सियासत

Horoscope Today 12 June 2023: मेष, सिंह, धनु राशि वालों काे रहना होगा सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 12 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 12 जून 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कन्या राशि वालों की किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है. तुला राशि वालों का धन खर्च बढेगा. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है.  आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय  करेंगे.यदि आपको कोई मित्र आपसे रुठा हुआ था, तो वह भी आज मान सकता है. आप जीवनसाथी को कहीं घूमने फिर आने लेकर जा सकते हैं. यदि कार्यक्षेत्र मे आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह भी आपको अच्छा लाभ दे सकता हैं. आप किसी यात्रा पर जाए, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. वृषभ राशि (Tauras) वृषभ राशि के जातको के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. पारिवारिक धन संपत्ति में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है।. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है. आपको  किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलने से खुशी होगी. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप  अपने किसी मित्र से जरूरी जानकारी को गुप्त रखें, नहीं तो वह लीक हो सकती है. आप आज किसी से पुरानी गलती के लिए बड़े सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने जीवनसाथी से आज किसी परिजन के कारण मनमुटाव हो सकता है. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के खरीदारी करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, लेकिन आपके किसी को उधार देने की आदत के कारण आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है और आप अपनी जरूरत का पूरा फोकस बना रखे. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. सिंह राशि (Leo) सिहं राशि के जातको के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों के कारण टेंशन बनी रहेगी, जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर फोकस करना होगा. आपका कोई मित्र  आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है. आपको  किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातको के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत चमकेगी और उनकी एक के बाद एक बड़ी डील फाइनल होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ परेशानी चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है. संतान के भविष्य को लेकर  आप कोई नयी प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़े सदस्यों की राय भी अवश्य लेनी होगी और आपकी  कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है.  आप अपने घर के रखरखाव आदि का पूरा ध्यान देंगे. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी  और आप अपने रूपए पैसे के कामों को लेकर थोड़ा चिंतित तो रहेंगे, लेकिन आप अपने रोजमर्रा की जरूरतों की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आए प्राप्त होगी. माता-पिता को  आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातको के लिए दिन मेहनत  से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु  आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचना होगा. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको  कोई नेत्रों से संबंधित समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप उसमें  ढील ना दे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. धनु राशि ( Sagittarius) धनु राशि के जातको के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके घर  किसी वरिष्ठ सदस्यकी सेहत बिगाड़ सकती है, लेकिन परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जा सकता है, जिससे आपको डरना नहीं है. संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन रोजगार के लिए अच्छा अवसर लेकर आने वाला है और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे  की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको निराशा चल रही थी, तो वह भी आज पूरा हो सकता है. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको यदि अपने कामों को लेकर कुछ निराशा चल रही है,, तो वह भी आज दूर होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. यदि कार्य क्षेत्र में आपको  कोई जोखिम  उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है. यदि कार्य क्षेत्र में  कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों को  अपने पिताजी से सलाह मश्वरे  की आवश्यकता होगी, तभी वह बिजनेस में आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन  नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, नही तो वह उन पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता हासिल होती दिख रही है और  आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है.
और पढ़ें ...

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का प्री टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में नजर आए एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का प्री टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेता खूंखार अंदाज में नजर आए। एनिमल के प्री-टीज़र में रणबीर कपूर एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को 11 अगस्त को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। एनिमल का प्री टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स से निर्मित है।
और पढ़ें ...

अपने घर के अंदर ये महिला चला रही थी जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने छापा मार 4 लोगों को किया गिरफ्तार…

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने जम्मू जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि शहर के नवाबाद इलाके में रैकेट चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने रेणु गुप्ता के घर पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान घाटी के दो लोगों को दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लियाकत अली और मुहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, दोनों अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले इस साल अप्रैल में जम्मू के गहना चौक इलाके में एक होटल में चलाए जा रहे एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें ...

रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों से मिले 360 करोड़ की हेराफेरी के सबूत, आयकर विभाग की कार्रवाई में खुला पूरा कच्चा-चिट्ठा

नोएडा : आयकर विभाग की कार्यवाही में बड़ा खुलासा हुआ है। देशभर में पिनटेल, अमरावती और एक्सेला ग्रुप के ठिकानों पर चार दिन से जारी आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन शनिवार को समाप्त हो गया। लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित देश के 10 शहरों में 50 से अधिक ठिकानों पर तलाशी में 360 करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर के सबूत मिले हैं। चार दिन चली कार्रवाई में करीब 12 करोड़ की नकदी और जूलरी जब्त की गई है। जांच में फर्जी कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये खपाने की भी जानकारी मिली है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुरू में 40 ठिकानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन बाद में जांच का दायरा बढ़ता गया। इस कार्रवाई के दौरान जांच टीमों ने अलग-अलग ठिकानों से सवा 8 करोड़ रुपये नकद और करीब 3.95 करोड़ रुपये की जूलरी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई को सफेद करने के सबूत भी मिले हैं। यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीमों ने जुटाए हैं।

हवाला कारोबार से जुड़े तार

IT raid : मुंबई, दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश में आयकर विभाग को हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी भी मिली है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनियों से शेल कंपनियों के जरिये सफेदपोश और नौकरशाहों की काली कमाई को सफेद बनाने वाले एजेंट के सक्रिय होने की आशंका है।

और पढ़ें ...

जेपी नड्डा 30 जून को आएंगे छत्तीसगढ़, लेंगे जनसभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर जिला ईकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान जेपी नड्डा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा। बता दें कि 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे रहेंगे।
और पढ़ें ...

आईएमडी की चेतावनी : कुछ घंटों में ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है ‘बिपारजॉय’

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले करीब 6 घंटों के दौरान ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून की दोपहर के आसपास एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि, चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर जाएगा और 11 जून को 2:30 घंटे आईएसटी के पास उसी क्षेत्र में केंद्रित रहेगा।

अहमदाबाद आईएमडी केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि, चक्रवाती तूफान वर्तमान में पोरबंदर से 600 किमी दूर है। जैसे ही यह निकट आता है, पोर्ट सिग्नल चेतावनी तदनुसार बदल जाएगी। अभी के लिए, चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है। जहां तक मौजूदा पूर्वानुमान का संबंध है, इसके गुजरात में दस्तक देने की संभावना नहीं है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव में, गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान हवा की गति तेज रहने के साथ, विशेष रूप से सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे। मनोरमा मोहंती ने कहा कि, अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जाएगी। इसके बाद, इस क्षेत्र में 13-15 जून के दौरान विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में 30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति देखी जा सकती है।
NDRF की टीमें अलर्ट
वहीं, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर सहित केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेजा गया है।

मछुआरों को अरब सागर में न जाने की चेतावनी
मछुआरों को अगले पांच दिनों के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय तट रक्षक ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय, नाविकों और हितधारकों को आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की भी सलाह दी है।

और पढ़ें ...

गहरी नींद का दिमाग से है खास कनेक्शन! समय से पहले बूढ़ा न हो मस्तिष्क इसलिए तुरंत स्टार्ट करें ये काम! पढ़ें वैज्ञानिकों की चेतावनी!

नई दिल्ली : अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद को काफी प्रभावशील माना गया है। बेहतर सेहत के लिए न सिर्फ 6-8 घंटे की नींद जरूरी है, साथ ही जरूरी है कि आपकी नींद गहरी भी हो। नींद की गुणवत्ता को कई अध्ययनों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक बताया गया है। यदि आपकी नींद बार-बार टूट जाती है या फिर स्लीप एपनिया या अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं तो सावधान हो जाइए, यह आपकी दिक्कतों को काफी हद तक बढ़ाने वाली हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि जिन लोगों की नींद अच्छी तरह से पूरी नहीं होती है या फिर आप गहरी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो ये स्थिति गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। यह कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने के साथ स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति का भी कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि सभी लोगों को इन रोगों से बचाव के लिए नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के तरीकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

गहरी नींद की कमी बढ़ा देती है मस्तिष्क की समस्याओं का जोखिम

Health Tips : जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि स्लीप एपनिया वाले लोग, जिन्हें अक्सर गहरी नींद न ले पाने की समस्या होती है, उनमें मस्तिष्क संबंधी विकारों का जोखिम अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों में डिमेंशिया, अल्जाइमर रोग या स्ट्रोक का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखा गया है।

इससे पहले के अध्ययनों में नींद की समस्याओं और संज्ञानात्मक गिरावट के साथ डिमेंशिया के बीच संबंधों को दिखाया गया था। इस अध्ययन में इसके संभावित कारणों को पता लगाने की कोशिश की गई है।

अध्ययन में क्या पता चला?

