सियासत

PM मोदी के स्टेट डिनर के मेन्यू में क्या-क्या होगा?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आज शाम व्हाइट हाउस में जिस पैमाने पर भव्य डिनर का आयोजन किया गया है, उसमें ये कहावत बिल्कुल सटीक नजर आ रही है। केसरिया रंग, हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय पक्षी मोर, बाजरा... भारत से जुड़े ये कुछ ऐसे रंग हैं जो व्हाइट हाउस के राजकीय डिनर की शोभा बढ़ाएंगे। खाने का टेबल कुछ इस तरह सजेगा कि हर मेहमान को लगेगा कि उसी के लिए ये टेबल खासतौर पर सजाया गया है। अब जानते हैं कि व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय डिनर का मेन्यू क्या है।

कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के सम्मान में आज शाम White House में जिस पैमाने पर भव्य डिनर का आयोजन किया गया है, उसमें ये कहावत बिल्कुल सटीक नजर आ रही है। केसरिया रंग, हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय पक्षी मोर,  बाजरा... भारत से जुड़े ये कुछ ऐसे रंग हैं जो व्हाइट हाउस के राजकीय डिनर की शोभा बढ़ाएंगे। खाने का टेबल कुछ इस तरह सजेगा कि हर मेहमान को लगेगा कि उसी के लिए ये टेबल खासतौर पर सजाया गया है।

व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय डिनर का मेन्यू क्या है। डिनर में पीएम मोदी की पसंद का खास ख्याल रखा गया है। पीएम मोदी शाकाहारी हैं इसलिए इस भोज में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें  मेरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न सलाद जिसमें तरबूज मिला होगा, स्टफ्ड पोर्टेबोले मशरूम, जिसमें केसरिया क्रीम का समावेश होगा, स्ट्राबेरी शॉर्ट केक जैसी खाने की चीजें शामिल होंगी। जब डिनर पर ग्लोबल लीडर्स हों तो खाना सिर्फ जायके के लिए नहीं होता बल्कि इसमें कुछ कूटनीतिक संदेश छोड़ने की भी कोशिश होती।भारत की पहल पर इस साल को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज के डिनर में इसकी छाप भी नजर आएगी। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन डिनर करने वाले हैं। कल Biden दंपति ने पीएम मोदी को निजी डिनर दिया था और आज का डिनर राजकीय भोज होगा, जो किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के लिए बड़ा सम्मान माना जाता है। ऐसे में व्हाइट हाउस में चल रही तैयारी को पीएम मोदी के बढ़ते ग्लोबल रुतबे के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 22 जून 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - आषाढ़

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- जून 21 03:10 PM- जून 22 05:28 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी- जून 22 05:28 PM- जून 23 07:54 PM

नक्षत्र
आश्लेषा - जून 22 01:21 AM- जून 23 04:18 AM
मघा - जून 23 04:18 AM- जून 24 07:18 AM

योग
हर्षण - जून 22 02:34 AM- जून 23 03:31 AM
वज्र - जून 23 03:31 AM- जून 24 04:31 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:28 AM
सूर्यास्त - 7:17 PM
चन्द्रोदय - जून 22 8:46 AM
चन्द्रास्त - जून 22 10:43 PM

अशुभ काल
राहू- 2:06 PM- 3:50 PM
यम गण्ड - 5:28 AM- 7:11 AM
गुलिक - 8:55 AM- 10:39 AM
दुर्मुहूर्त - 10:04 AM- 11:00 AM, 03:36 PM- 04:31 PM
वर्ज्यम् - 05:48 PM- 07:36 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM- 12:50 PM
अमृत काल - 02:30 AM- 04:18 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:52 AM- 04:40 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 22 June 2023: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 June 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 22 जून 2023 गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कई राशियों के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है। पढ़िए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक-मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका समय अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनो का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक कार्य में लगे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज बाहर कहीं यात्रा पर जाए तो सावधानी रखें। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक पीड़ा और तनाव बना रहेगा। व्यापार में धन का निवेश सोच-विचार कर ही करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अच्छा रहेगा आप डॉक्टर की सलाह पर चले। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। काम के क्षेत्र में किसी के साथ बड़ा लेन-देन आज न करें। किसी पुराने विवाद के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की है, उसमे आज आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। अपनो का सहयोग मिलेगा। पुराना कोई विवाद खत्म होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, वरना आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। किसी परिचित से दुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में अपनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपने और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today

