सियासत
आज का पंचांग, 30 MAY 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त...आज है गंगा दशहरा और रवि योग और भद्रा
Aaj Ka Panchang, 30 MAY 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है. आज गंगा दशहरा है. आज भी रवि योग जैसा शुभ योग है, लेकिन भद्रा और विडाल योग जैसे अशुभ योग भी हैं.
पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्चित करना चाहिए.
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग, पुष्कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.
आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.
30 मई 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 30 मई 2023)
शक संवत: 1945
विक्रम संवत: 2080
गुजराती संवत: 2079
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय : 05:24 ए एम
सूर्यास्त : 07:13 पी एम
चंद्रोदय : 02:32 पी एम
चंद्रास्त : 02:39 ए एम, मई 31
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी – 01:07 पी एम तक
: एकादशी
आज का वार : मंगलवार
नक्षत्र : हस्त – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग: सिद्धि – 08:55 पी एम तक
: व्यतीपात
करण : गर – 01:07 पी एम तक
:वणिज – 01:32 ए एम, मई 31 तक
चंद्रमास : ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
: ज्येष्ठ – अमान्त
आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
ब्रम्ह मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
प्रात: संध्या: 04:23 ए एम से 05:24 ए एम
संध्यान्ह संध्या: 07:13 पी एम से 08:14 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:12 पी एम से 07:32 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय महूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 31
अमृत काल : 11:37 पी एम से 01:19 ए एम, मई 31
सर्वार्थ सिद्धि योग:
रवि योग: संपूर्ण दिन
आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)
राहुकाल : 03:46 पी एम से 05:30 पी एम
यमगंड: 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
गुलिक काल: 12:19 पी एम से 02:02 पी एम
आडल योग :
विडाल योग: पूरे दिन
दुर्मुहूर्त: 08:10 ए एम से 09:05 ए एम
: 11:18 पी एम से 11:58 पी एम
वर्ज्य :01:25 पी एम से 03:07 पी एम
गंड मूल:
भद्रा: 01:32 ए एम, मई 31 से 05:24 ए एम, मई 31
पंचक:
विंछुड़ो:
दिशाशूल: उत्तर
Aaj Ka Rashifal 30 May 2023: हनुमान जी की कृपा से खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य...जानें आपके लिए कितना शुभ है आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 30 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। आज के दिन को श्री गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 54 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज श्री बटुक भैरव की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। घरवालों के साथ ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आपका चल रहा कोई लोन पूरा होने की सम्भावना है। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आय में वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे। आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 3
कर्क राशि
आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 1
सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार बना रहेगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 9
कन्या राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती है। दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 1
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। घर की जरुरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव से आज आपको राहत मिलेगी। आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। लवमेट्स से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 1
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। नई-नई चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। वेब डिजाइनिंग सीख रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 7
मकर राशि
आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आएगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 4
कुंभ राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑयली खानपान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें, बात को बीच में न काटें। इस राशि के लवमेट शाम को शॉपिंग पर जाएंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहेआज समझदारी से बातों को समझेंगे। आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 3
किसानों के लिए खुशखबरी : इस दिन जारी होगी सम्मान निधि की अगली किस्त, यहाँ चेक करें
दिल दहलाने वाली वारदात: लड़की पर चाकू से किए 30 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे CCTV में कैद हो गई।
