सियासत
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत के शानदार स्वागत पर हर्ष व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत के शानदार स्वागत पर हर्ष व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पहुंचने पर वहां के लोगों द्वारा वंदे भारत का शानदार स्वागत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। वंदे भारत की अगवानी करते हुये लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सलेम रेलवे जंक्शन पर रेलगाड़ी पर फूलों की वर्षा की। तमिलनाडु में पत्र सूचना कार्यालय के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः “सलेम में शानदार स्वागत!
जब वंदे भारत विभिन्न स्थानों पर पहुंचती है, तो लोगों में ऐसा ही उत्साह दिखाई देता है, जो भारतवासियों की गौरव-भावना का परिचायक है।” श्री मोदी ने श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान होने वाले सुखद अनुभव पर ट्वीट का भी जवाब दिया |
लाल किले का नाम बदलकर ‘भगवा किला’ करने की मांग, हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने लाल किला का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपने इस पत्र में मांग करते हुए लिखा है कि लाल किला का नाम बदल कर भगवा किला कर दिया जाए।
पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जैसा कि सर्वाविदत है कि लाल किला (पूर्व नाम लाल कोट) का निर्माण 1060 में हिंदू राजा अनंगपाल तोमर ने कराया था जो अभिमन्यु के वंशज और महान हिंदू वीर पृथ्वीराज चौहान के नाना थे। लेकिन विदेशी लुटेरे मुगलों ने उस पर बाद में कब्जा कर लिया और कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने यह भ्रामकर प्रचार किया कि शाहजहां ने 1638 में लाल किला बनवाया जो बिल्कुल गलत है। जैसे श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आदि पर मुगलों ने अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करा दिया, उसी तरह हमारे बहुत सारे महापुरुषों द्वारा बनाए गए जैसे आगरा के तेजो महालय शिव मंदिर को ताजमहल, दिल्ली के सूर्य मंदिर को कुतुबमीनार कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हिंदू राजाओं द्वारा बनाया गया लाला किला जो पूर्व नाम लालकोट था पर कब्जा कर अपने दरबारी इतिहासकारों से मुगलों द्वारा निर्मित होने का झूठा भ्रम फैलाया क्योंकि वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा देश हित में जो निर्णय लिए जा रहे हैं जैसे राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया जाना। एनसीईआरटी के पुस्तकों में मुगलों के काले इतिहास को खत्म करना बहुत ही सराहनीय है। इसी कड़ी में मेरी यह मांग है कि लाल किले का नाम भगवा किला किया जाए।
Monsoon 2023: जानें इस साल ज्यादा बारिश होगी या पड़ेगा सूखा? मॉनसून का पहला अनुमान जारी, अल नीनो का खतरा
भारत में इस बार बारिश का मौसम कैसा होगा इसे लेकर पूर्वानुमान जारी हो गया है। वेदर रिपोर्ट देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मॉनसून 2023 में बारिश सामान्य से कम हो सकती है।
स्काईमेट के प्रबंध निदेशक जतिन सिंह ने एक बयान में कहा कि ला नीना के खत्म होने के बाद अब आने वाले दिनों में अल नीनो दस्तक देने वाली है,जिसके कारण मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना बन रही है। स्काईमेट ने कहा कि, भारत में मानसून की बारिश लंबी अवधि के औसत का 94% रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग भी जल्द ही अपने वार्षिक मानसून पूर्वानुमान की घोषणा कर सकता है।
आपको बता दें कि भारत के लगभग आधे से ज्यादा किसान खेतों में चावल, मक्का, गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों को उगाने के लिए वार्षिक जून-सितंबर बारिश पर निर्भर करते है। स्काईमेट को उम्मीद है कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश की कमी का खतरा बना रहेगा।
यहां न के बराबर होगी बारिश
स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीजन की दूसरी छमाही के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारत के उपजाऊ उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मैदानी इलाकों में गेहूं जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे हजारों किसानों को नुकसान हुआ है।
क्या है अल नीनो
मॉनसून पर अल नीनो का खतरा मंडराया हुआ है। इसके कारण बारिश सामान्य से भी काफी कम होती है। अनुमान जताया जा रहा है कि अल नीनो का प्रभाव मई से जुलाई महीने के बीच देखा जा सकता है। बता दें कि अल नीनो का मतलब है कि जब समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उसी समुद्री घटना को अल नीनो कहा जाता है।
