सियासत
BSNL में 22 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार...21अधिकारियों के ठिकानों पर CBI का छापा
नई दिल्ली। सीबीआई ने करप्शन केस के आरोप में बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन 21 अधिकारियों में एक जनरल मैनेजर भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने इस अधिकारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी भी की। जांच एजेंसी के आरोप के मुताबिक, इन अधिकारियों ने BSNL को धोखा देने के लिए एक ठेकेदार के साथ साजिश रची।धोखाधड़ी के इस मामले में सीबीआई ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, अस्टिटेंट जनरल मैनेजर और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर सहित बीएसएनएल असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि FIR में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में बताया कि आरोप के मुताबिक कॉन्ट्रैक्टर को ओपन ट्रेंचिंग मेथड के माध्यम से 90,000 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का आदेश दिया गया था।
उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों में हेरफेर की वजह से BSNL को करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में FIR दर्ज होने के बाद सीबीआई ने असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में आरोपियों के ऑफिसेज और उनके घरों सहित कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की।
स्कूल में प्रार्थना के दौरान बजा अजान, टीचर सस्पेंड, पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई। मुंबई के कांदिवली उपनगर में एक प्राइवेट स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान ‘अजान’ बजाने का विरोध किया गया है। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जाकर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अजान बजाने के लिए जिम्मेदार टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान लाउडस्पीकर पर अजान बजाई गई थी। जब यह बात उनको पता चली तो वो अपना विरोध जताने पहुंचे।
मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा अजान बजाने के मामले में टीचर को निलंबित कर दिया गया है। प्रिंसिपल ने कहा, ‘हम वादा करते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा।’ आगे अपनी सफाई में प्रिंसिपल बोले कि स्कूल में सरस्वती पूजा, गणपति पूजा और नवरात्रि पूजा भी आयोजित की जाती है।
डीसीपी अजय कुमार बंसल ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई। अजय बंसल ने कहा कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि अजान किसने बजाई।
अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 21 जून तक मिली जमानत...जानें क्या है पूरा मामला
झारखंड। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश होने पहुंची, इसके बाद अभिनेत्री ने सरेंडर कर दिया। अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवया गया था। उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उनपर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप है।
इसी मामले में पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। अदालत में पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
बता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। आरोप है कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया। साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देस मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप है। इकरारनामा के अनुसार, जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने पैसे की मांग की।
आरोप है कि अमिषा की ओर से टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में अजय सिंह को ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने अभिनेत्री पर मुकदमा कर दिया।
प्रिंटिंग प्रेस से RBI के बीच 500 के 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट गायब...RTI में चौंकाने वाला खुलासा..!!
आरटीआई से हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। 88 हजार करोड़ के 500 रु के नोट गायब हैं। बता दें कि टकसालों ने नए डिजाइन किए गए 500 रुपये के 8,810.65 मिलियन नोट जारी किए, लेकिन आरबीआई को केवल 7,260 मिलियन के नोट मिले। मिसिंग नोटों की कीमत 88,032.5 करोड़ रुपये है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी को इसकी जानकारी नहीं है कि गायब हुए 1,760.65 मिलियन 500 रुपये के नोट कहां है, जिसमें अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक नासिक मिंट में मुद्रित 210 मिलियन नोट शामिल हैं। गायब होने वाले नोटों की कीमत 88,032.5 करोड़ रुपये है। बार-बार प्रयासों के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने रिजर्व बैंक वॉल्ट से गायब होने वाले नोटों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
