सियासत

PM मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, विधि-विधान के साथ लोकसभा में सेंगोल स्थापित...सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है. इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया. तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया. पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे. धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है. नए संसद भवन के उद्घाटन से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

पीएम मोदी ने सेंगोल को नए संसद भवन में किया स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित कर दिया है. पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए अधीनम संतों के मंत्रोच्चार के बाद सेंगोल को लोकसभा में स्पीकर की चेयर के पास स्थापित किया. इसके बाद उन्होंने नए संसद भवन का उद्घाटन किया.   

फाइल फोटो
 

फाइल फोटो

फाइल फोटो

दोपहर 12.40 बजे 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे पीएम

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पीएम मोदी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश  संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 12 बजे संसद भवन पहुंचेंगे, जिसके बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सभी का स्वागत करेंगे. इस दौरान 'संसद का नव निर्मित भवन' शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद सेंगोल पर बनी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी. 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा सुनाया जाएगा. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला  के संदेश के बाद पीएम मोदी दोपहर 12.40 बजे 75 रुपये का सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी नई संसद में संबोधित भी करेंगे.  पीएम मोदी तीन ग्रुप के साथ फोटो सेशन भी करेंगे. जिनमें श्रमजीवी (75), हाउसिंग मंत्रालय और CPWD अधिकारियों (60) और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (61) शामिल हैं. 

फाइल फोटो
 

 

सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक क्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए देशवासियों को बधाई दी है. सीएम योगी ने लिखा, "ऐतिहासिक क्षण! 'नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है. सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!" 

 

सर्वधर्म सभा में पूरी मोदी कैबिनेट मौजूद

नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद हैं. इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं. 

 

 

नई संसद में सर्वधर्म सभा का आयोजन

देश की नई संसद का उद्घाटन होने के बाद पार्लियामेंट परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग धर्मों के विद्धानों और गुरुजनों ने अपने धर्म के बारे में विचार रखें और पूजा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पूरी केंद्रीय कैबिनेट मौजूद रही.

 

पीएम मोदी ने संसद निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया. 

पीएम मोदी ने किया संसद भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है. इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे. तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया. 

पीएम ने सेंगोल को लोकसभा में किया स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल को नए संसद भवन के लोकसभा में स्थापित कर दिया है. 

 संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया

पूजा में बैठे पीएम मोदी और ओम बिड़ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला नई संसद भवन के उद्घाटन के लिए हो रहे हवन-पूजा में बैठे हैं. यह हवन-पूजा कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा. तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी कर रहे हैं. पूजा कार्यक्रम के बाद अधीनम पीएम मोदी को सेंगोल सौंपेंगे, जिसे संसद भवन में स्थापित किया जाएगा.

 

और पढ़ें ...

सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, होटल में चल रहा था ‘गंदा काम’, पुलिस ने मारी रेड, 14 कॉलगर्ल सहित 30 लोग गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश। SEX RACKET : यूपी के मऊ में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ है। होटल के कमरे में युवक-युवतियां रोमांस कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने होटल से करीब 14 महिलाओं तथा 16 पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है पकड़े गए लोग छापेमारी के दौरान कमरे में आपत्तिजनक हाल में मौजूद मिले।

शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली, दक्षिण टोला, सरायलंखसी थाना के अलावा महिला थाने की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने होटल पर छापेमारी की. इस दौरान होटल के कई कमरे बंद मिले, जहां तालाशी में 14 महिलाएं और 16 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. मऊ के कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल में लंबे समय चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भंडाफोड़ कर दिया।