प्रधानमंत्री ने ईस्टर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक गुरूओं से मुलाकात की
BIG NEWS : जेल में महिला कैदी सहित 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
नैनीताल। BIG NEWS : हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं. सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।
डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है. मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।
डॉक्टर सिंह ने कहा, ” जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।
INTERESTING NEWS : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्फ्यूज, जानें अजब-गजब मामले की पूरी कहानी…
उत्तरप्रदेश। INTERESTING NEWS : अंबेडकर नगर मे एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ भाग गई और फिर बाद में उसके सामने मुश्किल ये पैदा हो गई कि वह शादी किसके साथ करे। पकड़े जाने पर जब पांचों वापस लाए गए तो परिवार वालों ने अपनी पगड़ी को संभालने के लिए लड़की की शादी तय की। लड़की से जब पूछा गया किस लड़की से शादी करनी है तो यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे कि लड़की पूरी तरह से कन्फ्यूज हो गई। वह यह तय नहीं कर पा रही है कि किस लड़के से वह शादी करे। मामला पंचायत में गया। पंचायत ने गहन मंत्रणा के बाद पर्ची से फैसला किया।

चार लड़कों के साथ भागी थी युवती
मामला अंबेडकर नगर के अजीमनगर थाने का है। कुछ दिन पहले यहां चार लड़के एक लड़की को भगाकर उसके घर से कहीं दूर ले गए। आरोपियों ने कुछ दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के वहां छिपाकर रखा लेकिन जब लड़की के परिजनों ने खोजबीन की तो सभी पकड़े गए। इसके बाद जब युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे लगे, तो सबको डर सताने लग गया और मामला सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच गया।
चार लड़कों के साथ भागी युवती अब इस बात को लेकर परेशान हो गई कि आखिर वह किस लड़के से शादी करे। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की के लिए कौन सा लड़का ठीक रहेगा। पंचायत में चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और एक बच्चे से पर्ची निकालने को कहा गया। इसके बाद जो पर्ची निकली उसी के नाम पर शादी के लिए मुहर लग गई। इसके साथ ही विवाद भी सुलझ गया।
निकाला गया अनूठा तरीका
बता दें कि जब चारों युवक पकड़े गए तो किसी ने भी लड़की के साथ शादी के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद सभी से बातचीत की गई और फिर पंचायत ने पर्ची के जरिए दूल्हा ढूंढने का अनूठा तरीका निकाला। जिसके मुताबिक, जिसके नाम की पर्ची निकलेगी उसी से लड़की की शादी होगी।
दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बवाल, यात्री-क्रू मेंबर में हुई मारपीट, लौटा विमान
एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग
नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। जिस कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हंगामा कर यात्री को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी आईं। पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।”
बयान में आगे कहा गया है कि ”पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। उड़ान के समय में बदलाव कर आज दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।”
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट प्राइज…
Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला जारी है. कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश में राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल में बदलाव मई 2022 में हुआ था. उस दौरान केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी.
कच्चा तेल भी अस्थिर बना हुआ है और 85 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 85.16 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर है. हाल ही में कच्चा तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस ने उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी, जिसके बाद कीमतों में उछाल देखने को मिला था.
CNG and PNG Price: गैस कंपनी ने CNG और PNG के घटाए दाम, जानिए क्या हैं नई कीमतें ?
