सियासत
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान- ओडिशा रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावक खोए उनके शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडानी ग्रुप
CBI करेगी ओडिशा ट्रेन हादसे की जाँच, सामने आया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान
प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर को मिल गई दुल्हनिया, जानिए कैसे हुआ प्यार और फिर शादी
कार्यक्रम के दौरान माइक बंद होने पर सीएम गहलोत को आया गुस्सा, फेंका माइक...देखे वीडियो
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर में एक कार्यक्रम के दौरान दो बार माइक बंद होने के बाद आपा खो बैठे और जिला कलेक्टर पर डिवाइस फेंक दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बाड़मेर में सर्किट हाउस में महिलाओं के लिए एक सरकारी योजना के संबंध में महिलाओं से बातचीत कर रहे थे।
बाद में जिलाधिकारी ने फेंका हुआ माइक उठाया। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन से खुश नहीं थे। गहलोत बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर थे।सीएम गहलोत जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस गए और एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के लाभ बताए। चर्चा के दौरान राज्यमंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब के प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, पद्मराम मेघवाल उपस्थित थे।
सरकार ने सर्दी, खांसी के कोडीन सीरप सहित 14 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। एफडीसी दवाओं का कोई मेडिकल औचित्य नहीं है और ये मनुष्य के लिए खतरा हो सकती हैं। इसलिए, व्यापक जनहित में 14 एफडीसी के निर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाया गया है। ये प्रतिबंध 940 के ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 26 ए के तहत लगाया गया है। इसने कहा कि इन दवाओं का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और ये लोगों के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की।
प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण, खांसी और बुखार के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली मिश्रित दवाएं शामिल हैं। इनमें निमेसुलाइड व पेरासिटामोल की घुलनशील गोलियां, क्लोफेनिरामाइन मैलेट + कोडीन सीरप, फोलकोडाइन + प्रोमेथाज़िन, एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन और ब्रोमहेक्सिन + डेक्सट्रोमेथोर्फन + अमोनियम क्लोराइड + मेन्थॉल, पैरासिटामोल + ब्रोमहेक्सिन+ फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन + गुइफेनेसिन और सालबुटामोल + ब्रोमहेक्सिन के नाम हैं।
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया गया है। विशेषज्ञ समिति ने कहा कि “इस एफडीसी (फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन) का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और एफडीसी से मानव के लिए जोखिम शामिल हो सकता है। इसलिए, बड़े जनहित में, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26 ए के तहत इस एफडीसी के विनिर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाना आवश्यक है। एफडीसी दवाएं वे होती हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या दो से अधिक सक्रिय औषधीय सामग्री का मिश्रण होता है।
वर्ष 2016 में, सरकार ने 344 दवा संयोजनों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति के यह कहने के बाद की गई थी कि संबंधित दवाएं बिना वैज्ञानिक डेटा के रोगियों को बेची जा रही हैं। इस आदेश को विनिर्माताओं ने अदालत में चुनौती दी थी। वर्तमान में प्रतिबंधित की गईं 14 एफडीसी संबंधित 344 दवाओं के संयोजन का हिस्सा हैं।
तकनीकी विकास टालेंगे रेल हादसे
Aaj Ka Rashifal : तुला, मीन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Samsung लांच करेगा 5G का ये नया मोबाइल, जल्द करे बुक, मिलेगी 2000 रुपए की छूट
अपकमिंग मिड-रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी डिवाइस को 6 जून को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले, फोन के पूरे स्पेक्स, फीचर्स और यहां तक कि कीमत भी लीक हो गई है।
Samsung Galaxy F54 5G को 999 रुपए प्री-आर्डर करें
यह डिवाइस पिछले सभी सैमसंग एफ सीरीज स्मार्टफोन्स की तरह फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले, गैलेक्सी F54 5G अब फ्लिपकार्ट पर प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध है।
प्री-रिजर्व पास अब फ्लिपकार्ट पर 999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसे खरीदने वाले यूजर्स को प्री-ऑर्डर के दौरान 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस खरीदारी से कुछ विशेष प्री-ऑर्डर ऑफ़र अनलॉक हो जाएंगे। प्री-रिज़र्व पास गारंटी देता है कि आप गैलेक्सी F54 5G फोन को खरीद पाएंगे। प्री-ऑर्डर के दिन, यूजर फ्लिपकार्ट पर जा सकते हैं और नए लॉन्च किए गए डिवाइस की पेमेंट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
