सियासत
खुशियां मातम में तब्दील : सुहागरात और पति -पत्नी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, वजह सुनकर हो जाएंगे सन्न
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शादी के एक दिन बाद यानी सुहागरात के दिन नवविवाहित जोड़े की मौत ने दोनों परिवारों को सन्न कर दिया. हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है.
बता दें कि 24 साल के प्रताप यादव ने बीते मंगलवार को 22 साल की पुष्पा यादव से शादी की. रातभर चले विवाह समारोह के बाद बुधवार को नवविवाहित जोड़ा उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित अपने घर लौटा. प्रताप और पुष्पा, शादी के बाद की कुछ रस्में पूरी करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए और अगली सुबह उठे ही नहीं.जबसुबह काफी देर हो गई तो परिवार वालों ने उन्हें जगाने की कोशिश की. हालांकि अंदर से काफी समय तक जब कोई आवाज नहीं आई तब घरवालों को चिंता सताने लगी. परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए. दोनों बेड पर निढाल पड़े हुए थे।
दंपति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के हवाले से कहा गया है कि उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चलता है कि दोनों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. अधिकारियों ने कहा कि दंपति की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी. उन्होंने कहा कि कमरे में जबरन घुसने के कोई निशान या उनके शरीर पर चोट के भी निशान नहीं थेकैसरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि दंपति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, जिससे कुछ आशंकाएं पैदा हुई हैं. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है
और पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal 6 June 2023: हनुमान जी की कृपा से इन 5 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जानें आपके लिए कितना शुभ है आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 6 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज रात 11 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 51 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यक्तिगत स्तर पर की गई मेहनत कारगर साबित होगी। आप अपनी व्यापारिक योजनाएं बनाने से पहले अपने सहयोगियों से परामर्श जरूर लें। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार में सभी में अच्छा मेल-जोल रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान संबंधित कोई सुखद समाचार के योग हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है। आप अपने आसपास घट रहीं छोटी मोटी घटनाओं पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ मिल-जुल कर काम करेंगे।
लकी रंग - पीच
लकी नंबर- 9
वृष राशि
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आप अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देंगे। आप व्यापारी हैं तो आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे। जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस दौरान किसी कारण से आपके आत्मविश्वास में कमी आने से कार्यों में रुकावट आएंगी। लेकिन आप बहुत जल्दी संभल जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान कुछ प्रियजनों का आगमन आपके घर में होगा। जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी रंग - ब्राउन
लकी नंबर- 2
मिथुन राशि
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी परियोजनाएं सफल होंगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। किसी काम से कहीं की यात्रा हो सकती है। आपके परिवार में माहौल धार्मिक रहेगा। अपने व्यवहार में इस दौरान कटुता लाने से बचें आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मित्र आपके कार्यों में सहायक बनेंगे। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। कुछ नया कंस्ट्रक्शन करा कर अपना मकान बढ़िया बनाने का प्लान कर सकते हैं।
लकी रंग - मैरून
लकी नंबर- 5
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नये अवसर लेकर आएगा। हर क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करेंगे। जिसमें आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। लेकिन आपसी समझ से सब ठीक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। आप राहत महसूस करेंगे। संतान को लेकर आप को खुशी मिलने वाली है।
लकी रंग - ब्राउन
लकी नंबर- 4
सिंह राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। समाज में आपको आपके कार्यों के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ बातों को लेकर आप थोड़े उलझन में रह सकते हैं। लेकिन इसका असर आप अपने कामों पर नहीं पड़ने देंगे। आपकी दूरदर्शिता और अनुभव आपको सफलता दिलाने में सहायक रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको सरकारी क्षेत्र से धन लाभ कराएंगे। निजी जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में आपसी सहयोग सद्भावना का माहौल रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार का आगमन भी हो सकता है।
लकी रंग - गोल्डन
लकी नंबर- 3
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई अच्छा अवसर आपके पास आ सकता है कम्युनिकेशन के माध्यम से आपको तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपने व्यापारिक योजनाओं के लिए किसी तरह का निर्णय लेने में किसी अनुभवी व्यक्ति का परामर्श अवश्य लें। इससे आपको फायदा होगा और आपके आमदनी के लिए कई साधन मिल सकते हैं। इस दौरान आप आलस्य से बचें। इसकी वजह से कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
लकी रंग - हरा
लकी नंबर- 7
तुला राशि
आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपने भविष्य की कार्य योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे। जिससे आपके तरक्की की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी से रिलेटेड यात्रा हो सकती है। आपको परिवार के साथ टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। किसी बड़ी चीज की खरीदारी से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अचानक आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके बारे में आपने पहले सोचा नहीं था। दोस्तों की सहायता से आप उन समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
लकी रंग - लाल
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। अपने कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी यात्राएं नौकरी या व्यापार से लेकर हो सकती हैं। जिससे आपको नई ताजगी और जीवन में नयापन महसूस होगा। सुख शांति की प्राप्ति होगी। नई ऊर्जा का एहसास होगा। कुछ नए लोगों से भी आप मिलेंगे। आपके निजी प्रयास आपको उत्तम परिणाम प्रदान करेंगे। सरकारी क्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे परिवार का सपोर्ट रहेगा। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी मिलेगी।
लकी रंग - मैरून
लकी नंबर- 3
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन तरक्की लाने वाला है। व्यापार जगत के लोगों के लिए अच्छी स्थितियों का निर्माण होगा नए लोगों के संपर्क से व्यापार बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आपके मन में धार्मिक विचारों के प्रति लगाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान समय पर करें नौकरी में बदलाव तथा सैलरी में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
लकी रंग - पीच
लकी नंबर- 9
मकर राशि
आज आपका दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल संयोग है। जो छात्र हायर स्टडी के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज कहीं खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन हो सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने व्यवहार से परिवार में संतुलन बनाकर चलेंगे। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।
लकी रंग - काला
लकी नंबर- 7
कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन लकी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। आपको आपकी नौकरी में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। इस दौरान किन्हीं कारणों से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। समझदारी से खर्च करें। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। जिससे आपको अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके स्वभाव में आज सकारात्मक बदलाव आएगा। जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ की संभावना है। बिज़नेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग - पीला
लकी नंबर- 9
मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान धन लाभ के साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। यह खर्च संतान की पढ़ाई को लेकर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें कोई समस्या हो सकती है। कोर्ट कचहरी का कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ मिलकर अच्छा दिन बिताएंगे। आपकी संतान कहीं बाहर पढ़ने के लिए जा सकते हैं।
लकी रंग - सैफरन
लकी नंबर- 3
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 06 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 6 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया- जून 06 03:49 AM- जून 07 12:50 AM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- जून 07 12:50 AM- जून 07 09:51 PM
नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - जून 06 01:23 AM- जून 06 11:13 PM
उत्तराषाढ़ा - जून 06 11:13 PM- जून 07 09:02 PM
योग
शुक्ल - जून 06 05:25 AM- जून 07 01:54 AM
ब्रह्म - जून 07 01:54 AM- जून 07 10:23 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:27 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - जून 06 9:56 PM
चन्द्रास्त - जून 07 8:15 AM
अशुभ काल
राहू - 3:46 PM- 5:29 PM
यम गण्ड - 8:53 AM- 10:36 AM
कुलिक - 12:19 PM- 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:12 AM- 09:07 AM, 11:18 PM- 11:59 PM
वर्ज्यम् - 06:30 AM- 07:57 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM- 12:47 PM
अमृत काल - 06:51 PM- 08:18 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:50 AM- 04:38 AM
और पढ़ें ...
तीन साल से लिव इन में रह रही गर्लफेंड का 53 साल के ब्वायफ्रेंड ने चाकू से मारकर ले ली जान…
Balod News: इश्क का बुखार कुछ ऐसा होता है कि उम्र की सारी सीमाएं भी पार हो जाती है। कई दफा ये बुखार सिर चढ़ जाता है। लेकिन जब वक्त की दवा से बुखार का ताप कम होता है तो समझ में आता है कि ये हमारे जीवन में क्या कुछ नुकसान कर गया। बालोद में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां एक शादीशुदा बीवी बच्चे वाले अधेड़ के मन में प्यार का सैलाब उमड़ा।
शख्स का नाम गंगाधर टंडन उम्र 53 साल है। जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाद भी एक नया रिश्ता कायम किया। अपने साथ काम करने वाली एक विधवा महिला के चक्कर में फंसे और अब उसी महिला की हत्या करने के बाद बाकी बची जिंदगी सलाखों के पीछे काटेंगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वही जांच कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट चुकी हैं।
बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में 40 साल की महिला सीमा धनगुल रहती थी। जिसका बेटा ओडिशा के संबलपुर में है। महिला कृषि उपज मंडी में काम करती थी। इसी कृषि उपज मंडी में गंगाधर टंडन लाइन इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। गंगाधर का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। लिहाजा गंगाधर ने विधवा महिला सीमा से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि सीमा ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी।
और पढ़ें ...