CNG and PNG price in India: देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल ने रविवार को सीएमजी और निर्देशों में कटौती की घोषणा की. इससे पहले, सरकार द्वारा गैस की बिक्री तय करने के लिए एक नया फॉर्मूला लागू करने के बाद, लागत में कमी के कारण, अन्य गैस प्राधिकरण भी सीएनजी और वीजा प्राधिकरण को चुनते हैं.गेल ने सीएनजी और रेफरेंस के दाम में 10 रुपये की कटौती की है. कंपनी की ओर से जारी बयानों में बताया गया है कि नई सेल 9 अप्रैल से लागू हो गई है.
PNG नई कीमत
गेल ने बैंगलोर और दक्षिण कन्नड़ में पाइप्ड गैस (पीएनजी) की कीमत 7 रुपये प्रति क्यूबिक स्रोत के रूप में रेट की है, जबकि अन्य शहरों के लिए यह 6 रुपये प्रति क्यूबिक है.
इस शॉट के बाद बेंगलुरू और दक्षिण कंधार में नई दर 51.50 रुपये प्रति घाना है, जबकि देवास, मेरठ, सोनीपत, ताज ट्रेपेजियम जोन, रायसेन, मिर्जापुर, धनबाद, आदित्यपुर और राउरकेला में यह 52.50 रुपये प्रति घाना है.
सीएनजी की नई कीमत
कर्नाटक में सीएनजी सर्टिफिकेट में 7 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है, जबकि अन्य राज्यों के लिए यह कटौती 6 रुपए प्रति किलो है. इस शॉट के बाद मेरठ और सोनीपत में सीएनजी का किराया 85 रुपये प्रति टिकट, छपा और देवास में 92 रुपये प्रति किराया, बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ में 82.50 रुपये प्रति किराया, मिर्जापुर, रायसेन, धनबाद, आदित्यपुर, पुरी और पुरी में 87 रुपये प्रति टिकट होगा.
Covid 19 : कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, वायरस पर लगाम लगाने देशभर के अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल
देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। अस्पतालों में आज और मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना ( corona)से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
दिल्ली में रविवार को 699 कोरोना केस मिले, वहीं पॉजिटिविटी रेट 21.15% रही। यहां भी 4 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई। दिल्ली में शनिवार ( saturday)को 535 नए मामले सामने आए थे, वहीं पॉजिटिविटी रेट 23.05 % थी।दिल्ली में सरकारी अधिकारियों ने रविवार को मास्क को दोबारा से अनिवार्य करने के संबंध में चर्चा की। हालांकि, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।
रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 लोगों की जान शिमला जिले में गई, वहीं एक व्यक्ति की मौत सिरमौर जिले में हुई। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 1,764 हो गई है।
दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल( mock dreal) हुई
कोविड मॉक ड्रिल में देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं।भारत में पिछली बार 27 दिसंबर, 2022 को कोरोना मॉक ड्रिल हुई थी। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल हुई थी।
Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - अप्रैल 09 09:35 AM – अप्रैल 10 08:37 AM
कृष्ण पक्ष पंचमी - अप्रैल 10 08:37 AM - अप्रैल 11 07:17 AM
नक्षत्र
अनुराधा - अप्रैल 09 02:00 PM – अप्रैल 10 01:39 PM
ज्येष्ठा - अप्रैल 10 01:39 PM - अप्रैल 11 12:58 PM
योग
व्यातीपात - अप्रैल 09 10:13 PM – अप्रैल 10 08:11 PM
वरीयान् - अप्रैल 10 08:11 PM - अप्रैल 11 05:53 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - 11:07 PM
चन्द्रास्त - 8:34 AM
अशुभ काल
राहू - 7:37 AM – 9:12 AM
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:23 PM
कुलिक - 1:58 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM – 01:39 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM – 08:39 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:47 PM
अमृत काल - 04:25 AM – 05:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM
Horoscope 10 April 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
आज का राशिफल
मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। मित्रों से भेंट होगी।
मिथुन राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ बढ़ेगी, परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। कारोबार में सुधार आयेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनावश्यक तनाव से बचें।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सुस्वादु खानपान में में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी।
सिंह राशि- आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
कन्या राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन प्राप्ति के योग है। यात्रा के योग हैं।
तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।
वृश्चिक राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार की समस्याओं की ओर ध्यान दें। धैर्यशीलता बनाये रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
धनु राशि- कला या संगीत में रुचि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय का कोई दूसरा स्रोत बन सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से बचकर रहें।
मकर राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें।
मीन राशि- सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। भाइयों का सहयेाग मिलेगा।
देश में अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान , IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आईएमडी ने अपनी एडवायजरी में कहा, ‘अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा.
मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. विभाग ने अपने परामर्श में कहा, ‘अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
आईएमडी ने बीते 1 अप्रैल को ही कहा था कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी का घर से कभी नहीं जाएगा वास
Chanakya Niti: आज के आधुनिक समय में भी आचार्य चाणक्य के विचार प्रासंगिक हैं. जीवन में सफल होने के लिए लोग आज भी आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण करते हैं. उन्होंने अपनी खिताब चाणक्य नीति में पैसे कमाने के बारें में विस्तार से बताया है. उन्होंने ये भी बताया है कि कैसे आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी जीवन में अमीर बनना चाहते हैं तो इन 4 बातों का जरुर ध्यान रखें:
आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर या मंदिर में पूजा करने के दौरान चंदन घिसने वाले पत्थर से भगवान को चंदन नहीं लगाना चाहिए. अगर भगवन इंद्र भी ऐसा करेंगे तो उनका भी धन खत्म हो जाएगा. इसी वजह से कभी पत्थर के चंदन से अपने आराध्य देव को चंदन नहीं लगाना चाहिये.
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अधर्मी इंसान बेहद कम समय में बहुत ज्यादा सफलता हासिल करता है. वो कम समय में ही ज्यादा पैसा कमा लेता है. लेकिन उसकी बर्बादी निश्चित है. भले ही वो कम समय में ज्यादा पैसा कमा ले, लेकिन एक दिन उसके पैसा का नाश हो जगा. इसी वजह से हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिये.
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपने से अधिक ताकतवर इंसानों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. इससे उम्र कम होती है. इससे आप के धन का भी नाश होता है. इसी वजह से अपने से अधिक ताकतवर इंसान से दोस्ती करनी चाहिए.
आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब में लिखा है कि अमीर इंसान को हमेशा ही गंभीर होना चाहिते. उसे अपने पैसे का हमेशा ही निवेश करते रहना चाहिए, इससे पैसा बढ़ता रहता है. अगर पैसे को तिजोरी में रखेंगे तो एक समय के बाद वो खर्च हो जाएगा.
Aaj Ka Panchang: आज 09 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 अप्रैल 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - चैत्र
तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया - अप्रैल 08 10:11 AM – अप्रैल 09 09:35 AM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - अप्रैल 09 09:35 AM – अप्रैल 10 08:37 AM
नक्षत्र
विशाखा - अप्रैल 08 01:59 PM – अप्रैल 09 02:00 PM
अनुराधा - अप्रैल 09 02:00 PM – अप्रैल 10 01:39 PM
योग
सिद्धि - अप्रैल 08 11:58 PM – अप्रैल 09 10:13 PM
व्यातीपात - अप्रैल 09 10:13 PM – अप्रैल 10 08:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - अप्रैल 09 10:02 PM
चन्द्रास्त - अप्रैल 10 8:33 AM
अशुभ काल
राहू - 5:05 PM – 6:39 PM
यम गण्ड - 12:23 PM – 1:57 PM
कुलिक - 3:31 PM – 5:05 PM
दुर्मुहूर्त - 04:58 PM – 05:48 PM
वर्ज्यम् - 05:57 PM – 07:31 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:47 PM
अमृत काल - 03:24 AM – 04:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM
