सियासत
Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, ऐसे चमकेगी किस्मत, जानें अपना हाल
Aaj Ka Rashifal 20 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और गुरुवार का दिन है। आज पूरे दिन सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान की अमावस्या है। आज इस समय सूर्य ग्रहण लगा हुआ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 20 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी काबिलियत से आज आपको नयी पहचान मिलेगी। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां इंज्वाय का माहौल रहेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान वालों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 2
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी नए कामों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने के संकेत है। आर्किटेक्ट स्टूडेंट के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है। परिवार का माहौल खुशनूमा रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क में घूमने जा सकते हैं। माता-पिता के आर्शीवाद से कोई नया काम शुरु करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप नयी इलेक्ट्रानिक समान खरीद सकते हैं। आज आपके व्यापार को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज का दिन आपकी कोई मनोकामना पूरी करने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिल सकता है। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटा-सी पार्टी हो सकती है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 6
कर्क राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी कार्यों में आपकी हेल्प करेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 6
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है। आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 1
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है। आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 1
कन्या राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज का दिन धार्मिक कार्यों में रहेगा। धर्म से रिलेटिड आपकी यात्रा होना संभव है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को आज किसी जॉब का ऑफर आ सकता है। आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। अचानक आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई में आप उनकी सहायता करेंगे, जिससे बच्चों का कॉन्फिडेंस मजबूत होगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 3
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारें में परामर्श ले सकते हैं, आपकी समस्या का समाधान मिल जायेगा। आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आपके बच्चें आपको गुड न्युज दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी महसूस होगी।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 8
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको आसानी होगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल अच्छा बनेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 7
मकर राशि
आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है, उनसे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। बच्चे खेल-कूद में टाइम बितायेंगे। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग है।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 6
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो बड़े भाई की सलाह ले सकते हैं, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 9
मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। आज अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपकी उलझने कम होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। साथ ही कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 4
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम बघेल सहित इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने बीजेपी से आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं।
साथ ही मो. स्टार प्रचारकों की सूची में अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार को भी शामिल किया गया है। वहीं लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहे राज बब्बर और दिव्या सपंदना को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।
देखिए लिस्ट-

BREAKING NEWS : दिल का दौरा पड़ने से मशहूर अभिनेता का निधन, 52 की उम्र में ली अंतिम सांस
Actor dies of cardiac arrest: तेलुगु अभिनेता और कॉमेडियन अल्लू रमेश ने 52 वर्ष की उम्र में मंगलवार अंतिम सांस ली. उन्हें दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ा था. अभिनेता अपनी मृत्यु के समय अपने गृहनगर विशाखापत्तनम में थे. निर्देशक आनंद रवि ने उनके असामयिक निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी, जिससे फिल्म उद्योग में उनके कई प्रशंसक और सहकर्मी सदमे में हैं.
तेलुगु फिल्म निर्माता आनंद रवि ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पहले दिन से ही आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट रहे हैं. मैं अभी भी अपने सिर में आपकी आवाज सुन सकता हूं. रमेश गरु , आपके निधन को पचा नहीं पा रहा हूं. आपने मेरे जैसे कई दिलों को छुआ है. मिस यू ओम शांति.
50 के बाद दिल की समस्याओं के इन चेतावनी संकेतों पर दें ध्यान
सीने में दर्द या बेचैनी: यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिल की समस्याओं के सबसे आम चेतावनी संकेतों में से एक है. सीने में दर्द दबाव, निचोड़ने या दर्द जैसा महसूस हो सकता है. यह सांस की तकलीफ, पसीना या मतली जैसे अन्य लक्षणों के साथ भी हो सकता है.
थकान: हर समय थकान महसूस होना दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका दिल आपके शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप करने के लिए जिम्मेदार होता है और यदि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप सामान्य से अधिक थकान महसूस कर सकते हैं.
सांस फूलना: अगर आपको सांस फूलना की समस्या हो रही है तो यह दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है. सांस की तकलीफ न्यूनतम परिश्रम या आराम करने पर भी हो सकती है.