Health Tips : इस अध्ययन के लिए स्लीप एपनिया से पीड़ित 140 लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत आयु 73 वर्ष थी। शोधकर्ताओं ने रात की नींद के बाद दिमाग के एमआरआई के अध्ययन से डेटा का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि गहरी नींद न ले पाने की समस्या (जिसे स्लो-वेव या नॉन-आरईएम स्टेज 3 भी कहा जाता है) का सीधा संबंध ब्रेन एजिंग को बढ़ावा देने से देखा गया।

मसलन कोई व्यक्ति जितना कम समय गहरी नींद में बिताता है, उसका दिमाग उतना ही उम्रदराज दिखता है। यानी कि अगर आप गहरी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो यह समय से पहले ही मस्तिष्क की उम्र को बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है, इससे कम उम्र में ही डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा हो सकता है, जिसे आमतौर पर 60 की आयु के बाद होनें वाली समस्या माना जाता रहा है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

Health Tips : मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने स्लीप एपनिया वाले लोगों में मस्तिष्क स्वास्थ्य के दो मेजर्स की जांच की। एमआरआई से मस्तिष्क की तस्वीरों का उपयोग करते हुए शोधकर्ताओं ने ब्रेन एजिंग के संकेत वाले सफेद स्पॉट्स और तंत्रिका कनेक्शन के बारे में पता लगाया।

Health Tips : शोधकर्ता डिएगो जेड कार्वाल्हो कहते हैं कि हमारे निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मस्तिष्क में इन परिवर्तनों का कोई इलाज नहीं है, इसलिए हमें उन्हें होने या इसके लक्षणों को बिगड़ने से रोकने के तरीके खोजने की जरूरत है।

Health Tips : शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि आप गहरी और अच्छी नींद लें। इसके लिए मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन जैसे उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है जो आपके जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

और पढ़ें ...

एक लड़की पांच दीवाने, देखें युवती सब को कैसे करती है मैनेज, लोग हुए हैरान…

रायपुर । छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसायटी की ओर से शनिवार को नाटक एक लड़की पांच दीवाने का मंचन जनमंच सड्डू, रायपुर में किया गया। हरिशंकर परसाई की व्यंग्य कथा पर आधारित इस नाटक का नाट्य निर्देशन सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशिका श्रीमती रचना मिश्रा ने किया है।

हरिशंकर परसाई अपने वक्त से बहुत आगे की बात बेहद चुटीले अंदाज में लिखते थे। इस नाटक में एक लड़की है और उसके पांच दीवाने हैं। करीब पांच दशक पहले लिखी इस कथा की नायिका अपने सभी दीवानों के मन में प्यार का भ्रम पैदा करती है, लेकिन जब जीवन साथी चुनने की बारी आती है तो आज की आधुनिक युवती की तरह ही उस शख्स का चुनाव करती है जो जिंदगी में सैटल है। परसाई की इस कहानी को रचना मिश्रा के निर्देशन में उनके सहयोगियों ने बेहद ही शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

पांच लड़की एक दीवाने यह नाटक वर्तमान समय के प्रेम की दास्तां को दर्शाता है। नाटक एक ओर दर्शकों को गुदगुदाता है, साथ ही यह संदेश देता है कि लड़कियां लड़कों की चापलूसी से नहीं उनकी काबिलियत से प्रभावित होती हैं। जिस प्रकार वर्तमान में लड़कियों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आजकल लड़के अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। हाल यह होता है कि एक लड़की के कई दीवाने होते हैं और ये दीवाने अपने मन में प्रेमिका मान बैठे लड़की को इंप्रेस करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं। यही दिखाया गया नाटक ‘एक लड़की पांच दीवाने में।

नाटक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी खूबसूरती का पूरा मोहल्ला दीवाना है। मोहल्ले के 20 से लेकर 50 साल के पुरूष उसे अपनी प्रेमिका की नजर से देखते हैं। मोहल्ला ऐसा है कि जहां के लोग 12-13 साल की बच्ची को भी घूर-घूरकर जवान बना देते हैं। इस पर रहीम का एक दोहा है-

