सियासत

गैंगस्टर अतीक के साथियों पर ED ने कसा शिकंजा..कई कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

प्रयागराज : कुख्यात गैंगस्टर अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ED ने उसके साथियों और सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ED ने दिल्ली और प्रयागराज में कई व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी अनुसार, ED ने प्रयागराज के दो बिल्डर, तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यहां एजेंसी ने रियल एस्टेट कारोबारी अमित गोयल और अतुल द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी की है।

इसके साथ ही ED ने नई दिल्ली के दो कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। जहाँ लाखों की नकदी, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल ,हार्ड डिस्क समेंत कई चीजें बरामद की हैं। ED अब माफिया की काली कमाई खपाने वालों के खिलाफ सबूत तैयार कर रही है। एजेंसी ने दिल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी शरद गुप्ता और संतोष गुप्ता के ठिकानों पर हुई छापेमारी की है।

और पढ़ें ...

सरकारी नौकरी : शिक्षक बनने वालों के लिए अच्छी खबर...शिक्षकों के 5 हजार पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश और शिक्षक बनने का सपना बुनने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकली है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी होने वाला है। दरअसल, दिल्ली के शिक्षा विभाग ने करीब 5 हजार शिक्षकों के पदों को भरने के लिए दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को फाइल भेज दी है। अब बोर्ड जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित का करेगा। बता दें कि, दिल्ली में एक हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जिनमें काफी संख्या में रेगुलर शिक्षकों के पद खाली है। इन पदों पर शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमने 5 हजार शिक्षक जिसमें टीजीटी पीजीटी के पद शामिल हैं। डीएसएसएसबी को भर्ती के लिए भेज दिया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
शिक्षा विभाग की ओर से डीएसएसएसबी को भेजे गए पत्र के अनुसार, टीजीटी सोशल साइंस के लिए 308 पद, टीजीटी हिंदी 185 पद, टीजीटी नेचुरल साइंस 349, टीजीटी अंग्रेजी 792, टीजीटी संस्कृत 618, टीजीटी मैथ्स 1108, टीजीटी उर्दू 730, टीजीटी पंजाबी 694 पद पर भर्ती होनी है।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने बताया कि, रिक्त पदों पर भर्ती निकलने से युवाओं के शिक्षक बनने का रास्ता खुलेगा और उनको रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से निवेदन है कि भर्ती निकालने से पहले रिक्त पदों पर वर्षों से कार्य करने वाले गेस्ट टीचर्स को नियमित किया जाए। गेस्ट टीचर्स दिल्ली सरकार के वादेनुसार कई वर्षों से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नियमित नहीं किए गए हैं।

और पढ़ें ...

मंडला जिले में 66 करोड़ से होगा विद्युत अधो-संरचना का सुद्दढ़ीकरण

भोपाल। मंडला जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 66 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 44 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 22 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्वीकृत राशि से किये जाने वाले कार्यों में 45 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, एक नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 14 स्थान पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 294 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 756 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2800 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 329 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य शामिल हैं। इससे मंडला जिले की लगभग 11 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्ष की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।
और पढ़ें ...

बाबा रामदेव ने लॉच किए मोटे अनाज के रागी बिस्किट के साथ 14 नए प्रोडक्ट

नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव ने आज पतंजलि के नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इनमें व्हे प्रोटीन, मिलेट्स कुकीज से लेकर मोटे अनाज के बिस्किट और अन्य फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं। हर्बल उत्पादों में अपनी विशेषज्ञता और भारतीय उपभोक्ता बाजार की गहरी समझ के आधार पर पतंजलि फूड्स ने विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों के लिए कुल 14 नए उत्पाद पेश किए हैं.।  

इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा है कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है.।  हम हेल्थ में भी स्वाबलंबी बनें. कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे। मैं कहता हूं कि आर्थिक और सामाजिक स्वराज्य ध्वस्त होते रहते हैं। हमने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया। दो दशक पहले जमाना हमें कम जानता था।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि कंपनी आने वाले पांच वर्षों में 50 हजार करोड़ रुपए का कारोबार करे। रामदेव ने कहा कि आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को हीन नजर से देखा जाता था

लेकिन आज हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।  रामदेव ने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था। एक बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामान से भरी रहती थीं लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है।  

और पढ़ें ...

