सियासत

Aaj Ka Rashifal 7 May 2023: आज इन 3 राशियों की खुल जाएगी सोई किस्मत, इनके जीवन में आने वाली हैं अपार खुशियां

Aaj Ka Rashifal 7 May 2023:  आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 21 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।  आज के दिन देवर्षि नारद की जयंती भी है। कहते हैं नारद मुनि ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।  अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आपकी व्यवसायिक इच्छाएं पूरी होंगी। आप मनपसंद व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आप अपने काम पर फोकस रखते हुए अपने खान-पान पर भी ध्यान देंगे। लवमेट्स के साथ आप की आपसी समझ बेहतर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

आपके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे। अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। कठिन समय में सही निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपसे प्रभावित होंगे।  आई चुनौतियों से अपनी सूझबूझ और समझदारी से निपटने का प्रयास करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे। नवविवाहित दम्पति आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है।  

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज दिन आपके लिए आशा जनक रहेगा। विशेषकर आपके निजी जीवन में आप समृद्ध रहेंगे। आपका दांपत्य जीवन सकारात्मक रहेगा। बात-चीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें। इस राशि के जातकों को उनके व्यवसाय में काफी लाभ मिलेगा लेकिन कोई व्यावसायिक निर्णय लेते समय सतर्क रहें। साझेदारी में व्यापार करने से बचें।  परिवार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके आस-पास मौजूद हर व्यक्ति भले ही आपका दोस्त हो उस पर निर्भर नहीं होना चाहिए । यह आपके लिए सही नहीं है।  हर काम खुद करने का प्रयास करेंगे। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 9

कर्क राशि 

आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, उसके अनुसार काम करेंगे।  कुछ लोग आपके लिए समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आप उस पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे।  जो लोग बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुक कर बनाएं। आप अपने व्यक्तिगत, और पारिवारिक जरूरतों का ख्याल रखेंगे। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि 

आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुनहरा रहेगा।  आपको घूमने-फिरने और खुद पर खर्च करने में काफी अच्छा महसूस होगा। व्यवसाय के विस्तार में सफलता मिलेगी। रोजगार या व्यवसाय संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं।  धन लाभ के स्त्रोत मिलेंगे।  बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसे खर्च करेंगे। यह खर्चा आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भोजन में पौष्टिक चीजें शामिल करें। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि 

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें आज अचानक धन लाभ के योग बने हुए है। आपकी मेहनत से आय में वृद्धि होगी।  बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पहले किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज पार्टी इंजॉय करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें।  

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 2

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी । आप किसी बड़ी कम्पनी में निवेश करने का मन बनायेंगे। आपको आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो आपके कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके बीच सामंजस्य बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपके किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जायेगा।  दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आप किसी सही जगह निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी।  तकनीकी से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 9

धनु राशि

आज आपका दिन खास रहेगा।  आप कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे । सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है,सफलता मिलाने के योग बने हुये है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जो लोग सिंगल है, उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।  आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।  आप अपने कार्यों को पूरा करने में मन लगायेंगे। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि 

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।  यह आपके रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें । सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलाने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने सेहत का ख्याल रखें समय पर रूटीन चेकअप कराते रहें। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्ते में और नयापन आएगा। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप अपने परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे।  आपको जीवन बदलाव सम्बन्धी कुछ नए अवसर मिलेंगे।  व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रुक जाना बेहतर रहेगा।  आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 3

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। जो लोग काफी दिनों से नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कहीं की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। इस दौरान आपको अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहिए।

  • लकी रंग - सैफरन
  • लकी नंबर- 3
और पढ़ें ...