रहिमन मन महाराज के, दृग सों नहीं दिवान।
जाहि देख रीझे नयन, मन तेहि हाथ बिकान।।
मन के दीवानजी होते हैं नयन। नयनों के उपयोग का ज्ञानी उनका असर जानते हैं।

लड़की को देखकर दीवानों के रेगिस्तान जीवन में थोड़ी सी हरियाली आ जाती है और वे उसे देवी जैसे पूजने लगते हैं। यह दीवानें उसे प्रभावित करने के लिए कुछ भी करने को हर पल तैयार रहते हैं। जिसके लिए पांच दीवाने उस लड़की की छोटी बहन की मदद करने में एक-दूसरे से होड़ लेते हैं। नाटक में एक किताब वाला है। जिसकी दुकान पर बैठकर दीवाने लड़की को ताकते रहते हैं। इस दौरान एक दीवाना उस किताब वाले से कहता है लड़की तुमको भी चोरी छिपे देखती है। जिस पर वह नैतिकता, सदाचार और पत्नीव्रता होने की दुहाई देता है और तुलसीदास का दोहा कहता है-

उत्तम कर अस बस मन माहीं,
सपनेहु आन पुरुष जग नाहीं।

नाटक में बताने की कोशिश की गई है कि निम्न मध्यमवर्गीय की लड़की कथित प्रेम और आकर्षण से उपर उठकर एक नौकरी पेशा व्यक्ति के साथ जीवन संगनी बनने को प्राथमिकता देती है। सभी दीवाने मिलकर उस सीधी साधी लड़की को चतुर बना देते हैं। जिसके चलते नाटक के अंत में लड़की इन सब दीवानों को नकारकर किसी और से शादी कर लेती है। उसकी शादी के बाद पांचों दीवानों को जैसे सांप सूंघ जाता है। लड़की की शादी होते ही घर के सामने दीवानों की भीड़ सी लग जाती है। तभी वहां से पहुंचता हुआ राहगीर दूसरे से पूछता है कि क्या कोई मौत हो गई है? इसी बीच मोहल्ले का एक मसखरा कहता है एक नहीं चार-पांच मौतें हो गई हैं। आखिर में पांचों दीवानें कहते हैं दिल के टुकड़े-टुकड़े करके कहां चल दिए।

नाटक के कुछ प्रमुख संवाद-
नाटक में लड़की की मौसी कहती है : दरअसल हमारे देश में अभी भी लड़के शादी के बाजार में मवेशी की तरह बिकते हैं।
प्रेमी को यह विश्वास है कि दाढ़ी बढ़ाकर आंखों में भिखारीपन लेकर औरत का सामना करों तो वह आकर्षित हो जाती है।
महीने में एकाध लड़की भगाई न जाए या कोई बलात्कार न हो तो मोहल्ले के निवासी बहुत बोर होते हैं।
दीवानों ने खुद एक सीधी लड़की को सहज ही फंसती, काइयां बना दिया और अपना नुकसान कर लिया।
जो होने वाले ससुर को पहले से ही दारू पिलाए वह आदर्श प्रेमी होता है।

मुझे ऐसे आदर्श प्रेमी बड़े अच्छे लगते हैं जो प्राण देने को तैयार हैं मगर भूखी प्रेमिका को जो आटा देते हैं उसकी कीमत उसके खाते में लिख लेते हैं।
लड़की को दीवानों ने अपनी हरकतों से यह भान करा दिया कि उसके पास रोटी बनाने, कपड़े धोने और घर साफ करने के सिवाए कुछ और भी है जो घर के नहीं बाहर वालों के काम का है।

नाटक के सूत्रधार कहते हैं कि इस कौम की आधी ताकत लड़कियों की शादी करने में जा रही है। पाव ताकत छिपाने में जा रही है-शराब पीकर छिपाने में, प्रेम करके छिपानेे में, घूस लेकर छिपाने में बची हुई पाव ताकत से देश का निर्माण हो रहा है, बहुत हो रहा है। आखिर एक चौथाई ताकत से कितना होगा।