बिहार कैबिनेट का विस्तार- JDU विधायक रत्‍नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ

पटना। बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जनता दल (यू) के विधायक रत्‍नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने मंत्रीमंडल का विस्तार किया है। सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों अचानक फोन कर उन्हें पटना बुलाया था और उन्हें फिलहाल पटना नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए थे।

जेडीयू को मिला संतोष सुमन का विकल्प
माना जा रहा है रत्नेश सदा के रूप में नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विकल्प ढूंढा है. सदा मुसहर समाज से ही आते है और इन्हें ज्यादा जनाधार वाला नेता माना जाता है। अगस्त 2022 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की बात चल रही थी। वर्तमान में, सुमन के इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल में 30 मंत्री हैं. विधानसभा की कुल संख्या के आधार पर अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. मंत्रिमंडल में राजद के 16, जदयू के 11 और कांग्रेस के दो मंत्री हैं।

एक निर्दलीय सदस्य भी है। उधर, विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व संतोष सुमन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई है. संतोष ने कहा कि उनके इस्तीफा देने की वजह यही है कि उनके पास विलय करने का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों से विचार-विमर्श किया तो इस पर किसी की सहमति नहीं मिली।

संतोष सुमन ने कहा कि विलय का प्रस्ताव जेडीयू की तरफ से आया था। उन्होंने कहा कि जदयू की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पार्टी के गठन के पीछे भी कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए हमने संघर्ष का रास्ता चुना और विलय के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। संतोष सुमन फिलहाल खुद को महागठबंधन में ही बता रहे हैं जबकि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इशारों में साफ कर दिया है कि वे महागठबंधन से बाहर हो चुके हैं।

और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़...पांच आतंकी ढेर..सर्च ऑपरेशन जारी..!!

 

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।

और पढ़ें ...

Gwalior Crime News: मिया-बीबी में हुई तकरार...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम...पति के जान पर बन आई

ग्वालियर। अक्सर आपको पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले सुनने मिलते हैं. जिसको लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने मिलता है. ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार का खामियाजा पति को भुगतना पड़ा. जरी सी बात पर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वहीं अपनी ऐसी हरकतों के बाद पत्नी घर पर ताला डालकर फरार हो गई.

पड़ोसी युवक से पत्नी करती थी बात: दरअसल, दरअसल कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेज जॉब करता है. यहां उसकी पत्नी भावना रहती है. कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है. इस पर कई बार उसने भावना को समझाया, लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा. एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी. उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया, लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया. इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीन लिया. उस समय तो भावना नाराज होकर चली गई.

पति पर डाला खौलता तेल: वहीं रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था. तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया. तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट गर्म तेल से जल गया. तभी वहां से उसकी पत्नी भाग निकली. दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

और पढ़ें ...

दिल्ली समेत देश के इन राज्यों पर पड़ेगा बिपरजॉय का प्रभाव...जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: अरब सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर केवल देश के तटीय राज्यों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी जैसे कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ दिखाई देगा. इन राज्यों में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम के पूर्वानुमान संबंधी प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली में 15 व 16 जून को आसमान में घटा छाई रहने के साथ बारिश की भी संभावना है. 

दिल्ली में बढ़ते तापमान ने निकाला दम

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों को न घरों में चैन मिल रहा है और न बाहर सुकून. सुबर सूरज निकलने के साथ शुरू होने वाली गर्मी दोपहर होते-होते लोगों को पसीन-पसीना कर रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में कल मैग्जीमम टेंपरेचर 42.2 डिग्री सेल्सियस ( सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ) व मिनिमम टेंपरेचर 28 डिग्री सेल्सियस ( सामान्य से एक डिग्री ज्यादा ) रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत तक मापा गया. 

मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. लेकिन मैग्जीमम टेंपरेचर 41 डिग्री के आसपास रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी लू चलने की कोई संभावना नहीं बन रही है. आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने देश के तटीय इलाकों ( गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा ) में खतरा पैदा हो गया है. 

और पढ़ें ...

Breaking :भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर, 15 लोगों की मौत, 10 घायल

Road Accident in Canada: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा एक सेमी ट्रेलर ट्रक और एक छोटी बस के बीच हुई टक्कर से हुआ. पुलिस के मुताबिक, बस में मुख्य रूप से बुजुर्ग लोग सवार थे.  ये दुर्घटना हाल के दिनों में कनाडा में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक बताई जा रही है. ये हादसा विन्निपेग से 170 किमी पश्चिम में दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास हुआ. सीबीसी न्यूज ने कैसिनो के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बस के यात्री कारबेरी के एक कसीनो जा रहे थे.

मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमांडर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने एक न्यूज चैनल से पुष्टि की कि इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि, "दुख की बात है, यह मैनिटोबा और पूरे कनाडा में एक ऐसा दिन है जिसे त्रासदी और अविश्वसनीय दुख के रूप में याद किया जाएगा." हिल ने कहा कि बस में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे. वहीं हादसे में घायल हुए दस अन्य लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों (बस और ट्रक) के चालक के जीवित बच गए हैं. हालांकि उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है. क्योंकि ये हादसा ऐसी जगह पर हुआ जहां दो मुख्य सड़कें आकर आपस में मिलती हैं.

