सियासत
मणिपुर में मैतेई समुदाय का आंदोलन हुआ हिंसक, पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद
ओला का बड़ा एलान, ग्राहकों को वापस करेंगे 130 करोड़ रुपये, जानें क्या है वजह…
दिल्ली। Ola Company : ओला स्कूटर के मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली टू-व्हीलर कंपनी ओला ने कहा है कि वह अपने कस्टमर्स को करीब 130 करोड़ रुपए रिफंड देगी। कंपनी रिफंड के रूप में कस्टमर को चार्जर के पैसे यानी 9 से 19 हजार रुपए वापस करेगी। इसका कारण यह है कि कंपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को चार्जर को अतिरिक्त रूप से बेचती है और सरकार इस बात की जांच कर रही थी. भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा इस बात की जांच की जा रही थी कि ओला ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज करती है. अब ओला इलेक्ट्रिक ने एआरएआई को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि वह ग्राहकों को पैसे वापस करने वाली है, जिन्होंने चार्जर एक्सेसरीज के रूप में खरीदा.

3 और कंपनियां जांच के दायरे में
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (MOHI) ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत ज्यादा रखने को लेकर जांच शुरू की थी। सरकार की जांच और सब्सिडी रोकने के बारे में पूछे जाने पर ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने हाल ही में CNBC-TV18 को बताया था कि सरकार जो भी करने के लिए कहेगी, कंपनी करेगी. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार से बात कर रही है. जांच के जवाब में ओला ने सरकार से कहा है कि वह चार्जर की कीमत के लिए रिफंड देने को तैयार है। जांच के दायरे में ओला इलेक्ट्रिक के अलावा हीरो मोटोकॉर्प, TVS मोटर कंपनी और एथर एनर्जी भी हैं।

क्या है पूरा मामला
एक व्हिसिल ब्लोअर की शिकायत के बाद भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी, एथर एनर्जी और ओला इलेक्ट्रिक की जांच की जा रही है. इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने सब्सिडी का दावा करने के लिए जानबूझकर अपने स्कूटर्स की कीमतों को कम रखा है. कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए वाहनों की कीमत को कम तो रखा लेकिन चार्जर और सॉफ्टवेयर के नाम पर ग्राहकों से अलग से पैसे वसूल लेते हैं।
आपकों बता दें कि FAME स्कीम के तहत केवल उन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सब्सिडी का दावा किया जा सकता है जिनकी कीमत 1.50 लाख रुपये से कम है. कंपनियों ने पहले दावा किया था कि अतिरिक्त लागत अतिरिक्त सॉफ्टवेयर फीचर्स और ऑफ बोर्ड चार्जर के लिए थी।
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, फिर देखिए कैसे खुलता है बंद किस्मत का दरवाजा, जानिए सबकुछ
Guruwar ke Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। वहीँ गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं।
Guruwar ke Upay: बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। इनकी कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आपको बृहस्पति देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा के साथ ही इस दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय…
गुरुवार के दिन करें ये काम
यदि आपके विवाह में देर हो रही हो तो गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इस दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करें। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।
Weather Update: मई में कोहरे जैसे हालात, बारिश ने तीन दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज कही आफत तो कहीं राहत वाला बना हुआ है। वहीँ दिल्ली में मई के तीन दिन में हुई बारिश ने पूरे महीने के कोटे को पूरा कर दिया है। मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक (तीन दिन में ही) 35.7 मिमी बारिश हो चुकी है। एक मई को औसतन 14.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Weather Update: बारिश का कोई रिकॉर्ड बनेगा या नहीं इसका पता गुरुवार तक ही चलेगा क्योंकि अभी बारिश जारी है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही।
Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी बारिश होती है कभी पहाड़ों में बर्फ बारी शुरू हो जाती है। मई के महीने में पारा 41 डिग्री से ऊपर ही रहता है लेकिन अभी ना तो गरमी है, एसी बंद हैं, और ठंडी हवाओं व गिरे पारे के कारण चादर ओढ़ कर सोना पड़ रहा है। मई की शुरुआत से हो रही बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। सुबह मौसम खुला हुआ था और तेज धूप थी लग नहीं रहा था कि बरसात होगी। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली।
