प्रदेश
कांग्रेस का एक्शन जारी, 2 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
बस्तर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों पर मतदान संपन्न हो गए है ,वहीं मतदान के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में निष्कासित कांग्रेसी नेताओं में महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष कमल झज्जर (Congress former district president Kamal Jhajjar) और AICC सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रम शर्मा (Senior Congress leader Vikram Sharma) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन दोनों ही कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में निष्क्रियता दिखाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दरअसल कुछ महीने पहले से ही पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल झज्जर को लेकर पार्टी विरोधी कार्य करने की लगातार शिकायत मिल रही थी, इसके बाद कमल झज्जर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यता से भी हटाया गया था और महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था, और अब सीधे पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है।
रेलवे ने जारी किया ईब नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पूल का विहंगम दृश्य
डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन अभी जो रुझान प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम 90 विधानसभा में बेहतर स्थिति में है। वहीं 55 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस के बयान के मामले में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालन अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव चूक गए, 5 साल पहले अगर इसी बात को दमदारी से बोले होते तो वो मुख्यमंत्री होते, उनको तो उनकी पार्टी ने साढे़ 4 साल तक घूम कर रख दिया, 15 दिन बचा था तो उपमुख्यमंत्री बना दिए। अब सरकार नहीं बन रही है तो जोर मार रहे हैं। पहले जोर मारे होते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।
राजनांदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करने के साथी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भारतीय जनता पार्टी पहली बैठक में ही तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा में स्थिति स्पष्ट है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।
BREAKING : भीषण सड़क हादसे में 12 साल के मासूम सहित दो लोगों की मौत
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां तेज रफ्तार डिफेंस की बस ने 12 वर्ष के मासूम सहित दो लोगों को ठोकर मर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक लोहंडीगुड़ा इलाके के बाघनपारा में उस वक्त हुआ जब, 12 वर्ष का मासूम रमेश मंडावी निवासी पिच्चीकोडेर अपने परिजन सिंधु मंडावी सहित अपने बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस घर लौट रहे थे। तभी मुख्य मार्ग पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कर्रवाई शुरु कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आग में जलने से 20 साल की युवती की मौत, शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह, जाँच जारी
बलौदाबाजार। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम जरहागांव में 20 वर्षीय युवती की आग में झुलसने से मौत हो गई है। घटना का कारण अज्ञात है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम मीनाक्षी वर्मा बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से घर के आंगन में रखे छेना में आग लगी। जिसे बुझाते वक्त छेना का बड़ा ढेर लड़की के ऊपर गिरा। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के वक्त लड़की की मां खेत गई हुई थी। घटना की सूचना पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
घटना के संबंध में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग दो बजे के आसपास की है जब सूचना मिली। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम वहां पहुंचकर जांच में जुट गई। लड़की पूरी तरह झुलस गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।फिलहाल प्रथम दृष्टया घर के पास से गई विघटन तार में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिससे घर के पावन में रखे गोबर छेना के रखे ढेर में आग लगी थी। जिसे लड़की बुझा रही थी। इस बीच पूरा ढेर उसके ऊपर गिर गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 नवंबर को