आरोपी युवक जिसका नाम साहिल बताया जा रहा है वह लड़की को बीच सड़क लोगों के सामने ही बड़ी बेरहमी के साथ चाकुओ से गोद रहा था। युवक की हैवानियत देख लोग उसे रोकने की भी हिम्मत नहीं कर सके। युवक ने कई बार लड़की को चाकूओं से गोदा और फिर भारी-भरकम पत्थर उठाकर उसे मारा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और लड़की की दोस्ती थी, लेकिन उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लड़की जब अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने उसको रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से हमला किया। फिलहाल फरार आरोपी साहिल की तलाश की जा रही है।
इसरो ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट GSLV-F12 और NVS-01
पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी...जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट आज (सोमवार), 29 मई 2023 को भी 77 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं. वहीं, भारतीय बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 75.58 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) 71.55 डॉलर प्रति बैरल है. देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली में आज (रविवार), 21 मई को भी पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के पार
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के पार है. जबकिभारतीय बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं. हालांकि, विभिन्न राज्यों में तेल की कीमतों में मामूली परिवर्तन देखा जा सकता है
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर नोएडा: पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 93.67 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
मणिपुर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी...अब तक 40 आतंकी ढेर
मणिपुर पुलिस के कमांडो और उपद्रवियों के बीच राज्य के कई इलाकों में गोलीबारी हो रही है। पिछले 8 घंटों से दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया है कि कि उन्हें रिपोर्ट दी गई है कि अब तक “40 आतंकवादी” मारे गए हैं। आम नागरिकों के खिलाफ ये आतंकी एम-16 और एके-47 असॉल्ट राइफलों व स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई गांवों में घरों को जलाने के लिए आए थे। हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएम बीरेन सिंह ने दावा किया है कि आतंकवादी निहत्थे आम नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं। यह लड़ाई मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हथियारबंद आतंकवादियों और केंद्र की मदद से चलने वाली राज्य सरकार के बीच है।
विद्रोहियों ने 5 इलाकों पर किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्रोहियों ने बीती रात दो बजे इंफाल घाटी और उसके आसपास के पांच इलाकों में एक साथ हमला किया। इनमें सेकमाई, सुगनू, कुम्बी, फायेंग और सेरौ क्षेत्र शामिल हैं। कई और इलाकों में गोलीबारी और सड़कों पर लावारिस लाशें पड़े होने की सूचना सामने आ रही है।
कहा जा रहा है कि सेकमाई में मुठभेड़ खत्म हो गई है। जानकारी के अनुसार इंफाल में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के डॉक्टरों का कहना है कि फायेंग में हुई मुठभेड़ में 10 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचे हैं। वहीं, बिशनपुर के चांदोनपोकपी में कई गोलियां लगने के बाद 27 वर्षीय किसान खुमानथेम कैनेडी की मौत हो गई है। उनके शव को रिम्स पहुंचाया गया है और कई लोगों की मौत होने की आशंका है। कैनेडी के परिवार में उनकी पत्नी और नवजात बेटा शामिल है।
अमित शाह कल जाएंगे मणिपुर
गृह मंत्री अमित शाह कल मणिपुर का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए काम करने की अपील की है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कल दो दिवसीय दौरे पर राज्य गए थे। इंफाल घाटी और उसके आसपास रहने वाले मैतेई लोगों और पहाड़ियों में बसे कूकी जनजाति के बीच जातीय हिंसा जारी है। मैतेई लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग है। इसको लेकर कुकी समुदाय से हिंसक झड़पें होती रही हैं। अब तक 70 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. टकराव 3 मई से शुरू हुआ था।
Aaj Ka Panchang: आज 29 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 मई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी - मई 28 09:07 PM- मई 29 11:49 AM
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - मई 29 02:20 AM - मई 30 04:29 AM
योग
वज्र - मई 28 08:40 PM - मई 29 09:01 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:25 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 01:38 PM
चन्द्रास्त - 02:11 AM
अशुभ काल
राहू - 07:08 AM से 08:52 AM
यम गण्ड - 10:35 AM से 12:19 PM
गुलिक - 02:02 PM से 03:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:46 PM- 01:41 PM, 03:32 PM- 04:27 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM से 12:46 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:03 AM से 04:44 AM
अमृत काल - 08:38 PM से 10:23 PM
शुभ योग
रवि योग - पूरे दिन
आज का राशिफल : 29 May 2023