मंच पर :-
समीर शर्मा – सूत्रधार हरिशंकर परसाई, पल्लवी चंद – लड़की, उमेश उपाध्याय – दुकानदार और कथावाचक में सहयोग, पीकू वर्मा – दीवाना एक, सूर्या तिवारी – दीवाना दो, गौरव साहू – दीवाना तीसरा, तरूण देवांगन – दीवाना चार, मंगेश कुमार – दीवाना पांच, सृष्टि रानी – छोटी बहन, मयंक साहू – चायवाला, लोकेश यादव – पुस्तकवाला, अभिषेक उपाध्याय, आदित्य देवांगन – पिता, संजना माखानी – मांं, धर्मराज बाग – लाईट पर।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : तो इसलिए शादी के बाद बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन, सामने आई चौकाने वाली वजह…

नई दिल्ली : शादी के बाद तू मोटी हो गई है? आपने यह डायलॉग बहुत बार सुना या कई बार कहा भी होगा। शादी के बाद लड़के और लड़कियों दोनों में बदलाव देखने को मिलते हैं। खासकर लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है। आइए, जानते हैं कुछ वजह-

खानपान में बदलाव
शादी के बाद सुसराल जाकर लड़कियों का खानपान बदल जाता है। तेल मसाले बढ़ने के साथ शादी की मिठाइयों और पकवानों को खाने से भी वजन बढ़ता है।

स्ट्रेस
शादी के बाद लड़कियों पर घर परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। ऐसे में स्ट्रेस की वजह से भी वजन बढ़ता है। स्ट्रेस की वजह से कभी-कभी डाइट कम हो जाती है, तो कभी बहुत कम। यह भी वजन बढ़ने की एक वजह है।

फिटनेस पर ध्यान न देना
शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में डाइट का ख्याल न रखना और एक्सरसाइज छूट जाने की वजह से भी शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।

सेटल होने की फीलिंग
शादी करने को सेटल होना कहना एक स्टीरियोटाइप ही है लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि पार्टनर के लाइफ में आने से लड़कियों को खुश रहने की एक और वजह मिल जाती है। फिर शादी होने के बाद उन्हें बार-बार शादी करने से जुड़ीं बातें नहीं सुननी पड़ती।

फैमिली इवेंट्स
फैमिली इवेंट्स भी वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। शादी के बाद लड़कियों को घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है। वहीं, फैमिली इवेंट्स में फूड्स, स्वीट्स की वजह से हर जगह डाइट का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है।

और पढ़ें ...

घर में चीटियों के आतंक से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 तरीके, घर में नहीं दिखेंगी चीटियां

How to Get Rid of Ants : गर्मी के मौसम में घर में चीटियों का आतंक दिखाई देने लगता है जो कि बारिश का मौसम आने पर और बढ़ जाता है। चीटियां घर में रखे खाने के हर एक सामान में लग जाती हैं, फिर चाहे वो रोटी हो या फिर चीनी, इतना ही नहीं चीटियों का आतंक कपड़ों और बिस्तर पर भी देखने को मिलता है। जानिए चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के तरीके।

How to Get Rid of Ants : चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये तरीके 