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के प्रशिक्षण के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निग ऑफिसर 05, प्रत्येक विधानसभा हेतु 02 मास्टर ट्रेनर एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी 01, पोस्टल बैलट नोडल अधिकारी 01, ईवीएम नोडल अधिकारी 01, सुरक्षा नोडल अधिकारी 01 एवं प्रोग्रामर 01 सहित दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के कुल 140 प्रशिक्षणार्थियों हेतु मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम दुर्ग के बीआईटी ऑडिटोरियम में 21 नवंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु रिसोर्स पर्सन पुलक भट्टाचार्य एन.एल.एम.टी., श्रीमती गीता दीवान एन.एल.एम.टी. एवं विनोद अगलावे एस.एल.एम.टी. नियुक्त किए गए है।
संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्य के लिए अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उनकी सहायता हेतु अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संपादन हेतु दायित्व सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण स्थल बीआईटी ऑडिटोरियम के प्रबंधन संबंधित दायित्व प्राचार्य बीआईटी दुर्ग, सर्किट हाउस में आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था, संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को सूचना एवं समन्वय के कार्य का दायित्व सत्कार अधिकारी जिला दुर्ग को एवं सामग्री व्यवस्था का दायित्व श्री कृष्ण कुमार देवांगन श्री प्रकाश साहू एवं बालेश कुमार ठाकुर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है। इसी प्रकार तकनीकी व्यवस्था (इंटरनेट युक्त लैपटॉप प्रशिक्षण के संबंध में पीपीटी) का दायित्व श्री एल.बी. सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं स्टाफ, सुश्री छाया साहू सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग, सुश्री श्रुति अग्रवाल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दुर्ग एवं स्टाफ को, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर इत्यादि के लिए बैठक व्यवस्था का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तहसीलदार दुर्ग को, स्वल्पाहार, जलपान एवं भोजन व्यवस्था का दायित्व श्री सीपी दीपांकर, खाद्य नियंत्रक दुर्ग एवं वीवीपैट गणना हेतु मॉडल गणना कक्षा की व्यवस्था, प्रशिक्षण हेतु ईवीएम/वीवीपैट की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराए गए सामग्रियों की जांच का दायित्व श्री लवकेश ध्रुव नोडल अधिकारी एवं ईवीएम/वीवीपैट को दिया गया है।
नेशनल लोक अदालत की तिथि में हुआ परिवर्तन
BREAKING : NH 30 में मिली युवक की क्षत विक्षत लाश, फैली सनसनी, हत्या कर फेंकने की आशंका
कांकेर। जिले के एनएच 30 में नंदनमारा के पास एक युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कांकेर – रायपुर रोड में कांकेर से 4 किमी आगे एनएच 30पर युवक की लाश मिली है। शव 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। सुबह जब आस पास के लोगों को बदबू आयी तो उन्होंने झाड़ियों में झाका तो वहां युवक की लाश झाड़ियों में मिली, तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या कर सड़क किनारे झाड़ियों में लाश फेंकी गई है। शव के पास मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पोलकी मामले की जाँच में जुटी है।
दो बाइक सवार आपस में भिड़े, एक की मौत
अकलतरा। अकलतरा से से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां महाराणा प्रताप चौक के पास दो बाइक की आपस में टक्कर होने से एक की मौत हो गई है. वहीं दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी युवक संतोष केंवट साथी युवक परमेश्वर केंवट के साथ घर का सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गया था। सिलेंडर लेकर शाम 6 बजे लौटते समय नगर के महाराणा प्रताप चौक के पास अकलतरा से सामान खरीदकर बाइक से मिनीमाता चौक की ओर जा रहे बाइक चालक युवकों की बाइक में टक्कर हो गई। घटना में शुभम राय व बाइक सवार उसके साथी दुर्गेश मरावी के सिर और छाती में गंभीर चोट आई
जबकि इस हादसे में दुर्गेश मरावी की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार संतोष केंवट व उसके साथी युवक परमेश्वर केंवट को सामान्य चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बालोद में फिर दंतैल हाथी की दस्तक ग्रामीणों की उड़ी नींद, वन विभाग ने अलर्ट रहने कहा
बालोद। जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी जमकर उत्पात मचा रहा है. बीती रात कई गांवों के अंदर दंतैल हाथी घुस गया और फसलों को नुकसान पहुंचाया. जिससे ग्रामीणों को दहशत में रात गुजारनी पड़ी. इस बीच वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की है.दंतैल हाथी को लेकर वन विभाग ने ग्राम जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबाहरा, खैरडीगी, धनापुरी, ओड़ेनाडीह, डोकला आदि गांवों को अलर्ट किया है और जंगल नहीं जाने की अपील की है. वर्तमान में हाथी जंगली भेजा गांव के जंगल में उपस्थित है.
