सियासत
Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: जून के पहले दिन इन राशियों की खुल जाएगी तकदीर, होगा धन का बेशुमार लाभ, यहां जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान योग में करें, निश्तिच ही सफलता मिलेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत है। आज चम्पक द्वादशी भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जून 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि -
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
वृष राशि -
आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। जिसे आप अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि-
आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है । संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आपको फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे । आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे । पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5
कन्या राशि -
आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3
तुला राशि -
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि -
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे । लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे । जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे ।
शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे । आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी । आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं । परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा । परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, कमर्शियल LPG सिलेंडर के घट गए दाम
इन राज्यों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम..!!
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है अगले 2 दिनों के दौरान और उसके बाद कमी आयेगी। अगले 3-4 दिनों के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना है। गरज, बिजली और कभी-कभी हल्की/मध्यम छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा 01 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं/तूफान (40-50 से 60 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। 31 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
आज 31 मई को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट से छिटपुट वर्षा और अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश में और 31 मई को तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मध्य और मध्य में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी...बड़ी बहू श्लोका ने 'बेबी गर्ल' को दिया जन्म
BREAKING NEWS : अंबानी परिवार में फिर से किलकारी गूंजी हैं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर नन्हीं परी आई है. उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta) ने बुधवार (31 मई) को बेटी को जन्म दिया है. आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका की ये दूसरी संतान है. उनका 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।
श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था. श्लोका ने NMACC लॉन्च के दूसरे दिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. इससे पहले, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
पिछले कुछ हफ्तों से, अंबानी परिवार कोई कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था. श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी. उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं : प्रल्हाद जोशी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोले गए हमले के जवाब में राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए ट्वीट कर कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत, जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि, यह मजेदार है कि कैसे कोई व्यक्ति जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ हो जाता है।
जोशी ने राहुल गांधी के ज्ञान और गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए अगले ट्वीट में कहा, एक आदमी जिसका इतिहास का ज्ञान उसके परिवार से आगे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है। एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था, वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है।
अमेरिका में भारत की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर एक बार फिर देश की घरेलू राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है। अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा किए गए हर हमले का जवाब यहां देश के अंदर मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता पुरजोर तरीके से देने की कोशिश करते नजर आएंगे।
83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे ये स्टार...29 साल की गर्लफ्रेंड को कर रहे हैं डेट
नई दिल्ली: हॉलीवुड के वेटरन एक्टर अल पचीनो (Al Pacino) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर 83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे. जी हां इस खबर को सुनकर आप भी चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है एक्टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल की ये नूर अप्रैल 2022 से द गॉडफादर स्टार अल पचीनो (Al Pacino) को डेट कर रही हैं. इनकी डेटिंग अफवाहों के बारे में सबको तब पता चला, जब उन्हें पहले एक साथ डिनर करते हुए क्लिक किया गया था.
अल पचीनो अपने चौथे बच्चे (Hollywood Star) की उम्मीद कर रहे हैं, एक्टर की अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्टिंग कोच जान टैरंट से पहले से ही 33 साल की बेटी जूली मैरी हैं. इसके साथ ही उनके एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो से 22 साल के जुड़वां एंटोन और ओलिविया हैं, बेवर्ली डी एंजेलो को उन्होंने 1997 से 2003 तक डेट किया था. वहीं नूर अल्फल्लाह ने भी इससे पहले सिंगर मिक जैगर और अरबपति निकोलस बर्गग्रेन को डेट किया था. अल पचीनो क्लासिक 'द गॉडफादर' सीरिज के स्टार, ने स्कारफेस, सेंट ऑफ ए वुमन, हीट, सर्पिको, सी ऑफ लव, द डेविल्स एडवोकेट, द इनसाइडर, ... एंड जस्टिस फॉर ऑल, कार्लिटो वे, डॉनी ब्रास्को जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग की है.
बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन भी किया काम
वहीं हाल के सालों में, एक्टर ने वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, द आयरिशमैन, हाउस ऑफ गुच्ची, द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया, डैनी कॉलिन्स जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही कम लोगों को ये बात पता है कि उन्होंने बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की. साल 2014 के एक इंटरव्यू के दौरान अल पचीनो ने फादरहुड पर खुलकर बात की थी और कहा था, 'मैं उनके लिए जिम्मेदार हूं, मैं उनके जीवन का हिस्सा हूं. जब मैं नहीं होता हूं, तो यह मुझे और उन्हें परेशान करता है.

शादी की खुशियां मातम में तब्दील...यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत
उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
जानकारी के अनुसार, जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। सभी बरात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे थे, बताया जा रहा है कि दूल्हे को तैयार किया जा रहा था, इस दौरान राजकमल की तबीयत खराब हो गई।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग... हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..!!