  • चीनी में बोरेक्स पाउडर
    1 कप पानी में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर और1 चम्मच चीनी मिलाकर घोल बनाएं। अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चीटियां दिखती हैं। इस स्प्रे से चीटियां दूर भाग जाती हैं।
  • नींबू से भागेंगी चीटियां
    घर से चीटियां भगाने के लिए आप जिस जगह चीटियां निकलती हैं वहां नींबू के छिलके रख दें। इसके अलावा आप 4 नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं और जहां से चीटियां निकलती हैं वहां स्प्रे कर दें। इससे चीटियां नहीं आएंगी।
  • नमक से भगाएं चीटियां
    चीटियों को नमक बिल्कुल पसंद नहीं होता है, ऐसे में आपको जहां भी चीटियां दिखें आप वहां नमक डाल दें। ऐसा करने से चीटियां तुरंत भाग जाएंगी।
  • काली मिर्च से भगाएं चीटियां
  • काली मिर्च के पाउडर से चीटियां भाग जाती हैं, घर के जिन हिस्सों में आपको चीटियां दिखती हैं वहां काली मिर्च के पाउडर का छिड़काव करें।
  • सिरके से भागेंगी चीटियां
    घर की किचन में मौजूद सफेद सिरके को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। इस स्प्रे को उन स्थानों पर डालें जहां से चीटियां निकलती हैं।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि कृष्ण पक्ष अष्टमी- जून 10 02:02 PM- जून 11 12:06 PM नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा - जून 10 03:39 PM- जून 11 02:32 PM करण कौलव - जून 11 01:01 AM- जून 11 12:06 PM योग प्रीति - जून 10 12:49 PM- जून 11 10:10 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:27 AM सूर्यास्त - 7:13 PM चन्द्रोदय - 01:21 AM चन्द्रास्त - 12:45 PM अशुभ काल राहू - 5:34 PM- 07:19 PM यम गण्ड - 12:21 PM- 02:05 PM गुलिक - 03:50 PM- 05:34 PM दुर्मुहूर्त - 05:27 PM- 06:23 PM वर्ज्यम् - 11:51 PM- 01:24 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM- 12:47 PM अमृत काल - 06:54 AM- 08:26 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 AM- 04:42 AM शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 02:32 PM- 05:23 AM 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ ही लाभ, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और रविवार का दिन है। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा।  आप आज घर में कोई बड़ा आयोजन करवा सकते हैं। घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, जल्दबाजी में कोई काम न करें। काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधियों से सजग रहें।  कुछ मानसिक उलझने हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।  नकारात्मक विचारों से दूर रहें।  लकी रंग - पर्पल लकी नंबर- 5 वृष राशि आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है।  आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोचेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों मे लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी । व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। आप हायर स्टडी के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।  आप दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह से जल्द ही सही हो जाएगा। लकी रंग - पिंक लकी नंबर- 7 मिथुन राशि आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ के संकेत हैं। आपको नई नौकरी में नए अवसर मिलने की अच्छी संभावना है। आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेंगे। आप अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटी बातों पर व्यवहार खराब ना करें। अच्छे व्यवहार के बल पर ही सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  लकी रंग - हरा लकी नंबर- 9 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको मित्रों के सहयोग से अच्छे आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ कोई ट्रिप प्लान करेंगे। जो आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। आप ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को फाइनली पूरा करने में सफल होंगे।  आपके परिवार को खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान आप किसी से व्यर्थ में उलझनें से बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  उचित खान-पान का ध्यान रखें।  लकी रंग - ब्राउन  लकी नंबर- 2 सिंह राशि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। बिजनेस में लाभ होने के साथ कुछ नये अवसर भी मिलेंगे। लेकिन किसी बड़ी डील के पहले सहयोगियों से राय जरूर लें। आपको धन लाभ के एक से अधिक माध्यम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद  है। अधिक व्यस्तता के कारण आपके व्यवहार में रूखापन आ सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से परिवार में सौहार्द बना रहेगा। संतान की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। असंतुलित खानपान आलस्य का कारण बन सकता है।  लकी रंग - पर्पल लकी नंबर- 6 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपके सीनियर्स के मार्गदर्शन से बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।  आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।  अचानक कोई खर्चा आ सकता है, इस दौरान कोई भी निवेश सोच समझ कर करें। आपके पारिवारिक जीवन में प्यार भरा माहौल रहेगा। आप परिवार को एकजुट रख पाने में आप कामयाब होंगे। संतान के भविष्य को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा।  आप कोई घरेलू सामान खरीदने का मन बना सकते हैं।  आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय लापरवाही ना करें।  लकी रंग - पीच लकी नंबर- 3 तुला राशि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं, नई नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा सभी आपको महत्व देंगे। मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। दांपत्य जीवन में आपसी बातचीत से समस्याएं कम होगी । आप एक दूसरे के साथ समय बिताये एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको खुशी मिलेगी।   लकी रंग - ग्रे लकी नंबर- 9 वृश्चिक राशि आपके लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करने में आपका मन लगेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आप अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें। संतान के किसी काम पर आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के लिए कहीं बाहर से ऑफर आ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करें, एक्टिव रहें, और अपने क्रोध पर काबू रखें, मेडिटेशन करें।  लकी रंग - सफेद लकी नंबर- 3 धनु राशि आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपकी मेहनत से अच्छे लाभ मिलेंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।  किसी कार्य पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जाएंगे। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। आमदनी के अच्छे साधन बढ़ेंगे। आप कोई नई संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं।  लकी रंग - पीच लकी नंबर- 2 मकर राशि आज आप बेहतर दिन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद से कोई प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आप अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल हो पाएंगे। आपके अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को विनम्रता के साथ सुलझाने का प्रयास करें। कुछ मुद्दों को लेकर घर में चर्चा करेंगे।  छात्रों के लिए आज का समय शानदार रहने वाला है।  लकी रंग - काला  लकी नंबर- 5 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप पर कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। काम का दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाएं। सेहत में समस्याएं हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। संतान के करियर के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा।  लकी रंग - ब्लू लकी नंबर- 5 मीन राशि आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इम्युनिटी स्ट्राग बनाने के लिए अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखेंगे। इस दौरान आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।  अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुख शांति से भरा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से सभी को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यायाम और मेडिटेशन को दैनिक जीवन में शामिल करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।   लकी रंग - लाल लकी नंबर- 1
और पढ़ें ...