Galaxy F54 5G को लेकर अफवाह है कि डिवाइस में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले होगा, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन डिलीवर करेगा। फोन की स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर दी जाने की उम्मीद है, जो खरोंच और पानी की बूंदों से फोन को बचाएगी।
गैलेक्सी F54 5G में Exynos 1380 SoC होने की बात कही गई है, जो 5G कनेक्टिविटी को इनेबल करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी है। इसके अतिरिक्त, फोन 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। डिवाइस का वजन लगभग 199 ग्राम होने की अफवाह है। इसके लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित One UI 5.1 पर चलने की उम्मीद है।
गैलेक्सी F54 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 108MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक LED फ्लैश होने की उम्मीद है। सेल्फी लेने के लिए फोन में 32MP कैमरा हो सकता है।
इस दिन तक लिंक करवा ले अपना पैन-आधार कार्ड, नहीं तो होगी बड़ी दिक्क्त
अगर आप भी परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) को आधार कार्ड से जोड़ने की खबर को हल्के में ले रहे हैं तो अभी सतर्क हो जाइए।जल्द से जल्द आप 30 जून से पहले अपने आधार को पैन से लिंक कर दें नहीं तो 30 जून के समय बीत जाने के बाद आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
भुगतना पड़ सकता है नुकसान
पैन कार्ड निष्क्रियता के अलावा आपको अन्य मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो यदि इनकम टैक्स विभाग आपको भुगतान किए गए अतिरिक्त टैक्स के लिए आपको रिफंड देना चाहता है तो नहीं दे सकता।
इतना ही नहीं अगर ऐसी राशि पर कोई ब्याज देय है, तो यह उस अवधि के लिए भुगतान नहीं किया जाएगा, जिस दौरान आपका पैन निष्क्रिय रहता है। इसके अलावा TDS पर भी आपको हाई रेट लगेगा।
नहीं कर पाएंगे आईटीआर फाइल
अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल नहीं कर पाएंगें। इसके अलावा आप mutual fund और स्टॉक में भी निवेश नहीं कर पाएंगे।
आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड और स्टॉक में निवेश करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार पैन कार्ड को adhar card से लिंक करवाना अनिवार्य है।
यहां से करें लिंक
अगर आप आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट (incometax.gov.in) के माध्यम से कर सकते हैं। हालाँकि अब आपको लिंक करने के लिए 1,000 रुपये का लेट फीस देना पड़ेगा।
इस तरह से करे लिंक
- सबसे पहले आप यह पता किजिए कि क्या आपने पहले ही पैन को आधार से लिंक किया हुआ है या नहीं, इसे जांच के लिए आपको ई-फाइलिंग के पोर्टल पर जाना होगा।
- यदि आपने लिंक नहीं किया है, तो अपने आधार को पैन से लिंक करने के लिए पोर्टल पर जाना होगा।
- आप www.incometax.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। यहां ध्यान रखें कि आपका यूजर्स आईडी आपका पैन नंबर ही है।
- इसके बाद आप e-file पर जाएं, फिर e-pay tax वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर New payment पर जाएं।
- इसके बाद ‘आयकर’ टैब चुनें और आकलन वर्ष के रूप में 2024-25 का चयन करें।
- ‘अन्य रसीदें (500)’ के रूप में भुगतान का प्रकार चुनें और continue करें।
- इसके बाद आपको 1,000 रुपये की पहले से भरी हुई राशि दिखेगी, फिर आप continue
- पर क्लिक करें।
- अगले स्टेप में आप अपने बैंक अकाउंट को चुने और पेमेंट को पूरा करें।
- इसके बाद आप ई-फाइल> ई-पे टैक्स> पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करके चालान डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज के बाईं ओर मेनू पर ‘लिंक आधार’ टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना पैन और आधार दर्ज करें और जानकारी को मान्य करें।
घटनास्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा
रेलवे ने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, जिसकी अध्यक्षता दक्षिण-पूर्वी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे. रेलवे सुरक्षा आयुक्त नागर विमानन मंत्रालय के अधीन काम करता है और इस प्रकार के सभी हादसों की जांच करता है. हालात का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई 1000 लोग घायल हुए हैं. #WATCH | "It's a painful incident. Govt will leave no stone unturned for the treatment of those injured. It's a serious incident, instructions issued for probe from every angle. Those found guilty will be punished stringently. Railway is working towards track restoration. I met… pic.twitter.com/ZhyjxXrYkw
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the site of #BalasoreTrainAccident to take stock of the situation. #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/mxwehPzsZZ
— ANI (@ANI) June 3, 2023
CG News: सीमा सिसोदिया अस्पताल में भर्ती... मनीष सिसोदिया घर पहुंचकर भी नहीं मिल सके
नदी में नहाने गए 3 बच्चियों की डूबने से मौत...परिवार में पसरा मातम…!!