Train Accident : ओडिशा में एक और रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के 5 डिब्बे
बारगढ़। Odisha Train Accident : ओडिशा में एक और रेल हादसा हो गया है. शुक्रवार को बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के चौथे दिन बारगढ़ में भी एक और हादसा हो गया. राज्य के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी के साथ हादसा हो गया. पटरी से मालगाड़ी के 5 डिब्बे उतर गए. हालांकि किसी तरह के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह प्राइवेट मालगाड़ी थी जिसमें एक सीमेंट कंपनी का सामान जा रहा था।
बालासोर से करीब 450 किलोमीटर दूर बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा हुआ था और यह बारगढ़ में हादसे का शिकार हो गई जिसमें मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेलवे की मालगाड़ी नहीं
हादसे को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे का कहना है कि बारगढ़ के मेंधापाली के पास एक प्राइवेट सीमेंट फैक्टरी की ओर से मालगाड़ी में सामान ले जाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे का इस मामले से कुछ संबंध नहीं है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. यह मालगाड़ी ट्रेन डूंगरी से बारगढ़ जा रही थी। मालगाड़ी में लदे डिब्बे प्राइवेट सीमेंट कंपनी के हैं, और इसे कंपनी के लिए ले जाया रहा था. भारतीय रेलवे के स्वामित्व वाली यह कोई रेलवे लाइन नहीं है।
यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरो गेज लाइन है. हादसे की वजह से मेन लाइन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। डूंगरी से बारगढ़ के सीमेंट प्लांट के बीच ACC कंपनी की यह प्राइवेट नैरो गेज रेल लाइन है. यहां पर लाइन, वैगन और लोको सभी प्राइवेट कंपनी के ही हैं. यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है. मालगाड़ी के पटरी से उतरने की यह घटना आज तड़के हुई है.
और पढ़ें ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, उठाए कई गंभीर सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। यह पत्र खड़गे ने 3 पहले हुए ट्रेन हादसे को लेकर लिखा है। बता दें कि ओडिशा में हुए रेल हादसा देश में हुए सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है, जिसमें 275 लोगों की मौत हुई है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को पत्र लिखकर कई गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि अब रेल में यात्रा करना सुरक्षित नहीं लग रहा और ऐसा कुछ गलत फैसलों के कारण हुआ है।
खड़गे ने रेल मंत्री पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा और उनपर समस्याओं को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “रेल मंत्री ने दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग क्यों की? सीबीआई अपराधों की जांच करने के लिए है, रेल दुर्घटनाओं की नहीं। सीबीआई या कोई अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी तकनीकी, संस्थागत और राजनीतिक विफलताओं की जवाबदेही तय नहीं कर सकती है। इसके अलावा सीबीआई के पास रेलवे सुरक्षा, सिग्नलिंग और रखरखाव की तकनीकी विशेषज्ञता का अभाव है।”
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बालासोर की रेल दुर्घटना को इतिहास में सबसे खराब करार दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे को अधिक प्रभावी, उन्नत और कुशल बनाने के बजाय इसके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने CAG की उस रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया जिसमे कहा गया है कि 2017-18 और 2020-21 के बीच देश भर में चार में से लगभग तीन दुर्घटनाएं पटरी से उतरने के कारण हुई। उन्होंने पूछा कि क्यों इन गंभीर रेड फ्लैग्स को इग्नोर किया गया?
3 लाख से अधिक पद खाली क्यों हैं? : खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी पूछा कि भारतीय रेलवे में 3 लाख से अधिक पद खाली क्यों हैं? उन्होंने पूछा, “वरिष्ठ पदों के मामले में भी उदासीनता और लापरवाही की वही कहानी है, जहां पीएमओ और कैबिनेट कमेटी दोनों नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले 9 वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में खाली पदों को क्यों नहीं भरा गया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोको पायलट की कमी पर भी सवाल उठाया उन्होंने पूछा, “खुद रेलवे बोर्ड ने माना है कि मैनपावर की कमी के कारण लोको पायलटों को अनिवार्य घंटों से ज्यादा समय तक काम करना पड़ा रहा है। लोको पायलट सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनके काम का बोझ हादसों का मुख्य कारण साथ ही उन्होंने केवल 4 फीसदी मार्गों पर कवच के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रेलवे के महज 4 प्रतिशत रूट ही कवच सिस्टम से लैस हैं। खरगे ने पूछा कि सरकार ने अभी तक रेलवे को पूरी तरह से कवच सिस्टम से लैस क्यों नहीं किया है?कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सवाल किया कि जब रेल मंत्री कह चुके हैं कि ओडिशा रेल हादसे का मूल कारण पता चल गया है तो फिर सीबीआई जांच की मांग क्यों की जा रही है? खरगे ने कहा कि रेलवे में तकनीकी, सेफ्टी, सिग्नलिंग के विशेषज्ञों की कमी है।
और पढ़ें ...