सूजन: पैरों, टखनों या टांगों में सूजन दिल की समस्याओं का एक सामान्य लक्षण है. ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो यह आपके शरीर में तरल पदार्थ का निर्माण कर सकता है.
PAN Aadhaar Link : आधारकार्ड को पैन से लिंक करने की अब नही होगी झंझट, सरकार ने जारी किया नया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी…
आधारकार्ड और पैनकार्ड हमारी सबसे जरुरी दस्तावेजो में से एक है, जिनके बिना हमारा बहुत से जरुरी काम नहीं पाते है. इस बीच सरकार ने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दी है. इससे करदाताओं को इस प्रक्रिया के लिए कुछ और समय मिल सकेगा। पहले इसकी समयसीमा 31 मार्च थी. इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी इस संबंध में ट्विटर के जरिए जानकारी शेयर की गई है. (PAN Aadhaar)
Tweet में कहा गया है कि करदाताओं को इस जरूरी काम तके लिए कुछ और समय देने के लिए तारीख को 30 जून तक बढ़ाया गया है. पहले तय की गई डेडलाइन खत्म होने से तीन दिन पहले ही करदाताओं को ये राहत दी गई है. बता दें पैन कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जो आपके किसी भी वित्तीय कार्य के लिए बेहद जरूरी है. (PAN Aadhaar)
30 जून के बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा पैन
पैन-आधार लिंक नहीं करने पर आपका Pan Card डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो फिर कार्ड होल्डर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट जैसे काम नहीं कर पाएंगे. यही नहीं आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर रियल एस्टेट या अन्य कोई डील करने में पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट होता है. इसलिए भले ही डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस काम को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जितना जल्दी हो सके निपटा लेने में समझदारी है. (PAN Aadhaar)
बंद कार्ड का इस्तेमाल पड़ेगा भारी
Pan Card डिएक्टिवेट होने पर अगर आप इसका इस्तेमाल किसी भी फाइनेंशियल कार्य के लिए दस्तावेज के रूप में करते हैं तो आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत इतने जुर्माने का प्रावधान है.
BIG NEWS : यहाँ 24 गांवों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद, पढ़े पूरी खबर…
पौड़ी। BIG NEWS : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार है।
रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. दोनों तहसीलों के एसडीएम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाघों का एक झुंड रिखणीखाल के कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे गांवों में घूमते हुए देखा गया है. उन्हीं में से किसी बाघ ने 13 अप्रैल को पहला हमला करते हुए एक बुजुर्ग को मार डाला था. वहीं, 15 अप्रैल की शाम को बाघ ने एक और बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया।
ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में बुजुर्गों की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. हालांकि वन विभाग के कर्मी बंदूकों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित गांव के रास्तों में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं.
पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि घटनाओं में बाद हमने एक टास्क फोर्स का गठन किया है. इसमें डीएफओ, एसडीएम और भी अफसरों को शामिल किया है. हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं. रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है. सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करवाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि फॉरेस्ट की टीम कैमरे और पिंजरे बढ़ा रही है. ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम पूरी तरह मुस्तैद है. वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.
BIG NEWS : समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, प्यार को शादी में बदलने का मिले अधिकार
देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में बुधवार को दोबारा सुनवाई हुई. इस संबंध में दायर 20 याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सुनवाई शुरू की थी, जो बुधवार को भी जारी है.
इस संविधान पीठ में CJI चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं, जिनके सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र सरकार का, तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा.
‘कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए’
समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता देने की मांग पर याचिकाकर्ताओं की ओर से दलीलें रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्त मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अगर भारत को आगे बढ़ना है तो इस कोर्ट को पहल करनी होगी. कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए. इस हठधर्मिता को दूर कीजिए, क्योंकि इस कोर्ट को नैतिक विश्वास प्राप्त है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कानून नेतृत्व करता है, लेकिन कभी-कभी समाज नेतृत्व करता है. यह अदालत मौलिक अधिकार की अंतिम रक्षक है. सुधार भी एक सतत प्रक्रिया है. कोई भी पूर्ण और समान नागरिकता से इनकार नहीं कर सकता है, जो बिना विवाह, परिवार के होगी.’