Aaj Ka Rashifal 29 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और सोमवार का दिन है। आज रात 9 बजे तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। कल यानि 30 मई की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन आनन्द से भरा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी, आपका मनपसंद विषयों को पढ़ने में मन लगेगा। आप फास्ट फूड खाने से बचें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज साथ में कोई पार्टी अटैन्ड करेंगे।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 4
वृष राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको व्यापार में अनुभवी लोंगो का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 4
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। बड़े स्तर पर आपको धन लाभ की संभावना है। नौकरी में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। इस दौरान आप किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 9
कर्क राशि
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत से सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकुल होगी। बिजनेस में लिए गए फैसले अपने तक ही रखें, अन्यथा विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। जिससे आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद जीवन का अनुभव करेंगे। घर-परिवार में प्रेम, सौहार्द बना रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहतरीन समय है। बड़े आर्डर मिलने से आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर- 5
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके नये लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। नई-नई जानकारियां पाएंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। एक्टिंग म्यूजिक जैसे क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने जाएंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 4
तुला राशि
आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी। आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित करेगी। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप अपने दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप कहीं घूमने या तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। आप कोई नवीन योजना बनाने में सफल रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी निर्णय से लोग असहमत हो सकते हैं, उलझनें बढ़ेंगी। आप अपने मनोबल से सब ठीक कर लेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 7
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। हर कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक दशा अनुकूल रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। बातों को नजरअंदाज ना करें। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 2
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। कोई बड़ी चीज खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। जिससे आपको शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए बेहतर समय है। करियर में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है। आपसी सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी अच्छे कार्य के लिए डोनेशन देंगे।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 7
कुंभ राशि
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रहेगा। आप पहले से ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आप अपने मनचाहे क्षेत्र में बढियां प्रदर्शन भी करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेखन तथा कला से जुडे लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं। जिससे आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधरेंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सुधार आएगा। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसपर होने के योग हैं। आपको ऑफिस में अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की तरक्की से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत सम्बन्धी समस्या का डॉक्टर से सलाह लेंगे। मेडिटेशन और योग करने से फिट एंड फाइन रहेंगे।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर- 3
व्हाट्सऐप पर आया नया फीचर...सेंड किये मैसेज भी हो पाएंगे EDIT...जाने कैसे
WhatsApp Message Edit Feature: Meta ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp में एक नया फीचर रोल आउट किया है। कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के इरादे से लगातार नए फीचर्स जारी करती रहती है। अब मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आखिरकार व्हाट्सऐप के ऐंड्रॉयड व iOS यूजर्स के लिए भेजे गए मैसेज को एडिट करने का विकल्प उपलब्ध करा दिया है। ध्यान रहे कि किसी भी मैसेज को भेजने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही एडिट किया जा सकता है। बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर्स को लंबे समय से इस फीचर का इंतजार था और अब आखिरकार यह फीचर दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।