नहीं रहे महाभारत के ”शकुनि मामा” गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई। Goofy Paintle Death : महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है।
महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने 78 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में होगा। इस खबर से पूरा बॉलीवुड में शोक की लहार दौड़ पड़ी है
और पढ़ें ...
गंगा में विलीन हुआ सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट, 1717 करोड़ का पुल बनने से पहले ही हुआ धाराशायी...देखिये लाइव वीडियो…
बिहार। Bridge Broken In Bihar : उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने गंगा नदी पर 1710.77 करोड़ की लागत से बन रहा फोरलेन पुल रविवार शाम 6.15 बजे अचानक भरभराकर (टूटकर) निर्माणाधीन पुल गंगा नदी में समा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुल गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई.
यह पुल अगुवानी से सुल्तानगंज के बीच बन रहा था। इस पुल का पिलर संख्या 10, 11, 12 और निर्माणाधीन आधा 13 नंबर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। तीनों पिलर एक-दूसरे से लिवर से जुड़े थे। इसके 120 से अधिक स्पैन ढहे हैं।
हैरानी की बात ये है कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था. इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था. खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली है। पुल के सुपर स्ट्रक्चर गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने के बाद दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें ...
केरल में मानसून पहुंचने में देरी, किसानों को करना होगा इतंजार
नई दिल्ली। मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को नया अपडेट दिया है। केरल में मानसून तीन से चार दिन की देरी की आशंका जताई है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने 4 जून को केरल के तट से मॉनसून के टकराने का पूर्वानूमान जताया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इन हवाओं की गहराई भी औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक पहुंच गई है। इसके अलावा अरब सागर के ऊपर बादल बढ़ रहे हैं। केरल में मॉनसून आने में 3 से 4 दिन और लग सकते हैं।विभाग ने कहा कि केरल में मानसून को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और सोमवार को आगे की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि देरी से देश में खरीफ की बुवाई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है।
और पढ़ें ...
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल 05 जून, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Horoscope Today 5 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 5 जून 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मेष राशि वालों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. मिथुन राशि वालों के मन की इच्छा आज पूरी होगी, धनु राशि वालों को मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और चिंता रहने के कारण आप अपने कामों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा और व्यक्ति विशेष से आपको मान-सम्मान और मिलेगा. आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको अपने मन में चल रहे पुराने कार्य की योजना बनानी होगी और व्यापार में कोई आप के लिए समस्या खड़ी कर सकता है. परिवार के सदस्यो से किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा. माता पिता के आशीर्वाद से आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप व्यापार के लिए कोई बड़ा फैसला अपने भाइयों से पुछ कर करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी जल्दबाजी में किसी काम में धन लगाने की इच्छा होगी, तो नुकसान हो सकता है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, तो आज आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं. कोई मित्र आपसे इसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. आपके कुछ कामों को समय पर ना करने की आदत आपके लिए समस्या बन सकती हैं. कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे आपको पूरा करना होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जो जातक किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा. किसी विशेष व्यक्ति का आपके घर में आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कोई नई वस्तु खरीद कर आप अपने घर लेकर आ सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी.
