प्रदेश
‘छात्रों के सामने पत्नी को गाली देना मानसिक क्रूरता’, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला टीचर के तलाक को दी मंजूरी...जानिए क्या है पूरा मामला…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महिला टीचर को उसके पति से तालाक लेने पर मजूरी दी है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि स्टूडेंट्स के सामने टीचर पत्नी को गाली देना ‘मानसिक क्रूरता’ है। कोर्ट ने ये भी कहा कि पति द्वारा अपनी शिक्षिका पत्नी को अपने छात्रों के सामने गंदी भाषा में दुर्व्यवहार करने से न केवल समाज में उसकी छवि खराब होगी, बल्कि ये हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मानसिक क्रूरता भी होगी। जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की पीठ ने महिला टीचर की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की।
महिला ने क्रूरता के आधार पर अपने पति से तलाक मांगते हुए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। पीड़ित महिला सबसे पहले रायपुर के फैमिली कोर्ट में क्रूरता के आधार पर तलाक मांगने के लिए पहुंची थी। फैमिली कोर्ट ने नवंबर 2021 में ही अपना फैसला सुनाते हुए उसे तलाक देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह हाईकोर्ट के दरवाजे पर पहुंची, जहां दो जजों की पीठ ने मामले को देखते हुए उसकी तरफ से दायर याचिका को स्वीकार किया।
जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की पीठ ने कहा, ‘पत्नी काम करती है और कई बार वह लेट आती है। आरोप ये है कि पति अपनी पत्नी का चरित्रहरण करता है। आरोप हैं कि जब पत्नी ने स्टूडेंट्स को घर पर ट्यूशन देना शुरू किया, तो पति ने पत्नी के चरित्र को लेकर उसे भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।’ पीठ ने आगे कहा, ‘पति की इस हरकत से समाज में पत्नी की छवि खराब होती है, खासतौर पर उसके स्टूडेंट्स के सामने। स्टूडेंट्स की कम उम्र के चलते वह अपनी टीचर का सम्मान करना भी भूल सकते हैं।’
महिला ने दलील दी कि उसका पति बेरोजगार था और इसलिए उसने परिवार का खर्च चलाने के लिए एक स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि काम के चलते वह लेट घर आने लगी। पति को ये पंसद नहीं था कि उसकी पत्नी काम कर रही है। यही वजह है कि वह उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगा।
भाजपा के कद्दावर नेता की गाड़ी से मिले 11.50 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच विधानसभा पाली तानाखार से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पसान पुलिस ने चैकिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के वाहन से 11.50 लाख रुपये बरामद किया है। जहां पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रामदयाल के वाहन को जब चेक किया गया तो उसमें 11 लाख रुपए रखे मिले। जिस समय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी उस समय रामदयाल उईके स्वयं गाड़ी में मौजूद थे। संदेह प्रकट किया जा रहा है कि यह रुपए मतदाताओं के मध्य वितरित किए जाने थे। भाजपा के एक कद्दावर नेता की गाड़ी से रुपए बरामद होने की यह खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश
जशपुर। कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है. आज सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी. घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है.
कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था. उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था. बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है. उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है. उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है.
वहीं, दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था. सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो.
पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है. अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की वृंदा राम बैगा की मौत कैसे हुई है.