अतीक-अशरफ के हत्यारों की पेशी, पुलिस ने मांगी 7 दिनों की रिमांड
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री के पार
Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, बन रह विशेष योग, जाने इससे जुड़ी प्रमुख बातें, इस राशि वालों को…
नई दिल्ली। Surya Grahan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण कल लगने वाला हैं। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी। हालांकि पहले सूर्य ग्रहण का नजारा भारत के लोग नहीं देख सकते हैं। यह सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया समेत चीन, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर देखन जा सकेगा।
Surya Grahan 2023:आम तौर पर, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे पृथ्वी की सतह पर एक छाया पड़ती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को होगा। लोग इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण देखेंगे। अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा और सुबह 7:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। दुर्लभ सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा।
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार जहां-जहां पर ग्रहण का असर होता है वहां पर सूतक काल प्रभावी माना जाता है। इस कारण से भारत में सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल ग्रहण के लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। 20 अप्रैल के बाद साल का दूसरा ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकता है।
देश में मिले कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक मरीज, 38 की मौत
अस्पताल में लगी भीषण आग, 29 लोगों की झुलसकर हुई मौत …
चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में 29 लोगों की जलकर मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
बता दें कि बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है। इसकी स्थापना 1985 में की गई थी। फिलहाल अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है।
फिलहाल इस घटना के बाद से प्रशासन सकते में है। आग लगने की वजह जानने के बाद अहम कदम उठाए जाएंगे।
महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के आस-पास 500 से 700 मीटर के दायरे में नो व्हीकल जोन बनाने का प्रस्ताव
Hospital Fire : अस्पताल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, लोग खिड़कियों से कूदे, 71 को बचाया
चीन की राजधानी के एक बड़े हॉस्पिटल में मंगलवार को आग लग गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर नाम के हॉस्पिटल में लगी।
हॉस्पिटल के अलावा, वुयी काउंटी की एक फैक्ट्री में भी मंगलवार को ही आग लग गई। इसमें 11 कर्मचारी मारे गए। ये आग इस फैक्ट्री के कैमिकल (chemical)यूनिट में लगी। पुलिस ने कहा- इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने मोर्चा जल्द संभाल लिया। इसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।पुलिस के मुताबिक- इस फैक्ट्री में लकड़ी के दरवाजे बनाए जाते थे। इसके एक हिस्से में वो कैमिकल मौजूद थे, जिन्हें पॉलिश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। किसी कर्मचारी की गलती से यह आग लगी। इस मामले में जांच जारी है।
71 लोगों को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट( department ) ने निकाल लिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक- 71 लोगों को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट ने निकाल लिया। ज्यादातर घायलों की मौत हॉस्पिटल में हुई।इसके अलावा एक और घटना हुई। इसमें 11 लोग मारे गए।
Chanakya Niti: घर-परिवार और संपत्ति की रक्षा के लिए जरूर जानें ये उपाय
आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन के हर पक्ष के बारे में विस्तार से लिखा। उन्होंने जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान और सफलता प्राप्त करने के उपायों के बारे में बात की। उनकी बताई नीतियां आज के समय और सन्दर्भ में भी उतनी ही उपयोगी सिद्ध होती हैं।
उन्होंने मानव जीवन की रक्षा के लिए एक बेहद उपयोगी श्लोक बताया। मानव जीवन का आधार परिवार, विद्या, धर्म और पद- ये चार कारक होते हैं। चाणक्य अपने श्लोक में इन्हीं चारों कारकों की रक्षा करने का उपाय बताते हैं। जानते हैं अपने जीवन की रक्षा करने का यह उपाय विस्तार में -
वित्तेन रक्ष्यते धर्मो विद्या योगेन रक्ष्यते।
मृदुना रक्ष्यते भूपः सत्स्त्रिया रक्ष्यते गृहम्॥
विद्या और धर्म की रक्षा होती है
ऐसे श्लोक की पहली पंक्ति में आचार्य जीवन के दो आधार- विद्या और धर्म की रक्षा के बारे में बताते हैं। धर्म की रक्षा धन से होती है। धन के बिना धर्म के कार्य नहीं हो सकते हैं। धार्मिक यात्राएं, दान का पुण्य, धर्म के अन्य काज बिना धन के संभव ही नहीं होते हैं।