मचाएगा कोहराम, दो दिन के भीतर इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली: cyclone mocha live tracking अप्रेल मई में भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का मौसम रहता है, लेकिन इन दिनो मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते किसान ही नहीं आम जनता भी परेशान है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने फिर से चिंता बढ़ाने वाली खबर दे दी है। IMD ने कहा कि ‘8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।’ चक्रवाती तूफान का नाम मोचा (Cyclone Mocha) है।

cyclone mocha live tracking इससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी प्रभावित होंगे। IMD के अनुसार रविवार से बुधवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बताया कि चक्रवात के दौरान आसपास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हवा की गति भी 70 को पार कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और 10 मई से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। मौसम कार्यालय ने कहा कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में इसके और तेज होने की संभावना है। इसके बाद इसके बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर और तेज होने की संभावना है। (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि ‘रविवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद सिस्टम की गति और अन्य मापदंडों का मार्ग प्रदान किया जा सकता है।’

बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और पुरी सहित ओडिशा के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की येलो चेतावनी जारी की गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने जिलों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया कि वे मौसम पर नजर रखें और आंधी के दौरान सुरक्षित आश्रय लें, और शहरी क्षेत्रों में यातायात सलाह का पालन करें।

और पढ़ें ...

प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी महिला कांस्टेबल, पुलिस वाले पति ने खुद बनाया वीडियो फिर…

कानपुर। कानपुर पुलिस लाइन में बने आवास में महिला कांस्टेबल अपने वकील दोस्त के साथ बंद कमरे में रंगरेलिया मना रही थी, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरपीएफ में तैनात सिपाही पति ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और रूम पर पहुंचा। पति महिला कांस्टेबल और उसके दोस्त वकील का वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसका सिपाही पति बोला कि मुझसे क्या शर्माना, मैं तो तुम्हारा पति हूं।

ये हाई वोल्टेज ड्रामा कानपुर में हुआ, पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में वकील दोस्त को बुला लिया जिसकी जानकारी उसके आरपीएफ में तैनात सिपाही पति को मिल गई। फिर क्या था, पति ने 112 डायल किया और सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास के रूम में पहुंच गया। दरवाजा खुलने पर वकील दोस्त और पत्नी महिला कांस्टेबल आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए तो पति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच जब पत्नी ने विरोध किया तो सिपाही पति ने कहा मुझसे क्या शर्माना मैं तो तुम्हारा पति हूं।

Kanpur Policeman Wife High Voltage Drama रूम से पुलिस महिला कांस्टेबल और वकील दोस्त को शहर कोतवाली ले गए जहां पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है आरपीएफ में तैनात सिपाही पति इटावा का रहने वाला है, महिला कांस्टेबल से 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे। महिला कांस्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बताया यह भी जा रहा है कि पति-पत्नी के विवाद का कारण भी महिला सिपाही का संदिग्ध चरित्र ही है, इसके बाद महिला कांस्टेबल ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कराया था।

 

और पढ़ें ...

भाषण दे रहीं थीं राष्ट्रपति, बिजली हो गई गुल...

भुवनेश्वर  ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान बिजली गुल होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति महाराजा रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं, तभी बिजली चली गई। जिसके बाद राष्ट्रपति ने अंधेरे में ही अपना भाषण जारी रखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के दौरान 9 मिनट तक बिजली गुल होने की अब हर कोई निंदा कर रहा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान शनिवार सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक नौ मिनट के लिए बिजली चली गई। बिजली नहीं होने के कारण पूरे सभागार में अंधेरा छा गया। हालांकि, इस अंधेरे के बीच राष्ट्रपति ने अपना उद्बोधन जारी रखा। जानकारी के अनुसार बिजली गुल होने पर भी द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को संबोधित करना बंद नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लगता है आज के इस कार्यक्रम को देखकर बिजली को भी हमसे ईर्ष्या होने लगी है। हम अंधकार में बैठे हैं लेकिन हम अंधकार और प्रकाश दोनों को समान रूप से लेंगे। इधर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने पर बिजली विभाग ने अपनी गलती पर खेद जताया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी गलती को स्वीकार की है। बता दें कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर गणेशी लाल, मंत्री प्रदीप कुमार अमात और कुलपति संतोष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। वहीं, आम लोग इस तरह की बिजली कटौती को आसानी से स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वे घटना की निंदा कर रहे हैं कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी बिजली गुल हो गई। इस घटना के बाद मयूरभंज जिलाधीश ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।
और पढ़ें ...