यहां होती है नोटों की छपाई
भारत अधिकृत नोट मुद्रण को तीन सरकारी मिंटों – भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड, बेंगलुरु, करेंसी नोट प्रेस, नासिक, और बैंक नोट प्रेस, देवास में मुद्रित करता है और उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक वॉल्ट में भेजता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में आगे की वितरण के लिए होते हैं।
RTI से हुआ बड़ा खुलासा
RTI का डेटा अधिकार के तहत जानकारी अधिग्रहण की गई जिसे एक्टिविस्ट मनोरंजन रॉय ने हासिल किया। नासिक करेंसी नोट प्रेस द्वारा 375.450 मिलियन नए डिजाइन के 500 रुपये के नोटों की मुद्रण की गई, लेकिन रिजर्व बैंक के रिकॉर्ड में केवल 345.000 मिलियन नोट मिले हैं, जो अप्रैल 2015 से दिसंबर 2016 तक मुद्रित किए गए थे। पिछले महीने एक अन्य आरटीआई के उत्तर में, नासिक करेंसी नोट प्रेस ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 (अप्रैल 2015-मार्च 2016) के लिए 210 मिलियन रुपये के 500 नोट आरबीआई को आपूर्ति किए गए थे, जब रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।
नासिक करेंसी नोट प्रेस की रिपोर्ट में दिखाया गया है कि नए डिजाइन के 500 रुपये के नोट भारतीय रिजर्व बैंक को आपूर्ति किए गए हैं, लेकिन रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोटों की कोई उल्लेख नहीं है, जो उसकी सार्वजनिक डोमेन वार्षिक रिपोर्ट पर सुधार के रूप में जारी की गई है। नासिक करेंसी नोट प्रेस द्वारा प्रदान की गई अधिक जानकारी में दिखाया गया है कि 2016-2017 में भारतीय रिजर्व बैंक को 1,662.000 मिलियन नए डिजाइन के 500 रुपये के नोट आपूर्ति किए गए थे।
भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड, बेंगलुरु, ने 2016-2017 में भारतीय रिजर्व बैंक को 5,195.65 मिलियन रुपये के 500 नोट आपूर्ति की थी और बैंक नोट प्रेस, देवास, ने 1,953 मिलियन रुपये के 500 नोट आपूर्ति की थी, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन मिंटों से केवल 7,260 मिलियन नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोट प्राप्त किए हैं। बता दें कि तीन मिंटों ने कुल मिलाकर 8,810.65 मिलियन नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोट मुद्रित किए थे, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक को केवल 7,260 मिलियन नोट मिले हैं।
एक्टिविस्ट मनोरंजन रॉय ने कहा कि यह हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था और उसकी स्थिरता के बारे में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाता है। RTI कार्यकर्ता ने इस बारे में केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो और ED को लिखा है।
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला...‘ट्रेन में सफर करते समय रखें सामान का ध्यान...चोरी करने पर खुद होंगे जिम्मेदार
नई दिल्ली। रेल में यात्रा करते समय यात्री अपने सामाना का जिम्मेदार खुद होता है, अगर सामान चोरी होता है तो इसके लिए यात्री खुद जिम्मेदार होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए रेलवे को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपका कोई सामान या पैसे चोरी होते हैं तो आप इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते बल्कि आपको खुद ही अपने पैसे और सामान का ध्यान रखना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”अगर ट्रेन की यात्रा करते समय यात्री के पैसे चोरी हो जाते है तो इसे रेलवे की सेवाओं में कमी के तौर पर नहीं माना जा सकता है।” इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें रेलवे को एक लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच के मुताबिक, अगर ट्रेन में कोई सामान चोरी हो रहा है तो यह किसी भी तरह से रेलवे की सेवाओं में कमी नहीं मानी जा सकती है। यदि यात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद नहीं कर सकता है तो इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जब यात्री अपनी चीजों की हिफाजत नहीं कर पा रहे हैं तो चोरी होने पर रेलवे की तरफ से सेवाओं में कमी कैसे कही जा सकती है।