मध्यप्रदेश। हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया लेकिन तबतक 4 लोगों की जान चली गई।
टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसका छोटा भाई अखिलेश चारखेड़ा में फोटो स्टूडियो चलाता था। उन्हीं के गांव का रहने वाला आदर्श चौधरी भी फोटोग्राफी का काम करता था। आदर्श और अखिलेश फोटोग्राफी का काम करने के लिए सीहोर के दीपगांव गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौटते समय इन लोगों ने राकेश और उसकी पत्नी शिवानी को साथ ले लिया था। राकेश की 6 माह पूर्व ही नसरुल्लागंज निवासी शिवानी से शादी हुई थी।
उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी
CG Accident : छत्तीसगढ़ के इस नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा...ट्रक में लगी आग
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतने जबरदस्त थी की एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में दोनों ट्रक के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है।
बता दें कि कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई। इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक और परिचालक केबिन में ही फंसे रहे। जिसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
भारत में राजनीति अब आसान नहीं, क्योंकि भगवान से भी ज्यादा जानते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया । उन्होंने भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को धमकाने तथा देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत में राजनीति के सभी साधनों को नियंत्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले उन्होंने महसूस किया कि राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे सामान्य तौर-तरीके अब काम नहीं आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जिन साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर भाजपा-आरएसएस का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि हम यह भी महसूस कर रहे थे कि राजनीतिक रूप से कार्य करना काफी कठिन हो गया है।
इसलिए हमने भारत के सबसे दक्षिणी सिरे से श्रीनगर तक पदयात्रा का फैसला किया। राहुल गांधी ने कहा कि स्नेह, सम्मान और विनम्रता की भावना से यात्रा की गई। उन्होंने कहा, अगर कोई इतिहास को पढ़ेगा तो पाएगा कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने देश को एक समान तरीके से एकजुट किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया में दिखाया जा रहा है, जो एक ऐसी राजनीतिक सोच को बढ़ावा देना पसंद करता है जो वास्तविकता से बहुत दूर है. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी विकृति है। राहुल गांधी ने कहा, यात्रा में मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट हो गया कि इन चीजों को दिखाना मीडिया के हित में है, इससे भाजपा को मदद मिलती है। इसलिए यह मत सोचिए कि मीडिया में आप जो कुछ भी देखते हैं वह सच है।
उन्होंने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया दिखाता है। मीडिया को एक विशेष कहानी दिखाना पसंद है। वह एक ऐसी राजनीतिक कहानी को बढ़ावा देना पसंद करता है जिसका भारत की वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस नेता अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
राहुल का पीएम मोदी पर तंज
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं सोच सकता कि वह सबके बारे में सबकुछ जानता है. यह एक बीमारी की तरह है कि भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि वे सबकुछ जानते हैं। राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (पीएम मोदी) लगता है कि भगवान से ज्यादा जानते हैं। वे भगवान के सामने बैठकर उन्हें भी समझा सकते हैं कि क्या चल रहा है. पीएम मोदी भी उनमें से एक हैं।
राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी से कहा जाए कि वे भगवान के सामने बैठ जाएं, तो वे भगवान को समझाने लगेंगे कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है। भगवान भी भ्रमित हो जाएंगे कि उन्होंने क्या बनाया है । भारत में यही चल रहा है। भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सबकुछ जानते हैं। जब वे वैज्ञानिक के पास जाते हैं, तो उन्हें विज्ञान के बारे में बताते हैं, जब वे इतिहासकार के पास जाते हैं, तो उन्हें इतिहास के बारे में बताते हैं। आर्मी को युद्ध के बारे में, एयरफोर्स को उड़ने के बारे में सबको सबकुछ बताते हैं। लेकिन सही बात ये है कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता। क्योंकि अगर आप किसी को सुनना नहीं चाहते तो आप उसके बारे में कुछ नहीं जान सकते।
निर्जला एकादशी आज, जानिए इस व्रत का महत्व, पूजाविधि और जलदान करने का मंत्र
भगवान विष्णु ने जन कल्याण के लिए अपने शरीर से पुरुषोत्तम मास की एकादशियों सहित कुल 26 एकादशियों को उत्पन्न किया। इनमें ज्येष्ठ माह की एकादशी सब पापों का हरण करने और समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। इस एकादशी को निर्जला एकादशी, भीम एकादशी या पांडव एकादशी के नाम से जाना जाता है।
निर्जला एकादशी की पूजाविधि
इस एकादशी पर गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्त्व है। इस दिन श्री हरि को प्रिय तुलसी की मंजरी तथा पीला चन्दन,रोली,अक्षत,पीले पुष्प,ऋतु फल एवं धूप-दीप,मिश्री आदि से भगवान दामोदर का भक्ति-भाव से पूजन करना चाहिए।पीताम्बरधारी भगवान विष्णु का विधिवत पूजन के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना सौभाग्य में वृद्धि करता है। इस दिन गोदान,वस्त्रदान,छत्र,जूता,फल एवं जल आदि का दान करने से मनुष्य को परम गति प्राप्त होती है। रात्रि के समय भगवान नारायण की प्रसन्नता के लिए नृत्य,भजन-कीर्तन और स्तुति के द्वारा जागरण करना चाहिए।जागरण करने वाले को जिस फल की प्राप्ति होती है,वह हज़ारों बर्ष तपस्या करने से भी नहीं मिलता।

‘देवव्रत’ भी दूसरा नाम