चुनाव से पहले आईटी का छापा : 15 करोड़ कैश व ज्वेलरी जब्त

बेंगलुरु  कर्नाटक चुनाव से पहले आयकर विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर नकदी और ज्वेलरी जब्त की है। आयकर विभाग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को धन मुहैया कराने के लिए कथित रूप से संसाधन जुटाने वाले कुछ फाइनेंसरों पर छापा मारा है। आयकर विभाग ने बेंगलुरु और मैसूरु में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद 15 करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। आयकर विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इसका उपयोग चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु के शांति नगर, कॉक्स टाउन, शिवाजी नगर, आरएमवी एक्सटेंशन, कनिंघम रोड, सदाशिव नगर, कुमारपार्क वेस्ट और फेयरफील्ड लेआउट में छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाई में कई गुप्त स्थानों से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। बता दें कि कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य में बड़े स्तर पर एजेंसियां ऐसे गतिविधियों पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है। इससे पहले भी राज्य में चुनाव से जुड़े पैसे जब्त किए जा चुके हैं। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए वोटर्स को लुभाने की कोशिश में जुट गई हैं।
और पढ़ें ...

गुरु के उदित होने के बाद मई और जून में फिर गूंजेगी शहनाई, जानिए किस महीने में कितने मुहूर्त ?

देव गुरु बृहस्पति के उदित होने के बाद से 2 मई से एक बार फिर विवाह कार्य शुरू हो गया है. जो करीब 26 जून तक रहेगा. विवाह मुहूर्त निकालना विवाह में होने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. ऐसा माना जाता है कि बिना विवाह मुहूर्त निकाले विवाह किए जाने का असर नकारात्मक हो सकता है. पंचांग के अनुसार मई में कुल विवाह के 13 शुभ मुहूर्त हैं. इसी तरह, जून में कुल 11 मुहूर्त हैं.

6 मई 2023 : मुहूर्त- रात्रि 09:13- प्रातः 05:44 तक

8 मई 2023: मुहूर्त- रात्रि12:49- प्रातः 05:43 तक

9 मई 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:43- प्रातः 05:45 तक

10 मई 2023: मुहूर्त- सायं 04:12- प्रातः 05:42 तक

11 मई 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:42- प्रातः 11:27 तक

15 मई 2023: मुहूर्त- रात्रि 01:30- प्रातः 05:39 तक

16 मई 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:39- रात्रि 01:48

20 मई 2023: मुहूर्त- सायं 05:18- प्रातः 05:37

21 मई 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:37- अगले दिन 05:36 तक

22 मई 2023:मुहूर्त- प्रातः 05:36 – प्रातः 10:37 तक

27 मई 2023: मुहूर्त- रात्रि 08:51 – रात्रि 11:43 तक

29 मई 2023: मुहूर्त – रात्रि 09:01 – 20 मई प्रातः 05:34 तक

30 मई 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:34- रात्रि 08:55 तक

जून 2023 विवाह के मुहूर्त

1 जून 2023: मुहूर्त- प्रातः 06:48 से सायं 07:00 बजे तक

3 जून 2023: मुहूर्त- प्रातः 06:16 से 11:16 पूर्वाह्न तक

5 जून 2023: मुहूर्त-6 जून को प्रातः 08:53 से 01:30 बजे तक

6 जून 2023: मुहूर्त- रात्रि 12:50 से 7 जून प्रातः 05:23 तक

7 जून 2023: मुहूर्त-प्रातः 05:30 से रात्रि 09:02 तक

11 जून 2023: मुहूर्त-दोपहर 02:32 से 12 जून प्रातः 05:23 तक

12 जून 2023: मुहूर्त-प्रातः 05:23 से प्रातः 09:58 तक

23 जून 2023: मुहूर्त-प्रातः 11:03 से 24 जून प्रातः 05:24 तक

24 जून 2023: मुहूर्त- प्रातः 05:24 से रात्रि 11:16 तक

26 जून 2023: मुहूर्त- दोपहर 01:19 से प्रातः 05:25 तक

27 जून2023 : मुहूर्त- प्रातः 09:50 से दोपहर 04:30 तक

और पढ़ें ...