1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर होंगे 1000-1000 रुपए..CM शिवराज ने ट्वीट कर दी बधाई..

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद सौगातों भरा होने वाला है। आज शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे और करीब 6 बजे सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे। इसके बाद बहनें रविवार से बैंक से अपने 1000-1000 रुपए निकाल कर खर्च कर सकेंगी।

कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि मेरी बहनों, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मैं आज लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए आपके खाते में डालूंगा। साथ ही सायं 6 बजे जबलपुर में आपसे प्रत्यक्ष रूप से और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से आपसे अपने दिल की बात करूंगा। आपकी खुशी, मेरा जीवन है। इस ऐतिहासिक दिन पर मैंने अपनी आदरणीय दीदी उमा भारती जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली लाड़ली बहना तो मैं ही हूं।

योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा

सीएम शिवराज ने कहा कि योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

सीएम ने दिए ये निर्देश

प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। सीएम ने ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। जहाँ आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहाँ घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। वही कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है।

और पढ़ें ...

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट...इतने हजार तक हुआ सस्ता..!!

नई दिल्ली : अगर आप भी गोल्ड में इन्वेस्टमेंट की सोच रहे है तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सोना सस्ता हो गया है। देश में इस वक्त सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोने अपने उच्च स्तर से 60 हजार रूपए से भी निचे आ चुका है। बता दें कि सोने की कीमत काफी समय से 60 हजार के पार थी। लेकिन आज सपने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल पिछले कई समय से सोने की कीमतें एक दायरे में बनी हुई थी जिसके बाद सोना 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया है। वहीं बता दें कि पिछले महीने यानि मई महीने की शुरुआत में सोने का भाव 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सोने की स्ट्रोंग डिमांड के बाद कीमतों पर दबाव साफ देखने को मिला था।

मजबूत मांग को देखते हुए सोने का दाम भी बढ़े थे और पिछले महीने की शुरुआत में गोल्ड 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वर्तमान में सोने के भाव में गिरावट का कारण अमेरिकी करेंसी डॉलर का मजबूत होना है। मजबूत डॉलर की वजह से सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 2,500 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है।

फेड बैंक के फैसले के बाद तय होगी सोने की दिशा
अमेरिका के फेडरल रिजर्व की बैठक आगमी 13 जून को होने जा रही है। उससे पहले सोने की कीमत 60 हजार के स्तर के आसपास है। सबकी निगाहें इस वक्त फेड की बैठक पर टिकी हैं कि क्या इस बार फेड ब्याज दर को रोकेगा या एक बार फिर से बढ़ाएगा।

आपको बता दें कि पिछली 10 बैठकों में फेड ने ब्याज दर को बढ़ाया है जिसकी वजह से निवेशकों ने अमेरिकी बाजार में पैसे डाला है और डॉलर मजबूत हुआ है।

वर्तमान में कितने का मिल रहा है सोना?
गुड रिटर्न के वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 55,500 रुपये है, वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 60,550 रुपये है।

और पढ़ें ...

रिश्ते शर्मसार : जल्लाद पिता ने मासूम की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव...जानिए क्या है वजह

ओडिशा : सुंदरगढ़ जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जल्लाद पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 5 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

जानकारी अनुसार, घटना जिले के राउरकेला के सीतलपाड़ा बस्ती से सामने आई है. जहाँ पति का अपनी पत्नी से विवाद  हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी. गुस्से में आकर शख्स ने अपने 5 साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया.