एडिट मैसेज फीचर को व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हों। आप Google Play Store या Apple App Store पर जाकर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि नया फीचर धीरे-धीरे फेज में रोल आउट किया जा रहा है और अगर अभी तक आपके फोन में नहीं आया है तो हो सकता है कि कुछ दिनों में आ जाए।
जैसा कि हमने पहले बताया कि मैसेज को भेजने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही एडिट किया जा सकता है और इसके बाद आप मैसेज एडिट नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सऐप एडिट फीचर प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, जिस भी मैसेज को आप एडिट करेंगे, उस पर edited लिखा हुआ दिखेगा।
BIG BREAKING : नई संसद के सदन में पीएम मोदी ने 75 रुपए के विशेष सिक्के और डाक टिकट जारी किए
नई दिल्ली। BIG BREAKING : नए संसद भवन के दूसरे चरण के उद्घाटन समारोह में संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए। पीएम ने इस दौरान एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। नए भवन के सदन में अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के बाद हमारे भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी यात्रा शुरू की। कितनी ही उतार-चढ़ाव और चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है। यह विकास के नए आयाम को गढ़ने का अमृतकाल है। देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आकांक्षाओं को पूरा करने का अमृतकाल है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।
प्रधानमंत्री ने भारत के गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि एक संसस्था है। यह एक विचार है, एक परंपरा है। हमारे वेद हमें सभाओं समितियों के आदत सिखाते हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों, वैशाली जैसे गणतंत्रों को जीकर दिखाया है। तमिलनाडु में मिला 19वीं शिलालेख हर किसी को हैरान कर देता है। हमारा लोकतंत्र ही हमारी प्रेरणा है संविधान हमारा संकल्प है।
ये संसद देश की समृद्ध देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। उसका उद्घोष करती है। यह सौभाग्य है कि सेंगोल की गरिमा लौटा सके। जो रुक जाता है उसका भाग्य भी रुक जाता है। इसलिए चलते रहो। गुलामी के बाद हमारे भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी यात्रा शुरू की। कितनी ही उतार-चढ़ाव और चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है। यह विकास के नए आयाम को गढ़ने का अमृतकाल है। देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आकांक्षाओं को पूरा करने का अमृतकाल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुराने भवन में तकनीकी, बैठने की जगह, बीते दो दशकों में ये चर्चा हो रही थी कि देश को एक नए संसद भवन की आश्वयकता है। आने वाले समय में सीटों की संख्या बढ़ेगी, सांसदों की संख्या बढ़ेगी। वे लोग कहां बैठते।
मात्र 3 लाख में घर लाएं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 34km से ज्यादा का माइलेज...जानिये पूरी डिटेल
Best Selling Car : अप्रैल महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति वैगनआर रही है. यह कंपनी की एक हैचबैक कार है, जिसमें पेट्रोल के साथ CNG विकल्प भी उपलब्ध है. फ्रैक्ट्री फिटेज सीएनजी के साथ यह पेट्रोल-वेरिएंट की तुलना में बेहतर फ्यूल इकॉनमी देती है. इसमें 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो अधिकतम 58 बीएचपी की पावर और 78 एनएम के टॉर्क उत्पन्न करता है. CNG के साथ, यह कार 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज प्रदान करती है. हम आपको यहां बता रहे हैं कि आप कैसे इस हैचबैक कार को 3 लाख रुपये से भी कम में अपना बना सकते हैं।
मारुति वैगनआर हैचबैक की कीमत दिल्ली के एक्स-शोरूम में 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच है. इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ चार ट्रिम्स में उपलब्ध किया गया है. सीएनजी ऑप्शन LXi और VXi ट्रिम्स में उपलब्ध है. LXi CNG की कीमत 6.45 लाख रुपये है. आप चाहें तो इस कार को 3 लाख रुपये से कम में घर ला सकते हैं. हम यहां आपके लिए EMI कैलकुलेटर लेकर आए हैं.
Wagonr CNG EMI Calculator
यदि आप Wagonr CNG के LXi वेरिएंट को खरीदने का विचार बना रहें हैं, तो इसे ऑन रोड पर आपको 7.2 लाख रुपये में मिलेगा. अब आइए मान लेते हैं कि आप इस वेरिएंट को लोन पर खरीदने की सोच रहे हैं. यहां ध्यान देने योग्य है कि आप अपने अनुसार डाउन पेमेंट कम या ज्यादा कर सकते हैं. विभिन्न बैंकों में ब्याज दर भिन्न होती हैं और आप एक से सात वर्ष के बीच लोन की अवधि चुन सकते हैं।
उदाहरण के लिए हम 3 लाख रुपये का डाउन पेमेंट, 9 फीसदी ब्याज दर और 5 साल की लोन अवधि मान लेते हैं. ऐसी स्थिति में आपको हर महीने 8,862 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी. कुल लोन अमाउंट (4.26 लाख रुपये) के लिए आप 1.04 लाख रुपये अतिरिक्त चुकाएंगे.