निर्जला एकादशी के इस महान व्रत को ‘देवव्रत’ भी कहा जाता है क्योंकि सभी देवता,दानव,नाग,यक्ष,गन्धर्व,किन्नर,नवग्रह आदि अपनी रक्षा और जगत के पालनहार श्री हरि की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी का व्रत करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस एकादशी में ब्रह्महत्या सहित समस्त पापों का शमन करने की शक्ति होती है। इस दिन मन, कर्म, वचन द्वारा किसी भी प्रकार का पाप कर्म करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही तामसिक आहार, परनिंदा एवं दूसरों का अपमान से भी दूर रहना चाहिए। भक्तिपूर्वक इस व्रत को करने से व्रती को करोड़ों गायों को दान करने के समान फल प्राप्त होता है।
World No Tobacco Day 2023: हर साल 31 मई को मनाया जाता है 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस', जानें इतिहास, महत्व और थीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है। हर साल लाखों की संख्या में लोगों की मौत तंबाकू या उससे निर्मित उत्पादों के सेवन के कारण होती हैं।
लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताते हुए तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ तंबाकू आधारित उद्योगों, व्यवसाय और तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करना भी है। वर्ल्ड नो टोबैको डे 2023 की थीम है ‘‘हमें खाने की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं।’’ इस थीम के जरिए डब्ल्यूएचओ किसानों को तम्बाकू उगाने के बजाय ज्यादा से ज्यादा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सभी से अनुरोध किया है कि वे तंबाकू उत्पाद मुक्त समाज सुनिश्चित करने के प्रयास का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर अपने भविष्य को तंबाकू उत्पादों से मुक्त बनाएं।
धूम्रपान करने से शरीर पर अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि धूम्रपान करने से शरीर पर अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इसके सेवन से जहाँ फेफड़े, बड़ी आंत, लिवर और मुंह के कैंसर होने की संभावना है, वहीं यह डाइबिटीज, हृदय रोग और रक्तचाप को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से दाँत भी पीले अथवा भूरे होकर खराब होने लगते हैं और बालों से भी दुर्गंध आने लगती हैं। तंबाकू के धुएँ में पायी जाने वाली कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को घटाती है। तंबाकू में पाये जाने वाला निकोटिन मस्तिष्क और माँसपेशियों को प्रभावित कर रक्तचाप को बढ़ाता है। यह दिमाग को भी प्रभावित करती है और फेफड़ों में इसका धुआं म्यूकस कोशिकाओं को बढ़ाता है।
तंबाकू के बढ़ते प्रयोग को रोकने और धूग्रपान पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार की ओर से भी कड़े कदम उठाए जाते रहें है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप भारत सरकार ने मई 2003 में ‘‘सिगरेट एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट (कोटपा)’’ अधिनियम पारित किया था । जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है और धूम्रपान करते पाए जाने पर 200 रूपये तक का जुर्माना हो सकता है । होटल, रेस्तरां, सिनेमा हाल, मॉल आदि के मालिकों को 60सेमी×30सेमी बोर्ड पर नो स्मोकिंग बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य है । तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया गया है साथ ही प्रदेश में हुक्का बार बैन किया गया है। उल्लंघन करने पर 1000 से 5000 रूप्ये जुर्माना या 5-10 साल की कैद हो सकती है। 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Breaking News : एनआईए ने पीएफआई के 25 ठिकानों पर की छापेमारी
पीएफआई के फुलवारीशरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार, कर्नाटक और केरल में करीब 25 ठिकानों पर रेड मारी हैएनआईए की टीम ने नासिर हुसैन के घर कई दस्तावेज को खंगाला। वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो एनआईए पूछताछ के लिए महबूब आलम नदवी के भाई मोहम्मद जावेद को अपने साथ ले गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं है।साजिश से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर NIA की रेड चल रही है। इससे पहले इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। पीएफआई से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे।
NIA-ED ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत छापेमारी की थी
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 राज्यों के 93 ठिकानों पर 22 सितंबर को NIA-ED ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत छापेमारी की थी। इस मामले में जांच एजेंसी ने बड़ा दावा किया था। कोझिकोड से गिरफ्तार PFI वर्कर शफीक पायथे के रिमांड नोट में ED ने कहा- पटना में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री की रैली में हमले की साजिश की गई थी, जिसकी फंडिंग में शफीक पायथे भी शामिल था।
Aaj Ka Panchang 31 May 2023: साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी आज, बुधवार के पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 31 May 2023: पंचांग के अनुसार 31 मई 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज साल 2023 की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी है. आज निर्जला एकादशी है. इसके साथ ही भगवान गणेश जी की कृपा पाने का भी दिन है.आज ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज कन्या राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 31 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
28 मई 2023 को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र रहेगा. आकाश में हस्त नक्षत्र का 13वां स्थान है. हस्त का अर्थ होता है हाथ. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हस्त नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा ग्रह है. आज शाम 6 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 31 मई 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर: 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः
| 31 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 May 2023 ) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | एकादशी - 13:47:29 तक |
| नक्षत्र: | हस्त - 06:00:25 तक |
| करण: | विष्टि - 13:47:29 तक, बव - 25:49:47 तक |
| योग: | व्यतीपात - 20:14:13 तक |
| सूर्योदय: | 05:23:52 AM |
| सूर्यास्त: | 19:13:41 PM |
| चन्द्रमा: | कन्या राशि-- 18:30:06 तक |
| राहुकाल: | 12:18:46 से 14:02:30 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 11:51:07 से 12:46:26 तक |
| कुलिक: | 11:51:07 से 12:46:26 तक |
| कंटक: | 17:23:02 से 18:18:21 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 06:19:12 से 07:14:31 तक |
| यमघण्ट: | 08:09:50 से 09:05:09 तक |
| यमगण्ड: | 07:07:36 से 08:51:19 तक |
| गुलिक काल: | 10:35:03 से 12:18:46 तक |
Aaj ka Rashifal, 31 May 2023: महीने के अंतिम दिन मेष, कर्क समेत इन 6 राशियों के चमक रहे सितारे...जानें आज का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 31 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज निर्जला एकादशी का व्रत किया जायेगा। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज रात 8 बजकर 14 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि–
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कॉलेज से जुड़े किसी काम की भागदौड़ रहेगी। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में आप व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में रुतबा बढ़ेगा। आज आप दूसरों के लिए सहायक रहेंगे। आज शाम का समय आप अपने बच्चो के साथ बिताएंगे, साथ ही जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाएंगे। परिवार में खुशियां आएगी।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 9
वृष राशि–
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिनको आप अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करके बिजनेस बढ़ाएंगे। आज कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने कार्यों में परिवर्तन लायेंगे। मानसिक उलझनों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि–
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको कम मेहनत के उपरांत भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई इम्पोर्टेन्ट काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आप पूरी मेहनत से पूरा करेंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्त आज आपसे किसी टॉपिक में मदद मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए गए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि–
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा टारगेट मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई करने के तरीके कों चेंज करेंगे जिससे उनको बेहतर परिणाम मिलेगे। आज रास्ते मे किसी असहाय की मदद करने का मौका मिलेगा। आप उनकी हर संभव मदद करेंगे। कामकाज में आज आपको गोपनीयता बनाकर रखने की जरूरत है। बिजनेस करने वाले लोगो को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि–
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज किसी बढ़िया कंपनी से जॉब का बड़ा ऑफर आयेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां भरी रहेंगी। बिजनेसमैन आज कोई डील फाइनल करेंगे, साथ ही कुछ नए क्लाइंट से जुड़ेंगे। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आज आपकी टेंशन खत्म होंगी। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सिखा रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि–
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखने की जरुरत है। अपने व्यवहार को आज नम्र बनाये रखें। उद्योग में आपको अधिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आपकी माता जी आज आपके लिए कोई बेहतरीन सी डिश बनाएगी, जिसका आप आनंद उठाएंगे। आपके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। नकारात्मक सोंच से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
तुला राशि–
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कार्यों कों पूरा करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होंगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि–
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा। लवमेट की गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखा सकते है, इसके लिए आज का दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 3
धनु राशि–
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। आज दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बनाएंगे। अपने से बड़ों की सलाह से काम करेंगे, वो आपसे काफी प्रभावित होंगे। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार- विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 7
मकर राशि–
आज आपका दिन बढ़िया गुजरने वाला है। आज घरवाले आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। लाईब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। आज बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। आज उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं। आज सोंची हुई कार्य योजनायें पूरी होंगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि–
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के लिए चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
मीन राशि–
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। वर्किंग पेरेंट्स आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और बच्चो के साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को पूरा कर लें। इससे आपकी टेंशन कम रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई जरुरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने कामों के प्रति सचेत रहें। आप अच्छा महसूस करेंगे, किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