आस-पास लोगों ने नाबालिग के शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें ...

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में 36 नए अधिकारियों की नियुक्ति

नई दिल्ली। देश में घटित कई तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच  के लिए सीबीआई का अहम योगदान रहा है और इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सफलतापूर्वक जांच को अंजाम देने वाली सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को 36 नए अधिकारी मिल गई है। सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ट्रेनी के 25वें और 26वें बैच का अलंकरण समारोह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीबीआई अकादमी में आयोजित किया गया, जहां 36 अधिकारी बल में शामिल हुए।

इन दो बैचों के 36 अधिकारियों में 20 बी-टेक, 2 एम-टेक और 14 अन्य पोस्टग्रेजुएट्स और साइंस और आर्ट्स ग्रेजुएट्स शामिल हैं। ये ऑफिसर ट्रेनी देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीबीआई अकादमी में शामिल होने वाले इन परिवीक्षार्थियों को 73 सप्ताह की ट्रेनिंग प्रदान की गई।

ट्रेनिंग के दौरान, कैडेटों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया, इसमें भौतिक साक्ष्य का संग्रह और संरक्षण, जांच के लिए वैज्ञानिक सहायता (पॉलीग्राफ सहित), ब्रेन मैपिंग, नार्कोएनालिसिस, डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड अंगुली का निशान, पूछताछ और साक्षात्कार तकनीक और फोरेंसिक दवा शामिल हैं। ट्रेनिंग को न्यायशास्त्र, भारत के संविधान, प्रमुख आपराधिक अधिनियमों, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, महत्वपूर्ण मामलों के मामले के अध्ययन, विशेष कानूनों, सीबीआई अपराध नियमावली आदि पर भी ट्रेनिंग दी गई।

गुजराती, मराठी, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, कन्नड़, असमिया आदि सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की ट्रेनिंग भी दी गई। इनके अलावा, भ्रष्टाचार विरोधी, बैंकिंग धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध, खुफिया और निगरानी तकनीक, साइबर अपराध और नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन), नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस), प्राचीन वस्तुओं और ऑनलाइन बाल यौन शोषण सहित अन्य विशेष अपराधों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद समारोह के मुख्य अतिथि थे, जहां ये युवा प्रतिभाएं सीबीआई बल में शामिल हुईं। सूद ने सभी पासिंग आउट कैडेटों को बधाई दी और उन लोगों को भी बधाई दी, जिन्होंने नए जमाने के जांच उपकरणों के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रॉफी जीती।

इस अवसर पर सूद ने युवा अधिकारियों से सीबीआई में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। सूद ने बताया कि अधिकारियों के आगे लंबा करियर सीबीआई की उच्च प्रतिष्ठा को बनाए रखने और उज्‍जवल भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे मेहनत करने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से काम करने की आदत भी विकसित करें। सूद ने अधिकारियों को अपने नॉलेज और स्किल्स को लगातार अपग्रेड और अपडेट करने की सलाह दी, विशेष रूप से साइबरस्पेस में होने वाले नए-पुराने अपराधों के बारे में, ताकि इसे जांच में लागू किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे हर दिन सीखते रहें क्योंकि यह एक आजीवन प्रयास है और जिस दिन हम सीखना बंद कर देते हैं, यह आगे के विकास को भी रोक देता है। इस कोर्स के दौरान, बेसिक कोर्स करने वाले नए एसआई के लिए पहली बार सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर (सीएफई) पर ट्रेनिंग शुरू किया गया था। सीएफई प्रमाणन संयुक्त राज्य अमेरिका में एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर्स (एसीएफई) द्वारा आयोजित किया जाता है।

ट्रेनी को वित्तीय लेनदेन और धोखाधड़ी योजनाओं, कानून, धोखाधड़ी की रोकथाम और निवारण, और जांच सहित छह सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग दी गई। एसआई के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य उनमें पेशेवर अखंडता और ईमानदारी, मानवाधिकारों के लिए सम्मान, व्यावसायिकता के महत्वपूर्ण तत्व और अनुशासन की एक मजबूत भावना के उच्चतम मानकों को विकसित करना है।

और पढ़ें ...