हैवानियत: बेटे की चाहत में कसाई बना पिता, 4 माह की मासूम को उतारा मौत के घाट, पसरा मातम

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने 4 माह की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी के पैदा होने से नाराज था। इसलिए इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। मामले में हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के बलकड़वाड़ा थाना क्षेत्र के निमरानी का है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी पति की गिरफ्तारी हुई है। इधर पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग आक्रोश में है। बताया जा रहा है कि आरोपी को बेटे की चाहत थी, लेकिन जब उसके घर बेटी हुई तब से वो काफी गुस्से में रहता था। जिसके कारण उसने बेटी की हत्या कर दी। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना समेत कई तरह की लोक कल्याणकारी योजना चला रही है। इसके बाद भी इस तरह की घटना होना अपने आप में शर्म की बात है। 

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र विधायक एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ले चुके हैं । विधानसभा चुनाव के इस वर्ष में जोशी का कांग्रेस के पाले में जाना महत्वपूर्ण राजनैतिक घटना है।बता दें कि कल जोशी अपने गृह जिला देवास में मीडिया के सामने दोहराया कि वे कांग्रेस की सदस्यता लेने के अपने फैसले पर अडिग हैं। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके नेताओं पर अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार की लगतार उपेक्षा की जा रही है।

जोशी ने आज ट्वीट के जरिए अपने इरादे भी जाहिर करते हुए लिखा है, ”समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिंद। जय परशुराम। जय श्रीराम।” इसके पहले केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने जोशी को भाजपा में बनाए रखने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

जोशी ने एक मई को सार्वजनिक तौर पर बगावती तेवर दिखाते हुए कांग्रेस में जाने के संकेत दे दिए थे। इसके बाद से उन्हें मनाने के लिए अनेक वरिष्ठ नेताओं ने जोशी से बात की, लेकिन वे नहीं माने और अपनी शिकायतें भी नेताओं के समक्ष दर्ज करायीं। देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके जोशी काफी दिनों से प्रदेश भाजपा संगठन से नाराज चल रहे थे और उन्होंने एक मई को अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामने के संकेत दिए थे। जोशी, शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्ष 2018 के पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। लगभग साठ वर्षीय श्री जोशी, भाजपा के वरिष्ठ, संत छवि के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र हैं। वे शुरूआत से ही भाजपा से जुड़े रहे। माना जा रहा है कि दीपक जोशी कांग्रेस में जाने के बाद देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

दीपक जोशी के पिता एवं जनसंघ के संस्थापकों में शामिल कैलाश जोशी इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनकी छवि बेहद साफ सुथरी और ईमानदार व्यक्ति के रूप में रही है। अब भी पुराने राजनेता उनकी कार्यशैली और ईमानदारी की मिसाल अक्सर देते हैं। राजनैतिक प्रेक्षकों का कहना है कि जोशी का सत्तारूढ़ भाजपा को छोड़ना और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में जाना निश्चित ही भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अब लगभग छह माह ही शेष हैं। ऐसी स्थिति में जोशी के कदम के बाद भाजपा के कुछ अन्य कथित असंतुष्ट नेताओं पर भी भाजपा के रणनीतिकारों की निगाहें टिकी हुयी हैं। इनमें से एक इंदौर के भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की सार्वजनिक बयानबाजी भी मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। वे अपने बयानों के जरिए भाजपा की कार्यप्रणाली और नेतृत्व को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा इंदौर से ही आने वाले एक अन्य नेता एवं पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बयान भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं

वे मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक नेताओं पर सार्वजनिक तौर पर निशाना साध रहे हैं। शेखावत बाहर से भाजपा में आए नेताओं और भाजपा के निष्ठावान नेताओं को लेकर अपने बयान देकर अचानक चर्चा में आए हैं। इसके अलावा एक अन्य पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा भी कथित तौर पर अपनी ”उपेक्षा” के कारण नाराज बताए जा रहे हैं, हालाकि उन्होंने अपनी कथित नाराजगी को अब तक सार्वजनिक तौर पर अभिव्यक्त नहीं किया है।

और पढ़ें ...