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई में मौके से 14 युवतियां तथा 16 पुरुष पकड़े गए. चेकिंग के दौरान दो कमरे में जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, साथ ही कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले. पकड़े गए सभी युवक व युवतियों को पुलिस कोतवाली में लाकर मामले की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 28 May 2023: रविवार के दिन पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 28 May 2023: पंचांग के अनुसार  28 मई 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज सूर्य देव की पूजा का उत्तम दिन है. ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)- आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) आज के पंचांग के अनुसार  28 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) 28 मई 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आकाश में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का 11वां स्थान है. यह सूर्य की सिंह की राशि में आता है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मी महिलाएं अपने हर काम में निपुण होती हैं.पूर्वाफाल्गुनी का अर्थ चारपाई, दीवान या तखत के आगे वाले दो पाव होता है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति के जीवन में प्रेम का विशेष महत्व होता है. आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal) पंचांग के अनुसार  28 मई 2023, रविवार को राहुकाल शाम: 5 बजकर 28 मिनट से शाम: 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. आज का मंत्र (Mantra in Hindi) ॐ हिरण्यगर्भाय नमः 28 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 May 2023) विक्रमी संवत्: 2080 मास पूर्णिमांत: ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल दिन: रविवार ऋतु: ग्रीष्म तिथि: अष्टमी - 09:58:38 तक नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी - 26:20:42 तक करण: बव - 09:58:38 तक, बालव - 22:58:12 तक योग: हर्शण - 20:38:46 तक सूर्योदय: 05:24:42 AM सूर्यास्त: 19:12:05 PM चन्द्रमा: सिंह राशि राहुकाल: 17:28:39 से 19:12:05 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:50:49 से 12:45:58 तक दिशा शूल: पश्चिम अशुभ मुहूर्त का समय दुष्टमुहूर्त: 17:21:46 से 18:16:55 तक कुलिक: 17:21:46 से 18:16:55 तक कंटक: 10:00:30 से 10:55:39 तक कालवेला / अर्द्धयाम: 11:50:49 से 12:45:58 तक यमघण्ट: 13:41:08 से 14:36:17 तक यमगण्ड: 12:18:23 से 14:01:49 तक गुलिक काल: 15:45:14 से 17:28:39 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन? पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: आज 28 मई 2023, रविवार का दिन है। आज का दिन फिला-जुला साबित हो रहा है। साथ ही कुछ राशियों आज के दिन कुछ राशियों को आज सतर्क रहना।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। लोग बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन लाभप्रद रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम हो सकता है। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मिला-जुला फल प्रदान करने वाला है। आज व्यापार में नए सौदे मिलेंगे जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। घर के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जीवनसाथी के साथ बहस होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि धैर्य से कार्य करें। दिन के अंत में पुरानी उधारी की वापसी से धन लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग है

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आर्थिक रूपसे अच्छा रहने वाला है। नई योजनाओं को आज कार्यस्थल पर क्रियान्वित करेंगे। प्रभावी व्यक्ति आज जातक के संपर्क में आएंगे। दोपहर बाद आपकी मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। पुराना मित्र आपसे आज आर्थिक मदद मांग सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। श्याम का वक्त परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे किंतु खर्चे भी अधिक होंगे। सरकारी अटके हुए कार्य आज आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन जातक को शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। आज नए मित्र बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग के साथ भी संबंध मधुर बनेंगे। अतिआत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का मिश्रित फल प्रदान करने वाला हैं। अहम के कारण बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज जातक को कई नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी निकटस्थ के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के आप विश्वासपात्र बनेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत को लेकर आज लापरवाही बरतना परेशानी में डाल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी खरीदने का योग हैं। रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही ना बरतें। श्याम का समय पुराने मित्र के साथ व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक बनी रहेगी। छोटी यात्रा के योग हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए ऊर्जा से भरा हुआ होगा। आत्मविश्वास के साथ आज आप कार्य करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आज जातक के मान-सम्मान के वृद्धि होगी सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज पास का माहौल सकारात्मक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। आज व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं देंगे, जिससे घर में अशांति का वातावरण निर्मित हो सकता है। नौकरी पेशा जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन लाभ के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। रात के समय मनोरंजन के संसाधन में व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

और पढ़ें ...