इसके साथ ही विद्या की रक्षा योग से संभव होती है। अर्थात प्राप्त की गई विद्या या ज्ञान का बार-बार अनुकरण और अभ्यास किया जाना चाहिए। पढ़ा हुआ ज्ञान अगर उपयोग में ना लाया जाए तो वह व्यर्थ हो जाता है। इसलिए विद्या के निरंतर योग से ही उसकी रक्षा हो सकती है। परिवार और पद की रक्षा आचार्य चाणक्य के श्लोक की दूसरी पंक्ति में वे बताते हैं कि घर परिवार की रक्षा एक अच्छी स्त्री के द्वारा ही हो सकती है। गुणों से परिपूर्ण अच्छी स्त्री अपने परिवार को संकटों और दुखों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने को राज़ी होती है।इसके साथ ही अपने पद की रक्षा कोमलता से की जाती है, यानि एक राजा के शासन की रक्षा उसके विनम्र रहने से ही होती है। इसलिए जीवन में विनम्रता को बनाये रखना चाहिए, जिससे अपने पद-प्रतिष्ठा को बनाये रखा जा सकता है।
Aaj Ka Panchang: आज 19 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - अप्रैल 18 01:27 PM - अप्रैल 19 11:23 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या - अप्रैल 19 11:23 AM - अप्रैल 20 09:41 AM
नक्षत्र
रेवती - अप्रैल 19 01:01 AM - अप्रैल 19 11:53 PM
अश्विनी - अप्रैल 19 11:53 PM - अप्रैल 20 11:11 PM
योग
वैधृति - अप्रैल 18 06:10 PM - अप्रैल 19 03:26 PM
विष्कम्भ - अप्रैल 19 03:26 PM - अप्रैल 20 01:01 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - 5:51 AM
चन्द्रास्त - 6:06 PM
अशुभ काल
राहू - 12:20 PM – 01:58 PM
यम गण्ड - 07:29 AM – 09:06 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:20 PM
दुर्मुहूर्त - 11:55 AM – 12:46 PM
वर्ज्यम् - 12:27 PM – 01:59 PM
शुभ काल
अमृत काल - 09:36 PM – 11:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:24 AM – 05:08 AM
Aaj Ka Rashifal 19 April 2023: इस राशि वाले जातक के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, नौकरी में होगा प्रमोशन, जानें आपकी राशि में क्या है खास?
Aaj Ka Rashifal 19 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज वैशाख मास की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 19 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज काम का टारगेट आसानी से पूरा हो जायेगा। साथ ही अपने भविष्य के लिए नयी योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। ज्यादातर आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के जॉब के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा वालों की आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आप संतान की किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है लेकिन साथ ही आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 8
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास रहने वाला है। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। इस राशि के जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं, वो आज खरीद सकते हैं। आज का दिन शुभ है, और आपको डिस्काउंट भी मिलने की संभावना बन रही है। लवमेटस आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। आप काम के सिलसिले में अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 8
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आपका मन लेखन कार्यों में लगेगा। पहले की कोई पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं, तो विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। किसी काम में आप जितनी ही मेहनत करेंगे आपको उससे उतना ही सफलता हासिल होगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बने हुये हैं।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 1
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको काम करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। व्यापार को लेकर आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे, जिसमे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 4
तुला राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। प्राइवेट टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठायेंगे। साथ ही मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। इस राशि के नवविवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 3
धनु राशि
आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
- लकी रंग - ग्रै
- लकी नंबर- 4
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 2
कुंभ राशि
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमने ले जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज अपना रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर करने जायेंगे, जिसके बाद जीवनसाथी अच्छा महसूस करेंगे। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है ।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनायें शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे शुरू कर दें। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जॉब करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप पास आये नए मौकों को हांथ से न जाने दें। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको अधिक लाभ हो सकता है। इस राशि के लवमेट के
लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 5