पिता की तस्वीर लेकर पीसीसी पहुंचे दीपक जोशी, कमलनाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज भोपाल में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पीसीसी दफ्तर पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। इस दौरान पीसीसी परिसर में कैलाश जोशी अमर रहे नारे भी गूंजे। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने सूत की माला पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर को पहनाई! मेरेे पिता का स्‍मारक तक नहीं बनाया दीपक जोशी बोले पिछला चुनाव हार गया स्वीकार करता हूं। लोग कहते है कमलनाथ जी पूंजीपति है वे अभी से नहीं पहले से पूंजीपति है। लेकिन मेरे पिता जी की पूंजी उनका सम्मान था, उनके लिए स्मारक तक नहीं बनाया गया। राहुल भैया (अजय सिंह) , अरुण यादव के साथ हमारा भले ही मदभेद रहा हो लेकिन वे साथ खड़े रहे। कांग्रेस में आने पर मुझसे पूछा गया क्या सौदेबाजी हुई क्या मांगा है। मैने सिर्फ पिता के सम्मान की बात की। आज तक जोशी जी के नाम पर कोई चीज नहीं बनी। कांग्रेस ने मेरे पिता का सम्मान किया है। कमल नाथ के सैनिक के रूप में करूंगा काम दीपक जोशी ने कहा कि नंद कुमार चौहान मेरे गुरु है। उन्होंने मुझे राजनीति सिखाई। लेकिन अब उन्हीं के बंगले को तोड़कर मुख्यमंत्री अपने लिए भव्य बंगला बनवा रहे है, लेकिन मेरे पिता का स्मारक नहीं बनाया गया। मैंने कांग्रेस की निःस्‍वार्थ भाव से सदस्यता ली है। मुझे कोई पद प्रतिष्ठा का लोभ नहीं। जोशी बोले मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता की सीट पर चुनाव नहीं लडूंगा। मैं शिवराज सिंह चौहान की सीट से चुनाव लडूंगा। आज शिवराज जी ने कहा दीपक मेरा छोटा भाई है लेकिन मैं उन्हें भाई नहीं मानता, कांग्रेसी मेरे साथ हमेशा खड़े रहे है मैं स्कूटर पर घूमने वाला व्यक्ति हूं। सामान्य व्यक्ति हूं। आज शिवराज जी ने कहा दीपक मेरा छोटा भाई है लेकिन मैं उन्हें भाई नहीं मानता। मैं आज कांग्रेस से जुड़ रहा हूं। कमल नाथ जी के सैनिक के रूप में काम करूंगा। हम अपने बुजुर्गों का करते हैं सम्‍मान - कमल नाथ पत्रकारों को कमल नाथ ने भी संबोधित करते कहा कि कमल नाथ बोले, 138 वर्षों का इतिहास है। हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। मध्य प्रदेश के राजनीतिक संत कैलाश जोशी जी का हम सम्मान करते है। दीपक जोशी ने उन्‍होंने आज सुबह देवास से भोपाल रवाना होने से पूर्व कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके बाद वह बहन का आशीर्वाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक व पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जोशी के साथ रवाना होने के लिए अलसुबह से उनके सिविल लाइन देवास स्थित घर पहुंच गए। जोशी के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए। इनमे कुछ सरपंच हैं, उपसरपंच हैं, गांव से बड़ी संख्या में लोग हैं।
और पढ़ें ...

मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही भाजपा- कांग्रेस

बेंगलुरु। कनार्टक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि आने में कुछ ही दिन शेष है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों द्वारा लगातार आमसभाएं की जा रही है इस दौरान विवादित बयानबाजी के साथ एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं । इस बीच कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जान पर खतरा होने का बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है। सुरजेवाला ने कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप भी बजाई और दावा किया कि चित्तापुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ ने खरगे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

साथ ही खरगे और उनके परिवार को मारने की बात भी करते सुने गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप रहेंगे। कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग भी इस पर मौन धारण कर लेंगे। लेकिन कर्नाटक के लोग चुप नहीं बैठेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।

और पढ़ें ...

Ration Card : खुशखबरी! अब मई महीने में कार्डधारकों को मिलेगा डबल राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश

राशन लेने (Ration Cardholder) वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन का फायदा ले रहे हैं तो अब मई महीने में आपको डबल फायदा (Double Ration) मिलने वाला है।

राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, जिन भी लाभार्थियों को अप्रैल महीने में राशन का फायदा नहीं मिला है उन्हें डबल राशन मिलेगा. वहीं, राशन डिपो पर अप्रैल महीने का राशन स्टॉक भी पहुंच गया है।

अभी तक गरीब परिवारों को अप्रैल महीने का राशन नहीं दिया गया

हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक गरीब परिवारों को अप्रैल महीने का राशन नहीं दिया गया है. इस वजह से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने मई महीने में अप्रैल और मई 2 महीनों का राशन देने का फैसला लिया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिले

आपको बता दें राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डिपो होल्डर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग की तरफ से राशन न मिल पाने की वजह से कार्डधारकों को वितरण नहीं किया जा सकता है. बीते सप्ताह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिले थे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर राशन वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी.