इस योजना में निवेश कर सुरक्षित करें बेटी का भविष्य...आयकर में मिलेगी छुट

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है जो बेटियों के लिए है। इसका उद्देश्य परिवारों को बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई थी।

इस योजना में बच्ची के जीवन की पहली पांच वर्षों में योजना शुरू की जा सकती है और योजना की आयु 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इस योजना में न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि है और यह राशि जीवनभर बचत के लिए इन्वेस्ट की जा सकती है

योजना के अंतर्गत एक सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है और इसमें न्यूनतम जमा राशि वार्षिक 250 रुपये है, जबकि अधिकतम जमा राशि एक वर्ष में 1,50,000 रुपये है। यह खाता लड़की की उम्र 21 वर्ष पूरी होने तक जमा राशि और ब्याज के रूप में बढ़ता है। योजना के अंत में, लड़की को जमा राशि, ब्याज और उसके बचत खाते की राशि मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर टैक्स बचत भी होती है। इस योजना के तहत निवेश की गई राशि पर आयकर विभाग द्वारा दिए जाने वाले छूट की व्यवस्था है।

सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे में शामिल हैं: बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए निधि का निर्माण, आयकर छूट के रूप में टैक्स बचत, बेटी के भविष्य के लिए निवेश प्लान, और आकर्षक ब्याज दरों के साथ निवेश की सुविधा।

इस प्रकार, सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण बचत और निवेश योजना है जो उनकी वित्तीय सुरक्षा और समृद्धि की देखभाल करती है।

और पढ़ें ...

क्या आपको किन्नर ने लौटाई है ये चीज़, तो हमेशा के लिए खुल जाएगी आपकी किस्मत

Transgender blessings Tips: ऐसी मान्यता है कि किन्नरों की दुआ भगवान तक जल्दी पहुचती है। उसी प्रकार इनके द्वारा दिया गया श्राप भी जल्दी लगता है। यह भी माना जाता है कि उन्हें दान देने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। किन्नर समाज की ऐसी कई सारी बाते हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।

किन्नरों को क्या दान करें

किन्नरों को अनाज, कपड़े और पैसे दान के रूप में देना शुभ माना जाता है। जब भी किन्नरों को कुछ दान करें तो बदले में कुछ सिक्के जरूर लें। ज्योतिष में बताए गए उपाय के अनुसार, अगर किन्नरों द्वारा दिए गए सिक्के को तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रखा जाता है तो इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

क्या नहीं करना चाहिए दान

किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की वस्तुएं, पुराने वस्त्र, तेल और झाड़ू दान नहीं करनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता। अगर किसी भी बुधवार के दिन आपको किन्नर द‌िखे तो उन्हें कुछ न कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर आपसे खुश होकर आपको 1, 2, 5 या 10 रुपए का सिक्का वापस लौटाते हैं तो समझ लीजिए आपका भाग्य बदलने वाला है। जल्द ही आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है।

क्या है किन्नरों के श्राप के नुकसान

किन्नरों द्वारा कही गई कोई भी बात बहुत जल्दी ईश्वर तक पहुचती है। इसलिए कभी भी उन्हें नाराज नहीं करना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा दी गई बद्दुआ बहुत जल्दी लगती है। शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किन्नरों का अपमान करता है या उनका मजाक उड़ाता है तो उसे अगले जन्म में किन्नर बनना पड़ता है और ऐसा ही अपमान सहना पड़ता है।

और पढ़ें ...

सीएम के करीबी नेता की धारदार हथियार से की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

ठाणे।  एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हिल लाइन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर की जय जनता कॉलोनी में शब्बीर शेख (45) नामक एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि शेख को चार महीने ही पहले ही शिंदे नीत शिवसेना की उल्हासनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। पुलिस को शक है कि जीन्स निर्माण व्यवसाय से जुड़े शेख की हत्या पैसों के लिए की गई है। अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है।
और पढ़ें ...