मध्यप्रदेश।शहडोल के जिले में शुक्रवार को डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। शहडोल जिले में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां सीधी से अपने मामा के घर शहडोल आई थी। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता के झापर नदी में आरती पाल उम्र 15, पारुल उम्र 8 और पलक उम्र 12 नहाने गई थी।इस दौरान वे गहरे पानी में चली गई, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। पारुल और पलक सगी बहनें हैं। वे सीधी जिले से शहडोल मामा राजू के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थी। जबकि आरती उनके मामा की बेटी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम ही मातम पसरा हुआ है।
गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान...बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं तो…
गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो अब तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। इतना ही नहीं दोपहर के समय चलने वाली लू लोगों को घर से बाहर जाने से रोकेगी। जून के महीने में चलने वाली लू से कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। लू की वजह से अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जो लोग वर्क फ्रॉम होम पर रहते हैं, उनके लिए तो सही है, पर जो लोग अपने काम की वजह से घर से बाहर निकलते हैं, उनको अपनी सेहत का खास ध्यान देना पड़ता है। गर्मी के इस मौसम में अपनी हेल्थ का खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें, तो आपके बैग में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए। आज के लेख में हम आपको इन्ही चीजों के बारे में बताएंगे, ताकि आपको तेज धूप की वजह से परेशानी ना झेलनी पड़े।
पानी की बोतल
Summer Care: अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने बैग में पानी की बोतल रखना कतई ना भूलें। बाहर की टंकियों का पानी पीने से बेहतर है कि आपके पास अपना पानी होना चाहिए। अगर आप घर से बाहर निकलें को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे।
वाइप्स
Summer Care: गर्मी में बाहर निकलने के बाद चेहरा पसीने से भीग जाता है। ऐसे में आप बार-बार सूखे रुमाल से चेहरे को साफ करते हैं। अगर आपके बैग में वाइप्स होंगी तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाइप्स का पीएच (pH) स्किन के अनुकूल होता है। ये चेहरे को ठंडक पहुंचाता है। जिससे आपको राहत मिलेगी।
सनस्क्रीन
Summer Care: गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन सबसे जरूरी सामान है। घर से निकलते वक्त तो इसका इस्तेमाल करें ही बल्कि बाहर निकलने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपको सूरज की हानिकारिक किरणों से बचाने में सहायक है।
ग्लूकोज
Summer Care: घर से बाहर निकलते वक्त इसे जरूर अपने साथ रखें। कई बार गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ जाती है। अगर आपके पास ग्लूकोज होगा तो आप इसे तुरंत पीकर अपनी तबियत ठीक कर सकते हैं।
BREAKING : स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप...पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट...पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास आधी रात को चार बम लगाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस के दस बम निरोधक दस्ते श्री हरमंदिर के आसपास चेकिंग करने पहुंचे।
पुलिस फोर्स ने सुबह चार बजे तक हर कोना जांचा, लेकिन बम कहीं नहीं मिले। पुलिस की साइबर टीम पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही है। पुलिस ने सुबह पांच बजे एक निहंग (20) सहित कुछ बच्चों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शरारत करते हुए कंट्रोल रूम में यह सूचना दी। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस शनिवार दोपहर तक इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।
रात डेढ़ बजे आया था फोन
BIG BREAKING : जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम पर रात डेढ़ बजे एक मोबाइल नंबर से किसी ने सूचना दी कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के आसपास चार बम छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस में अगर हिम्मत है तो वह धमाकों को रोक ले। इसके बाद फोन काट दिया गया। कंट्रोल रूम की टीम ने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने उठाया नहीं। इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम इंचार्ज ने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को यह जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस लाइन से दस बम निरोधक दस्ते श्री हरमंदिर साहिब पहुंच गए। इसके साथ ही पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
पुलिस को संदेह है कि यहां बम लगाने वाले पंजाब में छिपे हो सकते हैं। बम निरोधक दस्तों ने पहुंचते ही संवेदनशील इलाकों में बमों को ढूंढना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ साइबर सेल उसकी तलाश कर रही थी, जिसने यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस को सर्च के दौरान न तो कहीं बम मिला और न ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाला।
बीस साल का निहंग काबू
सुबह पांच बजे पता चला कि कॉल करने का आरोपी श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित बांसा वाला बाजार का रहने वाला है और उसने चोरी के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सुबह पांच बजे आरोपी के घर से उसे काबू कर लिया। कॉल करने वाला बीस साल का निहंग है। आसपास के चार बच्चे भी उसके साथ शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े बच्चों के परिजनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