तुला राशि
तुला राशि के जातको के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा. यदि कोई पुराना वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो वह आज खत्म हो सकता है. घूमने फिरने के दौरान आपको आजकल क्यों जानकारी प्राप्त होगी संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको जीत मिलेगी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है. आपको अपने को तो रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जिससे उनका मंन थोड़ा परेशान रहेगा. आपको किसी काम में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा और दुर्घटना के होने का भय सता रहा है. आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे आज कोई सलाह मश्वरा कर सकता है, जिसे आपको बहुत ही सावधानी से देना होगा, लेकिन आपका यदि कानुन में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है. व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो भविष्य में उनके लिए अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है. आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे. आर्थिक स्थिति को लेकर आज दिन मजबूत रहने वाला है, लेकिन आपको किसी काम के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रुप से फलदायकक रहने वाला है. आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। व्यायापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. संतान के कैरियर को लेकर यदि तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है. आपको व्यापार में भी कोई भी बड़ी डील हाथ लगते लगते रख सकती है, जिससे आपको समस्या होगी और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी ना मिलने से आजा परेशान रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में यदि कड़वाहट चल रही थी, आज वह भी दूर होगी. अपने माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 5 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- जून 04 09:11 AM– जून05 06:39 AM
कृष्ण पक्ष द्वितीया [ क्षय तिथि ] - जून05 06:39 AM- जून06 03:49 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- जून06 03:49 AM- जून07 12:50 AM
नक्षत्र
मूल - जून05 03:23 AM- जून 06 01:23 AM
पूर्वाषाढ़ा - जून06 01:23 AM- जून 06 11:13 PM
योग
साध्य - जून04 11:58 AM- जून05 08:48 AM
शुभ - जून05 08:48 AM- जून06 05:25 AM
शुक्ल - जून06 05:25 AM- जून07 01:54 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:27 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - जून05 8:55 PM
चन्द्रास्त - जून06 7:06 AM
अशुभ काल
राहू - 7:10 AM- 8:53 AM
यम गण्ड - 10:36 AM- 12:19 PM
कुलिक - 2:02 PM- 3:45 PM
दुर्मुहूर्त - 12:46 PM- 01:41 PM, 03:31 PM- 04:26 PM
वर्ज्यम् - 10:07 AM- 11:34 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM- 12:46 PM
अमृत काल - 07:35 PM- 09:03 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:51 AM- 04:39 AM
और पढ़ें ...
घर बनाने का सपना होगा और भी आसान, पहली बार ले रहे हैं होम लोन तो इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेंगे 5 बड़े फायदे
Home Loan Tips : हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक आशियाना हो. वर्तमान में घर खरीदने के लिए अगर रुपये नहीं है तो भी कोई दिक्कत की बात नहीं है क्योंकि आजकल घर खरीदने के लिए आसानी से होम लोन मिल जाता है. ऐसे में होम लोन के जरिए अपने घर खरीदने की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. वहीं अगर आप पहली बार होम लोन लेने जा रहे हैं तो ये पांच बड़े फायदे भी आपको मिलने वाले हैं…
Home Loan Tips : घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. हालांकि इस सपने को सच करने के लिए एक बड़ी रकम की भी जरूरत होती है. वर्तमान में घर खरीदने के लिए अगर रुपये नहीं है तो भी कोई दिक्कत की बात नहीं है क्योंकि आजकल घर खरीदने के लिए आसानी से होम लोन मिल जाता है. ऐसे में होम लोन के जरिए अपने घर खरीदने की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. वहीं अगर आप पहली बार होम लोन लेने जा रहे हैं तो ये पांच बड़े फायदे भी आपको मिलने वाले हैं…
Home Loan Tips : टैक्स छूट: होम लोन के जरिए टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 24 (b) के तहत हर वित्त वर्ष में इंटरेस्ट पर 2 लाख रुपये तक की छूट और सेक्शन 80C के तहत प्रिंसिपल अमाउंट रीपेमेंट पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट हासिल होती है.
Home Loan Tips : को-एप्लीकेंट का लाभ: अगर घर खरीदने में कोई को-एप्लीकेंट भी होता है तो उसके भी काफी फायदे होते हैं. ईएमआई का बंटवारा हो जाता है, टैक्स छूट का बराबर लाभ मिलता है. आसानी से होम लोन मिल जाता है. घर का मालिकाना हक बंट जाता है.
Home Loan Tips : को-एप्लीकेंट में महिलाओं को लाभ: अगर को-एप्लीकेंट में महिला हो तो कई बैंक होम लोन में कम ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. इससे लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर काफी असर पड़ता है और ब्याज कम हो जाता है.
Home Loan Tips : प्री-पेमेंट: होम लोन में प्री-पेमेंट का फायदा भी मिलता है. अगर आपने होम लोन किया है और इसका भुगतान जल्द से जल्द करना चाहते हैं तो प्री-पेमेंट भी कर सकते हैं. प्री-पेमेंट करने पर ब्याज घट जाता है.
Home Loan Tips : होम लोन टॉप-अप: होम लोन को टॉप-अप का इस्तेमाल इमरजेंसी फंड के लिए किया जा सकता है. इस फंड को मेडिकल इमरजेंसी के साथ ही अन्य जरूरी काम को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. पढ़ाई के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
और पढ़ें ...