गूगल ने इस गेम ऐप को किया बैन...नस्लवाद बढ़ाने में किया जा रहा था इस्तेमाल

ब्राजील के सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतों की बाढ़ के बाद, Google ने अपने स्टोर से “Slavery Simulator” गेम को हटा दिया है। इस खेल में, खिलाड़ी गुलामों को “खरीद और बेच” सकते हैं। मैग्नस गेम्स उस डिजिटल गेम का डेवलपर है जिसे 20 अप्रैल को गूगल के प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया था।

विवादास्पद गेम को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म से हटाए जाने से पहले ही 1,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था। पुर्तगाली भाषा के खेल में खिलाड़ियों ने गुलामों का व्यापार किया और वर्चुअल धन को इकट्ठा करने के लिए और गुलामी को रोकने के लिए बनाया गया था।

बढ़ाने वाले ऐप को गूगल ने किया बैन

इस ऐप के जरिये लोगों को गुलाम बना कर बेचा जाता था। हालांकि, इस गेम को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। कड़ी कंटेन्ट मॉडरेशन के लिए कॉल ब्राजील के नस्लीय समानता मंत्रालय ने ऐसी कंटेंट के आसान प्रसार को रोकने के लिए गूगल से अभद्र भाषा, असहिष्णुता और नस्लवाद को फ़िल्टर करने के उपायों को लागू करने की बात कही है।

ऐप की उपस्थिति ने ब्राजील में नस्लवाद की दृढ़ता के बारे में चिंता जताई, जहां 56 प्रतिशत से अधिक आबादी एफ्रो-ब्राजीलियाई है। सांसदों और कार्यकर्ताओं ने ऐप की आलोचना करते हुए इसे न केवल नस्लवादी बल्कि देश में मौजूद आंदोलन का प्रतिबिंब बताया है।

जातिवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई

रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉलर विनीसियस जूनियर पर निर्देशित नस्लवाद की हालिया कड़ी, देश में नस्लवाद की लगातार समस्या पर प्रकाश डालती है। अभद्र भाषा को बढ़ावा देने के लिए ऐप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और अभियोजक के कार्यालय द्वारा इसकी तेजी से जांच की गई।

जवाब में, Google ने अपने प्लेस्टोर से ऐप को हटा दिया और त्वचा के रंग या जातीय मूल के आधार पर हिंसा या घृणा को बढ़ावा देने वाले एप्लिकेशन को बैन करने का वचन दिया। इस घटना ने 1888 में गुलामी को खत्म करने वाले अमेरिका के आखिरी देश ब्राजील में नस्लवाद के बारे में नए सिरे से चर्चा की।

और पढ़ें ...

कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार : 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ । इस के दौरान कांग्रेस नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा ने कर्नाटक के मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही 22 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली ।कर्नाटक के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस ने अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी किए गए नामों में जातीय समीकरणों से लेकर क्षेत्रीय पसंद का ख्याल रखने से स्पष्ट है कि कांग्रेस का गेम प्लान केवल कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में पड़ोसी राज्यों में भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है।


शपथ लेने वाले 24 मंत्रियों की लिस्ट
कर्नाटक कांग्रेस के 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इन नेताओं में दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर और बी नागेंद्र शामिल हैं।


किस जाति से कितने मंत्री?
नामधारी रेड्डी समुदाया से एक, वोक्कालिगा समुदाय से चार, अनुसूचित जाति (राइट) से एक, बनजिगा वीरशैव लिंगायत समुदाय से एक, अनुसूचित जनजाति से दो, ब्राह्मण समुदाय से एक, रेड्डी लिंगायत समुदाय से एक, पंचमशाली लिंगायत समुदाय से दो, अनुसूचित जाति (लेफ्ट) से एक, सदर लिंगायत समुदाय से एक, अनुसूचित जाति भोवी समुदाय से एक, आदि बनजिगा लिंगायत समदुया से एक, मोगावीरा (पिछड़ा वर्ग) से एक, मुस्लिम समुदाय से एक, जैन समुदाय से एक, मराठा (पिछड़ा वर्ग) से एक, राजू (पिछड़ा वर्ग) से एक, कुरुबा (पिछड़ा वर्ग) से एक, एडिगा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री बनाया गया है ।

और पढ़ें ...