कौन हैं अजय बंगा जो बने विश्व बैंक के नए प्रेसिडेंट? 2 जून को संभालेंगे पद
भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक( world bank) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे 2 जून को पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग की है। DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।मास्टरकार्ड के CEO रह चुके बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। 63 साल के भारतीय-अमेरिकी बंगा प्राइवेट इक्विटी फंड जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं
फॉर्च्यून ने शक्तिशाली उद्योगपति-2012 चुना
बंगा 1996 में सिटी ग्रुप के मार्केटिंग हेड बने। 2000 में सिटी फाइनेंशियल के प्रमुख नियुक्त किए गए। 2009 में मास्टरकार्ड के CEO बने और अपनी मार्केटिंग ( marketing)स्ट्रैटजी से मास्टरकार्ड को युवाओं में इतना लोकप्रिय बना दिया कि यह स्टेटस सिंबल बन गया। 2016 में बंगा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।मशहूर पत्रिका फॉर्च्यून ने 2012 में बंगा को ‘शक्तिशाली उद्योगपति-2012’ के तौर पर चुना था।
Aaj Ka Panchang: आज 04 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 मई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- मई 03 11:49 PM – मई 04 11:44 PM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- मई 04 11:44 PM – मई 05 11:03 PM
नक्षत्र
चित्रा - मई 03 08:56 PM – मई 04 09:35 PM
स्वाति - मई 04 09:35 PM – मई 05 09:39 PM
योग
वज्र - मई 03 11:27 AM – मई 04 10:36 AM
सिद्धि - मई 04 10:36 AM – मई 05 09:16 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:42 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - मई 04 5:43 PM
चन्द्रास्त - मई 05 5:11 AM
अशुभ काल
राहू - 1:57 PM – 3:36 PM
यम गण्ड - 5:42 AM – 7:21 AM
कुलिक - 9:00 AM – 10:39 AM
दुर्मुहूर्त - 10:06 AM – 10:58 AM, 03:22 PM – 04:15 PM
वर्ज्यम् - 03:12 AM – 04:48 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:44 PM
अमृत काल - 03:01 PM – 04:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:06 AM – 04:54 AM
Horoscope 4 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।
वृष राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत में रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलना संदिग्ध है। मित्रों से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।
धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त मिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी में कठारेता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।
मीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों एवं सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें।
DA Hike: 45% पहुंचा महंगाई भत्ता, अब आगे और कितनी तेजी? यहां देखिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कैलकुलेशन
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाला समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। मार्च 2023 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसे जनवरी 2023 से लागू किया गया था। अब नया महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से लागू किया जाना है। जिसकी घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। लेकिन, इसके आंकड़े काफी उत्साहजनक रहे हैं। अब तक DA Hike का आंकड़ा 45 फीसदी के करीब पहुंच गया है। यानी इसमें 3 फीसदी की बढ़त जरूर दिख रही है। जुलाई तक यह आंकड़ा 4% का उछाल दिखा सकता है।
DA calculation in july 2023 श्रम मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो ने अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक कामगार) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। फरवरी में इंडेक्स में गिरावट के बाद मार्च में इसने अच्छी छलांग लगाई है। सूचकांक 132.7 अंक से बढ़कर 133.3 अंक हो गया है। इसमें कुल 0.6 अंकों का उछाल आया है। महीने दर महीने आधार पर इंडेक्स में 0.45 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, सालाना आधार पर इस महीने में 0.80 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।
कितना हो सकता है DA Hike?