आज के दिन आपको व्यर्थ की परेशानियों से गुजरना पडे़गा। वाद-विवाद की स्थिति से आप दूर रहें। मन अशांत रहेगा। किसी प्रिय से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नई वस्तु खरीदना इस समय अच्छा नही रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी और प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा, जिससे लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकती है। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच-विचार कर ही करें। कर्मचारी वर्ग के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।

और पढ़ें ...

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बच्चों को भी सुला दी मौत की नींद, फिर खुद…पढ़ें इस खूनी खेल की पूरी दास्तां

Crime news : महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी की कलेश के कारण अपने पूरे परिवार की जान ले ली। बाद में, खुद भी आत्महत्या कर ली। बता दें, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौट आया और फंदे से लटककर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी...जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जान से मारने की धमकी मिली हैं।

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले की पुलिस को आज सुबह एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी जिसके कुछ देर बार दूसरी कॉल में पीएम और गृह मंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी, दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है।

और पढ़ें ...

‘आदिपुरुष’ विवाद : फिल्म के खिलाफ याचिका दायर, 30 जून को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना की ओर से दायर कि गई एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 30 जून को सुनवाई करेगा। दरअसल, 17 जून को दायर कि गई याचिका में हिंदू सेना की ओर से कहा गया था कि फिल्म में धार्मिक पात्रों और आंकड़ों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने इसे 30 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

फिल्म ने हिंदू भावनाओं को आहत किया
बता दें कि, संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर रिट याचिका में प्रतिवादियों को हटाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। फीचर फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य, उत्तरदाताओं को परमादेश के अलावा, सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए आदिपुरुष को प्रमाणित नहीं करने का निर्देश भी देने की मांग की गई है। जनहित याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि ओम राउत की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ‘आहत’ किया है, क्योंकि इसमें धार्मिक पात्रों को गलत और अनुचित तरीके से चित्रित किया गया है। यह रामायण में महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास जैसे महान लेखकों की ओर से वर्णित हिंदू धार्मिक वर्णन के विपरीत है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि उन्होंने चार अक्टूबर, 2022 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी एक ज्ञापन दिया था। हालांकि, मंत्रालय जवाब देने में विफल रहा

धार्मिक पात्रों के सभी पात्र भारतीय सभ्यता से पूरी तरह से अलग

विष्णु गुप्ता ने जनहित याचिका में तर्क दिया है कि चित्रण फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान और भगवान हनुमान की ओर से निभाए गए रावण जैसे धार्मिक पात्रों के सभी पात्र भारतीय सभ्यता से पूरी तरह से अलग हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि, फिल्म में रावण के चरित्र का दाढ़ी वाला रूप हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहा था, क्योंकि हिंदू ब्राह्मण रावण को गलत तरीके से एक भयानक चेहरा बनाते हुए दिखाया गया है, जो हिंदू सभ्यता, हिंदू धार्मिक शख्सियतों, मूर्तियों का घोर अपमान है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक अधिकारों का सरासर उल्लंघन है। हिंदू सेना प्रमुख ने प्रस्तुत किया कि उन्होंने सामान्य रूप से जनता के ‘लाभ’ के लिए जनहित याचिका दायर की थी, जो स्वयं अदालत तक पहुंचने में असमर्थ हो सकते हैं क्योंकि वे वित्तीय और कानूनी रूप से पूरी तरह से सक्षम नहीं है। याचिका में उत्तरदाताओं में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, तमिलनाडु के गृह सचिव, आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत और निर्माता और टी सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार और केंद्र सरकार शामिल हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल...जानिए आपके एरिया में क्या है कीमत

नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीडल के दाम घटाए या बढ़ाए जाते हैं। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 डॉलर गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.21 डॉलर गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश  में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।

देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 95.07 रुपए और डीजल 78 पैसे गिरकर 84.38 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 55 पैसे गिरकर 106.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं डीजल 53 पैसे लुढ़ककर 93.13 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। गुजरात, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के भाव में हल्का उछाल है।


देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

और पढ़ें ...