दरअसल, व्यापारी सुरेंद्र भोला 27 अप्रैल 2005 को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। उस दौरान उनके पास 1 लाख रुपये थे। इसी दौरान जब 28 अप्रैल को वो उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी पेंट पर कट लगा हुआ था और उनके 1 लाख रुपये चोरी हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी।
‘Cyclone Biparjoy’ के कारण सोमवार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान। चक्रवात बिपारजॉय ने 15 जून की शाम को उत्तरी गुजरात के तटों पर अपनी दस्तक दी। जिसके बाद अब यह उत्तर पश्चिम गुजरात और पाकिस्तान के दक्षिण सिंध के आसपास के हिस्सों की ओर बढ़ गया है। माना जा रहा है कि यह अब दक्षिण राजस्थान के ऊपर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि इसका असर 18 जून की सुबह तक गुजरात तट पर महसूस किया जाएगा। इसके चलते सौराष्ट्र और कच्छ तट पर हवाओं की गति 25 से 30 किलोमीटर होगी। 18 जून की सुबह तक हवा की लहरें भी ऊंची रहेंगी। हवा की गति कम होने लगेगी और 18 जून की सुबह से लहरों की ऊंचाई भी कम हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय 16 जून को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में पहुंच चुका है। इसके चलते आज गुजरात के कच्छ क्षेत्र, पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्व सिंध के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राजस्थान के कई हिस्सों में 17 और 18 जून को हल्की से लेकर भारी स्तर की बारिश होगी।
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें - CM
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हों तो तत्काल बदले जाएं:
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 17, 2023
गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हों तो तत्काल बदले जाएं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/gCfsSOJVVO
पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने खुलासा किया कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस (Congress)में शामिल होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था कि वह पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।
नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।
दोस्त की सलाह को किया याद
उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने बताया कि ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।
भाजपा की विचारधारा मजबूत
गडकरी ने आगे कहा कि जिचकर ने मुझसे कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। इस पर मेरा जवाब था कि मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही खुद में मूल्य स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की।
कांग्रेस पार्टी कई बार टूटी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले।
गडकरी ने की पीएम मोदी की सराहना
साथ ही, गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के अपने दृष्टिकोण के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे तो उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।
इस राज्य में नहीं थम रही हिंसा : अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौतें...50 हजार लोग बेघर
मणिपुर। मणिपुर हिंसा नफरत की आग में सुलग रहा है और ये आग थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते 3 मई से ही वहां मैतेई और कुकी समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने हैं. कुकी समुदाय पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करता है, जबकि मैतेई समुदाय, पहाड़ की तलहटी वाले क्षेत्र में बसा हुआ है. दोनों समुदायों के बीच अनुसूचित जनजाति में शामिल करने या ना करने को लेकर विवाद चल रहा है. कुकी समुदाय का मानना है कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. मणिपुर के चुराचांदपुर में इस मुद्दे पर 3 मई को एक प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद हिंसा का जो दौर शुरू हुआ, वो अभी तक जारी है.
मणिपुर नहीं थम रही हिंसा
3 मई के बाद से अब तक राज्य में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कर्फ्यू लागू है और हिंसा रोकने के लिए वहां सेना और असम राइफल्स के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. जबकि सीआरपीएफ और बीएसएफ के भी 7 हजार से ज़्यादा सैनिक मणिपुर में तैनात हैं. इसके अलावा CRPF की 52 कंपनी, रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनी, BSF की 43 कंपनी, ITBP की 4 और SSB की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि लॉ एंड ऑर्डर बना रहे.