और पढ़ें ...

14वीं शताब्दी का सिंहासन: आज ब्रिटेन को मिलेगा नया राजा, एक हजार करोड़ खर्च का अनुमान,

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की शनिवार को वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में दोपहर 3:30 बजे(भारतीय समय के मुताबिक) ताजपोशी होगी।

पिछले साल 8 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था। तब वो 96 साल की थीं। उनकी मौत के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया था। हालांकि उनकी ताजपोशी अब होगी। एलिजाबेथ को भी उनके पिता किंग एल्बर्ट की मौत के बाद महारानी घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनकी ताजपोशी सोलह महीने बाद जून 1953 में हुई थी।

एक हजार करोड़ रुपए का खर्च आया

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में £100 मिलियन पाउंड यानी करीब एक हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। ये पैसा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की ही जेब से लिया गया है। इसमें रॉयल खजाने का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसे देखते हुए ब्रिटेन में कई लोग ताजपोशी समारोह का विरोध भी कर रहे हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स के पास सैंड्रिंघम में 75 मिलियन पाउंड यानी 771 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ताजपोशी के दौरान ज्यादातर रीति-रिवाज पहले जैसे ही

ताजपोशी के दौरान ज्यादातर रीति-रिवाज पहले जैसे ही होंगे, लेकिन अब इसके मायने बदल गए हैं। टाइम के एक पोल के मुताबिक, जब एलिजाबेथ क्वीन थीं तब 2012 में ब्रिटेन के करीब 80% लोग राजशाही के पक्ष में थे। हालांकि 2022 में उनकी मौत के बाद ये आंकड़ा 68% पर लुढ़क गया।

और पढ़ें ...

Petrol price Today : कच्चे तेल की कीमत में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है आज का भाव

शनिवार यानी 6 मई 2023 को इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Price) के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) आज 4.05 फीसदी की तेजी के साथ 71.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज, 6 मई को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में मई 2022 से कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में मई 2022 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 06 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 6 मई 2023

विक्रम संवत-  2080, अनला
शक सम्वत-  1945, शोभकृत
पूर्णिमांत-  बैशाख
अमांत-  बैशाख

तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा-  मई 05 11:03 PM – मई 06 09:52 PM

नक्षत्र

विशाखा-  मई 05 09:39 PM – मई 06 09:13 PM

योग

व्यातीपात-  मई 05 09:16 AM – मई 06 07:30 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय-  05:36 ए एम
सूर्यास्त-  06:59 पी एम
चन्द्रोदय-  07:49 पी एम
चन्द्रास्त-  05:47 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल- 08:57 ए एम से 10:37 ए एम
यम गण्ड-  01:58 पी एम से 03:38 पी एम
गुलिक-  05:36 ए एम से 07:17 ए एम    
दुर्मुहूर्त-  05:36 ए एम से 06:30 ए एम, 06:30 ए एम से 07:23 ए एम
वर्ज्यम्-  01:05 ए एम, मई 07 से 02:37 ए एम, मई 07    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त-  11:51 ए एम से 12:44 पी एम    
अमृत काल-  12:35 पी एम से 02:09 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त-  04:11 ए एम से 04:54 ए एम    

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 6 May 2023: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए है बेहद खास, हनुमान जी और शनिदेव की एक साथ बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 6 May 2023:  आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 20 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। काफी दिनों से मैथ टॉपिक में उलझे स्टूडेंट्स आज अच्छे से क्लियर कर पाएंगे। डायबिटीज की समस्या से आपको आराम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं। कपड़े का जल्द नया व्यापार शुरू किए लोगों का काम अच्छा चलने लगेगा। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने के लिए सही समय है। आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोग अपने प्रोडक्ट का प्रचार ऑनलाइन तरीको से भी करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी, अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव आएगा। कान से सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार करेंगे। नए कामों में आपका मन लगेगा। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मीठास बढ़ेगी। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने ईगो को छोड़कर दूसरों की बात सुनने से आपको फायदा हो सकता है। बिसनेसमैन के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, आज किसी डील को फाइनल करेंगे। BBA परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द अच्छे रंग लाएगी।  ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।  धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी।  समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज आपका दिन जीवन में नई उन्नति लेकर आएगा। काफी समय से एक ही जगह पर कार्य कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। किसी ख़ास रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। आप नई डिश बनाने कामन बना सकते हैं। आप कहीं घूमने जा सकते हैं।  आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि 

