम से सरिया सीमेंट के दामों के बारे में जानकारी कर लें, जैसे ही इन भवन सामग्री की चीजों के दामों में गिरावट होती है, तुरंत व्यक्ति समय को देखते हुये घर, मकान निर्माण का कार्य लगा सकते हैं। अगर जरा सा भी रेट में लाभ मिले तो उतने में भी बड़ा फायदा होता है।
Sariya Cement price :यहां जानें ताजा रेट
Sariya Cement New Rate : सरिया सीमेंट के रेट की बात करें तो वर्तमान समय में अभी सरिया सीमेंट के दाम काफी मददे चल रहे हैं। ऐसे में वह लोग बेहिचक तरह से अपने मकान का कार्य लगा सकते हैं। सरिया के दामों की बात करें तो अभी सरिया का ताजा रेट 75000 रूपये प्रति टन के नीचे चल रहा है। जोकि इससे पहले काफी ऊपर सरिया के रेट चल रहे थे। सीमेंट के रेट की बात करें तो सीमेंट अभी 400 रूपये से नीचे की एक बोरी का रेट चल रहा है। इससे पहले सीमेंट का रेट काफी ज्यादा चल रहा था।
Weather Update: मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में हो सकती है जमकर बारिश…
नई दिल्ली। Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार अलगे तीन दिनों में चंडीगढ़, दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू और कश्मीर, समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है. मीडिया से बातचीत में आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने जानकारी दी. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार यदि अगले तीन दिन तक इन राज्यों में बारिश हुई तो मई के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को निजात मिल सकती है.
Petrol – Diesel Price Today : 1 मई को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले यहां चेक करें रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 0.52 डॉलर या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 76.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.53 डॉलर या 0.66 फीसदी टूटकर 79.80 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.
अधिकांश राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. हालांकि, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ईंधन की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है. पंजाब में भी पेट्रोल 26 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96. रु58पये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है