MAAN KI BAAT : 101वां एपिसोड हुआ पूरा...जाने किन मुद्दों पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। यह मन की बात का 101वां एपिसोड था। इसमें पीएम मोदी ने वीडी सावरकर और एनटी रामाराव को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर देश और विदेश में समारोहों का आयोजन किया गया था। पीएम मोदी ने कहा, ‘मन की बात का यह एपिसोड दूसरे शतक की शुरुआत है। पहले के कार्यक्रमों ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। आप सभी ने जो स्नेह मन की बात के लिए दिखाया है वह भावुक कर देने वाला है। मन की बात का प्रसारण हुआ तो अलग-अलग देशों में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला। मन की बात को लेकर देश-विदेश के लोगों ने अपने विचार रखे हैं। लोगों ने कहा है कि मन की बात में देश और देशवासियों की उपलब्धियों की ही चर्चा होती है।’
उन्होंने कहा, ‘बीते दिनों हमने काशी-तमिल संगमम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी-तेलुगु संगमम हुआ। ऐसा ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। यह प्रयास है युवा संगम का। मैंने सोचा इस बारे में विस्तार से उन्हीं लोगों से पूछा जाए जो इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं।’ इसके बाद पीएम मोदी ने अरुणाचल के ग्यावर नुकुल और बिहार की विशाखा सिंह से बात की।
प्रधानमंत्री ने कहा, अरुणाचल के लोग बहुत ही आत्मीयता से भरे होते हैं। उन्होंने विशाखा सिंह ने भी बात की जो कि युवा संगम के तहत तमिलनाडु गई थीं। पीएम मोदी ने उनसे उनके अनुभव पूछे और उन्हें इस यात्रा के बारे में ब्लॉग लिखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, युवा संगम में इन युवाओं ने जो सीखा है वह जीवन पर्यंत उनके साथ रहेगा
उन्होंने आगे कहा, भारत की शक्ति इसकी विविधिता में है। भारत में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम की पहल की है। इसके तहत विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ा गया है। युवाओं को अलग-अलग लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। पहले चरण में लगभग 1200 युवा देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। युवा ऐसी यादों को लेकर वापस लौट रहे हैं वे जीवनभर उनकी यादों में बसी रहेंगी।
पीएम मोदी ने कहा, दूसरे देशों के नेता भी बताते हैं कि युवा अवस्था में वे भी भारत घूमने आए थे। हमारे देश में बहुत कुछ देखने का है। उन्होंने कहा, कुछ दिनों पहले मैं जापान के हिरोशिमा में था। वहां मुझे हिरोशिमा पीस म्यूजियम में जाने का मौका मिला। यह भावुक कर देने वाला क्षण था। कई बार म्यूजियम में हमें नए सबक मिलते हैं। कुछ दिन पहले भारत में इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो का आयोजन किया गया था। हमारे भारत में कई ऐसे म्यूजियम हैं जो कि हमारे अतीत से जुड़े पहलुओँ को प्रदर्शित करते हैं। जैसे कि गुरुग्राम में म्यूजियो कैमरा संग्रहालय है। इसमें 1860 के बाद के कैमरों का संग्रह है। मुंबई के म्यूजियम में 70 हजार से ज्यादा जीचें सुरक्षित रखी गई हैं।
उन्होंने कहा, बीते वर्षों में भारत में नए-नए म्यूजियम बनाए गए हैं। कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में काम किया गया। पीएम म्यूजियम भी दिल्ली की शोभा बढ़ा रहा है। दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में हजारों लोग आते हैं। देशभर में म्यूजियम की लिस्ट काफी लंबी है। म्यूजियम की थीम क्या है और कौन सी चीजें रखी हैं। यह सब एक ऑनलाइन डायरेक्टरी में समाहित किया गया है। आपको जब भी मौका मिले आप इन म्यूजियम को देखने जरूर जाएं और हैशटैग म्यूजियम मेमोरीज पर शेयर करना ना भूलें।
उन्होंने कहा, हम सब ने एक कहावत कई बार सुनी होगी। बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता है व्यक्ति और देश का विकास भी ठप हो जाता है। अब देश के हर जिले में 7 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। ये आजादी के अमृतकाल में बन रहे हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण हो चुका है। हम हर गर्मी में इस चुनौती पर बात करते हैं। लेकिन इस बार जल संरक्षण से जुड़े स्टार्टअप की चर्चा करेंगे। एक स्टार्टअप है जो कि वॉटर मैनेजमेंट के विकल्प देता है। दूसरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है जिसकी मदद से पानी वितरण की निगरानी की जा सके और पता लगाया जा सकेगा कि कितना पानी बर्बाद हो रहा है।