उग्रवादी संगठनों की एंट्री का दावा
लेकिन इसके बाद न तो हिंसा रुक रही है और न ही मौतों की संख्या, दोदिन पहले ही वहां एक गांव में संदिग्ध उद्रवादियों के हमले में 9 लोगों की जान चली गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दो कॉम्युनिटीज के बीच इस विवाद में अब उग्रवादी संगठनों की एंट्री का भी दावा किया जा रहा है. प्रदेश सरकार की मानें तो करीब 300 हथियार बंद उग्रवादी म्यामांर से मणिपुर के विष्णुपुर में दाखिल हो चुके हैं और वो कुकी आबादी वाले चुराचांदपुर की तरफ बढ़ रहे हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 17 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope Today 17 June 2023: मेष, कर्क, मकर राशि वाले रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
पूर्व DGP को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, इस मामले में मिली सजा
तमिलनाडु। पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेश दास को साथी महिला आईपीएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फरवरी 2021 में एक जूनियर अधिकारी द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में सजा सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने दास पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
महिला आईपीएस अधिकारी ने साल 2021 के फरवरी महीने में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर यात्रा करते समय यौन उत्पीड़न किया था। राज्य ने शिकायत की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। दास की जगह जयंत मुरली, सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक को नियुक्त किया गया और अनिवार्य प्रतीक्षा के तहत रखा गया।
शिकायत दर्ज होने के महीनों बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने विल्लुपुरम अदालत की न्यायिक क्षमता को चुनौती देने वाली दास की याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि उच्च न्यायालय ने विल्लुपुरम अदालत द्वारा इसी तरह की याचिका को खारिज करने के आदेश में कोई ‘विकृतता
Aadhaar : अपडेट कराने की डेडलाइन बढ़ी...अब इस तारीख तक नहीं देने होंगे पैसे
नई दिल्ली। आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपके पास तीन महीने का वक्त है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से अपडेट करा सकते हैं।
UIDAI ने जानकारी दी है कि आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को 14 सितंबत तक अपलोड करा सकते हैं। आधार कार्ड की जानकारी को सटीक रखने के लिए अपने डेमोग्राफिक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और अपने आधार कार्ड को अपडेट करें। आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.inmyaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा।
इन चीजों की होती है आवश्यकता
यूआईडीएआई की ओर से जारी किए गए इस पोर्टल पर आधार कार्ड में पता, नाम आदि जानकारी अपडेट की जा सकती है। यूजर्स को इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से आप एड्रेस और अन्य चीजों में बदलाव कर सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड
सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें
आधार अपडेट के विकल्प को चुनें
अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें
इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें
अब पेमेंट करें, जिसके बाद आपको एक नंबर मिलेगा
इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा
आधार अपडेट को कैसे ट्रैक करें
जब आप आधार कार्ड में एड्रेस को सफलता से बदलने के लिए रिक्वेस्ट डाल देते हैं तो आपको एक यूआरएन नंबर दिया जाता है। यह आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा। अब https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर आप अपने आधार कार्ड अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
राज्य के 36 गढ़ कल्चुरी काल के मुख्य प्रशासनिक यूनिट
रायपुर 15 जून 2023/रायपुर संभागायुक्त श्री संजय अलंग आज एनआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम कार्यकम में शामिल हुए। उन्होने नागालैंड के एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराते हुए छत्तीसगढ़ के नाम की व्याख्या की। श्री अलंग ने बताया कि छत्तीसगढ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां कल्चुरी वंश के त्रिपुरी शाखा का आधिपत्य रहा हैं। उन्होने पहले तुम्माण उसके बाद रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उस समय छत्तीसगढ़ दक्षिणी कोसल के नाम से जाना जाता था, जो कि छोटी-छोटी जमीदारियों में बंटा हुआ था। इसे उन्होंने मांडलिक नाम दिया।
