प्रदेश
नक्सलियों ने युवक का किया अपहरण, पुलिस मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट
कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। घटना कांकेर लहरी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के लहरी थाना क्षेत्र में युवक फुटबाल खेलने गया था। इसी दौरान नक्सलियों उसे अगवा कर लिया। इसके बाद नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दिनदहाड़े गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्ति के आदेश जारी
बस्तर। शिक्षा विभाग ने बड़ी करवाई की है. यहां फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वालों दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है. दो व्याख्याताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्रवाई करते हुए बड़े मुरमा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता चंद्र कांत प्रसाद और कलचा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कांती प्रसाद की सेवा ख़त्म कर दी है.
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि, फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में संबंधित शिक्षकों की शिकायत की गई थी. इस मामले की छान बीन समिति द्वारा की गई. जांच के बाद सचिवालय स्तर से दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने के आदेश जारी कर दिए गए है.
युवाओं ,माताओ ,मतदाताओं के उत्साह ने बता दिया छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लौट रही है: अरुण साव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में स्वस्फूर्त हिस्सा लेने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। भाजपा ने कहा है कि स्वस्फूर्त मतदान का प्रतिशत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में परिवर्तन की प्रचण्ड लहर बह रही है और कांग्रेस के कुशासन और कुनीतियों से त्रस्त मतदाता कांग्रेस की भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के निश्चय के साथ मतदान केंद्रों तक बड़ी संख्या में पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के साथ साथ अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, छलावा से बेहद रुष्ट है और जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश को अपने मताधिकार के जरिए व्यक्त किया है। अब यह आईने की तरह साफ हो गया है कि परिवर्तन की आंधी में कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ होने जा रहा है। प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करके पूरे छत्तीसगढ़ को निराशा के गर्त में धकेलने वाली भूपेश सरकार की गिनती पूरी हो चुकी है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मतदान के प्रति जनता, खासकर महिलाओं और युवाओं के उत्साह को प्रदेश की भूपेश सरकार की बिदाई का फरमान बताया है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेरशभर में मतदान के द्वितीय चरण में जनता की बढ़–चढ़कर की गई भागीदारी भूपेश सरकार के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति का प्रमाण पत्र है। अपने किए वादों को पूरा नहीं करके, पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकर कर, बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर छलावा व नई भर्तियों को रोककर और अनियमित, संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण नहीं करके भूपेश सरकार ने विश्वासघात किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता का श्राप, कांग्रेस और भूपेश सरकार साफ।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि मतदान के प्रति प्रदेश के मतदाताओं के उत्साह से भाजपा का यह विश्वास दृढ़तर हो गया है कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण का मतदान भी भाजपा के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने उत्साहपूर्वक मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मतदान में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी भाजपा की जीत की गारंटी है और भाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षित विकास के अवसर के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी द्वितीय चरण के मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। सुश्री उसेंडी ने कहा कि पांच वर्षों के कांग्रेसी कुशासन का संचित जन-आक्रोश इस मतदान में व्यक्त हुआ है और यह भाजपा के प्रति बढ़े जन विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की बनने जा रही प्रचंड बहुमत की सरकार श्रद्धेय अटलजी के स्वप्नों को धरातल पर साकार कर छत्तीसगढ़ को सँवारने के लिए संकल्पित है।
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मतदान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन करने पर प्रदेश की जनता का आभार माना और कहा कि विशेषकर प्रदेश की मातृ शक्ति का मतदान के प्रति यह उत्साह और उमंग भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी पर मुहर है। श्री चंदेल ने कहा कि यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है। प्रदेश में सरकार बनते ही भाजपा अपने संकल्प पत्र पर पूरी ईमानदारी के साथ अमल करेगी।
भाजपा सांसद और प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि स्वस्फूर्त मतदान केंद्रों तक बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व को गरिमामंडित किया है। मतदान के प्रति यह जागरुकता छत्तीसगढ़ को सँवारने के हमारे संकल्पों की बुनियाद सिद्ध होने जा रही है। परिवर्तन की लहर जो पूरे प्रदेश में महसूस की जा रही थी, वह मतदान केंद्रों में आंधी बन गई है। इस आंधी में कांग्रेस, भूपेश सरकार और खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक तम्बू उखड़ने जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय केदार कश्यप, विजय शर्मा और ओ.पी. चौधरी ने भी दूसरे चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार माना है। भाजपा महामंत्री त्रय ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस अभूतपूर्व उत्साह से अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग किया है, वह सरहानीय है। मतदाताओं के जोश को देखकर यह बात स्पष्ट हो गयी है कि जनता ने प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन, लूट, माफियाराज, अराजकता, भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दे दिया है। मतदाताओं ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने कांग्रेस के कुशासन को उखाड फेंकने के लिए जो ऐतिहासिक मतदान किया है, 3 दिसंबर को मतगणना में उसकी पुष्टि हो जायेगी और भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
*कांग्रेस पर भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार - भूपेश बघेल*
*सभी की जागरूकता से सफ़ल हुआ लोकतंत्र का महापर्व - डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री
मैंने अपना वोट दे दिया है, आप सभी से अपील करती हूँ की अपने घरों से निकलिए और वोट दीजिए-भाजपा प्रत्याशी गोमती साय
मैंने अपना वोट दे दिया है, आप सभी से अपील करती हूँ की अपने घरों से निकलिए और वोट दीजिए आपका हर एक वोट छत्तीसगढ़ की जीत को सुनिश्चित करने में योगदान देगा।
सुना है ढ़ाई-ढ़ाई साल वाले दोनों मुंगेरीलाल मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे हैं - रमन सिंह
आपका एक-एक वोट छत्तीसगढ़ की जीत सुनिश्चित करेगा-ताम्रध्वज साहू
आपका एक-एक वोट छत्तीसगढ़ की जीत सुनिश्चित करेगा।
पहले मतदान, फिर जलपान।
पाटन में सीएम भूपेश बघेल और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने किया मतदान
रायपुर/पाटन।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पाटन से कांग्रेस उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय प्राथमिक शाला कुरूदडीह में सपरिवार वोट डाला।वोटिंग की सेल्फी भी पोस्ट की। सीएम बघेल के साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, बेटी स्मिता बघेल, दीप्ति बघेल, पुत्र चौतन्य बघेल एवं बहू भी मतदान करने पहुंची थीं।

पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पत्नी के साथ मतदान करने भिलाई के सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे थे विजय बघेल,वोट डालने के अमिट छाप की सेल्फी पोस्ट कर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है।
BREAKING : वोटिंग के दौरान लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, मचा हड़कंप
बलौदाबाजार।जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ बलौदाबाजार वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई है. सहोदरा की मौत से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. कसडोल थाना क्षेत्र का मामला.
बताया जा रहा है कि, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है. कसडोल निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. कहा जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने किया मतदान, कहा- कांग्रेस दूसरे चरण में 50 सीटों पर जीतेगी
अंबिकापुर। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान किया। वहीं मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में कांग्रेस 50 सीटों पर जीतेगी ।
मतदान करने से पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महामाया मंदिर पहुंचे। वे पूजा के बाद मतदान के लिए रवाना हुए। टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
वहीं अंबिकापुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने मतदान केंद्र जूना लखनपुर में परिवार सहित मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विक्ट्री साईन बनाते हुए अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।
बता दें सरगुजा जिले में सुबह 11 बजे तक 20.08% प्रतिशत वोटिंग की गई है। विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा में 22.00%, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर 19.19% और विधानसभा क्षेत्र सीतापुर 19.04% मतदान हुआ है।
Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 37.87 फीसदी हुए मतदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आज 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी दल कांग्रेस ने कुल 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक राज किया है। वहीँ छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 37.87 % मतदान किये जा चुके है।


रायपुर की सीटों पर 32.37 प्रतिशत वोटिंग हुई
अभनपुर –35.57 %
आरंग – 34.3 %
धरसीवा – 36.92 %
रायपुर नगर उत्तर –32.2 %
रायपुर नगर दक्षिण -31.13 %
रायपुर नगर पश्चिम – 30.32 %
रायपुर ग्रामीण– 28.8 %
विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने किया मतदान, जानता से की वोट करने की अपील
रायपुर।रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा (Raipur North MLA Kuldeep Singh Juneja) ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत अधिकार का प्रयोग किया, वहीं भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे है। मीडिया से चर्चा कर कहा उन्हें विश्वास है की इस बार भी जानता उन्हें ही चुनेगी, आगे कहा कि भिलाई की जानता को 1 महीने के कैंपेन से ज्यादा 05 साल में लिए गए कार्यों पर भरोसा है।

वहीं पूर्व मंत्री वा भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे मतदान करने सेक्टर 09 स्कूल पहुंचे। वीआईपी कल्चर को छोड़ आम जनता की तरह लाइन में अपने बेटे मनीष पांडे के साथ लगे रहे। वहीं मीडिया से चर्चा कर कहा की छत्तीसगढ़ की जानता को नशा मुक्त अपराध मुक्त प्रदेश प्रदेश चाहिए है। और अब जानता वोट डाल कर अपनी भूमिका अदा करेगी। वहीं प्रदेश वासियों से वोट करने की अपील की है।
मतदान के बाद जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा
छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 % हुए मतदान
रायपुर। प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बता दें कि सुबह से ही पोलिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं। इस बीच प्रत्याशी भी अपना मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
अब तक रायपुर की सीटों पर 19.07 प्रतिशत वोटिंग हुई
अभनपुर –24.00%
आरंग – 21.00%
धरसीवा – 18.63%
रायपुर नगर उत्तर –18.60%
रायपुर नगर दक्षिण -17.30%
रायपुर नगर पश्चिम – 17.14%
रायपुर ग्रामीण– 18.25%
इसी कड़ी में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भी मतदान किया है। कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के परसदा प्राथमिक शाला में मतदान किया है।
इधर बिलाईगढ़ विधानसभा कि कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरें और उनके पति ने भी अपने गृह ग्राम कोसमकुंडा में अपना मत डाला है। वहीं रामपुर से भाजपा प्रत्यशी ननकी राम कंवर ने भी अपना मत डाला है।