स्टार्टअप्स की बात
पीएम मोदी ने कहा, कुंभी कागज स्टार्टअप जलकुंभी से कागज बना रहा है। इसे जल स्रोतों के लिए समस्या समझा जाता था। उसी से कागज बनने लगा है। कई युवा ऐसे हैं जो कि समाज को जागरूक करने के मिशन में लगे हैं। छत्तीसगढ़ में युवाओं ने पानी बचाने के लिए अभियान शुरू किया। वे घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। शादी-ब्याह में भी जाकर पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी जागरूक करते हैं। झारखंड के खूंटी जिले में लोगों ने पानी के संकट से निपटने के लिए बोरी बांस का रास्ता निकाला है। यहां साग सब्जियां भी पैदा होने लगी हैं। इलाके की जरूरतें भी पूरी हो रही हैं। जन भागेदारी का प्रयास समाज में बदलाव लाता है।
मोदी ने कहा. 1965 के युद्ध के समय पूर्व प्रधानमंत्री जय जवान. जय किसान का नारा दिया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ दिया था। फिर मैंने जन अनुसंधान जोड़ दिया। पीएम मोदी ने शिवाजी डोले की बात की जो कि नासिक के गांव में रहते हैं। वह पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन दे दिया। रिटायर होने के बाद उन्होंने खेती में डिप्लोमा किया। जय जवान से जय किसान बन गए। अब हर पल उनकी कोशिश रहती है कि कैसे कृषि क्षेत्र में अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। उन्होंने 20 लोगों की टीम बनाई और एक सहकारी संस्था का जिम्मा ले लिया। आज इस संगठन का विस्तार कई जिलों में हो गया। इससे करीब 18 हजार लोग जुड़े हैं जिनमें काफी संख्या में पूर्व सरकारी कर्मचारी हैं।
सावरकर पर क्या बोले पीएम मोदी?
उन्होंने वीर सावरकर को याद किया और कहा कि उनके त्याग साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं सबको प्रेरित करती हैं। मैं अंडमान में उस कोठरी में गया था जहां उन्होंने कालापानी की सजा काटी थी। वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता का था। उनके स्वभाव को गुलामी की मानसिकता रास नहीं आती थी। स्वतंत्रता आंदोलन ही नहीं सामाजिक समानता और न्याय के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसे आज भी याद किया जाता है। 4 जून को संत कबीर की भी जयंती है। कबीरदास जी कहते थे, कबिरा कुआं एक है पानी भरे अनेक। बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।।
एनटी रामाराव को किया याद
उन्होंने एनटी रामाराव की बात की और कहा कि आज उनकी 100वीं जयंती है। उन्होंने कहा, अपने बहुमुखी प्रतिभा के बल पर वह तेलुगु सिनेमा के नायक बने। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने ऐतिहासिक पात्रों को अपने अभिनय से जीवित कर दिया था। लोग उन्हें आज भी याद करते हैं. उन्होंने सिनेमा के साथ ही राजनीति में अलग पहचान बनाई। उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हू्ं।
सरकारी स्कूल के मिड डे मील में जहरीला सांप मिलने से मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती
बिहार। CG NEWS : अररिया जिले के स्कूल प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है। जहां मिड डे मील में जहरीला सांप का मरा हुआ बच्चा मिलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। लेकिन, तब तक 100 से भी अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।
परिजनों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत ही सभी अपने बच्चों को देखने अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना जोगबनी नगर परिषद के अमौना मिडिल स्कूल की है।
घटना की सूचना पर मौके पर एसडीएम (SDM), एसडीओ (SDO), डीएसपी (DSP) समेत कई अधिकारी पहुंचे हुये हैं। वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। इधर, घटना के बाद परिजनों में काफी रोष है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा बनाया गया मिड डे मील का भोजन बच्चों को दिया गया था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने भोजन बंटवाना बंद कर दिया। हालांकि, तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे। इधर, बच्चों की तबीयत बिगड़ने का बाद हड़कंप मचा है। इसकी जांच की जा रही है।