श्री अलंग ने बताया कि कल्चुरी राजाओं ने प्रशासनिक सुव्यवस्था स्थापित करने के लिए अपने आधिपत्य वाले क्षेत्र को विभिन्न प्रशासनिक यूनिट में बांटा जिसे ही गढ़ का नाम दिया जो छत्तीसगढ़ के नाम से प्रचलन में आया। कालान्तर मंे अंग्रेजों ने इसे तहसील का नाम दिया जो आज भी प्रशासनिक इकाई मानी जाती है। शिवाजी का उल्लेख करते हुए श्री अलंग ने मराठा साम्राज्य के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ में कल्चुरियों के बाद भोसलेे शासक ने शासन किया। मराठा शासको ने अपने सैनिकों को राजस्व वसूली का कार्य दिया। उनके राजस्व का प्रमुख स्रोत टैक्स थे। जिसे सरदेशमुखी और चौथ कहा जाता था। इनके सैन्य अधिकारी जो राजस्व वसूली कर लाते थे। उन्हे मराठा राजाओं के अधिकारी फडवनीस और चिटनीस रिकार्ड रखते थे। संबधित क्षेत्रों से राजस्व वसूली के संगहण के रिकार्ड रखने के दौरन ही शनैःशनैः छत्तीसगढ शब्द़ प्रचलन में आता गया। श्री अलंग ने नागपुर शहर के संस्थापक बख्तबुलंद तथा मवाल समाज के संबंध में रोचक जानकारी शेयर की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को समकालीन समय का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे की आपने बाहुबली फिल्म देखी होगी, उसमें माहिष्मती का जिक्र आता है। संयोग यह है कि कोसल से जुडे ऐतिहासिक वृतांतों में इसके अनेक वर्णन मिलते है। यद्यपि फिल्म में यह काल्पनिक कहानी है।
इस अवसर पर वेटलिफ्टर श्री रूस्तम सारंग ने कहा कि उनका और नार्थईस्ट के राज्यों का करीब संबध रहा है। छत्तीसगढ में एक मई बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चावल और उनसे बने फरा चीला इत्यादि व्यंजन बनाये जाते है। श्री सारंग ने नागालैंड के छात्र-छात्राओं से छत्तीसगढ़ व्यंजन का स्वाद लेने का आग्रह किया।
पीड़ितों की मदद के के लिए सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. सुकेश चंद्रशेखर ने इस पत्र में रेल हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की. यह कोई पहली बार नहीं है जब जेल में बैठकर सुदेश चंद्रशेखर ने कोई पत्र लिखा हो. इससे पहले भी सुकेश जेल से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस तक सुकेश चंद्रशेखर चिट्ठियां लिख चुका है.
मालूम हो कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. यह हादसा उस दौरान हुआ जब बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस हादसे के बाद करीब 288 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए.
इससे पहले चिठ्ठी लिखकर लगाए थे ये आरोप
हाल ही में दिल्ली की जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल प्रशासन के खिलाफ चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए थे. सुकेश ने एनएचआरसी को चिट्ठी लिखकर जेल अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही सुकेश चंद्रशेखर ने यह आरोप लगाया कि मुझे अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और पूर्व जेल डीजी संदीप गोयल के खिलाफ दिए गए बयान वापस लेने के लिए कहा गया है और इसके लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है.
<div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">
अपनी लिखी गई चिठ्ठी में सुकेश ने ये भी लिखा कि अधिकारियों ने उसको धमकी देते हुए कहा कि अगर वो बयान वापस नहीं लेते हैं तो टिल्लू ताजपुरिया और अंकित गुर्जर की तरह उसकी भी जेल में हत्या कर दी जाएगी. उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही है.
गैंगस्टर अतीक के साथियों पर ED ने कसा शिकंजा..कई कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश
प्रयागराज : कुख्यात गैंगस्टर अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ED ने उसके साथियों और सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ED ने दिल्ली और प्रयागराज में कई व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।
जानकारी अनुसार, ED ने प्रयागराज के दो बिल्डर, तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यहां एजेंसी ने रियल एस्टेट कारोबारी अमित गोयल और अतुल द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी की है।
इसके साथ ही ED ने नई दिल्ली के दो कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। जहाँ लाखों की नकदी, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल ,हार्ड डिस्क समेंत कई चीजें बरामद की हैं। ED अब माफिया की काली कमाई खपाने वालों के खिलाफ सबूत तैयार कर रही है। एजेंसी ने दिल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी शरद गुप्ता और संतोष गुप्ता के ठिकानों पर हुई छापेमारी की है।