महाराष्ट्र में ED की रेड... आदित्य ठाकरे-संजय राउत के करीबियों पर' 10 जगहों पर चल रही छापेमारी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई के BMC कोविड सेंटर घोटाला (BMC Covid Center Scam) केस में ED ने आज यानी बुधवार सुबह से ही 16 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबियों से जुड़ी हुईं है।मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल संजय राउत के करीबी सुजित पाटकर के ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। दरअसल कोरोना के दौरान लाइफ लाइन कंपनी के अंतर्गत कथित घोटाले के को लेकर ED ने एक मामला दर्ज किया था। फिलहाल आज इसी संदर्भ में 10 से 15 जगह ये रेड चल रही है। मुंबई और पुणे सहित कई शहरों में यह रेड चल रही है। इस बाबत अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी राज्य के भूतपूर्व CM और UBT के चेयरमैन उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण के अलावा संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के यहां होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ED ने इस बाबत नामों की कोई भी पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें ...

इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का दौर शुरू हो रहा है और मानसून की गतिविधियां भी सक्रिय होने लगी है प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आंकड़े दर्ज किए हैं वहीं आगामी 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना जताई है ।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए गुना ग्वालियर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है ।

और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी...अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर रहे थे योग

हाजीपुर. आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सुबह पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे. योग के दौरान बीच से पशुपति पारस को पकड़कर उनके पीए ने सोफा पर बैठाया. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गाड़ी गड्ढा में जाने के कारण प्रॉब्लम हुआ है. ऐसे में वह योग नहीं कर पाए. योग करने की कोशिश की तो तबीयत बिगड़ गई.

उन्होंने कहा कि तबीयत खराब है. वह दिल्ली एम्स जाकर इलाज करवाएंगे. इधर केंद्रीय मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें आराम करने के लिए बैठाया गया. दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समर्थकों के साथ कोनहारा घाट पहुंचे थे. सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी थे. इस दौरान लोगों के साथ योग करना शुरू किया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई. बताया गया कि पशुपति कुमार पारस खड़े नहीं हो पा रहे थे. दो लोगों ने मिलकर उन्हें उठाया.

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने के दौरान घटना हुई थी. उनकी गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी. इसके कारण नस मांसपेशी में घुस गया. इसके चलते दिक्कत हो रही है. हालांकि वह इलाज करवा रहे हैं. ज्यादा देर योग नहीं कर पाए. तबीयत ठीक है, लेकिन दिल्ली में जाकर एम्स में इलाज करा लूंगा. आज योग दिवस था तो हाजीपुर आना ही था. योग भी करना था.

और पढ़ें ...

न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी...आज UN के योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल..!!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम 23 जून तक अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगेबाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम अमेरिका पहुंचे हैं. पीएम के दौरे को लेकर यूएस के रणनीतिक संचार के एनएससी कोर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि ये यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि करेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी. भारतीयों के साथ हम सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की जरूरत है।

भारतीयों को करेंगे संबोधित

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 23 जून को ही पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे. पीएम इसी दिन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय-प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे. दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे

प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात

पीएम 23 जून कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, कलाकार, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी मिलेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं. जिन अन्य प्रमुख हस्तियों के पीएम से मिलने की संभावना है

और पढ़ें ...

आज का हिंदी पंचांग 21 जून 2023: जानिए राहु काल, तिथि और शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें बुधवार का पंचांग

आज का हिन्दी पंचांग, बुधवार, 21 June 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत महत्व है. इसमें समय के हिन्दू ईकाइयों वार, तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइये जानते हैं आज 21 जून 2023 दिन बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग क्या है?

आज का पंचांग - बुधवार, 21 जून 2023, शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु और तृतीया तिथि है.

आज कौन सा नक्षत्र है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुनर्वसु अगला पुष्य नक्षत्र है.