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट में बस के बजाय वैन को हादसे का शिकार बताया गया. उन्होंने बताया कि, हादसे का शिकार हुई वैन  हांडी-ट्रांजिट द्वारा संचालित की जाती है जो बुजुर्गों और विकलांग लोगों को ट्रांसपोर्ट करने का काम करती है. हादसे के बाद कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने एक सफेद मिनीवैन के आकार के वाहन की तस्वीर दिखाई जो जलकर खाक हो गया था. इसमें एक नीले रंग के ट्रक की तस्वीर भी दिखाई गई, जिसके सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया था.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जताया दुख

मैनिटोबा प्रांत में हुए इस हादसे पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दुख जताया. उन्होंने उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पीएम ट्रूडो ने कहा कि,  "मैं घायलों को अपने विचारों में रख रहा हूं. मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो प्रभावित महसूस कर रहे हैं,"

और पढ़ें ...

Horoscope 16 June 2023 : मीन राशि वालों को संपर्को से मिल सकता है फायदा, कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते है मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में मिठास को बनाएं रखेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनों की खुशी के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खर्चों पर लगाम लगा लें नहीं तो बाद में वह काबू से बाहर हो सकते हैं। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलेगा और घर में आज किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप किसी काम में अच्छा धन खर्च करेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख पर चलकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में धैर्य बनाए रखें। समय की नजाकत को पहचानकर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी निजी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा और व्यापार की कार्य योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज के दिन आपके लिए मेहनत से ही राह आसान होगी। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप अंकुश बनाए रखें और व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल ना हों। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आने वाला है। सामाजिक विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको किसी सूचना के मिलने से उसे इधर-उधर नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को गति देंगे और सबको बचाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 16 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 16 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि त्रयोदशी- 8.32 एएम 08:39 ए एम तक    नक्षत्र कृत्तिका - 03:07 पी एम तक योग धृति - 01:23 ए एम, जून 17 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 06:01 ए एम सूर्यास्त - 07:17 पी एम चन्द्रोदय - 04:59 ए ए चन्द्रास्त - 05:48 पी एम अशुभ काल राहुकाल-02:18 पी एम से 03:58 पी एम यम गण्ड -06:01 ए एम से 07:40 ए एम गुलिक काल- 09:20 ए एम से 10:59 ए एम दुर्मुहूर्त - 10:26 ए एम से 11:19 ए एम शुभ काल ब्रह्म मुहूर्त-04:35 ए एम से 05:18 ए एम अभिजित मुहूर्त- 12:13 पी एम से 01:06 पी एम अमृत काल -12:37 पी एम से 02:17 पी एम
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरा तोड़कर घुसे बाइक सवार

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार सुबह बड़ी चूक सामने आई है। नीतीश कुमार सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक बाइक चालक वहां पहुंच गया। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद रोकने पर दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाइक सवार कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बाइक सवार सीएम नीतीश कुमार के काफी नजदीक पहुंच गए थे। इसके बाद सीएम बचने के लिए फुटपाथ की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों बाइकर्स से सचिवालय थाना में पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें ...

वन विभाग की छापामार कार्रवाई : अवैध साल चिरान 129 नग और एक आरा मशीन जब्त

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जब्त  किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम खम्हरिया के सौखीलाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया। जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता की टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्जकर मामले को विवेचना में लिया गया है।
और पढ़ें ...

लॉरी की टक्कर से तीन हाथियों की मौत, आरोपी चालक फरार

आंध्र प्रदेश। चित्तूर जिले में लॉरी ट्रक की चपेट में आने से तीन नवजात हाथियों की मौत हो गई। चित्तूर जिले के पालमनेरु मंडल में बुधवार को यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तीन हाथी चित्तूर-पलामनेरु हाईवे पार कर रहे थे, तभी लॉरी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि लॉरी ट्रक चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई, जो फरार है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें ...

कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदे छात्र-वीडियो

दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लगी। लोगों को तारों के सहारे निकाला गया। दमकल की 11 गाडियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है।

#WATCH दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लगी। लोगों को तारों के सहारे निकाला गया। दमकल की 11 गाडियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है।

(सोर्स: दिल्ली अग्निशमन विभाग)
नोट: वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है। pic.twitter.com/flq0P8CRS7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

 

 
और पढ़ें ...

एलआईसी अब हर महीने देगी 11 हजार रूपये ,करोड़ों ग्राहकों को मिलेगी सौगात

नई दिल्ली। NATIONAL NEWS : एलआईसी की तरफ से ग्राहकों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको 11,000 रुपये पेंशन मिलेगी. एलआईसी बच्चों से लेकर के बूढ़ों तक के लिए बढ़िया रिटर्न की पॉलिसी लेकर आता रहता है. आपको हर महीने मोटी पेंशन का फायदा मिलेगा. इस पॉलिसी का नाम न्यू जीवन शांति पॉलिसी है. LIC की इस योजना में आप सीमित निवेश कर अधिक लाभ हासिल कर सकते हैं.

LIC एन्युटी प्लान

एलआईसी स्कीम एक एन्युटी प्लान है, जिसको खरीदने के बाद में आपकी पेंशन की राशि फिक्स हो जाती है. आपको हर महीने एलआईसी की तरफ से पैसा मिलता है. इस पॉलिसी में आपको 2 तरह के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ शामिल है।

और पढ़ें ...