बालोद जिला के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू पार्टी से 6 वर्षो के लिये निष्कासित*
*अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों को कारण बताओ नोटिस*
रेलवे ने रद्द की 29 एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें लिस्ट...कही आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल…
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।
प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:
1) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 23 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 22 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7) दिनांक 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर 2023 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 29 नवम्बर 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी -जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 30 नवम्बर 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11) दिनांक 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12) दिनांक 28 नवम्बर व 05 दिसम्बर 2023 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
13) दिनांक 24 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14) दिनांक 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15) दिनांक 23 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
17) दिनांक 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
18) दिनांक 27 नवम्बर व 04 दिसम्बर 2023 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19) दिनांक 30 नवम्बर व 07 दिसम्बर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
20) दिनांक 02 दिसम्बर व 09 दिसम्बर 2023 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
21) दिनांक 27 नवम्बर, 01 व 04 दिसम्बर 2023 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
22) दिनांक 28 नवम्बर, 02 व 05 दिसम्बर 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
23) दिनांक 29 नवम्बर 2023 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
24) दिनांक 30 नवम्बर 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
25) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
26) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
27) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
28) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29) दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
पुनर्निर्धारित (विलंब से रवाना होने वाली) गाड़ियां–
• दिनाँक 28 नवम्बर 2023 से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 04 घंटा 15 मिनिट देर से रवाना होगी ।
जिले में मतदान 71.59 प्रतिशत
छठ महापर्व हर साल दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई भारतीय शहरों और गांवों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छठ के खास मौके पर हर घर में टेकुआ बनाया जाता है. लेकिन अगर आपके घर पर टेकुआ प्रसाद नहीं बनता है तो आप इस रेसिपी से इसे आसानी से बना सकते हैं. टेकुआ बनाने की यह विधि बहुत ही सरल है. टेकुआ एक प्रतिष्ठित भारतीय मिठाई है जिसे अक्सर छठ पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान भारत के कुछ हिस्सों में तैयार किया जाता है। इसमें ब्राउन शुगर (गुड़) और गेहूं का आटा होता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
टेकुआ के लिए सामग्री:
2 कप गेहूं का आटा
1 कप गुड़ (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
1/4 कप गुड़ (घुंथा हुआ गुड़)
1/4 कप घी या वनस्पति तेल
1/2 चम्मच सौंफ (भुनी और पिसी हुई)
1/2 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
पानी (टेकुआ बनाने के लिए)
तेल (तलने के लिए)
दुर्ग 18 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में 71.59 प्रतिशत मतदान रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 62-पाटन में 84.27 प्रतिशत, 63-दुर्ग ग्रामीण में 74.74 प्रतिशत, 64-दुर्ग शहर में 66.36 प्रतिशत, 65-भिलाई नगर में 66.34 प्रतिशत, 66-वैशालीनगर में 65.71 प्रतिशत तथा 67 अहिवारा में 72.00 प्रतिशत रहा है।
बंपर वोटिंग के बाद कांग्रेस में मंथन, बैठक में कुमारी सैलजा भी मौजूद, जानिए कौन होंगे सीएम के दावेदार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। वहीं मतदान के दूसरे दिन कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के साथ बैठक चल रही है।
बैठक के पहले दिन यानि आज शनिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 41 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन कर रही हैं।
दूसरे दिन शेष 39 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ चर्चा होगी। इस दौरान कुमारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बंपर जीत का दावा किया है।
छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान समाप्ति के उपरांत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर मतदान को लेकर चर्चा की।
जनता के उत्साह ने बताया दिया है कि छत्तीसगढ़ का भरोसा जीत रहा है और पूर्ण बहुमत से हम पुन: सरकार बनाने जा रहे हैं।
पीठासीन अधिकारी निलंबित, निरिक्षण के दौरान नशे में पाए गए थे टुन्न, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बेमेतरा।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-69 बेमेतरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 114 प्राथमिक शाला, कोदवा में संतोष कुमार राजपूत, प्रधान पाठक शास.प्रा.शाला, कठौतिया की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई थी। मतदान दिवस दिनांक 17/11/2023 को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, बेमेतरा डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी के द्वारा मतदान केन्द्र निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी संतोष कुमार राजपूत, प्रधान पाठक शास.प्रा.शाला, कठौतिया शराब के नशे में पाये गये। फलस्वरूप उनके स्थान पर रिजर्व से अन्य अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई। उनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विरूद्ध है संतोष कुमार राजपूत, प्रधान पाठक शास.प्रा.शाला, कठौतिया को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम (9) एवं (10) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा नियत किया जाता है।निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