आज सुबह 7 बजे से 814 मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण शुरू,पुलिस और जवान तैनात
दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के तहत जिले में 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार की सुबह 7 बजे से जिले के 814 मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण शुरू हो गया है । निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव सामग्री वितरण की तैयारी पूरी कर ली है।
आरटीओ ने भी मतदान दलों को चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र ले जाने बसों व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।आपको बता दे निर्वाचन आयोग ने तीनों विधानसभा के लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्रियों का वितरण करेंगे। तीनों विधानसभा में पीठासीन अधिकारी रहेंगे। साथ ही मतदान अधिकारी भी रहेंगे।
बीएसएफ व सीआरपीएफ की टीम तैनात
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए भी चारों ओर पुलिस जवान, बीएसएफ व सीआरपीएफ की टीम तैनात है। बिना पास के यहां किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
मतदान दलों को ले जाने बसों की व्यवस्था
आरटीओ की माने तो मतदान दलों को मतदान केंद्र ले जाने कुल 164 बसों की व्यवस्था की गई है। सभी बसों को मतदान सामग्री परिसर स्थल आरटीओ कार्यालय के पीछे रखा गया है। जहां से विधानसभावार मतदान दल मतदान केंद्रों में रवाना होगा। मतदान अधिकारियों के लिए 73 छोटे वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।
स्ट्रांग रूम व मतदान सामग्री वितरण की निगरानी सीसीटीवी से
निर्वाचन आयोग ने पूरे स्ट्रांग रूम परिसर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा है। जहां मतदान सामग्रियों का वितरण किया जाएगा, वहां भी कैमरा लगाया गया हैं। यहां सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं बरती गई है। मतदान दल जब रवाना होगा, उस समय भी पुलिस की टीम तैनात रहेगी व साथ मतदान केंद्र जाएगी।
जिले में 6.88 लाख से अधिक मतदाता
जिले में कुल 6 लाख 88 हजार 281 मतदाता हैं। महिला मतदाता 3 लाख 49 हजार 688 है। पुरुष मतदाता 3 लाख 38 हजार 582 हैं। जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के 10-10 सहित कुल 30 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मी करेंगी, जिसे संगवारी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। इसी तरह प्रत्येक विधानसभा के एक-एक मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांग मतदान कर्मियों एवं सबसे युवा मतदान कर्मी करेंगे। जिले में मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
चुनाव कार्य में लापरवाही : प्रबंधक समेत 5 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
इसी प्रकार कन्हैयाराम तेली शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा, विकासखंड साजा और निकेश कुमार लहरे सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय बालक प्राथमिक शाला खाम्ही विकासखण्ड बेमेतरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिसका आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेमेतरा से जारी किया। जारी आदेश में कपिल कुशवाह प्रबंध जिला उद्योग केन्द्र को निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा रहेगा। इसी प्रकार नवागढ़ विकास खंड के निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ रहेगा। इसी प्रकार साजा ओर बेमेतरा के निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय शिक्षा अधिकारी विकासखंड साजा और बेमेतरा रहेगा। सभी को निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भात्ता की पात्रता होगी।
रायपुर : मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेखित है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक , व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए।
आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश तथा तेलंगाना जहां विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान तिथि क्रमशः 17 नवंबर तथा 30 नवंबर को नियत है, उक्त पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित/कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया जाए तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा।
आमसभा संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीतने की अपील की, कांग्रेस पर साधा निशाना
आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खड़गवा पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल को भारी मतों से जीताने की अपील की।
इसके साथ ही पूर्व सीएम सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उदेश्वरी पैकरा को समर्थन देने और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
इसके अलावा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।
सभी आमसभाओं में भारी जन सैलाब दिखाई दिया इस दौरान पूर्व सीएम ने इन सभाओं में भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं पर बात की और पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार के 15000 करोड़ के घोटालों की चर्चा करते हुए ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, ₹2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹700 करोड़ का धान मिलिंग में घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹540 करोड़ का कोयला घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला और सीजीपीएससी घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का पिछला 15 साल विकास का दौर रहा लेकिन पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार में सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे बड़ा लबरा कोई है तो वो भूपेश बघेल है, इस दौरान पूर्व सीएम ने नारा लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लबरा कौन?, सभा में उपस्थित जनता ने जवाब दिया, जनता भूपेश।
साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉ. रमन को चाउर वाले बाबा नाम दिया, लेकिन भूपेश बघेल को आज गली-गली में लोग दारू वाले कका के नाम से जानते हैं क्योंकि भूपेश बघेल ने वादा तो शराबबंदी का किया लेकिन शराबबंदी के जगह शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी और शराब घर-घर पहुंचाकर देने लगे।
पूर्व सीएम ने आगे महादेव सट्टा एप के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 30 टका, भूपेश कक्का, जुआ और सट्टा यह भूपेश बघेल के नाम के साथ जुड़ चुका है।
इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में कांग्रेस ने अपना कोई भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया, जबकि हमने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें मोदी जी की गारंटी है और हम बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे जिसमें महतारी वंदन योजना में प्रदेश की विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए देने की बड़ी घोषणा हमने की है, किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस भी हम 25 दिसंबर को किसानों के खाते में सीधे एकमुश्त भुगतान करेंगे।
साथ ही जिन किसानों ने धान रोककर रखा है उन्हें पूर्व सीएम ने कहा कि मेरा आप सभी किसान साथियों से आग्रह है कि धान रोकने की जरूरत नहीं है, अभी आप धान बेचिए, भाजपा की सरकार बनते ही 3100 रुपए के हिसाब से आप सभी को भी भुगतान किया जाएगा।
आदिवासी कल्याण के लिए पूर्व सीएम ने संकल्प पत्र के वादों को बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस मिलता था लेकिन भूपेश बघेल तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस भी खा गए भाजपा की सरकार बनते ही हम तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 5500 रुपए प्रति मानक बोरा करेंगे और 4500 रुपए के हिसाब से बोनस देने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है।
रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार
रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार, (जोशीले -ओजस्वी भाषण से बना रहे हैं, जबरदस्त माहौल), बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास जो वर्तमान में तखतपुर विधानसभा के कांग्रेस के पर्यवेक्षक और प्रभारी हैं, वे लगातार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में धुआंधार दौरा एवं प्रचार प्रसार कर अपने ओजस्वी और जोशीले भाषण से जबरदस्त माहौल बना रहे हैं, पूरे तखतपुर विधानसभा में आम जनता में त्रिलोक श्रीवास के मांग प्रचुरता से बड़ा है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, आम जनता भी राह चलते उनके भाषण को सुनने रुक जाते हैं, और उनसे आकर्षित हुए बिना नहीं रहते, रश्मि सिंह के पक्ष में त्रिलोक श्रीवास लगातार अथक मेहनत कर जबरदस्त माहौल का निर्माण कर रहे हैं, पिछले दो दिनों में त्रिलोक चंद श्रीवास ने लiखासर पचबहरi, सरसैनी,चनाडोंगरी, गनियारी चोरभट्टी एवं सकरी के सभी मोहल्ले, उसलापुर, केकरार आदि दो दर्जन से ज्यादा गांव में घूम -घूम कर कांग्रेस पार्टी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में लोगों को संबोधित किया, इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला हेमंत श्रीवास नवीन देवांगन अजय कॉल त्रिभुवन भाई नंदकिशोर वर्मा मंगल बाजपेई नितेश शर्मा जितेंद्र शर्मा जीतू कौशल श्रीवास्तव मनोज श्रीवास दीपक कश्यप राहुल गोरख मोहसिन खान गणेश वर्मा राहुल सिंह ठाकुर राकेश चौहान, आशिया कुरेशी इरफान खान आदि उपस्थित थे, त्रिलोक श्रीवास को देखने और उनके भाषण सुनने के लिए देर रात तक सैकड़ो हजारों की तादाद में लोग जमा हो रहे हैं, यह कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के लिए सुखद संकेत हैl
कलेक्टर चन्दन कुमार के विरुद्ध भाजपा ने की प्राप्त शक्तियों एवं पद का दुरूपयोग विभागीय जाँच कि जाँच मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग से
राहुल गाँधी 15 नवंबर को छ्ग चुनाव प्रचार करने आयेगे*
सीएमओ ने की स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई...इलाज के दौरान मौत
गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक स्वास्थ्यकर्मी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदर गांव की है। जानकारी के अनुसार गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की मामूली बात को लेकर समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से नेमसिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी ने इलाज के दौरान अस्पताल दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपावली त्यौहार मनाने गांव आया था।
छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 12 लाख जब्त...जांच जारी
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विधानसभा में स्टैटिक सर्विंलांस की टीम (SST) ने स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 12 लाख रुपए जब्त किया है। जब्त रुपए को पलारी पुलिस को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर से बलौदाबाजार की ओर एक निजी स्कॉर्पियो को खरतोरा नाका के पास चेकिंग के लिए रोका गया। उसमें सीएमएस स्टीकर लगा हुआ था। जिसके अंदर पेटी से 1 करोड़ 12 लाख रुपए कैश भरा मिला।
स्कॉर्पियो में बैठे प्रदीप कुमार, सौरभ सिंह डहरिया, गनमैन भागवत प्रसाद द्विवेदी और चालक पुरुषोत्तम ढीढी से एसएसटी टीम ने पैसों के संबध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने जा रहे थे। कैश वाहन नहीं होने के कारण प्राइवेट वाहन में पैसा ले जा रहे थे। लेकिन पैसे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज जमा नहीं कर सके। इसलिए तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने रुपयों की जब्ती की कार्रवाई की। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मशीन मंगाकर देर रात 2 बजे तक थाने में पैसे की गिनती करते रहे। फिलहाल जांच जारी है।
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो जा रही है.