आज आपका दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज मे आप को आज मान सम्मान मिलेगा।  आप घर में नया सामान लाने का विचार करेंगे। बिसनेसमैन आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेचाइजी लेने का मन बनायेंगे। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को आज जॉब का ऑफर आ सकता है।  दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते हैं। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 9

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। छात्रों को अपने करियर चुनाव करने का सही समय है। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। ऑफिस में आपके बॉस काम से खुश होकर आपको कोई जरूरतमंद सामान गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। पेट की समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों को बंद करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।  रुके कार्यों को पूरा करने का सही समय है। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी करीबी दोस्त की सहायता से आपको अच्छी जॉब मिलेगी।  घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहाँ आप अच्छा समय बिताएंगे।  आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप बच्चों के साथ डिनर पर जायेंगे। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपने बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेसमैन आज किसी प्रोडक्ट को मार्केट में लांच कर सकते हैं।  फिजूल की शॉपिंग करने से बचें। जॉइंट पेन से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। छात्रों को मेहनत से जल्द सफलता हासिल होगी। आपको पैतृक संपत्ति हासिल हो सकती है।  आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मानसिक उलझन कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ होगी। अस्थमा की समस्या से आपको आज काफी हद तक आराम मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से मुलाकात करेंगे। आपके बड़े भाई आज आपके साथ बातें शेयर करेंगे और कुछ समय आपके साथ बिताएंगे। छात्रों को अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  व्यापार में अपनी सूझबूझ से कार्य को अच्छे से आगे बढ़ाएंगे। भाई बहन का रिश्ता मधुर बनेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 5

मकर राशि 

आज आपका दिन आपके परिवार के अच्छा रहने वाला है। दोस्त की वजह से आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को सफलता जल्द हासिल होगी। नए बिसनेस की शुरुआत करने का विचार कर रहे लोग आज अपना सपना साकार कर सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां आज ख़त्म होंगी। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा। घर में नन्हे मेहमान आने के योग बने हुये है। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को पूरा करने में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाएंगे।  आपका मन शांत रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की बॉस तारीफ़ करेंगे। हैंडी क्राफ्ट का बिज़नस कर रहे लोगो को आज फायदा हो सकता है। ऑफिस में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।  

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 6

मीन राशि 

आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके जीवनसाथी आपसे कोई जरुरी बात को शेयर करेंगे। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छे व्यवहार बना कर रखें, जिससे कार्य में आपको मदद मिलेगी। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।  विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिल सकता है। आपके घर पर रिश्ते वाले आ सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको रहत मिलेगा।  

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 3
और पढ़ें ...

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम आज भी बढ़ें, फटाफट यहाँ से चेक करें गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोने-चाँदी के कीमतों ने आम आदमी के बड़ा झटका दिया है. सोने के दाम में कल ऐतिहासिक ऊंचाई देखने को मिली थी, जिसके बाद आज भी सोना थोड़ा उछलकर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बरकरार है.

MCX पर क्या है सोने का रेट

आज सोने और चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है. सोना 28 रुपये या 0.05 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. सोना आज 61521 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. इसमें नीचे की तरफ 61412 रुपये और ऊपर की तरफ 61629 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार देखा गया था.

MCX पर क्या हैं चांदी के रेट

आज चांदी भी उछाल के साथ कारोबार कर रही है. चांदी आज 196 रुपये या 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 78234 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रही है. चांदी में आज 78074 रुपये के निचले स्तर देखे गए हैं और ऊपर की तरफ ये 78292 रुपये प्रति किलो तक गई थी.

और पढ़ें ...