प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द..यहां देखे लिस्ट…

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रेलवे आए दिन किसी न किसी बहाने यात्री गाड़ियो को रद्द कर रही है। इसी बीच यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वालें हैं तो एक बार ये लिस्ट जरूर देख लें..

कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

15159/15160 छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी
04044/04043 निज़ामुद्दीन –अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहेगी
छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 01 दिसम्बर से 29 फरवरी तक प्रभावित रहेगी
निज़ामुद्दीन–अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल 05 दिसम्बर से 29 फरवरी तक अलग- अलग दिनों में प्रभावित रहेगी

कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 01, 03, 06, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

04044 निज़ामुद्दीन–अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी ।
04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी।

बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मेंटेनेंस कार्य के चलते 8 ट्रेन निरस्त की गई है। बता दें कि जबलपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके चलते 1 और 2 दिसंबर से ट्रेन निरस्त रहेगी।

यहां देखें लिस्ट

19013- भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 1 से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 2 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
8234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 से 11 दिसंबर तक
18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 1 से 10 दिसंबर तक
11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 2 से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस 2 से 11 दिसंबर तक
11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 3 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी

और पढ़ें ...

देहव्यापार में शामिल 5 महिलाओं व एक पुरूष चढ़े पुलिस के हत्थे… इस हालात में पकड़ाई

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना पुलिस की टीम ने देहव्यापार से जुड़ी पांच महिलाओं को पकड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पकड़ी गई महिलाएं खरसिया, रायगढ़, अम्बिकापुर और जशपुर की है।

बता दें कि खरसिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टेलीकोट में कुछ महिलाएं और युवक इकट्ठा हुए है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं संदिग्ध हालात में पकड़ाई। मौके से एक व्यक्ति श्याम कुमार वर्मा 56 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिला। पकड़े गए लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है।

और पढ़ें ...

थाना परिसर में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना परिसर में ही उन्होंने खुद की सर्विस रायफल से गोली मारकर जान दे दी। घटना छिंदगढ़ थाने की है।

 इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा कि सिर पर पुरानी चोट से बीमारी से आरक्षक ग्रस्त था। गोली मारने के बाद जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

और पढ़ें ...

सुरक्षाबालों पर फायरिंग करने और IED ब्लास्ट में शामिल 3 माओवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, बीते दिनों सर्च ऑप्रेशन में निकले सुरक्षा बालों पर फायरिंग करने और IED ब्लास्ट में शामिल 3 माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों माओवादियों में से एक नाबालिग है। बता दें कि मंगलवार 21 नवंबर को हुए आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर के दो जवान घायल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी का नाम हूंगा कुंजाम है, और दूसरे का सुक्का कुंजाम है। माओवादियों के कब्जे से जवानों ने 1 नग टिफिन बम, डेटोनेटर वायर करीब 1 मीटर वजनी करीब 5 कि.ग्राम, 7 नग टाइगर बम फटाका, 5 मीटर बिजली वायर लाल रंग का, 4 नग लोहे का सरिया स्पाइक, 1 नग लोहे का सबल, 1 नग टार्च नीला कलर, नक्सल साहित्य पुस्तक 1 नग, 2 नग नोट बुक, 2 नग डेटोनेटर, सिविल पिट्ठू 1 नग और दैनिक उपयोगी की सामाग्री जब्त की है।

और पढ़ें ...

पहले महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, इंकार करने पर डायल 112 का ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

कोरबा।  जिले में डायल 112 के ड्राइवर ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर महिला के घर गया था। इस दौरान महिला का मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती की। फिर शादी करने का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादीशुदा महिला से शादी करने से मना किया तो पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है-बृजमोहन अग्रवाल सरकार मतगणना में गड़बड़ी के लिए कर्मचारियों पर दवाब बना रही है: बृजमोहन अग्रवाल

वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है। 
उन्होंने संदेह जताया कि, मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है।
हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही। उन्हे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में चारो तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। जिसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

और पढ़ें ...

रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को तेलंगाना में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मेदक जिले में आर्ब्जवर बनाया गया है।

तेलंगाना प्रदेश के मेदक जिले में चुनाव ऑब्जर्वर बनाये गए विकास उपाध्याय ने काँग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनाव का अभियान संभाल रखा है, लगातार चुनावी रैलियां कर विभिन्न सभाओ को संबोधित कर काँग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट माँगकर काँग्रेस पार्टी के प्रति माहौल बना रहे है।

और पढ़ें ...

पैरों में जूते ना हो, पर हाथों में किताबें होनी चाहिए - डाॅ. भीमराव अम्बेडकर

कांकेर। पी.एम.टी. छात्रावास में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रावास अधीक्षक कमलेश्वर रामटेके ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को अपनाया था। यह एक उत्कृष्ट संविधान को अपनाने की वर्षगाठ का दिन है। संविधान दिवस पर उपस्थित इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष शरद ठाकुर ने अपने विचार उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता, समानता, एवं बंधुत्व संविधान के ये मूलभूत साधन रहे हैं। जिनमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्प संख्याकों के लिए विशेष प्रावधान किये गये है। सभी छात्रावासियों को भारतीय संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डाॅ. अम्बेडकर के वाक्य पैरों में जूता ना सही, हाथों में पुस्तक होनी चाहिए। छात्रावासियों को संकल्प देते हुए कहा कि संविधान की भावना से प्रेरणा लेकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शसक्त, समावेशी और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से विनोद दुग्गा, संयुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जुर्री, स्थानीय अध्यक्ष अरुण वट्टी सहित छात्रवास के पदाधिकारी एवं छात्र उपस्थित हुए। समस्त जानकारी सयुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जुर्री ने दिया है।

और पढ़ें ...

मतगणना हेतु मतगणना दलों का किया गया रैंडमाइजेशन

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत मतों की गणना आगामी रविवार 03 दिसम्बर को की जाएगी। इसी क्रम में मतगणना हेतु मतगणना दलों का रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रविवार दोपहर 12.30 बजे रैंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर के लिए 14-14 सुपरवाइजर और इतने ही गणना सहायक  होंगे, जबकि 6-6 रिजर्व अधिकारी रहेंगे। इसी तरह डाक  मतपत्र (पोस्टल बैलेट) हेतु कुल 09 टेबल पर 09 सुपरवाइजर और 18 गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए रिजर्व  में 03 सुपरवाइजर और 06 गणना सहायक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना टेबल पर कुल 42 और पोस्टल बैलेट टेबल हेतु 09 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्रमशः 08 और 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजर्व के तौर पर तैनात किए गए हैं।

और पढ़ें ...

जंगल में मिली हाथी की लाश, करंट से मौत की आशंका, वन विभाग में हलचल

मुंगेली जिले के खुड़िया क्षेत्र में एक  हाथी की मौत हो गई है।मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए खुद को बेदाग साबित करना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने विद्युत तार बिछाकर हाथी की करंट से नर हाथी को मौत के घाट उतारा है।

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को एटीआर से लगे खुड़िया के जंगल गांव भूतकछार में शिकारियों ने बिजली के तार में करंट प्रवाहित कर एक नर हाथी को मौत के घाट उतार दिया है। खबर के बाद जंगल विभाग के साथ पूरे क्षेत्र में हलचल मच गयी है। साथ ही जनसामान्य में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी पैदा हो गया है।आपको बता दे स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही 6 हाथियों का दल जंगल मे प्रवेश किया गया था। पांच हाथी खुड़िया वनक्षेत्र से कटामी पहुँचे। मामले में जानकारी के बाद भी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने  हाथियों को ट्रैक नहीं किया। मौके का फायदा उठाकर शिकारियों ने तार में करंट प्रवाहित कर बेजुबान को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की मानें तो हाथ की मौत बिजली के तार से करंट लगने से हुई है।

और पढ़ें ...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात: डामर प्लांट को किया आग के हवाले,14 वाहन जलकर राख,ग्रामीणों में दहशत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में  नक्सलियों ने भांसी डामर प्लांट को आग के हवाले कर दिया. जिसमें प्लांट के साथ-साथ 14 वाहन भी जलकर राख हो गए। यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने डामर प्लांट को साथ- साथ 4 हाईवा, 2 शिफ्टर, 2 पानी टंकी, 1 मिक्सर मशीन, 1 एजाक्स, 1 पिकअप, 3 हाइड्रा और एक डीजल गाड़ी को आग के हवाले किया। वहीं आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पहाड़ की ओर भाग निकले। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

यह पहला  मामला नहीं

बता दे इससे पहले भी जिले के किरंदुल (Kirandul) में मौजूद एनएमडीसी (NMDC) के आयरन ओर खदान में लगे वाहनों में नक्सलियों ने आगजनी की. दरअसल, धनतेरस के दिन सुबह आयरन ओर के प्लांट में लगे बड़े वाहनों का पूजा-पाठ किया गया ।  वहीं शाम होते ही सादी वेशभूषा में नक्सली यहां पहुंचे और उन्होंने दो डंपर वाहनों में आग लगा दी, बता दे  कि इस दौरान वहां एनएमडीसी के कर्मचारी भी मौजूद थे।  जिन्हें नक्सलियों ने एक जगह इकट्ठे रहने को कहा और फिर उनके सामने ही आगजनी की थी ।

और पढ़ें ...