इस कैलकुलेशन से देखा जाए तो DA Hike बढ़कर 44.46 फीसदी हो गया है, जबकि फरवरी में यह 43.79 फीसदी था। अप्रैल, मई और जून तीन महीनों के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 3 महीने में अब तक महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. दिसंबर में सूचकांक 132.3 अंक पर था और महंगाई भत्ता 42.37 फीसदी था।
लेकिन, मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक इंडेक्स 133.3 पर पहुंच गया है। वहीं, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 44.46 फीसदी कर दिया गया है। यदि इसी गणना से अगले तीन माह में भी सूचकांक बढ़ता है तो 2 प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसे जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा।
जनवरी में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी
जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, हालांकि, औद्योगिक श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति का आंकड़ा हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। इसलिए यह निश्चित नहीं है कि महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत की दर से तभी बढ़ेगा। जब इसे हर साल दो बार बढ़ाया जाए। लेकिन, ऐसा पिछले तीन बार से हो रहा है। साल 2022 में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
Gold Silver Price Today : सोने-चाँदी के कीमतों में तेजी, यहाँ से चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोने-चाँदी खरीदने वालो को बड़ा झटका लगा है। बीते कई दिनों से एक रेंज में चल रहे सोने के भाव आज अचानक 670 रुपये बढ़ गए। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में भी 1100 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।
HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 670 रुपये की तेजी के साथ 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी 1,150 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Gold Silver Price Today : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ’दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 670 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,015 डॉलर प्रति औंस और 25.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।
क्या आप भी पाना चाहते है किसी विशेष कार्य में सफलता, तो जरूर करे ये स्तुति
Shri krishna Ashtakam: बुधवार का दिन भगवान श्रीकृष्ण और गणेशजी को समर्पित होता है। इस दिन श्रीकृष्ण जी संग राधा रानी की पूजा उपासना की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु त्रेता युग में भगवान राम और द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित हुए थे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जातक के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वहीं, श्रीजी की कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है। इसके लिए साधक बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा उपासना करते हैं। अगर आप भी किसी विशेष काम में सिद्धि या सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन श्री कृष्णाष्टकम् स्तुति जरूर करें।
TRANSFER NEWS : नए IAS अधिकारियों की हुई पदस्थापना, देखे लिस्ट
TRANSFER NEWS : मध्य प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 नए अधिकारी मिले हैं, इनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जिसके बाद पदस्थापना के आदेश जारी किये गए हैं। सभी नए IAS अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के पद पर अलग अलग जिलों में पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश ने पदस्थापना आदेश जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त हो गया है, उनकी प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए अलग अलग जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थापना की जाती है।
8 महीने की बच्ची को ग्राइंडर में डालकर काटा, माता- पिता ही बन गए मासूम के कातिल
दुनिया में बच्चे और माता-पिता का रिश्ता सबसे प्यारा और अटूट माना जाता है। कहते है माता पिता अपनी औलाद पर आने वाली हर परेशानी को खुद पर ले लेते है। ताकि उनके बच्चों को किसी तकलीफ से न गुजारना पड़े। लेकिन हाल ही में ऐसी खबर आई जिसने बच्चे और मां- बाप के बीच के रिश्ते को शर्मशार कर दिया।
एक नन्हीं सी बच्ची जिसने अभी सही से आंखें भी नहीं खोली थी, उसके माता पिता ही उसके जान के दुश्मन बन गए। कलयुगी मां बाप ने 8 महीने की बच्ची को ग्राइंडर में डालकर छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया। उसके शरीर के बारिक टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर कूड़े में फेंक दिया गया। ये घटना रूस की है। आरोपी पिता का नाम याकोव मायबोरोदा (Yakov Maiboroda) है जबकि मां का नाम नास्टेसिया (Anastasia Maiboroda) है।
इस कपल ने पुलिस को अपनी 8 महीने की बेटी के किडनैप होने की खबर दी। पुलिस ने जांच शुरू की। जब हकीकत सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल इस कपल के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही थी। कुछ दिन पहले दोनों का घर में काफी झगड़ा होने लगा। गुस्से में याकोव ने अपनी पत्नी को लात मारी, लेकिन ये लात पत्नी के बजाय 8 महीने की बेटी को लग गई और उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद इस कपल ने खुद को बचाने के लिए बच्ची की किडनैपिंग की कहानी गढ़ी। बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए इन्होंने उसको ग्राइंडर में डाल दिया ताकि बच्ची के लाश का पता ही न चल पाए। लाश के बारिक टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरकर ये ठिकाने लगा आए, लेकिन पुलिस को शक हो गया और आरोपियों का खौफनाक राज दुनिया के सामने आ गया। दोनों माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वो ग्राइंडर भी बरामद कर लिया है जिसमें बच्ची की लाश के टुकड़े किए गए थे।