सभी सांसदों को नये संसद भवन का स्वागत करना चाहिए : गुलाम नबी आजाद

श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी सांसदों को नये संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व नेता आजाद ने यह भी कहा कि नये संसद भवन के निर्माण का विचार सबसे पहले पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार के समय में रखा गया था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नये संसद भवन का निर्माण अच्छी बात है। यह एक अच्छी संसद है। नरसिम्हा राव सरकार के दौरान भी ऐसा प्रस्ताव था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। अब जब इसका निर्माण हो गया है, तो सभी सांसदों को इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। देश में नए संसद भवन बन कर तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मई को इसका उद्घाटन किया जाएगा। लेकिन नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों के बीच जमकर राजनीतक संग्राम छिड़ गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। इन दोनों नेताओं और अन्य के खिलाफ आज एक शिकायत दर्ज की गई है। इन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का जिक्र कर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगे हैं।


दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि केजरीवाल-खरगे और अन्य खिलाफ समुदायों/समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के इरादे से नए संसद भवन के उद्घाटन के आयोजन के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देते हुए भड़काऊ बयान देने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भारत सरकार के लिए अविश्वास पैदा करना जो धारा 121,153ए, 505 और 34 आईपीसी के तहत एक अपराध है।


खरगे का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इनवाइंट नहीं करने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। खरगे ने कहा था कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार दलित और जनजातीय समुदायों से राष्ट्रपति केवल चुनावी वजहों से बनाती है।

खरगे ने कहा कि जब शिलान्यास हुआ था तब तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को निमंत्रण नहीं दिया गया था। अब नए संसद भवन के कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया है।
खरगे ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम नागरिक हैं। वह अकेले सरकार और विपक्ष के साथ ही हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करतीं तो ये लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सरकार के कमिटमेंट का प्रतीक होता है।


जानें क्या बोले थे केजरीवाल
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दलित समाज पूछ रहा है कि क्या उन्हें अशुभ मानते हैं, इसलिए नहीं बुलाते? केजरीवाल ने मोदी सरकार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अपमान का आरोप भी लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा थाकि राम मंदिर के शिलान्यास पर भी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था और न ही नए संसद के शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया गया है। 

और पढ़ें ...

भारत में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार...आज मिले सिर्फ इतने मरीज

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है जो काफी राहत देने वाली खबर है। केंद्रीय स्वास्थ् मंत्रालय की ओर से जारी की गई ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज कोरोना वायरस संक्रमण के 425 नए मामले सामने आए हैं जो बीते दिनों की तुलना में काफी कम है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,707 से घटकर 5,259 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शिनवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,859 हो गयी है। इन तीन लोगों में वह एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है।

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.80 फीसदी दर्ज की गयी।आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,52,223 हो गयी है और मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

और पढ़ें ...

वैन और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

मध्य प्रदेश। नीमच जिले की मनासा तहसील में शनिवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रुपावास के पास एक वैन खड़ी ट्राली में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 4:30 बजे मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़ी ट्रॉली में जा टकराई। हादसे में संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार (35 साल), सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार (65 साल), जयंती बाई (32 साल) की मौत हो गई।

जबक घायलों की पहचान चेतना (12 साल), नयन (8 साल), पप्पू पाटीदार (35 साल), कमला बाई (55 साल) को रूप में की गई है। जिन्हें गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

और पढ़ें ...

पहलवानों के समर्थन में आए बाबा रामदेव ने कहा-बृजभूषण सिंह को सलाखों के पीछे होने चाहिए

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कई हफ्तों से जारी पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में अब योग गुरु स्वामी रामदेव उतर आए हैं। स्वामी रामदेव ने कहा है कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। रामदेव ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की तरफ से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोप बेहद शर्मनाक हैं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके तुरंत सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए. वो आए दिन मां, बहन और बेटियों के बारे में बकवास करता है। यह अत्यंत निंदनीय है।स्वामी रामदेव का राजस्थान के भीलवाड़ा में तीन दिन का योग शिविर है। जब स्वामी रामदेव से बृजभूषण सिंह और जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बात कही। जब रामदेव से ये पूछा गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि मैं केवल बयान दे सकता हूं मैं उसे जेल में तो नहीं डाल सकता। स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि मैं राजनीतिक तौर पर सभी सवालों के जवाब देने में सक्षम हूं। मैं मानसिक या बौद्धिक तौर पर विकलांग नहीं हूं, मेरे पास देश के लिए एक विजन है। रामदेव ने ये भी कहा कि जब मैं राजनीतिक दृष्टिकोण से बयान देता हूं तो मामला थोड़ा उलटा हो जाता है और तूफान आ जाता है।
और पढ़ें ...

खुशखबरी : सरकार ने किया बड़ा ऐलान! अब राशन की दुकानों पर राशन के साथ ये सामान भी होंगे उपलब्ध

यूपी सरकार (UP government )ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसे सुनकर आप भी खुश (happy )हो जाएंगे. प्रदेश की सरकार ने ऐलान किया है कि अब राशन की दुकानों पर सिर्फ राशन नहीं मिलेगा बल्कि जरूरत के 35 और सामान भी यहां पर उपलब्ध होंगे. राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनक, गुड़, घी, नमकीन, पैक मेवे, मिठाई, दूध का पाउडर, छोटे बच्चों के कपड़े(dresses ) भी मिलेंगे

हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर, बेबी केयर, डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन जैसे जरूरी सामान भी मिलेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दुकानों को ग्राम सचिवालय के नजदीक बनाया जाएगा. इसके लिए जमीन ग्राम सभा से ली जाएगी. सरकार के इस पहल से आम जनता को बहुत राहत होगी और जरूरत की ज्यादातर चीजें(things ) एक जगह पर मिल जाएंगी. अभी अन्नपूर्णा मॉडल की दुकानों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बरेली मंडल के 52 जगहों पर चलाया जा रहा है

भविष्य में नई मॉडल(new model ) की दुकानें भी बनाई जाएंगी

अलावा यहां पर दूध, ब्रेड, मसाले और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मौजूद होंगे. पोछा, ताला, रेनकोट, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा और झाड़ू की खरीदारी के लिए भी आप यहां आ सकते हैं. उत्तर प्रदेश की सरकार ने बुधवार को अपने इस फैसले का नोटिफिकेशन जारी किया था. सरकार के इस फैसले से राशन के दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी. साथ ही पुराने ढर्रे में भी बदलाव आएगा. इसके अलावा भविष्य में नई मॉडल की दुकानें भी बनाई जाएंगी

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : नीति आयोग की बैठक आज...सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल( CM baghel) आज  दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है।

दिनभर चलने वाली इस बैठक के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। नीति आयोग की यह बैठक करीब करीब साल भर में एक बार ही होती है । इसमें राज्य अपनी पिछले वर्ष की उपलब्धियों के साथ अगले (23-24) वर्ष की प्लानिंग, और केंद्र में लंबित योजनाओं कि मंजूरी, राजस्व की मांग करते हैं। इस पर राज्यों के सीएम अपनी रिपोर्ट( report) रखते हैं। बघेल, पांचवे नंबर पर अपना संबोधन देंगे। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,वित्त सचिव अंकित आनंद भी शामिल होंगे।

और पढ़ें ...