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो जा रही है. चुनाव आगामी 17 नवंबर को है. इस इम्तिहान में जीत दर्ज करने के लिए हर कोई दौड़ धूप कर रहा है. सुबह से ही प्रत्याशी प्रचार के लिए निकल जा रहे हैं और उनके आने का कोई समय नहीं है. कई प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहें है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उनका फोन नंबर लेकर फोन कॉलिंग के लिए जरिए उन्हें मतदान देने की अपील कर रहे हैं.
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी क्षेत्र पर ही हफ्ते समय बिता दे रहे. राजनीतिक दलों ने गांव में अपनी सुविधा के लिए कार्यालय खोल रखा है. चूंकि दौलत, शोहरत, रुतबा के साथ जनसेवा करने का अवसर विधायक में मिलता है इसलिए यह मौका प्रतिनिधि खोना नहीं चाहते हैं. सोशल मीडिया, फोन कॉलिंग अन्य प्रचार माध्यम से पूरी तरह जोर आजमाइश की जा रही है. अभी चुनाव आने में मात्र तीन दिन बचे हैं.
हार जीत पर मंथन
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों से लेकर मतदाता भी अभी से हार जीत पर मंथन कर रहे हैं. इस बार जशपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला दिलचस्प होगा. कौन जीतेगा, कौन हारेगा इसका नतीजा 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा.
महासमुंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेमचा पहुंचे जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और केंद्र सरकार की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में जनता तक नहीं पहुंचने देने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों का आवास भी कांग्रेस ने नहीं मिलने दिया, प्रदेश में बहुत जल्द भाजपा की सरकार बनाकर हम आवास देंगे, घर घर नल से जल पहुंचाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।
इसके साथ ही पीएम ने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगी और जिस प्रकार मातृ वंदन योजना का पैसा सीधे खाते में आता है वैसे ही महतारी वंदन योजना का पैसा भी सीधे खाते में आएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि 7 तारीख और 17 तारीख मिलकर कांग्रेस के 30 प्रतिशत वाले कक्का का सरकार से जाना पक्का कर रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कांग्रेस के दिग्गज नेता भी नाराज हैइस बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री का विधायक बनना भी मुश्किल है, प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ पूरे देश के ओबीसी वर्ग को गाली दी है, हमेशा ओबीसी का अपमान किया है और छत्तीसगढ़ में भी साहू समाज के साथ पिछले 5 साल में जो हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है।
साथ ही सीजीपीएससी घोटाले को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और प्रदेश के युवाओं से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्यवाई करने की घोषणा भी की है।
इसके साथ ही पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भिलाई विधानसभा क्षेत्र के छावनी भी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को भारी मतों से जीताने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया।
इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ में हुए ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, ₹2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹700 करोड़ का धान मिलिंग में घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹540 करोड़ का कोयला घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला और सीजीपीएससी में नौकरियों की नीलामी कर की गई उगाही को बताया।
इसके अलावा वे वादाखिलाफी और जनता को छलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर बरसे।
मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन तक शराब दुकानें रहेगी बंद, आदेश जारी
सारंगढ़/बिलाईगढ़ :छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के घोषित मतदान के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ कंपोजिट) तथा विदेशी मदिरा दुकानों (एफएल-1 घघ) को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व (15 नवंबर को शाम 5 बजे) से लेकर 17 नवंबर 2023 को मतदान समाप्ति तक पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु शुष्क अवधि का आदेश जारी किया है। इस शुष्क अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
इसी प्रकार ओड़िशा के बरगढ़ जिला कलेक्टर ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला और महासमुंद जिला से जुड़े समीपवर्ती 20 मदिरा दुकानों को उक्त अवधि में बंद रखने का आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ के हर गली मुहल्ले को जानता हूं, मेरा छत्तीसगढ़ से पुराना नाता : पीएम मोदी
महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद विधानसभा में अपने चुनाव कार्यक्रम के अंतिम चुनावी सभा को संबोधित करते हुएं, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए, कांग्रेस की भूपेश सरकार को भ्रष्टाचारी बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गूगल में आपको सिर्फ 508 लिख कर सर्च करिए, भूपेश बघेल की असलियत सामने आ जाएगी।
प्रधानमंत्री ने आठ विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना नाता है। यहां की हर गली हर मोहल्ले से मेरा नाता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैया छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ करना चाहता हूं। यहां की गरीब जनता के लिए पक्के मकान बनवाना चाहता हूं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही हैं।
महासमुंद शहर के बीमचा मैदान में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजय संकल्प महारैली के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।