आज की तिथि क्या है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज तृतीया तिथि है.

आज का पंचांग (21 जून 2023 दिन बुधवार)

• तिथि (Tithi): तृतीया - 15:10:56 तक

• नक्षत्र (Nakshatra): पुष्य - 25:21:08 तक

• करण (Karna): गर - 15:10:56 तक, वणिज - 28:18:35 तक

पक्ष (Paksha): शुक्ल

• योग (Yoga): व्याघात - 26:33:58 तक

• दिन (Day): बुधवार

सूर्य और चंद्रमा की गणना (21 जून 2023 दिन बुधवार)

• सूर्योदय (Sun Rise): 05:23:36

• सूर्यास्त (Sun Set): 19:21:49

• चन्द्र राशि (Moon Sign): कर्क

• चंद्रोदय (Moon Rise): 07:49:59

• चंद्रास्त (Moon Set): 22:07:59

• ऋतु (Season): ग्रीष्म

हिंदू महीना और साल (21 जून 2023 दिन बुधवार)

• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत

• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080

• काली संवत (Kali Samvat): 5124

• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 7

• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): आषाढ

• मास अमांत (Month Amanta): आषाढ

• दिन की अवधि (Day Duration): 13:58:12

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Wednesday, 21 June 2023)

• दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 11:54:47 से 12:50:39 तक

• कुलिक (Kulika): 11:54:47 से 12:50:39 तक

• कंटक (Kantaka/Mrityu): 17:30:04 से 18:25:57 तक

• राहु काल (Rahu Kaal): 12:22:43 से 14:07:30 तक

• कालवेला / अर्द्धयाम (Kalavela / Ardhayaam): 06:19:29 से 07:15:22 तक

• यमघण्ट (Yamaghanta): 08:11:15 से 09:07:08 तक

• यमगंड (Yamaganda): 07:08:23 से 08:53:10 तक

• गुलिक काल (Gulika Kaal): 10:37:56 से 12:22:43 तक

आज 21 जून 2023 दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)

अभिजीत (Abhijit): कोई नहीं

आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : उत्तर

आज का चन्द्रबल और ताराबल (21 जून 2023 दिन बुधवार)

• ताराबल (Tara Bala): अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

• चन्द्रबल (Chandra Bala): वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 21 June 2023: आज के दिन इन जातकों की होगी चांदी ही चांदी...जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 June 2023: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 21 जून है, दिन बुधवार है. हिंदू धर्म में यह दिन गणेश जी को समर्पित होता है. ऐसे में आइये जानें आज के दिन किन राशि के जातकों को लाभ होगा और किन जातकों को सावधान रहना होगा. 

1. मेष 
मेष राशि के जातकों को आज अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है. धार्मिक अनुष्ठानों में दिन कट सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है. पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. वहीं, अवैवाहिक लोगों की पार्टनर से नजदीकियां और भी बढ़ सकती हैं. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वह एकाग्र रहकर पढ़ाई कर सकेंगे. उनका ध्यान इधर-उधर नहीं भटकेगा. 

2. वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धन लाभ हो सकता है. हालांकि, घर-परिवार में संपत्ति या धन को लेकर विवाद की संभावना है. बिजनेसमैन को अपने कारोबार को विस्तार करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन साबित हो सकता है. उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 
 
3. मिथुन 
इस राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव रहेगा. मुश्किल से अपने लिए वक्त निकाल सकेंगे. काम के चलते मानसिक तनाव हो सकता है. आज आपका नए लोगों से परिचय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों के हाथ से नौकरी छूट सकती है. कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है. मां-बाप का आशीर्वाद बना रहेगा. जीवनसाथी के रिश्तेदारों के दखल देने से आपकी वैवाहिक जीवन का बैलेंस बिगाड़ सकता है. 

4. कर्क
कर्क राशि के जातक आज किसी को पैसा उधार देने से बचें. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं है. अवैवाहिक लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है. नौकरी व बिजनेस में रफ्तार कम होगी. एक-दो जगहों से धन लाभ का संयोग बन रहा है. नया भवन खरीदने के लिए आज अच्छा मौका है.