अब इस मामले में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परेशानियां कम होने के स्थान पर बढ़ती ही जा रही है। अब कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की वीर सावरकर केस में मुश्किल बढ़ गईं हैं। खबरों के अनुसार, इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर परिवाद में न्यायालय की ओर से यूपी पुलिस को जांच कराने का आदेश दिया गया है। एमपीएमएलए के विशेष एसीजेएम अम्बरीष श्रीवास्तव की ओर से इस मामले में आगामी तारीख 6 जून निर्धारित की गई है।
वहीं पुलिस को इस संबंध में जांच रिपोर्ट 1 माह में कोर्ट को सौंपने को कहा है। गौरतलब है कि इस कोर्ट में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव नृपेंद्र पांडेय ने इस संबंध में राहुल गांधी पर कोर्ट में मुकदमा चलाने के आदेश जारी करने की मांग की थी। नृपेंद्र पांडेय ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जानबूझकर राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से वीर सावरकर की आलोचना करने का अरोप लगाया था। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पहले ही मोदी सरनेम पर दिए गए बयान पर सजा मिल चुकी है। इस कारण उन्हें संसद की सदस्यता भी गंवानी पड़ी है।
Chanakya Niti: जीवन में बनना चाहते हैं सफल व्यक्ति, तो ये 3 आदतों को आज ही त्याग दें
Chanakya Niti: आजकल हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ लोग निंजा टेक्निक (शॉट कट) अपनाते हैं। मेहनत और सत्य मार्ग पर चलने वाले एक दिन जरूर सफल इंसान बनते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले धनवान तो बन जाते हैं, लेकिन गलत कार्य कर धन जमा करने की वजह से उसके धन का एक दिन जरूर नाश हो जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन 3 बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-
दुराचारी च दुर्दृष्टि: दुराऽऽवासी च दुर्जनः।
यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति॥
-आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे कर्म करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। अगर आप बुरे कर्म करने वाले लोगों की संगति में हैं, तो आप भी एक दिन जरूर बुरे बन जाएंगे। संत के संगत से व्यक्ति में सात्विक विचारधारा आती है। वहीं, गलत लोगों के संगत से व्यक्ति बुरा बन जाता है। इसके लिए बुरे लोगों से दूर रहें। वहीं, बुरे कर्म करने से भी भाग्य बिगड़ जाता है।
-आचार्य चाणक्य की मानें तो बिना किसी कारण के किसी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से भी सावधान रहना चाहिए। बुरे लोगों के साथ रहने से उसके द्वारा किए कार्य में आप भी संलिप्त रह सकते हैं। बुरे कर्म करने वाले लोगों का दिन जब खराब होता है। उस दिन से आपका भी बुरा समय प्रारंभ हो जाएगा। छल, कपट और अकारण किसी को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए।
-आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दूषित जगहों पर नहीं रहना चाहिए। अगर आप दूषित जगहों पर रहते हैं, तो आप बीमार हो सकते हैं। साथ ही मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। इसके लिए बुरे कर्म करने वाले, दूषित जगह और दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले से दूर रहना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो इन 3 आदतों को तत्काल ही त्याग देना चाहिए।
Aaj Ka Panchang: आज 03 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 03 मई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख
तिथि
त्रयोदशी - 11:49 पी एम तक
नक्षत्र
हस्त - 08:56 पी एम तक
योग
हर्षण - 11:28 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:39 ए एम
सूर्यास्त - 06:55 पी एम
चन्द्रोदय - 04:45 पी एम
चन्द्रास्त - 04:40 ए एम, मई 03
अशुभ काल
राहुकाल- 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
यम गण्ड - 07:19 ए एम से 08:59 ए एम
गुलिक काल- 10:38 ए एम से 12:18 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
वर्ज्यम् - 05:09 ए एम, मई 04 से 06:48 ए एम, मई 04
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:13 ए एम से 04:56 ए एम
अमृत काल - 02:38 पी एम से 04:19 पी एम
योग
सर्वार्थ सिद्धि योग - 05:39 ए एम से 08:56 पी एम
Horoscope 3 May 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर, पढ़ें अपनी राशि का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-वाणी में मधुरता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। त तनाव की अधिकता रहेगी।
वृष-नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कर्क-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु कुछ मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।
सिंह-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कुछ कमी भी आ सकती हैं। संयत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
कन्या- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
तुला-मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कारोबार में लाभ में कमी आएगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
धनु-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं।
मकर-मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में जोखिम लेने से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ-दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
मीन-मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सफलता के योग हैं।