अवैध संबध के चलते हत्या; पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/मध्यप्रदेश :  जबलपुर के मंगेली मानेगांव जाने वाली नहर के पास पुलिस को 24 नवंबर को सड़क किनारे एक व्यक्ति की रक्त रंजित लाश मिली थी, इस मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या करने वाले मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पारगी थाना क्षेत्र का मामला.

मृतक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या 

जानकारी के अनुसार, जबलपुर के पारगी थाना क्षेत्र के नहर के पास पुलिस को 24 नवंबर को सड़क किनारे प्रिंस सिंह मरावी की रक्त रंजित लाश मिली थी, मृतक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की गई थी. पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई थी.

पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था.

पुलिस ने अंधी हत्या को खुलासा करते हुए पत्नी समेत पहलाद पटेल, विकास पटेल और विष्णु पटेल को मामले में गिरफ्तार किया है, पूछताछ में आरोपी विकास पटेल और विष्णु पटेल ने 8000 लेकर प्रेम सिंह मरावी की हत्या करने की बात स्वीकार की है. वहीं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं. चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें ...

जवानों ने एक नक्सली को दबोचा, तीन ट्रकों के आगजनी में था शामिल

नारायणपुर।  नारायणपुर जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, जवानों ने नक्सलियों के खात्में  अभियान के दौरान राजपुर, टेकानार और झोरी गांव रवाना हुई, जहाँ  ड्राइवर पर हमला कर गाड़ी में आग लगाने की घटना में शामिल एक नक्सली जयलाल डोडी को जवानों ने गिरफ्तार किया है, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक धनुष-तीर का टुकड़ा, पत्रक, बैनर जब्त किए है।

पूछताछ के बाद गिरफ्तार जयलाल डोडी ने बताया कि 2022 में उसने नक्सलियों के साथ मिलकर झारा के जंगल गांव में ट्रक ड्राइवर पर हमला कर 03 ट्रकों में आग लगा दी थी। मैं ऐसा करने के लिए सहमत हो गया।

और पढ़ें ...

CRIME : सो रही पत्नी पर टंगिये से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, कातिल पति गिरफ्तार

धमतरी।  जिले में हत्या का मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी पर टंगिया से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दी है। घटना की सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  केरेगांव थाना क्षेत्र का मामला।

केरेगांव पुलिस को सूचना मिली कि पथरापारा कमारडेरा बाजार कुर्रीडीह में धनेश्वरी कुंजाम पति देवसिंह कुंजाम उम्र 30 वर्ष की आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने टंगिया से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है. जिसपर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव का मौका मुआयना और पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

वहीं मृतिका का पति घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई। मामले में पुलिस को आसपास के लोगों बताया कि घटना के बाद सुबह आरोपी पति घर से निकलकर अपने दूसरे घर में छुपा हुआ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया। मामले में कड़ाई से पूछताछ में पति ने बताया कि रविवार की सुबह 5 बजे उठकर सोये हुए अपने पत्नी के उपर टंगिया से वार कर हत्या कर दी।

वहीं परिजनों ने बताया की आरोपी की मानसिक स्थिति भी बीच-बीच में खराब हो जाती है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी देवसिंह कुंजाम पिता मेघनाद कुंंजाम उम्र 35 वर्ष साकिन पथरा पारा कमार डेराबाजार कुर्रीडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

और पढ़ें ...

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...संदिग्ध हालात में मिले तीन महिला और दो पुरुष, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. चांपा sdop की अगुवाई में पुलिस ने शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के पास एक मकान में दबिश दी और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका के साथ तीन महिला और 2 पुरुष को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया.

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है. पुलिस ने ईश्वर साहू सरसींवा सारंगढ़ और चूड़ामणि मानिकपुरी बरसेली बलौदाबाजार निवासी के खिलाफ धारा 3.4.5और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की.

और पढ़ें ...

पैंगोलिन की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा

भानुप्रतापपुर/कांकेर : कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के उड़न दस्ते को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के पैंगोलिन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपीगण दो मोटर सायकल पर पैंगोलिन को लेकर आ रहे थे, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है.

बता दें कि पैंगोलिन की तस्करी उसकी खाल एवं शल्क के लिए पूरे विश्व में बड़े स्तर पर तस्करी की जाती है. तस्करी के कारण पैंगोलिन अब दुर्लभ जीवों की श्रेणी में आ गया है. सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने ग्राम तरानदूल के पास तस्करों को घेरा बंदी कर पकड़ा है.

आरोपियों ने कहा केजूराम नमक व्यक्ति के कहने पर किसी को देने जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पैंगोलिन सहित कांकेर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

और पढ़ें ...