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान- ओडिशा रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावक खोए उनके शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडानी ग्रुप
ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में किसी ने पिता खोया तो किसी ने पति। ये हादसा कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे गया है। मगर इस बीच देश से बड़े उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
गौतम अडानी ने इस रेल हादसे पर दुख जताते हुए मदद का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा’।
गौतम अडानी ने कहा कि ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। जिसके बाद हमने ऐसे बच्चों की स्कूली शिक्षा का बेड़ा उठाने का फैसला किया है, जिनके अभिभावक इस हादसे में नहीं रहे। पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।
और पढ़ें ...
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान- ओडिशा रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावक खोए उनके शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडानी ग्रुप
ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में किसी ने पिता खोया तो किसी ने पति। ये हादसा कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे गया है। मगर इस बीच देश से बड़े उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
गौतम अडानी ने इस रेल हादसे पर दुख जताते हुए मदद का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा’।
गौतम अडानी ने कहा कि ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। जिसके बाद हमने ऐसे बच्चों की स्कूली शिक्षा का बेड़ा उठाने का फैसला किया है, जिनके अभिभावक इस हादसे में नहीं रहे। पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।
और पढ़ें ...
CBI करेगी ओडिशा ट्रेन हादसे की जाँच, सामने आया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान
Odisha Train Accident : ओडिशा में हुए रेल हादसे की CBI जांच की सिफारिश की गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने को कहा, “दो लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है. अब तक जो जानकारी मिली है उसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की गई है.”
रेलवे मंत्री ने आगे कहा, “ट्रैक से जुड़ा काम हो चुका है और ओवरहेड वायरिंग का काम चल रहा है. अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. सब लोगों ने मिलकर रेस्क्यू का काम किया है. इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.” इससे पहले दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के साथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था.
डॉक्टरों और कर्मचारियों का किया धन्यवाद
उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों के साथ भी परिस्थिति पर चर्चा की थी. अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भद्रक के सरकारी अस्पताल में करीब-करीब सभी मरीजों की अपने परिवार से बातचीत हो चुकी है. मैं भद्रक मेडिकल के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का धन्यवाद देना चाहूंगा. उन्होंने मरीजों की बहुत अच्छे से सेवा की है.” उन्होंने कहा, “जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है. रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है. मरने वालों की संख्या 270 को पार कर गई है.”
“जिम्मेदार लोगों की पहचान की”
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण भी किया था. उन्होंने कहा था, “रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है. हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है. इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है. हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.”
और पढ़ें ...
प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
बाड़मेर। BIG NEWS : राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ बाड़मेर में एक प्रग्नेंट मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था।
महिला के रिश्तेदार मांगीलाल ने बताया- हम लोग अलग-अलग रहते हैं। घर दूर-दूर बने हुए हैं। शनिवार सुबह उर्मिला का पति जेठाराम मजदूरी करने के लिए गया था। शाम के समय हम लोग खेत में काम कर रहे थे। जब बच्चे और उर्मिला नहीं दिखी तो घर की महिलाओं ने आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो महिलाओं ने अंदर जाकर देखा। उर्मिला फंदे पर लटकी हुई थी। जब बच्चों को ढूंढा तो वो ड्रम के अंदर बंद थे। दम घुटने से उनकी मौत हो चुकी थी। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, ये हमें पता नहीं।
पति को कॉल करके बोली थी – घर आ जाओ
जेठाराम के जीजा प्रदीप के मुताबिक उर्मिला ने शनिवार सुबह पति को खाना खिलाया था। टिफिन पैक करके दिया था। शाम को पांच बजे कॉल करके बोला था कि पिता की तबीयत ठीक नहीं है, घर आ जाओ। गांव पहुंचने पर जेठाराम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली।
मायके वालों ने दर्ज कराया हत्या का मामला
महिला के चाचा डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि मेरी भतीजी को पिछले 5 साल से पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। भतीजी ने इस बारे में कई बार बताया और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की। दामाद ने ही भतीजी उर्मिला और बच्चों का मर्डर किया है। इस बारे में मामला दर्ज कराया है। हमारी एक ही मांग है कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भतीजी को न्याय मिले।
पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी
मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। महिला की शादी 2014 में हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह झोपड़े में नीचे आंगन में पड़ी थी। जबकि बच्चे अनाज के ड्रम में थे। पांचों की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पति के खिलाफ मर्डर और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें ...