5. सिंह राशि 
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है. लेन-देन में सावधानी रखें, किसी को पैसा न दें. बिजनेस से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

6. कन्या 
इन जातकों को अपने रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने का मौका मिलेगा. व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी. आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. जीवनसाथी द्वारा कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे. 

7. तुला 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.  निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है.  कुवारों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है. बिजनेस ठीक रहेगा. किसी अनजाने डर से भयभीत रहेंगे. किसी का घर में आगमन हो सकता है. आर्थिक और सामाजिक तौर पर आपका कद बढ़ेगा. जीवनसाथी से बहस हो सकती है. ऐसे में विवेक से काम लें.  

8. वृश्चिक 
इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा. ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी के संग रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. जिससे आप खुश रहेंगे. घर में मेहमान आ सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. संतान की सेहत को लेकर थोड़ा बहुत परेशान रह सकते हैं. 

9. धनु
धनु के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने मित्र या करीबी रिश्तेदार से चल रहा झगड़ा खत्म होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ऑफिस में या बिजनेस में कोई नया काम मिल सकता है. सोच समझ कर निवेश करें. एक छोटी सी चूक और धनहानि हो सकती है. जीवन साथी के साथ समय बिताएं. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा. 

10. मकर 
ये जातक आज कहीं पर बाहर जाने की प्लानिंग न करें. खानपान का विशेष ध्यान रखें. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें. फैमिली में कुछ परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. वकालत और कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है.

11. कुंभ राशि 
इस राशि का दिन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. समझदारी से काम लें. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. धनलाभ हो सकता है. उधार मुक्त हो सकते हैं. बिजनेस में लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं. 

12. मीन राशि 
मीन राशि के जातक आज थोड़ा सावधान रहें. आज इनका दिन मुश्किलों और परेशानियों के बीच बीतेगा. बिजनेस में नुकसान हो सकता है. ऐसे में अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें. कई फैसलों में भाग्य आपका साथ नहीं देगा.शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं. आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. 

और पढ़ें ...

केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल...12 IPS ऑफिसर का किया प्रमोशन..!!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IPS ऑफिसर्स का प्रमोशन कर दिया है। जिसमें 6 ऑफिसर्स को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य 6 को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का स्पेशल डायरेक्टर जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया है। बता दें कि ये सभी अधिकारी 1989 और 1990 बैच कैडर के हैं।

और पढ़ें ...

आज अमेरिका रवाना होंगे पीएम मोदी UN में योग से लेकर जो बाइडेन के साथ डिनर तक...क्या कुछ है खास? बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पहले राजकीय दौरे (state visit) पर मंगलवार सुबह रवाना हो गए हैं. उनका अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू होकर 24 जून को खत्म होगा

प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक यूएस दौरा है. हालांकि, इससे पहले वह लगभग छह बार अमेरिका का द्विपक्षीय और आधिकारिक दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए रात्रिभोज का भी लुत्फ उठाएंगे।

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (Jill Biden) के न्योते पर अमेरिका गए

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (Jill Biden) के न्योते पर अमेरिका गए हैं. उनकी इस विजिट की खास बात यह है कि वह दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे

पीएम मोदी के इस दौरे में भारत-अमेरिका के बीच भारत को सुपरपावर बनाने वाली अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. 21 जून से पीएम मोदी के अमेरिकी दौर पर ये डील फाइनल होगी, जिससे भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भारत आए और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. जेक सुलिवन को इस मेगा डिफेंस डील का सूत्रधार माना जाता है.

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज़... पेट्रोल -डीजल के नए रेट्स. जानें आपके शहर में महंगा हुआ या सस्ता

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। मंगलवार को बीपीसीएल (BPCL),एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर बनी हुई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये में बिक रहा है।

वहीं, अन्य बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है।

अन्य बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर,
लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर,
जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर,
हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर,
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर,
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर,
नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर,
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर।

कच्चे तेल का भाव

कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.82 डॉलर या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.96 रुपये प्रति लीटर और ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.15 डॉलर और 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

और पढ़ें ...